Bala Kanda

Sarga 29: Viswamitra relates the story of Siddhashrama. All the rishis in the hermitage worship him.

बालकाण्डम् · सर्ग 29

27 shlokas

ShlokaShloka 1
अथ तस्याप्रमेयस्य तद्वनं परिपृच्छत:। विश्वामित्रो महातेजा व्याख्यातुमुपचक्रमे।।1.29.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपरिमित प्रभावशाली भगवान् श्रीराम का वचन सुनकर महातेजस्वी विश्वामित्र ने उनके प्रश्नका उत्तर देना आरम्भ किया-
Show English Translation
The highly lustrous Viswamitra heard the words of Rama of immeasurable prowess. On his (Rama's) query about the forest, Viswamitra explains.
ShlokaShloka 2
इह राम महाबाहो विष्णुर्देववर: प्रभु:। वर्षाणि सुबहूनीह तथा युगशतानि च।।1.29.2।। तपश्चरणयोगार्थमुवास सुमहातपा:।
Show English Translation
"O mightyarmed Rama Lord Visnu, the foremost among the gods, and master the great ascetic lived here carrying out yogic practices and penance for innumerable years constituting hundreds of yugas.
ShlokaShloka 3
एष पूर्वाश्रमो राम वामनस्य महात्मन:।।1.29.3।। सिद्धाश्रम इति ख्यातस्सिद्धो ह्यत्र महातपा:।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाबाहु श्रीराम! पूर्वकाल में यहाँ देववन्दित भगवान् विष्णु ने बहुत वर्षों एवं सौ युगों तक तपस्या के लिये निवास किया था। उन्होंने यहाँ बहुत बड़ी तपस्या की थी। यह स्थान महात्मा वामन का वामन अवतार धारण करने को उद्यत हुए श्री विष्णुका अवतार ग्रहण से पूर्व आश्रम था
Show English Translation
"O Rama this was the hermitage of glorious Vamana. The great sage her performed his ascetic pratices here, hence it is known as siddhashrama.
ShlokaShloka 4
एतस्मिन्नेव काले तु राजा वैरोचनिर्बलि:।।1.29.4।। निर्जित्य दैवतगणान् सेन्द्रांश्च समरुद्गणान्। कारयामास तद्राज्यं त्रिषु लोकेषु विश्रुत:।।1.29.5।।
Show English Translation
"During the period Visnu (in the incarnation of Vamana) was observing austerities at this hermitage, king Bali, son of Virochana, having vanquished Indra and maruts and devatas ruled this kingdom and became famous in all the three worlds (for his prowess and generosity.)
ShlokaShloka 5
बलेस्तु यजमानस्य देवास्साग्निपुरोगमा:। समागम्य स्वयं चैव विष्णुमूचुरिहाश्रमे।।1.29.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसकी सिद्धाश्रम के नाम से प्रसिद्धि थी; क्योंकि यहाँ महातपस्वी विष्णु को सिद्धि प्राप्त हुई थी। जब वे तपस्या करते थे, उसी समय विरोचन कुमार राजा बलि ने इन्द्र और मरुद्गणों सहित समस्त देवताओं को पराजित करके उनका राज्य अपने अधिकार में कर लिया था। वे तीनों लोकों में विख्यात हो गये थे
Show English Translation
"While Bali was performing the sacrifice (to confirm his position as lord of the three worlds), the devas got together with Agni in the forefront and approached Lord Visnu at this hermitage, saying:
ShlokaShloka 6
बलिर्वैरोचनिर्विष्णो यजते यज्ञमुत्तमम्। असमाप्ते क्रतौ तस्मिन् स्वकार्यमभिपद्यताम्।।1.29.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उन महाबली महान् असुरराज ने एक यज् ञका आयोजन किया। उधर बलि यज्ञ में लगे हुए थे, इधर अग्नि आदि देवता स्वयं इस आश्रम में पधार कर भगवान् विष्णु से बोले—
Show English Translation
'O Visnu son of Virochana is performing a great sacrifice. Before its completion, our purpose ought to be achieved'.
ShlokaShloka 7
ये चैनमभिवर्तन्ते याचितार इतस्तत:। यच्च यत्र यथावच्च सर्वं तेभ्य: प्रयच्छति।।1.29.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
“सर्वव्यापी परमेश्वर! विरोचन कुमार बलि एक उत्तम यज्ञ का अनुष्ठान कर रहे हैं। उनका वह यज्ञ सम्बन्धी नियम पूर्ण होने से पहले ही हमें अपना कार्य सिद्ध कर लेना चाहिये
Show English Translation
'He is granting the seekers whatever, wherever and in whichever maner they, coming from here and there approach him for favour'.
ShlokaShloka 8
स त्वं सुरहितार्थाय मायायोगमुपागत:। वामनत्वं गतो विष्णो कुरु कल्याणमुत्तमम्।।1.29.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
“इस समय जो भी याचक इधर-उधर से आकर उनके यहाँ याचना के लिये उपस्थित होते हैं, वे गो, भूमि और सुवर्ण आदि सम्पत्तियों में से जिस वस्तु को भी लेना चाहते हैं, उनको वे सारी वस्तुएँ राजा बलि यथावत्-रूप से अर्पित करते हैं
Show English Translation
"O Visnu perform this supreme, auspicious act assuming the form of a dwarf through, the power of illusion for the welfare of the devatas'.
ShlokaShloka 9
एतस्मिन्नन्तरे राम कश्यपोऽग्निसमप्रभ:। अदित्या सहितो राम दीप्यमान इवौजसा।।1.29.10।। देवीसहायो भगवान् दिव्यं वर्षसहस्रकम् । व्रतं समाप्य वरदं तुष्टाव मधुसूदनम्।।1.29.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
“अतः विष्णो! आप देवताओं के हित के लिये अपनी योगमाया का आश्रय ले वामनरूप धारण करके उस यज्ञ में जाइये और हमारा उत्तम कल्याण साधन कीजिये’
Show English Translation
"O Rama in the mean time revered Kasyapa resplendent like the god of fire radiating lustre with Aditi who had completed a thousand divine years of austerities pleased (with her penance) the conferer of boons, Lord Madhusudana" (Visnu) (And she said to Visnu):
ShlokaShloka 10
तपोमयं तपोराशिं तपोमूर्तिं तपात्मकम्। तपसा त्वां सुतप्तेन पश्यामि पुरुषोत्तमम्।।1.29.12।।
Show English Translation
"You are all ascetism, a mass of tapas, and an embodiment of tapas. Your soul is tapas. O Purushottama I am beholding you after a rigorous penance.
ShlokaShloka 11
शरीरे तव पश्यामि जगत्सर्वमिदं प्रभो। त्वमनादिरनिर्देश्यस्त्वामहं शरणं गत:।।1.29.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम! इसी समय अग्नि के समान तेजस्वी महर्षि कश्यप धर्मपत्नी अदिति के साथ अपने तेज से प्रकाशित होते हुए वहाँ आये। वे एक सहस्र दिव्य वर्षों तक चालू रहनेवाले महान् व्रत को अदिति देवी के साथ ही समाप्त करके आये थे। उन्होंने वरदायक भगवान् मधुसूदन की इस प्रकार स्तुति की-॥१०-११॥
Show English Translation
"O Lord I am beholding this entire universe in your body. You are beginningless and indescribable. I take refuge in you".
ShlokaShloka 12
तमुवाच हरि: प्रीत: कश्यपं धूतकल्मषम्। वरं वरय भद्रं ते वरार्होऽसि मतो मम ।।1.29.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
“भगवन्! आप तपोमय हैं,तपस्या की राशि हैं, तप आपका स्वरूप है, आप ज्ञानस्वरूप हैं मैं भलीभाँति तपस्या करके उसके प्रभाव से आप पुरुषोत्तम का दर्शन कर रहा हूँ
Show English Translation
Addressing Kasyapa whose sins had been washed clean, Lord Visnu pleased (with his penance) said: "Be prosperous you are dear to me. Worthy of a boon. Ask."
ShlokaShloka 13
तच्छ्रुत्वा वचनं तस्य मारीच: कश्यपोऽब्रवीत्। अदित्या देवतानां च मम चैवानुयाचत:।।1.29.15।। वरं वरद सुप्रीतो दातुमर्हसि सुव्रत।
हिन्दी अर्थ देखें
“प्रभो! मैं इस सारे जगत् को आपके शरीर में स्थित देखता हूँ। आप अनादि हैं। देश, काल और वस्तु की सीमा से परे होने के कारण आपका– इदमित्थंरूप से निर्देश नहीं किया जा सकता, मैं आपकी शरण में आया हूँ’
Show English Translation
Having heard those words of Vishnu, Kasyapa, son of Maricha, replied, "O bestower of boons, O great practitioner of austerities Be pleased to grant a boon for Aditi, devatas and for myself.
ShlokaShloka 14
पुत्रत्वं गच्छ भगवन्नदित्या मम चानघ।।1.29.16।। भ्राता भव यवीयांस्त्वं शक्रस्यासुरसूदन । शोकार्तानां तु देवानां साहाय्यं कर्तुमर्हसि।।1.29.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कश्यप जी के सारे पाप धुल गये थे। भगवान् श्रीहरि ने अत्यन्त प्रसन्न होकर उनसे कहा- ’महर्षे! तुम्हारा कल्याण हो। तुम अपनी इच्छा के अनुसार कोई वर माँगो; क्योंकि तुम मेरे विचार से वर पाने के योग्य हो’
Show English Translation
"O Sinless Lord, Be born son to Aditi and to me, O Destroyer of asuras, be the younger brother to Indra. You can help these sorrowstricken devatas.
ShlokaShloka 15
अयं सिद्धाश्रमो नाम प्रसादा त्ते भविष्यति। सिद्धे कर्मणि देवेश उत्तिष्ठ भगवन्नित:।।1.29.18।।
Show English Translation
O Lord of the celestials, with my penance accomplished (here) this place will be known as siddhaashrama by your grace. O Lord arise from here".
ShlokaShloka 16
अथ विष्णुर्महातेजा अदित्यां समजायत। वामनं रूपमास्थाय वैरोचनिमुपागमत्।।1.29.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भगवान् का यह वचन सुनकर मरीचिनन्दन कश्यप ने कहा-‘उत्तम व्रत का पालन करने वाले वरदायक परमेश्वर! सम्पूर्ण देवताओं की, अदिति की तथा मेरी भी आपसे एक ही बातके लिये बारम्बार याचना है। आप अत्यन्त प्रसन्न होकर मुझे वह एक ही वर प्रदान करें। भगवन्! निष्पाप नारायणदेव! आप मेरे और अदिति के पुत्र हो जायँ
Show English Translation
Then the resplendent Visnu, born from the womb of Aditi and assuming the form of Vamana, approached, the son of Virochana (Bali).
ShlokaShloka 17
त्रीन् क्रमानथ भिक्षित्वा प्रतिगृह्य च मानद:। आक्रम्य लोकान् लोकात्मा सर्वभूतहिते रत:।।1.29.20।। महेन्द्राय पुन: प्रादान्नियम्य बलिमोजसा। त्रैलोक्यं स महातेजाश्चक्रे शक्रवशं पुन:।।1.29.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
“असुरसूदन! आप इन्द्र के छोटे भाई हों और शोक से पीड़ित हुए इन देवताओं की सहायता करें
Show English Translation
Thereafter, Visnu, soul of the universe who restores respect (for the righeous), and renders the welfare of all living beings, having begged from Bali, and been granted three places to put his footsteps on occupied the (three) worlds and by restraining Bali with his energy, gave (it) back to Mahendra. In this manner the highly lustrous Visnu, gave possession of the three worlds to Mahendra.
ShlokaShloka 18
तेनैष पूर्वमाक्रान्त आश्रमश्श्रमनाशन:। मयापि भक्तय तस्यैष वामनस्योपभुज्यते।।1.29.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
“देवेश्वर! भगवन्! आपकी कृपा से यह स्थान सिद्धाश्रम के नाम से विख्यात होगा। अब आपका तपरूप कार्य सिद्ध हो गया है, अतः यहाँ से उठिये’
Show English Translation
"This asrama, which relieves fatigue, previously under the possession of Vamana, has come under my occoupation for my devotion to him.
ShlokaShloka 19
एतमाश्रममायान्ति राक्षसा विघ्नकारिण:। अत्रैव पुरुषव्याघ्र हन्तव्या दुष्टचारिण:।।1.29.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तदनन्तर महातेजस्वी भगवान् विष्णु अदिति देवी के गर्भ से प्रकट हुए और वामनरूप धारण करके विरोचन कुमार बलि के पास गये
Show English Translation
"O tiger among men, wicked rakshasas who prowl about the asram and cause obstacles ought to be killed here only.
ShlokaShloka 20
अद्य गच्छामहे राम सिद्धाश्रममनुत्तमम्। तदाश्रमपदं तात तवाप्येतद्यथा मम।।1.29.24।।
Show English Translation
"O Rama, now let's go to the unparalleled Siddhashrama. O child this asrama is the same to you as it is to me (treat this as your own)".
ShlokaShloka 21
प्रविशन्नाश्रमपदं व्यरोचत महामुनि:। शशीव गतनीहार: पुनर्वसुसमन्वित:।।1.29.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सम्पूर्ण लोकों के हित में तत्पर रहने वाले भगवान् विष्णु बलि के अधिकार से त्रिलोकी का राज्य ले लेना चाहते थे; अतः उन्होंने तीन पग भूमि के लिये याचना करके उनसे भूमिदान ग्रहण किया और तीनों लोकों को आक्रान्त करके उन्हें पुनः देवराज इन्द्र को लौटा दिया। महातेजस्वी श्रीहरि ने अपनी शक्ति से बलि का निग्रह करके त्रिलोकी को पुनः इन्द्र के अधीन कर दिया
Show English Translation
While enetering the hermitage the great ascetic appeared resplendent (in the company of Rama and Lakshmana) like the moon in conjunction with Punarvasu star emerging out of the mist.
ShlokaShloka 22
तं दृष्ट्वा मुनयस्सर्वे सिद्धाश्रमनिवासिन:। उत्पत्त्योत्पत्त्य सहसा विश्वामित्रमपूजयन्।।1.29.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उन्हीं भगवान् ने पूर्वकाल में यहाँ निवास किया था; इसलिये यह आश्रम सब प्रकार के श्रम (दुःखशोक) का नाश करनेवाला है। उन्हीं भगवान् वामन में भक्ति होने के कारण मैं भी इस स्थान को अपने उपयोग में लाता हूँ॥२२॥
Show English Translation
At the sight of Viswamitra all the ascetics, inmates of Siddhashrama, jumped out instantly and offered him their worship.
ShlokaShloka 23
यथार्हं चक्रिरे पूजां विश्वामित्राय धीमते। तथैव राजपुत्राभ्यामकुर्वन्नतिथिक्रियाम्।।1.29.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसी आश्रमपर मेरे यज्ञ में विघ्न डालने वाले राक्षस आते हैं। पुरुषसिंह! यहीं तुम्हें उन दुराचारियों का वध करना है
Show English Translation
They extended hospitality to both the princes in the same way they offered their worship to the sagacious Viswamitra.
ShlokaShloka 24
मुहूर्तमथ विश्रान्तौ राजपुत्रावरिन्दमौ। प्राञ्जली मुनिशार्दूलमूचतू रघुनन्दनौ।।1.29.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम! अब हम लोग उस परम उत्तम सिद्धाश्रम में पहुँच रहे हैं। तात! वह आश्रम जैसे मेरा है, वैसे ही तुम्हारा भी है’
Show English Translation
The two princes of the lineage of Raghu, destroyers of foes rested a while and then said to Viswamitra, a tiger amon sages:
ShlokaShloka 25
अद्यैव दीक्षां प्रविश भद्रं ते मुनिपुङ्गव। सिद्धाश्रमोऽयं सिद्धस्स्यात् सत्यमस्तु वचस्तव।।1.29.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर महामुनि ने बड़े प्रेम से श्रीराम और लक्ष्मण के हाथ पकड़ लिये और उन दोनों के साथ आश्रम में प्रवेश किया। उस समय पुनर्वसु नामक दो नक्षत्रों के बीचमें स्थित तुषाररहित चन्द्रमाकी भाँति उनकी शोभा हुई
Show English Translation
O foremost of ascetics Get initialed today. You will prosper and this asram will attain its fulfilment. Your words shall come true.
ShlokaShloka 26
एवमुक्तो महातेजा विश्वामित्रो महान् ऋषि: । प्रविवेश तदा दीक्षां नियतो नियतेन्द्रिय:।।1.29.30।।
Show English Translation
Saying this, Viswamitra, the great saint effulgent and self trained engaged himself in the initiation ceremony.
ShlokaShloka 27
कुमारावपि तां रात्रिमुषित्वा सुसमाहितौ। प्रभातकाले चोत्थाय पूर्वां सन्ध्यामुपास्य च।।1.29.31।। स्पृष्टोदकौ शुची जप्यं समाप्य नियमेन च । हुताग्निहोत्रमासीनं विश्वामित्रमवन्दताम् ।।1.29.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
विश्वामित्रजी को आया देख सिद्धाश्रम में रहने वाले सभी तपस्वी उछलते-कूदते हुए सहसा उनके पास आये और सबने मिलकर उन बुद्धिमान् विश्वामित्रजी की यथोचित पूजा की। इसी प्रकार उन्होंने उन दोनों राजकुमारों का भी अतिथि- सत्कार किया
Show English Translation
The two princes spent the right comfortably and woke up at daybreak. They performed morning in accordance with the prescribed rule, ablutions, said their prayers and paid their respects to Viswamitra seated at the kindled firesacrifice. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे एकोनत्रिंशस्सर्ग:।। Thus ends the twentyninth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.