Bala Kanda

Sarga 75: Ignoring Dasaratha, Parasurama tells Rama to string the bow of Visnu.

बालकाण्डम् · सर्ग 75

27 shlokas

ShlokaShloka 1
राम दाशरथे राम वीर्यं ते श्रूयतेऽद्भुतम्। धनुषो भेदनं चैव निखिलेन मया श्रुतम्।।1.75.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘दशरथनन्दन श्रीराम! वीर! सुना जाता है कि तुम्हारा पराक्रम अद्भुत है। तुम्हारे द्वारा शिव-धनुष के तोड़े जाने का सारा समाचार भी मेरे कानों में पड़ चुका है
Show English Translation
"O Rama, Rama, son of Dasaratha I have heard in full of your marvellous prowess and your feat in breaking the bow of Siva.
ShlokaShloka 2
तदद्भुतमचिन्त्यं च भेदनं धनुषस्त्वया। तच्छ्रुत्वाऽहमनुप्राप्तो धनुर्गृह्यापरं शुभम्।।1.75.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उस धनुष का तोड़ना अद्भुत और अचिन्त्य है; उसके टूटने की बात सुनकर मैं एक दूसरा उत्तम धनुष लेकर आया हूँ
Show English Translation
The fact that you have broken Siva's bow is an astonishing act. It is beyond imagination. Having heard it I have come here with another auspicious bow.
ShlokaShloka 3
तदिदं घोरसङ्काशं जामदग्न्यं महद्धनु:। पूरयस्व शरेणैव स्वबलं दर्शयस्व च।।1.75.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यह है वह जमदग्निकुमार परशुराम का भयंकर और विशाल धनुष, तुम इसे खींचकर इसके ऊपर बाण चढ़ाओ और अपना बल दिखाओ
Show English Translation
This mighty, dreadful bow was obtained through Jamadagni. You may display your prowess by fixing on it an arrow.
ShlokaShloka 4
तदहं ते बलं दृष्ट्वा धनुषोऽस्य प्रपूरणे। द्वन्द्वयुद्धं प्रदास्यामि वीर्यश्लाघ्यस्य राघव।।1.75.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस धनुष के चढ़ाने में भी तुम्हारा बल कैसा है ? यह देखकर मैं तुम्हें ऐसा द्वन्द्वयुद्ध प्रदान करूँगा, जो तुम्हारे पराक्रम के लिये स्पृहणीय होगा’
Show English Translation
O Rama after witnessing your strength in stretching and stringing this bow, I shall engage you in a duel acclaiming your prowess".
ShlokaShloka 5
तस्य तद्वचनं श्रुत्वा राजा दशरथस्तदा। विषण्णवदनो दीन: प्राञ्जलिर्वाक्यमब्रवीत्।।1.75.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
परशुरामजी का वह वचन सुनकर उस समय राजा दशरथ के मुखपर विषाद छा गया, वे दीनभाव से हाथ जोड़कर बोले-
Show English Translation
When king Dasaratha heard these words, his face fell. He humbly pleaded with him his hands folded:
ShlokaShloka 6
क्षत्ररोषात्प्रशान्तस्त्वं ब्राह्मणश्च महायशा:। बालानां मम पुत्राणामभयं दातुमर्हसि।।1.75.6।।
Show English Translation
"You are a brahmana, highly renowned and withdrawn from anger against kshatriyas. It behoves of you to give assurance of security to my sons who are young.
ShlokaShloka 7
भार्गवाणां कुले जात: स्वाध्यायव्रतशालिनाम्। सहास्राक्षे प्रतिज्ञाय शस्त्रं निक्षिप्तवानसि।।1.75.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ब्रह्मन् ! आप स्वाध्याय और व्रत से शोभा पाने वाले भृगुवंशी ब्राह्मणों के कुल में उत्पन्न हुए हैं और स्वयं भी महान् तपस्वी और ब्रह्मज्ञानी हैं; क्षत्रियों पर अपना रोष प्रकट करके अब शान्त हो चुके हैं; इसलिये मेरे बालक पुत्रों को आप अभयदान देने की कृपा करें; क्योंकि आपने इन्द्र के समीप प्रतिज्ञा करके शस्त्र का परित्याग कर दिया है
Show English Translation
Born in the family of (saint) Bhrigu versed in the study of the Vedas and observance of vows. You have promised in the name of the thousandeyed Indra to renounce the arms.
ShlokaShloka 8
स त्वं धर्मपरो भूत्वा काश्यपाय वसुन्धराम् । दत्त्वा वनमुपागम्य महेन्द्रकृतकेतन:।।1.75.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस तरह आप धर्म में तत्पर हो कश्यपजी को पृथ्वी का दान करके वन में आकर महेन्द्र पर्वत पर आश्रम बनाकर रहते हैं
Show English Translation
By adhering to righteousness in life and having conferred the earth upon Kasyapa, you retired to the forest and made your residence on the Mahendra mountain.
ShlokaShloka 9
मम सर्वविनाशाय सम्प्राप्तस्त्वं महामुने। न चैकस्मिन् हते रामे सर्वे जीवामहे वयम् ।।1.75.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महामुने! (इस प्रकार शस्त्रत्यागकी प्रतिज्ञा करके भी) आप मेरा सर्वनाश करने के लिये कैसे आ गये? (यदि कहें- मेरा रोष तो केवल रामपर है तो) एकमात्र राम के मारे जाने पर ही हम सब लोग अपने जीवन का परित्याग कर देंगे’॥९॥
Show English Translation
O Great ascetic today you have arrived evidently for the total destruction of our family. If Rama is killed none of us will survive".
ShlokaShloka 10
ब्रुवत्येवं दशरथे जामदग्न्य: प्रतापवान्। अनादृत्यैव तद्वाक्यं राममेवाभ्यभाषत।।1.75.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा दशरथ इस प्रकार कहते ही रह गये; परंतु प्रतापी परशुराम ने उनके उन वचनों की अवहेलना करके राम से ही बातचीत जारी रखी
Show English Translation
Disregarding these words of Dasaratha, the valiant son of Jamadagni said to Rama.
ShlokaShloka 11
इमे द्वे धनुषी श्रेष्ठे दिव्ये लोकाभिविश्रुते। दृढे बलवती मुख्ये सुकृते विश्वकर्मणा।।1.75.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे बोले- ’रघुनन्दन! ये दो धनुष सबसे श्रेष्ठ और दिव्य थे। सारा संसार इन्हें सम्मान की दृष्टिसे देखता था। साक्षात् विश्वकर्मा ने इन्हें बनाया था, ये बड़े प्रबल और दृढ़ थे
Show English Translation
"These two excellent celestial bows are wellknown throughout the worlds. They are stout and strong. They are the best of all, wellmade by Visvakarma.
ShlokaShloka 12
अतिसृष्टं सुरैरेकं त्र्यम्बकाय युयुत्सवे। त्रिपुरघ्नं नरश्रेष्ठ भग्नं काकुत्स्थ यत्त्वया।।1.75.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नरश्रेष्ठ! इनमें से एक को देवताओं ने त्रिपुरासुर से युद्ध करने के लिये भगवान् शङ्कर को दे दिया था। ककुत्स्थनन्दन ! जिससे त्रिपुर का नाश हुआ था, वह वही धनुष था; जिसे तुमने तोड़ डाला है
Show English Translation
O Best among men O Descendant of Kakustha one of these broken by you, was given by the gods to the threeeyed Siva, who, wishing to fight the demon Tripura with this bow, destroyed him.
ShlokaShloka 13
इदं द्वितीयं दुर्धर्षं विष्णोर्दत्तं सुरोत्तमै:। तदिदं वैष्णवं राम धनु: परमभास्वरम्। समानसारं काकुत्स्थ रौद्रेण धनुषा त्विदम्।।1.75.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘और दूसरा दुर्धर्ष धनुष यह है, जो मेरे हाथमें है। इसे श्रेष्ठ देवताओं ने भगवान् विष्णु को दिया था। श्रीराम! शत्रुनगरी पर विजय पाने वाला वही यह वैष्णव धनुष है
Show English Translation
This second bow which is unassailable was given by chief of the celestials to Visnu. O Rama born in the race of Kakutstha this highly radiant bow of Visnu is as strong as the bow of Siva.
ShlokaShloka 14
तदा तु देवतास्सर्वा: पृच्छन्ति स्म पितामहम्। शितिकण्ठस्य विष्णोश्च बलाबलनिरीक्षया।।1.75.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ककुत्स्थनन्दन! यह भी शिवजी के धनुष के समान ही प्रबल है। उन दिनों समस्त देवताओं ने भगवान् शिव और विष्णु के बलाबल की परीक्षा के लिये पितामह ब्रह्माजी से पूछा था कि ‘इन दोनों देवताओं में कौन अधिक बलशाली है’॥१४ १/२॥
Show English Translation
Then all the gods in order to ascertain the strength and weakness of Siva and Visnu enquired of the Grandsire, Brahma:
ShlokaShloka 15
अभिप्रायं तु विज्ञाय देवतानां पितामह:। विरोधं जनयामास तयो स्सत्यवतां वर:।।1.75.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवताओं के इस अभिप्राय को जानकर सत्यवादियों में श्रेष्ठ पितामह ब्रह्माजी ने उन दोनों देवताओं (शिव और विष्णु) में विरोध उत्पन्न कर दिया॥१५ १/२॥
Show English Translation
Foremost among the truthful, Grandsire Brahma come to know the intention of the gods and triggered a conflict between the gods.
ShlokaShloka 16
विरोधे च महद्युद्धमभवद्रोमहर्षणम् । शितिकण्ठस्य विष्णोश्च परस्परजिगीषुणो:।।1.75.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विरोध पैदा होने पर एक-दूसरे को जीतने की इच्छावाले शिव और विष्णु में बड़ा भारी युद्ध हुआ,जो रोंगटे खड़े कर देनेवाला था॥१६ १/२॥
Show English Translation
In that thrilling fight between Siva and Visnu, each desirous of victory over the other, a ferocious battle took place causing one's hair to stand on end.
ShlokaShloka 17
तदा तु जृम्भितं शैवं धनुर्भीमपराक्रमम्। हुङ्कारेण महादेव स्तम्भितोऽथ त्रिलोचन:।।1.75.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उस समय भगवान् विष्णुने हुङ्कार मात्र से शिवजीके भयंकर बलशाली धनुष को शिथिल तथा त्रिनेत्रधारी महादेवजी को भी स्तम्भित कर दिया॥१७ १/२॥
Show English Translation
Then, with the 'Humkara' produced by Visnu, Siva's bow of dreadful prowess was stretched, which struck the threeeyed Mahadeva motionless.
ShlokaShloka 18
देवैस्तदा समागम्य सर्षिसघै स्सचारणै:। याचितौ प्रशमं तत्र जग्मतुस्तौ सुरोत्तमौ।।1.75.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तब ऋषिसमूहों तथा चारणों सहित देवताओं ने आकर उन दोनों श्रेष्ठ देवताओं से शान्ति के लिये याचना की; फिर वे दोनों वहाँ शान्त हो गये॥१८ १/२॥
Show English Translation
Then hosts of sages, charanas and the gods assembled there and beseeched both of them, the preeminent among the gods to keep peace.
ShlokaShloka 19
जृम्भितं तद्धनुर्द्रृष्ट्वा शैवं विष्णुपराक्रमै:। अधिकं मेनिरे विष्णुं देवा स्सर्षिगणास्तदा ।।1.75.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भगवान् विष्णु के पराक्रम से शिवजी के उस धनुष को शिथिल हुआ देख ऋषियों सहित देवताओं ने भगवान् विष्णु को श्रेष्ठ माना॥१९ १/२॥
Show English Translation
Now that the bow of Siva was made inert by Visnu's prowess, hosts of sages and gods acknowlged Visnu as superior.
ShlokaShloka 20
धनू रुद्रस्तु सङ्कृद्धो विदेहेषु महायशा:। देवरातस्य राजर्षेर्ददौ हस्ते ससायकम्।।1.75.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तदनन्तर कुपित हुए महायशस्वी रुद्र ने बाण सहित अपना धनुष विदेह देश के राजर्षि देवरात के हाथ में दे दिया॥२० १/२॥
Show English Translation
Glorious Siva, enraged at this, placed the bow together with the arrow in the hands of Rajarshi Devarata in the country of Videha.
ShlokaShloka 21
इदं च वैष्णवं राम धनु: परपुरञ्जयम्। ऋचीके भार्गवे प्रादाद्विष्णु: स न्यासमुत्तमम्।।1.75.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम! शत्रुनगरी पर विजय पाने वाले इस वैष्णव धनुष को भगवान् विष्णु ने भृगुवंशी ऋचीक मुनि को उत्तम धरोहर के रूप में दिया था॥२१ १/२॥
Show English Translation
This bow of Visnu, O Rama capable of conquering hostile cities, was given in trust to Richika belonging to the race of Bhrigu.
ShlokaShloka 22
ऋचीकस्तु महातेजा: पुत्रस्याप्रतिकर्मण:। पितुर्मम ददौ दिव्यं जमदग्नेर्महात्मन:।।1.75.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘फिर महातेजस्वी ऋचीक ने प्रतीकार (प्रतिशोध)की भावना से रहित अपने पुत्र एवं मेरे पिता महात्मा जमदग्नि के अधिकार में यह दिव्य धनुष दे दिया॥२२ १/२॥
Show English Translation
Brilliant Ruchika gave this bow to his son, the great Jamadagni, my father, a man of unrivalled valour.
ShlokaShloka 23
न्यस्तशस्त्रे पितरि मे तपोबलसमन्विते। अर्जुनो विदधे मृत्युं प्राकृतां बुद्धिमास्थित:।।1.75.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तपोबल से सम्पन्न मेरे पिता जमदग्नि अस्त्र शस्त्रों का परित्याग करके जब ध्यानस्थ होकर बैठे थे, उस समय प्राकृत बुद्धि का आश्रय लेने वाले कृतवीर्यकुमार अर्जुन ने उनको मार डाला॥२३ १/२॥
Show English Translation
My father equipped with ascetic energy renounced the weapon and was killed by Kartaveeryarjuna in a vulgar manner.
ShlokaShloka 24
वधमप्रतिरूपं तु पितु श्शृत्वा सुदारुणम्। क्षत्रमुत्सादयन्रोषाज्जातं जातमनेकश:।।1.75.24।। पृथिवीं चाखिलां प्राप्य काश्यपाय महात्मने । यज्ञस्यान्ते तदा राम दक्षिणां पुण्यकर्मणे । दत्त्वा महेन्द्रनिलयस्तपोबलसमन्वित:।।1.75.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पिता के इस अत्यन्त भयंकर वधका, जो उनके योग्य नहीं था, समाचार सुनकर मैंने रोषपूर्वक बारंबार उत्पन्न हुए क्षत्रियों का अनेक बार संहार किया
Show English Translation
O Rama Having heard the slaying of my father incomparable in extreme ruthlessness, I decimated the Kshatriya race again and again out of fury as they were born and reborn. I conquered the entire earth. At the conclusion of the sacrifice I conferred it on the great soul Kasyapa of meritorious acts. Gifted with ascetic energy I have (now) made the Mahendra mountain my abode.
ShlokaShloka 25
अद्यतूत्तमवीर्येण त्वया राम महाबल। श्रुतवान् धनुषो भेदं ततोऽहं द्रुतमागत:।।1.75.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम! फिर सारी पृथ्वीपर अधिकार करके मैंने एक यज्ञ किया और उस यज्ञके समाप्त होने पर पुण्यकर्मा महात्मा कश्यप को दक्षिणा रूप से यह सारी पृथ्वी दे डाली
Show English Translation
O Mighty Rama when I heard that you have broken the bow with your extraordinary prowess, I have come here quickly.
ShlokaShloka 26
तदिदं वैष्णवं राम पितृपैतामहं महत्। क्षत्रधर्मं पुरस्कृत्य गृह्णीष्व धनुरुत्तमम्।।1.75.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पृथ्वी का दान करके मैं महेन्द्र पर्वत पर रहने लगा और वहाँ तपस्या करके तपोबल से सम्पन्न हुआ। वहाँ से शिवजी के धनुष के तोड़े जाने का समाचार सुनकर मैं शीघ्रतापूर्वक यहाँ आया हूँ
Show English Translation
Respect the duties of a kshatriya, O Rama Take hold of this great, uncommon bow of Visnu inherited by me from my father and forefathers.
ShlokaShloka 27
योजयस्व धनुश्श्रेष्ठे शरं परपुरञ्जयम्। यदि शक्नोषि काकुत्स्थ द्वन्द्वं दास्यामि ते तत:।।1.75.28।।
Show English Translation
O Descendant of Kakustha this best bow is capable of conquering enemy cities. Fix an arrow. If it is possible for you to do so, then I shall engage you in a duel". इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे पञ्चसप्ततितमस्सर्ग: ।। Thus ends the seventyfifth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.