Bala Kanda
Sarga 72: Preparations for the marriage of the four sons of king Dasaratha.
बालकाण्डम् · सर्ग 72
24 shlokas
ShlokaShloka 1
तमुक्तवन्तं वैदेहं विश्वामित्रो महामुनि:।
उवाच वचनं वीरं वसिष्ठसहितो नृपम्।।1.72.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विदेहराज जनक जब अपनी बात समाप्त कर चुके, तब वसिष्ठ सहित महामुनि विश्वामित्र उन वीर नरेश से इस प्रकार बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
When Janaka the valiant king of Videha thus spoke (on the genealogy of his family) the mighty ascetic Viswamitra accompanied by Vasishta said to Janaka:
ShlokaShloka 2
अचिन्त्यान्यप्रमेयानि कुलानि नरपुङ्गव।
इक्ष्वाकूणां विदेहानां नैषां तुल्योऽस्ति कश्चन।।1.72.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरश्रेष्ठ! इक्ष्वाकु और विदेह दोनों ही राजाओं के वंश अचिन्तनीय हैं। दोनों के ही प्रभाव की कोई सीमा नहीं है। इन दोनों की समानता करने वाला दूसरा कोई राजवंश नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
"O Preeminent among men the glory of the two races of Ikshvakus as also of Videhas is in comprehensible and immeasurable. There is none equal to these kings of the Ikshvakus and Videhas.
ShlokaShloka 3
सदृशो धर्मसम्बन्ध: सदृशो रूपसम्पदा।
रामलक्ष्मणयो राजन् सीता चोर्मिलया सह।।1.72.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजन्! इन दोनों कुलों में जो यह धर्म-सम्बन्ध स्थापित होने जा रहा है, सर्वथा एक-दूसरे के योग्य है। रूप-वैभव की दृष्टि से भी समान योग्यता का है; क्योंकि ऊर्मिला सहित सीता श्रीराम और लक्ष्मण के अनुरूप है
Show English TranslationEnglish Translation
O King it is a perfect match between Sita and Rama and Urmila and Lakshmana. In respect of piety and beauty the match is perfect.
ShlokaShloka 4
वक्तव्यं च नरश्रेष्ठ श्रूयतां वचनं मम।
भ्राता यवीयान् धर्मज्ञ एष राजा कुशध्वज:।।1.72.4।।
Show English TranslationEnglish Translation
O Best of men my words deserve to be heard. This younger brother king Kusadhwaja is knower of righteousness.
ShlokaShloka 5
अस्य धर्मात्मनो राजन् रूपेणाप्रतिमं भुवि ।
सुताद्वयं नरश्रेष्ठ पत्न्यर्थं वरयामहे।।1.72.5।।
Show English TranslationEnglish Translation
O King, O Eminent among men we seek the hands of this virtuous king's two daughters, unrivalled in beauty, on earth, as consorts.
ShlokaShloka 6
भरतस्य कुमारस्य शत्रुघ्नस्य च धीमत:।
वरयामस्सुते राजन् तयोरर्थे महात्मनो:।।1.72.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरश्रेष्ठ! इसके बाद मुझे भी कुछ कहना है; आप मेरी बात सुनिये। राजन्! आपके छोटे भाई जो ये धर्मज्ञ राजा कुशध्वज बैठे हैं, इन धर्मात्मा नरेश के भी दो कन्याएँ हैं, जो इस भूमण्डल में अनुपम सुन्दरी हैं। नरश्रेष्ठ! भूपाल! मैं आपकी उन दोनों कन्याओं का कुमार भरत और बुद्धिमान् शत्रुघ्न इन दोनों महामनस्वी राजकुमारों के लिये इनकी धर्मपत्नी बनाने के उद्देश्य से वरण करता हूँ॥४–६॥
Show English TranslationEnglish Translation
O king we choose your brother's daughters for the great souls: the young Bharata and the sagacious Satrughna.
ShlokaShloka 7
पुत्रा दशरथस्येमे रूपयौवनशालिन:।
लोकपालोपमास्सर्वे देवतुल्यपराक्रमा:।।1.72.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजा दशरथ के ये सभी पुत्र रूप और यौवन से सुशोभित, लोकपालों के समान तेजस्वी तथा देवताओं के तुल्य पराक्रमी हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Bestowed with youth and beauty, these sons of Dasaratha resemble kings in defending the worlds and gods in valour.
ShlokaShloka 8
उभयोरपि राजेन्द्र सम्बन्धेनानुबध्यताम्।
इक्ष्वाको: कुलमव्यग्रं भवत:पुण्यकर्मण:।।1.72.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजेन्द्र! इन दोनों भाइयों (भरत और शत्रुघ्न) को भी कन्यादान करके आप इस समस्त इक्ष्वाकुकुल को अपने सम्बन्ध से बाँध लीजिये। आप पुण्यकर्मा पुरुष हैं; आपके चित्त में व्यग्रता नहीं आनी चाहिये (अर्थात् आप यह सोचकर व्यग्र न हों कि ऐसे महान् सम्राट् के साथ मैं एक ही समय चार वैवाहिक सम्बन्धों का निर्वाह कैसे कर सकता हूँ।)’
Show English TranslationEnglish Translation
O King of kings (Janaka) the bond between your race with its pious deeds and the Ikshvakus may be strenghthened by this alliance".
ShlokaShloka 9
विश्वामित्रवच श्शृत्वा वसिष्ठस्य मते तदा।
जनक: प्रांजलिर्वाक्यमुवाच मुनिपुङ्गवौ।।1.72.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वसिष्ठजी की सम्मति के अनुसार विश्वामित्रजी का यह वचन सुनकर उस समय राजा जनक ने हाथ जोड़कर उन दोनों मुनिवरों से कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
Having heard the words of Viswamitra which echoed the wish of Vasishta, Janaka replied to the eminent ascetics with folded palms.
ShlokaShloka 10
कुलं धन्यमिदं मन्ये येषां नो मुनिपुङ्गवौ ।
सदृशं कुलसम्बन्धं यदाज्ञापयथ: स्वयम्।।1.72.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मुनिपुंगवो! मैं अपने इस कुल को धन्य मानता हूँ, जिसे आप दोनों इक्ष्वाकुवंश के योग्य समझकर इसके साथ सम्बन्ध जोड़ने के लिये स्वयं आज्ञा दे रहे हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"Since both of you, eminent ascetics, recomended this befitting alliance of the two races on your own, I regard my race as blessed.
ShlokaShloka 11
एवं भवतु भद्रं व: कुशध्वजसुते इमे।
पत्न्यौ भजेतां सहितौ शत्रुघ्नभरतावुभौ।।1.72.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आपका कल्याण हो आप जैसा कहते हैं, ऐसा ही हो ये सदा साथ रहने वाले दोनों भाई भरत और शत्रुघ्न कुशध्वजकी इन दोनों कन्याओं (में से एकएक) को अपनी-अपनी धर्मपत्नी के रूपमें ग्रहण करें
Show English TranslationEnglish Translation
"Let it be so, Be blessed Let these two daughters of Kusadhwaja (Srutakirti and Mandavi) be the wives of Satrughna and Bharata respectively and serve them.
ShlokaShloka 12
एकाह्ना राजपुत्रीणां चतसृणां महामुने।
पाणीन् गृह्णन्तु चत्वारो राजपुत्रा महाबला:।।1.72.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महामुने! ये चारों महाबली राजकुमार एक ही दिन हमारी चारों राजकुमारियों का पाणिग्रहण करें॥१२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O Great ascetic let the valiant four princes take the hands of four princesses on the same day.
ShlokaShloka 13
उत्तरे दिवसे ब्रह्मन् फल्गुनीभ्यां मनीषिण:।
वैवाहिकं प्रशंसन्ति भगो यत्र प्रजापति:।।1.72.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ब्रह्मन्! अगले दो दिन फाल्गुनी नामक नक्षत्रों से युक्त हैं। इनमें (पहले दिन तो पूर्वा फाल्गुनी है और) दूसरे दिन (अर्थात् परसों) उत्तरा फाल्गुनी नामक नक्षत्र होगा, जिसके देवता प्रजापति भग (तथा अर्यमा) हैं। मनीषी पुरुष उस नक्षत्र में वैवाहिक कार्य करना बहुत उत्तम बताते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
"The wise, O Brahmin think the marriage is favourable when Bhaga is Prajapati on the succeeding day of the ascent of the two stars. (that is, when poorva is followed by uttara phalguni).
ShlokaShloka 14
एवमुक्त्वा वचस्सौम्यं प्रत्युत्थाय कृताञ्जलि:।
उभौ मुनिवरौ राजा जनको वाक्यमब्रवीत्।।1.72.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार सौम्य (मनोहर) वचन कहकर राजा जनक उठकर खड़े हो गये और उन दोनों मुनिवरों से हाथ जोड़कर बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
King Janaka, having spoken these pleasing words, stood up and with folded hands addressing both the great ascetics:
ShlokaShloka 15
परो धर्म: कृतो मह्यं शिष्योऽस्मिभवतो सदा।
इमान्यासनमुख्यानि आसातां मुनिपुङ्गवौ।।1.72.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आपलोगोंने कन्याओं का विवाह निश्चित करके मेरे लिये महान् धर्मका सम्पादन कर दिया; मैं आप दोनों का शिष्य हूँ। मुनिवरो! इन श्रेष्ठ आसनों पर आप दोनों विराजमान हों
Show English TranslationEnglish Translation
"You have earned me a great religious merit. I shall be always your disciple O Eminent ascestics, occupy these important seats".
ShlokaShloka 16
यथा दशरथस्येयं तथाऽयोध्या पुरी मम।
प्रभुत्वे नास्ति सन्देहो यथार्हं कर्तुमर्हथ।।1.72.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आपके लिये जैसी राजा दशरथ की अयोध्या है, वैसी ही यह मेरी मिथिलापुरी भी है। आपका इस पर पूरा अधिकार है, इसमें संदेह नहीं; अतः आप हमें यथायोग्य आज्ञा प्रदान करते रहें’
Show English TranslationEnglish Translation
"Dasaratha has right on the city of Ayodhya as much as I have on this. This right is unquestionable. So do whatever you think right".
ShlokaShloka 17
तथा ब्रुवति वैदेहे जनके रघुनन्दन:।
राजा दशरथो हृष्ट: प्रत्युवाच महीपतिम्।।1.72.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विदेहराज जनक के ऐसा कहने पर रघुकुल का आनन्द बढ़ाने वाले राजा दशरथ ने प्रसन्न होकर उन मिथिला नरेश को इस प्रकार उत्तर दिया-
Show English TranslationEnglish Translation
To the words of Janaka, king of Videha, king Dasaratha, the descendant of Raghu cheerfully replied:
ShlokaShloka 18
युवामसङ्ख्येयगुणौ भ्रातरौ मिथिलेश्वरौ।
ऋषयो राजसङ्घाश्च भवद्भ्यामभिपूजिता:।।1.72.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मिथिलेश्वर! आप दोनों भाइयों के गुण असंख्य हैं; आप लोगों ने ऋषियों तथा राज समूहों का भलीभाँति सत्कार किया है
Show English TranslationEnglish Translation
"You both brothers are lords of Mithila. You possess countless virtues. You pay regards to many rishis and hosts of kings".
ShlokaShloka 19
स्वस्ति प्राप्नुहि भद्रं ते गमिष्यामि स्वमालयम्।
श्राद्धकर्माणि सर्वाणि विधास्यामीति चाब्रवीत्।।1.72.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आपका कल्याण हो, आप मंगल के भागी हों अब हम अपने विश्रामस्थान को जायँगे। वहाँ जाकर मैं विधिपूर्वक नान्दीमुखश्राद्ध का कार्य सम्पन्न करूँगा।’ यह बात भी राजा दशरथ ने कही
Show English TranslationEnglish Translation
"Be safe. Be blessed. Let me retire to the camp. I have to perform the rites offerings to the forefathers".
ShlokaShloka 20
तमापृष्ट्वा नरपतिं राजा दशरथस्तदा।
मुनीन्द्रौ तौ पुरस्कृत्य जगामाशु महायशा:।।1.72.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तदनन्तर मिथिला नरेश की अनुमति ले महायशस्वी राजा दशरथ मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्र और वसिष्ठ को आगे करके तुरंत अपने आवास स्थान पर चले गये
Show English TranslationEnglish Translation
Then renowned king Dasaratha, took leave of the two great ascetics. Then the rowned king Dasaratha took have of the king (Janaka) immediately following the two great ascetics.
ShlokaShloka 21
स गत्वा निलयं राजा श्राद्धं कृत्वा विधानत:।
प्रभाते काल्यमुत्थाय चक्रे गोदानमुत्तमम्।।1.72.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
डेरे पर जाकर राजा दशरथ ने (अपराह्नकालमें) विधिपूर्वक आभ्युदयिक श्राद्ध सम्पन्न किया। तत्पश्चात् (रात बीतने पर) प्रातःकाल उठकर राजा ने तत्कालोचित उत्तम गोदान-कर्म किया
Show English TranslationEnglish Translation
The king (Dasaratha) reached the abode, performed the sharaddha ceremony in accordance with the scriptures. Next day at dawn at appropriate time he gifted away cows (a ceremony performed by initiating the bridegrooms into the marriage.)
ShlokaShloka 22
गवां शतसहस्राणि ब्राह्मणेभ्यो नराधिप:।
एकैकशो ददौ राजा पुत्रानुद्दिश्य धर्मत:।।1.72.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
राजा दशरथ ने अपने एक-एक पुत्र के मंगल के लिये धर्मानुसार एक-एक लाख गौएँ ब्राह्मणों को दान की
Show English TranslationEnglish Translation
For the welfare of each of his sons the king (Dasaratha) religiously gave away a hundred thousand cows to brahmins.
ShlokaShloka 23
सुवर्णश्रुङ्गा स्सम्पन्ना स्सवत्सा: कांस्यदोहना:।
गवां शतसहस्राणि चत्वारि पुरुषर्षभ:।।1.72.23।।
वित्तमन्यच्च सुबहुद्विजेभ्यो रघुनन्दन:।
ददौ गोदानमुद्दिश्य पुत्राणां पुत्रवत्सल:।।1.72.24।।
Show English TranslationEnglish Translation
Great among men and affectionate towards his children, (king Dasaratha), the delight of the Raghus donated in the name of his sons' donates to the brahmins four hundred thousand cows. They were capable of abundance of milk. Their horns were plaited with gold. They were accompanied by calves. With them were given away bellmetal vessels for keeping milk and innumerable valuables.
ShlokaShloka 24
स सुतै: कृतगोदानैर्वृतस्तु नृपतिस्तदा।
लोकपालैरिवाभाति वृत: स्सौम्य: प्रजापति:।।1.72.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उन सबके सींग सोने से मढ़े हुए थे। उन सबके साथ बछड़े और काँसे के दुग्धपात्र थे। इस प्रकार पुत्रवत्सल रघुकुलनन्दन पुरुषशिरोमणि राजा दशरथ ने चार लाख गौओं का दान किया तथा और भी बहुत-सा धन पुत्रों के लिये गोदान के उद्देश्य से ब्राह्मणों को दिया
Show English TranslationEnglish Translation
With his sons for whose sake cows have been given away the cheerful king looked like shining Prajapati surrrounded by the guardians of the world. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे द्विसप्ततितमस्सर्ग:।। Thus ends the seventhsecond sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.