Bala Kanda
Sarga 5: Dasaratha's kingdom and greatness of Ayodhya
बालकाण्डम् · सर्ग 5
22 shlokas
ShlokaShloka 1
.
सर्वा पूर्वमियं येषामासीत्कृत्स्ना वसुन्धरा ।
प्रजापतिमुपादाय नृपाणां जयशालिनाम् ।।1.5.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
यह सारी पृथ्वी पूर्वकाल में प्रजापति मनु से लेकर अब तक जिस वंश के विजयशाली नरेशों के अधिकार में रही है,
Show English TranslationEnglish Translation
Formerly, this entire earth belonged to those victorious kings starting from Prajapati (Manu).
ShlokaShloka 2
येषां स सगरो नाम सागरो येन खानित: ।
षष्टि: पुत्रसहस्राणि यं यान्तं पर्यवारयन् ।।1.5.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जिन्होंने समुद्र को खुदवाया था और जिन्हें यात्राकाल में साठ हजार पुत्र घेरकर चलते थे, वे महाप्रतापी राजा सगर जिनके कुल में उत्पन्न हुए,
Show English TranslationEnglish Translation
Among them a king named Sagara got the ocean dug and his sixty thousand sons surrounded him whenever he went (to battle).
ShlokaShloka 3
इक्ष्वाकूणामिदं तेषां राज्ञां वंशे महात्मनाम् ।
महदुत्पन्नमाख्यानं रामायणमिति श्रुतम् ।।1.5.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इन्हीं इक्ष्वाकुवंशी महात्मा राजाओं की कुलपरम्परा में रामायण नाम से प्रसिद्ध इस महान् ऐतिहासिक काव्य की अवतारणा हुई है
Show English TranslationEnglish Translation
It was from the family of mighty monarchs with Ikshvaku as its founder and the kings born in that race, the celebrated epic known as the 'Ramayanam' arose.
ShlokaShloka 4
तदिदं वर्तयिष्यामि सर्वं निखिलमादित: ।
धर्मकामार्थसहितं श्रोतव्यमनसूयया ।।1.5.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हम दोनों आदि से अन्त तक इस सारे काव्य का पूर्णरूप से गान करेंगे। इसके द्वारा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष चारों पुरुषार्थों की सिद्धि होती है; अतः आप लोग दोषदृष्टि का परित्याग करके इसका श्रवण करें
Show English TranslationEnglish Translation
I shall propagate this Ramayanam, incorporating the merits of dharma, artha and kama, and complete in all respects. It deserves to be heard right from the start without prejudice.
ShlokaShloka 5
कोसलो नाम मुदितस्स्फीतो जनपदो महान् ।
निविष्टस्सरयूतीरे प्रभूतधनधान्यवान् ।।1.5.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कोशल नाम से प्रसिद्ध एक बहुत बड़ा जनपद है, जो सरयू नदी के किनारे बसा हुआ है। वह प्रचुर धनधान्य से सम्पन्न, सुखी और समृद्धिशाली है
Show English TranslationEnglish Translation
On the banks of river Sarayu, a great and prosperous country named Kosala, abundant in foodgrains and wealth and inhabited by contended people, was situated.
ShlokaShloka 6
अयोध्या नाम नगरी तत्रासील्लोकविश्रुता ।
मनुना मानवेन्द्रेण या पुरी निर्मिता स्वयम् ।।1.5.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उसी जनपद में अयोध्या नाम की एक नगरी है, जो समस्त लोकों में विख्यात है। उस पुरी को स्वयं महाराज मनु ने बनवाया और बसाया था
Show English TranslationEnglish Translation
In the country called Kosala was the famous capital city of Ayodhya built by the lord of men, Manu .
ShlokaShloka 7
आयता दश च द्वे च योजनानि महापुरी ।
श्रीमती त्रीणि विस्तीर्णा सुविभक्तमहापथा ।।1.5.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वह शोभा शालिनी महापुरी बारह योजन लम्बी और तीन योजन चौड़ी थी। वहाँ बाहर के जनपदों में जाने का जो विशाल राजमार्ग था, वह उभयपार्श्व में विविध वृक्षावलियों से विभूषित होने के कारण सुस्पष्टतया अन्य मार्गों से विभक्त जान पड़ता था
Show English TranslationEnglish Translation
With welllaid out thoroughfares, the beautiful and prosperous city of Ayodhya extended for twelve yojanas in length and three yojanas in breadth.
ShlokaShloka 8
राजमार्गेण महता सुविभक्तेन शोभिता ।
मुक्तपुष्पावकीर्णेन जलसिक्तेन नित्यश: ।।1.5.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सुन्दर विभाग पूर्वक बना हुआ महान् राजमार्ग उस पुरी की शोभा बढ़ा रहा था। उस पर खिले हुए फूल बिखेरे जाते थे तथा प्रतिदिन उस पर जलका छिड़काव होता था
Show English TranslationEnglish Translation
It looked splendid with its welllaid out and broad highway strewn with flowers and regularly sprinkled with water.
ShlokaShloka 9
तां तु राजा दशरथो महारा���्ट्रविवर्धन: ।
पुरीमावासयामास दिवं देवपतिर्यथा ।।1.5.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे स्वर्ग में देवराज इन्द्र ने अमरावती पुरी बसायी थी। उसी प्रकार धर्म और न्याय के बल से अपने महान राष्ट्र की वृद्धि करने वाले राजा दशरथ ने अयोध्यापुरी को पहले की अपेक्षा विशेषरूप से बसाया था
Show English TranslationEnglish Translation
King Dasartha, augmenting the prosperity of the great kingdom, lived in the city of Ayodhya like Indra in heaven.
ShlokaShloka 10
कवाटतोरणवतीं सुविभक्तान्तरापणाम् ।
सर्वयन्त्रायुधवतीमुपेतां सर्वशिल्पिभि: ।।1.5.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वह पुरी बड़े-बड़े फाटकों और किवाड़ों से सुशोभित थी। उसके भीतर पृथक्-पृथक् बाजारें थीं। वहाँ सब प्रकार के यन्त्र और अस्त्र-शस्त्र संचित थे। उस पुरी में सभी कलाओं के शिल्पी निवास करते थे
Show English TranslationEnglish Translation
The city where all kinds of artificers lived had arched outer gateways, wellarranged local markets and all kinds of instruments and weapons.
ShlokaShloka 11
सूतमागधसम्बाधां श्रीमतीमतुलप्रभाम् ।
उच्चाट्टालध्वजवतीं शतघ्नीशतसङ्कुलाम् ।।1.5.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
स्तुति-पाठ करने वाले सूत और वंशावली का बखान करने वाले मागध वहाँ भरे हुए थे। वह पुरी सुन्दर शोभा से सम्पन्न थी। उसकी सुषमा की कहीं तुलना नहीं थी। वहाँ ऊँची-ऊँची अट्टालिकाएँ थीं, जिनके ऊपर ध्वज फहराते थे। सैकड़ों शतघ्नियों (तोपों) से वह पुरी व्याप्त थी
Show English TranslationEnglish Translation
With matchless splendour, it abounded in eulogists and genealogists. It contained stately edifices decorated with flags and hundreds of sataghnis (missiles).
ShlokaShloka 12
वधूनाटकसङ्घैश्च संयुक्तां सर्वत: पुरीम् ।
उद्यानाम्रवणोपेतां महतीं सालमेखलाम् ।।1.5.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस पुरी में ऐसी बहुत-सी नाटक-मण्डलियाँ थीं, जिनमें केवल स्त्रियाँ ही नृत्य एवं अभिनय करती थीं। उस नगरी में चारों ओर उद्यान तथा आमों के बगीचे थे। लम्बाई और चौड़ाई की दृष्टि से वह पुरी बहुत विशाल थी तथा साखू के वन उसे सब ओर से घेरे हुए थे॥१२॥
Show English TranslationEnglish Translation
The city with suburban towns on all sides had several female dancers and actors.It was filled with gardens and mangogroves. And girdled by sal trees.
ShlokaShloka 13
दुर्गगम्भीरपरिघां दुर्गामन्यैर्दुरासदाम् ।
वाजिवारणसम्पूर्णां गोभिरुष्ट्रै: खरैस्तथा ।।1.5.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उसके चारों ओर गहरी खाई खुदी थी, जिसमें प्रवेश करना या जिसे लाँघना अत्यन्त कठिन था। वह नगरी दूसरों के लिये सर्वथा दुर्गम एवं दुर्जय थी। घोड़े, हाथी, गाय-बैल, ऊँट तथा गदहे आदि उपयोगी पशुओं से वह पुरी भरी हुई थी
Show English TranslationEnglish Translation
It was enclosed by strong fortifications and a deep moat. No enemy can ever enter and occupy that city. It abounded with several elephants and horses, cattle, camels and mules.
ShlokaShloka 14
सामन्तराजसङ्घैश्च बलिकर्मभिरावृताम् ।
नानादेशनिवासैश्च वणिग्भिरुपशोभिताम् ।।1.5.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कर देने वाले सामन्त नरेशों के समुदाय उसे सदा घेरे रहते थे। विभिन्न देशों के निवासी वैश्य उस पुरी की शोभा बढ़ाते थे
Show English TranslationEnglish Translation
It was embellished with a host of tributary kings who used to pay tributes and with merchants from different countries.
ShlokaShloka 15
प्रासादै रत्नविकृतै: पर्वतैरुपशोभिताम् ।
कूटागारैश्च सम्पूर्णामिन्द्रस्येवामरावतीम् ।।1.5.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वहाँ के महलों का निर्माण नाना प्रकार के रत्नों से हुआ था। वे गगनचुम्बी प्रासाद पर्वतों के समान जान पड़ते थे। उनसे उस पुरी की बड़ी शोभा हो रही थी। बहुसंख्यक कूटागारों (गुप्तगृहों अथवा स्त्रियों के क्रीड़ा भवनों) से परिपूर्ण वह नगरी इन्द्र की अमरावती के समान जान पड़ती थी
Show English TranslationEnglish Translation
Like Indra's Amaravati, it was adorned by mountains and mansions with precious stones.
ShlokaShloka 16
चित्रामष्टापदाकारां नरनारीगणैर्युताम् ।
सर्वरत���नसमाकीर्णां विमानगृहशोभिताम् ।।1.5.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उसकी शोभा विचित्र थी। उसके महलों पर सोने का पानी चढ़ाया गया था अथवा वह पुरी द्यूतफलक के आकार में बसायी गयी थी। श्रेष्ठ एवं सुन्दरी नारियों के समूह उस पुरी की शोभा बढ़ाते थे। वह सब प्रकार के रत्नों से भरी-पूरी तथा सतमहले प्रासादों से सुशोभित थी
Show English TranslationEnglish Translation
With groups of men and women and adorned with sevenstoried palaces, it looked wonderful like a board where the game of ashtapada, is played. It was rich in all kinds of gems.
ShlokaShloka 17
गृहगाढामविच्छिद्रां समभूमौ निवेशिताम् ।
शालितण्डुलसम्पूर्णामिक्षुकाण्डरसोदकाम् ।।1.5.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पुरवासियों के घरों से उसकी आबादी इतनी घनी हो गयी थी कि कहीं थोड़ा-सा भी अवकाश नहीं दिखायी देता था। उसे समतल भूमि पर बसाया गया था। वह नगरी जड़हन धान के चावलों से भरपूर थी। वहाँ का जल इतना मीठा या स्वादिष्ट था, मानो ईख का रस हो
Show English TranslationEnglish Translation
Its dwellings were constructed on levelled ground with no space left unutilised. It was abundantly stocked with fine-grained rice and water which tasted sweet like sugarcane juice.
ShlokaShloka 18
दुन्दुभीभिर्मृदङ्गैश्च वीणाभि: पणवैस्तथा ।
नादितां भृशमत्यर्थं पृथिव्यां तामनुत्तमाम् ।।1.5.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
भूमण्डल की वह सर्वोत्तम नगरी दुन्दुभि, मृदंग, वीणा, पणव आदि वाद्यों की मधुर ध्वनि से अत्यन्त गूंजती रहती थी
Show English TranslationEnglish Translation
The city echoed with the sounds of trumpets, mrudangas, vinas and panavas. There was no city on earth superior to Ayodhya.
ShlokaShloka 19
विमानमिव सिद्धानां तपसाधिगतं दिवि ।
सुनिवेशितवेश्मान्तां नरोत्तमसमावृताम् ।।1.5.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
देवलोक में तपस्या से प्राप्त हए सिद्धों के विमान की भाँति उस पुरीका भूमण्डल में सर्वोत्तम स्थान था। वहाँ के सुन्दर महल बहुत अच्छे ढंग से बनाये और बसाये गये थे। उनके भीतरी भाग बहुत ही सुन्दर थे। बहुत-से श्रेष्ठ पुरुष उस पुरी में निवास करते थे
Show English TranslationEnglish Translation
Like an aerial car acquired by the siddhas in heaven through their austerities, the palaces were perfectly constructed in rows and inhabited by the noblest of men.
ShlokaShloka 20
ये च बाणैर्न विध्यन्ति विविक्तमपरापरम् ।
शब्दवेध्यं च विततं लघुहस्ता विशारदा: ।।1.5.20।।
सिंहव्याघ्रवराहाणां मत्तानां नर्दतां वने ।
हन्तारो निशितैश्शस्त्रैर्बलाद्बाहुबलैरपि ।।1.5.21।।
तादृशानां सहस्रैस्तामभिपूर्णां महारथै: ।
पुरीमावासयामास राजा दशरथस्तदा ।।1.5.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जो अपने समूह से बिछुड़कर असहाय हो गया हो, जिसके आगे-पीछे कोई न हो (अर्थात् जो पिता और पुत्र दोनों से हीन हो) तथा जो शब्दवेधी बाण द्वारा बेधने योग्य हों (अथवा युद्ध से हारकर भागे जा रहे हों) ऐसे पुरुषों पर जो लोग बाणों का प्रहार नहीं करते, जिनके सधे-सधाये हाथ शीघ्रता पूर्वक लक्ष्यवेध करने में समर्थ हैं, अस्त्र-शस्त्रों के प्रयोग में कुशलता प्राप्त कर चुके हैं तथा
Show English TranslationEnglish Translation
The city was inhabited by thousands of warriors known as maharathas. They were skilled archers and sharphanded. They would not pierce with arrows, solitary persons, persons without defence, fleeing foes who could be tracked down through hints from sound. With sharp arrows or with the strength of their arms, they would kill roaring and inebriated lions, tigers, boars etc. in the forest. It was in that city (of Ayodhya) that king Dasaratha lived.
ShlokaShloka 21
ये च बाणैर्न विध्यन्ति विविक्तमपरापरम् ।
शब्दवेध्यं च विततं लघुहस्ता विशारदा: ।।1.5.20।।
सिंहव्याघ्रवराहाणां मत्तानां नर्दतां वने ।
हन्तारो निशितैश्शस्त्रैर्बलाद्बाहुबलैरपि ।।1.5.21।।
तादृशानां सहस्रैस्तामभिपूर्णां महारथै: ।
पुरीमावासयामास राजा दशरथस्तदा ।।1.5.22।।
Show English TranslationEnglish Translation
The city was inhabited by thousands of warriors known as maharathas. They were skilled archers and sharphanded. They would not pierce with arrows, solitary persons, persons without defence, fleeing foes who could be tracked down through hints from sound. With sharp arrows or with the strength of their arms, they would kill roaring and inebriated lions, tigers, boars etc. in the forest. It was in that city (of Ayodhya) that king Dasaratha lived.
ShlokaShloka 22
तामग्निमद्भिर्गुणवद्भिरावृतां
द्विजोत्तमैर्वेदषडङ्गपारगै: ।
सहस्रदैस्सत्यरतैर्महात्मभि
र्महर्षिकल्पै ऋषिभिश्च केवलै: ।।1.5.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जो वन में गर्जते हुए मतवाले सिंहों, व्याघ्रों और सूअरों को तीखे शस्त्रों से एवं भुजाओं के बल से भी बलपूर्वक मार डालने में समर्थ हैं, ऐसे सहस्रों महारथी वीरों से अयोध्यापुरी भरी-पूरी थी। उसे महाराज दशरथ ने बसाया और पाला था
Show English TranslationEnglish Translation
That city (of Ayodhya) was filled with excellent dwijas (brahmana, kshatriya and vaisyas) performing rituals of sacrificial fire, virtuous and wellversed in the Vedas and Vedangas. They were generous, truthful and dignified. They were almost equal to rishis and maharshis. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे पञ्चमस्सर्ग:।। Thus ends the fifth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.