Bala Kanda

Sarga 21: On king Dasaratha's refusal to accede to his request, Viswamitra gets enraged.

बालकाण्डम् · सर्ग 21

21 shlokas

ShlokaShloka 1
तच्छ्रुत्वा वचनं तस्य स्नेहपर्याकुलाक्षरम्। समन्यु: कौशिको वाक्यं प्रत्युवाच महीपतिम्।।1.21.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा दशरथ की बात के एक-एक अक्षर में पुत्र के प्रति स्नेह भरा हुआ था, उसे सुनकर महर्षि विश्वामित्र कुपित हो उनसे इस प्रकार बोले-
Show English Translation
Out of affection towards his son, his (king Dasaratha's) plea to Viswamitra was full of contradiction. And on hearing the king, enraged Viswamitra replied:
ShlokaShloka 2
पूर्वमर्थं प्रतिश्रुत्य प्रतिज्ञां हातुमिच्छसि। राघवाणामयुक्तोऽयं कुलस्यास्य विपर्यय:।।1.21.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन्! पहले मेरी माँगी हुई वस्तु के देने की प्रतिज्ञा करके अब तुम उसे तोड़ना चाहते हो। प्रतिज्ञा का यह त्याग रघुवंशियों के योग्य तो नहीं है,यह बर्ताव तो इस कुल के विनाश का सूचक है
Show English Translation
ShlokaShloka 3
यदीदं ते क्षमं राजन् गमिष्यामि यथाऽगतम्। मिथ्याप्रतिज्ञ: काकुत्स्थ सुखीभव सबान्धव:।।1.21.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नरेश्वर! यदि तुम्हें ऐसा ही उचित प्रतीत होता है तो मैं जैसे आया था, वैसे ही लौट जाऊँगा। ककुत्स्थकुल के रत्न! अब तुम अपनी प्रतिज्ञा झूठी करके हितैषी सुहृदों से घिरे रहकर सुखी रहो’
Show English Translation
O king, if this act of yours is appropriate to you, I will go back (to the places) where from I came. O scion of the race of kakutstha, you have proved false to your promise. Live happily with your relatives".
ShlokaShloka 4
तस्य रोषपरीतस्य विश्वामित्रस्य धीमत:। चचाल वसुधा कृत्स्ना विवेश च भयं सुरान्।।1.21.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
बुद्धिमान् विश्वामित्र के कुपित होते ही सारी पृथ्वी काँप उठी और देवताओं के मन में महान् भय समा गया
Show English Translation
At the sight of the wise sage Viswamitra seized of wrath, the entire earth shook and devatas were gripped in fear.
ShlokaShloka 5
त्रस्तरूपं तु विज्ञाय जगत्सर्वं महानृषि:। नृपतिं सुव्रतो धीरो वसिष्ठो वाक्यमब्रवीत्।।1.21.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनके रोष से सारे संसार को त्रस्त हुआ जान उत्तम व्रत का पालन करने वाले धीरचित्त महर्षि वसिष्ठ ने राजासे इस प्रकार कहा-
Show English Translation
Great Vasishta, an adherent of ascetic practices and steadfast (to duty), seeing that the entire world frightened addressed the king, saying:
ShlokaShloka 6
इक्ष्वाकूणां कुले जातस्साक्षाद्धर्म इवापर:। धृतिमान् सुव्रत: श्रीमान्नधर्मं हातुमर्हसि।।1.21.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाराज! आप इक्ष्वाकुवंशी राजाओं के कुल में साक्षात् दूसरे धर्म के समान उत्पन्न हुए हैं। धैर्यवान्, ”उत्तम व्रत के पालक तथा श्रीसम्पन्न हैं। आपको अपने धर्म का परित्याग नहीं करना चाहिये
Show English Translation
"Born in the line of Ikshvaku, you are a veritable the second god of righteousness, firm adherent of vows auspicious and virtuous. It is not right on your part to abandon your promise.
ShlokaShloka 7
त्रिषु लोकेषु विख्यातो धर्मात्मा इति राघव। स्वधर्मं प्रतिपद्यस्व नाधर्मं वोढुमर्हसि।।1.21.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
“रघुकुलभूषण दशरथ बड़े धर्मात्मा हैं’ यह बात तीनों लोकों में प्रसिद्ध है। अतः आप अपने धर्म का ही पालन कीजिये; अधर्म का भार सिरपर न उठाइये
Show English Translation
O Dasaratha you are reputed in the three worlds as righteousminded. Do your own duty. Do not follow an unjust act which is unworthy of respect.
ShlokaShloka 8
संश्रुत्यैवं करिष्यामीत्यकुर्वाणस्य राघव। इष्टापूर्तवधो भूयात्तस्माद्रामं विसर्जय।।1.21.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं अमुक कार्य करूँगा’- ऐसी प्रतिज्ञा करके भी जो उस वचनका पालन नहीं करता, उसके यज्ञयागादि इष्ट तथा बावली-तालाब बनवाने आदि पूर्त कर्मो के पुण्यका नाश हो जाता है, अतः आप श्रीराम को विश्वामित्रजी के साथ भेज दीजिये
Show English Translation
O Dasaratha, a promise made and not kept amounts to destruction of merits earned through previous pieties. Therefore send Rama (with him).
ShlokaShloka 9
कृतास्त्रमकृतास्त्रं वा नैनं शक्ष्यन्ति राक्षसा:। गुप्तं कुशिकपुत्रेण ज्वलनेनामृतं यथा।।1.21.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये अस्त्रविद्या जानते हों या न जानते हों, राक्षस इनका सामना नहीं कर सकते। जैसे प्रज्वलित अग्निद्वारा सुरक्षित अमृत पर कोई हाथ नहीं लगा सकता, उसी प्रकार कुशिकनन्दन विश्वामित्र से सुरक्षित हुए श्रीराम का वे राक्षस कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते
Show English Translation
Trained or not in the use of arms, as long as Rama is protected by Viswamitra, just as nectar is protected by the flaming firegod rakshasas will not be able to compete with him.
ShlokaShloka 10
एष विग्रहवान् धर्म एष वीर्यवतां वर:। एष बुध्याऽधिको लोके तपसश्च परायणम्।।1.21.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये श्रीराम तथा महर्षि विश्वामित्र साक्षात् धर्म की मूर्ति हैं। ये बलवानों में श्रेष्ठ हैं। विद्या के द्वारा ही ये संसार में सबसे बढ़े-चढ़े हैं। तपस्या के तो ये विशाल भण्डार ही हैं
Show English Translation
This (Viswamitra) is an embodiment of righteousness and unsurpassed among the powerful. None can excel him in intellect in this world. He is the supreme refuge in austerity.
ShlokaShloka 11
एषोऽस्त्रान् विविधान्वेत्ति त्रैलोक्ये सचराचरे। नैनमन्य: पुमान्वेत्ति न च वेत्स्यन्ति केचन।।1.21.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘चराचर प्राणियों सहित तीनों लोकों में जो नाना प्रकार के अस्त्र हैं, उन सबको ये जानते हैं। इन्हें मेरे सिवा दूसरा कोई पुरुष न तो अच्छी तरह जानता है और न कोई जानेंगे ही
Show English Translation
This Viswamitra knows the use of various kinds of weapons which no one knows among the animate and the inanimate in the three worlds. Nor will any one even know in future.
ShlokaShloka 12
न देवा नर्षय: केचिन्नासुरा न च राक्षसा:। गन्धर्वयक्षप्रवरास्सकिन्नरमहोरगा:।।1.21.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवता, ऋषि, राक्षस, गन्धर्व, यक्ष, किन्नर तथा बड़े-बड़े नाग भी इनके प्रभाव को नहीं जानते हैं॥१२॥
Show English Translation
No gods nor sages nor asuras in rakshasas nor kinnaras nor mighty serpents nor gandharvas nor the best of yakshas (will be able to know)
ShlokaShloka 13
सर्वास्त्राणि भृशाश्वस्य पुत्रा: परमधार्मिका:। कौशिकाय पुरा दत्ता यदा राज्यं प्रशासति।।1.21.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रायः सभी अस्त्र प्रजापति कृशाश्व के परम धर्मात्मा पुत्र हैं। उन्हें प्रजापति ने पूर्वकाल में कुशिकनन्दन विश्वामित्र को जब कि वे राज्यशासन करते थे, समर्पित कर दिया था
Show English Translation
All these weapons were given to Viswamitra by Bhrisasva's highly virtuous sons while he was ruling the kingdom.
ShlokaShloka 14
तेऽपि पुत्रा भृशाश्वस्य प्रजापतिसुतासुता:। नैकरूपा महावीर्या दीप्तिमन्तो जयावहा:।।1.21.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कृशाश्व के वे पुत्र प्रजापति दक्ष की दो पुत्रियों की संतानें हैं,उनके अनेक रूप हैं। वे सब-के-सब महान् शक्तिशाली, प्रकाशमान और विजय दिलानेवाले हैं
Show English Translation
Grandsons (daughter's sons) of Prajapati, they (these weapons) are in diverse forms, highly energetic and full of glory they bring victory.
ShlokaShloka 15
जया च सुप्रभा चैव दक्षकन्ये सुमध्यमे। ते सुवातेऽस्त्रशस्त्राणि शतं परमभास्वरम्।।1.21.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रजापति दक्ष की दो सुन्दरी कन्याएँ हैं, उनके नाम हैं जया और सुप्रभा। उन दोनों ने एक सौ परम प्रकाशमान अस्त्र-शस्त्रों को उत्पन्न किया है
Show English Translation
Jaya and Suprabha of slender waists are the two daughters of Daksha. They gave birth to one hundred effulgent sons known as astras and shastras.
ShlokaShloka 16
पञ्चाशतं सुतान् लेभे जया नाम परान् पुरा। वधायासुरसैन्यानाममेयान् कामरूपिण:।।1.21.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उनमेंसे जया ने वर पाकर पचास श्रेष्ठ पुत्रों को प्राप्त किया है, जो अपरिमित शक्तिशाली और रूपरहित हैं। वे सब-के-सब असुरों की सेनाओं का वध करने के लिये प्रकट हुए हैं
Show English Translation
Formerly Jaya, for the destruction of the army of asuras gave birth to fifty sons by virtue of a boon. They possess immeasurable power of changing forms at will.
ShlokaShloka 17
सुप्रभाऽजनयच्चापि पुत्रान्पञ्चाशतं पुन:। संहारान्नामदुर्धर्षान् दुराक्रामान् बलीयस:।।1.21.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘फिर सुप्रभा ने भी संहार नामक पचास पुत्रों को जन्म दिया, जो अत्यन्त दुर्जय हैं। उन पर आक्रमण करना किसी के लिये भी सर्वथा कठिन है तथा वे सब-के-सब अत्यन्त बलिष्ठ हैं
Show English Translation
Suprabha gave birth to another fifty sons named Samharas who are unassailable, invincible and more powerful.
ShlokaShloka 18
तानि चास्त्राणि वेत्त्येष यथावत्कुशिकात्मज:। अपूर्वाणां च जनने शक्तो भूयस्स धर्मवित्।।1.21.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये धर्मज्ञ कुशिकनन्दन उन सब अस्त्र-शस्त्रों को अच्छी तरह जानते हैं। जो अस्त्र अब तक उपलब्ध नहीं हुए हैं, उनको भी उत्पन्न करने की इनमें पूर्ण शक्ति है
Show English Translation
Viswamitra is well conversant with these weapons. Being virtuous, he is capable of creating new weapons also.
ShlokaShloka 19
एवं वीर्यो महातेजा विश्वामित्रो महायशाः। न रामगमने राजन् संशयं कर्तुमर्हसि।।1.21.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुनन्दन! इसलिये इन मुनिश्रेष्ठ धर्मज्ञ महात्मा विश्वामित्रजीसे भूत या भविष्यकी कोई बात छिपी नहीं है
Show English Translation
Such is the prowess of Viswamitra who is a highly effulgent and highly renowned sage. O King in sending Rama, you need not entertain any doubt.
ShlokaShloka 20
तेषां निग्रहणे शक्तस्स्वयं च कुशिकात्मज:। तव पुत्रहितार्थाय त्वामुपेत्याभियाचते।।1.21.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन्! ये महातेजस्वी, महायशस्वी विश्वामित्र ऐसे प्रभावशाली हैं। अतः इनके साथ राम को भेजने में आप किसी प्रकार का संदेह न करें
Show English Translation
Son of Kusika, even though capable of repressing those rakhsasas by himself, it is for the welfare of your son that he is here requesting you to spare him".
ShlokaShloka 21
इति मुनिवचनात्प्रसन्नचित्तो रघुवृषभस्तु मुमोद भास्वराङ्ग:। गमनमभिरुरोच राघवस्य प्रथितयशा: कुशिकात्मजाय बुध्या।।1.21.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महर्षि कौशिक स्वयं भी उन राक्षसोंका संहार करने में समर्थ हैं; किंतु ये आपके पुत्र का कल्याण करना चाहते हैं, इसीलिये यहाँ आकर आपसे याचना कर रहे हैं
Show English Translation
Satisfied in his mind at the words of the sage (Vasishta), the full one among the Raghus' (Dasaratha) one with wide reputation, his frame shining gave his cheerful consent to the son of Kusika for Rama's departure. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे एकविंशस्सर्ग:।। Thus ends the twentyfirst sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.