Bala Kanda
Sarga 38: Emperor Sagara performs austerities and a sacrifice for progeny.
बालकाण्डम् · सर्ग 38
24 shlokas
ShlokaShloka 1
तां कथां कौशिको रामे निवेद्य कुशिकात्मज:।
पुनरेवापरं वाक्यं काकुत्स्थ मिदमब्रवीत्।।1.38.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विश्वामित्रजी ने मधुर अक्षरों से युक्त वह कथा श्रीराम को सुनाकर फिर उनसे दूसरा प्रसंग इस प्रकार कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
Viswamitra, an offspring of Kusika having related the story (of Karthikeya) to the son of the Kakusthas (Rama) said again.
ShlokaShloka 2
अयोध्याधिपति श्शूर: पूर्वमासीन्नराधिप:।
सगरो नाम धर्मात्मा प्रजाकामस्स चाप्रज:।।1.38.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीर! पहले की बात है, अयोध्या सगर नाम से प्रसिद्ध एक धर्मात्मा राजा राज्य करते थे। उन्हें कोई पुत्र नहीं था; अतः वे पुत्र-प्राप्ति के लिये सदा उत्सुक रहा करते थे
Show English TranslationEnglish Translation
"In olden days there lived a brave and righteous king named Sagara who was ruler of Ayodhya. He was childless and desired to have children,
ShlokaShloka 3
वैदर्भदुहिता राम केशिनी नाम नामत:।
ज्येष्ठा सगरपत्नी सा धर्मिष्ठा सत्यवादिनी।।1.38.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘श्रीराम! विदर्भराजकुमारी केशिनी राजा सगर की ज्येष्ठ पत्नी थी। वह बड़ी धर्मात्मा और सत्यवादिनी थी
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama the daughter of the king of Vidarbha by name Kesini was Sagara's eldest wife who was righteous and truthful.
ShlokaShloka 4
अरिष्टनेमेर्दुहिता रूपेणाप्रतिमा भुवि।
द्वितीया सगरस्यासीत्पत्नी सुमतिसंज्ञिता ।।1.38.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सगर की दूसरी पत्नी का नाम सुमति था। वह अरिष्टनेमि कश्यप की पुत्री तथा गरुड की बहिन थी
Show English TranslationEnglish Translation
The daughter of Arishtanemi named Sumati was the second wife of Sagara and none surpassed her in charm on earth.
ShlokaShloka 5
ताभ्यां सह महाराज: पत्नीभ्यां तप्तवांस्तप:।
हिमवन्तं समासाद्य भृगुप्रस्रवणे गिरौ।।1.38.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महाराज सगर अपनी उन दोनों पत्नियों के साथ हिमालय पर्वतपर जाकर भृगुप्रस्रवण नामक शिखर पर तपस्या करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
The king (Sagara) accompanied by his wives reached Himavat mountain and engaged himself in severe austerities on a peak called Bhriguprasravana.
ShlokaShloka 6
अथ वर्षशते पूर्णे तपसाऽराधितो मुनि:।
सगराय वरं प्रादाद्भृगुस्सत्यवतां वर:।।1.38.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सौ वर्ष पूर्ण होने पर उनकी तपस्या द्वारा प्रसन्न हुए सत्यवादियों में श्रेष्ठ महर्षि भृगुने राजा सगर को वर दिया
Show English TranslationEnglish Translation
When Sagara completed a hundred years in austerities, highly pleased by his performance, ascetic Bhrugu, the best among the truthful granted him a boon.
ShlokaShloka 7
अपत्यलाभस्सुमहान् भविष्यति तवानघ।
कीर्तिं चाप्रतिमां लोके प्राप्स्यसे पुरुषर्षभ।।1.38.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘निष्पाप नरेश! तुम्हें बहुत-से पुत्रों की प्राप्ति होगी। पुरुषप्रवर! तुम इस संसार में अनुपम कीर्ति प्राप्त करोगे
Show English TranslationEnglish Translation
O sinless one, you will get a very great progeny, O best among men you will acquire unparalleled fame in this world.
ShlokaShloka 8
एका जनयिता तात पुत्रं वंशकरं तव।
षष्ठिं पुत्रसहस्राणि अपरा जनयिष्यति।।1.38.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तात! तुम्हारी एक पत्नी तो एक ही पुत्रको जन्म देगी, जो अपनी वंशपरम्पराका विस्तार करनेवाला होगा तथा दूसरी पत्नी साठ हजार पुत्रोंकी जननी होगी
Show English TranslationEnglish Translation
O child, one wife will beget a son who will perpetuate your race and the other, sixty thousand sons, said Bhrugu.
ShlokaShloka 9
भाषमाणं महात्मानं राजपुत्र्यौ प्रसाद्य तम्।
ऊचतु: परमप्रीते कृताञ्जलिपुटे तदा।।1.38.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महात्मा भृगु जब इस प्रकार कह रहे थे, उस समय उन दोनों राजकुमारियों (रानियों)- ने उन्हें प्रसन्न करके स्वयं भी अत्यन्त आनन्दित हो दोनों हाथ जोड़कर पूछा-
Show English TranslationEnglish Translation
Thereafter, both the daughters of the king were exceedingly delighted. Having propitiated that magnanimous asectic both of them with folded hands in supplication, said:
ShlokaShloka 10
एक: कस्यास्सुतो ब्रह्मन् का बहून् जनयिष्यति।
श्रोतुमिच्छावहे ब्रह्मन् सत्यमस्तु वचस्तव।।1.38.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ब्रह्मन्! किस रानी के एक पुत्र होगा और कौन बहुत-से पुत्रों की जननी होगी? हम दोनों यह सुनना चाहती हैं आपकी वाणी सत्य हो’
Show English TranslationEnglish Translation
O knower of Brahman which of us will beget one, and who many sons? O Brahmarshi we wish to hear. Let your words come true".
ShlokaShloka 11
तयोस्तद्वचनं श्रुत्वा भृगु: परमधार्मिक:।
उवाच परमां वाणीं स्वच्छन्दोऽत्र विधीयताम्।।1.38.11।।
Show English TranslationEnglish Translation
Hearing their words, highly virtuous Bhrugu made an excellent statement saying, 'In this matter, you may exercise your free will'.
ShlokaShloka 12
एको वंशकरो वाऽस्तु बहवो वा महाबला:।
कीर्तिमन्तो महोत्साहा: का वा कं वरमिच्छति।।1.38.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
“उन दोनों की यह बात सुनकर परम धर्मात्मा भृगुने उत्तम वाणी में कहा- ’देवियो! तुम लोग यहाँ अपनी इच्छा प्रकट करो। तुम्हें वंश चलाने वाला एक ही पुत्र प्राप्त हो अथवा महान् बलवान्, यशस्वी एवं अत्यन्त उत्साही बहुत-से पुत्र? इन दो वरों में से किस वर को कौन-सी रानी ग्रहण करना चाहती है ?’॥११-१२॥
Show English TranslationEnglish Translation
'What would you wish? One son who perpetuates the race or many possessed of mighty strength endowed with fame and perseverance?' (asked Bhrugu).
ShlokaShloka 13
मुनेस्तु वचनं श्रुत्वा केशिनी रघुनन्दन।
पुत्रं वंशकरं राम जग्राह नृपसन्निधौ।।1.38.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रघुकुलनन्दन श्रीराम! मुनि का यह वचन सुनकर केशिनी ने राजा सगर के समीप वंश चलाने वाले एक ही पुत्र का वर ग्रहण किया
Show English TranslationEnglish Translation
"O Rama, delight of the descendants of Raghus, on hearing the words of the ascetic in the presence of king Sagara, Kesini chose the boon to have a son who perpetuates the race.
ShlokaShloka 14
षष्ठिं पुत्रसहस्राणि सुपर्णभगिनी तदा।
महोत्साहान् कीर्तिमतो जग्राह सुमति: सुतान्।।1.38.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तब गरुड़ की बहिन सुमति ने महान् उत्साही और यशस्वी साठ हजार पुत्रों को जन्म देने का वर प्राप्त किया
Show English TranslationEnglish Translation
Then, Sumati (the other wife) sister of Suparna (Garuda) obtained the boon of sixty thousand sons endowed with fame and great perseverance.
ShlokaShloka 15
प्रदक्षिणमृषिं कृत्वा शिरसाऽभिप्रणम्य च।
जगाम स्वपुरं राजा सभार्यो रघुनन्दन ।।1.38.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रघुनन्दन! तदनन्तर रानियों सहित राजा सगर ने महर्षि की परिक्रमा करके उनके चरणों में मस्तक झुकाया और अपने नगर को प्रस्थान किया
Show English TranslationEnglish Translation
O son of the Raghus the king along with his wives, having circumambulated saint Bhrugu, bowed his head in reverence, saluted him with folded hands and returned to his capital.
ShlokaShloka 16
अथ काले गते तस्मिन् ज्येष्ठा पुत्रं व्यजायत।
असमञ्ज इति ख्यातं केशिनी सगरात्मजम्।।1.38.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कुछ काल व्यतीत होने पर बड़ी रानी केशिनी ने सगर के औरस पुत्र ‘असमञ्ज’ को जन्म दिया
Show English TranslationEnglish Translation
After lapse of some time, the eldest wife Kesini gave birth to a son wellknown by name Asamanjasa.
ShlokaShloka 17
सुमतिस्तु नरव्याघ्र गर्भतुम्बं व्यजायत।
षष्ठि: पुत्रसहस्राणि तुम्बभेदाद्विनि:सृता:।।1.38.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पुरुषसिंह! (छोटी रानी) सुमति ने तूंबी के आकार का एक गर्भपिण्ड उत्पन्न किया। उसको फोड़ने से साठ हजार बालक निकले
Show English TranslationEnglish Translation
O best among men, Sumati gave birth to a gourdlike foetus and when it burst open, sixty thousand sons emerged.
ShlokaShloka 18
घृतपूर्णेषु कुम्भेषु धात्र्यस्तान् समवर्धयन्।
कालेन महता सर्वे यौवनं प्रतिपेदिरे।।1.38.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
“उन्हें घी से भरे हुए घड़ों में रखकर धाइयाँ उनका पालन-पोषण करने लगीं। धीरे-धीरे जब बहुत दिन बीत गये, तब वे सभी बालक युवावस्था को प्राप्त हुए
Show English TranslationEnglish Translation
Nurses placed all of them in pots filled with clarified butter and fostered them. They attained adolescence after a long time.
ShlokaShloka 19
अथ दीर्घेण कालेन रूपयौवनशालिन:।
षष्टि: पुत्रसहस्राणि सगरस्याभवंस्तदा।।1.38.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इस तरह दीर्घकाल के पश्चात् राजा सगर के रूप और युवावस्था से सुशोभित होने वाले साठ हजार पुत्र तैयार हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
Then, after a long time Sagara's sixty thousand sons attained beauty and youth.
ShlokaShloka 20
स च ज्येष्ठो नरश्रेष्ठ सगरस्यात्मसम्भव:।
बालान् गृहीत्वा तु जले सरय���वा रघुनन्दन।।1.38.20।।
प्रक्षिप्य प्रहसन्नित्यं मज्जतस्तान् समीक्ष्य वै।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरश्रेष्ठ रघुनन्दन! सगर का ज्येष्ठ पुत्र असमञ्ज नगर के बालकों को पकड़कर सरयू के जल में फेंक देता और जब वे डूबने लगते, तब उनकी ओर देखकर हँसा करता॥२० १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O best among men, delight of the Raghus (in the mean time) sagara's eldest son Asamanjasa, used to seize hold of children and throw them into the waters of river Sarayu. And while they were drowning, he was laughing.
ShlokaShloka 21
एवं पापसमाचारस्सज्जनप्रतिबाधक:।।1.38.21।।
पौराणामहिते युक्त: पुत्रो निर्वासित: पुरात्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इस प्रकार पापाचार में प्रवृत्त होकर जब वह सत्पुरुषों को पीडा देने और नगर-निवासियों का अहित करने लगा, तब पिता ने उसे नग रसे बाहर निकाल दिया॥२१ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
Thus this son inclined towards evil and formenting the good citizens was banished (of the king) from the capital for his indulgence in malevolent acts.
ShlokaShloka 22
तस्य पुत्रोंऽशुमान्नाम असमञ्जस्य वीर्यवान्।।1.38.22।।
सम्मत स्सर्वलोकस्य सर्वस्यापि प्रियंवद:।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘असमञ्ज के पुत्र का नाम था अंशुमान्,वह बड़ा ही पराक्रमी, सबसे मधुर वचन बोलनेवाला तथा सब लोगों को प्रिय था॥२२ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
Asamanjasa's son was Anshuman. He was valiant, beloved and courteous to every one in the world.
ShlokaShloka 23
तत: कालेन महता मतिस्समभिजायत।।1.38.23।।
सगरस्य नरश्रेष्ठ यजेयमिति निश्चिता।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरश्रेष्ठ! कुछ काल के अनन्तर महाराज सगर के मन में यह निश्चित विचार हुआ कि ‘मैं यज्ञ करूँ’॥२३ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O best among men after a long time, a thought came to the mind of Sagara to definitely perform a sacrifice.
ShlokaShloka 24
स कृत्वा निश्चयं राम सोपाध्यायगणस्तदा।।1.38.24।।
यज्ञकर्मणि वेदज्ञो यष्टुं समुपचक्रमे।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यह दृढ़ निश्चय करके वे वेदवेत्ता नरेश अपने उपाध्यायों के साथ यज्ञ करने की तैयारी में लग गये’॥२४॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डेऽष्टात्रिंशः सर्गः॥३८॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में अड़तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥३८॥
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama having determined to perform a sacrifice, he (Sagara) versed in the Vedas, started the initiatory rites for the sacrifice in the company of high priests". इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे अष्टात्रिंशस्सर्ग: 2 Thus ends the thirtyeighth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.