Bala Kanda

Sarga 39: Indra steals the sacrificial horse released by king Sagara Sons of Sagara excavate the earth in search of the horse the gods approach Brahma.

बालकाण्डम् · सर्ग 39

25 shlokas

ShlokaShloka 1
विश्वामित्रवचश्श्रुत्वा कथाऽन्ते रघुनन्दन:। उवाच परमप्रीतो मुनिं दीप्तमिवानलम्।।1.39.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
विश्वामित्रजी की कही हुई कथा सुनकर श्रीरामचन्द्र जी बड़े प्रसन्न हुए। उन्होंने कथा के अन्त में अग्नितुल्य तेजस्वी विश्वामित्र मुनि से कहा–
Show English Translation
Immensely pleased with the words of Viswamitra, to the ascetic flaming bright like fire, Rama spoke towards the end of the narration:
ShlokaShloka 2
श्रोतुमिच्छामि भद्रं ते विस्तरेण कथामिमाम्। पूर्वको मे कथं ब्रह्मन् यज्ञं वै समुपाहरत्।।1.39.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ब्रह्मन्! आपका कल्याण हो मैं इस कथा को विस्तार के साथ सुनना चाहता हूँ। मेरे पूर्वज महाराज सगर ने किस प्रकार यज्ञ किया था?’
Show English Translation
"O Brahman I wish to listen in detail as to how my ancestors made preparations for the sacrifice? Prosperity to you".
ShlokaShloka 3
विश्वामित्रस्तु काकुत्स्थमुवाच प्रहसन्निव। श्रूयतां विस्तरो राम सगरस्य महात्मन:।।1.39.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनकी वह बात सुनकर विश्वामित्रजी को बड़ा कौतूहल हुआ। वे यह सोचकर कि मैं जो कुछ कहना चाहता हूँ, उसी के लिये ये प्रश्न कर रहे हैं, जोर-जोर से हँस पड़े। हँसते हुए-से ही उन्होंने श्रीराम से कहा-
Show English Translation
Viswamitra addressing the son of the Kakusthas (Rama) with a smile said, "O Rama hear in detail the story of the magnanimous king Sagara".
ShlokaShloka 4
शङ्करश्वशुरो नाम हिमवानचलोत्तम:। विंध्यपर्वतमासाद्य निरीक्षेते परस्परम्।।1.39.4।।
Show English Translation
"Sankara's fatherinlaw named Himavan is the greatest mountain. Himavan and Vindhya came close and began looking at one another. (because both are of extreme height and in between them there was no obstruction).
ShlokaShloka 5
तयोर्मध्ये प्रवृत्तोऽभूद्यज्ञ स्सपुरुषोत्तम। स हि देशो नरव्याघ्र प्रशस्तो यज्ञकर्मणि।।1.39.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राम! तुम महात्मा सगर के यज्ञ का विस्तारपूर्वक वर्णन सुनो। पुरुषोत्तम! शङ्करजी के श्वशुर हिमवान् नाम से विख्यात पर्वत विन्ध्याचल तक पहुँचकर तथा विन्ध्यपर्वत हिमवान् तक पहुँचकर दोनों एक दूसरेको देखते हैं (इन दोनों के बीच में दूसरा कोई ऐसा ऊँचा पर्वत नहीं है, जो दोनों के पारस्परिक दर्शन में बाधा उपस्थित कर सके)। इन्हीं दोनों पर्वतों के बीच आर्यावर्त की पुण्यभूमि में उस यज्ञ का अनुष्ठान हुआ था
Show English Translation
"O best of men, the sacrifice took place in the region in between these two mountains. O tiger among men the region was appropriate for conducting sacrificial acts.
ShlokaShloka 6
तस्याश्वचर्यां काकुत्स्थ दृढधन्वा महारथ:। अंशुमानकरोत्तात सगरस्य मते स्थित:।।1.39.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पुरुषसिंह! वही देश यज्ञ करनेके लिये उत्तम माना गया है। तात ककुत्स्थनन्दन! राजा सगरकी आज्ञासे यज्ञिय अश्वकी रक्षाका भार सुदृढ़ धनुर्धर महारथी अंशुमान् ने स्वीकार किया था॥६ १/२॥
Show English Translation
"O child, O son of the Kakutsthas, the great charioteer Anshuman (who can fight with eleven thousand charioteers), wielding a strong bow followed the sacrificial horse (in order to protect it) in compliance with Sagara's wish.
ShlokaShloka 7
तस्य पर्वणि तं यज्ञं यजमानस्य वासव:। राक्षसीं तनुमास्थाय यज्ञीयाश्वमपाहरत्।।1.39.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘परंतु पर्व के दिन यज्ञ में लगे हुए राजा सगर के यज्ञ सम्बन्धी घोड़े को इन्द्र ने राक्षस का रूप धारण करके चुरा लिया॥७ १/२॥
Show English Translation
On the concluding day of the fortnight (full moon day) while the sacrifice was being performed, Vasava (Indra) assuming the form of rakshasa, had stolen away Sagara's sacrificial horse.
ShlokaShloka 8
ह्रियमाणे तु काकुत्स्थ तस्मिन्नश्वे महात्मन:। उपाध्यायगणास्सर्वे यजमानमथाब्रुवन्।।1.39.8।।
Show English Translation
O son of the Kakutsthas, when the magnanimous king Sagara's sacrificial horse was stolen away, all the high priests addressing the performer of the sacrifice said:
ShlokaShloka 9
अयं पर्वणि वेगेन यज्ञियाश्वोऽपनीयते। हर्तारं जहि काकुत्स्थ हयश्चैवोपनीयताम्।।1.39.9।।
Show English Translation
'O Kakutstha on this auspicious (fullmoon) day the sacrificial horse has been stolen away suddenly and forcibly. Slay the thief and bring back the horse'.
ShlokaShloka 10
यज्ञच्छिद्रं भवत्येतत्सर्वेषामशिवाय न:। तत्तथा क्रियतां राजन् यथाऽच्छिद्र: क्रतुर्भवेत्।।1.39.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘काकुत्स्थ! महामना सग रके उस अश्व का अपहरण होते समय समस्त ऋत्विजों ने यजमान सगर से कहा- ’ककुत्स्थनन्दन! आज पर् वके दिन कोई इस यज्ञ सम्बन्धी अश्व को चुराकर बड़े वेग से लिये जा रहा है। आप चोर को मारिये और घोड़ा वापस लाइये, नहीं तो यज्ञ में विघ्न पड़ जायगा और वह हम सब लोगों के लिये अमंगल का कारण होगा। राजन्! आप ऐसा प्रयत्न कीजिये, जिससे यह यज्ञ बिना किसी विघ्न-बाधा के परिपूर्ण हो’॥८-१० १/२॥
Show English Translation
'This flaw in sacrifice will be inauspicious for all of us. Hence O king do everything which will ensure flawlessness to this sacrifice'.
ShlokaShloka 11
उपाध्यायवच श्श्रुत्वा तस्मिन् सदसि पार्थिव:। षष्टिं पुत्रसहस्राणि वाक्यमेतदुवाच ह।।1.39.11।।
Show English Translation
Having heard the words of the officiating priests, the king (Sagara) addressed his sixty thousand sons in the sacrificial assembly, saying:
ShlokaShloka 12
गतिं पुत्रा: न पश्यामि रक्षसां परुषर्षभा:। मन्त्रपूतैर्महाभागैरास्थितो हि महाक्रतु:।।1.39.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उस यज्ञ-सभा में बैठे हुए राजा सगर ने उपाध्यायों की बात सुनकर अपने साठ हजार पुत्रों से कहा- ’पुरुषप्रवर पुत्रो! यह महान् यज्ञ वेदमन्त्रों से पवित्र अन्तःकरण वाले महाभाग महात्माओं द्वारा सम्पादित हो रहा है; अतः यहाँ राक्षसों की पहुँच हो,ऐसा मुझे नहीं दिखायी देता (अतः यह अश्व चुरानेवाला कोई देवकोटि का पुरुष होगा)॥११-१२ १/२॥
Show English Translation
'O Best among men, O sons I do not the hand of rakshasas in this as this great sacrifice is consecrated by mantras (to prevent any interruption) and is presided over by eminent priests.
ShlokaShloka 13
तद्गच्छत विचिन्वध्वं पुत्रका: भद्रमस्तु व:। समुद्रमालिनीं सर्वां पृथिवीमनुगच्छत।।1.39.13।।
Show English Translation
'Therefore my sons, go and search this entire earth surrounded by oceans. May you be safe'.
ShlokaShloka 14
एकैकयोजनं पुत्रा विस्तारमधिगच्छत। यावत्तुरगसन्दर्श: तावत् खनत मेदिनीम्। तं चैव हयहर्तारं मार्गमाणा ममाज्ञया।।1.39.14।।
Show English Translation
'O sons, acquiring yojana by yojana the length and breadth of the earth, search for the thief of the horse. Excavate the earth till the time the horse is found. This is my command'.
ShlokaShloka 15
दीक्षित: पौत्रसहितस्सोपाध्यायगणो ह्यहम्। इह स्थास्यामि भद्रं वो यावत्तुरगदर्शनम्।।1.39.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः पुत्रो! तुम लोग जाओ, घोड़े की खोज करो तुम्हारा कल्याण हो समुद्रसे घिरी हुई इस सारी पृथ्वी को छान डालो। एक-एक योजन विस्तृत भूमि को बाँटकर उसका चप्पा-चप्पा देख डालो। जब तक घोड़े का पता न लग जाय, तब तक मेरी आज्ञा से इस पृथ्वी को खोदते रहो। इस खोदने का एक ही लक्ष्य है- उस अश्व के चोर को ढूँढ़ निकालना॥१३–१५॥
Show English Translation
'Having been initiated into the sacrifice, I, along with my grandson, Anshuman and other spiritual preceptors will stay here till such time the horse is found. May you be safe'
ShlokaShloka 16
इत्युक्ता हृष्टमनसो राजपुत्रा महाबला:। जग्मुर्महीतलं राम पितुर्वचनयन्त्रिता:।।1.39.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं यज्ञ की दीक्षा ले चुका हूँ, अतः स्वयं उसे ढूँढ़ने के लिये नहीं जा सकता; इसलिये जब तक उस” अश्व का दर्शन न हो, तब तक मैं उपाध्यायों और पौत्र अंशुमान् के साथ यहीं रहूँगा’
Show English Translation
"O Rama thus commanded by Sagara, the highly powerful princes with cheeful hearts departed in obedience to their father's command in quest of the horse on earth.
ShlokaShloka 17
योजनायामविस्तारमेकैको धरणीतलम्। बिभिदु: परुषव्याघ्र वज्रस्पर्शसमैर्नखै:।।1.39.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम! पिता के आदेशरूपी बन्धन से बँधकर वे सभी महाबली राजकुमार मन-ही-मन हर्ष का अनुभव करते हुए भूतलपर विचरने लगे
Show English Translation
O Tiger among men each one of them occupying one yojana in length and breadth of ground, dug up the earth with their nails that were sharp as diamonds.
ShlokaShloka 18
शूलैरशनिकल्पैश्च हलैश्चापि सुदारुणै:। भिद्यमाना वसुमती ननाद रघुनन्दन।।1.39.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सारी पृथ्वी का चक्कर लगाने के बाद भी उस अश्व को न देखकर उन महाबली पुरुषसिंह राजपुत्रों ने प्रत्येक के हिस्से में एक-एक योजन भूमि का बँटवारा करके अपनी भुजाओं द्वारा उसे खोदना आरम्भ किया। उनकी उन भुजाओं का स्पर्श वज्र के स्पर्श की भाँति दुस्सह था॥१८॥
Show English Translation
O Son of the Raghus (Rama) dreadful sounds emanated while the earth was being broken open by ploughs and lances similar to thunderbolt.
ShlokaShloka 19
नागानां मथ्यमानानामसुराणां च राघव । राक्षसानां च दुर्धर्षस्सत्त्वानां निनदोऽभवत्।।1.39.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुनन्दन! उस समय वज्रतुल्य शूलों और अत्यन्त दारुण हलों द्वारा सब ओर से विदीर्ण की जाती हुई वसुधा आर्तनाद करने लगी
Show English Translation
O descendant of Raghu when the earth was being churned, an irrepressible sound of serpents, demons and rakshasas --of all creatures emerged.
ShlokaShloka 20
योजनानां सहस्राणि षष्टिं तु रघुनन्दन । बिभिदुर्धरणीं वीरा: रसातलमनुत्तमम्।।1.39.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुवीर! उन राजकुमारोंद्वारा मारे जाते हुए नागों, असुरों, राक्षसों तथा दूसरे-दूसरे प्राणियोंका भयंकर आर्तनाद गूंजने लगा
Show English Translation
O Descendant of the Raghus the heroic sons of Sagara excavated sixty thousand yojanas of earth reaching the nether world (one of the several regions below the earth).
ShlokaShloka 21
एवं पर्वतसम्बाधं जम्बूद्वीपं नृपात्मजा:। खनन्तो नरशार्दूल सर्वत: परिचक्रमु:।।1.39.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुकुल को आनन्दित करने वाले श्रीराम! उन्होंने साठ हजार योजन की भूमि खोद डाली मानो वे सर्वोत्तम रसातल का अनुसंधान कर रहे हों
Show English Translation
O Foremost among men (Rama) the princes while thus excavating Jambu dweepa, in this way filled with mountains, moved around everywhere.
ShlokaShloka 22
ततो देवास्सगन्धर्वास्सासुरास्सहपन्नगा:। सम्भ्रान्तमनसस्सर्वे पितामहमुपागमन्।।1.39.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नृपश्रेष्ठ राम! इस प्रकार पर्वतों से युक्त जम्बूद्वीप की भूमि खोदते हुए वे राजकुमार सब ओर चक्कर लगाने लगे
Show English Translation
Then the gods together with the gandharvas, asuras and serpents in bewildered minds approached Lord Brahma.
ShlokaShloka 23
ते प्रसाद्य महात्मानं विषण्णवदनास्तदा। ऊचु: परमसन्त्रस्ता पितामहमिदं वच:।।1.39.23।।
Show English Translation
With highly agitated minds and meloncholic faces, all of them approached magnanimous Brahma and having propitiated him said:
ShlokaShloka 24
भगवन् पृथिवी सर्वा खन्यते सगरात्मजै:। बहवश्च महात्मानो हन्यन्ते तलवासिन:।।1.39.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उनके मुख पर विषाद छा रहा था। वे भय से अत्यन्त संत्रस्त हो गये थे। उन्होंने महात्मा ब्रह्माजी को प्रसन्न करके इस प्रकार कहा-
Show English Translation
O Venerable one the entire earth is being excavated by the sons of Sagara. Many great beings living in the lower worlds are being killed.
ShlokaShloka 25
अयं यज्ञहरोऽस्माकमनेनाश्वोऽपनीयते। इति ते सर्वभूतानि निघ्नन्ति सगरात्मजा:।।1.39.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भगवन्! सगर के पुत्र इस सारी पृथ्वी को खोदे डालते हैं और बहुत-से महात्माओं तथा जलचारी जीवों का वध कर रहे हैं
Show English Translation
'This one is the destroyer of our sacrifice. He has stolen away our horse' saying so the sons of Sagara are slaying all living beings". इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे एकोनचत्वारिंशस्सर्ग: ।। Thus ends the thirtyninth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.