Bala Kanda
Sarga 67: Rama strings the bow and breaks-- Janaka sends counsellors to Ayodhya to bring king Dasaratha
बालकाण्डम् · सर्ग 67
27 shlokas
ShlokaShloka 1
.
जनकस्य वचश्श्रुत्वा विश्वामित्रो महामुनि: ।
धनुर्दर्शय रामाय इति होवाच पार्थिवम्।।1.67.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जनक की यह बात सुनकर महामुनि विश्वामित्र बोले- ’राजन्! आप श्रीराम को अपना धनुष दिखाइये
Show English TranslationEnglish Translation
At the words of Janaka, great ascetic Viswamitra said to the king, "Let the bow be shown to Rama".
ShlokaShloka 2
ततस्स राजा जनक: सामन्तान्व्यादिदेश ह।
धनुरानीयतां दिव्यं गन्धमाल्यविभूषितम्।।1.67.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तब राजा जनक ने मन्त्रियों को आज्ञा दी- ’चन्दन और मालाओं से सुशोभित वह दिव्य धनुष यहाँ ले आओ’
Show English TranslationEnglish Translation
Thereafter king Janaka said to his feudatories, "Let the divine bow adorned with flowers and sandalpaste be brought".
ShlokaShloka 3
जनकेन समादिष्टा: सचिवा प्राविशन् पुरीम्।
तद्धनु: पुरत: कृत्वा निर्जग्मु: पार्थिवाज्ञया।।1.67.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
राजा जनक की आज्ञा पाकर वे अमित तेजस्वी मन्त्री नगर में गये और उस धनुष को आगे करके पुरी से बाहर निकले
Show English TranslationEnglish Translation
Commanded by (king) Janaka, the ministers went to the city, put the bow in front of them and carried it as per the orders of the king.
ShlokaShloka 4
नृणां शतानि पञ्चाशद्व्यायतानां महात्मनाम्।
मञ्जूषामष्टचक्रां तां समूहुस्ते कथञ्चन।।1.67.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वह धनुष आठ पहियों वाली लोहे की बहुत बड़ी संदूक में रखा गया था। उसे मोटे-ताजे पाँच हजार महामनस्वी वीर किसी तरह ठेलकर वहाँ तक ला सके
Show English TranslationEnglish Translation
Five thousand mighty stalwarts drew with great difficulty the eightwheeled cart on which the bow was placed in a box.
ShlokaShloka 5
तामादाय तु मञ्जूषामायसीं यत्र तद्धनु:।
सुरोपमं ते जनकमूचुर्नृपतिमन्त्रिण:।।1.67.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
लोहे की वह संदूक, जिसमें धनुष रखा गया था, लाकर उन मन्त्रियों ने देवोपम राजा जनक से कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
The counsellors of the king, brought the iron casket containing the bow and said these words to Janaka comparable to a celestial:
ShlokaShloka 6
इदं धनुर्वरं राजन् पूजितं सर्वराजभि:।
मिथिलाधिप राजेन्द्र दर्शनीयं यदिच्छसि।।1.67.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजन्! मिथिलापते! राजेन्द्र! यह समस्त राजाओं द्वारा सम्मानित श्रेष्ठ धनुष है,यदि आप इन दोनों राजकुमारों को दिखाना चाहते हैं तो दिखाइये’
Show English TranslationEnglish Translation
'O Indra among kings O lord of Mithila here is the great bow, worshipped by all kings, which you intend to show (to Rama)'.
ShlokaShloka 7
तेषां नृपो वच: श्रुत्वा कृताञ्जलिरभाषत।
विश्वामित्रं महात्मानं तौ चोभौ रामलक्ष्मणौ।।1.67.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनकी बात सुनकर राजा जनक ने हाथ जोड़कर महात्मा विश्वामित्र तथा दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण से कहा-॥७॥ इदं धनुर्वरं ब्रह्मञ्जनकैरभिपूजितम्। राजभिश्च महावीरशक्तैः पूरितं तदा॥८॥ भावार्थ :- ‘ब्रह्मन्! यही वह श्रेष्ठ धनुष है, जिसका जनकवंशी नरेशों ने सदा ही पूजन किया है तथा जो इसे उठाने में समर्थ न हो सके, उन महापराक्रमी नरेशों ने भी इसका पूर्वकाल में सम्मान किया है
Show English TranslationEnglish Translation
Having heard this, the king with folded hands said to the great soul Viswamitra sitting with the two princes Rama and Lakshmana:
ShlokaShloka 8
इदं धनुर्वरं ब्रह्मन् जनकैरभिपूजितम्।
राजभिश्च महावीर्यै: अशक्तै: पूरितुं पुरा।।1.67.8।।
Show English TranslationEnglish Translation
"O Brahman in the olden days, this great bow was worshipped by my forefathers. Powerful kings failed to string this bow.
ShlokaShloka 9
नैतत्सुरगणास्सर्वे नासुरा न च राक्षसा:।
गन्धर्वयक्षप्रवरा: सकिन्नरमहोरगा:।।1.67.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इसे समस्त देवता, असुर, राक्षस, गन्धर्व, बड़े बड़े यक्ष, किन्नर और महानाग भी नहीं चढ़ा सके हैं॥९॥
Show English TranslationEnglish Translation
Hosts of devatas, asuras, rakhasas, kinnaras and great serpents, the best of gandharvas and yakshas, also failed (to wield this bow).
ShlokaShloka 10
क्व गतिर्मानुषाणां च धनुषोऽस्य प्रपूरणे।
आरोपणे समायोगे वेपने तोलनेऽपि वा।।1.67.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘फिर इस धनुष को खींचने, चढ़ाने, इसपर बाण संधान करने, इसकी प्रत्यञ्चापर टङ्कार देने तथा इसे उठाकर इधर-उधर हिलाने में मनुष्यों की कहाँ शक्ति है?
Show English TranslationEnglish Translation
How then can men bend, string, fix the arrow, pull the string and lift it?
ShlokaShloka 11
तदेतद्धनुषां श्रेष्ठमानीतं मुनिपुङ्गव।
दर्शयैतन्महाभाग अनयो: राजपुत्रयो:।।1.67.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मुनिप्रवर! यह श्रेष्ठ धनुष यहाँ लाया गया है। महाभाग! आप इसे इन दोनों राजकुमारों को दिखाइये
Show English TranslationEnglish Translation
O Eminent ascetic such heaviest bow is brought here, O Highly accomplished sage show this to the two princes".
ShlokaShloka 12
विश्वामित्रस्तु धर्मात्मा श्रुत्वा जनकभाषितम्।
वत्स राम धनु: पश्य इति राघवमब्रवीत्।।1.67.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीरामसहित विश्वामित्र ने जनकका वह कथन सुनकर रघुनन्दन से कहा- ’वत्स राम! इस धनुष को देखो’
Show English TranslationEnglish Translation
Having heard the words of Janaka, the righteous Viswamitra said: "O Child O Descendant of Raghu look at this bow".
ShlokaShloka 13
ब्रह्मर्षेर्वचनाद्रामो यत्र तिष्ठति तद्धनु:।
मञ्जूषां तामपावृत्य दृष्ट्वा धनुरथाब्रवीत्।।1.67.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महर्षि की आज्ञा से श्रीरामने जिसमें वह धनुष था उस संदूक को खोलकर उस धनुष को देखा और कहा–
Show English TranslationEnglish Translation
At the words of the great rishi Viswamitra, Rama opened the casket, beheld the bow and said:
ShlokaShloka 14
इदं धनुर्वरं ब्रह्मन् संस्पृशामीह पाणिना।
यत्नवांश्च भविष्यामि तोलने पूरणेऽपि वा।।1.67.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अच्छा अब मैं इस दिव्य एवं श्रेष्ठ धनुष में हाथ लगाता हूँ मैं इसे उठाने और चढ़ाने का भी प्रयत्न करूँगा’
Show English TranslationEnglish Translation
"O Brahmarshi, shall I touch this great bow with my hands lift and string it".
ShlokaShloka 15
बाढमित्येव तं राजा मुनिश्च समभाषत।
लीलया स धनुर्मध्ये जग्राह वचनान्मुने:।।1.67.15।
Show English TranslationEnglish Translation
The king as also the rishi said "Be it so". At the words of the sage (Viswamitra), he (Rama) took hold of the bow by the its middle with ease:
ShlokaShloka 16
पश्यतां नृपसहस्राणां बहूनां रघुनन्दन: ।
आरोपयत्स धर्मात्मा सलीलमिव तद्धनु:।।1.67.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तब राजा और मुनि ने एक स्वर से कहा- ’हाँ, ऐसा ही करो।’ मुनि की आज्ञा से रघुकुलनन्दन धर्मात्मा श्रीराम ने उस धनुष को बीच से पकड़कर लीलापूर्वक उठा लिया और खेल-सा करते हुए उसपर प्रत्यञ्चा चढ़ा दी। उस समय कई हजार मनुष्यों की दृष्टि उनपर लगी थी
Show English TranslationEnglish Translation
Virtuous Rama, the delight of the Raghus, in the presence of several thousands of men fixed the string to the bow and drew it as though with ease.
ShlokaShloka 17
आरोपयित्वा धर्मात्मा पूरयामास तद्धनु:।
तद्बभञ्ज धनुर्मध्ये नरश्रेष्ठो महायशा:।।1.67.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
प्रत्यञ्चा चढ़ाकर महायशस्वी नरश्रेष्ठ श्रीराम ने ज्यों ही उस धनुष को कान तक खींचा त्यों ही वह बीच से ही टूट गया
Show English TranslationEnglish Translation
Rama, the best among men, righteous and famous lifted the bow. Stringing it with a twang he drew it and broke it into two in the middle.
ShlokaShloka 18
तस्य शब्दो महानासीत् निर्घातसमनिस्वन:।
भूमिकम्पश्च सुमहान् पर्वतस्येव दीर्यत:।।1.67.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
टूटते समय उससे वज्रपात के समान बड़ी भारी आवाज हुई। ऐसा जान पड़ा मानो पर्वत फट पड़ा हो। उस समय महान् भूकम्प आ गया॥१८॥
Show English TranslationEnglish Translation
It generated a loud sound like the clap of thunder, like the trembling of the earth and the splitting of a mountain.
ShlokaShloka 19
निपेतुश्च नरा स्सर्वे तेन शब्देन मोहिता:।
वर्जयित्वा मुनिवरं राजानं तौ च राघवौ।।1.67.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मुनिवर विश्वामित्र, राजा जनक तथा रघुकुलभूषण दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण को छोड़कर शेष जितने लोग वहाँ खड़े थे, वे सब धनुष टूटने के उस भयंकर शब्द से मूर्च्छित होकर गिर पड़े
Show English TranslationEnglish Translation
On hearing the sound, except Janaka, Viswamitra and the two raghavas (Rama and Lakshmana) the rest of the people around fell down and fainted.
ShlokaShloka 20
प्रत्याश्वस्ते जने तस्मिन्राजा विगतसाध्वस:।
उवाच प्राञ्जलिर्वाक्यं वाक्यज्ञो मुनिपुङ्गवम्।।1.67.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
थोड़ी देर में जब सबको चेत हुआ, तब निर्भय हुए राजा जनक ने, जो बोलने में कुशल और वाक्य के मर्म को समझने वाले थे, हाथ जोड़कर मुनिवर विश्वामित्र से कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
When the people recovered the king skilful in the use of words addressed the eminent ascetic without apprehension with folded palms in the following words:
ShlokaShloka 21
भगवन् दृष्टवीर्यो मे रामो दशरथात्मज:।
अत्यद्भुतमचिन्त्यं च न तर्कितमिदं मया।।1.67.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘भगवन्! मैंने दशरथनन्दन श्रीराम का पराक्रम आज अपनी आँखों देख लिया महादेवजी के धनुष को चढ़ाना- यह अत्यन्त अद्भुत, अचिन्त्य और अतर्कित घटना है
Show English TranslationEnglish Translation
"O Worshipful one I have witnessed the prowess of Rama, son of Dasaratha. I had not imagined that this marvellous feat could be ever accomplished.
ShlokaShloka 22
जनकानां कुले कीर्तिमाहरिष्यति मे सुता।
सीता भर्तारमासाद्य रामं दशरथात्मजम्।।1.67.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मेरी पुत्री सीता दशरथकुमार श्रीराम को पतिरूपमें प्राप्त करके जनकवंश की कीर्ति का विस्तार करेगी
Show English TranslationEnglish Translation
By receiving Rama, son of Dasaratha, as her husband, my daughter Sita will bring glory to my dynasty.
ShlokaShloka 23
मम सत्या प्रतिज्ञा च वीर्यशुल्केति कौशिक।
सीता प्राणैर्बहुमता देया रामाय मे सुता।।1.67.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कुशिकनन्दन! मैंने सीता को वीर्यशुल्का (पराक्रमरूपी शुल्कसे ही प्राप्त होनेवाली) बताकर जो प्रतिज्ञा की थी, वह आज सत्य एवं सफल हो गयी। सीता मेरे लिये प्राणों से भी बढ़कर है। अपनी यह पुत्री मैं श्रीराम को समर्पित करूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
O Son of Kausika I announce Sita to be the 'Reward of prowess'. My vow has come true. She is more valuable than my life and fit to be given to Rama.
ShlokaShloka 24
भवतोऽनुमते ब्रह्मन् शीघ्रं गच्छन्तु मन्त्रिण:।
मम कौशिक भद्रं ते अयोध्यां त्वरिता रथै:।।1.67.24।।
Show English TranslationEnglish Translation
O Brahmarshi Kausika, be blessed With your consent my ministers will take the chariots to Ayodhya immediately.
ShlokaShloka 25
राजानं प्रश्रितैर्वाक्यैरानयन्तु पुरं मम।
प्रदानं वीर्यशुल्काया: कथयन्तु च सर्वश:।।1.67.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ब्रह्मन्! कुशिकनन्दन! आपका कल्याण हो यदि आपकी आज्ञा हो तो मेरे मन्त्री रथ पर सवार होकर बड़ी उतावली के साथ शीघ्र ही अयोध्या को जायँ और विनय युक्त वचनोंद् वारा महाराज दशरथ को मेरे नगर में लिवा लायें। साथ ही यहाँ का सब समाचार बताकर यह निवेदन करें कि जिसके लिये पराक्रमका ही शुल्क नियत किया गया था, उस जनककुमारी सीता का विवाह श्रीरामचन्द्रजी के साथ होने जा रहा है
Show English TranslationEnglish Translation
That Sita, the reward of prowess is to be given to Rama be reventially communicated in detail to king Dasaratha and he may be conveyed here.
ShlokaShloka 26
मुनिगुप्तौ च काकुत्स्थौ कथयन्तु नृपाय वै।
प्रीयमाणं तु राजानमानयन्तु सुशीघ्रगा:।।1.67.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ये लोग महाराज दशरथ से यह भी कह दें कि आपके दोनों पुत्र श्रीराम और लक्ष्मण विश्वामित्रजी के द्वारा सुरक्षित हो मिथिला में पहुँच गये हैं। इस प्रकार प्रीतियुक्त हुए राजा दशरथ को ये शीघ्रगामी सचिव जल्दी यहाँ बुला लायें’
Show English TranslationEnglish Translation
The welfare of the descendant of Kausika (Rama and Lakshmana) under the protection of sage (Viswamitra) be reported to the king. The king who will be happy to hear this be brought here by swiftfooted men".
ShlokaShloka 27
कौशिकश्च तथेत्याह राजा चाभाष्य मन्त्रिण:।।1.67.27।।
अयोध्यां प्रेषयामास धर्मात्मा कृतशासनान्।
यथावृत्तं समाख्यातुमानेतुं च नृपं तदा।।1.67.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विश्वामित्र ने ‘तथास्तु’ कहकर राजा की बात का समर्थन किया तब धर्मात्मा राजा जनक ने अपनी आज्ञा का पालन करने वाले मन्त्रियों को समझा बुझाकर यहाँ का ठीक-ठीक समाचार महाराज दशरथ को बताने और उन्हें मिथिलापुरी में ले आने के लिये भेज दिया॥२७॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे सप्तषष्टितमः सर्गः॥६७॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में सरसठवाँ सर्ग पूरा हुआ॥६७॥
Show English TranslationEnglish Translation
The son of Kausika (Viswamitra) also said, "So be it". The virtuous king, having consulted his ministers, despatched counsellors to Ayodhya to communicate to king Dasaratha all that had taken place and bring him (to Mithila). इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे सप्तषष्टितमस्सर्ग:।। Thus ends the sixtyseventh sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.