Bala Kanda

Sarga 37: Birth of Karttikeya.

बालकाण्डम् · सर्ग 37

31 shlokas

ShlokaShloka 1
तप्यमाने तपो देवे देवा: सर्षिगणा: पुरा। सेनापतिमभीप्सन्त: पितामहमुपागमन्।।1.37.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
जब महादेवजी तपस्या कर रहे थे, उस समय इन्द्र और अग्नि आदि सम्पूर्ण देवता अपने लिये सेनापति की इच्छा लेकर ब्रह्माजी के पास आये
Show English Translation
In olden days when Iswara was engaged in austerities, the devatas together with the ascetics, approached Lord Brahma for an army general.
ShlokaShloka 2
तत��ऽब्रुवन् सुरास्सर्वे भगवन्तं पितामहम्। प्रणिपत्य सुरास्सर्वे सेन्द्रास्साग्निपुरोगमा:।।1.37.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
देवताओं को आराम देनेवाले श्रीराम! इन्द्र और अग्निसहित समस्त देवताओं ने भगवान् ब्रह्मा को प्रणाम करके इस प्रकार कहा-
Show English Translation
Then led by Indra and the Firegod all devatas approached Lord Brahma, the grandsire saluted him (with folded hands) and spoke.
ShlokaShloka 3
यो न स्सेनापतिर्देव दत्तो भगवता पुरा। तप: परममास्थाय तप्यते स्म सहोमया।।1.37.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रभो! पूर्वकाल में जिन भगवान् महेश्वरने हमें (बीजरूपसे) सेनापति प्रदान किया था, वे उमादेवी के साथ उत्तम तप का आश्रय लेकर तपस्या करते हैं
Show English Translation
"O Lord in ancient times your lordship gave us an army general (at the time of creation). He is engrossed in great penance along with Uma .
ShlokaShloka 4
यदत्रानन्तरं कार्यं लोकानां हितकाम्यया। संविधत्स्व विधानज्ञ त्वं हि न: परमा गति:।।1.37.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विधि-विधान के ज्ञाता पितामह! अब लोकहित के लिये जो कर्तव्य प्राप्त हो, उसको पूर्ण कीजिये; क्योंकि आप ही हमारे परम आश्रय हैं’
Show English Translation
"O Knower of law and order O Grandsire verily you are our supreme refuge committed to the welfare of the worlds. Tell us what we should do in this matter (now that we cannot procreate a general on account of Uma's curse)".
ShlokaShloka 5
देवतानां वचश्श्रुत्वा सर्वलोकपितामह:। सान्त्वयन्मधुरैर्वाक्यैस्त्रिदशानिदमब्रवीत्।।1.37.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
देवताओं की यह बात सुनकर सम्पूर्ण लोकों के पितामह ब्रह्माजी ने मधुर वचनों द्वारा उन्हें सान्त्वना देते हुए कहा-
Show English Translation
Hearing the words of the devatas, Brahma, the Grandsire of all the worlds consoled the devatas with sweet words, saying:
ShlokaShloka 6
शैल पुत्र्या यदुक्तं तन्न प्रजास्यथ पत्निषु । तस्या वचनमक्लिष्टं सत्यमेतन्न संशय:।।1.37.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवताओ! गिरिराजकुमारी पार्वती ने जो शाप दिया है, उसके अनुसार तुम्हें अपनी पत्नियों के गर्भ से अब कोई संतान नहीं होगी। उमादेवी की वाणी अमोघ है; अतः वह सत्य होकर ही रहेगी,इसमें संशय नहीं है
Show English Translation
ShlokaShloka 7
इयमाकाशगा गङ्गा यस्यां पुत्रं हुताशन:। जनयिष्यति देवानां सेनापतिमरिन्दमम्।।1.37.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये हैं उमा की बड़ी बहिन आकाशगंगा, जिनके गर्भ में शङ्करजी के उस तेज को स्थापित करके अग्निदेव एक ऐसे पुत्र को जन्म देंगे जो देवताओं के शत्रुओं का दमन करने में समर्थ सेनापति होगा
Show English Translation
"Ganga keeps flowing in the celestial regions. Through Ganga the Firegod will beget a son who will be capable of destroying enemies. He will become the army general of the gods".
ShlokaShloka 8
ज्येष्ठा शैलेन्द्रदुहिता मानयिष्यति तत्सुतम्। उमायास्तद्बहुमतं भविष्यति न संशय:।।1.37.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये गंगा गिरिराज की ज्येष्ठ पुत्री हैं, अतः अपनी छोटी बहिन के उस पुत्र को अपने ही पुत्र के समान मानेंगी। उमा को भी यह बहुत प्रिय लगेगा इसमें संशय नहीं है’
Show English Translation
"Ganga, the eldest daughter of the king of the mountains, will tend that son of Agni. This will be totally acceptable to Uma. No doubt".
ShlokaShloka 9
तच्छ्रुत्वा वचनं तस्य कृतार्था रघुनन्दन। प्रणिपत्य सुरास्सर्वे पितामहमपूजयन्।।1.37.9���।
हिन्दी अर्थ देखें
रघुनन्दन! ब्रह्माजीका यह वचन सुनकर सब देवता कृतकृत्य हो गये। उन्होंने ब्रह्माजी को प्रणाम करके उनका पूजन किया
Show English Translation
"O son of the Raghus having heard Brahma's words all the devatas considered themselves successful in their mission. They saluted him with folded hands and offered their worship.
ShlokaShloka 10
ते गत्वा पर्वतं राम कैलासं धातुमण्डितम्। अग्निं नियोजयामासु: पुत्रार्थं सर्वदेवता:।।1.37.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम! विविध धातुओं से अलंकृत उत्तम कैलास पर्वत पर जाकर उन सम्पूर्ण देवताओं ने अग्निदेव को पुत्र उत्पन्न करने के कार्य में नियुक्त किया
Show English Translation
All the devatas, went to mount Kailasa, adorned with minerals, and urged the Firegod for a son.
ShlokaShloka 11
देवकार्यमिदं देव संविधत्स्व हुताशन। शैलपुत्र्यां महातेजो गङ्गायां तेज उत्सृज।।1.37.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे बोले- ’देव! हुताशन! यह देवताओं का कार्य है, इसे सिद्ध कीजिये। भगवान् रुद्र के उस महान् तेज को अब आप गंगाजी में स्थापित कर दीजिये’॥११॥
Show English Translation
'O lustrous Firegod, accomplish this divine work. O god, possessed of mighty energy, release the vital fluid of Iswara in Ganga, daughter of the king of mountains.
ShlokaShloka 12
देवतानां प्रतिज्ञाय गङ्गामभ्येत्य पावक:। गर्भं धारय वै देवि देवतानामिदं प्रियम्।।1.37.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब देवताओं से ‘बहुत अच्छा’ कहकर अग्निदेव गंगाजी के निकट आये और बोले- ’देवी! आप इस गर्भ को धारण करें यह देवताओं का प्रिय कार्य है’
Show English Translation
"The Firegod gave his consent. The devatas approached Ganga and said, 'O goddess bear the energy of Siva (inyour world) since this cause is dear to the gods'.
ShlokaShloka 13
तस्य तद्वचनं श्रुत्वा दिव्यं रूपमधारयत्। दृष्ट्वा तन्महिमानं स समन्तादवकीर्यत।।1.37.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
अग्निदेव की यह बात सुनकर गंगादेवी ने दिव्यरूप धारण कर लिया। उनकी यह महिमा- यह रूप वैभव देखकर अग्निदेव ने उस रुद्र-तेज को उनके सब ओर बिखेर दिया
Show English Translation
"Hearing the words of the Firegod, Ganga assumed a divine form. Beholding her glory, the god of fire pervaded her from all sides.
ShlokaShloka 14
समन्ततस्तदा देवीमभ्यषिञ्चत पावक:। सर्वस्रोतांसि पूर्णानि गङ्गाया रघुनन्दन।।1.37.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
रघुनन्दन! अग्निदेव ने जब गंगादेवी को सब ओर से उस रुद्र-तेजद्वारा अभिषिक्त कर दिया, तब गंगाजी के सारे स्रोत उससे परिपूर्ण हो गये
Show English Translation
O Rama then, the Firegod discharged the vital fluid of Iswara, preserved in his body, which pervaded all sides of Ganga and all her streams were filled with (the fluid).
ShlokaShloka 15
तमुवाच ततो गङ्गा सर्वदेवपुरोहितम्। अशक्ता धारणे देव तव तेज स्समुद्धतम्। दह्यमानाग्निना तेन सम्प्रव्यथितचेतना।।1.37.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब गंगा ने समस्त देवताओं के अग्रगामी अग्निदेव से इस प्रकार कहा- ’देव! आपके द्वारा स्थापित किये गये इस बढ़े हुए तेजको धारण करने में मैं असमर्थ हूँ। इसकी आँच से जल रही हूँ और मेरी चेतना व्यथित हो गयी है’॥१५ १/२॥
Show English Translation
Ganga addressing the Firegod standing ahead of all the devatas said 'O god of fire, I am incapable of holding your everincreasing splendour. The fiery fluid is burning me. My consciousness is overwhelmed'.
ShlokaShloka 16
अथाब्रवीदिदं गङ्गां सर्वदेवहुताशन:। इह हैमवती पादे गर्भोऽयं सन्निवेश्यताम्।।1.37.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब सम्पूर्ण देवताओं के हविष्य को भोग लगाने वाले अग्निदेव ने गंगादेवी से कहा- ’देवी! हिमालय पर्वत के पार्श्वभाग में इस गर्भ को स्थापित कर दीजिये’॥१६ १/२॥
Show English Translation
Thereafter the Firegod who is the partaker of oblations offered to all deities said to Ganga 'Place this embryo on this slope of Mountain Himavan'.
ShlokaShloka 17
श्रुत्वा त्वग्निवचो गङगा तं गर्भमतिभास्वरम्। उत्ससर्ज महातेज स्स्रोतोभ्यो हि तदानघ ।।1.37.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
निष्पाप रघुनन्दन! अग्नि की यह बात सुनकर महातेजस्विनी गंगा ने उस अत्यन्त प्रकाशमान गर्भ को अपने स्रोतों से निकालकर यथोचित स्थान में रख दिया॥१७ १/२॥
Show English Translation
"O glorious, sinless one, (Rama) hearing the words of the Firegod, Ganga then expelled that resplendent embryo from her streams.
ShlokaShloka 18
यदस्या निर्गतं तस्मात्तप्तजाम्बूनदप्रभम् । काञ्चनं धरणीं प्राप्तं हिरण्यममलं शुभम्।।1.37.18।।
Show English Translation
The embryo that emerged from Ganga reached the earth. It resembled the lustre of molten gold. It furned into gold auspicious, bright and pure.
ShlokaShloka 19
ताम्रं कार्ष्णायसं चैव तैक्ष्ण्यादेवाभ्यजायत।।1.37.19।। मलं तस्याभवत्तत्र त्रपु सीसकमेव च। तदेतद्धरणीं प्राप्य नानाधातुरवर्धत।।1.37.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
गंगा के गर्भसे जो तेज निकला, वह तपाये हुए जाम्बूनद नामक सुवर्ण के समान कान्तिमान् दिखायी देने लगा (गंगा सुवर्णमय मेरुगिरि से प्रकट हुई हैं;अतः उनका बालक भी वैसे ही रूप-रंग का हुआ)। पृथ्वीपर जहाँ वह तेजस्वी गर्भ स्थापित हुआ,वहाँ की भूमि तथा प्रत्येक वस्तु सुवर्णमयी हो गयी। उसके आस-पास का स्थान अनुपम प्रभा से प्रकाशित होने वाला रजत हो गया। उस तेज की तीक्ष्णता से ही दूरवर्ती भूभाग की वस्तुएँ ताँबे और लोहे के रूप में परिणत हो गयीं
Show English Translation
There copper and iron were produced from its acidity, zinc and lead from its residue. Various minerals were formed when that embryo reached the earth.
ShlokaShloka 20
निक्षिप्तमात्रे गर्भे तु तेजोभिरभिरञ्जितम्। सर्वं पर्वतसन्नद्धं सौवर्णमभवद्वनम्।।1.37.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस तेजस्वी गर्भ का जो मल था, वही वहाँ राँगा और सीसा हुआ। इस प्रकार पृथ्वी पर पड़कर वहतेज नाना प्रकार के धातुओं के रूप में वृद्धि को प्राप्त हुआ
Show English Translation
When the embryo was placed (in Ganga) it spread on all sides of the forest on the mountain. Irradiated with lustre the forest appeared golden.
ShlokaShloka 21
जातरूपमिति ख्यातं तदा प्रभृति राघव। सुवर्णं पुरुषव्याघ्र हुताशनसमप्रभम्।।1.37.22।। तृणवृक्षलतागुल्मं सर्वं भवति काञ्चनम्।
हिन्दी अर्थ देखें
पृथ्वी पर उस गर् भके रखे जाते ही उसके तेज से व्याप्त होकर पूर्वोक्त श्वेतपर्वत और उससे सम्बन्ध रखने वाला सारा वन सुवर्णमय होकर जगमगाने लगा
Show English Translation
O tiger among men, O scion of the Raghus Then onwards gold which is effulgent like fire, became wellknown as Jatarupa (pure form). The grass, shrubs, creepers and trees of that forest looked golden.
ShlokaShloka 22
तं कुमारं ततो जातं सेन्द्रास्सह मरुद्गणा:।।1.37.23।। क्षीरसंभावनार्थाय कृत्तिकास्समयोजन्।
हिन्दी अर्थ देखें
पुरुषसिंह रघुनन्दन! तभी से अग्नि के समान प्रकाशित होने वाले सुवर्ण का नाम जातरूप हो गया; क्योंकि उसी समय सुवर्ण का तेजस्वी रूप प्रकट हुआ था। उस गर्भ के सम्पर्क से वहाँ का तृण, वृक्ष, लता और गुल्म-सब कुछ सोने का हो गया॥२२॥
Show English Translation
Thereafter Kumara was born (out of Ganga's womb). The gods together with Indra arranged six nymphs (stars) to act as nurses to suckle Kumara as their own offspring.
ShlokaShloka 23
ता: क्षीरं जातमात्रस्य कृत्वा समयमुत्तमम्।।1.37.24।। ददु: पुत्रोऽयमस्माकं सर्वासामिति निश्चिता:।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर इन्द्र और मरुद्गणों सहित सम्पूर्ण देवताओं ने वहाँ उत्पन्न हए कमार को दूध पिलाने के लिये छहों कृत्तिकाओं को नियुक्त किया
Show English Translation
Those krittikas, having decided among themselves and having made an agreement with the gods saying 'This boy shall become a son to all of us' fed the newborn with their milk (breast milk).
ShlokaShloka 24
ततस्तु देवता स्सर्वा: कार्तिकेय इति ब्रुवन्।।1.37.25।। पुत्रस्त्रैलोक्यविख्यातो भविष्यति न संशय:।4
हिन्दी अर्थ देखें
तब उन कृत्तिकाओं ने ‘यह हम सबका पुत्र हो’ ऐसी उत्तम शर्त रखकर और इस बात का निश्चित विश्वास लेकर उस नवजात बालक को अपना दूध प्रदान किया
Show English Translation
Thereafter, all the gods said, 'This son shall become renowned in the three worlds as Karttikeya, (son of krittikas). There is no doubt '.
ShlokaShloka 25
तेषां तद्वचनं श्रुत्वा स्कन्नं गर्भपरिस्रवे।।1.37.26।। स्नापयन् परया लक्ष्म्या दीप्यमानं यथानलम्।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय सब देवता बोले- ’यह बालक कार्तिकेय कहलायेगा और तुमलोगोंका त्रिभुवनविख्यात पुत्र होगा- इसमें संशय नहीं है’
Show English Translation
Hearing the words of the gods, the krittikas bathed the baby that descended from the womb of Ganga resembling flaming fire and shining with great beauty.
ShlokaShloka 26
स्कन्द इत्यब्रुवन् देवा: स्कन्नं गर्भपरिस्रवात्।।1.37.27।। कार्तिकेयं महाभागं काकुत्स्थ ज्वलनोपमम्।
हिन्दी अर्थ देखें
देवताओं का यह अनुकूल वचन सुनकर शिव और पार्वती से स्कन्दित (स्खलित) तथा गंगा द्वारा गर्भस्राव होने पर प्रकट हुए अग्नि के समान उत्तम प्रभा से प्रकाशित होने वाले उस बालक को कृत्तिकाओं ने नहलाया
Show English Translation
O scion of the Kakusthas, Karttikeya lustrous like flaming fire, was very fortunate Descended from the womb of the Ganga, he is named Skanda by the gods.
ShlokaShloka 27
प्रादुर्भूतं तत: क्षीरं कृत्तिकानामनुत्तमम् ।।1.37.28।। षण्णां षडाननो भूत्वा जग्राह स्तनजं पय:।
हिन्दी अर्थ देखें
ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम! अग्नितुल्य तेजस्वी महाबाहु कार्तिकेय गर्भस्रावकाल में स्कन्दित हुए थे; इसलिये देवताओं ने उन्हें स्कन्द कहकर पुकारा
Show English Translation
Then excellent milk surged in the breasts of krittikas. Assuming six mouths, he sucked the milk.
ShlokaShloka 28
गृहीत्वा क्षीरमेकाह्ना सुकुमारवपुस्तदा।।1.37.29।। अजयत्स्वेन वीर्येण दैत्यसेनागणान् विभु:।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर कृत्तिकाओं के स्तनों में परम उत्तम दूध प्रकट हुआ। उस समय स्कन्दने अपने छः मुख प्रकट करके उन छहों का एक साथ ही स्तनपान किया
Show English Translation
Drinking milk just for a day and with a body still tender he could vanquish hosts of demons by his inborn prowess so capable be was
ShlokaShloka 29
सुरसेनागणपतिं ततस्तमतुलद्युतिम्।।1.37.30।। अभ्यषिञ्चन् सुरगणा स्समेत्याग्निपुरोगमा:।
हिन्दी अर्थ देखें
एक ही दिन दूध पीकर उस सुकुमार शरीर वाले शक्तिशाली कुमार ने अपने पराक्रम से दैत्यों की सारी सेनाओं पर विजय प्राप्त की
Show English Translation
With the Firegod in the forefront, all the gods assembled and installed Karttikeya, shining on unsurpassed brilliant, as commander of the gods forces.
ShlokaShloka 30
एष ते राम गङ्गाया विस्तरोऽभिहितो मया।।1.37.31।। कुमारसम्भवश्चैव धन्य: पुण्यस्तथैव च।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् अग्नि आदि सब देवताओं ने मिलकर उन महातेजस्वी स्कन्दका देवसेनापति के पदपर अभिषेक किया
Show English Translation
"O Rama this story of Ganga and that of the birth of Kumara, who was fortunate and auspicious, has been related to you in detail.
ShlokaShloka 31
भक्तश्च य: कार्तिकेये काकुत्स्थ भुवि मानवः। आयुष्मान् पुत्रपौत्रैश्च स्कन्दसालोक्यतां व्रजेत्।।1.37.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम! यह मैंने तुम्हें गंगाजी के चरित्र को विस्तारपूर्वक बताया है। साथ ही कुमार कार्तिकेय के जन्म का भी प्रसंग सुनाया है, जो श्रोता को धन्य एवं पुण्यात्मा बनाने वाला है
Show English Translation
O son of the Kakusthas whosoever reveres Kartikeya on this earth with devotion and faith, shall have a long life, sons and grandsons and after death will reach the world of Skanda". इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डेण्डे सप्तत्रिंशस्सर्ग:।। Thus ends the thirtyseventh sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.