Bala Kanda
Sarga 31: Viswamitra accompanied by the two princes departs for Mithila they halt on the bank of Sona on their way
बालकाण्डम् · सर्ग 31
24 shlokas
ShlokaShloka 1
अथ तां रजनीं तत्र कृतार्थौ रामलक्ष्मणौ।
ऊषतुर्मुदितौ वीरौ प्रहृष्टेनान्तरात्मना।।1.31.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तदनन्तर (विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा करके) कृतकृत्य हुए श्रीराम और लक्ष्मण ने उस यज्ञशाला में ही वह रात बितायी। उस समय वे दोनों वीर बड़े प्रसन्न थे। उनका हृदय हर्षोल्लाससे परिपूर्ण था
Show English TranslationEnglish Translation
There, with their purpose fulfilled the heroes, Rama and Lakshmana, full of joy in their hearts spent the night.
ShlokaShloka 2
प्रभातायां तु शर्वर्यां कृतपौर्वाह्णिकक्रियौ।
विश्वामित्रमृषींश्चान्यान् सहितावभिजग्मतु:।।1.31.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रात बीतने पर जब प्रातःकाल आया, तब वे दोनों भाई पूर्वाण काल के नित्य-नियम से निवृत्त हो विश्वामित्र मुनि तथा अन्य ऋषियों के पास साथ-साथ गये
Show English TranslationEnglish Translation
As the night dawned, both the brothers performed the morning rites and approached Viswamitra and other rishis.
ShlokaShloka 3
अभिवाद्य मुनिश्रेष्ठं ज्वलन्तमिव पावकम्।
ऊचतुर्मधुरोदारं वाक्यं मधुरभाषिणौ।।1.31.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वहाँ जाकर उन्होंने प्रज्वलित अग्नि के समान तेजस्वी मुनिश्रेष्ठ! विश्वामित्र को प्रणाम किया और मधुर भाषा में यह परम उदार वचन कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
Sweettongued, they visited with folded hands the best of ascetics Viswamitra who was shining like a flaming fire and addressed him thus in sweet and generous words:
ShlokaShloka 4
इमौ स्म मुनिशार्दूल किङ्करौ समुपस्थितौ।
आज्ञापय यथेष्टं वै शासनं करवाव किम्।।1.31.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मुनिप्रवर! हम दोनों किङ्कर आपकी सेवा में उपस्थित हैं। मुनिश्रेष्ठ! आज्ञा दीजिये, हम क्या सेवा करें?’
Show English TranslationEnglish Translation
"O tiger among ascetics, we two are at your service. Command whatever you want and we shall execute" it.
ShlokaShloka 5
एवमुक्ता स्ततस्ताभ्यां सर्व एव महर्षय:।
विश्वामित्रं पुरस्कृत्य रामं वचनमब्रुवन्।।1.31.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उन दोनों के ऐसा कहने पर वे सभी महर्षि विश्वामित्र को आगे करके श्रीरामचन्द्रजी से बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
Addressed, thus by both of them, Viswamitra ahead of all the sages, spoke to Rama.
ShlokaShloka 6
मैथिलस्य नरश्रेष्ठ जनकस्य भविष्यति।
यज्ञ: परमधर्मिष्ठस्तस्य यास्यामहे वयम्।।1.31.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरश्रेष्ठ! मिथिला के राजा जनक का परम धर्ममय यज्ञ प्रारम्भ होने वाला है उसमें हम सब लोग जायँगे
Show English TranslationEnglish Translation
"O foremost of men, Janaka, king of Mithila, is performing a great religious sacrifice. We shall go there.
ShlokaShloka 7
त्वं चैव नरशार्दूल सहास्माभिर्गमिष्यसि।
अद्भुतं धनुरत्नं च तत्र तद्रष्टुमर्हसि।।1.31.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पुरुषसिंह! तुम्हें भी हमारे साथ वहाँ चलना है। वहाँ एक बड़ा ही अद्भुत धनुषरत्न है, तुम्हें उसे देखना चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
O tiger among men, come along with us. You ought to see there the wonderful jewel of a bow.
ShlokaShloka 8
तद्धि पूर्वं नरश्रेष्ठ दत्तं सदसि दैवतै:।
अप्रमेयबलं घोरं मखे परमभास्वरम्।।1.31.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पुरुषप्रवर! पहले कभी यज्ञ में पधारे हुए देवताओं ने जनक के किसी पूर्वपुरुष को वह धनुष दिया था। वह कितना प्रबल और भारी है, इसका कोई माप-तोल नहीं है। वह बहुत ही प्रकाशमान एवं भयंकर है
Show English TranslationEnglish Translation
O best among men, this bow of immeasurable energy. dreadful and highly lustrous was bestowed on king Janaka by devatas in a sacrificial assembly in the past.
ShlokaShloka 9
नास्य देवा न गन्धर्वा नासुरा न च राक्षसा:।
कर्तुमारोपणं शक्ता न कथञ्चन मानुषा:।।1.31.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मनुष्यों की तो बात ही क्या है देवता, गन्धर्व, असुर तथा राक्षस भी किसी तरह उसकी प्रत्यञ्चा नहीं चढ़ा पाते
Show English TranslationEnglish Translation
Neither devas, nor gandharvas, nor asuras nor human, are capable of stringing the bow by any means.
ShlokaShloka 10
धनुषस्तस्य वीर्यं तु जिज्ञासन्तो महीक्षित:।
न शेकुरारोपयितुं राजपुत्रा महाबला:।।1.31.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘उस धनुष की शक्ति का पता लगाने के लिये कितने ही महाबली राजा और राजकुमार आये; किंतु कोई भी उसे चढ़ा न सके
Show English TranslationEnglish Translation
Mighty princes and kings have failed to string it, in their attempt to know its strength.
ShlokaShloka 11
तद्धनुर्नरशार्दूल मैथिलस्य महात्मन:।
तत्र द्रक्ष्यसि काकुत्स्थ यज्ञं चाद्भुतदर्शनम्।।1.31.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ककुत्स्थकुलनन्दन पुरुषसिंह राम! वहाँ चलने से तुम महामना मिथिलानरेश के उस धनुष को तथा उनके परम अद्भुत यज्ञ को भी देख सकोगे
Show English TranslationEnglish Translation
O best of men, O descendent of Kakustha, there you will see the bow that belongs to the magnanimous king of Mithila and the wonderful sacrifice at that place.
ShlokaShloka 12
तद्धि यज्ञफलं तेन मैथिलेनोत्तमं धनु:।
याचितं नरशार्दूल सुनाभं सर्वदैवतै:।।1.31.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरश्रेष्ठ! मिथिलानरेश ने अपने यज्ञ के फलरूप में उस उत्तम धनुषको माँगा था; अतः सम्पूर्ण देवताओं तथा भगवान् शङ्कर ने उन्हें वह धनुष प्रदान किया था। उस धनुषका मध्यभाग जिसे मुट्ठीसे पकड़ा जाता है, बहुत ही सुन्दर है॥१२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O best among men, that excellent bow strong in the middle was offered by king of Mithila, Devarata as well as by all devatas as fruit of the sacrifice.
ShlokaShloka 13
आयागभूतं नृपतेस्तस्य वेश्मनि राघव।
अर्चितं विविधैर्गन्धैर्धूपैश्चागरुगन्धिभि:।।1.31.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रघुनन्दन! राजा जनक के महल में वह धनुष पूजनीय देवता की भाँति प्रतिष्ठित है और नाना प्रकार के गन्ध, धूप तथा अगुरु आदि सुगन्धित पदार्थों से उसकी पूजा होती है’
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama, that bow is worshipped in the king's palace as principal deity with various kinds of perfumes, sandal paste, incense and fragrant agaru".
ShlokaShloka 14
एवमुक्त्वा मुनिवर: प्रस्थानमकरोत्तदा।
सर्षिसङ्घ स्सकाकुत्स्थ: आमन्त्र्य वनदेवता:।।1.31.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ऐसा कहकर मुनिवर विश्वामित्रजी ने वनदेवताओं से आज्ञा ली और ऋषिमण्डली तथा राम लक्ष्मणके साथ वहाँ से प्रस्थान किया
Show English TranslationEnglish Translation
Having spoken thus, Viswamitra, the best of ascetics commenced the onward journey along with the Kakutshas and rishis, taking leave of the deities of the forest.
ShlokaShloka 15
स्वस्ति वोऽस्तु गमिष्यामि सिद्वस्सिद्धाश्रमादहम्।
उत्तरे जाह्नवीतीरे हिमवन्तं शिलोच्चयम्।।1.31.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
चलते समय उन्होंने वनदेवताओं से कहा- ’मैं अपना यज्ञकार्य सिद्ध करके इस सिद्धाश्रम से जा रहा हूँ। गंगा के उत्तर तट पर होता हुआ हिमालय पर्वतकी उपत्यका में जाऊँगा आप लोगोंका कल्याण हो’
Show English TranslationEnglish Translation
"(O ascetics of the forest) May you be safe. My purpose has been achieved in this Siddhaashrama. From here I shall go to the Himavanta mountain situated on the northern bank of Jahnavi" (said Viswamitra).
ShlokaShloka 16
प्रदक्षिणं तत: कृत्वा स��द्धाश्रममनुत्तमम्।
उत्तरां दिशमुद्दिश्य प्रस्थातुमुपचक्रमे।।1.31.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ऐसा कहकर तपस्या के धनी मुनिश्रेष्ठ कौशिक ने उत्तर दिशा की ओर प्रस्थान आरम्भ किया
Show English TranslationEnglish Translation
Thereafter, circumambulating the supreme Siddhasrama with reverence, they (Viswamitra and the princes) commenced their journey in the northern direction.
ShlokaShloka 17
तं प्रयान्तं मुनिवरमन्वयादनुसारिणम्।
शकटीशतमात्रं तु प्रायेण ब्रह्मवादिनाम्।।1.31.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस प्रस्थान के समय यात्रा करते हुए मुनिवर विश्वामित्र के पीछे उनके साथ जाने वाले ब्रह्मवादी महर्षियों की सौ गाड़ियाँ चलीं
Show English TranslationEnglish Translation
As Viswamitra, the best of ascetics set out on his journey, expounders of the Vedas followed him, nearly in one hundred carriages.
ShlokaShloka 18
मृगपक्षिगणाश्चैव सिद्धाश्रमनिवासिन:।
अनुजग्मुर्महात्मानं विश्वामित्रं महामुनिम्।।1.31.18।।
निवर्तयामास तत: पक्षिसङ्घान् मृगानपि।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सिद्धाश्रममें निवास करने वाले मृग और पक्षी भी तपोधन विश्वामित्र के पीछे-पीछे जाने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Birds and beasts living in Siddhaashrama also followed the illustrious maharshi Viswamitra over a long distance until he sent them back.
ShlokaShloka 19
ते गत्वा दूरमध्वानं लम्बमाने दिवाकरे।
वासं चक्रुर्मुनिगणाः शोणाकूले समाहिता:।।1.31.19।।
Show English TranslationEnglish Translation
The sages travelled a long distance and halted on the bank of Sona at sunset.
ShlokaShloka 20
तेऽस्तं गते दिनकरे स्नात्वा हुतहुताशना:।
विश्वामित्रं पुरस्कृत्य निषेदुरमितौजस:।।1.31.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कुछ दूर जानेपर ऋषिमण्डली सहित विश्वामित्र ने उन पशु-पक्षियों को लौटा दिया फिर दूर तक का मार्ग तय कर लेने के बाद जब सूर्य अस्ताचल को जाने लगे, तब उन ऋषियों ने पूर्ण सावधान रहकर शोणभद्र के तट पर पड़ाव डाला। जब सूर्यदेव अस्त हो गये, तब स्नान करके उन सबने अग्निहोत्र का कार्य पूर्ण किया
Show English TranslationEnglish Translation
The sages who possessed great splendour bathed and offered oblations to fire at sunset and sat in front of Viswamitra.
ShlokaShloka 21
रामोऽपि सहसौमित्रिर्मुनीं स्तानभिपूज्य च।
अग्रतो निषसादाथ विश्वामित्रस्य धीमत:।।1.31.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इसके बाद वे सभी अमिततेजस्वी ऋषि मुनिवर विश्वामित्र को आगे करके बैठे; फिर लक्ष्मणसहित श्रीराम भी उन ऋषियोंका आदर करते हुए बुद्धिमान् विश्वामित्रजीके सामने बैठ गये॥२१ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
Rama together with Lakshmana having offered respectful salutations to the sages, sat in front of the sagacious Viswamitra.
ShlokaShloka 22
अथ रामो महातेजाः विश्वामित्रं महामुनिम्।
पप्रच्छ नरशार्दूल: कौतूहलसमन्वित:।।1.31.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तत्पश्चात् महातेजस्वी श्रीराम ने तपस्या के धनी मुनिश्रेष्ठ विश्वामित्र से कौतूहलपूर्वक पूछा-॥२२ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
Thereafter highly lustrous Rama, the best among men, filled with curiosity enquired of the great sage Viswamitra:
ShlokaShloka 23
भगवन् कोऽन्वयं देशस्समृद्धवनशोभित:।
श्रोतुमिच्छामि भद्रं ते वक्तुमर्हसि तत्त्वत:।।1.31.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
भगवन्! यह हरे-भरे समृद्धिशाली वन से सुशोभित देश कौन-सा है? मैं इसका परिचय सुनना चाहता हूँ। आपका कल्याण हो आप मुझे ठीक-ठीक इसका रहस्य बताइये’॥२३ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
"O worshipful one, what could be the reason for this region shining with luxuriant groves? I wish to hear from you. You can tell me all about this (region). May it be safe for you"
ShlokaShloka 24
चोदितो रामवाक्येन कथयामास सुव्रत:।
तस्य देशस्य निखिलमृषिमध्ये महातपा:।।1.31.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीरामचन्द्रजी के इस प्रश्न से प्रेरित होकर उत्तम व्रत का पालन करने वाले महातपस्वी विश्वामित्र ने ऋषिमण्डली के बीच उस देशका पूर्णरूप से परिचय देना प्रारम्भ किया॥२४॥ इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे एकत्रिंशः सर्गः॥३१॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में इकतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥३१॥
Show English TranslationEnglish Translation
A sage of excellent vows and rigid austerities, Viswamitra, urged by the words of Rama, described in the midst of rishis the entire story relating to that region. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे एकत्रिंशस्सर्ग:।। Thus ends the thirtyfirst sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.