Bala Kanda

Sarga 2: Valmiki goes to river Tamasa for morning ablutions -- He sees a male krauncha being shot down by a hunter -- expresses the reflection of a female companion's sorrow in his experience in the form of a sloka in metrical form -- Lord Brahma appears at the hermitage -- directs him to compose the great poem in the same metre describing the story of Rama as related by Narada -- grants him the power of clairvoyance.

बालकाण्डम् · सर्ग 2

41 shlokas

ShlokaShloka 1
नारदस्य तु तद्वाक्यं श्रुत्वा वाक्यविशारद:। पूजयामास धर्मात्मा सहशिष्यो महामुनि: ।।1.2.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
देवर्षि नारदजी के उपर्युक्त वचन सुनकर वाणी विशारद धर्मात्मा ऋषि वाल्मीकिजी ने अपने शिष्यों सहित उन महामुनि का पूजन किया
Show English Translation
On hearing the words of Narada the distinguished and righteous sage Valmiki, proficient in composing slokas worshipped him along with his disciples.
ShlokaShloka 2
यथावत्पूजितस्तेन देवर्षिर्नारदस्तदा । आपृष्ट्वैवाभ्यनुज्ञातस्स जगाम विहायसम् ।।1.2.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
वाल्मीकिजी से यथावत् सम्मानित हो देवर्षि नारदजी ने जाने के लिये उनसे आज्ञा माँगी और उनसे अनुमति मिल जाने पर वे आकाशमार्ग से चले गये
Show English Translation
The divine sage Narada after having been worshipped by Valmiki in a befitting manner sought his leave and went to heaven.
ShlokaShloka 3
स मुहूर्तं गते तस्मिन्देवलोकं मुनिस्तदा । जगाम तमसातीरं जाह्नव्यास्त्वविदूरत: ।।1.2.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनके देवलोक पधारने के दो ही घड़ी बाद वाल्मीकि जी तमसा नदी के तटपर गये, जो गंगाजी से अधिक दूर नहीं था
Show English Translation
After Narada had gone to devaloka, sage Valmiki reached the bank of river Tamasa which is not very far from the Ganges for morning ablutions.
ShlokaShloka 4
स तु तीरं समासाद्य तमसाया महामुनि: । शिष्यमाह स्थितं पार्श्वे दृष्ट्वा तीर्थमकर्दमम् ।।1.2.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
तमसा के तटपर पहुँच कर वहाँ के घाट को कीचड़ से रहित देख मुनि ने अपने पास खड़े हुए शिष्य से कहा-
Show English Translation
The eminent sage Valmiki reached the bank of Tamasa and seen a descent into the river with pellucid waters, spoke to the disciple standing by the side.
ShlokaShloka 5
अकर्दममिदं तीर्थं भरद्वाज निशामय । रमणीयं प्रसन्नाम्बु सन्मनुष्यमनो यथा ।।1.2.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भरद्वाज! देखो, यहाँ का घाट बड़ा सुन्दर है। इसमें कीचड़ का नाम नहीं है। यहाँ का जल वैसा ही स्वच्छ है, जैसा सत्पुरुष का मन होता है
Show English Translation
"O Bharadwaja, behold the beautiful and pleasant waters of this river. This holy spot is as clear and pure as the mind of a virtuous man.
ShlokaShloka 6
न्यस्यतां कलशस्तात दीयतां वल्कलं मम । इदमेवावगाहिष्ये तमसातीर्थमुत्तमम् ।।1.2.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तात! यहीं कलश रख दो और मुझे मेरा वल्कल दो। मैं तमसा के इसी उत्तम तीर्थ में स्नान करूँगा’
Show English Translation
O dear one Put down the pitcher on the ground. Give me my garment. I shall take a dip in Tamasa, the holiest of places".
ShlokaShloka 7
एवमुक्तो भरद्वाजो वाल्मीकेन महात्मना । प्रायच्छत मुनेस्तस्य वल्कलं नियतो गुरो: ।।1.2.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
महात्मा वाल्मीकि के ऐसा कहने पर नियम-परायण शिष्य भरद्वाज ने अपने गुरु मुनिवर वाल्मीकि को वल्कल वस्त्र दिया
Show English Translation
Asked thus by the nobleminded master Valmiki, Bharadwaja, ever obedient to his spiritual master, gave the sage the bark garment.
ShlokaShloka 8
स शिष्यहस्तादादाय वल्कलं नियतेन्द्रिय: । विचचार ह पश्यंस्तत्सर्वतो विपुलं वनम् ।।1.2.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
शिष्य के हाथ से वल्कल लेकर वे जितेन्द्रिय मुनि वहाँ के विशाल वन की शोभा देखते हुए सब ओर विचरने लगे
Show English Translation
Valmiki who had his senses under his command received the barkgarment from the hands of his disciple and wandered about in that extensive forest, looking all around.
ShlokaShloka 9
तस्याभ्याशे तु मिथुनं चरन्तमनपायिनम् । ददर्श भगवांस्तत्र क्रौञ्चयोश्चारुनिस्वनम् ।।1.2.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनके पास ही क्रौञ्च पक्षियों का एक जोड़ा, जो कभी एक-दूसरे से अलग नहीं होता था, विचर रहा था। वे दोनों पक्षी बड़ी मधुर बोली बोलते थे। भगवान् वाल्मीकि ने पक्षियों के उस जोड़े को वहाँ देखा
Show English Translation
Sage Valmiki espied a pair of melodious kraunchas. Flying about in each other's in separable company there in its vicinity.
ShlokaShloka 10
तस्मात्तु मिथुनादेकं पुमांसं पापनिश्चय: । जघान वैरनिलयो निषादस्तस्य पश्यत: ।।1.2.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
उसी समय पापपूर्ण विचार रखने वाले एक निषाद ने, जो समस्त जन्तुओं का अकारण वैरी था, वहाँ आकर पक्षियों के उस जोड़े में से एक–नर पक्षी को मुनि के देखते-देखते बाण से मार डाला
Show English Translation
A sinful and cruelhearted hunter struck down the male bird of the pair in his very presence.
ShlokaShloka 11
तं शोणितपरीताङ्गं वेष्टमानं महीतले । भार्या तु निहतं दृष्ट्वा रुराव करुणां गिरम् ।।1.2.11।। वियुक्ता पतिना तेन द्विजेन सहचारिणा । ताम्रशीर्षेण मत्तेन पत्रिणा सहितेन वै ।।1.2.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह पक्षी खून से लथपथ होकर पृथ्वी पर गिर पड़ा और पंख फड़फड़ाता हुआ तड़पने लगा। अपने पति की हत्या हुई देख उसकी भार्या क्रौञ्ची करुणा जनक स्वर में चीत्कार कर उठी
Show English Translation
The female companion saw the male bird struck down by the hunter and rolling on the earth, drenched in blood. Separated from her winged comparion with coppercrested head intoxicated with her love, the female companion lifted a piteous wail.
ShlokaShloka 12
तदा तु तं द्विजं दृष्ट्वा निषादेन निपातितम् । ऋषेर्धर्मात्मनस्तस्य कारुण्यं समपद्यत ।।1.2.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
उत्तम पंखों से युक्त वह पक्षी सदा अपनी भार्या के साथ-साथ विचरता था। उसके मस्तक का रंग ताँबे के समान लाल था और वह काम से मतवाला हो गया था। ऐसे पति से वियुक्त होकर क्रौञ्ची बड़े दुःख से रो रही थी॥१२॥
Show English Translation
Then, having seen the bird struck down by the fowler, the pious sage Valmiki was filled with compassion.
ShlokaShloka 13
तत: करुणवेदित्वादधर्मोऽयमिति द्विज: । निशाम्य रुदतीं क्रौञ्चीमिदं वचनमब्रवीत् ।।1.2.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
निषाद ने जिसे मार गिराया था, उस नर पक्षी की वह दुर्दशा देख उन धर्मात्मा ऋषि को बड़ी दया आयी
Show English Translation
Having heard the wailing of the female bird, the sage (Valmiki) moved to pity at this irreligious act uttered the following words.
ShlokaShloka 14
मा निषाद प्रतिष्ठां त्वमगमश्शाश्वतीस्समा: । यत्क्रौञ्चमिथुनादेकमवधी: काममोहितम् ।।1.2.15।। 15
हिन्दी अर्थ देखें
स्वभावतः करुणा का अनुभव करने वाले ब्रह्मर्षि ने ‘यह अधर्म हुआ है’ ऐसा निश्चय करके रोती हुई क्रौञ्ची की ओर देखते हुए निषाद से इस प्रकार कहा-
Show English Translation
"O fowler, since you have killed one of the pair of infatuated kraunchas you will be permanently deprived of your position".
ShlokaShloka 15
तस्यैवं ब्रुवतश्चिन्ता बभू��� हृदि वीक्षतः । शोकार्तेनास्य शकुने: किमिदं व्याहृतं मया ।।1.2.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘निषाद! तुझे नित्य-निरन्तर कभी भी शान्ति न मिले; क्योंकि तूने इस क्रौञ्च के जोड़े में से एक की, जो काम से मोहित हो रहा था, बिना किसी अपराध के ही हत्या कर डाली’
Show English Translation
Brooding over his utterances, he reflected, 'What is this that I uttered in reaction to the grief of this bird?'
ShlokaShloka 16
चिन्तयन्स महाप्राज्ञश्चकार मतिमान्मतिम् । शिष्यं चैवाऽब्रवीद्वाक्यमिदं स मुनिपुङ्गव: ।।1.2.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर जब उन्होंने इस पर विचार किया, तब उनके मन में यह चिन्ता हुई कि ‘अहो! इस पक्षी के शोक से पीड़ित होकर मैंने यह क्या कह डाला’
Show English Translation
Very wise and learned, he (Valmiki), preeminent among sages, pondered over it (for a while) and spoke these words to his disciple.
ShlokaShloka 17
पादबद्धोऽक्षरसमस्तन्त्रीलयसमन्वित: । शोकार्तस्य प्रवृत्तो मे श्लोको भवतु नान्यथा ।।1.2.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
यही सोचते हुए महाज्ञानी और परम बुद्धिमान् मुनिवर वाल्मीकि एक निश्चय पर पहुँच गये और अपने शिष्य से इस प्रकार बोले-
Show English Translation
"Occasioned by the griefstricken (state of the bird) and composed in rhymed lines each of equal number of syllables tuned to the accompaniment of stringed instruments, let it be known as a sloka and not by any other name".
ShlokaShloka 18
शिष्यस्तु तस्य ब्रुवतो मुनेर्वाक्यमनुत्तमम् । प्रतिजग्राह संहृष्टस्तस्य तुष्टोऽभवद्गुरु: ।।1.2.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तात! शोक से पीड़ित हुए मेरे मुख से जो वाक्य निकल पड़ा है, यह चार चरणों में आबद्ध है। इसके प्रत्येक चरण में बराबर-बराबर (यानी आठ-आठ) अक्षर हैं तथा इसे वीणा के लयपर गाया भी जा सकता है; अतः मेरा यह वचन श्लोक रूप (अर्थात् श्लोक नामक छन्द में आबद्ध काव्य रूप या यशःस्वरूप) होना चाहिये, अन्यथा नहीं’
Show English Translation
His disciple, delighted by the excellent verse composed by the sage, committed it to memory which left his spiritual preceptor pleased.
ShlokaShloka 19
सोऽभिषेकं तत: कृत्वा तीर्थे तस्मिन्यथाविधि । तमेव चिन्तयन्नर्थमुपावर्तत वै मुनि: ।।1.2.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
मुनि की यह उत्तम बात सुनकर उनके शिष्य भरद्वाज को बड़ी प्रसन्नता हुई और उसने उनका समर्थन करते हुए कहा-’हाँ, आपका यह वाक्य श्लोक रूप ही होना चाहिये।’ शिष्य के इस कथन से मुनिको विशेष संतोष हुआ
Show English Translation
After having performed his ablution at that holy spot according to the prescribed ritual, the sage (Valmiki) returned (to his hermitage), pondering over the matter.
ShlokaShloka 20
भरद्वाजस्ततश्शिष्यो विनीतश्श्रुतवान्मुनेः । कलशं पूर्णमादाय पृष्ठतोऽनुजगाम ह ।।1.2.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् उन्होंने उत्तम तीर्थ में विधिपूर्वक स्नान किया और उसी विषय का विचार करते हुए वे आश्रम की ओर लौट पड़े
Show English Translation
Then saint Bharadwaja, his disciple humble and learned in scriptures, followed him with a pitcher full (of water).
ShlokaShloka 21
स प्रविश्याश्रमपदं शिष्येण सह धर्मवित् । उपविष्ट: कथाश्चान्याश्चकार ध्यानमास्थित: ।।1.2.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर उनका विनीत एवं शास्त्रज्ञ शिष्य भरद्वाज भी वह जल से भरा हुआ कलश लेकर गुरुजी के पीछे-पीछे चला
Show English Translation
Valmiki who knows dharma entered the hermitage along with his disciple and sat in meditation and composed other stories.
ShlokaShloka 22
आजगाम ततो ब्रह्मा लोककर्ता स्वयं प्रभु: । चतुर्मुखो महातेजा द्रष्टुं तं मुनिपुङ्गवम् ।।1.2.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
शिष्य के साथ आश्रम में पहुँच कर धर्मज्ञ ऋषि वाल्मीकि जी आसन पर बैठे और दूसरी-दूसरी बातें करने लगे; परंतु उनका ध्यान उस श्लोक की ओर ही लगा था॥२२॥
Show English Translation
At that moment, the effulgent, fourfaced Brahma, creator and lord of the world, himself, desirous of seeing him (Valmiki), the best among sages, arrived.
ShlokaShloka 23
वाल्मीकिरथ तं दृष्ट्वा सहसोत्थाय वाग्यत: । प्राञ्जलि: प्रयतो भूत्वा तस्थौ परमविस्मित: ।।1.2.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
इतने ही में अखिल विश्व की सृष्टि करने वाले, सर्वसमर्थ, महातेजस्वी चतुर्मुख ब्रह्माजी मुनिवर वाल्मीकि से मिलने के लिये स्वयं उनके आश्रम पर आये
Show English Translation
Greatly surprised to see him, Valmiki, purified by austerities and disciplined in speech, immediately got up and with folded palms stood before him.
ShlokaShloka 24
पूजयामास तं देवं पाद्यार्घ्यासनवन्दनै: । प्रणम्य विधिवच्चैनं पृष्ट्वाऽनामयमव्ययम् ।।1.2.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन्हें देखते ही महर्षि वाल्मीकि सहसा उठकर खड़े हो गये। वे मन और इन्द्रियों को वश में रखकर अत्यन्त विस्मित हो हाथ जोड़े चुपचाप कुछ कालतक खड़े ही रह गये, कुछ बोल न सके
Show English Translation
Bowing with reverence as enjoined by tradition and having enquired of his well being, Valmiki worshipped the immutable Brahma by falling at his feet and welcoming him with a seat and water to wash his feet with.
ShlokaShloka 25
अथोपविश्य भगवानासने परमार्चिते । वाल्मीकये महर्षये सन्दिदेशासनं तत: ।।1.2.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् उन्होंने पाद्य, अर्घ्य, आसन और स्तुति आदि के द्वारा भगवान् ब्रह्माजी का पूजन किया और उनके चरणों में विधिवत् प्रणाम करके उनसे कुशल-समाचार पूछा
Show English Translation
Lord Brahma sat down on a highly worshipful seat and showed a seat for the ascetic Valmiki to be seated.
ShlokaShloka 26
ब्रह्मणा समनुज्ञातस्सोऽप्युपाविशदासने । उपविष्टे तदा तस्मिन्सर्वलोकपितामहे। तद्गतेनैव मनसा वाल्मीकिर्ध्यानमास्थित: ।।1.2.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
भगवान् ब्रह्मा ने एक परम उत्तम आसन पर विराजमान होकर वाल्मीकि मुनिको भी आसन-ग्रहण करने की आज्ञा दी
Show English Translation
Having been ordered by Brahma, he also sat down on a seat. Although seated in the presence of the lord of the worlds, he was absorbed in the thought of events (leading to the death of the krauncha ).
ShlokaShloka 27
पापात्मना कृतं कष्टं वैरग्रहणबुद्धिना । यस्तादृशं चारुरवं क्रौञ्चं हन्यादकारणात् ।।1.2.28।।
Show English Translation
The hunter killed the sweetvoiced krauncha without any cause. That sinfulminded one with hostile feeling of capturing it, had perpetrated this cruel act, he thought.
ShlokaShloka 28
शोचन्नेव मुहु: क्रौञ्चीमुपश्लोकमिमं पुन: । जगावन्तर्गतमना भूत्वा शोकपरायण: ।।1.2.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
ब्रह्माजी की आज्ञा पाकर वे भी आसन पर बैठे। उस समय साक्षात् लोक पितामह ब्रह्मा सामने बैठे हुए थे तो भी वाल्मीकि का मन उस क्रौञ्च पक्षी वाली घटना की ओर ही लगा रहा। वे उसी के विषय में सोचने लगे-’ओह! जिसकी बुद्धि वैरभाव को ग्रहण करने में ही लगी रहती है, उस पापात्मा व्याधने बिना किसी अपराध के ही वैसे मनोहर कलरव करने वाले क्रौञ्च पक्षी के प्राण ले लिये’॥२७-२८ १/२॥
Show English Translation
Griefstricken, Valmiki having become introspective and lamenting the plight of the female krauncha again and again, recited this sloka.
ShlokaShloka 29
तमुवाच ततो ब्रह्मा प्रहसन्मुनिपुङ्गवम् । श्लोक एव त्वया बद्धो नात्र कार्या विचारणा ।।1.2.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
यही सोचते-सोचते उन्होंने क्रौञ्ची के आर्तनाद को सुनकर निषाद को लक्ष्य करके जो श्लोक कहा था, उसी को फिर ब्रह्माजी के सामने दुहराया। उसे दुहराते ही फिर उनके मन में अपने दिये हुए शाप के अनौचित्य का ध्यान आया। तब वे शोक और चिन्ता में डूब गये॥२९ १/२॥
Show English Translation
Thereafter lord Brahma smilingly addressed Valmiki, the preeminent among sages, saying, "You have indeed composed a sloka.There is no doubt about it".
ShlokaShloka 30
मच्छन्दादेव ते ब्रह्मन् प्रवृत्तेयं सरस्वती । रामस्य चरितं सर्वं कुरु त्वमृषिसत्तम ।।1.2.31।।
Show English Translation
"OBrahmarshi, at my will, this speech had originated from you. Most excellent ascetic, compose the history of Rama in its entirety (in this metre).
ShlokaShloka 31
धर्मात्मनो गुणवतो लोके रामस्य धीमत: । वृत्तं कथय धीरस्य यथा ते नारदाच्छ्रुतम् ।।1.2.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
ब्रह्माजी उनकी मनःस्थिति को समझकर हँसने लगे और मुनिवर वाल्मीकि से इस प्रकार बोले- ’ब्रह्मन् ! तुम्हारे मुँह से निकला हुआ यह छन्दोबद्ध वाक्य श्लोक रूप ही होगा। इस विषय में तुम्हें कोई अन्यथा विचार नहीं करना चाहिये। मेरे संकल्प अथवा प्रेरणा से ही तुम्हारे मुँह से ऐसी वाणी निकली है
Show English Translation
Narrate the history of Rama who is renowned for righteousness, virtues, wisdom and steadfastness in the manner you have heard it from sage Narada.
ShlokaShloka 32
रहस्यं च प्रकाशं च यद्वृत्तं तस्य धीमत: । रामस्य सहसौमित्रेः राक्षसानां च सर्वश: ।।1.2.33।। वैदेह्याश्चैव यद्वृत्तं प्रकाशं यदि वा रह: । तच्चाप्यविदितं सर्वं विदितं ते भविष्यति ।।1.2.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मुनिश्रेष्ठ! तुम श्रीराम के सम्पूर्ण चरित्र का वर्णन करो। परम बुद्धिमान् भगवान् श्रीराम संसार में सबसे बड़े धर्मात्मा और धीर पुरुष हैं। तुमने नारदजी के मुँहसे जैसा सुना है, उसी के अनुसार उनके चरित्र का चित्रण करो॥३२ १/२॥
Show English Translation
The incidents pertaining to sagacious Rama together with Lakshmana, Sita, Bharata, etc. and the rakshasas their deeds, thoughts, unknown or known to everybody and even not known to you, will be revealed to you by my grace.
ShlokaShloka 33
न ते वागनृता काव्ये काचिदत्र भविष्यति । कुरु रामकथां पुण्यां श्लोकबद्धां मनोरमाम् ।।1.2.35।।
Show English Translation
Not even a single word of yours in this epic will ever prove untruthful. Compose this sacred, delightful story of Rama, set in the form of slokas.
ShlokaShloka 34
यावत् स्थास्यन्ति गिरयस्सरितश्च महीतले । तावद्रामायणकथा लोकेषु प्रचरिष्यति ।।1.2.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बुद्धिमान् श्रीराम का जो गुप्त या प्रकट वृत्तान्त है तथा लक्ष्मण, सीता और राक्षसों के जो सम्पूर्ण गुप्त या प्रकट चरित्र हैं, वे सब अज्ञात होने पर भी तुम्हें ज्ञात हो जायेंगे॥३३-३४ १/२॥
Show English Translation
As long as the mountains and rivers exist on this earth, the story of Ramayana will prevail among the people.
ShlokaShloka 35
यावद्रामायणकथा त्वत्कृता प्रचरिष्यति । तावदूर्ध्वमधश्च त्वं मल्लोकेषु निवत्स्यसि ।।1.2.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस काव्य में अंकित तुम्हारी कोई भी बात झूठी नहीं होगी; इसलिये तुम श्रीरामचन्द्रजी की परम पवित्र एवं मनोरम कथा को श्लोकबद्ध करके लिखो॥३५ १/२॥
Show English Translation
So long as the story of the Ramayana composed by you is remembered in this world, you will live in the upper world, the nether world and Brahmaloka".
ShlokaShloka 36
इत्युक्त्वा भगवान्ब्रह्मा तत्रैवान्तरधीयत । ततस्सशिष्यो भगवान्मुनिर्विस्मयमाययौ ।।1.2.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस पृथ्वी पर जब तक नदियों और पर्वतों की सत्ता रहेगी, तब तक संसार में रामायणकथा का प्रचार होता रहेगा॥३६ १/२॥
Show English Translation
Having spoken these words, lord Brahma vanished. At this he and his disciples were astonished.
ShlokaShloka 37
तस्य शिष्यास्ततस्सर्वे जगुश्श्लोकमिमं पुन: । मुहुर्मुहु: प्रीयमाणा: प्राहुश्च भृशविस्मिता: ।।1.2.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जब तक तुम्हारी बनायी हुई श्रीरामकथा का लोक में प्रचार रहेगा, तब तक तुम इच्छानुसार ऊपर-नीचे तथा मेरे लोकों में निवास करोगे’॥३७ १/२॥
Show English Translation
Thereafter, the disciples of Valmiki chanted this sloka again and again in delight. They were greatly astonished and spoke about it often.
ShlokaShloka 38
समाक्षरैश्चतुर्भिर्य: पादैर्गीतो महर्षिणा । सोऽनुव्याहरणाद्भूयश्श्लोकश्श्लोकत्वमागत: ।।1.2.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर भगवान् ब्रह्माजी वहीं अन्तर्धान हो गये। उनके वहीं अन्तर्धान होने से शिष्यों सहित भगवान् वाल्मीकि मुनि को बड़ा विस्मय हुआ
Show English Translation
This sloka of four lines, each consisting of equal number of syllables, was recited by the maharshi. Constant recitation (by others) elicited admiration (from the listeners).
ShlokaShloka 39
तस्य बुद्धिरियं जाता वाल्मीकेर्भावितात्मन: । कृत्स्नं रामायणं काव्यमीदृशै: करवाण्यहम् ।।1.2.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर उनके सभी शिष्य अत्यन्त प्रसन्न होकर बार-बार इस श्लोक का गान करने लगे तथा परम विस्मित हो परस्पर इस प्रकार कहने लगे-
Show English Translation
A thought occurred to Valmiki, who is capable of putting thoughts into action "I shall compose the epic named Ramayana entirely in this metre".
ShlokaShloka 40
उदारवृत्तार्थपदैर्मनोरमैः तदास्य रामस्य चकारकीर्तिमान् । समाक्षरैश्श्लोकशतैर्यशस्विनो यशस्करं काव्यमुदारधीर्मुनि: ।।1.2.42।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हमारे गुरुदेव महर्षि ने क्रौञ्च पक्षी के दुःख से दुःखी होकर जिस समान अक्षरों वाले चार चरणों से युक्त वाक्य का गान किया था, वह था तो उनके हृदय का शोक; किंतु उनकी वाणी द्वारा उच्चारित होकर श्लोक रूप* हो गया’
Show English Translation
The renowned and sagacious sage composed a kavya with hundreds of charming verses, each containing equal number of syllables and excellent meaningful words set in metre, conferring glory on celebrated Rama.
ShlokaShloka 41
तदुपगतसमाससन्धियोगं सममधुरोपनतार्थवाक्यबद्धम् । रघुवरचरितं मुनिप्रणीतं दशशिरसश्च वधं निशामयध्वम् ।।1.2.43।।
हिन्दी अर्थ देखें
इधर शुद्ध अन्तःकरण वाले महर्षि वाल्मीकि के मन में यह विचार हुआ कि मैं ऐसे ही श्लोकों में सम्पूर्ण रामायणकाव्य की रचना करूँ
Show English Translation
This story of Rama and the killing of Ravana composed by the sage consists of compound words, melodious sandhis and lines composed in lucid, melodious and meaningful phrases. Listen to it. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे द्वितीयस्सर्ग:।। Thus ends the second sarga of Balakanda of the holy Ramayana in synopsis of the first epic composed by sage Valmiki.