Bala Kanda

Sarga 59: Viswamitra invites the sages to perform the sacrifice curses the sons of Vasishta and Mahodaya.

बालकाण्डम् · सर्ग 59

22 shlokas

ShlokaShloka 1
उक्तवाक्यं तु राजानं कृपया कुशिकात्मज:। अब्रवीन्मधुरं वाक्यं साक्षाच्चण्डालरूपिणम्।।1.59.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
[शतानन्दजी कहते हैं- श्रीराम!] साक्षात् चाण्डाल के स्वरूप को प्राप्त हुए राजा त्रिशंकु के पूर्वोक्त वचन को सुनकर कुशिकनन्दन विश्वामित्रजी ने दया से द्रवित होकर उनसे मधुर वाणीमें कहा-
Show English Translation
What the king said was proved by his chandala form which the son of Kushika (Viswamitra) heard and out of compassion spoke these sweet words:
ShlokaShloka 2
ऐक्ष्वाक स्वागतं वत्स जानामि त्वां सुधार्मिकम् । शरणं ते भविष्यामि मा भैषीर्नृपपुङ्गव।।1.59.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वत्स! इक्ष्वाकुकुलनन्दन! तुम्हारा स्वागत है, मैं जानता हूँ, तुम बड़े धर्मात्मा हो। नृपप्रवर! डरो मत, मैं तुम्हें शरण दूंगा
Show English Translation
"O Descendant of Ikshvakus, O child, welcome. I know you as highly righteous. O eminent among kings fear not. I offer you refuge.
ShlokaShloka 3
अहमामन्त्रये सर्वान्महर्षीन्पुण्यकर्मण:। यज्ञसाह्यकरान् राजन् ततो यक्ष्यसि निर्वृत:।।1.59.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन्! तुम्हारे यज्ञ में सहायता करने वाले समस्त पुण्यकर्मा महर्षियों को मैं आमन्त्रित करता हूँ फिर तुम आनन्दपूर्वक यज्ञ करना
Show English Translation
O king I shall invite pious maharshis to assist you in the sacrifice which you will be able to perform with great relief.
ShlokaShloka 4
गुरुशापकृतं रूपं यदिदं त्वयि वर्तते । अनेन सह रूपेण सशरीरो गमिष्यसि।।1.59.4।।
Show English Translation
With the present physical body disfigured by the curse of your spiritual preceptor, you shall go to heaven.
ShlokaShloka 5
हस्तप्राप्तमहं मन्ये स्वर्गं तव नराधिप। यस्त्वं कौशिकमागम्य शरण्यं शरणागत:।।1.59.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘गुरु के शाप से तुम्हें जो यह नवीन रूप प्राप्त हुआ है इसके साथ ही तुम सदेह स्वर्गलोक को जाओगे। नरेश्वर! तुम जो शरणागतवत्सल विश्वामित्र की शरण में आ गये, इससे मैं यह समझता हूँ कि स्वर्गलोक तुम्हारे हाथ में आ गया है’
Show English Translation
O King since you have taken refuge in Viswamitra who is the protector of those who resort to him, I think heaven is already within your reach".
ShlokaShloka 6
एवमुक्त्वा महातेजा: पुत्रान् परमधार्मिकान्। व्यादिदेश महाप्राज्ञान् यज्ञसम्भारकारणात्।।1.59.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर महातेजस्वी विश्वामित्र ने अपने परम धर्मपरायण महाज्ञानी पुत्रों को यज्ञ की सामग्री जुटाने की आज्ञा दी
Show English Translation
Most brilliant Viswamitra having thus spoken, ordered his deeply religious and highly learned sons to make preparations for the sacrifice.
ShlokaShloka 7
सर्वान् शिष्यान् समाहूय वाक्यमेतदुवाच ह। सर्वानृषिगणान्वत्सा आनयध्वं ममाज्ञया। सशिष्यसुहृदश्चैव सर्त्विज स्सबहुश्रुतान्।।1.59.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् समस्त शिष्यों को बुलाकर उनसे यह बात कही—’तुम लोग मेरी आज्ञा से अनेक विषयों के ज्ञाता समस्त ऋषि-मुनियों को, जिनमें वसिष्ठ के पुत्र भी सम्मिलित हैं, उनके शिष्यों, सुहृदों तथा ऋत्विजों सहित बुला लाओ॥७ १/२॥
Show English Translation
He summoned all his disciples, and said, "Children bring here hosts of rishis along with their disciples and friends, officiating priests and persons wellversed in the Srutis. This is my order.
ShlokaShloka 8
यदन्यो वचनं ब्रूयान्मद्वाक्यबलचोदित:। तत्सर्वमखिलेनोक्तं ममाख्येयमनादृतम्।।1.59.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिसे मेरा संदेश देकर बुलाया गया हो वह अथवा दूसरा कोई यदि इस यज्ञ के विषय में कोई अवहेलनापूर्ण बात कहे तो तुम लोग वह सब पूरा-पूरा मुझसे आकर कहना’॥८ १/२॥
Show English Translation
If any one should speak with disrespect in response to my order, you may report the matter to me in full".
ShlokaShloka 9
तस्य तद्वचनं श्रुत्वा दिशो जग्मुस्तदाज्ञया। आजग्मुरथ देशेभ्य स्सर्वेभ्यो ब्रह्मवादिन:।।1.59.9।।
Show English Translation
At his command the disciples set out in different directions. And as a result, expounders of the vedas began arriving from various countries.
ShlokaShloka 10
ते च शिष्या: समागम्य मुनिं ज्वलिततेजसम्। ऊचुश्चवचनं सर्वे सर्वेषां ब्रह्मवादिनाम्।।1.59.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनकी आज्ञा मानकर सभी शिष्य चारों दिशाओं में चले गये। फिर तो सब देशों से ब्रह्मवादी मुनि आने लगे। विश्वामित्र के वे शिष्य उन प्रज्वलित तेज वाले महर्षि के पास सबसे पहले लौट आये और समस्त ब्रह्मवादियों ने जो बातें कही थीं, उन्हें सबने विश्वामित्रजी से कह सुनाया
Show English Translation
All the disciples on their return, communicated to the sage shining in splendour what the expounders of the vedas had said.
ShlokaShloka 11
श्रुत्वा ते वचनं सर्वे समायान्ति द्विजातय:। सर्वदेशेषु चागच्छन् वर्जयित्वा महोदयम्।।1.59.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे बोले- ’गुरुदेव! आपका आदेश या संदेश सुनकर प्रायः सम्पूर्ण देशों में रहने वाले सभी ब्राह्मण आ रहे हैं। केवल महोदय नामक ऋषि तथा वसिष्ठपुत्रों को छोड़कर सभी महर्षि यहाँ आने के लिये प्रस्थान कर चुके हैं॥११ १/२॥
Show English Translation
Having heard your words, all brahmins except Mahodaya have arrived from all countries.
ShlokaShloka 12
वासिष्ठं तच्छतं सर्वं क्रोधपर्याकुलाक्षरम्। यदाह वचनं सर्वं शृणु त्वं मुनिपुङ्गव।।1.59.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मुनिश्रेष्ठ! वसिष्ठ के जो सौ पुत्र हैं, उन सबने क्रोधभरी वाणी में जो कुछ कहा है, वह सब आप सुनिये॥१२ १/२॥
Show English Translation
O Preeminent among ascetics Here is what the hundred sons of Vasishta spoke in anger.
ShlokaShloka 13
क्षत्रियो याजको यस्य चण्डालस्य विशेषत:। कथं सदसि भोक्तारो हविस्तस्य सुरर्षय:।।1.59.13।।
Show English Translation
When a kshatriya acts as a priest for the sacrifice, particularly for a chandala, how can gods and sages partake the offerings?
ShlokaShloka 14
ब्राह्मणा वा महात्मानो भुक्त्वा चण्डालभोजनम्। कथं स्वर्गं गमिष्यन्ति विश्वामित्रेण पालिता:।।1.59.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वे कहते हैं- जो विशेषतः चण्डाल है और जिसका यज्ञ कराने वाला आचार्य क्षत्रिय है, उसके यज्ञ में देवर्षि अथवा महात्मा ब्राह्मण हविष्य का भोजन कैसे कर सकते हैं? अथवा चण्डाल का अन्न खाकर विश्वामित्र से पालित हुए ब्राह्मण स्वर्ग में कैसे जा सकेंगे?’॥१३-१४ १/२॥
Show English Translation
Joining Viswamitra, (in chanting the mantras during the yaga) how will the great brahmins attain heaven after partaking the food offered by of Chandala?
ShlokaShloka 15
एतद्वचननैष्ठुर्यमूचु स्संरक्तलोचना:। वासिष्ठा मुनिशार्दूल सर्वे ते समहोदया:।।1.59.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मुनिप्रवर! महोदय के साथ वसिष्ठ के सभी पुत्रों ने क्रोध से लाल आँखें करके ये उपर्युक्त निष्ठुरतापूर्ण बातें कही थीं’॥१५ १/२॥
Show English Translation
O Best among ascetics all the sons of Vasishta along with Mahodaya with their eyes reddened in anger spoke these harsh words":
ShlokaShloka 16
तेषां तद्वचनं श्रुत्वा सर्वेषां मुनिपुङ्गव:। क्रोधसंरक्तनयन स्सरोषमिदमब्रवीत्।।1.59.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन सबकी वह बात सुनकर मुनिवर विश्वामित्र के दोनों नेत्र क्रोध से लाल हो गये और वे रोषपूर्वक इस प्रकार बोले-॥१६ १/२॥
Show English Translation
On hearing the words (of the hundred sons of Vasishta uttered in anger) Viswamitra, preeminent among ascetics, spoke furiously with eyes reddened in anger.
ShlokaShloka 17
ये दूषयन्त्यदुष्टं मां तप उग्रं समास्थितम्। भस्मीभूता दुरात्मानो भविष्यन्ति न संशय:।।1.59.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं उग्र तपस्या में लगा हूँ और दोष या दुर्भावना से रहित हूँ तो भी जो मुझ पर दोषारोपण करते हैं, वे दुरात्मा भस्मीभूत हो जायँगे, इसमें संशय नहीं है॥१७ १/२॥
Show English Translation
"I am blameless. I have practised rigorous penance. These wicked ones who have abused (a sage like me) will be reduced to ashes.
ShlokaShloka 18
अद्य ते कालपाशेन नीता वैवस्वतक्षयम्। सप्तजातिशतान्येव मृतपस्सन्तु सर्वश:।।1.59.18।।
Show English Translation
Caught by the noose of death this day, they shall be brought to the abode of Yama and for seven hundred births, feed on corpses.
ShlokaShloka 19
श्वमांसनियताहारा मुष्टिका नाम निर्घृणा:। विकृताश्च विरूपाश्च लोकाननुचरन्त्विमान्।।1.59.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आज कालपाश से बँधकर वे यमलोक में पहँचा दिये गये। अब ये सात सौ जन्मोंतक मुर्दो की रखवाली करने वाली, निश्चितरूप से कुत्ते का मांस खाने वाली मुष्टिक नामक प्रसिद्ध निर्दय चण्डालजाति में जन्म ग्रहण करें
Show English Translation
Reborn as the merciless race of mushtikas, feeding on the flesh of dogs, hideous and deformed, they shall wander in these worlds.
ShlokaShloka 20
महोदयस्तु दुर्बुद्धिर्मामदूष्यं ह्यदूषयत्। दूषित स्सर्वलोकेषु निषादत्वं गमिष्यति।।1.59.20।।
Show English Translation
The wicked Mahodaya, who blamed a sage like me so faultless shall be reborn in the race of the nishadas vulnerable to abuse by all.
ShlokaShloka 21
प्राणातिपातनिरतो निरनुक्रोशतां गत:। दीर्घकालं मम क्रोधाद्दुर्गतिं वर्तयिष्यति।।1.59.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वे लोग विकृत एवं विरूप होकर इन लोकों में विचरें, साथ ही दुर्बुद्धि महोदय भी, जिसने मुझ दोषहीन को भी दूषित किया है, मेरे क्रोध से दीर्घकाल तक सब लोगों में निन्दित, दूसरे प्राणियों की हिंसा में तत्पर और दयाशून्य निषादयोनि को प्राप्त करके दुर्गति भोगेगा’॥२०-२१ १/२॥
Show English Translation
As a consequence of my anger that Mahodaya, devoid of mercy and taking pleasure in depriving others of their life, will pursue a wretched life for a long time".
ShlokaShloka 22
एतावदुक्त्वा वचनं विश्वामित्रो महातपा:। विरराम महातेजा ऋषिमध्ये महामुनि:।।1.59.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऋषियों के बीच में ऐसा कहकर महातपस्वी, महातेजस्वी एवं महामुनि विश्वामित्र चुप हो गये॥२२॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बालकाण्डे एकोनषष्टितमः सर्गः॥५९॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के बालकाण्ड में उनसठवाँ सर्ग पूरा हुआ॥५९॥
Show English Translation
The most powerful sage Viswamitra of fierce asceticism fell silent after after uttering this curse in the assembly of rishis. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये बालकाण्डे एकोनषष्टितमस्सर्ग:।। Thus ends the fiftyninth sarga of Balakanda of the holy Ramayana the first epic composed by sage Valmiki.