Ayodhya Kanda

Sarga 1: Description of Rama's virtues Dasaratha contemplates to install Rama as heirapparent Invites kings and elders from towns and villages to seek their opinion.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 1

49 shlokas

ShlokaShloka 1
गच्छता मातुलकुलं भरतेन तदाऽनघ। शत्रुघ्नो नित्यशत्रुघ्नो नीतः प्रीतिपुरस्कृतः।।2.1.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
(पहले यह बताया जा चुका है कि) भरत अपने मामा के यहाँ जाते समय काम आदि शत्रुओं को सदा के लिये नष्ट कर देने वाले निष्पाप शत्रुघ्न को भी प्रेमवश अपने साथ लेते गये थे
Show English Translation
Bharata set out for his maternal uncle's house. He took with him the sinless Satrughna who is always successful in destroying foes and on whom he had bestowed his love and affection.
ShlokaShloka 2
तत्र न्यवसद्भ्रात्रा सह सत्कारसत्कृतः। मातुलेनाश्वपतिना पुत्रस्नेहेन लालितः।।2.1.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
वहाँ भाई सहित उनका बड़ा आदर-सत्कार हुआ और वे वहाँ सुखपूर्वक रहने लगे। उनके मामा युधाजित् , जो अश्वयूथ के अधिपति थे, उन दोनों पर पुत्र से भी अधिक स्नेह रखते और बड़ा लाड़-प्यार करते थे
Show English Translation
Treated with warm hospitality and fatherly affection by his maternal uncle Aswapati, Bharata stayed on there along with his brother.
ShlokaShloka 3
तत्रापि निवसन्तौ तौ तर्प्यमाणौ च कामतः। भ्रातरौ स्मरतां वीरौ वृद्धं दशरथं नृपम्।।2.1.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
यद्यपि मामा के यहाँ उन दोनों वीर भाइयों की सभी इच्छाएँ पूर्ण करके उन्हें पूर्णतः तृप्त किया जाता था,तथापि वहाँ रहते हुए भी उन्हें अपने वृद्ध पिता महाराज दशरथ की याद कभी नहीं भूलती थी
Show English Translation
Though both the heroic brothers stayed there satisfied on their own they constantly remembered their aged father.
ShlokaShloka 4
राजाऽपि तौ महातेजा स्सस्मार प्रोषितौ सुतौ। उभौ भरतशत्रुघ्नौ महेन्द्रवरुणोपमौ।।2.1.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
महातेजस्वी राजा दशरथ भी परदेश में गये हुए महेन्द्र और वरुण के समान पराक्रमी अपने उन दोनों पुत्र भरत और शत्रुघ्न का सदा स्मरण किया करते थे
Show English Translation
The glorious king Dasaratha also remembered his sons, Bharata and Satrughna, who were like the great Indra and Varuna, (now) away from home.
ShlokaShloka 5
सर्व एव तु तस्येष्टा श्चत्वारः पुरुषर्षभाः। स्वशरीराद्विनिर्वृत्ताश्चत्वार इव बाहवः।।2.1.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने शरीर से प्रकट हुई चारों भुजाओं के समान वे सब चारों ही पुरुषशिरोमणि पुत्र महाराज को बहुत ही प्रिय थे
Show English Translation
Dasaratha, a bull among men, loved all his four sons equally just as the arms of his own body.
ShlokaShloka 6
तेषामपि महातेजा रामो रतिकरःपितुः। स्वयम्भूरिव भूतानां बभूव गुणवत्तरः।।2.1.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
परंतु उनमें भी महातेजस्वी श्रीराम सबकी अपेक्षा अधिक गुणवान् होने के कारण समस्त प्राणियों के लिये ब्रह्माजी की भाँति पिता के लिये विशेष प्रीतिवर्धक थे
Show English Translation
Even among them the brilliant Rama was a source of delight to his father like the Selfborn (Brahma) to all living beings.
ShlokaShloka 7
स हि देवैरुदीर्णस्य रावणस्य वधार्थिभिः। अर्थितो मानुषे लोके जज्ञे विष्णुस्सनातनः।।2.1.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
इसका एक कारण और भी था—वे साक्षात् सनातन विष्णु थे और परम प्रचण्ड रावण के वध की अभिलाषा रखने वाले देवताओं की प्रार्थना पर मनुष्यलोक में अवतीर्ण हुए थे
Show English Translation
Entreated by the devatas desirous of slaying arrogant Ravana, the eternal Visnu was indeed born in the mortal world as Rama.
ShlokaShloka 8
कौशल्या शुशुभे तेन पुत्रेणामिततेजसा। यथा वरेण देवानामदितिर्वज्रपाणिना।।2.1.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन अमित तेजस्वी पुत्र श्रीरामचन्द्रजी से महारानी कौसल्या की वैसी ही शोभा होती थी, जैसे वज्रधारी देवराज इन्द्र से देवमाता अदिति सुशोभित होती हैं
Show English Translation
Kausalya looked splendid with her son, Rama of boundless energy, as did Aditi with the chief of the gods Indra, wielder of thunder.
ShlokaShloka 9
स हि रूपोपपन्नश्च वीर्यवाननसूयकः। भूमौवनुपमस्सूनुर्गुणैर्दशरथोपमः।।2.1.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम बड़े ही रूपवान् और पराक्रमी थे। वे किसी के दोष नहीं देखते थे। भूमण्डल में उनकी समता करने वाला कोई नहीं था। वे अपने गुणों से पिता दशरथ के समान एवं योग्य पुत्र थे
Show English Translation
Endowed with beauty and strengh, free from envy, and in virtues equal to Dasaratha, Rama was verily an incomparable son on earth.
ShlokaShloka 10
स तु नित्यं प्रशान्तात्मा मृदुपूर्वं च भाषते। उच्यमानोऽपि परुषं नोत्तरं प्रतिपद्यते।।2.1.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे सदा शान्त चित्त रहते और सान्त्वनापूर्वक मीठे वचन बोलते थे; यदि उनसे कोई कठोर बात भी कह देता तो वे उसका उत्तर नहीं देते थे॥१०॥
Show English Translation
With an unfailing serenity of mind, Rama never paid back harshness with harshness.
ShlokaShloka 11
कथञ्चिदुपकारेण कृतेनैकेन तुष्यति। न स्मरत्यपकाराणां शतमप्यात्मवत्तया।।2.1.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
कभी कोई एक बार भी उपकार कर देता तो वे उसके उस एक ही उपकार से सदा संतुष्ट रहते थे और मन को वशमें रखने के कारण किसी के सैकड़ों अपराध करने पर भी उसके अपराधों को याद नहीं रखते थे
Show English Translation
Gifted with selfrestraint, Rama was pleased even with a single benefit done somehow to him, yet did not remember even a hundred offences committed by others.
ShlokaShloka 12
शीलवृद्धैर्ज्ञानवृद्धैर्वयोवृद्धैश्च सज्जनैः। कथयन्नास्त वै नित्यमस्त्रयोग्यान्तरेष्वपि।।2.1.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
अस्त्र-शस्त्रों के अभ्यास के लिये उपयुक्त समय में भी बीच-बीच में अवसर निकालकर वे उत्तम चरित्र में, ज्ञान में तथा अवस्था में बढ़े-चढ़े सत्पुरुषों के साथ ही सदा बातचीत करते (और उनसे शिक्षा लेते थे)
Show English Translation
Even during intervals of his practice of weapons he never failed to interact with saintly persons and with people advanced in age, virtue and wisdom.
ShlokaShloka 13
बुद्धिमान्मधुराभाषी पूर्वभाषी प्रियंवदः। वीर्यवान्न च वीर्येण महता स्वेन विस्मितः।।2.1.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे बड़े बुद्धिमान् थे और सदा मीठे वचन बोलते थे। अपने पास आये हुए मनुष्यों से पहले स्वयं ही बात करते और ऐसी बातें मुँह से निकालते जो उन्हें प्रिय लगें; बल और पराक्रम से सम्पन्न होने पर भी अपने महान् पराक्रम के कारण उन्हें कभी गर्व नहीं होता था
Show English Translation
Wise and softspoken, he was the first to speak to others words pleasing to hear. Though mighty, he was never proud of his overwhelming strength.
ShlokaShloka 14
नचानृतकथो विद्वान् वृद्धानां प्रतिपूजकः। अनुरक्तः प्रजाभिश्च प्रजाश्चाप्यनुरञ्जते।।2.1.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
झूठी बात तो उनके मुखसे कभी निकलती ही नहीं थी। वे विद्वान् थे और सदा वृद्ध पुरुषोंका सम्मान किया करते थे। प्रजाका श्रीरामके प्रति और श्रीरामका प्रजाके प्रति बड़ा अनुराग था
Show English Translation
Rama never told lies. He was a learned man. He honoured elders by going forward to them. He loved his subjects as much as his subjects loved him.
ShlokaShloka 15
सानुक्रोशो जितक्रोधो ब्राह्मणप्रतिपूजकः। दीनानुकम्पी धर्मज्ञो नित्यं प्रग्रहवांश्चुचिः।।2.1.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे परम दयालु क्रोध को जीतने वाले और ब्राह्मणों के पुजारी थे। उनके मन में दीन-दुःखियों के प्रति बड़ी दया थी। वे धर्म के रहस्य को जानने वाले, इन्द्रियों को सदा वश में रखनेवाले और बाहर-भीतर से परम पवित्र थे
Show English Translation
He was kindhearted and compassionate to the distressed, coolheaded and righteous. A worshipper of brahmins he was always selfrestrained and pure in spirit.
ShlokaShloka 16
कुलोचितमतिः क्षात्रं धर्मं स्वं बहुमन्यते। मन्यते परया कीर्त्या महत्स्वर्गफलं ततः।।2.1.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने कुलोचित आचार, दया, उदारता और शरणागत रक्षा आदि में ही उनका मन लगता था। वे अपने क्षत्रिय धर्म को अधिक महत्त्व देते और मानते थे। वे उस क्षत्रिय धर्म के पालन से महान् स्वर्ग (परम धाम) की प्राप्ति मानते थे; अतः बड़ी प्रसन्नता के साथ उसमें संलग्न रहते थे
Show English Translation
He entertained thoughts befitting his (great) dynasty and honoured the code of conduct of a kshatriya. He believed one could attain heavenly abode through his great achievements.
ShlokaShloka 17
नाऽऽश्रेयसि रतो विद्वान्नविरुद्धकथारुचिः। उत्तरोत्तरयुक्तौ च वक्ता वाचस्पतिर्यथा।।2.1.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
अमङ्गलकारी निषिद्ध कर्म में उनकी कभी प्रवृत्ति नहीं होती थी; शास्त्रविरुद्ध बातों को सुनने में उनकी रुचि नहीं थी; वे अपने न्याययुक्त पक्ष के समर्थन में बृहस्पति के समान एक-से-एक बढ़कर युक्तियाँ देते थे
Show English Translation
A learned man, he evinced no interest in pursuits that did not contribute to one's welfare or had he any liking for speaking against others. But in debates his oratorical flourish was comparable to Brihaspati's.
ShlokaShloka 18
अरोगस्तरुणो वाग्मी वपुष्मान्देशकालवित्। लोके पुरुषसारज्ञ स्साधुरेको विनिर्मितः।।2.1.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनका शरीर नीरोग था और अवस्था तरुण वे अच्छे वक्ता, सुन्दर शरीर से सुशोभित तथा देशकाल के तत्त्व को समझने वाले थे। उन्हें देखकर ऐसा जान पड़ता था कि विधाता ने संसार में समस्त पुरुषों के सारतत्त्व को समझने वाले साधु पुरुष के रूप में एकमात्र श्रीराम को ही प्रकट किया है
Show English Translation
He was young, eloquent, healthy and free from disease. He was conscious of (right) time and place (for his pursuits). He was capable of ascertaining the potentiality of men. He was born a sage in this world.
ShlokaShloka 19
स तु श्रेष्ठैर्गुणैर्युक्तः प्रजानां पार्थिवात्मजः। बहिश्चर इव प्राणो बभूव गुणतः प्रियः।।2.1.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजकुमार श्रीराम श्रेष्ठ गुणों से युक्त थे वे अपने सद्गुणों के कारण प्रजाजनों को बाहर विचरने वाले प्राण की भाँति प्रिय थे
Show English Translation
Bestowed with such excellent qualities, the prince (Rama) became a favourite of his subjects. He was like their vital life outside their bodies.
ShlokaShloka 20
सम्यग्विद्याव्रतस्नातो यथावत्साङ्गवेदवित्। इष्वस्त्रे च पितु श्श्रेष्ठो बभूव भरताग्रजः।।2.1.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
भरत के बड़े भाई श्रीराम सम्पूर्ण विद्याओं के व्रतमें निष्णात और छहों अङ्गों सहित सम्पूर्ण वेदों के यथार्थ ज्ञाता थे। बाणविद्या में तो वे अपने पिता से भी बढ़कर थे॥२०॥
Show English Translation
With the appropriate sacred ablution marking the completion of the vow relating to the respective branches of learning in accordance with tradition, this elder brother of Bharata achieved proficiency in the Vedas and its auxiliary sciences. He surpassed his father in archery.
ShlokaShloka 21
कल्याणाभिजन स्साधुरदीन स्सत्यवागृजुः। वृद्धैरभिविनीतश्च द्विजैर्धर्मार्थदर्शिभिः।।2.1.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे कल्याण की जन्मभूमि, साधु, दैन्यरहित, सत्यवादी और सरल थे; धर्म और अर्थके ज्ञाता वृद्ध ब्राह्मणों के द्वारा उन्हें उत्तम शिक्षा प्राप्त हुई थी
Show English Translation
Born in a family of noble descent, he was saintly. A man without meanness.He was truthful and a man of rectitude. The training he received under aged brahmins conversant with dharma and artha made him welldisciplined.
ShlokaShloka 22
धर्मकामार्थतत्त्वज्ञः स्मृतिमान्प्रतिभानवान्। लौकिके समयाचारे कृतकल्पो विशारदः।।2.1.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन्हें धर्म, काम और अर्थ के तत्त्व का सम्यक् ज्ञान था। वे स्मरण शक्ति से सम्पन्न और प्रतिभाशाली थे। वे लोकव्यवहार के सम्पादन में समर्थ और समयोचित धर्माचरण में कुशल थे
Show English Translation
He knew the true nature of dharma, artha and kama. With a sharp memory, he was a genius. He was highly skilled in accomplishing tasks related to social practices and customs.
ShlokaShloka 23
निभृत स्संवृताकारो गुप्तमन्त्र स्सहायवान्। अमोघक्रोधहर्षश्च त्यागसंयमकालवित्।।2.1.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे विनयशील, अपने आकार (अभिप्राय) को छिपाने वाले, मन्त्र को गुप्त रखने वाले और उत्तम सहायकों से सम्पन्न थे। उनका क्रोध अथवा हर्ष निष्फल नहीं होता था। वे वस्तुओं के त्याग और संग्रह के अवसर को भलीभाँति जानते थे
Show English Translation
He (Rama) was modest and did not reveal his inner feelings. He counselled in secrecy and had good friends. Never was his anger or pleasure in vain. He knew the occasion when to sacrifce and when to exercise restraint.
ShlokaShloka 24
दृढभक्ति स्स्थिरप्रज्ञो नासद्ग्राही न दुर्वचाः। निस्तन्द्रिरप्रमत्तश्च स्वदोषपरदोषवित्।।2.1.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
गुरुजनों के प्रति उनकी दृढ़ भक्ति थी। वे स्थितप्रज्ञ थे और असद्वस्तुओं को कभी ग्रहण नहीं करते थे। उनके मुख से कभी दुर्वचन नहीं निकलता था। वे आलस्य रहित, प्रमाद शून्य तथा अपने और पराये मनुष्यों के दोषों को अच्छी प्रकार जानने वाले थे
Show English Translation
He was firm in his devotion and steady in intellect. He accepted nothing ignoble nor used bad words. He was not swayed by emotions or prone to idleness. He knew his faults as well as of others.
ShlokaShloka 25
शास्त्रज्ञश्च कृतज्ञश्च पुरुषान्तरकोविदः। यः प्रग्रहानुग्रहयोर्यथान्यायं विचक्षणः।।2.1.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे शास्त्रों के ज्ञाता, उपकारियों के प्रति कृतज्ञ तथा पुरुषों के तारतम्य को अथवा दूसरे पुरुषों के मनोभाव को जानने में कुशल थे। यथायोग्य निग्रह और अनुग्रह करने में वे पूर्ण चतुर थे
Show English Translation
He was versed in scriptures. He was grateful (to those who did him some good) and skilled in differentiating the comparative merits of men. Fair in his judgement he dispensed justice in accordance with law by reprimanding (the delinquent) and favouring (the honest).
ShlokaShloka 26
सत्सङ्ग्रहप्रग्रहणे स्थानविन्निग्रहस्य च। आयकर्मण्युपायज्ञ स्सन्दृष्टव्ययकर्मवित्।।2.1.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन्हें सत्पुरुषों के संग्रह और पालन तथा दुष्ट पुरुषों के निग्रह के अवसरों का ठीक-ठीक ज्ञान था। धन की आय के उपायों को वे अच्छी तरह जानते थे (अर्थात् फूलों को नष्ट न करके उनसे रस लेने वाले भ्रमरों की भाँति वे प्रजाओं को कष्ट दिये बिना ही उनसे न्यायोचित धन का उपार्जन करने में कुशल थे) तथा *शास्त्र वर्णित व्यय कर्म का भी उन्हें ठीक-ठीक ज्ञान था॥२६॥ * शास्त्र में व्यय का विधान इस प्रकार देखा जाता है। कच्चिदायस्य चार्धेन चतुर्भागेन वा पुनः। पादभागैस्त्रिभिर्वापि व्ययः संशुद्ध्यते तव॥(महा० सभा० ५।७१) अर्थात:- नारदजी कहते हैं-युधिष्ठिर! क्या तुम्हारी आय के एक चौथाई या आधे अथवा तीन चौथाई भाग से तुम्हारा सारा खर्च चल जाता
Show English Translation
He was skilled in receiving and encouraging the righteous and in punishing (the wicked). He knew whom to punish. He knew the right means of raising revenue and also expending money in the prescribed manner.
ShlokaShloka 27
श्रैष्ठ्यं शास्त्रसमूहेषु प्राप्तो व्यामिश्रकेषु च। अर्थधमौ च सङ्गृह्य सुखतन्त्रो न चालसः।।2.1.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन्होंने सब प्रकार के अस्त्रसमूहों तथा संस्कृत, प्राकृत आदि भाषाओं से मिश्रित नाटक आदि के ज्ञान में निपुणता प्राप्त की थी। वे अर्थ और धर्म का संग्रह (पालन) करते हुए तदनुकूल काम का सेवन करते थे और कभी आलस्य को पास नहीं फटकने देते थे
Show English Translation
He obtained proficiency in scriptures and interconnected (mutually contradictory) branches of learning. Only after having grasped the (philosophy of) artha (statecraft) and dharma (righteousness), he sought pleasure. He was never indolent.
ShlokaShloka 28
वैहारिकाणां शिल्पानां विज्ञाताऽऽर्थविभागवित्। आरोहे विनये चैव युक्तो वारणवाजिनाम्।।2.1.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
विहार (क्रीडा या मनोरञ्जन)-के उपयोग में आने वाले संगीत, वाद्य और चित्रकारी आदि शिल्पों के भी वे विशेषज्ञ थे। अर्थों के विभाजन का भी उन्हें सम्यक् ज्ञान था।* वे हाथियों और घोड़ों पर चढ़ने और उन्हें भाँति-भाँति की चालों की शिक्षा देने में भी निपुण थे॥२८॥ * नीचे लिखी पाँच वस्तुओं के लिये अर्थका विभाजन करनेवाला मनुष्य इहलोक और परलोकमें भी सुखी होता है। वे वस्तुएँ हैं- धर्म, यश, अर्थ, आत्मा और स्वजन। यथा धर्माय यशसेऽर्थाय कामाय स्वजनाय च। पञ्चधा विभजन् वित्तमिहामुत्र च मोदते॥(श्रीमद्भा०८।१९। ३७)
Show English Translation
He had understanding of art and craft useful for entertainment. He knew proper ways of dispensing wealth. He was experienced in riding elephants and horses and in humbling them.
ShlokaShloka 29
धनुर्वेदविदां श्रेष्ठो लोकेऽतिरथसम्मतः। अभियाता प्रहर्ता च सेनानयविशारदः।।2.1.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीरामचन्द्रजी इस लोकमें धनुर्वेद के सभी विद्वानों में श्रेष्ठ थे। अतिरथी वीर भी उनका विशेष सम्मान करते थे। शत्रुसेना पर आक्रमण और प्रहार करने में वे विशेष कुशल थे। सेना-संचालन की नीति में उन्होंने अधिक निपुणता प्राप्त की थी
Show English Translation
He was the best among those skilled in archery in this world. He was reckoned as a great wielder of warchariots and one who strikes at the enemies by advancing towards them. He was an expert in commanding troops. (Atiratha is an excellent warrior who can manage his chariot, horses and the charioteer.)
ShlokaShloka 30
अप्रधृष्यश्च सङ्ग्रामे क्रुध्दैरपि सुरासुरैः। अनसूयो जितक्रोधो न दृप्तो न च मत्सरी। न चावमन्ता भूतानां न च कालवशानुगः।।।2.1.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
संग्राम में कुपित होकर आये हुए समस्त देवता और असुर भी उनको परास्त नहीं कर सकते थे। उनमें दोषदृष्टि का सर्वथा अभाव था। वे क्रोध को जीत चुके थे। दर्प और ईर्ष्या का उनमें अत्यन्त अभाव था॥३०॥
Show English Translation
He was incapable of being repressed even by the enraged devatas or rakshasas in the battle. He was free from envy and had subdued his anger and pride. He was never malicious and he never slighted any living being nor did he bow to the pressure of time.
ShlokaShloka 31
एवं श्रेष्ठगुणैर्युक्तः प्रजानां पार्थिवात्मजः। सम्मतस्त्रिषु लोकेषु वसुधायाः क्षमागुणैः।।2.1.31।। बुद्ध्या बृहस्पतेस्तुल्यो वीर्येणापि शचीपतेः।
हिन्दी अर्थ देखें
किसी भी प्राणी के मन में उनके प्रति अवहेलना का भाव नहीं था। वे काल के वश में नहीं थे।
Show English Translation
Thus endowed with such excellent qualities, the subjects in the three worlds held him in high esteem. In forbearance he was like the earth, in wisdom like Brihaspati and in prowess like the consort of Sachi (Indra).
ShlokaShloka 32
तथा सर्वप्रजाकान्तैः प्रीतिसंजननैः पितुः।।2.1.32।। गुणैर्विरुरुचे रामो दीप्तस्सूर्य इवांशुभिः।
हिन्दी अर्थ देखें
किसी भी प्राणी के मन में उनके प्रति अवहेलना का भाव नहीं था। वे काल के वश में होकर उसके पीछे पीछे चलने वाले नहीं थे (काल ही उनके पीछे चलता था)। इस प्रकार उत्तम गुणों से युक्त होने के कारण राजकुमार श्रीराम समस्त प्रजाओं तथा तीनों लोकों के प्राणियों के लिये आदरणीय थे। वे अपने क्षमासम्बन्धी गुणों के द्वारा पृथ्वीकी समानता करते थे। बुद्धि में बृहस्पति और बल-पराक्रम में शचीपति इन्द्रके तुल्य थे
Show English Translation
Rama whose virtues were cherished by all his subjects was a source of delight to his father and he shone like the rays of the resplendent Sun.
ShlokaShloka 33
तमेवं व्रतसम्पन्नमप्रधृष्यपराक्रमम्।।2.1.33।। लोक पालोपमं नाथमकामयत मेदिनी।
हिन्दी अर्थ देखें
जैसे सूर्यदेव अपनी किरणों से प्रकाशित होते हैं। उसी प्रकार श्रीरामचन्द्रजी समस्त प्रजाओं को प्रिय लगने वाले तथा पिता की प्रीति बढ़ाने वाले सद्गुणों से सुशोभित होते थे
Show English Translation
The earth desired him as her lord, for he was bestowed with such avowed virtues and with indomitable prowess equal to all the guardians of the quarters.
ShlokaShloka 34
एतैस्तु बहुभिर्युक्तं गुणैरनुपमैस्सुतम्।।2.1.34।। दृष्ट्वा दशरथो राजा चक्रे चिन्तां परन्तपः।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसे सदाचारसम्पन्न, अजेय पराक्रमी और लोकपालों के समान तेजस्वी श्रीरामचन्द्रजी को पृथ्वी (भूदेवी और भूमण्डल की प्रजा) ने अपना स्वामी बनाने की कामना की
Show English Translation
Observing his son endowed with such innumerable and incomparable virtues, king Dasaratha, subduer of enemies started thinking.
ShlokaShloka 35
अथ राज्ञो बभूवैवं वृद्धस्य चिरजीविनः।।2.1.35।। प्रीतिरेषा कथं रामो राजा स्यान्मयि जीवति।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने पुत्र श्रीराम को अनेक अनुपम गुणों से युक्त देखकर शत्रुओं को संताप देने वाले राजा दशरथ ने मन-ही-मन कुछ विचार करना आरम्भ किया
Show English Translation
Thereafter, flashed in the mind of that aged king who had (already) lived long this pleasant thought as to how Rama will become king while he was alive.
ShlokaShloka 36
एषा ह्यस्य परा प्रीतिर्हृदि संपरिवर्तते।।2.1.36।। कदा नाम सुतं द्रक्ष्याम्यभिषिक्तमहं प्रियम्।
हिन्दी अर्थ देखें
उन चिरञ्जीवी बूढ़े महाराज दशरथ के हृदय में यह चिन्ता हुई कि किस प्रकार मेरे जीते-जी श्रीरामचन्द्र राजा हो जायँ और उनके राज्याभिषेक से प्राप्त होने वाली यह प्रसन्नता मुझे कैसे सुलभ हो
Show English Translation
The thought of seeing his dear son coronated repeatedly surfaced his mind so great was his affection (for Rama).
ShlokaShloka 37
वृद्धिकामो हि लोकस्य सर्वभूतानुकम्पनः।।2.1.37।। मत्तः प्रियतरो लोके पर्जन्य इव वृष्टिमान्।
हिन्दी अर्थ देखें
उनके हृदय में यह उत्तम अभिलाषा बारम्बार चक्कर लगाने लगी कि कब मैं अपने प्रिय पुत्र श्रीराम का राज्याभिषेक देखेंगा
Show English Translation
(He said to himself) 'his (Rama's) only desire is to promote the prosperity of this world. He is one who shows compassion to all beings and is like the raingod dearer than me to the people of the world'.
ShlokaShloka 38
यमशक्रसमो वीर्ये बृहस्पतिसमो मतौ।।2.1.38।। महीधरसमो धृत्यां मत्तश्च गुणवत्तरः।
हिन्दी अर्थ देखें
वे सोचने लगे कि ‘श्रीराम सब लोगों केअभ्युदय की कामना करते और सम्पूर्ण जीवों पर दया रखते हैं। वे लोक में वर्षा करने वाले मेघ की भाँति मुझसे भी बढ़कर प्रिय हो गये हैं
Show English Translation
'In prowess he is equal to Yama and Indra,in wisdom to Brihaspati and in firmness to a mountain and in virtues greater than me'.
ShlokaShloka 39
महीमहमिमां कृत्स्नामधितिष्ठन्तमात्मजम्।।2.1.39।। अनेन वयसा दृष्ट्वा यथास्वर्गमवाप्नुयाम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम बल-पराक्रम में यम और इन्द्र के समान, बुद्धि में बृहस्पति के समान और धैर् यमें पर्वत के समानहैं। गुणों में तो वे मुझसे सर्वथा बढ़े-चढ़े हैं
Show English Translation
'Seeing my son ruling this entire dominion of the earth, I will experience the bliss of attaining heaven at this age.'
ShlokaShloka 40
इत्येतैर्विविधैस्तैस्तैरन्यपार्थिवदुर्लभैः।।2.1.40।। शिष्टैरपरिमेयैश्च लोके लोकोत्तरैर्गुणैः। तं समीक्ष्य महाराजो युक्तं समुदितैश्शुभैः।।2.1.41।। निश्चित्य सचिवैस्सार्धं युवराजममन्यत।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं इसी उम्र में अपने बेटे श्रीराम को इस सारी पृथ्वी का राज्य करते देख यथासमय सुख से स्वर्ग प्राप्त करूँ, यही मेरे जीवन की साध है’॥४०॥
Show English Translation
King Dasaratha in consultation with his ministers observed that Rama is endowed with various virtues not found in other kings, immeasurable virtues which are praiseworthy, and exemplary. He is distinguished in this world as all qualities seem to have merged in him. The king then made up his mind to make him princeregent.
ShlokaShloka 41
दिव्यन्तरिक्षे भूमौ च घोरमुत्पातजं भयम्।।2.1.42।। स़ञ्चचक्षेऽथ मेधावी शरीरे चात्मनो जराम्।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार विचारकर तथा श्रीराम को उन लोकोत्तर गुणों से विभूषित देख राजा दशरथ ने मन्त्रियों के साथ सलाह करके उन्हें युवराज बनाने का निश्चय कर लिया।
Show English Translation
The sagacious king, too perceived his body ageing and the portentous omens in the heaven, in the sky and on the earth causing dreadful concern.
ShlokaShloka 42
पूर्णचन्द्राननस्याथ शोकापनुदमात्मनः।।2.1.43।। लोके रामस्य बुबुधे सम्प्रियत्वं महात्मनः।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार विचारकर तथा अपने पुत्र श्रीराम को उन-उन नाना प्रकार के विलक्षण, सज्जनोचित, असंख्य तथा लोकोत्तर गुणों से, जो अन्य राजाओं में दुर्लभ हैं, विभूषित देख राजा दशरथ ने मन्त्रियों के साथ सलाह करके उन्हें युवराज बनाने का निश्चय कर लिया
Show English Translation
The king realised afterwards that his grief would be dispelled if noble Rama whose countenance resembled the full moon and who was a favourite of the people is crowned.
ShlokaShloka 43
आत्मनश्च प्रजानां च श्रेयसे च प्रियेण च।।2.1.44।। प्राप्तकालेन धर्मात्मा भक्त्या त्वरितवान् नृपः।
हिन्दी अर्थ देखें
बुद्धिमान् महाराज दशरथ ने मन्त्री को स्वर्ग, अन्तरिक्ष तथा भूतल में दृष्टिगोचर होने वाले उत्पातों का घोर भय सूचित किया और अपने शरीर में वृद्धावस्था के आगमन की भी बात बतायी
Show English Translation
Longing for it, the noble king realized that the time was ripe for the acceleration of the process of safeguarding his own and his subjects' welfare.
ShlokaShloka 44
नानानगरवास्तव्यान्पृथग्जानपदानपि।।2.1.45।। समानिनाय मेदिन्याः प्रधानान्पृथिवीपतीन्।
हिन्दी अर्थ देखें
पूर्ण चन्द्रमा के समान मनोहर मुखवाले महात्मा श्रीराम समस्त प्रजा के प्रिय थे। लोक में उनका सर्वप्रिय होना राजा के अपने आन्तरिक शोक को दूर करनेवाला था, इस बात को राजा ने अच्छी तरह समझा
Show English Translation
He summoned individually kings and all important citizens residing in various cities and villages of this earth.
ShlokaShloka 45
न तु केकयराजानं जनकं वा नराधिपः।।2.1.46।। त्वरया चानयामास पश्चात्तौ श्रोष्यतः प्रियम्।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर उपयुक्त समय आने पर धर्मात्मा राजा दशरथ ने अपने और प्रजा के कल्याण के लिये मन्त्रियों को श्रीराम के राज्याभिषेक के लिये शीघ्र तैयारी करने की आज्ञा दी। इस उतावली में उनके हृदय का प्रेम और प्रजा का अनुराग भी कारण था
Show English Translation
The king did not invite both the kings of Kekaya and Janaka in haste with an intention that they would hear the glad news at a later date.
ShlokaShloka 46
तान्वेश्मनानाभरणैर्यथाऽर्हं प्रतिपूजितान्।।2.1.47।। ददर्शालङ्कृतो राजा प्रजापतिरिव प्रजाः।
हिन्दी अर्थ देखें
उन भूपालने भिन्न-भिन्न नगरों में निवास करने वाले प्रधान-प्रधान पुरुषों तथा अन्य जनपदों के सामन्त राजाओं को भी मन्त्रियोंद् वारा अयोध्या में बुलवा लिया
Show English Translation
The king who received them in a befitting manner and provided them with residence and ornaments looked like lord Brahma adorned by the people.
ShlokaShloka 47
अथोपविष्टे नृपतौ तस्मिन्परबलार्दने।।2.1.48।। ततः प्रविविशु श्शेषा राजानो लोकसम्मताः।
हिन्दी अर्थ देखें
उन सबको ठहरने के लिये घर देकर नानाप्रकार के आभूषणों द्वारा उनका यथायोग्य सत्कार किया। तत्पश्चात् स्वयं भी अलंकृत होकर राजा दशरथ उन सबसे उसी प्रकार मिले, जैसे प्रजापति ब्रह्मा प्रजावर्ग से मिलते हैं
Show English Translation
After the king (Dasaratha) who was a tormenter of enemy forces was seated, the rest of the kings beloved of their subjects entered (the assembly hall).
ShlokaShloka 48
अथ राजवितीर्णेषु विविधेष्वासनेषु च।।2.1.49।। राजानमेवाभिमुखाः निषेदुर्नियता नृपाः।
हिन्दी अर्थ देखें
जल्दीबाजी के कारण राजा दशरथ ने केकयनरेश को तथा मिथिलापति जनक को भी नहीं बुलवाया।* उन्होंने सोचा वे दोनों सम्बन्धी इस प्रिय समाचार को पीछे सुन लेंगे॥४८॥ * केकयनरेशके साथ भरत-शत्रुघ्न भी आ जाते। इन सबके तथा राजा जनकके रहनेसे श्रीरामका राज्याभिषेक सम्पन्न हो जाता और वे वनमें नहीं जाने पाते—इसी डरसे देवताओंने राजा दशरथको इन सबको नहीं बुलानेकी बुद्धि दे दी।
Show English Translation
Then the kings (who entered the assembly) took the seats assigned to them facing the king (Dasaratha), following the royal tradition.
ShlokaShloka 49
सलब्धमानैर्विनयान्वितैर्नृपैः पुरालयैर्जानपदैश्च मानदैः। उपोपविष्टैर्नृपतिर्वृतो बभौ सहस्रचक्षुर्भगवानिवामरैः।।2.1.50।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर शत्रुनगरी को पीड़ित करने वाले राजा दशरथ जब दरबार में आ बैठे, तब (केकयराज और जनक को छोड़कर) शेष सभी लोकप्रिय नरेशों ने राजसभा में प्रवेश किया
Show English Translation
Surrounded by those feudatory kings endowed with modesty, and received with due honour and by the respectful residents of cities and villages, the king (Dasaratha), resembled lord Indra, the thousand eyed encircled by the gods. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे प्रथमस्सर्गः। Thus ends the first sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.