Ayodhya Kanda

Sarga 12: Lamentations of king Dasaratha.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 12

103 shlokas

ShlokaShloka 1
ततश्शृत्वा महाराजः कैकेय्या दारुणं वचः। चिन्तामभिसमापेदे मुहूर्तं प्रतताप च।।2.12.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
कैकेयी का यह कठोर वचन सुनकर महाराज दशरथ को बड़ी चिन्ता हुई वे एक मुहूर्त तक अत्यन्त संताप करते रहे
Show English Translation
After hearing the dreadful words of Kaikeyi, the maharaja (Dasaratha), engulfed in grief, was extremely distressed for a moment.
ShlokaShloka 2
किन्नु मे यदि वा स्वप्नश्चित्तमोहोऽपि वा मम। अनुभूतोपसर्गो वा मनसो वाप्युपद्रवः।।2.12.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन्होंने सोचा–’क्या दिन में ही यह मुझे स्वप्न दिखायी दे रहा है ? अथवा मेरे चित्त का मोह है ? या किसी भूत (ग्रह आदि) के आवेश से चित्त में विकलता आ गयी है? या आधि-व्याधि के कारण यह कोई मन का ही उपद्रव है’
Show English Translation
' Is this a dream? Or a hallucination of the mind? Or some foreboding evil I am going to experience or a malady of my mind'? (wondered Dasaratha)
ShlokaShloka 3
इति सञ्चिन्त्य तद्राजा नाध्यगच्छत्तदासुखम्। प्रतिलभ्य चिरात्संज्ञां कैकेयीवाक्यताडितः।।2.12.3।। व्यथितो विक्लबश्चैव व्याघ्रीं दृष्ट्वा यथा मृगः। असंवृतायामासीनो जगत्यां दीर्घमुच्छवसन्।।2.12.4।। मण्डले पन्नगो रुद्धो मन्त्रैरिव महाविषः। अहो धिगिति सामर्षो वाचमुक्त्वा नराधिपः।।2.12.5।। मोहमापेदिवान्भूय श्शोकोपहतचेतनः।
हिन्दी अर्थ देखें
यही सोचते हुए उन्हें अपने भ्रम के कारण का पता नहीं लगा। उस समय राजा को मूर्च्छित कर देने वाला महान् दुःख प्राप्त हुआ। तत्पश्चात् होश में आने पर कैकेयी की बात को याद करके उन्हें पुनः संताप होने लगा
Show English Translation
The King absorbed in such thoughts did not get solace. He was startled and distressed like a deer beholding a tigress. He had long lost the senses struck by the (ruthless) words of Kaikeyi. He sank down upon the bare floor heaving deep sighs like a venomous serpent lying confined in a circle. 'What a pity' said the king with indignation and with his senses overwhelmed by sorrow fell into a stupor again.
ShlokaShloka 4
चिरेण तु नृप स्संज्ञां प्रतिलभ्य सुदुःखितः।।2.12.6।। कैकेयीमब्रवीत्क्रुद्धःप्रदहन्निव चक्षुषा।
हिन्दी अर्थ देखें
जैसे किसी बाघिन को देखकर मृग व्यथित हो जाता है, उसी प्रकार वे नरेश कैकेयी को देखकर पीड़ित एवं व्याकुल हो उठे। बिस्तररहित खाली भूमि पर बैठे हुए राजा लंबी साँस खींचने लगे मानो कोई महा विषैला सर्प किसी मण्डल में मन्त्रों द्वारा अवरुद्ध हो गया हो॥४ १/२॥
Show English Translation
Regaining his consciousness after a long time, the king in deep grief and with eyes as though burning in anger looked at Kaikeyi and said:
ShlokaShloka 5
नृशंसे दुष्टचारित्रे कुलस्यास्य विनाशिनि।।2.12.7।। किं कृतं तव रामेण पापं पापे मयापि वा।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा दशरथ रोष में भरकर ‘अहो! धिक्कार है’ यह कहकर पुनः मूर्च्छित हो गये। शोक के कारण उनकी चेतना लुप्त-सी हो गयी॥५ १/२॥
Show English Translation
O woman of cruel and sinful nature, you are bent on destroying this family. What harm has been done to you by Rama or by me?
ShlokaShloka 6
यदा ते जननीतुल्यां वृत्तिं वहति राघव: ।।2.12.8।। तस्यैव त्वमनर्थाय किंनिमित्तमिहोद्यता ।
हिन्दी अर्थ देखें
बहुत देर के बाद जब उन्हें फिर चेत हुआ, तब वे नरेश अत्यन्त दुःखी होकर कैकेयी को अपने तेज से दग्ध-सी करते हुए क्रोधपूर्वक उससे बोले-॥६ १/२॥
Show English Translation
Then Rama was conducting himself in relation to you as his own mother, for what purpose are you seeking injustice to such a person?
ShlokaShloka 7
त्वं मयाऽऽत्मविनाशार्थं भवनं स्वं प्रवेशिता।।2.12.9।। अविज्ञानान्नृपसुता व्याली तीक्ष्णविषा यथा।
हिन्दी अर्थ देखें
‘दयाहीन दुराचारिणी कैकेयि! तू इस कुल का विनाश करने वाली डाइन है। पापिनि! बता, मैंने अथवा श्रीराम ने तेरा क्या बिगाड़ा है?॥७ १/२॥
Show English Translation
In my ignorance I brought home for my selfdestruction a king's daughter who was like a venomous female serpent.
ShlokaShloka 8
जीवलोको यदा सर्वो रामस्याह गुणस्तवम्।।2.12.10।। अपराधं किमुद्दिश्य त्यक्ष्यामीष्टमहं सुतम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीरामचन्द्र तो तेरे साथ सदा सगी माता का-सा बर्ताव करते आये हैं; फिर तू किसलिये उनका इस तरह अनिष्ट करने पर उतारू हो गयी है॥८ १/२॥
Show English Translation
When all living beings of this world are extoling the virtues of Rama, for what crime should I abandon my beloved son?
ShlokaShloka 9
कौसल्यां वा सुमित्रां वा त्यजेयमपि वा श्रियम्।।2.12.11।। जीवितं वाऽत्मनो रामं न त्वेव पितृवत्सलम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मालूम होता है-मैंने अपने विनाश के लिये ही तुझे अपने घर में लाकर रखा था। मैं नहीं जानता था कि तू राजकन्या के रूप में तीखे विषवाली नागिन है॥९ १/२॥
Show English Translation
I shall give up Kausalya or Sumitra or all my wealth or even my own life but I cannot leave Rama who is devoted to his father.
ShlokaShloka 10
परा भवति मे प्रीतिर्दृष्ट्वा तनयमग्रजम्।।2.12.12।। अपश्यतस्तु मे रामं नष्टा भवति चेतना।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जब सारा जीव-जगत् श्रीराम के गुणों की प्रशंसा करता है, तब मैं किस अपराध के कारण अपने उस प्यारे पुत् रको त्याग दूं?॥१० १/२॥
Show English Translation
When I see my firstborn , I experience supreme delight. But if I do not see him, my life loses its meaning.
ShlokaShloka 11
तिष्ठेल्लोको विना सूर्यं शस्यं वा सलिलं विना।।2.12.13।। न तु रामं विना देहे तिष्ठेत्तु मम जीवितम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं कौसल्या और सुमित्रा को भी छोड़ सकता हूँ, राजलक्ष्मी का भी परित्याग कर सकता हूँ, परंतु अपने प्राणस्वरूप पितृभक्त श्रीराम को नहीं छोड़ सकता॥११ १/२॥
Show English Translation
This world can exist without the Sun or crops (can be grown) without water but without Rama, life would not exist in my body.
ShlokaShloka 12
तदलं त्यज्यतामेष निश्चयः पापनिश्चये।।2.12.14।। अपि ते चरणै मूर्ध्ना स्पृशाम्येष प्रसीद मे।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अपने ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम को देखते ही मेरे हृदय में परमप्रेम उमड़ आता है; परंतु जब मैं श्रीराम को नहीं देखता हूँ, तब मेरी चेतना नष्ट होने लगती है॥१२ १/२॥
Show English Translation
O lady of evil intentions, enough of this. Give up your resolve. Here I touch your feet with my head. Be pleased with me.
ShlokaShloka 13
किमिदं चिन्तितं पापे त्वया परमदारुणम्।।2.12.15।। अथ जिज्ञाससे मां त्वं भरतस्य प्रियाप्रिये। अस्तु यत्तत्त्वया पूर्वं व्याहृतं राघवं प्रति।।2.12.16।। स मे ज्येष्ठस्सुत श्रीमान्धर्मज्येष्ठ इतीव मे। तत्त्वया प्रियवादिन्या सेवार्थं कथितं भवेत्।।2.12.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सम्भव है सूर्य के बिना यह संसार टिक सके अथवा पानी के बिना खेती उपज सके, परंतु श्रीराम के बिना मेरे शरीर में प्राण नहीं रह सकते॥१३ १/२॥
Show English Translation
O sinful one why have you got this most dreadful thought? Do you want to know my likes or dislikes about Bharata? Let them be so.But speaking of Rama earlier, you used to say, 'Rama is my eldest son. He is noble and foremost in discharging his duties.' Such sweet words could not have been said only to please me.
ShlokaShloka 14
तच्छ्रुत्वा शोकसन्तप्ता सन्तापयसि मां भृशम्। आविष्टाऽसि गृहं शून्यं सा त्वं परवशं गता।।2.12.18।।
Show English Translation
Further you are tormented with sorrow under the influence of others' insinuations. You are causing me great pain by entering the empty chamber of wrath.
ShlokaShloka 15
इक्ष्वाकूणां कुले देवि सम्प्राप्तस्सुमहानयम्। अनयो नयसम्पन्ने यत्र ते विकृता मतिः।।2.12.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः ऐसा वर माँगने से कोई लाभ नहीं। पापपूर्ण निश्चयवाली कैकेयि! तू इस निश्चय अथवा दुराग्रह को त्याग दे। यह लो, मैं तेरे पैरों पर अपना मस्तक रखता हूँ, मुझ पर प्रसन्न हो जा। पापिनि! तूने ऐसी परम क्रूरतापूर्ण बात किसलिये सोची है?
Show English Translation
O queen, till now you had a moral sense. With your mind debased (now), a very great immorality has infected the Ikshvaku race.
ShlokaShloka 16
नहि किञ्चिदयुक्तं वा विप्रियं वा पुरा मम। अकरोस्त्वं विशालाक्षि तेन न श्रद्दधाम्यहम्।।2.12.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि यह जानना चाहती है कि भरत मुझे प्रिय हैं या अप्रिय तो रघुनन्दन भरत के सम्बन्ध में तू पहले जो कुछ कह चुकी है, वह पूर्ण हो अर्थात् तेरे प्रथम वर के अनुसार मैं भरत का राज्याभिषेक स्वीकार करता हूँ
Show English Translation
O largeeyed lady, you have never done anything improper or unpalatable towards me in the past. Therefore I do not believe your words.
ShlokaShloka 17
ननु ते राघवस्तुल्यो भरतेन महात्मना। बहुशो हि सुबाले त्वं कथाः कथयसे मम।।2.12.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तू पहले कहा करती थी कि ‘श्रीराम मेरे बड़े बेटे हैं, वे धर्माचरण में भी सबसे बड़े हैं!’ परंतु अब मालूम हुआ कि तू ऊपर-ऊपर से चिकनी-चुपड़ी बातें किया करती थी और वह बात तूने श्रीराम से अपनी सेवा कराने के लिये ही कही होगी
Show English Translation
O childish one, you used to tell me several times that Rama is as dear to you as the highsouled Bharata.
ShlokaShloka 18
तस्य धर्मात्मनो देवि वनवासं यशस्विनः। कथं रोचयसे भीरु नव वर्षाणि पञ्च च।।2.12.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आज श्रीराम के अभिषेक की बात सुनकर तू शोक से संतप्त हो उठी है और मुझे भी बहुत संताप दे रही है; इससे जान पड़ता है कि इस सूने घर में तुझपर भूत आदि का आवेश हो गया है, अतः तू परवश होकर ऐसी बातें कह रही है
Show English Translation
O lady how do you wish this righteous and illustrious Rama to dwell in the forest for fourteen years?
ShlokaShloka 19
अत्यन्तसुकुमारस्य तस्य धर्मे धृतात्मनः। कथं रोचयसे वासमरण्ये भृशदारुणे।।2.12.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! न्यायशील इक्ष्वाकुवंशमें यह बड़ा भारी अन्याय आकर उपस्थित हुआ है, जहाँ तेरी बुद्धि इस प्रकार विकृत हो गयी है
Show English Translation
Why do you want Rama who is so tender and a firm follower of dharma to dwell in the highly dreadful forest?
ShlokaShloka 20
रोचयस्यभिरामस्य रामस्य शुभलोचने। तव शुश्रूषमाणस्य किमर्थं विप्रवासनम्।।2.12.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विशाललोचने! आज से पहले तूने कभी कोई ऐसा आचरण नहीं किया है, जो अनुचित अथवा मेरे लिये अप्रिय हो; इसीलिये तेरी आजकी बात पर भी मुझे विश्वास नहीं होता है
Show English Translation
O woman with attractive eyes, why do you want Rama who is so charming and serving you to be exiled to a distant place?
ShlokaShloka 21
रामो हि भरताद्भूयस्तव शुश्रूषते सदा। विशेषं त्वयि तस्मात्तु भरतस्य न लक्षये।।2.12.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तेरे लिये तो श्रीराम भी महात्मा भरत के ही तुल्य हैं। बाले! तू बहुत बार बातचीत के प्रसंग में स्वयं ही यह बात मुझसे कहती रही है
Show English Translation
Rama is doing greater service to you than Bharata. Therefore, I do not find any reason for you to have a special love for Bharata.
ShlokaShloka 22
शुश्रूषां गौरवं चैव प्रमाणं वचनक्रियाम्। कस्ते भूयस्तरं कुर्यादन्यत्र मनुजर्षभात्।।2.12.26।। बहूनां स्त्रीसहस्राणां बहूनां चोपजीविनाम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भीरु स्वभाववाली देवि! उन्हीं धर्मात्मा और यशस्वी श्रीराम का चौदह वर्षों के लिये वनवास तुझे कैसे अच्छा लगता है?॥२२॥
Show English Translation
There are many thousands of women and attendants (in the inner apartment), but who will do greater service and honour you more than Rama, the best among men in the execution of your orders.
ShlokaShloka 23
परिवादोऽपवादो वा राघवे नोपपद्यते।।2.12.27।। सान्त्वयन्सर्वभूतानि राम श्शुद्धेन चेतसा। गृह्णाति मनुजव्याघ्र प्रियैर्विषयवासिनः।।2.12.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो अत्यन्त सुकुमार और धर्म में दृढ़तापूर्वक मन लगाये रखने वाले हैं, उन्हीं श्रीराम को वनवास देना तुझे कैसे रुचिकर जान पड़ता है? अहो! तेरा हृदय बड़ा कठोर है
Show English Translation
The best among men, Rama has won the trust of the inhabitants of the country by securing their affection with a pure heart and by doing acts dear to them. Therefore, neither a word of blame nor reproach applies to this scion of the Raghu dynasty (Rama).
ShlokaShloka 24
सत्येन लोकान् जयति दीनान् दानेन राघवः। गुरूञ्छुश्रूषया वीरो धनुषा युधि शात्रवान्।।2.12.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुन्दर नेत्रों वाली कैकेयि! जो सदा तेरी सेवा। शुश्रूषा में लगे रहते हैं, उन नयनाभिराम श्रीराम को देश निकाला दे देने की इच्छा तुझे किसलिये हो रही है?
Show English Translation
Rama is a hero who wins over the people by his truthfulness, the poor by charity, the preceptors by his service and the enemies in the battle by the power of his bow.
ShlokaShloka 25
सत्यं दानं तपस्त्यागो मित्रता शौचमार्जवम्। विद्या च गुरुशुश्रूषा ध्रुवाण्येतानि राघवे।।2.12.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं देखता हूँ, भरत से अधिक श्रीराम ही सदा तेरी सेवा करते हैं। भरत उनसे अधिक तेरी सेवा में रहते हों, ऐसा मैंने कभी नहीं देखा है
Show English Translation
Truth, munificence, asceticism, renunciation, purity, uprightness, learning and service to his superiors all those (virtues) are firmly planted in this descendant of the Raghus.
ShlokaShloka 26
तस्मिन्नार्जवसम्पन्ने देवि देवोपमे कथम्। पापमाशंससे रामे महर्षिसमतेजसि।।2.12.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नरश्रेष्ठ श्रीराम से बढ़कर दूसरा कौन है, जो गुरुजनों की सेवा करने, उन्हें गौरव देने, उनकी बातों को मान्यता देने और उनकी आज्ञा का तुरंत पालन करने में अधिक तत्परता दिखाता हो
Show English Translation
How do you, O Devi, wish to harm Rama who is endowed with uprightness, who resembles the gods and in lustre to great ascetics?
ShlokaShloka 27
न स्मराम्यप्रियं वाक्यं लोकस्य प्रियवादिनः। स कथं त्वत्कृते रामं वक्ष्यामि प्रियमप्रियम्।।2.12.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरे यहाँ कई सहस्र स्त्रियाँ हैं और बहुत-से उपजीवी भृत्यजन हैं, परंतु किसी के मुँह से श्रीराम के सम्बन्ध में सच्ची या झूठी किसी प्रकार की शिकायत नहीं सुनी जाती
Show English Translation
How can I, for your sake, speak harsh to my beloved Rama who uses pleasing words to the people of the world, and never an unpleasant word which I can recall?
ShlokaShloka 28
क्षमा यस्मिन्दमस्त्याग सत्यं धर्मः कृतज्ञता। अप्यहिंसा च भूतानां तमृते का गतिर्मम।।2.12.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पुरुषसिंह श्रीराम समस्त प्राणियोंको शुद्ध हृदयसे सान्त्वना देते हुए प्रिय आचरणोंद्वारा राज्यकी समस्त प्रजाओंको अपने वशमें किये रहते हैं
Show English Translation
Where is the refuge for me without him in whom dwell forgiveness, forbearance, renunciation, truthfulness, righteousness, gratefulness and also nonviolence towards all living beings?
ShlokaShloka 29
मम वृद्धस्य कैकेयि गतान्तस्य तपस्विनः। दीनं लालप्यमानस्य कारुण्यं कर्तुमर्हसि।।2.12.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वीर श्रीरामचन्द्र अपने सात्त्विक भाव से समस्त लोकों को, दानके द्वारा द्विजों को, सेवा से गुरुजनों को और धनुष-बाणद्वारा युद्ध स्थल में शत्रु-सैनिकों को जीतकर अपने अधीन कर लेते हैं
Show English Translation
O Kaikeyi, you should show mercy to this wretched, old man on the verge of death, wailing pitifully.
ShlokaShloka 30
पृथिव्यां सागरान्तायां यत्किञ्चिदधिगम्यते। तत्सर्वं तव दास्यामि मा च त्वां मन्युराविशेत्।।2.12.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सत्य, दान, तप, त्याग, मित्रता, पवित्रता, सरलता, विद्या और गुरु-शुश्रूषा—ये सभी सद्गुण श्रीराम में स्थिररूप से रहते हैं
Show English Translation
I shall give you all that can be secured on this earth bounded by the ocean. Show no anger.
ShlokaShloka 31
अञ्जलिं करोमि कैकेयि पादौ चापि स्पृशामि ते। शरणं भव रामस्य माऽधर्मो मामिह स्पृशेत्।।2.12.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! महर्षियों के समान तेजस्वी उन सीधे-सादे देवतुल्य श्रीराम का तू क्यों अनिष्ट करना चाहती है?
Show English Translation
O Kaikeyi I bow to you with folded palms. I touch your feet, too. Be the saviour of Rama. Let no sin taint me here (in this life).
ShlokaShloka 32
इति दुःखाभिसन्तप्तं विलपन्तमचेतनम्। घूर्णमानं महाराजं शोकेन समभिप्लुतम्।।2.12.37।। पारं शोकार्णवस्याशु प्रार्थयन्तं पुनः पुनः। प्रत्युवाचाथ कैकेयी रौद्रा रौद्रतरं वचः।।2.12.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम सब लोगों से प्रिय बोलते हैं उन्होंने कभी किसी को अप्रिय वचन कहा हो, ऐसा मुझे याद नहीं पड़ता। ऐसे सर्वप्रिय राम से मैं तेरे लिये अप्रिय बात कैसे कहूँगा?
Show English Translation
Then the fierce Kaikeyi used fiercer words in reply to the king who was tormented with grief and filled with tears, senses switched off, head reeling, overwhelmed with pain, beseeching again and again to ferry him across the ocean of sorrow as quickly as possible:
ShlokaShloka 33
यदि दत्त्वा वरौ राजन्पुनः प्रत्यनुतप्यसे। धार्मिकत्वं कथं वीर पृथिव्यां कथयिष्यसि।।2.12.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिनमें क्षमा, तप, त्याग, सत्य, धर्म, कृतज्ञता और समस्त जीवों के प्रति दया भरी हुई है, उन श्रीराम के बिना मेरी क्या गति होगी?॥३३॥
Show English Translation
O valiant king, if you repent like this after having given two boons, how will you talk about your righteousness on this earth?
ShlokaShloka 34
यदा समेता बहवस्त्वया राजर्षय स्सह। कथयिष्यन्ति धर्मज्ञ तत्र किं प्रतिवक्ष्यसि।।2.12.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कैकेयि! मैं बूढ़ा हूँ। मौत के किनारे बैठा हूँ। मेरी अवस्था शोचनीय हो रही है और मैं दीनभाव से तेरे सामने गिड़गिड़ा रहा हूँ। तुझे मुझ पर दया करनी चाहिये
Show English Translation
O knower of righteousness when innumerable rajarshis assemble and ask you on this what answer will you give?
ShlokaShloka 35
यस्याः प्रसादे जीवामि या च मामभ्यपालयत्। तस्याः कृतम् मया मिथ्या कैकेय्या इति वक्षयसि।।2.12.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘समुद्रपर्यन्त पृथ्वी पर जो कुछ मिल सकता है, वह सब मैं तुझे दे दूंगा, परंतु तू ऐसे दुराग्रह में न पड़, जो मुझे मौत के मुँह में ढकेलने वाला हो
Show English Translation
Will you say, 'To such a Kaikeyi by whose mercy I am alive and by whom I was protected, I have broken the promise given'?
ShlokaShloka 36
किल्बिषत्वं नरेन्द्राणां करिष्यसि नराधिप। यो दत्वा वरमद्यैव पुनरन्यानि भाषसे।।2.12.42।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘केकयनन्दिनि! मैं हाथ जोड़ता हूँ और तेरे पैरों पड़ता हूँ। तू श्रीराम को शरण दे, जिससे यहाँ मुझे पाप न लगे’
Show English Translation
O king, right now having given two boons, you are speaking otherwise. You are bringing blemish to kings (of the Ikshwaku race)
ShlokaShloka 37
शैब्यश्श्येनकपोतीये स्वमांसं पक्���िणे ददौ। अलर्कश्चक्षुषी दत्वा जगाम गतिमुत्तमाम्।।2.12.43।।
Show English Translation
(King) Saibya gave his own flesh to the hawk in the conflict between the hawk and the pigeon. (King) Alarka gave his eyes (to a blind man) and attained the highest state.
ShlokaShloka 38
सागरस्समयं कृत्वा न वेलामतिवर्तते। समयं माऽनृतं कार्षीः पूर्ववृत्तमनुस्मरन्।।2.12.44।।
हिन्दी अर्थ देखें
महाराज दशरथ इस प्रकार दुःख से संतप्त होकर विलाप कर रहे थे। उनकी चेतना बार-बार लुप्त हो जाती थी। उनके मस्तिष्क में चक्कर आ रहा था और वे शोकमग्न हो उस शोक सागर से शीघ्र पार होने के लिये बारंबार अनुनय-विनय कर रहे थे, तो भी कैकेयी का हृदय नहीं पिघला। वह और भी भीषण रूप धारण करके अत्यन्त कठोर वाणी में उन्हें इस प्रकार उत्तर देने लगी-
Show English Translation
Having made the vow (to the gods), the ocean does not advance beyond the shore. Recollect the history of the earlier kings and do not make the vow false.
ShlokaShloka 39
स त्वं धर्मं परित्यज्य रामं राज्येऽभिषिच्य च। सह कौसल्यया नित्यं रन्तुमिच्छसि दुर्मते।।2.12.45।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजन्! यदि दो वरदान देकर आप फिर उनके लिये पश्चात्ताप करते हैं तो वीर नरेश्वर! इस भूमण्डल में आप अपनी धार्मिकता का ढिंढोरा कैसे पीट सकेंगे?
Show English Translation
O wickedminded one, deserting righteousness and installing Rama in the kingdom, you want to enjoy life with Kausalya everafter?
ShlokaShloka 40
भवत्वधर्मो धर्मो वा सत्यं वा यदि वाऽनृतम्। यत्त्वया संश्रुतं मह्यं तस्य नास्ति व्यतिक्रमः।।2.12.46।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘धर्मके ज्ञाता महाराज! जब बहुत-से राजर्षि एकत्र होकर आपके साथ मुझे दिये हुए वरदान के विषय में बातचीत करेंगे, उस समय वहाँ आप उन्हें क्या उत्तर देंगे?
Show English Translation
Whether righteous or unrighteous, true or false, there is no deviation from what you have promised to me.
ShlokaShloka 41
अहं हि विषमद्यैव पीत्वा बहु तवाग्रतः। पश्यतस्ते मरिष्यामि रामो यद्यभिषिच्यते।।2.12.47।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यही कहेंगे न, कि जिसके प्रसाद से मैं जीवित हूँ,। जिसने (बहुत बड़े संकट से) मेरी रक्षा की, उसी कैकेयी को वर देने के लिये की हुई प्रतिज्ञा मैंने झूठी कर दी
Show English Translation
If Rama is coronated I will die while as you are watching right in your presence today itself by drinking excessive poison.
ShlokaShloka 42
एकाहमपि पश्येयं यद्यहं राममातरम्। अञ्जलिं प्रतिगृह्णन्तीं श्रेयो ननु मृतिर्मम।।2.12.48।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाराज! आज ही वरदान देकर यदि आप फिर उससे विपरीत बात कहेंगे तो अपने कुल के राजाओं के माथे कलंक का टीका लगायेंगे
Show English Translation
If I were to see Rama's mother receiving homage from everybody even for a day, I shall prefer my death.
ShlokaShloka 43
भरतेनात्मना चाहं शपे ते मनुजाधिप। यथा नान्येन तुष्येयमृते रामविवासनात्।।2.12.49।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजा शैब्य ने बाज और कबूतर के झगड़े में (कबूतर के प्राण बचाने की प्रतिज्ञा को पूर्ण करने के लिये) बाज नामक पक्षी को अपने शरीर का मांस काटकर दे दिया था। इसी तरह राजा अलर्क ने (एक अंधे ब्राह्मण को) अपने दोनों नेत्रों का दान करके परम उत्तम गति प्राप्त की थी
Show English Translation
O king, I swear on Bharata and on my own life that nothing less than Rama's banishment will satisfy me.
ShlokaShloka 44
एतावदुक्त्वा वचनं कैकेयी विरराम ह। विलपन्तं च राजानं न प्रतिव्याजहार सा।।2.12.50।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘समुद्रने (देवताओंके समक्ष) अपनी नियत सीमा को न लाँघने की प्रतिज्ञा की थी, सो अब तक वह उसका उल्लङ्घन नहीं करता है। आप भी पूर्ववर्ती महापुरुषों के बर्ताव को सदा ध्यान में रखकर अपनी प्रतिज्ञा झूठी न करें॥४४॥
Show English Translation
Kaikeyi, having spoken to this extent remained silent. She heeded not the lament of the king.
ShlokaShloka 45
श्रुत्वा तु राजा कैकेय्या वृतं परमशोभनम्। रामस्य च वने वासमैश्वर्यं भरतस्य च।।2.12.51।। नाभ्यभाषत कैकेयीं मुहूर्तं व्याकुलेन्द्रियः।
हिन्दी अर्थ देखें
(परंतु आप मेरी बात क्यों सुनेंगे?) दुर्बुद्धि नरेश! आप तो धर्मको तिलाञ्जलि देकर श्रीराम को राज्यपर अभिषिक्त करके रानी कौसल्या के साथ सदा मौज उड़ाना चाहते हैं
Show English Translation
Having heard of the highly unfair demands by Kaikeyi for Rama's exile to the forest and Bharata's prosperity (enthronement), the king was dumbstruck for a while with his senses agitated. He did not speak to Kaikeyi.
ShlokaShloka 46
प्रैक्षतानिमिषो देवीं प्रियामप्रियवादिनीम्।।2.12.52।। तां हि वज्रसमां वाचमाकर्ण्य हृदयाप्रियाम्। दुःखशोकमयीं घोरां राजा न सुखितोऽभवत्।।2.12.53।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अब धर्म हो या अधर्म, झूठ हो या सच, जिस बात के लिये आपने मुझसे प्रतिज्ञा कर ली है, उसमें कोई परिवर्तन नहीं हो सकता
Show English Translation
The unhappy king intently fixed his gaze at his beloved queen speaking unpleasant words charged with grief and anguish, unpleasant to the heart like the dreadful thunderbolt.
ShlokaShloka 47
स देव्या व्यवसायं च घोरं च शपथं कृतम्। ध्यात्वा रामेति निश्श्वस्य छिन्न स्तरुरिवापतत्।।2.12.54।��
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि श्रीराम का राज्याभिषेक होगा तो मैं आपके सामने आपके देखते-देखते आज ही बहुत-सा विष पीकर मर जाऊँगी
Show English Translation
Reflecting on the determination of the queen and her dreadful vow, the king sighed and cried, 'O Rama' and then fell down like a tree severed.
ShlokaShloka 48
नष्टचित्तो यथोन्मत्तो विपरीतो यथाऽतुरः। हृततेजा यथा सर्पो बभूव जगतीपतिः।।2.12.55।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि मैं एक दिन भी राम माता कौसल्या को राजमाता होने के नाते दूसरे लोगों से अपने को हाथ जोड़वाती देख लूँगी तो उस समय मैं अपने लिये मर जाना ही अच्छा समझूगी
Show English Translation
The lord of the earth (Dasaratha) became like a man with the mind deranged, like a sick man behaving to the contrary, like a serpent with its energy drained (through mantra).
ShlokaShloka 49
दीनया तु गिरा राजा इति होवाच कैकयीम्। अनर्थमिममर्थाभं केन त्वमुपदर्शिता।।2.12.56।। भूतोपहतचित्तेव ब्रुवन्ती मां न लज्जसे।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नरेश्वर! मैं आपके सामने अपनी और भरत की शपथ खाकर कहती हूँ कि श्रीराम को इस देश से निकाल देने के सिवा दूसरे किसी वर से मुझे संतोष नहीं होगा’
Show English Translation
The king addressed Kaikeyi in humble words saying, Why did you exhibit this unfortunate act apparently beneficial to you? You are not ashamed of saying this like one whose faculties are possessed by an evil spirit.
ShlokaShloka 50
शीलव्यसनमेतत्ते नाभिजानाम्यहं पुरा।।2.12.57।। बालायास्तत्त्वितिदानीं ते लक्षये विपरीतवत्।
हिन्दी अर्थ देखें
इतना कहकर कैकेयी चुप हो गयी। राजा बहुत रोये-गिड़गिड़ाये; किंतु उसने उनकी किसी बातका जवाब नहीं दिया
Show English Translation
I never knew earlier when you were young that you possessed such perverse behaviour. But now I perceive the reverse (of what I knew).
ShlokaShloka 51
कुतो वा ते भयं जातं या त्वमेवंविधं वरम्।।2.12.58।। राष्ट्रे भरतमासीनं वृणीषे राघवं वने।
Show English Translation
You are asking for a boon that Bharata should be enthroned in the kingdom while Rama should live in the forest. From where did you get this apprehension?
ShlokaShloka 52
विरमैतेन भावेन त्वमेतेनानृतेन वा।।2.12.59।। यदि भर्तुः प्रियं कार्यं लोकस्य भरतस्य च।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम का वनवास हो और भरत का राज्याभिषेक’ कैकेयी के मुख से यह परम अमङ्गलकारी वचन सुनकर राजा की सारी इन्द्रियाँ व्याकुल हो उठीं। वे एक मुहूर्त तक कैकेयी से कुछ न बोले। उस अप्रिय वचन बोलने वाली प्यारी रानी की ओर केवल एकटक दृष्टि से देखते रहे
Show English Translation
If you wish to do good to your husband, to the world and also to Bharata, refrain from this illusory thought.
ShlokaShloka 53
नृशंसे पापसङ्कल्पे क्षुद्रे दुष्कृतकारिणि।।2.12.60।। किन्नु दुखमलीकं वा मयि रामे च पश्यसि।
हिन्दी अर्थ देखें
मन को अप्रिय लगने वाली कैकेयी की वह वज्र के समान कठोर तथा दुःख-शोकमयी वाणी सुनकर राजा को बड़ा दुःख हुआ उनकी सुख-शान्ति छिन गयी
Show English Translation
O cruel one, O woman of sinful resolve, O vile (creature), O woman of evil deeds, what wrong or sin do you really see in Rama or in me.
ShlokaShloka 54
न कथञ्चिदृते रामाद्भरतो राज्यमावसेत��।।2.12.61।। रामादपि हि तं मन्ये धर्मतो बलवत्तरम्।
हिन्दी अर्थ देखें
देवी कैकेयी के उस घोर निश्चय और किये हुए शपथ की ओर ध्यान जाते ही वे ‘हा राम!’ कहकर लंबी साँस खींचते हुए कटे वृक्षकी भाँति गिर पड़े
Show English Translation
Depriving Rama, Bharata in no way will occupy the kingdom because in the matter of righteousness I think he is superior even to Rama.
ShlokaShloka 55
कथं द्रक्ष्यामि रामस्य वनं गच्छेति भाषिते।।2.12.62।। मुखवर्णं विवर्णं तु तं यथैवेन्दुमुपप्लुतम्।
हिन्दी अर्थ देखें
उनकी चेतना लुप्त-सी हो गयी। वे उन्मादग्रस्त-से प्रतीत होने लगे। उनकी प्रकृति विपरीत-सी हो गयी। वे रोगी-से जान पड़ते थे। इस प्रकार भूपाल दशरथ मन्त्रसे जिसका तेज हर लिया गया हो उस सर्प के समान निश्चेष्ट हो गये॥५५॥
Show English Translation
While instructing Rama to go to the forest, how can I look at his face, pale like the eclipsed moon?
ShlokaShloka 56
तां हि मे सुकृतां बुद्धिं सुहृद्भिस्सह निश्चिताम्।।2.12.63।। कथं द्रक्ष्याम्यपावृत्तां परैरिव हतां चमूम्। किं मां वक्ष्यन्ति राजानो नानादिग्भ्य स्समागताः।।2.12.64।। बालो बताऽयमैक्ष्वाकश्चिरं राज्यमकारयत्।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर उन्होंने दीन और आतुर वाणी में कैकेयी से इस प्रकार कहा—’अरी! तुझे अनर्थ ही अर्थ-सा प्रतीत हो रहा है, किसने तुझे इसका उपदेश दिया है?
Show English Translation
I have taken this decision in consultation with friends to install Rama. How can I see such a decision being reversed like a retreating army defeated by enemies? Kings from different quarters have already arrived and they will say, How did this ignorant descendant of the Ikshakus (Dasaratha) rule this kingdom for such a long time?
ShlokaShloka 57
यदा तु बहवो वृद्धा गुणवन्तो बहुश्रुताः।।2.12.65।। परिप्रक्ष्यन्ति काकुत्स्थं वक्ष्यामि किमहं तदा।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जान पड़ता है, तेरा चित्त किसी भूत के आवेशसेदूषित हो गया है। पिशाचग्रस्त नारी की भाँति मेरे सामने ऐसी बातें कहती हुई तू लज्जित क्यों नहीं होती? मुझे पहले इस बात का पता नहीं था कि तेरा यह कुलाङ्गनोचित शील इस तरह नष्ट हो गया है
Show English Translation
When several virtuous and learned elders ask me about Rama, what shall I tell them?
ShlokaShloka 58
कैकेय्या क्लिश्यमानेन रामः प्रव्राजितो मया।।2.12.66।। यदि सत्यं ब्रवीम्येतत्तदसत्यं भविष्यति।
Show English Translation
If I tell the truth 'Tortured by Kaikeyi, I have sent Rama to the forest', none will believe it and they will consider it untruth.
ShlokaShloka 59
किं मां वक्ष्यति कौशल्या राघवे वनमास्थिते।।2.12.67।। किं चैनां प्रतिवक्ष्यामि कृत्वा विप्रियमीदृशम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बालावस्था में जो तेरा शील था, उसे इस समय मैं विपरीत-सा देख रहा हूँ। तुझे किस बात का भय हो गया है जो इस तरह का वर माँगती है? भरत राज्य सिंहासन पर बैठें और श्रीराम वन में रहें- यही तू माँग रही है। यह बड़ा असत्य तथा ओछा विचार है। तू अब भी इससे विरत हो जा
Show English Translation
If Rama takes refuge in the forest, what will Kausalya say to me? Having committed such an unpleasant act, what reply can I give her?
ShlokaShloka 60
यदा यदा हि कौशल्या दासीवच्च सखीव च।।2.12.68।। भार्यावद्भगिनीवच्च मातृवच्चोपतिष्ठति। सततं प्रियकामा मे प्रियपुत्रा प्रियंवदा।।2.12.69।। न मया सत्कृता देवी सत्कारार्हा कृत��� तव।
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्रूर स्वभाव और पापपूर्ण विचार वाली नीच दुराचारिणि! यदि अपने पति का, सारे जगत् का और भरत का भी प्रिय करना चाहती है तो इस दूषित संकल्प को त्याग दे
Show English Translation
Sweetspoken Kausalya who always cherishes my welfare. who has given me my beloved son, who has served me like an attendant, a friend, a wife, a sister and a mother deserved courteous treatment from me, but because of you, she never received due attention from me.
ShlokaShloka 61
इदानीं तत्तपति मां यन्मया सुकृतं त्वयि।।2.12.70।। अपथ्यव्यञ्जनोपेतं भुक्तमन्नमिवातुरम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तू मुझमें या श्रीराम में कौन-सा दुःखदायक या अप्रिय बर्ताव देख रही है (कि ऐसा नीच कर्म करने पर उतारू हो गयी है); श्रीराम के बिना भरत किसी तरह राज्य लेना स्वीकार नहीं करेंगे
Show English Translation
I have done many favours to you. Like a sick person afflicted by eating rice mixed with unwholesome curry, those acts of kindness are burning me now.
ShlokaShloka 62
विप्रकारं च रामस्य सम्प्रयाणं वनस्य च।।2.12.71।। सुमित्रा प्रेक्ष्य वै भीता कथं मे विश्वसिष्यति।
हिन्दी अर्थ देखें
‘क्योंकि मेरी समझ में धर्मपालन की दृष्टि से भरत श्रीराम से भी बढ़े-चढ़े हैं। श्रीराम से यह कह देने पर कि तुम वन को जाओ; जब उनके मुख की कान्ति राहुग्रस्त चन्द्रमा की भाँति फीकी पड़ जायगी, उस समय मैं कैसे उनके उस उदास मुख की ओर देख सकूँगा?॥६२ १/२॥
Show English Translation
In seeing the insult meted out to Rama and his journey to the forest, how will frightened Sumitra have confidence in me?
ShlokaShloka 63
कृपणं बत वैदेही श्रोष्यति द्वयमप्रियम्।।2.12.72।। मां च पञ्चत्वमापन्नं रामं च वनमाश्रितम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैंने श्रीराम के अभिषेक का निश्चय सुहृदों के साथ विचार करके किया है, मेरी यह बुद्धि शुभ कर्म में प्रवृत्त हुई है; अब मैं इसे शत्रुओं द्वारा पराजित हुई सेना की भाँति पलटी हुई कैसे देखुंगा?॥६३ १/२॥
Show English Translation
Alas Sita will listen in a pitiable state the two unpleasant events namely my death and Rama's exile to the foest.
ShlokaShloka 64
वैदेही बत मे प्राणान्शोचन्ती क्षपयिष्यति।।2.12.73।। हीना हिमवतः पार्श्वे किन्नरेणेव किन्नरी।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नाना दिशाओं से आये हुए राजालोग मुझे लक्ष्य करके खेदपूर्वक कहेंगे कि इस मूढ इक्ष्वाकुवंशी राजा ने कैसे दीर्घकाल तक इस राज्य का पालन किया है?॥६४ १/२॥
Show English Translation
What a pity Vaidehi, lamenting like a Kinnari forsaken by a Kinnara on the Himalayan slopes, will cause death to me.
ShlokaShloka 65
न हि राममहं दृष्ट्वा प्रवसन्तं महावने।।2.12.74।। चिरं जीवितुमाशंसे रुदन्तीं चापि मैथिलीम्।
Show English Translation
With Rama living in the wilderness and Sita crying, I do not hope to survive for long, indeed.
ShlokaShloka 66
सा नूनं विधवा राज्यं सपुत्रा कारयिष्यसि।।2.12.75।। न हि प्रव्राजिते रामे देवि जीवितुमुत्सहे।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जब बहुत-से बहुश्रुत गुणवान् एवं वृद्ध पुरुष आकर मुझसे पूछेगे कि श्रीराम कहाँ हैं? तब मैं उनसे कैसे यह कहूँगा कि कैकेयी के दबाव देने पर मैंने अपने बेटे को घर से निकाल दिया॥६५-६६॥
Show English Translation
O Devi you will certainly rule the kingdom as a widow along with your son. (But) I do not wish to live after Rama is exiled.
ShlokaShloka 67
सतीं त्वामहमत्यन्तं व्यवस्याम्यसतीं सतीम्। रूपिणीं विषसंयुक्तां पीत्वेव मदिरां नरः।।2.12.76।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि कहूँ कि श्रीराम को वनवास देकर मैंने सत्य का पालन किया है तो इसके पहले जो उन्हें राज्य देने की बात कह चुका हूँ, वह असत्य हो जायगी। यदि राम वन को चले गये तो कौसल्या मुझे क्या कहेगी? उसका ऐसा महान् अपकार करके मैं उसे क्या उत्तर दूंगा॥६७ १/२॥
Show English Translation
Like people regarding wine mixed with poison as fine before drinking it, I had a firm belief that you were a chaste woman, but while you who look extremely beautiful you are actually not so.
ShlokaShloka 68
अनृतैर्बहु मां सान्त्वै स्सान्त्वयन्ती स्म भाषसे। गीतशब्देन संरुध्य लुब्धो मृगमिवावधीः।।2.12.77।।
Show English Translation
You used to console me with so many words pleasing but untrue and you killed me like a hunter getting the deer trapped and slaughtered through the melody of music.
ShlokaShloka 69
अनार्य इति मामार्याः पुत्रविक्रायकं ध्रुवम्। धिक्करिष्यन्ति रथ्यासु सुरापं ब्राह्मणं यथा।।2.12.78।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हाय! जिसका पुत्र मुझे सबसे अधिक प्रिय है, वह प्रिय वचन बोलने वाली कौसल्या जब-जब दासी, सखी, पत्नी, बहिन और माता की भाँति मेरा प्रिय करने की इच्छा से मेरी सेवा में उपस्थित होती थी, तब तब उस सत्कार पाने योग्य देवी का भी मैंने तेरे ही कारण कभी सत्कार नहीं किया॥६८-६९ १/२॥
Show English Translation
Respectable people on the highway will certainly say 'He sold away his son' and censure me as a mean person like a brahmin consuming liquor.
ShlokaShloka 70
अहो दुःखमहो कृच्छ्रं यत्र वाचः क्षमे तव। दुःखमेवंविधं प्राप्तं पुराकृतमिवाशुभम्।।2.12.79।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तेरे साथ जो मैंने इतना अच्छा बर्ताव किया, वह याद आकर इस समय मुझे उसी प्रकार संताप दे रहा है, जैसे अपथ्य (हानिकारक) व्यञ्जनों से युक्त खाया हुआ अन्न किसी रोगी को कष्ट देता है॥७० १/२॥
Show English Translation
What suffering What a calamity that I am made to put up with your words. I am subject to this suffering may be as expiation for the sin formerly committed.
ShlokaShloka 71
चिरं खलु मया पापे त्वं पापेनाभिरक्षिता। अज्ञानादुपसम्पन्ना रज्जुरुद्बन्धिनी यथा।।2.12.80।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम के अभिषेक का निवारण और उनका वन की ओर प्रस्थान देखकर निश्चय ही सुमित्रा भयभीत हो जायगी, फिर वह कैसे मेरा विश्वास करेगी?॥७१ १/२॥
Show English Translation
O wretch I protected you in my folly for a long time through ignorance, like a rope preserved which turned out to be a noose to hang me with.
ShlokaShloka 72
रममाणस्त्वया सार्धं मृत्युं त्वां नाभिलक्षये। बालो रहसि हस्तेन कृष्णसर्पमिवास्पृशम्।।2.12.81।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हाय! बेचारी सीता को एक ही साथ दो दुःखद एवं अप्रिय समाचार सुनने पड़ेंगे-श्रीराम का वनवास और मेरी मृत्यु॥७२ १/२॥
Show English Translation
While sporting with you, I did not realize you were death incarnate. Like a child handling a black cobra I caressed you.
ShlokaShloka 73
मया ह्यपितृकः पुत्र स्समहात्मा दुरात्मना। तं तु मां जीवलोकोऽयं नूनमाक्रोष्टुमर्हति।।2.12.82।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जब वह श्रीराम के लिये शोक करने लगेगी, उस समय मेरे प्राणों का नाश कर डालेगी उसका शोक देखकर मेरे प्राण इस शरीर में नहीं रह सकेंगे। उसकी दशा हिमालय के पार्श्व भाग में अपने स्वामी किन्नर से बिछुड़ी हुई किन्नरी के समान हो जायगी॥७३ १/२॥
Show English Translation
Wicked I am, I have made that magnanimous Rama fatherless. This world of living beings is certainly entitled to condemn me.
ShlokaShloka 74
बालिशो बत कामात्मा राजा दशरथो भृशम्। यः स्त्रीकृते प्रियं पुत्रं वनं प्रस्थापयिष्यति।।2.12.83।।
Show English Translation
(They will say), 'Alas how utterly foolish and lustful is king Dasaratha who is sending his beloved son to the forest for the sake of a woman'.
ShlokaShloka 75
व्रतैश्च ब्रह्मचर्यैश्च गुरुभिश्चोपकर्शितः। भोगकाले महत्कृच्छ्रं पुनरेव प्रपत्स्यते।।2.12.84।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं श्रीराम को विशाल वन में निवास करते और मिथिलेशकुमारी सीता को रोती देख अधिक काल तक जीवित रहना नहीं चाहता। ऐसी दशा में तू निश्चय ही विधवा होकर बेटे के साथ अयोध्या का राज्य करना
Show English Translation
'(Rama) already emaciated by observing vows related to ritual and celibacy in compliance with the orders of the preceptors has to undergo hardships again at a time when he should enjoy pleasures (of life)'.
ShlokaShloka 76
नालं द्वितीयं वचनं पुत्रो मां प्रतिभाषितुम्। स वनं प्रव्रजेत्युक्तो बाढमित्येव वक्ष्यति।।2.12.85।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ओह ! मैं तुझे अत्यन्त सती-साध्वी समझता था, परंतु तू बड़ी दुष्टा निकली; ठीक उसी तरह जैसे कोई मनुष्य देखने में सुन्दर मदिरा को पीकर पीछे उसके द्वारा किये गये विकार से यह समझ पाता है कि इसमें विष मिला हुआ था
Show English Translation
My son Rama will not say a second word to me, if I tell him 'Go to the forest'.He will say, 'Certainly so'.
ShlokaShloka 77
यदि मे राघवः कुर्याद्वनं गच्छेति चोदितः। प्रतिकूलं प्रियं मे स्यान्न तु वत्सः करिष्यति।।2.12.86।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अबतक जो तू सान्त्वनापूर्ण मीठे वचन बोलकर मुझे आश्वासन देती हुई बातें किया करती थी, वे तेरी कही हुई सारी बातें झूठी थीं। जैसे व्याध हरिण को मधुर संगीत से आकृष्ट करके उसे मार डालता है, उसी प्रकार तू भी पहले मुझे लुभाकर अब मेरे प्राण ले रही है॥७७॥
Show English Translation
If this scion of the Raghu race (Rama) urged to go to the forest acts against my order, it will be welcome but my son will not do it.
ShlokaShloka 78
शुद्धभावो हि भावं मे न तु ज्ञास्यति राघवः।।2.12.87।। स वनं प्रब्रजे त्युक्तो बाढ मित्येव वक्षयति।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रेष्ठ पुरुष निश्चय ही मुझे नीच और एक नारी के मोह में पड़कर बेटे को बेच देने वाला कहकर शराबी ब्राह्मण की भाँति मेरी राह-बाट और गली-कूचों में निन्दा करेंगे
Show English Translation
The descendant of the Raghus (Rama) who is pure in thought will not come to know my intention. Therefore if I tell him 'Go to the forest,' he will say, 'Certainly so'.
ShlokaShloka 79
राघवे हि वनं प्राप्ते सर्वलोकस्य धिक्कृतम्।।2.12.88।। मृत्युरक्षमणीयं मां नयिष्यति यमक्षयम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अहो! कितना दुःख है! कितना कष्ट है!! जहाँ मझे तेरी ये बातें सहन करनी पड़ती हैं। मानो यह मेरे पूर्वजन्म के किये हुए पाप का ही अशुभ फल है, जो मुझपर ऐसा महान् दुःख आ पड़ा
Show English Translation
If Rama goes to the forest, the god of death will conduct me to his abode, for condemned by the entire world, I shall not be forgiven (even by Yama).
ShlokaShloka 80
मृते मयि गते रामे वनं मनुजपुङ्गवे।।2.12.89।। इष्टे मम जने शेषे किं पापं प्रतिपत्स्यसे।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पापिनि! मुझ पापी ने बहुत दिनों से तेरी रक्षा की और अज्ञानवश तुझे गले लगाया; किंतु तू आज मेरे गले में पड़ी हुई फाँसी की रस्सी बन गयी
Show English Translation
With me dead and Rama, the best among men, banished, what harmful acts are you contemplating against my wellwishers?
ShlokaShloka 81
कौशल्या मां च रामं च पुत्रौ च यदि हास्यति।।2.12.90।। दुःखान्यसहती देवी मामेवानुमरिष्यति।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे बालक एकान्त में खेलता-खेलता काले नाग को हाथ में पकड़ ले, उसी प्रकार मैंने एकान्त में तेरे साथ क्रीडा करते हए तेरा आलिङ्गन किया है,परंतु उस समय मुझे यह न सूझा कि तू ही एक दिन मेरी मृत्यु का कारण बनेगी
Show English Translation
If queen Kausalya loses me, Rama, Lakshmana and Satrughna will follow me into death, unable to bear the grief.
ShlokaShloka 82
कौसल्यां च सुमित्रां च मां च पुत्रैस्त्रिभिस्सह।।2.12.91।। प्रक्षिप्य नरके सा त्वं कैकेयि सुखिता भव।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हाय! मुझ दुरात्माने जीते-जी ही अपने महात्मा पुत्र को पितृहीन बना दिया। मुझे यह सारा संसार निश्चय ही धिक्कारेगा- गालियाँ देगा, जो उचित ही होगा
Show English Translation
O Kaikeyi consign Kausalya, Sumitra, me and my three sons into hell and be happy.
ShlokaShloka 83
मया रामेण च त्यक्तं शाश्वतं सत्कृतं गुणैः।।2.12.92।। इक्ष्वाकुकुलमक्षोभ्यमाकुलं पालयिष्यसि।
हिन्दी अर्थ देखें
‘लोग मेरी निन्दा करते हुए कहेंगे कि राजा दशरथ बड़ा ही मूर्ख और कामी है, जो एक स्त्री को संतुष्ट करने के लिये अपने प्यारे पुत्र को वन में भेज रहा है
Show English Translation
You will rule undisturbed the Ikshvaku race honoured for its divine virtues. Now abandoned by me and Rama it will be afflicted with grief.
ShlokaShloka 84
प्रियं चेद्भरतस्यैतद्रामप्रव्राजनं भवेत्।।2.12.93।। मा स्म मे भरतः कार्षीत्प्रेतकृत्यं गतायुषः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हाय! अब तक तो श्रीराम वेदों का अध्ययन करने, ब्रह्मचर्यव्रत का पालन करने तथा अनेकानेक गुरुजनों की सेवा में संलग्न रहने के कारण दुबले होते चले आये हैं। अब जब इनके लिये सुख भोग का समय आया है, तब ये वन में जाकर महान् कष्ट में पड़ेंगे
Show English Translation
If Rama's exile is approved by Bharata, then let him not perform my funeral rites after my death.
ShlokaShloka 85
हन्तानार्ये ममामित्रे सकामा भव कैकयि।।2.12.94।। मृते मयि गते रामे वनं पुरुषपुङ्गवे। सेदानीं विधवा राज्यं सपुत्रा कारयिष्यसि।।2.12.95।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अपने पुत्र श्रीराम से यदि मैं कह दूँ कि तुम वन को चले जाओ तो वे तुरंत ‘बहुत अच्छा’ कहकर मेरी आज्ञा को स्वीकार कर लेंगे। मेरे पुत्र राम दूसरी कोई बात कहकर मुझे प्रतिकूल उत्तर नहीं दे सकते
Show English Translation
O my enemy, O wicked Kaikeyi, after Rama, the foremost of men, has left for the forest your desires will be fulfilled. And after my death, you as a widow along with your son will rule the kingdom.
ShlokaShloka 86
त्वं राजपुत्रीवादेन न्यवसो मम वेश्मनि। अकीर्तिश्चातुला लोके ध्रुवः परिभवश्च मे।।2.12.96।। सर्वभूतेषु चावज्ञा यथा पापकृतस्तथा।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि मेरे वन जाने की आज्ञा दे देने पर भी श्रीरामचन्द्र उसके विपरीत करते—वन में नहीं जाते तो वही मेरे लिये प्रिय कार्य होगा; किंतु मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता
Show English Translation
You lived in my palace under the name of a princess. You have brought me, for sure, unparalleled dishonour and disgrace. Everybody will look upon me with contempt as if I have committed a sinful act.
ShlokaShloka 87
कथं रथैर्विभुर्यात्वा गजाश्वैश्च मुहुर्मुहुः।।2.12.97।। पद्भ्यां रामो महारण्ये वत्सो मे विचरिष्यति।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि रघुनन्दन राम वन को चले गये तो सब लोगों के धिक्कारपात्र बने हुए मुझ अक्षम्य अपराधी को मृत्यु अवश्य यमलोक में पहुँचा देगी
Show English Translation
How will my son, Rama, who used to ride on chariots, elephants and horses roam the wilderness barefoot?
ShlokaShloka 88
यस्य त्वाहारसमये सूदाः कुण्डलधारिणः।।2.12.98।। अहंपूर्वाः पचन्ति स्म प्रशस्तं पानभोजनम्। स कथन्नु कषायाणि तिक्तानि कटुकानि च।।2.12.99।। भक्षयन्वन्यमाहारं सुतो मे वर्तयिष्यति।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि नरश्रेष्ठ श्रीराम के वन में चले जाने पर मेरी मृत्यु हो गयी तो शेष जो मेरे प्रियजन (कौसल्या आदि) यहाँ रहेंगे, उनपर तू कौन-सा अत्याचार करेगी?॥८८॥
Show English Translation
How will my son for whom the cooks with kundalas in their ears used to proudly prepare enough food and beverages subsist on astringent, pungent, bitter wild fruits and roots?
ShlokaShloka 89
महार्हवस्त्रसंवीतो भूत्वा चिरसुखोषितः।।2.12.100।। काषायपरिधानस्तु कथं भूमौनिवत्स्यति।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवी कौसल्या को यदि मुझसे, श्रीराम से तथा शेष दोनों पुत्र लक्ष्मण और शत्रुघ्न से विछोह हो जायगा तो वह इतने बड़े दुःख को सहन नहीं कर सकेगी; अतः मेरे ही पीछे वह भी परलोक सिधार जायगी। (सुमित्रा का भी यही हाल होगा)
Show English Translation
How will he who was habituated to wearing expensive apparels and to (royal) comforts over a long period of time live (sleep) on the ground, putting on saffron robes?
ShlokaShloka 90
कस्यैतद्धारुणं वाक्यमेवंविधमचिन्तितम्।।2.12.101।। रामस्यारण्यगमनं भरतस्याभिषेचनम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कैकेयि! इस प्रकार कौसल्या को, सुमित्रा को और तीनों पुत्रों के साथ मुझे भी नरक-तुल्य महान् शोक में डालकर तू स्वयं सुखी होना
Show English Translation
Whose are these dreadful words, this inconceivable plan of Rama's exilement and Bharata's enthronement?
ShlokaShloka 91
धिगस्तु योषितो नाम शठा स्स्वार्थपरास्सदा। न ब्रवीमि स्त्रिय स्सर्वा भरतस्यैव मातरम्।।2.12.102।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अनेकानेक गुणों से सत्कृत, शाश्वत तथा क्षोभरहित यह इक्ष्वाकुकुल जब मुझसे और श्रीराम से परित्यक्त होकर शोक से व्याकुल हो जायगा, तब उस अवस्था में तू इसका पालन करेगी
Show English Translation
A woman means one who secretly harms others. This is shameful indeed. They always seek selfish interests. I do not say this of all women, only of Bharata's mother.
ShlokaShloka 92
अनर्थभावेऽर्थपरे नृशंसे ममानुतापाय निविष्टभावे। किमप्रियं पश्यसि मन्निमित्तं हितानुकारिण्यथवाऽपि रामे।।2.12.103।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि भरत को भी श्रीरामका यह वनमें भेजा जाना प्रिय लगता हो तो मेरी मृत्यु के बाद वे मेरे शरीर का दाहसंस्कार न करें
Show English Translation
O malicious one, O covetous one, O cruel one, O woman determined to torment me, what fault have you seen in Rama who is always devoted to the welfare of others?
ShlokaShloka 93
परित्यजेयुः पितरो हि पुत्रान्भार्याः पतींश्चापि कृतानुरागाः। कृत्स्नं हि सर्वं कुपितं जगत्स्याद्दृष्ट्वैव रामं व्यसने निमग्नम्।।2.12.104।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पुरुषशिरोमणि श्रीराम के वन-गमन के पश्चात् मेरी मृत्यु हो जाने पर अब विधवा होकर तू बेटे के साथ अयोध्या का राज्य करेगी
Show English Translation
This entire world will be inflamed to see Rama plunged in adversity. Fathers will abandon their sons. Wives, attached to their husbands, will forsake them.
ShlokaShloka 94
अहं पुनर्देवकुमाररूपमलङ्कृतं तं सुतमाव्रजन्तम्। नन्दामि पश्यन्नपि दर्शनेन भवामि दृष्ट्वैव च पुनर्युवेव।।2.12.105।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजकुमारी! तू मेरे दुर्भाग्य से मेरे घर में आकर बस गयी। तेरे कारण संसार में पापाचारी की भाँति मुझे निश्चय ही अनुपम अपयश, तिरस्कार और समस्त प्राणियों से अवहेलना प्राप्त होगी
Show English Translation
When I see my son, handsome and welladorned like the son of a celestial deity, coming towards me, I rejoice. Even his very sight makes me grow young again.
ShlokaShloka 95
विनाऽपि सूर्येण भवेत्प्रवृत्तिरवर्षता वज्रधरेण वाऽपि। रामं तु गच्छन्तमित स्समीक्ष्य जीवेन्न कश्चित्त्विति चेतना मे।।2.12.106।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरे पुत्र सामर्थ्यशाली राम बारंबार रथों, हाथियों और घोड़ोंसे यात्रा किया करते थे। वे ही अब उसविशाल वन में पैदल कैसे चलेंगे?
Show English Translation
Nature's activity will continue even without the Sun or even if Indra, wielder of the thunderbolt, sends no rain but none will live to see Rama departing to the forest. This is my conviction.
ShlokaShloka 96
विनाशकामामहिताममित्रामावासयं मृत्युमिवात्मनस्त्वाम्। चिरं बताङ्केन धृतासि सर्पी महाविषा तेन हतोऽस्मि मोहात्।।2.12.107।।
Show English Translation
Alas I carried all along on my lap a highly poisonous female snake I gave you shelter while you were like death .This delusion is the cause of my ruin.You were my enemy. You wished me harm. You wished my destruction.
ShlokaShloka 97
मया च रामेण च लक्ष्मणेन प्रशास्तु हीनो भरतस्त्वया सह। पुरं च राष्ट्रं च निहत्य बान्धवान् ममाहितानां च भवाभिहर्षिणी।।2.12.108।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भोजनके समय जिनके लिये कुण्डलधारी रसोइये प्रसन्न होकर ‘पहले मैं बनाऊँगा’ ऐसा कहते हुए खाने-पीने की वस्तुएँ तैयार करते थे, वे ही मेरे पुत्र रामचन्द्र वन में कसैले, तिक्त और कड़वे फलों का आहार करते हुए किस तरह निर्वाह करेंगे
Show English Translation
With Rama and Lakshmana withdrawn from me, my kinsmen killed, let Bharata along with you rule the city and the kingdom causing delight to my enemies.
ShlokaShloka 98
नृशंसवृत्ते व्यसनप्रहारिणि प्रसह्य वाक्यं यदिहाद्य भाषसे। न नाम ते केन मुखात्पतन्त्यधो विशीर्यमाणा दशना स्सहस्रधा।।2.12.109।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो सदा बहुमूल्य वस्त्र पहना करते थे और जिनका चिरकाल से सुख में ही समय बीता है, वे ही श्रीराम वन में गेरुए वस्त्र पहनकर कैसे रह सकेंगे?
Show English Translation
O cruelhearted woman, you strike one in adversity. Why are your teeth with which you are now speaking (such harsh words) do not fall to the ground, broken into a thousand fragments?
ShlokaShloka 99
न किञ्चिदाहाहितमप्रियं वचो न वेत्ति रामः परुषाणि भाषितुम्। कथन्नु रामे ह्यभिरामवादिनि ब्रवीषि दोषान्गुणनित्यसम्मते।।2.12.110।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम का वनगमन और भरत का अभिषेक-ऐसा कठोर वाक्य तुने किसकी प्रेरणा से अपने मुंह से निकाला है॥९९॥
Show English Translation
How do you find fault with Rama who does not utter even one harmful or unpalatable word, who does not know how to use harsh words, and who speaks pleasingly and who is always honoured for his virtues?
ShlokaShloka 100
प्रताम्य वा प्रज्वल वा प्रणश्य वा सहस्रशो वा स्फुटिता महीं व्रज। न ते करिष्यामि वच स्सुदारुणं ममाहितं केकयराजपांसनि।।2.12.111।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘स्त्रियों को धिक्कार है; क्योंकि वे शठ और स्वार्थपरायण होती हैं; परंतु मैं सारी स्त्रियों के लिये ऐसा नहीं कह सकता, केवल भरत की माता की ही निन्दा करता हूँ
Show English Translation
O obloquy on the house of Kekaya, you may grieve or burn yourself in the fire, or get destroyed. Even if you fall down on earth broken into a thousand pieces I will not act on your terrible, harmful words.
ShlokaShloka 101
क्षुरोपमां नित्यमसत्प्रियंवदां प्रदुष्टभावां स्वकुलोपघातिनीम्। न जीवितुं त्वां विषहेऽमनोरमां दिधक्षमाणां हृदयं सबन्धनम्।।2.12,112।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अनर्थ में ही अर्थबुद्धि रखनेवाली क्रूर कैकेयि! तू मुझे संताप देने के लिये ही इस घर में बसायी गयी है। अरी! मेरे कारण तू अपना कौन-सा अप्रिय होता देख रही है? अथवा सबका निरन्तर हित करने वाले श्रीराम में ही तुझे कौन-सी बुराई दिखायी देती है
Show English Translation
You are like a knife. You always speak palatable lies. You are malevolent. You are a destroyer of your own race. You displease the mind. You are intent on burning down all the links of my heart. I cannot bear to see you alive in this world.
ShlokaShloka 102
न जीवितं मेऽस्ति पुनःकुत स्सुखं विनाऽऽत्मजेनाऽत्मवतः कुतो रतिः। ममाहितं देवि न कर्तुमर्हसि स्पृशामि पादावपि ते प्रसीद मे।।2.12.113।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम को संकट के समुद्र में डूबा हुआ देखकर तो पिता अपने पुत्रों को त्याग देंगे। अनुरागिणी स्त्रियाँ भी अपने पतियों को त्याग देंगी। इस प्रकार यह सारा जगत् ही कुपित–विपरीत व्यवहार करनेवाला हो जायगा
Show English Translation
There is no life for me without my son (Rama). What to speak of happiness again? Where is pleasure for a selfrespecting man like me? O queen, it does not behove you to do this harmful act. I will touch your feet. Show pity on me.
ShlokaShloka 103
स भूमिपालो विलपन्ननाथवत्स्त्रिया गृहीतो हृदयेऽतिमात्रया। पपात देव्याश्चरणौ प्रसारितावुभावसम्स्पृश्य यथाऽतुरस्तथा।।2.12.114।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवकुमार के समान कमनीय रूपवाले अपने पुत्र श्रीराम को जब वस्त्र और आभूषणों से विभूषित होकर सामने आते देखता हूँ तो नेत्रों से उनकी शोभा निहारकर निहाल हो जाता हूँ। उन्हें देखकर ऐसा जान पड़ता है मानो मैं फिर जवान हो गया
Show English Translation
The king, with his heart in the grip of a woman, wailing like an orphan tried to reach her feet, exceeding the limit of selfrespect but, unable to touch them as she pulled them apart, he collapsed like a sick man. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे द्वादशस्सर्गः।। Thus ends the twelfth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.