Ayodhya Kanda
Sarga 37: Rama puts on bark--Vasistha blames Kaikeyi--says Sita was not ordained to wear bark.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 37
36 shlokas
ShlokaShloka 1
महामात्रवचः श्रुत्वा रामो दशरथं तदा।
अभ्यभाषत वाक्यं तु विनयज्ञो विनीतवत्।।2.37.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
प्रधान मन्त्री की पूर्वोक्त बात सुनकर विनय के ज्ञाता श्रीराम ने उस समय राजा दशरथ से विनीत होकर कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
On hearing the minister, Rama who knew how to be polite spoke these words to Dasaratha humbly:
ShlokaShloka 2
त्यक्तभोगस्य मे राजन् वने वन्येन जीवतः।
किं कार्यमनुयात्रेण त्यक्तसङ्गस्य सर्वतः।।2.37.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजन्! मैं भोगों का परित्याग कर चुका हूँ। मुझे जंगल के फल-मूलों से जीवन-निर्वाह करना है। जब मैं सब ओर से आसक्ति छोड़ चुका हूँ, तब मुझे सेना से क्या प्रयोजन है?
Show English TranslationEnglish Translation
O king giving up pleasures and attachments altogether I am going to live on whatever is available in the forest. What is the use of followers?
ShlokaShloka 3
यो हि दत्त्वा द्विपश्रेष्ठं कक्ष्यायां कुरुते मनः।
रज्जुस्नेहेन किं तस्य त्यजतः कुञ्जरोत्तमम्।।2.37.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो श्रेष्ठ गजराज का दान करके उसके रस्से में मन लगाता है—लोभवश रस्से को रख लेना चाहता है, वह अच्छा नहीं करता; क्योंकि उत्तम हाथी का त्याग करने वाले पुरुष को उसके रस्से में आसक्ति रखने की क्या आवश्यकता है?
Show English TranslationEnglish Translation
Having given away the best of elephants, will any one be interested in the rope tied to its girth? Why should one have any attachment for the rope after he has given up the elephant?
ShlokaShloka 4
तथा मम सतां श्रेष्ठ किं ध्वजिन्या जगत्पते।
सर्वाण्येवानुजानामि चीराण्येवाऽनयन्तु मे।।2.37.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सत्पुरुषों में श्रेष्ठ महाराज! इसी तरह मुझे सेना लेकर क्या करना है? मैं ये सारी वस्तुएँ भरत को अर्पित करने की अनुमति देता हूँ। मेरे लिये तो (माता कैकेयी की दासियाँ) चीर (चिथड़े या वल्कलवस्त्र) ला दें
Show English TranslationEnglish Translation
O best among the virtuous O lord of the world, I do not have any use for this army. I am giving away everything (to Bharata). Bring the bark only.
ShlokaShloka 5
खनित्रपिटके चोभे समानयत गच्छतः।
चतुर्दश वने वासं वर्षाणि वसतो मम।।2.37.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘दासियो! जाओ, खन्ती और पेटारी अथवा कुदारी और खाँची ये दोनों वस्तुएँ लाओ। चौदह वर्षों तक वन में रहने के लिये ये चीजें उपयोगी हो सकती हैं
Show English TranslationEnglish Translation
I am going to the forest to live there for fourteen years. Bring me two things: a basket and a crowbar.
ShlokaShloka 6
अथ चीराणि कैकेयी स्वयमाहृत्य राघवम्।
उवाच परिधत्स्वेति जनौघे निरपत्रपा।।2.37.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कैकेयी लाज-संकोच छोड़ चुकी थी। वह स्वयं ही जाकर बहुत-सी चीर ले आयी और जनसमुदाय में श्रीरामचन्द्रजी से बोली, ‘लो, पहन लो’
Show English TranslationEnglish Translation
Thereupon in the assembly of people, without any sense of shame Kaikeyi herself brought the bark robes and said to the son of the Raghus (Rama), Wear it.
ShlokaShloka 7
स चीरे पुरुषव्याघ्रः कैकेय्या प्रतिगृह्य ते।
सूक्ष्मवस्त्रमवक्षिप्य मुनिवस्त्राण्यवस्त ह।।2.37.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पुरुषसिंह श्रीराम ने कैकेयी के हाथ से दो चीर ले लिये और अपने महीन वस्त्र उतारकर मुनियों के-से वस्त्र धारण कर लिये
Show English TranslationEnglish Translation
The tiger among men (Rama) received the bark robes from Kaikeyi and putting off the fine apparel wore the robes of an ascetic.
ShlokaShloka 8
लक्ष्मणश्चापि तत्रैव विहाय वसने शुभे।
तापसाच्छादने चैव जग्राह पितुरग्रतः।।2.37.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इसी प्रकार लक्ष्मण ने भी अपने पिता के सामने ही दोनों सुन्दर वस्त्र उतारकर तपस्वियों के-से वल्कलवस्त्र पहन लिये
Show English TranslationEnglish Translation
Lakshmana also removed his auspicious raiment in front (presence) of his father and accepted (put on) the robes of an ascetic.
ShlokaShloka 9
अथाऽत्मपरिधानार्थं सीता कौशेयवासिनी।
समीक्ष्य चीरं सन्त्रस्ता पृषती वागुरामिव।।2.37.9।।
Show English TranslationEnglish Translation
Then Sita in silk clothes glanced at the bark robes meant for her to wear and was frightened like a doe seeing a (fowler's) snare.
ShlokaShloka 10
सा व्यपत्रपमाणेव प्रगृह्य च सुदुर्मनाः।
कैकेयी कुशचीरे ते जानकी शुभलक्षणा।।2.37.10।।
अश्रुसम्पूर्ण नेत्रा च धर्मज्ञा धर्मदर्शिनी।
गन्धर्वराजप्रतिमं भर्तारमिदमब्रवीत्।।2.37.11।।
Show English TranslationEnglish Translation
Sita of auspicious nature who knew her duties and understood righteousness, took the garments made of kusa grass from Kaikeyi. With a sense of abashment her eyes suffused with tears, she said to her husband who was the very image of the king of gandharvas.
ShlokaShloka 11
कथं नु चीरं बध्नन्ति मुनयो वनवासिनः।
इति ह्यकुशला सीता सा मुमोह मुहुर्मुहुः।।2.37.12।।
Show English TranslationEnglish Translation
Sita, unacquainted with wearing bark robes, asked Rama, perplexed 'How do the sages who live in the forest wear bark garment?'.
ShlokaShloka 12
कृत्वा कण्ठे च सा चीरमेकमादाय पाणिना।
तस्थौ ह्यकुशला तत्र व्रीडिता जनकात्मजा।।2.37.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तदनन्तर रेशमी-वस्त्र पहनने और धर्म पर ही दृष्टि रखने वाली धर्मज्ञा शुभलक्षणा जनकनन्दिनी सीता अपने पहनने के लिये भी चीरवस्त्र को प्रस्तुत देख उसी प्रकार डर गयीं, जैसे मृगी बिछे हुए जाल को देखकर भयभीत हो जाती है। वे कैकेयी के हाथ से दो वल्कल-वस्त्र लेकर लज्जित-सी हो गयीं। उनके मन में बड़ा दुःख हुआ और नेत्रों में आँसू भर आये। उस समय उन्होंने गन्धर्वराज के समान तेजस्वी पति से इस प्रकार पूछा—’नाथ! वनवासी मुनि लोग चीर कैसे बाँधते हैं?’ यह कहकर उसे धारण करने में कुशल न होने के कारण सीता बारम्बार मोह में पड़ जाती थीं- भूल कर बैठती थीं
Show English TranslationEnglish Translation
The daughter of Janaka, placed one end of the garment round her neck and held the other in her hand, and stood ashamed as she did not know what to do next.
ShlokaShloka 13
तस्यास्तत्क्षिप्रमागम्य रामो धर्मभृतां वरः।
चीरं बबन्ध सीतायाः कौशेयस्योपरि स्वयम्।।2.37.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
चीर-धारण में कुशल न होने से जनकनन्दिनी सीता लज्जित हो एक वल्कल गले में डाल दूसरा हाथ में लेकर चुपचाप खड़ी रहीं
Show English TranslationEnglish Translation
Rama, foremost among protectors of righteousness, came forward quickly and fastened the bark himself over her silk garment.
ShlokaShloka 14
रामं प्रेक्ष्य तु सीताया बध्नन्तं चीरमुत्तमम्।
अन्तःपुरगता नार्यो मुमुचुर्वारि नेत्रजम्।।2.37.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तब धर्मात्माओं में श्रेष्ठ श्रीराम जल्दी से उनके पास आकर स्वयं अपने हाथों से उनके रेशमी वस्त्र के ऊपर वल्कल-वस्त्र बाँधने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Beholding Rama fastening the bark garment on Sita, the women of the inner apartment shed tears from their eyes.
ShlokaShloka 15
ऊचुश्च परमायस्ता रामं ज्वलिततेजसम्।
वत्स नैवं नियुक्तेयं वनवासे मनस्विनी।।2.37.16।��
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सीता को उत्तम चीरवस्त्र पहनाते हुए श्रीराम की ओर देखकर रनवास की स्त्रियाँ अपने नेत्रों से आँसू बहाने लगीं
Show English TranslationEnglish Translation
Profoundly distressed, they said to Rama glowing with burning lustre O dear, no one has ordered this highminded Sita to dwell in the forest.
ShlokaShloka 16
पितुर्वाक्यानुरोधेन गतस्य विजनं वनम्।
तावद्दर्शनमस्या नः सफलं भवतु प्रभो।।2.37.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे सब अत्यन्त खिन्न होकर उदीप्त तेजवाले श्रीराम से बोलीं-‘बेटा! मनस्विनी सीता को इस प्रकार वनवास की आज्ञा नहीं दी गयी है।१६॥
Show English TranslationEnglish Translation
In obedience to the words of your father, O lord you are going to the forest. Till you return, please allow us to have her (Sita's) audience.
ShlokaShloka 17
लक्ष्मणेन सहायेन वनं गच्छस्व पुत्रक।
नेयमर्हति कल्याणी वस्तुं तापसवद्वने।।2.37.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘प्रभो! तुम पिता की आज्ञा का पालन करने के लिये जबतक निर्जन वन में जाकर रहोगे, तबतक इसी को देखकर हमारा जीवन सफल होने दो
Show English TranslationEnglish Translation
Go, O son to the forest with Lakshmana as your companion. (But) this auspicious Sita, will not be able to live in the jungle like a hermit.
ShlokaShloka 18
कुरु नो याचनां पुत्र सीता तिष्ठतु भामिनी।
धर्मनित्यस्स्वयं स्थातुं न हीदानीं त्वमिच्छसि।।2.37.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बेटा! तुम लक्ष्मण को अपना साथी बनाकर उनके साथ वन को जाओ, परंतु यह कल्याणी सीता तपस्वी मुनि की भाँति वन में निवास करने के योग्य नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
Do accede to our prayer. Let lovely Sita stay with us as you, O son faithful to your duty, will not like to remain here.
ShlokaShloka 19
तासामेवंविधा वाच शृण्वन् दशरथात्मजः।
बबन्धैव तदा चीरं सीतया तुल्यशीलया।।2.37.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पुत्र! तुम हमारी यह याचना सफल करो। भामिनी सीता यहीं रहे। तुम तो नित्य धर्मपरायण हो अतः स्वयं इस समय यहाँ नहीं रहना चाहते हो (परंतु सीता को तो रहने दो)’
Show English TranslationEnglish Translation
While Rama was listening to such words uttered by them, he got the bark robes fastened round Sita who was of similar nature.
ShlokaShloka 20
चीरे गृहीते तु तया समीक्ष्य नृपतेर्गुरुः।
निवार्य सीतां कैकेयीं वसिष्ठो वाक्यमब्रवीत्।।2.37.21।।
Show English TranslationEnglish Translation
When Sita wore the bark garments, Vasistha, the king's preceptor who was watching this restrained her (Sita) and said to Kaikeyi:
ShlokaShloka 21
अतिप्रवृत्ते दुर्मेधे कैकेयि कुलपांसनि।
वञ्चयित्वा च राजानं न प्रमाणेऽवतिष्ठसे।।2.37.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
माताओं की ऐसी बातें सुनते हुए भी दशरथ-नन्दन श्रीराम ने सीता को वल्कल-वस्त्र पहना ही दिया। पति के समान शील स्वभाव वाली सीता के वल्कल धारण कर लेने पर राजा के गुरु वसिष्ठजी के नेत्रों में आँसू भर आया। उन्होंने सीता को रोककर कैकेयी से कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
. You are exceeding all limits of decency O Kaikeyi your motive is evil. You are a disgrace to the race You have deceived the king and your behaviour does not conform to the standards (of righteousness).
ShlokaShloka 22
न गन्तव्यं वनं देव्या सीतया शीलवर्जिते।
अनुष्ठास्यति रामस्य सीता प्रकृतमासनम्।।2.37.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मर्यादा का उल्लङ्घन करके अधर्म की ओर पैर बढ़ाने वाली दुर्बुद्धि कैकेयी! तू केकयराज के कुल की जीती-जागती कलङ्क है। अरी! राजा को धोखा देकर अब तू सीमा के भीतर नहीं रहना चाहती है?
Show English TranslationEnglish Translation
You are devoid of good conduct, O Kaikeyi Divine Sita need not go to the forest. Remaining here she should occupy the royal throne of Rama.
ShlokaShloka 23
आत्मा हि दारास्सर्वेषां दारसङ्ग्रहवर्तिनाम्।
आत्मेयमिति रामस्य पालयिष्यति मेदिनीम्।।2.37.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘शील का परित्याग करने वाली दुष्टे! देवी सीता वन में नहीं जायँगी। राम के लिये प्रस्तुत हुए राजसिंहासन पर ये ही बैठेंगी
Show English TranslationEnglish Translation
For every householder, his wife is the soul. Since Sita is the soul of Rama, she can rule this earth.
ShlokaShloka 24
अथ यास्यति वैदेही वनं रामेण सङ्गता।
वयमप्यनुयास्यामः पुरं चेदं गमिष्यति।।2.37.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सम्पूर्ण गृहस्थों की पत्नियाँ उनका आधा अङ्ग हैं। इस तरह सीता देवी भी श्रीराम की आत्मा हैं; अतः उनकी जगह ये ही इस राज्य का पालन करेंगी
Show English TranslationEnglish Translation
Otherwise, if Sita goes with Rama to the forest, all of us along with the entire city will follow.
ShlokaShloka 25
अन्तपालाश्च यास्यन्ति सदारो यत्र राघवः।
सहोपजीव्यं राष्ट्रं च पुरं च सपरिच्छदम्।।2.37.26।।
Show English TranslationEnglish Translation
The guardians of the harem, its patron king Dasaratha with his retinue and, the people of this city will go wherever Rama lives with his wife.
ShlokaShloka 26
भरतश्च सशत्रुघ्नश्चीरवासा वनेचरः।
वने वसन्तं काकुत्स्थ मनुवत्स्यति पूर्वजम्���।2.37.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि विदेहनन्दिनी सीता श्रीराम के साथ वन में जायँगी तो हमलोग भी इनके साथ चले जायँगे। यह सारा नगर भी चला जायगा और अन्तःपुर के रक्षकभी चले जायँगे। अपनी पत्नी के साथ श्रीरामचन्द्रजी जहाँ निवास करेंगे, वहीं इस राज्य और नगर के लोग भी धन-दौलत और आवश्यक सामान लेकर चले जायँगे
Show English TranslationEnglish Translation
Wandering in the forest and wearing bark, Satrughna and Bharata will live in the company of their elder brother (Rama) in the jungle.
ShlokaShloka 27
तत श्शून्यां गतजनां वसुधां पादपै स्सह।
त्वमेका शाधि दुर्वृत्ता प्रजानामहिते स्थिता।।2.37.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘भरत और शत्रुघ्न भी चीरवस्त्र धारण करके वन में रहेंगे और वहाँ निवास करने वाले अपने बड़े भाई श्रीराम की सेवा करेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
Intent upon doing harm to the people with your vile behaviour, you alone rule this kingdom full of trees and deserted by men.
ShlokaShloka 28
न हि तद्भविता राष्ट्रं यत्र रामो न भूपतिः।
तद्वनं भविता राष्ट्रं यत्र रामो निवत्स्यति।।2.37.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘फिर तू वृक्षों के साथ अकेली रहकर इस निर्जन एवं सूनी पृथ्वी का राज्य करना। तू बड़ी दुराचारिणी है और प्रजा का अहित करने में लगी हुई है
Show English TranslationEnglish Translation
That is not a kingdom where Rama does not rule. If Rama lives in the forest, that shall be the kingdom.
ShlokaShloka 29
न ह्यदत्तां महीं पित्रा भरतः शास्तुमर्हति।
त्वयि वा पुत्रवद्वस्तुं यदि जातो महीपतेः।।2.37.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘याद रख, श्रीराम जहाँ के राजा न होंगे, वह राज्य राज्य नहीं रह जायगा–जंगल हो जायगा तथा श्रीराम जहाँ निवास करेंगे, वह वन एक स्वतन्त्र राष्ट्र बन जायगा
Show English TranslationEnglish Translation
If Bharata is truly born to the king, he will not rule the kingdom which has not been bestowed on him (wholeheartedly) by his father. Nor will he live like a son to you.
ShlokaShloka 30
यद्यपि त्वं क्षितितलाद्गगनं चोत्पतिष्यसि।
पितृर्वंशचरित्रज्ञः सोऽन्यथा न करिष्यति।।2.37.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि भरत राजा दशरथ से पैदा हुए हैं तो पिता के प्रसन्नतापूर्वक दिये बिना इस राज्य को कदापि लेना नहीं चाहेंगे तथा तेरे साथ पुत्रवत् बर्ताव करने के लिये भी यहाँ बैठे रहने की इच्छा नहीं करेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
Even if you were to fly from earth to sky, Bharata who knows the traditions of his father's dynasty, will not act otherwise.
ShlokaShloka 31
तत्त्वया पुत्रगर्धिन्या पुत्रस्य कृतमप्रियम्।
लोके हि स न विद्येत यो न राममनुव्रतः।।2.37.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तू पृथ्वी छोड़कर आसमान में उड़ जाय तो भी अपने पितृकुल के आचार-व्यवहार को जानने वाले भरत उसके विरुद्ध कुछ नहीं करेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
Therefore, by greedily guarding your son's interest you are doing him harm. There is none in this world who will not follow Rama.
ShlokaShloka 32
द्रक्ष्यस्यद्यैव कैकेयी पशुव्यालमृगद्विजान्।
गच्छतस्सह रामेण पादपांश्च तदुन्मुखान्।।2.37.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तूने पुत्र का प्रिय करने की इच्छा से वास्तव में उसका अप्रिय ही किया है; क्योंकि संसार में कोई ऐसा पुरुष नहीं है जो श्रीराम का भक्त न हो
Show English TranslationEnglish Translation
Today you shall see, O Kaikeyi, flocks of cattle, elephants, deer and birds following Rama, even the trees bending towards him.
ShlokaShloka 33
अथोत्तमान्याभरणानि देवि
देहि स्नुषायै व्यपनीय चीरम्।
न चीरमस्याः प्रविधीयतेति
न्यवारयत्तद्वसनं वसिष्टः।।2.37.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कैकेयि! तू आज ही देखेगी कि वन को जाते हुए श्रीराम के साथ पशु, सर्प, मृग और पक्षी भी चले जा रहे हैं औरों की तो बात ही क्या, वृक्ष भी उनके साथ जाने को उत्सुक हैं
Show English TranslationEnglish Translation
O Kaikeyi remove those bark robes and bestow on your daughterinlaw precious ornaments. She was not ordained to wear the bark. Vaisishta, saying so, prevented Sita from wearing that garment.
ShlokaShloka 34
एकस्य रामस्य वने निवास
स्त्वया वृतःकेकयराजपुत्री।
विभूषितेयं प्रतिकर्मनित्या
वसत्वरण्ये सह राघवेण।।2.37.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! सीता तेरी पुत्रवधू हैं। इनके शरीर से वल्कल-वस्त्र हटाकर तू इन्हें पहनने के लिये उत्तमोत्तम वस्त्र और आभूषण दे। इनके लिये वल्कल-वस्त्र देना कदापि उचित नहीं है।’ ऐसा कहकर वसिष्ठ ने उसे जानकी को वल्कल-वस्त्र पहनाने से मना किया
Show English TranslationEnglish Translation
O Kaikeyi, you asked that Rama only should dwell in the forest (wearing bark robes). Therefore let Sita, adorn her body daily, while she lives in the forest with Rama.
ShlokaShloka 35
यानैश्च मुख्यैः परिचारकैश्च
सुसंवृता गच्छतु राजपुत्री।
वस्त्रैश्च सर्वैस्सहितैर्विधानै
र्नेयं वृता ते वरसम्प्रदाने।।2.37.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे फिर बोले- ’केकयराजकुमारी! तूने अकेले श्रीराम के लिये ही वनवास का वर माँगा है (सीता के लिये नहीं); अतः ये राजकुमारी वस्त्राभूषणों से विभूषित होकर सदा शृङ्गार धारण करके वन में श्रीरामचन्द्रजी के साथ निवास करें
Show English TranslationEnglish Translation
Equipped with excellent chariots, attendants, garments, and all other needs let the princess (Sita) go. While seeking boons, you did not include Sita.
ShlokaShloka 36
तस्मिंस्तथा जल्पति विप्रमुख्ये
गुरौ नृपस्याप्रतिमप्रभावे।
नैव स्म सीता विनिवृत्तभावा
प्रियस्य भर्तुः प्रतिकारकामा।।2.37.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजकुमारी सीता मुख्य-मुख्य सेवकों तथा सवारियों के साथ सब प्रकार के वस्त्रों और आवश्यक उपकरणों से सम्पन्न होकर वन की यात्रा करें। तूने वर माँगते समय पहले सीता के वनवास की कोई चर्चा नहीं की थी (अतः इन्हें वल्कल-वस्त्र नहीं पहनाया जा सकता)’
Show English TranslationEnglish Translation
(Though) Vasistha, endowed with matchless power, the preceptor of the king and foremost among the brahmins thus expressed himself, Sita was not willing to swerve from her resolve in order to serve her beloved husband. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे सप्तत्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtyseventh sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.