Ayodhya Kanda
Sarga 20: Rama enters to the inner apartment of his mother Kausalya--informs her of his exile to the forest--lamentations of Kausalya.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 20
54 shlokas
ShlokaShloka 1
तस्मिंस्तु पुरुषव्याघ्रे निष्क्रामति कृताञ्जलौ।
आर्तशब्दो महान् जज्ञे स्त्रीणामन्तःपुरे तदा।।2.20.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उधर पुरुष सिंह श्रीराम हाथ जोड़े हुए ज्यों ही कैकेयी के महल से बाहर निकलने लगे, त्यों ही अन्तःपुर में रहने वाली राजमहिलाओं का महान् आर्तनाद प्रकट हुआ
Show English TranslationEnglish Translation
When the tiger among men (Rama) was coming out with folded palms, there arose a huge cry of distress among the ladies of the harem:
ShlokaShloka 2
कृत्येष्वचोदितः पित्रा सर्वस्यान्तःपुरस्य च।
गतिर्यश्शरणं चापि स रामोऽद्य प्रवत्स्यति।।2.20.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे कह रही थीं- ’हाय! जो पिता के आज्ञा न देने पर भी समस्त अन्तःपुर के आवश्यक कार्यों में स्वतः संलग्न रहते थे, जो हमलोगों के सहारे और रक्षक थे, वे श्रीराम आज वन को चले जायेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
Rama was the refuge and protector of all the inmates lot of the inner apartment although it was not his duty nor was he forced by his father to safeguard them. That Rama is now going on exile.
ShlokaShloka 3
कौशल्यायां यथा युक्तो जनन्यां वर्तते सदा।
तथैव वर्ततेऽस्मासु जन्मप्रभृति राघवः।।2.20.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वे रघुनाथजी जन्मसे ही अपनी माता कौसल्याके प्रति सदा जैसा बर्ताव करते थे, वैसा ही हमारे साथ भी करते थे
Show English TranslationEnglish Translation
Rama conducted himself towards us in the same way as he did towards his mother Kausalya right from the begining.
ShlokaShloka 4
न क्रुध्यत्यभिशप्तोऽपि क्रोधनीयानि वर्जयन्।
क्रुद्धान्प्रसादयन्सर्वान् स इतोऽद्य प्रवत्स्यति।।2.20.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो कठोर बात कह देने पर भी कुपित नहीं होते थे, दूसरों के मन में क्रोध उत्पन्न करने वाली बातें नहीं बोलते थे तथा जो सभी रूठे हुए व्यक्तियों को मना लिया करते थे, वे ही श्रीराम आज यहाँ से वन को चले जायँगे
Show English TranslationEnglish Translation
Rama who used to avoid deeds that caused anger, pacified those who were angry with him, and never lost his cool even when cursed, that Rama is going on exile today.
ShlokaShloka 5
अबुद्धिर्बत नो राजा जीवलोकं चरत्ययम्।
यो गतिं सर्वभूतानां परित्यजति राघवम्।।.2.20.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बड़े खेद की बात है कि हमारे महाराज की बुद्धि मारी गयी। ये इस समय सम्पूर्ण जीव-जगत् का विनाश करने पर तुले हुए हैं, तभी तो ये समस्त प्राणियों के जीवनाधार श्रीराम का परित्याग कर रहे हैं’
Show English TranslationEnglish Translation
Alas our king who has lost his brain, who has ordered the banishment of Rama, the refuge of all living beings, (on the other hand) is moving about in the world.
ShlokaShloka 6
इति सर्वा महिष्यस्ता विवत्सा इव धेनवः।
पतिमाचुक्रुशुश्चैव सस्वरं चापि चुक्रुशुः।।2.20.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार समस्त रानियाँ अपने पति को कोसने लगीं और बछड़ों से बिछुड़ी हुई गौओं की तरह उच्च स्वर से क्रन्दन करने लगीं
Show English TranslationEnglish Translation
Thus all the queens like calfless cows cried loudly blaming their husband.
ShlokaShloka 7
स हि चान्तःपुरे घोरमार्तशब्दं महीपतिः।
पुत्रशोकाभिसन्तप्तः श्रुत्वा व्यालीयताऽसने।।2.20.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अन्तःपुर का वह भयङ्कर आर्तनाद सुनकर महाराज दशरथ ने पुत्रशोक से संतप्त हो लज्जा के मारे बिछौने में ही अपने को छिपा लिया
Show English TranslationEnglish Translation
Tormented with grief on account of his son, the king sank in his seat on hearing the cries of distress from the inner apartment
ShlokaShloka 8
रामस्तु भृशमायस्तो निश्श्वसन्निव कुञ्जरः।
जगाम सहितो भ्रात्रा मातुरन्तःपुरं वशी।।2.20.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इधर जितेन्द्रिय श्रीरामचन्द्रजी स्वजनों के दुःख से अधिक खिन्न होकर हाथी के समान लंबी साँस खींचते हुए भाई लक्ष्मण के साथ माता के अन्तःपुरमें गये
Show English TranslationEnglish Translation
Deeply pained yet selfpossessed Rama, heaving sighs like an elephant went towards the inner apartment of his mother along with his brother.
ShlokaShloka 9
सोऽपश्यत्पुरुषं तत्र वृद्धं परमपूजितम्।
उपविष्टं गृहद्वारि तिष्ठतश्चापरान्बहून्।।2.20.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वहाँ उन्होंने उस घर के दरवाजे पर एक परम पूजित वृद्ध पुरुष को बैठा हुआ देखा और दूसरे भी बहुत-से मनुष्य वहाँ खड़े दिखायी दिये
Show English TranslationEnglish Translation
Rama beheld a highly venerable elderly man seated at the entrance of the residence and many others standing (nearby).
ShlokaShloka 10
दृष्ट्वैव तु तदा रामं ते सर्वे सहसोत्थिताः।
जयेन जयतां श्रेष्ठं वर्धयन्ति स्म राघवम्।।2.20.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे सब-के-सब विजयी वीरों में श्रेष्ठ रघुनन्दन श्रीराम को देखते ही जय-जयकार करते हुए उनकी सेवा में उपस्थित हुए और उन्हें बधाई देने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
On seeing Rama, all the eminent among the victors got up immediately and greeted him, saying, 'Victory to you'.
ShlokaShloka 11
प्रविश्य प्रथमां कक्ष्यां द्वितीयायां ददर्श सः।
ब्राह्मणान्वेदसम्पन्नान्वृद्धान्राज्ञाऽभिसत्कृतान्।।2.20.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पहली ड्योढ़ी पार करके जब वे दूसरी में पहुँचे, तब वहाँ उन्हें राजा के द्वारा सम्मानित बहुत-से वेदज्ञ ब्राह्मण दिखायी दिये॥११॥
Show English TranslationEnglish Translation
With the first courtyard crossed, Rama saw in the second aged brahmins versed in the Vedas, and duly honoured by the king.
ShlokaShloka 12
प्रणम्य रामस्तान्विप्रांस्तृतीयायां ददर्श सः।
स्त्रियो वृद्धास्तथा बाला द्वाररक्षणतत्पराः।।2.20.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उन वृद्ध ब्राह्मणों को प्रणाम करके श्रीरामचन्द्रजी जब तीसरी ड्योढ़ी में पहुँचे, तब वहाँ उन्हें द्वाररक्षा के कार्य में लगी हुई बहुत-सी नववयस्का एवं वृद्ध अवस्था वाली स्त्रियाँ दिखायी दीं
Show English TranslationEnglish Translation
Rama wished the brahmins and saw old men, women and children vigilantly guarding the door in the third courtyard.
ShlokaShloka 13
वर्धयित्वा प्रहृष्टास्ताः प्रविश्य च गृहं स्त्रियः।
न्यवेदयन्त त्वरिता राममातुः प्रियं तदा।।2.20.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उन्हें देखकर उन स्त्रियों को बड़ा हर्ष हुआ। श्रीराम को बधाई देकर उन स्त्रियों ने तत्काल महल के भीतर प्रवेश किया और तुरंत ही श्रीरामचन्द्रजी की माता को उनके आगमन का प्रिय समाचार सुनाया
Show English TranslationEnglish Translation
Wellpleased, the women then greeted him wishing prosperity. They hurried into the abode of Kausalya and gave her the happy news (of Rama's arrival).
ShlokaShloka 14
कौशल्यापि तदा देवी रात्रिं स्थित्वा समाहिता।
प्रभाते त्वकरोत्पूजां विष्णोः पुत्रहितैषिणी।।2.20.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय देवी कौसल्या पुत्र की मङ्गलकामना से रातभर जागकर सबेरे एकाग्रचित्त हो भगवान् विष्णु की पूजा कर रही थीं
Show English TranslationEnglish Translation
Having spent the night with a composed mind (abosorbed in meditation), Kausalya was worshipping lord Visnu in the early morning to secure her son's welfare.
ShlokaShloka 15
सा क्षौमवसना हृष्टा नित्यं व्रतपरायणा।
अग्निं जुहोति स्म तदा मन्त्रवत्कृतमङ्गला।।2.20.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे रेशमी वस्त्र पहनकर बड़ी प्रसन्नता के साथ निरन्तर व्रतपरायण होकर मङ्गलकृत्य पूर्ण करने के पश्चात् मन्त्रोच्चारणपूर्वक उस समय अग्नि में आहुति दे रही थीं
Show English TranslationEnglish Translation
Always engaged in the observance of vows, Kausalya (then) clad in silk cloth was performing rituals of auspiciousness, offering oblations to the firegod in accordance with mantras (Vedic hymns).
ShlokaShloka 16
प्रविश्य च तदा रामो मातुरन्त:पुरं शुभम्।
ददर्श मातरं तत्र हावयन्तीं हुताशनम्।।2.20.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उसी समय श्रीराम ने माता के शुभ अन्तःपुर में प्रवेश करके वहाँ माता को देखा। वे अग्नि में हवन करा रही थीं
Show English TranslationEnglish Translation
Rama entered the auspicious inner apartment of his mother and saw her exhorting the priests to offer sacrificial oblations to Agni (firegod).
ShlokaShloka 17
देवकार्यनिमित्तं च तत्रापश्यत्समुद्यतम्।
दध्यक्षतं घृतं चैव मोदकान्हविषस्तथा।।2.20.17।।
लाजान्माल्यानि शुक्लानि पायसं कृसरं तथा।
समिध: पूर्णकुम्भांश्च ददर्श रघुनन्दनः।।2.20.18।।
Show English TranslationEnglish Translation
There Rama saw curd, grains of rice, clarified butter, sweetmeats, oblations, parched grain, white garlands, porridge of cooked rice mixed with sesame seeds, sacrirficial faggots, vessels filled with water, etc. kept ready for religious rites.
ShlokaShloka 18
तां शुक्लक्षौमसंवीतां व्रतयोगेन कर्शिताम्।
तर्पयन्तीं ददर्शाद्भिर्देवतां देववर्णिनी��्।।2.20.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रघुनन्दन ने देखा तो वहाँ देव-कार्य के लिये बहुत सी सामग्री संग्रह करके रखी हुई है। दही, अक्षत, घी, मोदक, हविष्य, धान का लावा, सफेद माला, खीर, खिचड़ी, समिधा और भरे हुए कलश ये सब वहाँ दृष्टिगोचर हुए
Show English TranslationEnglish Translation
Kausalya, emaciated due to observance of vows and clad in white silk looked like a celestial being. She was engaged in offering libations to the deities.
ShlokaShloka 19
सा चिरस्यात्मजं दृष्ट्वा मातृनन्दनमागतम्।
अभिचक्राम संहृष्टा किशोरं बडबा यथा।।2.20.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उत्तम कान्तिवाली माता कौसल्या सफेद रंग की रेशमी साड़ी पहने हुए थीं। वे व्रत के अनुष्ठान से दुर्बल हो गयी थीं और इष्टदेवता का तर्पण कर रही थीं। इस अवस्थामें श्रीराम ने उन्हें देखा
Show English TranslationEnglish Translation
Seeing her son who had come after a long time and who is a source of joy to his mother, Kausalya approached him with great delight like a mare to her young calf.
ShlokaShloka 20
स मातरमभिक्रान्तामुपसंगृह्य राघवः।
परिष्वक्तश्च बाहुभ्यामुपाघ्रातश्च मूर्धनि।।2.20.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
माता का आनन्द बढ़ाने वाले प्रिय पुत्र को बहुत देर के बाद सामने उपस्थित देख कौसल्यादेवी बड़े हर्ष में भरकर उसकी ओर चलीं, मानो कोई घोड़ी अपने बछेड़े को देखकर बड़े हर्ष से उसके पास आयी हो
Show English TranslationEnglish Translation
The scion of the Raghus saw his mother coming and bowed her. She held him in both her arms and kissed his forehead.
ShlokaShloka 21
तमुवाच दुराधर्षं राघवं सुतमात्मनः।
कौशल्या पुत्रवात्सल्यादिदं प्रियहितं वचः।।2.20.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीरघुनाथजी ने निकट आयी हुई माता के चरणों में प्रणाम किया और माता कौसल्या ने उन्हें दोनों भुजाओं से कसकर छाती से लगा लिया तथा बड़े प्यार से उनका मस्तक सूंघा
Show English TranslationEnglish Translation
Out of love for her son, the invincible scion of the Raghu dynasty, Kausalya spoke with gentle and pleasant words:
ShlokaShloka 22
वृद्धानां धर्मशीलानां राजर्षीणां महात्मनाम्।
प्राप्नुह्यायुश्च कीर्तिं च धर्मं चोपहितं कुले।।2.20.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय कौसल्यादेवी ने अपने दुर्जय पुत्र श्रीरामचन्द्रजी से पुत्रस्नेहवश यह प्रिय एवं हितकर बात कही-॥२२॥
Show English TranslationEnglish Translation
May you attain long life and fame like those of the aged, virtuous and great rajarsis who upheld the righteousness in the race.
ShlokaShloka 23
सत्यप्रतिज्ञं पितरं राजानं पश्य राघव।
अद्यैव हि त्वां धर्मात्मा यौवराज्येऽभिषेक्ष्यति।।2.20.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बेटा! तुम धर्मशील, वृद्ध एवं महात्मा राजर्षियों के समान आयु, कीर्ति और कुलोचित धर्म प्राप्त करो
Show English TranslationEnglish Translation
O scion of the Raghu race see the king, your righteous and truthful father, who will consecrate you as princeregent today itself.
ShlokaShloka 24
दत्तमासनमालभ्य भोजनेन निमन्त्रितः।
मातरं राघवः किञ्चिद्व्रीडात्प्रसार्याञ्जलिमब्रवीत्।।2.20.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रघुनन्दन! अब तुम जाकर अपने सत्यप्रतिज्ञ पिता राजा का दर्शन करो। वे धर्मात्मा नरेश आज ही तुम्हारा युवराज के पद पर अभिषेक करेंगे’
Show English TranslationEnglish Translation
Invited (by Kausalya) to partake the food, Rama out of abashment only touched the seat provided to him and having stretched his folded palms spoke to his mother.
ShlokaShloka 25
स स्वभावविनीतश्च गौरवाच्च तदा नतः।
प्रस्थितो दण्डकारण्यमाप्रष्टुमुपचक्रमे।।2.20.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
यह कहकर माता ने उन्हें बैठने के लिये आसन दिया और भोजन करने को कहा। भोजन के लिये निमन्त्रित होकर श्रीराम ने उस आसन का स्पर्श मात्र कर लिया। फिर वे अञ्जलि फैलाकर माता से कुछ कहने को उद्यत हुए
Show English TranslationEnglish Translation
Modest by nature, Rama with respectful humility began seeking her permission for his departure to Dandaka forest:
ShlokaShloka 26
देवि नूनं न जानीषे महद्भयमुपस्थितम्।
इदं तव च दुःखाय वैदेह्या लक्ष्मणस्य च।।2.20.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे स्वभाव से ही विनयशील थे तथा माता के गौरव से भी उनके सामने नतमस्तक हो गये थे। उन्हें दण्डकारण्य को प्रस्थान करना था, अतः वे उसके लिये आज्ञा लेने का उपक्रम करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
O mother surely you do not know that a great misfortune has befallen, causing distress to you, Sita and Lakshmana, too.
ShlokaShloka 27
गमिष्ये दण्डकारण्यं किमनेनासनेन मे।
विष्टरासनयोग्यो हि कालोऽयं मामुपस्थितः।।2.20.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उन्होंने कहा—’देवि! निश्चय ही तुम्हें मालूम नहीं है, तुम्हारे ऊपर महान् भय उपस्थित हो गया है। इस समय मैं जो बात कहने जा रहा हूँ, उसे सुनकर तुमको, सीता को और लक्ष्मण को भी दुःख होगा; तथापि कहूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
I am setting forth to Dandaka forest. What is this seat for? A time has come for me when I am fit for a seat of kusa grass.
ShlokaShloka 28
चतुर्दश हि वर्षाणि वत्स्यामि विजने वने।
मधुमूलफलैर्जीवन्हित्वा मुनिवदामिषम्।।2.20.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अब तो मैं दण्डकारण्य में जाऊँगा, अतः ऐसे बहुमूल्य आसन की मुझे क्या आवश्यकता है? अब मेरे लिये यह कुश की चटाई पर बैठने का समय आया है
Show English TranslationEnglish Translation
Abstaining from eating meat like hermits and living on honey, fruits and roots, I am to live in the solitary forest for fourteen years.
ShlokaShloka 29
भरताय महाराजो यौवराज्यं प्रयच्छति।
मां पुनर्दण्डकारण्ये विवासयति तापसम्।।2.20.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं राजभोग्य वस्तु का त्याग करके मुनि की भाँति कन्द, मूल और फलों से जीवन-निर्वाह करता हुआ चौदह वर्षों तक निर्जन वन में निवास करूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
The great king is conferring the status of heirapparent on Bharata while he is banishing me to Dandaka forest to live like an ascetic.
ShlokaShloka 30
स षट्चाष्टौ च वर्षाणि वत्स्यामि विजने वने।
आसेवमानो वन्यानि फलमूलैश्च वर्तयन्।।2.20.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महाराज युवराज का पद भरत को दे रहे हैं और मुझे तपस्वी बनाकर दण्डकारण्य में भेज रहे हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Living on things available in the forest, on fruits and roots, I am to dwell in the uninhabited jungle for fourteen years.
ShlokaShloka 31
सा निकृत्तेव सालस्य यष्टिः परशुना वने।
पपात सहसा देवी देवतेव दिवश्च्युता।।2.20.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अतः चौदह वर्षों तक निर्जन वन में रहूँगा और जंगल में सुलभ होने वाले वल्कल आदि को धारण करके फल-मूल के आहार से ही जीवन-निर्वाह करता रहूँगा’
Show English TranslationEnglish Translation
All on a sidden Kausalya fell down on the ground like the branch of a sal tree in the forest severed by an axe, like a goddess dropped from heaven.
ShlokaShloka 32
तामदुःखोचितां दृष्ट्वा पतितां कदलीमिव।
रामस्तूत्थापयामास मातरं गतचेतसम्।।2.20.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
यह अप्रिय बात सुनकर वन में फरसे से काटी हुई शालवृक्ष की शाखा के समान कौसल्या देवी सहसा पृथ्वी पर गिर पड़ीं, मानो स्वर्ग से कोई देवाङ्गना भूतल पर आ गिरी हो
Show English TranslationEnglish Translation
Seeing his mother who had done nothing to deserve (this) suffering and who had fallen down like a plantain tree, deprived of her senses, Rama raised her up (from the ground).
ShlokaShloka 33
उपावृत्त्योत्थितां दीनां बडबामिव वाहिताम्।
पांसुकुण्ठितसर्वाङ्गीं विममर्श च पाणिना।।2.20.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जिन्होंने जीवन में कभी दुःख नहीं देखा था- जो दुःख भोगने के योग्य थीं ही नहीं, उन्हीं माता कौसल्या को कटी हुई कदली की भाँति अचेतअवस्था में भूमिपर पड़ी देख श्रीराम ने हाथ का सहारा देकर उठाया॥३३॥
Show English TranslationEnglish Translation
Rama gently wiped away the dust that had covered her body as Kausalya stood miserable, like a mare who stands up after having rolled on the ground while pulling the load.
ShlokaShloka 34
सा राघवमुपासीनमसुखार्ता सुखोचिता।
उवाच पुरुषव्याघ्रमुपशृण्वति लक्ष्मणे।।2.20.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे कोई घोड़ी पहले बड़ा भारी बोझ ढो चुकी हो और थकावट दूर करने के लिये धरती पर लोटपोटकर उठी हो, उसी तरह उठी हुई कौसल्याजी के समस्त अङ्गों में धूल लिपट गयी थी और वे अत्यन्त दीन दशा को पहुँच गयी थीं। उस अवस्था में श्रीराम ने अपने हाथ से उनके अङ्गों की धूल पोंछी
Show English TranslationEnglish Translation
Kausalya who deserved happiness yet was struck down by (this) distress spoke to Rama, the tiger among men who was sitting nearby, while Lakshmana was listening.
ShlokaShloka 35
यदि पुत्र न जायेथा मम शोकाय राघव।
न स्म दुःखमतो भूयः पश्येयमहमप्रजाः।।2.20.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कौसल्याजी ने जीवन में पहले सदा सुख ही देखा था और उसी के योग्य थीं, परंतु उस समय वे दुःख से कातर हो उठी थीं। उन्होंने लक्ष्मण के सुनते हुए अपने पास बैठे पुरुषसिंह श्रीराम से इस प्रकार कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
O my son, if you were not born to me, I, even as a woman without progeny, would not have experienced grief, more intense than this.
ShlokaShloka 36
एक एव हि वन्ध्याया श्शोको भवति मानसः।
अप्रजाऽस्मीति सन्तापो न ह्यन्यः पुत्र विद्यते।।2.20.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बेटा रघुनन्दन! यदि तुम्हारा जन्म न हुआ होता तो मुझे इस एक ही बात का शोक रहता। आज जो मुझपर इतना भारी दुःख आ पड़ा है, इसे वन्ध्या होने पर मुझे नहीं देखना पड़ता
Show English TranslationEnglish Translation
O my son a barren woman has only one mental agony that she has no progeny. Except that she does not have any other sorrow.
ShlokaShloka 37
न दृष्टपूर्वं कल्याणं सुखं वा पतिपौरुषे।
अपि पुत्रे ऽपि पश्येयमिति रामाऽस्थितं मया।।2.20.38।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बेटा! वन्ध्या को एक मानसिक शोक होता है। उसके मन में यह संताप बना रहता है कि मुझे कोई संतान नहीं है, इसके सिवा दूसरा कोई दुःख उसे नहीं होता
Show English TranslationEnglish Translation
I did not have the fortune, O Rama, to enjoy any auspicious moment or pleasure earlier when my husband was in authority. I exist with the hope that I will have it when my son assumes authority.
ShlokaShloka 38
सा बहून्यमनोज्ञानि वाक्यानि हृदयच्छिदाम्।
अहं श्रोष्ये सपत्नीनामवराणां वरा सती।।2.20.39।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बेटा राम! पति के प्रभुत्वकाल में एक ज्येष्ठ पत्नी को जो कल्याण या सुख प्राप्त होना चाहिये, वह मुझे पहले कभी नहीं देखने को मिला। सोचतीथी, पुत्र के राज्य में मैं सब सुख देख लूँगी और इसी आशा से मैं अब तक जीती रही
Show English TranslationEnglish Translation
I, being the eldest (of the queens) will have to listen to many heartbreaking and unpleasant words from my fellowwives who are younger to me.
ShlokaShloka 39
अतो दुःखतरं किं नु प्रमदानां भविष्यति।
मम शोको विलापश्च यादृशोऽयमनन्तकः।।2.20.40।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बड़ी रानी होकर भी मुझे अपनी बातों से हृदय को विदीर्ण कर देने वाली छोटी सौतों के बहुत-से अप्रिय वचन सुनने पड़ेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
There cannnot be greater distress for any woman than such unending grief and lamentation (which I am now experiencing).
ShlokaShloka 40
त्वयि सन्निहितेऽप्येवमहमासं निराकृता।
किं पुनः प्रोषिते तात ध्रुवं मरणमेव मे।।2.20.41।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘स्त्रियों के लिये इससे बढ़कर महान् दुःख और क्या होगा; अतः मेरा शोक और विलाप जैसा है, उसका कभी अन्त नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
O child even when you are nearby I am neglected like this. What to say when you are banished. Death is certain to me.
ShlokaShloka 41
अत्यन्तनिगृहीतास्मि भर्तुर्नित्यमतन्त्रिता।
परिवारेण कैकेय्या स्समा वाप्यथवाऽवरा।।2.20.42।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तात! तुम्हारे निकट रहने पर भी मैं इस प्रकार सौतों से तिरस्कृत रही हूँ, फिर तुम्हारे परदेश चले जाने पर मेरी क्या दशा होगी? उस दशा में तो मेरा मरण ही निश्चित है
Show English TranslationEnglish Translation
Treating me as an equal or inferior to the attendants of Kaikeyi and making me always dependent, my husband has greatly suppressed me.
ShlokaShloka 42
योऽहि मां सेवते कश्चिदथवाप्यनुवर्तते।
कैकेय्याः पुत्रमन्वीक्ष्य स्वश्चि जनो नाभिभाषते।।2.20.43।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पति की ओर से मुझे सदा अत्यन्त तिरस्कार अथवा कड़ी फटकार ही मिली है, कभी प्यार और सम्मान नहीं प्राप्त हुआ है। मैं कैकेयी की दासियों के बराबर अथवा उनसे भी गयी-बीती समझी जाती हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
Any one who serves me or follows me will not talk to me after seeing Bharata (installed as heirapparent).
ShlokaShloka 43
नित्यक्रोधतया तस्याः कथं नु खरवादितत्।
कैकेय्या वदनं द्रष्टुं पुत्र शक्ष्यामि दुर्गता।।2.20.44।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो कोई मेरी सेवा में रहता या मेरा अनुसरण करता है, वह भी कैकेयी के बेटे को देखकर चुप होजाता है, मुझसे बात नहीं करता है
Show English TranslationEnglish Translation
Fallen into an unfortunate state how can I look at Kaikeyi's face who is always harsh and in temper?
ShlokaShloka 44
दश सप्त च वर्षाणि जातस्य तव राघव
अतितानि प्रकाङ्क्षन्त्या मया दुःखपरिक्षयम्।।2.20.45।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बेटा! इस दुर्गति में पड़कर मैं सदा क्रोधी स्वभाव के कारण कटुवचन बोलने वाले उस कैकेयी के मुख को कैसे देख सकूँगी॥४४॥
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama, I have spent the last seventeen years after your birth with the expectaion that my sorrows would come to an end.
ShlokaShloka 45
तदक्षयं महद्दुःखं नोत्सहे सहितुं चिरम्।
विप्रकारं सपत्नीनामेवं जीर्णाऽपि राघव।।2.20.46।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रघुनन्दन! तुम्हारे उपनयनरूप द्वितीय जन्म लिये सत्रह वर्ष बीत गये (अर्थात् तुम अब सत्ताईस वर्ष के हो गये)। अबतक मैं यही आशा लगाये चली आ रही थी कि अब मेरा दुःख दूर हो जायगा
Show English TranslationEnglish Translation
Therefore, O Rama, I cannot at this old age endure this great, endless sorrow and the insults from cowives for long.
ShlokaShloka 46
अपश्यन्ती तव मुखं परिपूर्णशशिप्रभम्।
कृपणा वर्तयिष्यामि कथं कृपणजीविकाम्।।2.20.47।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राघव! अब इस बुढ़ापे में इस तरह सौतों का तिरस्कार और उससे होने वाले महान् अक्षय दुःख को मैं अधिक काल तक नहीं सह सकती
Show English TranslationEnglish Translation
Without beholding your face that is as bright as the full Moon, how can this wretched woman live this pitiable life?
ShlokaShloka 47
उपवासैश्च योगैश्च बहुभिश्च परिश्रमैः।
दुःखं संवर्धितो मोघं त्वं हि दुर्गतया मया।।2.20.48।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पूर्ण चन्द्रमा के समान तुम्हारे मनोहर मुख को देखे बिना मैं दुःखिनी दयनीय जीवनवृत्ति से रहकर कैसे निर्वाह करूँगी
Show English TranslationEnglish Translation
Through meditation, through fasts and with a great deal of efforts you have been brought up by this luckless (mother). But alas this is all in vain.
ShlokaShloka 48
स्थिरं तु हृदयं मन्ये ममेदं यन्न दीर्यते।
प्रावृषीव महानद्या स्पृष्टं कूलं नवाम्भसा।।2.20.49।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बेटा! (यदि तुझे इस देश से निकल ही जाना है तो) मुझ भाग्यहीना ने बारंबार उपवास, देवताओं का ध्यान तथा बहुत-से परिश्रमजनक उपाय करके व्यर्थ ही तुम्हारा इतने कष्ट से पालन-पोषण किया है
Show English TranslationEnglish Translation
I think my heart must be very firm (hard) like the bark of a great river which, touched by (a flood of) fresh water in the rainy season does not disintegrate.
ShlokaShloka 49
ममैव नूनं मरणं न विद्यते
न चावकाऽशोस्ति यमक्षयेऽमम।
यदन्तकोऽद्यैव न मां जिहीर्षति।
प्रसह्य सिंहो रुदतीं मृगीमिव।।2.20.50।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं समझती हूँ कि निश्चय ही यह मेरा हृदय बड़ा कठोर है, जो तुम्हारे बिछोह की बात सुनकर भी वर्षाकाल के नूतन जल के प्रवाह से टकराये हुए महानदी के कगार की भाँति फट नहीं जाता है
Show English TranslationEnglish Translation
There is no room for me in the abode of Yama (the god of death). If he does not carry me off forcibly like a lion carrying away a crying female deer, certainly there is no death for me.
ShlokaShloka 50
स्थिरं हि नूनं हृदयं ममायसं
न भिद्यते यद्भुवि नावदीर्यते।
अनेन दुःखेन च देहमर्पितं
ध्रुवं ह्यकाले मरणं न विद्यते।।2.20.51।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
निश्चय ही मेरे लिये कहीं मौत नहीं है, यमराज के घर में भी मेरे लिये जगह नहीं है, तभी तो जैसे किसी रोती हुई मृगी को सिंह जबरदस्ती उठा ले जाता है, उसी प्रकार यमराज मुझे आज ही उठा ले जाना नहीं चाहता है
Show English TranslationEnglish Translation
Surely my still (hard) heart is made of iron. It neither bursts nor breaks down on the ground. Pervaded by grief, there is no untimely death for this my body, too.
ShlokaShloka 51
इदं हि दुःखं यदनर्थकानि मे
व्रतानि दानानि च संयमाश्च हि।
तपश्च तप्तं यदपत्यकारणा
त्सुनिष्फलं बीजमिवोप्तमूषरे।।2.20.52।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अवश्य ही मेरा कठोर हृदय लोहे का बना हुआ है, जो पृथिवी पर पड़ने पर भी न तो फटता है और न टूक-टूक हो जाता है। इसी दुःख से व्याप्त हुए इस शरीर के भी टुकड़े-टुकड़े नहीं हो जाते हैं। निश्चय ही, मृत्युकाल आये बिना किसी का मरण नहीं होता है
Show English TranslationEnglish Translation
My regret is that all my mortifications, gifts of charity and penances are of no avail. Even the asceticism which I practised for the sake of progeny was fruitless like a seed sown in a barren land.
ShlokaShloka 52
यदि ह्यकाले मरणं स्वयेच्छया
लभेत कश्चिद्गुरुदुःखकर्शितः।
गताहमद्यैव परेतसंसदं
विना त्वया धेनुरिवात्मजेन वै।।2.20.53।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सबसे अधिक दुःख की बात तो यह है कि पुत्र के सुख के लिये मेरे द्वारा किये गये व्रत, दान और संयम सब व्यर्थ हो गये। मैंने संतान की हित-कामना से जो तप किया है, वह भी ऊसर में बोये हुए बीज की भाँति निष्फल हो गया
Show English TranslationEnglish Translation
If any one, tormented with great sorrow, could willingly commit suicide I would have gone the way to the assembly of Yama (the lord of death) right away as without you I will be now like a cow without a calf.
ShlokaShloka 53
अथापि किं जीवितमद्य मे वृथा
त्वया विना चन्द्रनिभाननप्रभ।
अनुव्रजिष्यामि वनं त्वयैव गौ
स्सुदुर्बला वत्समिवानुकाङ्क्षया।।2.20.54।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि कोई मनुष्य भारी दुःखसे पीड़ित हो असमयमें भी अपनी इच्छाके अनुसार मृत्यु पा सके तो मैं तुम्हारे बिना अपने बछड़ेसे बिछुड़ी हुई गायकी भाँति आज ही यमराजकी सभामें चली जाऊँ
Show English TranslationEnglish Translation
What is the use of this life now? What is life without you whose countenance glows like the full Moon? Like a cow emaciated by its search for the calf, I will follow you into the forest.
ShlokaShloka 54
भृशमसुखममर्षिता तदा
बहु विललाप समीक्ष्य राघवम्।
व्यसनमुपनिशम्य सा मह
त्सुतमिव बद्धमवेक्ष्य किन्नरी।।2.20.55।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘चन्द्रमा के समान मनोहर मुख-कान्ति वाले श्रीराम! यदि मेरी मृत्यु नहीं होती है तो तुम्हारे बिना यहाँ व्यर्थ कुत्सित जीवन क्यों बिताऊँ? बेटा! जैसे गौ दुर्बल होने पर भी अपने बछडे के लोभ से उसके पीछे-पीछे चली जाती है, उसी प्रकार मैं भी तुम्हारे साथ ही वन को चली चलूँगी’
Show English TranslationEnglish Translation
Kausalya, filled with anger due to extreme sorrow reflected over her misfortune, and burst into harrowing tears, looking at Rama, like a kinnari looking at her grownup son taken captive. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे विंशस्सर्गः।। Thus ends the twentieth sarga of Ayodhyakanda of the the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.