Ayodhya Kanda

Sarga 48: Lamentations of women in Ayodhya.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 48

35 shlokas

ShlokaShloka 1
तेषामेवं विषण्णानां पीडितानामतीव च। बाष्पविप्लुतनेत्राणां सशोकानां मुमूर्षया।।2.48.1।। अनुगम्य निवृत्तानां रामं नगरवासिनाम्। उद्गतानीव सत्वानि बभूवुरमनस्विनाम्।।2.48.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार जो विषादग्रस्त, अत्यन्त पीड़ित,शोकमग्न तथा प्राण त्याग देने की इच्छा से युक्त हो नेत्रों से आँसू बहा रहे थे, श्रीरामचन्द्रजी के साथ जाकर भी जो उन्हें लिये बिना लौट आये थे और इसीलिये जिनका चित्त ठिकाने नहीं था, उन नगरवासियों की ऐसी दशा हो रही थी मानो उनके प्राण निकल गये हों
Show English Translation
The people afflicted with sorrow followed Rama and returned to the city deeply distressed. Eyes overflowing with tears, they longed for death. Smitten with grief, they lost their highmindedness and looked as if their life had been drained out.
ShlokaShloka 2
तेषामेवं विषण्णानां पीडितानामतीव च। बाष्पविप्लुतनेत्राणां सशोकानां मुमूर्षया।।2.48.1।। अनुगम्य निवृत्तानां रामं नगरवासिनाम्। उद्गतानीव सत्वानि बभूवुरमनस्विनाम्।।2.48.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार जो विषादग्रस्त, अत्यन्त पीड़ित,शोकमग्न तथा प्राण त्याग देने की इच्छा से युक्त हो नेत्रों से आँसू बहा रहे थे, श्रीरामचन्द्रजी के साथ जाकर भी जो उन्हें लिये बिना लौट आये थे और इसीलिये जिनका चित्त ठिकाने नहीं था, उन नगरवासियों की ऐसी दशा हो रही थी मानो उनके प्राण निकल गये हों
Show English Translation
The people afflicted with sorrow followed Rama and returned to the city deeply distressed. Eyes overflowing with tears, they longed for death. Smitten with grief, they lost their highmindedness and looked as if their life had been drained out.
ShlokaShloka 3
स्वं स्वं निलयमागम्य पुत्रदारैस्समावृता। अश्रूणि मुमुचुस्सर्वे बाष्पेण पिहिताननाः।।2.48.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे सब अपने-अपने घर में आकर पत्नी और पुत्रों से घिरे हुए आँसू बहाने लगे। उनके मुख अश्रुधारा से आच्छादित थे
Show English Translation
The subjects reached their respective homes and surrounded by their sons and wives broke down their faces flooded with tears.
ShlokaShloka 4
न चाहृष्यन् नचामोदन् वणिजो न प्रसारयन्। न चाशोभन्त पण्यानि नापचन् गृहमेधिनः।।2.48.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनके शरीर में हर्ष का कोई चिह्न नहीं दिखायी देता था तथा मन में भी आनन्द का अभाव ही था। वैश्यों ने अपनी दुकानें नहीं खोली। क्रय-विक्रय की वस्तुएँ बाजारों में फैलायी जाने पर भी उनकी शोभा नहीं हुई (उन्हें लेने के लिये ग्राहक नहीं आये)। उस दिन गृहस्थों के घर में चूल्हे नहीं जले—रसोई नहीं बनी
Show English Translation
The people had no joy in life nor did they find cheer in anything. The merchants did not offer their wares for sale. The marketplace looked graceless (lifeless). (The stocks were empty). The householders did not cook their food.
ShlokaShloka 5
नष्टं दृष्ट्वा नाभ्यनन्दन् विपुलं वा धनागमम्। पुत्रं प्रथमजं लब्ध्वा जननी नाभ्यनन्दत।।2.48.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
खोयी हुई वस्तु मिल जाने पर भी किसी को प्रसन्नता नहीं हुई, विपुल धन-राशि प्राप्त हो जाने पर भी किसी ने उसका अभिनन्दन नहीं किया। जिसने प्रथम बार पुत्र को जन्म दिया था, वह माता भी आनन्दित नहीं हुई
Show English Translation
Neither loss nor acquisition of wealth mattered (to the people). No mother rejoiced over getting her firstborn son.
ShlokaShloka 6
गृहे गृहे रुदन्त्यश्च भर्तारं गृहमागतम्। व्यगर्हयन्त दुःखार्ता वाग्भिस्तोत्रैरिव द्विपान्।।2.48.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्रत्येक घर की स्त्रियाँ अपने पतियों को श्रीराम के बिना ही लौटकर आये देख रो पड़ीं और दुःख से आतुर हो कठोर वचनों द्वारा उन्हें कोसने लगीं, मानो महावत अंकुशों से हाथियों को मार रहे हों
Show English Translation
In every house, women wept and in anguish heaped abuses on their husbands on their arrival at home with words (sharp) like goads on elephants:
ShlokaShloka 7
किं नु तेषां गृहैः कार्यं किं दारै: किं धनेन वा। पुत्रैर्वा किं सुखैर्वापि ये न पश्यन्ति राघवम्।।2.48.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे बोलीं—’जो लोग श्रीराम को नहीं देखते, उन्हें घर-द्वार, स्त्री-पुत्र, धन-दौलत और सुख-भोगों से क्या प्रयोजन है?
Show English Translation
For those who do not see Rama, of what use are the houses or spouses or sons or fortunes or delight?
ShlokaShloka 8
एकः सत्पुरुषो लोके लक्ष्मण स्सह सीतया। योऽनुगच्छति काकुत्स्थं रामं परिचरन् वने।।2.48.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘संसार में एकमात्र लक्ष्मण ही सत्पुरुष हैं, जो सीता के साथ श्रीराम की सेवा करने के लिये उनके पीछे-पीछे वन में जा रहे हैं।
Show English Translation
Lakshmana is the only fortunate person in the world who has followed Rama of the Kakutstha race along with Sita to serve them.
ShlokaShloka 9
आपगाः कृतपुण्यास्ता पद्मिन्यश्च सरांसि च। येषु स्नास्यति काकुत्स्थो विगाह्य सलिलं शुचि।।2.48.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिनमें रमणीय वृक्षावलियाँ शोभा पाती हैं, वेसुन्दर वनश्रेणियाँ, बड़े कछारवाली नदियाँ और शिखरों से सम्पन्न पर्वत श्रीराम की शोभा बढ़ायेंगे
Show English Translation
The rivers and the lotuspools have done some meritorious acts in the past as a result of which Rama having plunged into their holy waters will make his ablution.
ShlokaShloka 10
शोभयिष्यन्ति काकुत्स्थमटव्यो रम्यकाननाः। आपगाश्च महानूपाः सानुमन्तश्च पर्वताः।।2.48.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिनमें रमणीय वृक्षावलियाँ शोभा पाती हैं, वेसुन्दर वनश्रेणियाँ, बड़े कछारवाली नदियाँ और शिखरों से सम्पन्न पर्वत श्रीराम की शोभा बढ़ायेंगे
Show English Translation
Forests with beautiful groves rivers with vast expanse of waters, mountains with their slopes will enhance the lustre of the scion of the Kakutsthas (Rama).
ShlokaShloka 11
काननं वापि शैलं वा यं रामोऽधिगमिष्यति। प्रियातिथिमिव प्राप्तं नैनं शक्ष्यन्त्यनर्चितुम्।।2.48.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विचित्र फूलों के मुकुट पहने और बहुत-सी मञ्जरियाँ धारण किये भ्रमरों से सुशोभित वृक्ष वन में श्रीरामचन्द्रजी को अपनी शोभा दिखायेंगे
Show English Translation
Whichever hill or forest Rama visits, people will receive him there like a welcome guest and will not fail to render hospitality to him.
ShlokaShloka 12
विचित्रकुसुमापीडा बहुमञ्जरि धारिणः। राघवं दर्शयिष्यन्ति नगा भ्रमरशालिनः।।2.48.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विचित्र फूलों के मुकुट पहने और बहुत-सी मञ्जरियाँ धारण किये भ्रमरों से सुशोभित वृक्ष वन में श्रीरामचन्द्रजी को अपनी शोभा दिखायेंगे
Show English Translation
Trees with bunches of cololurful flowers and clusters of blossoms hovering over with black bees will present themselves to the son of the Raghus (Rama).
ShlokaShloka 13
अकाले चापि मुख्यानि पुष्पाणि च फलानि च। दर्शयिष्यन्त्यनुक्रोशाद्गिरयो राममागतम्।।2.48.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वहाँ के पर्वत अपने यहाँ पधारे हुए श्रीराम को अत्यन्त आदर के कारण असमय में भी उत्तम-उत्तम फूल और फल दिखायेंगे (भेंट करेंगे)
Show English Translation
The hills will exhibit their excellent flowers and fruits off season out of compassion in order to welcome Rama.
ShlokaShloka 14
प्रस्रविष्यन्ति तोयानि विमलानि महीधराः। विदर्शयन्तो विविधान् भूयश्चित्रांश्च निर्झरान्।।2.48.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उनके-जैसे महात्मा एवं स्वामी के चरणों की छाया ही हमारे लिये परम सुखद है। वे ही हमारे रक्षक, गति और परम आश्रय हैं।
Show English Translation
The mountains, displaying various wonderful streams here and there, will flow with pellucid waters (for Rama).
ShlokaShloka 15
पादपाः पर्वताग्रेषु रमयिष्यन्ति राघवम्। यत्र रामो भयं नात्र नास्ति तत्र पराभवः।।2.48.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उनके-जैसे महात्मा एवं स्वामी के चरणों की छाया ही हमारे लिये परम सुखद है। वे ही हमारे रक्षक, गति और परम आश्रय हैं।
Show English Translation
The trees on the mountain summits will enchant Rama. Where Rama goes, there will be no room for fear or dishonour.
ShlokaShloka 16
स हि शूरो महाबाहुः पुत्रो दशरथस्य च। पुरा भवति नोदूरादनुगच्छाम राघवम्।।2.48.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उनके-जैसे महात्मा एवं स्वामी के चरणों की छाया ही हमारे लिये परम सुखद है। वे ही हमारे रक्षक, गति और परम आश्रय हैं।
Show English Translation
Before that valiant, strongarmed son of Dasaratha goes too far away (from us), we should follow him.
ShlokaShloka 17
पादच्छाया सुखा भर्तुस्तादृशस्य महात्मनः। स हि नाथो जनस्यास्य स गति स्सपरायणम्।।2.48.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उनके-जैसे महात्मा एवं स्वामी के चरणों की छाया ही हमारे लिये परम सुखद है। वे ही हमारे रक्षक, गति और परम आश्रय हैं।
Show English Translation
The shadow of the feet of this magnanimous lord will give us happiness. He alone is the goal and protector of all these people. He is the supreme refuge.
ShlokaShloka 18
वयं परिचरिष्यामः सीतां यूयं तु राघवम्। इति पौरस्त्रियो भर्तृ़न् दुखार्तास्तत्तदब्रुवन्।।2.48.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हम स्त्रियाँ सीताजी की सेवा करेंगी और तुम सब लोग श्रीरघुनाथजी की सेवा में लगे रहना।’ इस प्रकार पुरवासियों की स्त्रियाँ दुःख से आतुर हो अपने पतियों से उपर्युक्त बातें कहने लगीं
Show English Translation
We will serve Sita. You will serve Rama. Such were the words of the distressed women of the city to their husbands. (They continued).
ShlokaShloka 19
युष्माकं राघवोऽरण्ये योगक्षेमं विधास्यति। सीता नारीजनस्यास्य योगक्षेमं करिष्यति।।2.48.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
(वे पुनः बोलीं-) ‘वन में श्रीरामचन्द्रजी आपलोगों का योगक्षेम सिद्ध करेंगे और सीताजी हम नारियों के योगक्षेम का निर्वाह करेंगी
Show English Translation
In the forest, Rama will look after your wellbeing and Sita will ensure our, women folk's security.
ShlokaShloka 20
को न्वनेनाऽप्रतीतेन सोत्कण्ठितजनेन च। सम्प्रियेतामनोज्ञेन वासेन हृतचेतसा।।2.48.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यहाँ का निवास प्रीति और प्रतीति से रहित है। यहाँ के सब लोग श्रीराम के लिये उत्कण्ठित रहते हैं। किसी को यहाँ का रहना अच्छा नहीं लगता तथा यहाँ रहने से मन अपनी सुध-बुध खो बैठता है। भला, ऐसे निवाससे किसको प्रसन्नता होगी?
Show English Translation
The people here are choked with grief. Who will like to stay here where life is disagreeable, cheerless, full of despondency and distress?
ShlokaShloka 21
कैकेय्या यदि चे द्राज्यं स्यादधर्म्यमनाथवत्। न हि नो जीवितेनार्थः कुतः पुत्रैः कुतो धनैः।।2.48.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिसने राज्य-वैभव के लिये अपने पुत्र और पति को त्याग दिया, वह कुलकलङ्किनी कैकेयी दूसरे किसका त्याग नहीं करेगी?
Show English Translation
If Kaikeyi rules this kingdom unethically, we do not want to live here like orphans. What is the use of our progeny or property (in such a place)?
ShlokaShloka 22
यया पुत्रश्च भर्ता च त्यक्तावैश्वर्यकारणात्। कं सा परिहरेदन्यं कैकेयी कुलपांसनी।।2.48.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिसने राज्य-वैभव के लिये अपने पुत्र और पति को त्याग दिया, वह कुलकलङ्किनी कैकेयी दूसरे किसका त्याग नहीं करेगी?
Show English Translation
Can Kaikeyi, who has brought disgrace to the race by abandoning her husband and son for the sake of wealth, spare others?
ShlokaShloka 23
कैकेय्या न वयं राज्ये भृतका निवसेमहि। जीवन्त्या जातु जीवन्त्यः पुत्रैरपि शपामहे।।2.48.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हम अपने पुत्रों की शपथ खाकर कहती हैं कि जबतक कैकेयी जीवित रहेगी, तबतक हम जीते-जी कभी उसके राज्य में नहीं रह सकेंगी, भले ही यहाँ हमारा पालन-पोषण होता रहे (फिर भी हम यहाँ रहना नहीं चाहेंगी)
Show English Translation
We swear on our sons that as long as Kaikeyi lives, or we live, we will never stay in her kingdom as servants.
ShlokaShloka 24
या पुत्रं पार्थिवेन्द्रस्य प्रवासयति निर्घृणा। कस्तां प्राप्य सुखं जीवेदधर्म्यां दुष्टचारिणीम्।।2.48.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिस निर्दय स्वभाववाली नारी ने महाराज के पुत्र को राज्यसे बाहर निकलवा दिया है, उस अधर्म परायणा दुराचारिणी कैकेयी के अधिकार में रहकर कौन सुखपूर्वक जीवन व्यतीत कर सकता है ?
Show English Translation
Who can live with pleasure under the rule of Kaikeyi of unrighteous character and wicked behaviour, one who without compassion banished Rama, son of Dasaratha, king of kings?
ShlokaShloka 25
उपद्रुतमिदं सर्वमनालम्बमनायकम्। कैकेय्या हि कृते सर्वं विनाशमुपयास्यति।।2.48.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कैकेयी के कारण यह सारा राज्य अनाथ एवं यज्ञरहित होकर उपद्रव का केन्द्र बन गया है, अतः एक दिन सबका विनाश हो जायगा
Show English Translation
The entire kingdom, for the sake of Kaikeyi, is under a great calamity. With no support or leader it will definitely go to ruin.
ShlokaShloka 26
न हि प्रव्रजिते रामे जीविष्यति महीपतिः। मृते दशरथे व्यक्तं विलापस्तदनन्तरम्।।2.48.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीरामचन्द्रजी के वनवासी हो जाने पर महाराज दशरथ जीवित नहीं रहेंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट है कि राजा दशरथ की मृत्यु के पश्चात् इस राज्य का लोप हो जायगा
Show English Translation
Now that Rama has been banished, the king will not live (long). After his death there will be evidently only lamentations.
ShlokaShloka 27
ते विषं पिबतालोड्य क्षीणपुण्या स्सुदुर्गताः। राघवं वानुगच्छध्वमश्रुतिं वापि गच्छत।।2.48.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसलिये अब तुमलोग यह समझ लो कि अब हमारे पुण्य समाप्त हो गये। यहाँ रहकर हमें अत्यन्त दुःख ही भोगना पड़ेगा। ऐसी दशा में या तो जहर घोलकर पी जाओ या श्रीराम का अनुसरण करो अथवा किसी ऐसे देश में चले चलो, जहाँ कैकेयी का नाम भी न सुनायी पड़े
Show English Translation
Where you are in deep trouble with merits exhausted, it is better to take poison, or follow Rama or walk into the unknown.
ShlokaShloka 28
मिथ्याप्रव्राजितो राम स्ससीत स्सहलक्ष्मणः। भरते सन्निसृष्टास्स्म स्सौनिके पशवो यथा।।2.48.28।।
Show English Translation
Rama along with Sita and Lakshmana has been deceitfully exiled and all of us delivered to Bharata like beasts to a butcher (for protection).
ShlokaShloka 29
पूर्णचन्द्रानन श्श्यामो गूढजत्रुररिन्दमः। आजानुबाहुः पद्माक्षो रामो लक्ष्मणपूर्वजः।।2.48.29।। पूर्वाभिभाषी मधुर स्सत्यवादी महाबलः। सौम्यस्सर्वस्य लोकस्य चन्द्रवत्प्रियदर्शनः।।2.48.30।। नूनं पुरुषशार्दूलो मत्तमातङ्गविक्रमः। शोभयिष्यत्यरण्यानि विचरन् स महारथः।।2.48.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘लक्ष्मण के ज्येष्ठ भ्राता श्रीराम का मुख पूर्ण चन्द्रमा के समान मनोहर है। उनके शरीर की कान्ति श्याम, गले की हँसली मांस से ढकी हुई, भुजाएँ घुटनों तक लंबी और नेत्र कमल के समान सुन्दर हैं। । वे सामने आने पर पहले ही बातचीत छेड़ते हैं तथा मीठे और सत्य वचन बोलते हैं। श्रीराम शत्रुओं का दमन करने वाले और महान बलवान हैं। समस्त जगत् के लिये सौम्य (कोमल स्वभाव वाले) हैं। उनका दर्शन चन्द्रमा के समान प्यारा है
Show English Translation
Rama, elder brother to Lakshmana is a tiger among men, a subduer of enemies, powerful like an intoxicated elephant, and a great charioteer. Blue in complexion, he has a face like the full Moon. He has lotuslike eyes, kneelong arms and fleshy clavicles. Endowed with a sweet nature, he always speaks the truth and the first to speak to others. When he roams the forest, charming like the Moon and pleasing to the whole world, he will surely make it look graceful.
ShlokaShloka 30
तास्तथा विलपन्त्यस्तु नगरे नागरस्त्रियः। चुक्रुशु र्दुःखसन्तप्ता मृत्योरिव भयागमे।।2.48.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘लक्ष्मण के ज्येष्ठ भ्राता श्रीराम का मुख पूर्ण चन्द्रमा के समान मनोहर है। उनके शरीर की कान्ति श्याम, गले की हँसली मांस से ढकी हुई, भुजाएँ घुटनों तक लंबी और नेत्र कमल के समान सुन्दर हैं। । वे सामने आने पर पहले ही बातचीत छेड़ते हैं तथा मीठे और सत्य वचन बोलते हैं। श्रीराम शत्रुओं का दमन करने वाले और महान बलवान हैं। समस्त जगत् के लिये सौम्य (कोमल स्वभाव वाले) हैं। उनका दर्शन चन्द्रमा के समान प्यारा है
Show English Translation
Such was the lamentation of the women of the city. Overcome with grief as if frightened at the approach of death, they wept bitterly.
ShlokaShloka 31
इत्येवं विलपन्तीनां स्त्रीणां वेश्मसु राघवम्। जगामास्तं दिनकरो रजनी चाभ्यवर्तत।।2.48.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘निश्चय ही मतवाले गजराज के समान पराक्रमी पुरुषसिंह महारथी श्रीराम भूतल पर विचरते हुए वनस्थलियों की शोभा बढ़ायेंगे’
Show English Translation
As the women of the city were thus lamenting over the scion of the Raghus (Rama) (sitting) at home, the sun set. Night fell.
ShlokaShloka 32
नष्टज्वलनसन्तापा प्रशान्ताध्यायसत्कथा। तिमिरेणाभिलिप्तेव सा तदा नगरी बभौ।।2.48.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
नगर में नागरिकों की स्त्रियाँ इस प्रकार विलाप करती हुई दुःख से संतप्त हो इस तरह जोर-जोर से रोने लगीं, मानो उन पर मृत्यु का भय आ गया हो
Show English Translation
With sacrificial fires extinguished and the reading of holy scriptures and sacred recitations stopped, Ayodhya looked as if besmeared with darkness.
ShlokaShloka 33
उपशान्तवणिक्पण्या नष्टहर्षा निराश्रया। अयोध्या नगरी चासीन्नष्टतारमिवाम्बरम्।।2.48.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने-अपने घरों में श्रीराम के लिये स्त्रियाँ इस प्रकार दिनभर विलाप करती रहीं। धीरे-धीरे सूर्यदेव अस्ताचल को चले गये और रात हो गयी
Show English Translation
With markets closed, the city of Ayodhya cheerless and shelterless looked like the sky without stars.
ShlokaShloka 34
तथा स्त्रियो रामनिमित्तमातुरा यथा सुते भ्रातरि वा विवासिते। विलप्य दीना रुरुदुर्विचेतस स्सूतैर्हि तासामधिको हि सोऽभवत्।।2.48.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
बनियों की दुकानें बंद होने के कारण वहाँ चहल पहल नहीं थी, सारी पुरी की हँसी-खुशी छिन गयी थी, श्रीरामरूपी आश्रय से रहित अयोध्यानगरी जिसके तारे छिप गये हों, उस आकाश के समान श्रीहीन जान पड़ती थी
Show English Translation
The women grieved over Rama as if a son or a brother had been exiled. Depressed and distressed, they wept and sobbed. For them, Rama was indeed more than their sons.
ShlokaShloka 35
प्रशान्तगीतोत्सवनृत्तवादना व्यपास्तहर्षा पिहितापणोदया। तदा ह्ययोध्या नगरी बभूव सा महार्णव स्सङ्क्षपितोदको यथा।।2.48.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
बनियों की दुकानें बंद होने के कारण वहाँ चहल पहल नहीं थी, सारी पुरी की हँसी-खुशी छिन गयी थी, श्रीरामरूपी आश्रय से रहित अयोध्यानगरी जिसके तारे छिप गये हों, उस आकाश के समान श्रीहीन जान पड़ती थी
Show English Translation
With the cessation of singing, celebrations, dance and music, there was no rejoicing in the city. The markets displaying merchandise were shut down. The city of Ayodhya looked like the ocean with its waters diminished. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे अष्टचत्वारिशस्सर्गः।। Thus ends the fortyeighth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.