Ayodhya Kanda

Sarga 95: Rama describes to Sita the beauty of mountains, rivers, birds and animals at Chitrakuta.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 95

19 shlokas

ShlokaShloka 1
अथ शैलाद्विनिष्क्रम्य मैथिलीं कोसलेश्वरः। अदर्शयच्छुभजलां रम्यां मन्दाकिनीं नदीम्।।2.95.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर उस पर्वत से निकलकर कोसल नरेश श्रीरामचन्द्रजी ने मिथिलेशकुमारी सीता को पुण्यसलिला रमणीय मन्दाकिनी नदी का दर्शन कराया
Show English Translation
Then Rama, the lord of Kosala, descended from the mountain and showed Sita the charming river Mandakini of sacred waters.
ShlokaShloka 2
अब्रवीच्च वरारोहां चारुचन्द्रनिभाननाम्। विदेहराजस्य सुतां रामो राजीवलोचनः।।2.95.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
और उस समय कमलनयन श्रीराम ने चन्द्रमा के समान मनोहर मुख तथा सुन्दर कटिप्रदेशवाली विदेहराजनन्दिनी सीता से इस प्रकार कहा-
Show English Translation
Lotus-eyed Rama said to the heavy-hipped daughter of the king of Videha, whose face resembled the beautiful Moon.
ShlokaShloka 3
विचित्रपुलिनां रम्यां हंससारससेविताम्। कमलैरुपसम्पन्नां पश्य मन्दाकिनीं नदीम्।।2.95.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रिये! अब मन्दाकिनी नदी की शोभा देखो, हंस और सारसों से सेवित होने के कारण यह कितनी सुन्दर जान पड़ती है। इसका किनारा बड़ा ही विचित्र है। नाना प्रकार के पुष्प इसकी शोभा बढ़ा रहे हैं
Show English Translation
Look at this enchanting river Mandakini with its variegated sandbanks frequented by geese and swans and adorned with lotuses.
ShlokaShloka 4
नानाविधैस्तीररुहै र्वृतां पुष्पफलद्रुमैः। राजन्तीं राजराजस्य नलिनीमिव सर्वतः।।2.95.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘फल और फूलों के भार से लदे हुए नाना प्रकार के तटवर्ती वृक्षों से घिरी हुई यह मन्दाकिनी कुबेर के सौगन्धिक सरोवर की भाँति सब ओर से सुशोभित हो रही है
Show English Translation
See this river sparkling with trees of every kind laden with fruits and flowers growing on its banks. Everywhere it resembles the lake Nalini of Kubera.
ShlokaShloka 5
मृगयूथनिपीतानि कलुषाम्भांसि साम्प्रतम्। तीर्थानि रमणीयानि रतिं सञ्जनयन्ति मे।।2.95.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हरिनों के झुंड पानी पीकर इस समय यद्यपि यहाँ का जल गेंदला कर गये हैं तथापि इसके रमणीय घाट मेरे मन को बड़ा आनन्द दे रहे हैं
Show English Translation
The herds of deer have just drunk water by descending down the landing places and the waters are still turbid. This sight produces great pleasure in me.
ShlokaShloka 6
जटाजिनधराः काले वल्कलोत्तरवाससः। ऋषय स्त्ववगाहन्ते नदीं मन्दाकिनीं प्रिये।।2.95.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रिये! वह देखो, जटा, मृगचर्म और वल्कल का उत्तरीय धारण करने वाले महर्षि उपयुक्त समय में आकर इस मन्दाकिनी नदी में स्नान कर रहे हैं
Show English Translation
O my beloved rishis with matted locks and wearing deer skins and bark of trees as upper cloth bathe in the river Mandakini for performing morning ablutions in time.
ShlokaShloka 7
आदित्यमुपतिष्ठन्ते नियमादूर्ध्वबाहवः। एते परे विशालाक्षि मुनय स्संशितव्रताः।।2.95.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हवा के झोंके से जिनकी शिखाएँ झूम रही हैं, अतएव जो मन्दाकिनी नदी के उभय तटों पर फूल और पत्ते बिखेर रहे हैं, उन वृक्षों से उपलक्षित हुआ यह पर्वत मानो नृत्य-सा करने लगा है
Show English Translation
O largeeyed Sita, some other ascetics of rigid austerities worship the sungod according to tradition, lifting up their arms and invoking the Sun.
ShlokaShloka 8
मारुतोद्धूतशिखरैः प्रनृत्त इव पर्वतः। पादपैः पत्रपुष्पाणि सृजद्भिरभितो नदीम्।।2.95.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हवा के झोंके से जिनकी शिखाएँ झूम रही हैं, अतएव जो मन्दाकिनी नदी के उभय तटों पर फूल और पत्ते बिखेर रहे हैं, उन वृक्षों से उपलक्षित हुआ यह पर्वत मानो नृत्य-सा करने लगा है
Show English Translation
With the trees whose tops are swayed by the wind, the mountain was as if dancing, shedding leaves and flowers all around the river.
ShlokaShloka 9
चिन्मणिनिकाशोदां क्वचित्पुलिनशालिनीम्। क्वचित्सिद्धजनाकीर्णां पश्य मन्दाकिनीं नदीम्।।2.95.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सूक्ष्म कटिप्रदेशवाली सुन्दरि ! देखो, वायु के द्वारा उड़ाकर लाये हुए ये ढेर-के-ढेर फूल किस तरह मन्दाकिनी के दोनों तटों पर फैले हुए हैं और वे दूसरे पुष्पसमूह कैसे पानी पर तैर रहे हैं
Show English Translation
Behold this river Mandakini whose waters here are transparent like crystals, there sparkling with sand dunes and elsewhere crowded with siddhas.
ShlokaShloka 10
निर्धूतान्वायुना पश्य विततान्पुष्पसञ्चयान्। पोप्लूयमानानपरान्पश्य त्वं जलमध्यगान्।।2.95.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सूक्ष्म कटिप्रदेशवाली सुन्दरि ! देखो, वायु के द्वारा उड़ाकर लाये हुए ये ढेर-के-ढेर फूल किस तरह मन्दाकिनी के दोनों तटों पर फैले हुए हैं और वे दूसरे पुष्पसमूह कैसे पानी पर तैर रहे हैं
Show English Translation
Look at the scattered heaps of flowers shaken off by the wind and large quantities of flowers floating on the waters.
ShlokaShloka 11
तांश्चातिवल्गुवचसो रथाङ्गाह्वयना द्विजाः। अधिरोहन्ति कल्याणि निष्कूजन्त श्शुभा गिरः।।2.95.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस नदी में प्रतिदिन तपस्या, इन्द्रिय संयम और मनोनिग्रह से सम्पन्न निष्पाप सिद्ध महात्माओं के अवगाहन करने से इसका जल विक्षुब्ध होता रहता है। चलो, तुम भी मेरे साथ इसमें स्नान करो
Show English Translation
O my auspicious Sita, sweetvoiced Chakravaka birds singing in most pleasant tones are alighting on those heaps of flowers.
ShlokaShloka 12
दर्शनं चित्रकूटस्य मन्दाकिन्याश्च शोभने। अधिकं पुरवासाच्च मन्ये तव च दर्शनात्।।2.95.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस नदी में प्रतिदिन तपस्या, इन्द्रिय संयम और मनोनिग्रह से सम्पन्न निष्पाप सिद्ध महात्माओं के अवगाहन करने से इसका जल विक्षुब्ध होता रहता है। चलो, तुम भी मेरे साथ इसमें स्नान करो
Show English Translation
My lovely Sita, I consider watching this mount Chitrakuta and river Mandakini in your presence more delightful than living in Ayodhya.
ShlokaShloka 13
विधूतकलुषै स्सिद्धैस्तपोदमशमान्वितैः। नित्यविक्षोभितजलां विगाहस्व मया सह।।2.95.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस नदी में प्रतिदिन तपस्या, इन्द्रिय संयम और मनोनिग्रह से सम्पन्न निष्पाप सिद्ध महात्माओं के अवगाहन करने से इसका जल विक्षुब्ध होता रहता है। चलो, तुम भी मेरे साथ इसमें स्नान करो
Show English Translation
The waters of river Mandakini is perpetually agitated by siddhas who are endowed with asceticism, selfrestraint and tranquillity and who are cleansed of sins by taking bath in the river. Plunge with me into this river.
ShlokaShloka 14
सखीवच्च विगाहस्व सीते मन्दाकिनीं नदीम्। कमलान्यवमज्जन्ती पुष्कराणि च भामिनि।।2.95.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भामिनि सीते! एक सखी दूसरी सखी के साथ जैसे क्रीड़ा करती है, उसी प्रकार तुम मन्दाकिनी नदी में उतरकर इसके लाल और श्वेत कमलों को जल में डुबोती हुई इसमें स्नान-क्रीड़ा करो
Show English Translation
O lovely Sita, like a companion plunge into this river Mandakini, submerging the red and white lotuses, and enjoy sporting.
ShlokaShloka 15
त्वं पौरजनवद्व्यालानयोध्यामिव पर्वतम्। मन्यस्व वनिते नित्यं सरयूवदिमां नदीम्।।2.95.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रिये! तुम इस वन के निवासियों को पुरवासी मनुष्यों के समान समझो, चित्रकूट पर्वत को अयोध्या वेद में अयोध्या को ईश्वर का नगर बताया गया है, "अष्टचक्रा नवद्वारा देवानां पूरयोध्या"और इसकी संपन्नता की तुलना स्वर्ग से की गई है। रामायण के अनुसार अयोध्या की स्थापना मनु ने की थी। यह पुरी सरयू के तट पर बारह योजन (लगभग १४४ कि.मी) लम्बाई अाैर तीन योजन (लगभग ३६ कि.मी.) चौड़ाई में बसी थी । कई शताब्दी तक यह नगर सूर्यवंशी राजाओं की राजधानी रहा। अयोध्या मूल रूप से मंदिरों का शहर है। " href="https://www.ramcharit.in/glossary/%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/" data-gt-translate-attributes='[{"attribute":"data-cmtooltip", "format":"html"}]' tabindex='0' role='link'>अयोध्या के तुल्य मानो और इस मन्दाकिनी नदी को सरयू के सदृश जानो
Show English Translation
O my lovely lady Always think this river Mandakini as Sarayu and this mount Chitrakuta as Ayodhya and these wild animals as its inhabitants.
ShlokaShloka 16
लक्ष्मणश्चापि धर्मात्मा मन्निदेशे व्यवस्थितः। त्वं चानुकूला वैदेहि प्रीतिं जनयथो मम।।2.95.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विदेहनन्दिनि! धर्मात्मा लक्ष्मण सदा मेरी आज्ञा के अधीन रहते हैं और तुम भी मेरे मन के अनुकूल ही चलती हो; इससे मुझे बड़ी प्रसन्नता होती है
Show English Translation
With righteous Lakshmana obedient and you, O Sita, agreeable to me, you both bring me great pleasure.
ShlokaShloka 17
उपस्पृशंस्त्रिषवणं मधुमूलफलाशनः। नायोध्यायैन राज्याय स्पृहयेऽद्य त्वया सह।।2.95.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रिये! तुम्हारे साथ तीनों काल स्नान करके मधुर फल-मूल का आहार करता हुआ मैं न तो अयोध्या वेद में अयोध्या को ईश्वर का नगर बताया गया है, "अष्टचक्रा नवद्वारा देवानां पूरयोध्या"और इसकी संपन्नता की तुलना स्वर्ग से की गई है। रामायण के अनुसार अयोध्या की स्थापना मनु ने की थी। यह पुरी सरयू के तट पर बारह योजन (लगभग १४४ कि.मी) लम्बाई अाैर तीन योजन (लगभग ३६ कि.मी.) चौड़ाई में बसी थी । कई शताब्दी तक यह नगर सूर्यवंशी राजाओं की राजधानी रहा। अयोध्या मूल रूप से मंदिरों का शहर है। " href="https://www.ramcharit.in/glossary/%e0%a4%85%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be/" data-gt-translate-attributes='[{"attribute":"data-cmtooltip", "format":"html"}]' tabindex='0' role='link'>अयोध्या जाने की इच्छा रखता हूँ और न राज्य पाने की ही
Show English Translation
Bathing thrice in your company at the time of prayers and partaking honey, roots and fruits, I do not yearn either for Ayodhya or for the kingdom.
ShlokaShloka 18
इमांहि रम्यां मृगयूथशालिनीं निपीततोयां गजसिंहवानरैः। सुपुष्पितां पुष्पभरैरलङ्कृतां नसोऽस्ति य स्स्यान्न गतक्लम स्सुखी।।2.95.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिसे हाथियों के समूह मथे डालते हैं तथा सिंह और वानर जिसका जल पिया करते हैं, जिसके तट पर सुन्दर पुष्पों से लदे वृक्ष शोभा पाते हैं तथा जो पुष्प समूहों से अलंकृत है, ऐसी इस रमणीय मन्दाकिनी नदी में स्नान करके जो ग्लानिरहित और सुखी न हो जाय—ऐसा मनुष्य इस संसार में नहीं है’
Show English Translation
With this enchanting Mandakini teeming with herds of deer, whose waters are drunk by elephants, lions and monkeys, decorated with heaps of flowers fallen from the trees in full bloom, who will not feel happy and free from fatigue.
ShlokaShloka 19
इतीव रामो बहुसङ्गतं वचः प्रियासहाय स्सरितं प्रति ब्रुवन्। चचार रम्यं नयनाञ्जनप्रभं स चित्रकूटं रघुवंशवर��धनः।।2.95.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
रघुवंश की वृद्धि करने वाले श्रीरामचन्द्रजी मन्दाकिनी नदी के प्रति ऐसी अनेक प्रकार की सुसंगत बातें कहते हुए नील-कान्तिवाले रमणीय चित्रकूट पर्वत पर अपनी प्रिया पत्नी सीता के साथ विचरने लगे
Show English Translation
Rama, the perpetuator of the Raghu dynasty, describing the river Mandakini at length appropriately in this manner, wandered in the company of his beloved consort on mount Chitrakuta looking black like collyrium. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे पञ्चनवतितमस्सर्गः।। Thus ends the ninetyfifth sarga in Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.