Ayodhya Kanda

Sarga 56: Chitrakuta described -- Rama meets sage Valmiki -- Lakshmana builds a leafthatched cottage -- Rama enters the cottage at an auspicious time after due worship of respective deities.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 56

36 shlokas

ShlokaShloka 1
अथ रात्र्यां व्यतीतायामवसुप्तमनन्तरम्। प्रबोधयामास शनैर्लक्ष्मणं रघुनन्दनः।।2.56.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर रात्रि व्यतीत होने पर रघुकुल-शिरोमणि श्रीराम ने अपने जागने के बाद वहाँ सोये हुए लक्ष्मण को धीरे से जगाया (और इस प्रकार कहा -)
Show English Translation
When the night was over, Rama, Delight of the Raghus, gently awakened Lakshmana who was asleep.
ShlokaShloka 2
सौमित्रे श्रुणु वन्यानां वल्गु व्याहरतां स्वनम्। सम्प्रतिष्ठामहे काल प्रस्थानस्य परन्तप।।2.56.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘शत्रुओं को संताप देने वाले सुमित्राकुमार! मीठी बोली बोलने वाले शुक-पिक आदि जंगली पक्षियों का कलरव सुनो। अब हमलोग यहाँ से प्रस्थान करें; क्योंकि प्रस्थान के योग्य समय आ गया है’
Show English Translation
Listen to the songs of the forest birds, O son of Sumitra O tormentor of foes it is time we set out.
ShlokaShloka 3
स सुप्तस्समये भ्रात्रा लक्ष्मणः प्रतिबोधितः। जहौ निद्रां च तन्द्रीं च प्रसक्तं च पथि श्रमम्।।2.56.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
सोये हुए लक्ष्मण ने अपने बड़े भाई द्वारा ठीक समय पर जगा दिये जाने पर निद्रा, आलस्य तथा राह चलने की थकावट को दूर कर दिया
Show English Translation
Awakened by his brother in time, Lakshmana shook off his sleep, his drowsiness and his fatigue due to journey.
ShlokaShloka 4
तत उत्थाय ते सर्वे स्पृष्ट्वा नद्या श्शिवं जलम्। पन्थानमृषिणाऽदिष्टं चित्रकूटस्य तं ययुः।।2.56.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर सब लोग उठे और यमुना नदी के शीतल जल में स्नान आदि करके ऋषि-मुनियों द्वारा सेवित चित्रकूट के उस मार्ग पर चल दिये
Show English Translation
Then they all rose, touched the river's auspicious waters and went the way the sage had directed -- towards mount Chitrakuta.
ShlokaShloka 5
ततस्सम्प्रस्थितः काले रामस्सौमित्रिणा सह। सीतां कमलपत्राक्षीमिदं वचनमब्रवीत्।।2.56.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विदेहराजनन्दिनी! इस वसन्त-ऋतु में सब ओर से खिले हुए इन पलाश-वृक्षों को तो देखो। ये अपने ही पुष्पों से पुष्पमालाधारी-से प्रतीत होते हैं और उन फूलों की अरुण प्रभा के कारण प्रज्वलित होते-से दिखायी देते हैं
Show English Translation
Early in the morning Rama set out with Lakshmana and said this to Sita with eyes like lotus petals:
ShlokaShloka 6
आदिप्तानिव वैदेहि सर्वतः पुष्पितान्नगान्। स्वैः पुष्पैः किंशुकान् पश्य मालिनशिशिरात्यये।।2.56.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विदेहराजनन्दिनी! इस वसन्त-ऋतु में सब ओर से खिले हुए इन पलाश-वृक्षों को तो देखो। ये अपने ही पुष्पों से पुष्पमालाधारी-से प्रतीत होते हैं और उन फूलों की अरुण प्रभा के कारण प्रज्वलित होते-से दिखायी देते हैं
Show English Translation
O daughter of Videha behold these kimsuka trees in full bloom everywhere. With the passing of winter, they appear bright as though they are garlanded by their own flowers.
ShlokaShloka 7
पश्य भल्लातकान् फुल्लान्नरै रनुपसेवितान्। फलपत्रैरवनता न्नूनं शक्ष्याम जीवितुम्।।2.56.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देखो, ये भिलावे और बेल के पेड़ अपने फूलों और फलों के भार से झुके हुए हैं। दूसरे मनुष्यों का यहाँ तक आना सम्भव न होने से ये उनके द्वारा उपयोग में नहीं लाये गये हैं; अतः निश्चय ही इन फलों से हम जीवन निर्वाह कर सकेंगे’
Show English Translation
Behold these bhallataka trees in full bloom though there are none to enjoy them. They are bent with fruits and leaves. Surely, we can live here. (This place is fit for our habitation).
ShlokaShloka 8
पश्य द्रोणप्रमाणानि लम्बमानानि लक्ष्मण। मधूनि मधुकारीभि स्सम्भृतानि नगे नगे।।2.56.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
(फिर लक्ष्मण से कहा-) लक्ष्मण! देखो, यहाँ के एक-एक वृक्ष में मधुमक्खियों द्वारा लगाये और पुष्ट किये गये मधु के छत्ते कैसे लटक रहे हैं। इन सब में एक-एक द्रोण (लगभग सोलह सेर) मधु भरा हुआ है
Show English Translation
O Lakshmana see the honeycombs of the size of wooden vessels crowded by the honeybees hanging down from every tree.
ShlokaShloka 9
एष क्रोशति नत्यूहस्तं शिखी प्रतिकूजति। रमणीये वनोद्देशे पुष्पसंस्तरसङ्कटे।।2.56.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वन का यह भाग बड़ा ही रमणीय है, यहाँ फूलों की वर्षा-सी हो रही है और सारी भूमि पुष्पों से आच्छादित दिखायी देती है। इस वनप्रान्त में यह चातक ‘पी कहाँ’ ‘पी कहाँ’ की रट लगा रहा है। उधर वह मोर बोल रहा है, मानो पपीहे की बात का उत्तर दे रहा हो
Show English Translation
In this delightful forest region strewn with fallen flowers the peacock is responding to the screaming of natyuha bird.
ShlokaShloka 10
मातङ्गयूथानुसृतं पक्षिसंङ्घानुनादितम्। चित्रकूटमिमं पश्य प्रवृद्धशिखरं गिरिम्।।2.56.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यह रहा चित्रकूट पर्वत—इसका शिखर बहुत ऊँचा है। झुंड-के-झुंड हाथी उसी ओर जा रहे हैं और वहाँ बहुत-से पक्षी चहक रहे हैं
Show English Translation
See these flocks of singing birds followed by herds of elephants. See this mount Chitrakuta with its towering peaks.
ShlokaShloka 11
समभूमितले रम्ये द्रुमैर्बहुभिरावृते। पुण्ये रंस्यामहे तात चित्रकूटस्य कानने।।2.56.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तात! जहाँ की भूमि समतल है और जो बहुत-से वृक्षों से भरा हुआ है, चित्रकूट के उस पवित्र कानन में हमलोग बड़े आनन्द से विचरेंगे’
Show English Translation
O dear this sacred forest of Chitrakuta standing on a level land is full of various trees. Let us enjoy it.
ShlokaShloka 12
ततस्तौ पादचारेण गच्छन्तौ सह सीतया। रम्यमासेदतुश्शैलं चित्रकूटं मनोरमम्।।2.56.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीता के साथ दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण पैदल ही यात्रा करते हुए यथासमय रमणीय एवं मनोरम पर्वत चित्रकूट पर जा पहुँचे
Show English Translation
Then they both along with Sita walked to that lovely, delightful Chitrakuta mountain.
ShlokaShloka 13
तन्तु पर्वतमासाद्य नानापक्षिगणायुतम्। बहुमूलफलं रम्यं सम्पन्नं सरसोदकम्।।2.56.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह पर्वत नाना प्रकार के पक्षियों से परिपूर्ण था। वहाँ फल-मूलों की बहतायत थी और स्वादिष्ट जल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होता था। उस रमणीय शैल के समीप जाकर श्रीराम ने कहा-
Show English Translation
Rama arrived at that enchanting mountain full of various kinds of birds, fruits and roots, and sweet water. (And said to Lakshmana:)
ShlokaShloka 14
मनोज्ञोऽयं गिरिस्सौम्य नानाद्रुमलतायुतः। बहुमूलफलो रम्य स्स्वाजीवः प्रतिभाति मे।।2.56.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सौम्य! यह पर्वत बड़ा मनोहर है नाना प्रकार के वृक्ष और लताएँ इसकी शोभा बढ़ाती हैं। यहाँ फलमूल भी बहुत हैं; यह रमणीय तो है ही मुझे जान पड़ता है कि यहाँ बड़े सुख से जीवन-निर्वाह हो सकता है
Show English Translation
O gentle one this enchanting mountain with different kinds of trees and creepers and many roots and fruits appears to be a happy place to live in.
ShlokaShloka 15
मुनयश्च महात्मानो वसन्त्यस्मि शिलोच्चये। अयं वासो भवेत्तावदत्र सौम्य रमेमहि।।2.56.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस पर्वत पर बहुत-से महात्मा मुनि निवास करते हैं। तात! यही हमारा वासस्थान होने योग्य है। हम यहीं निवास करेंगे’
Show English Translation
Great sages reside on this high mountain. Let it be our habitation and let us enjoy our life here, O handsome one
ShlokaShloka 16
इति सीता च रामश्च ल��्ष्मणश्च कृताञ्जलिः। अभिगम्याऽश्रमं सर्वे वाल्मीकि मभिवादयन्।।2.56.16���।
Show English Translation
Thus Rama, Sita and Lakshmana approached the hermitage of sage Valmiki and paid obeisance to him with folded hands.
ShlokaShloka 17
तान्महर्षि प्रमुदितः पूजयामास धर्मवित्। अस्यतामिति चोवाच स्वागन्तु निवेद्य च।।2.56.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर महाबाहु भगवान् श्रीराम ने महर्षि को अपना यथोचित परिचय दिया और लक्ष्मण से कहा –
Show English Translation
The great sage Valmiki conversant with righteousness was delighted. He honoured them by extending welcome and said 'Be seated'.
ShlokaShloka 18
ततोऽब्रवीन्महाबाहुर्लक्ष्मणं लक्ष्मणाग्रजः। सन्निवेद्य यथान्याय मात्मानमृषये प्रभुः।।2.56.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर महाबाहु भगवान् श्रीराम ने महर्षि को अपना यथोचित परिचय दिया और लक्ष्मण से कहा –
Show English Translation
The mightyarmed elder brother of Lakshmana revealed his identity to the sage by duly introducing himself. And said then to Lakshmana:
ShlokaShloka 19
लक्ष्मणाऽऽनय दारूणि दृढानि च वराणि च। कुरुष्वाऽवसथं सौम्य वासे मेऽभिरतं मनः।।2.56.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सौम्य लक्ष्मण! तुम जंगल से अच्छी-अच्छी मजबूत लकड़ियाँ ले आओ और रहने के लिये एक कुटी तैयार करो। यहीं निवास करने को मेरा जी चाहता है’
Show English Translation
O handsome Lakshmana, make a hut with strong, sound logs of wood. My mind impels me to stay here.
ShlokaShloka 20
तस्य तद्वचनं श्रुत्वा सौमित्रिर्विविधान् द्रुमान्। आजहार तत श्चक्रे पर्णशालामरिन्दमः।।2.56.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम की यह बात सुनकर शत्रुदमन लक्ष्मण अनेक प्रकार के वृक्षों की डालियाँ काट लाये और उनके द्वारा एक पर्णशाला तैयार की
Show English Translation
Having heard Rama, Saumitri, the subduer of enemies fetched different kinds of logs of wood, and with them made a hut and thatched it with leaves.
ShlokaShloka 21
तां निष्ठितां बद्धकटां दृष्ट्वा रामस्सुदर्शनाम्। शुश्रूषमाणमेकाग्रमिदं वचनमब्रवीत्।।2.56.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह कुटी बाहर-भीतर से लकड़ी की ही दीवार से सुस्थिर बनायी गयी थी और उसे ऊपरसे छा दिया गया था, जिससे वर्षा आदि का निवारण हो। वह देखने में बड़ी सुन्दर लगती थी। उसे तैयार हुई देखकर एकाग्रचित्त होकर अपनी बात सुनने वाले लक्ष्मण से श्रीराम ने इस प्रकार कहा—
Show English Translation
Rama saw the goodlooking leafhut with mats tied around as walls, and said to Lakshmana who was awaiting further command with rapt attention:
ShlokaShloka 22
ऐणेयं मांसमाहृत्य शालां यक्ष्यामहे वयम्। कर्तव्यं वास्तुशमनं सौमित्रे चिरजीविभिः।।2.56.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमित्राकुमार! हम गजकन्द का गूदा लेकर उसी से पर्णशाला के अधिष्ठाता देवताओं का पूजन करेंगे;* क्योंकि दीर्घ जीवन की इच्छा करने वाले पुरुषों को वास्तुशान्ति अवश्य करनी चाहिये
Show English Translation
O Lakshmana those who intend to live for long (in this hut), should pacify the deity presiding over here. Therefore, we shall bring the venison of a black antelope and make necessary offerings.
ShlokaShloka 23
मृगं हत्वाऽऽनय क्षिप्रं लक्ष्मणेह शुभेक्षण। कर्तव्य श्शास्त्रदृष्टो हि विधिर्धर्ममनुस्मर।।2.56.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कल्याणदर्शी लक्ष्मण! तुम ‘गजकन्द’ नामक कन्द को* उखाड़कर या खोदकर शीघ्र यहाँ ले आओ; क्योंकि शास्त्रोक्त विधि का अनुष्ठान हमारे लिये अवश्य-कर्तव्य है। तुम धर्म का ही सदा चिन्तन किया करो’
Show English Translation
Slay an antelope and bring it here quickly. O Lakshmana The rites as prescribed by the scriptures will have to be carried out. You may recollect that tradition.
ShlokaShloka 24
भ्रातुर्वचनमाज्ञाय लक्ष्मणः परवीरहा। चकार स यथोक्तं च तं राम पुनरब्रवीत्।।2.56.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
भाई की इस बात को समझकर शत्रुवीरों का वध करने वाले लक्ष्मण ने उनके कथनानुसार कार्य किया। तब श्रीराम ने पुनः उनसे कहा-
Show English Translation
Lakshmana, slayer of heroes on the enemy's side, understood and implemented what he was told. Rama again said to him:
ShlokaShloka 25
ऐणेयं श्रपयस्वैतच्छालां यक्ष्यामहे वयम्। त्वर सौम्य मुहूर्तोऽयं ध्रुवश्च दिवसोऽप्ययम्।।2.56.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘लक्ष्मण! इस गजकन्द को पकाओ। हम पर्णशाला के अधिष्ठाता देवताओं का पूजन करेंगे। जल्दी करो यह सौम्यमुहूर्त है और यह दिन भी ‘ध्रुव’* संज्ञक है (अतः इसी में यह शुभ कार्य होना चाहिये)’
Show English Translation
Cook this venison, O handsome one We will offer it to the presiding deity of this hut. Hasten, the day and time are fixed (for the rites)
ShlokaShloka 26
स लक्ष्मणः कृष्णमृगं मेध्यं हत्वा प्रतापवान्। अथ चिक्षेप सौमित्रिस्समिद्धे जातवेदसि।।2.56.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्रतापी सुमित्राकुमार लक्ष्मण ने पवित्र और काले छिलके वाले गजकन्द को उखाड़कर प्रज्वलित आग में डाल दिया
Show English Translation
Then the powerful son of Sumitra killed a black antelope fit for offering, and offered it to the wellkindled fire.
ShlokaShloka 27
तन्तु पक्वं परिज्ञाय निष्टप्तं छिन्नशोणितम्। लक्ष्मण: पुरुषव्याघ्रमथ राघवमब्रवीत्।।2.56.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
रक्तविकार का नाश करनेवाले* उस गजकंद को भलीभाँति पका हुआ जानकर लक्ष्मण ने पुरुषसिंह श्रीरघुनाथजी से कहा-
Show English Translation
With the blood drained out of the venison, Lakshmana roasted it and cooked it well, and then said to Rama, the tiger (best) among men.
ShlokaShloka 28
अयं सर्व: समस्ताग्ङ: श्रृत: कृष्णमृगो मया। देवतां देवसङ्काश यजस्व कुशलो ह्यसि।।2.56.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवोपम तेजस्वी श्रीरघुनाथजी! यह काले छिलके वाला गजकन्द, जो बिगड़े हुए सभी अङ्गों को ठीक करनेवाला है,* मेरे द्वारा सम्पूर्णतः पका दिया गया है। अब आप वास्तुदेवताओं का यजन कीजिये; क्योंकि आप इस कर्म में कुशल हैं।
Show English Translation
This black antelope with all its limbs is wellcooked. O divine sire, you may make the offering to Vastu devata in which you are proficient.
ShlokaShloka 29
राम: स्नात्वा तु नियतो गुणवान् जप्यकोविदः। सङ्ग्रहेणाकरोत् स्रवार्न मन्त्रान् सत्रावसानिकान्।।2.56.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
सद्गुणसम्पन्न तथा जपकर्म के ज्ञाता श्रीरामचन्द्रजी ने स्नान करके शौच-संतोषादि नियमों के पालनपूर्वक संक्षेप से उन सभी मन्त्रों का पाठ एवं जप किया, जिनसे वास्तुयज्ञ की पूर्ति हो जाती है।
Show English Translation
Virtuous Rama, who was an expert in the recitation of mantras, took his bath and his mind controlled, intoned briefly all the mantras appropriate to the completion of the ritual.
ShlokaShloka 30
इष्ट्वा देवगणान्सर्वान्विवेशाऽवसथं ���ुचिः। बभूव च मनोह्लादो रामस्यामिततेजसः।।2.56.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
समस्त देवताओं का पूजन करके पवित्र भाव से श्रीराम ने पर्णकुटी में प्रवेश किया। उस समय अमिततेजस्वी श्रीराम के मन में बड़ा आह्लाद हुआ
Show English Translation
Sanctified with the worship of all the gods, Rama of immeasurable lustre felt a great happiness on entering the hut.
ShlokaShloka 31
वैश्वदेवबलिं कृत्वा रौद्रं वैष्णव मेव च। वास्तुसंशमनीयानि मङ्गलानि प्रवर्तयन्।।2.56.31।। जपं च न्यायत कृत्वा स्नात्वा नद्यां यथाविधि। पापसंशमनं राम श्चकार बलिमुत्तमम्।।2.56.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् बलिवैश्वदेव कर्म, रुद्रयाग तथा वैष्णवयाग करके श्रीराम ने वास्तुदोष की शान्ति के लिये मङ्गलपाठ किया
Show English Translation
Rama, offered oblations to Visvadevas, Rudra and Visnu, performed the auspices for the appeasement of the household deity. And having muttered japa silently in conformity with tradition, he took his ablution in the river as enjoined (by the sastras) and offered his final oblations for the expiation of his sins.
ShlokaShloka 32
वेदिस्थलविधानानि चैत्यान्यायतनानि च। आश्रमस्यानुरूपाणि स्थापयामास राघवः।।2.56.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
नदी में विधिपूर्वक स्नान करके न्यायतः गायत्री आदि मन्त्रों का जप करने के अनन्तर श्रीराम ने पञ्चसूना आदि दोषों की शान्ति के लिये उत्तम बलिकर्म सम्पन्न किया
Show English Translation
Rama, son of the Raghus, made altars in all the quarters, places of worship and sacred spots for fire befitting a hermitage.
ShlokaShloka 33
वन्यैर्माल्यैः फलैर्मूलैः पक्वैर्मांसैर्यथाविधि। अद्भिर्जपैश्च वेदोक्तैर्दर्भैश्च ससमित्कुशैः।।2.56.34।। तौ तर्पयित्वा भूतानि राघवौ सह सीतया। तदा विविशतु श्शालां सुशुभां शुभलक्षणौ।।2.56.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
रघुनाथजी ने अपनी छोटी-सी कुटी के अनुरूप ही वेदिस्थलों (आठ दिक्पालों के लिये बलि-समर्पण के स्थानों), चैत्यों (गणेश आदि के स्थानों) तथा आयतनों (विष्णु आदि देवों के स्थानों) का निर्माण एवं स्थापना की
Show English Translation
Bestowed with auspicious qualities, Rama and Lakshmana along with Sita propitiated those celestial beings with garlands of forest flowers, fruits and roots, wellcooked venison, water, muttering of prayers as expounded in the Vedas, faggots and kusa grass and entered that auspicious hermitage.
ShlokaShloka 34
तां वृक्षपर्णच्छदनां मनोज्ञां यथाप्रदेशं सुकृतां निवाताम्। वासाय सर्वे विविशुस्समेतास्सभां यथा देवगणास्सुधर्माम्।।2.56.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
चित्रकूट पर्वत बड़ा ही रमणीय था। वहाँ उत्तमतीर्थों (तीर्थस्थान, सीढ़ी और घाटों) से सुशोभित माल्यवती (मन्दाकिनी) नदी बह रही थी, जिसका बहुत-से पशुपक्षी सेवन करते थे। उस पर्वत और नदी का सांनिध्य पाकर श्रीरामचन्द्रजी को बड़ा हर्ष और आनन्द हुआ। वे नगर से दूर वन में आने के कारण होने वाले कष्ट को भूल गये
Show English Translation
Just like the gods enter the court of Sudharma, they all stepped into the hut to dwell there. The hut was charming wellbuilt on a suitable site and protected against storm.
ShlokaShloka 35
अनेकनानामृगपक्षिसङ्कुले विचित्रपत्रस्तबकैर्द्रुमैर्युते। वनोत्तमे व्यालमृगानुनादिते तदा विजह्रु स्सुसुखं जितेन्द्रियाः।।2.56.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
चित्रकूट पर्वत बड़ा ही रमणीय था। वहाँ उत्तमतीर्थों (तीर्थस्थान, सीढ़ी और घाटों) से सुशोभित माल्यवती (मन्दाकिनी) नदी बह रही थी, जिसका बहुत-से पशुपक्षी सेवन करते थे। उस पर्वत और नदी का सांनिध्य पाकर श्रीरामचन्द्रजी को बड़ा हर्ष और आनन्द हुआ। वे नगर से दूर वन में आने के कारण होने वाले कष्ट को भूल गये
Show English Translation
Then they with their senses conquered, enjoyed perfect happiness in that splendid forest teeming with many varieties of animals and birds, with trees full of brilliant clusters of flowers and echoing with the sounds of wild animals.
ShlokaShloka 36
सुरम्यमासाद्य तु चित्रकूटं नदीं च तां माल्यवतीं सुतीर्थाम्। ननन्द हृष्टो मृगपक्षिजुष्टां जहौ च दुखं पुरविप्रवासात्।।2.35.38।।
Show English Translation
Having reached the marvellous mount Chitrakuta and river Malyavati with excellent holy places and full of animals and birds, Rama shed the sorrow of his banishment from the city (of Ayodhya) and rejoiced with a gladdened heart. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे षट्पञ्चाशस्सर्गः।। Thus ends the fiftysixth sarga in Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.