Ayodhya Kanda
Sarga 43: Lamentations of Kausalya.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 43
21 shlokas
ShlokaShloka 1
ततः समीक्ष्य शयने सन्नं शोकेन पार्थिवम्।
कौशल्या पुत्रशोकार्ता तमुवाच महीपतिम्।।2.43.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
शय्या पर पड़े हुए राजा को पुत्रशोक से व्याकुल देख पुत्र के ही शोक से पीड़ित हुई कौसल्या ने उन महाराज से कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
Struck by the grief of her son's departure, Kausalya looked at the king who lay on the couch completely exhausted and said to him.
ShlokaShloka 2
राघवे नरशार्दूले विषमुप्त्वाहिजिह्मगा।
विचरिष्यति कैकेयी निर्मुक्तेव हि पन्नगी।।2.43.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरश्रेष्ठ श्रीराम पर अपना विष उँडेलकर टेढ़ी चाल से चलने वाली कैकेयी केंचुल छोड़कर नूतन शरीर से प्रकट हुई सर्पिणी की भाँति अब स्वच्छन्द विचरेगी
Show English TranslationEnglish Translation
Moving crookedly like a snake, Kaikeyi has released her venom on Rama, the best among men. Now she will move about freely like a sheserpent that has cast off its slough.
ShlokaShloka 3
विवास्य रामं सुभगा लब्धकामा समाहिता।
त्रासयिष्यति मां भूयो दुष्टाहिरिव वेश्मनि।।2.43.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जैसे घर में रहने वाला दुष्ट सर्प बारंबार भय देता रहता है, उसी प्रकार श्रीरामचन्द्र को वनवास देकर सफलमनोरथ हुई सुभगा कैकेयी सदा सावधान होकर मुझे त्रास देती रहेगी
Show English TranslationEnglish Translation
Having banished Rama, she is now happy with her desires fulfilled. And like a vicious serpent living in the house she will again frighten me.
ShlokaShloka 4
अथ स्म नगरे रामश्चरन् भैक्षं गृहे वसेत्।
कामकारो वरं दातुमपि दासं ममात्मजम्।।2.43.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि श्रीराम इस नगर में भीख माँगते हुए भी घर में रहते अथवा मेरे पुत्र को कैकेयी का दास भी बना दिया गया होता तो वैसा वरदान मुझे भी अभीष्ट होता (क्योंकि उस दशा में मुझे भी श्रीराम का दर्शन होता रहता। श्रीराम के वनवास का वरदान तो कैकेयी ने मुझे दुःख देने के लिये ही माँगा है।)
Show English TranslationEnglish Translation
It would have been better had I offered her my son as a slave. He would have lived on in the house by doing his duties and begging his food in the city.
ShlokaShloka 5
पातयित्वा तु कैकेय्या रामं स्थानाद्यथेष्टतः।
प्रदिष्टो रक्षसां भागः पर्वणीवाहिताग्निना।।2.43.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कैकेयी ने अपनी इच्छा के अनुसार श्रीराम को उनके स्थान से भ्रष्ट करके वैसा ही किया है, जैसे किसी अग्निहोत्री ने पर्व के दिन देवताओं को उनके भाग से वञ्चित करके राक्षसों को वह भाग अर्पित कर दिया हो
Show English TranslationEnglish Translation
You have thrown away Rama from his place as per the whim of Kaikeyi, like the share of offering meant for gods given away to rakshasas by the sacrificers on the new Moon days.
ShlokaShloka 6
गजराजगतिर्वीरो महाबाहुर्धनुर्धरः।
वनमाविशते नूनं सभार्य स्सह लक्ष्मणः।।2.43.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘गजराज के समान मन्द गति से चलने वाले वीर महाबाहु धनुर्धर श्रीराम निश्चय ही अपनी पत्नी और लक्ष्मण के साथ वन में प्रवेश कर रहे होंगे
Show English TranslationEnglish Translation
My mightyarmed son, a great archer and a hero, Rama whose gait is like that of the king of elephants, must be entering the forest along with his consort Sita and Lakshmana.
ShlokaShloka 7
वने त्वदृष्टदुःखानां केकय्यानुमते त्वया।
त्यक्तानां वनवासाय कान्ववस्था भविष्यति।।2.43.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रत्नतुल्य उत्तम वस्तुओं से वञ्चित वे तीनों तरुण सुखरूप फल भोगने के समय घर से निकाल दिये गये। अब वे बेचारे फल-मूल का भोजन करके कैसे रह सकेंगे?
Show English TranslationEnglish Translation
You have banished them as per the desire of Kaikeyi. What will be their plight in the forest, for they have never experienced any hardship earlier
ShlokaShloka 8
ते रत्नहीनास्तरुणाः फलकाले विवासिताः।
कथं वत्स्यन्ति कृपणाः फलमूलैः कृताशनाः।।2.43.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रत्नतुल्य उत्तम वस्तुओं से वञ्चित वे तीनों तरुण सुखरूप फल भोगने के समय घर से निकाल दिये गये। अब वे बेचारे फल-मूल का भोजन करके कैसे रह सकेंगे?
Show English TranslationEnglish Translation
Deprived of all costly things they have been banished at the tender age of youth, a time for enjoying their lives. How will they lead a miserable life subsisting on fruits and roots?
ShlokaShloka 9
अपीदानीं स कालस्स्यान्मम शोकक्षय श्शिवः।
सभार्यं यत्सह भ्रात्रा पश्येयमिह राघवम्।।2.43.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
क्या अब फिर मेरे शोक को नष्ट करने वाला वह शुभ समय आयेगा, जब मैं सीता और लक्ष्मण के साथ वन से लौटे हुए श्रीराम को देखूगी?
Show English TranslationEnglish Translation
Will there ever be that auspicious moment to end my sorrow? When I can see Rama here along with his wife and brother?
ShlokaShloka 10
श्रृत्वैवोपस्थितौ वीरौ कदायोध्या भविष्यति।
यशस्विनी हृष्टजना सूच्छ्रितध्वजमालिनी।।2.43.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कब वह शुभ अवसर प्राप्त होगा जब कि ‘वीर श्रीराम और लक्ष्मण वन से लौट आये’ यह सुनते ही यशस्विनी अयोध्यापुरी के सब लोग हर्ष से उल्लसित हो उठेगे और घर-घर फहराये गये ऊँचे-ऊँचे ध्वजसमूह पुरी की शोभा बढ़ाने लगेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
When will the city of Ayodhya attain that glory when having heard that both the brave brothers have come back the people will rejoice and fill it with uplifted banners?
ShlokaShloka 11
कदा प्रेक्ष्य नरव्याघ्रावरण्यात्पुनरागतौ।
नन्दिष्यति पुरी हृष्टा समुद्र इव पर्वणि।।2.43.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरश्रेष्ठ श्रीराम और लक्ष्मण को पुनः वन से आया हुआ देख यह अयोध्यापुरी पूर्णिमा के उमड़ते हुए समुद्र की भाँति कब हर्षोल्लास से परिपूर्ण होगी?
Show English TranslationEnglish Translation
When will, like the swelling sea on a full Moon day, the city hail the return of Rama and Lakshmana, the best among men?
ShlokaShloka 12
कदाऽयोध्यां महाबाहुः पुरीं वीरः प्रवेक्ष्यति।
पुरस्कृत्य रथे सीतां वृषभो गोवधूमिव।।2.43.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जैसे साँड़ गाय को आगे करके चलता है, उसी प्रकार वीर महाबाहु श्रीराम रथ पर सीता को आगे करके कब अयोध्यापुरी में प्रवेश करेंगे?
Show English TranslationEnglish Translation
When will the mightyarmed hero (Rama) enter the city of Ayodhya with Sita in front in the chariot, like a bull following the cow?
ShlokaShloka 13
कदा प्राणिसहस्राणि राजमार्गे ममात्मजौ।
लाजैरवकिरिष्यन्ति प्रविशन्तावरिन्दमौ।।2.43.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कब यहाँ के सहस्रों मनुष्य पुरी में प्रवेश करते और राजमार्ग पर चलते हुए मेरे दोनों शत्रुदमन पुत्रों पर लावा (खील)-की वर्षा करेंगे?
Show English TranslationEnglish Translation
When will the people in their thousands shower the parched grain on the highway when my sons (Rama and Lakshmana), subduers of enemies, enter the city?
ShlokaShloka 14
प्रविशन्तौ कदाऽयोध्यां द्रक्ष्यामि शुभकुण्डलौ।
उदग्रायुधनिस्त्रिंशौ सश्रृङ्गाविव पर्वतौ।।2.43.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘उत्तम आयुध एवं खड्ग लिये शिखरयुक्त पर्वतों के समान प्रतीत होने वाले श्रीराम और लक्ष्मण सुन्दर कुण्डलों से अलंकृत हो कब अयोध्यापुरी में प्रवेश करते हुए मेरे नेत्रों के समक्ष प्रकट होंगे?
Show English TranslationEnglish Translation
When shall I see both of them wearing auspicious earrings and holding poweful weapons (bows) and swords high, like two mountain peaks?
ShlokaShloka 15
कदासुमनसः कन्याद्विजातीनां फलानि च।
प्रदिशन्तः पुरीं हृष्टाः करिष्यन्ति प्रदक्षिणम्।।2.43.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कब ब्राह्मणों की कन्याएँ हर्षपूर्वक फूल और फल अर्पण करती हुई अयोध्यापुरी की परिक्रमा करेंगी?
Show English TranslationEnglish Translation
When will I see them delightfully moving round the city with young brahmin girls offering them flowers and fruits.
ShlokaShloka 16
कदा परिणतो बुद्ध्या वयसा चामरप्रभः।
अभ्युपैष्यति धर्मज्ञस्त्रिवर्ष इव मां ललन्।।2.43.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कब ज्ञान में बढ़े-चढ़े और अवस्था में देवताओं के समान तेजस्वी धर्मात्मा श्रीराम उत्तम वर्षा की भाँति जनसमुदाय का लालन करते हुए यहाँ पधारेंगे?
Show English TranslationEnglish Translation
When will Rama, the knower of righteousness, possessing the lustre of gods, and fully mature in age and wisdom come back to me playfully like a threeyearold boy?
ShlokaShloka 17
निस्संशयं मया मन्ये पुरा वीर कदर्यया।
पातुकामेषु वत्सेषु मातृ़णां शातितास्स्तनाः।।2.43.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीर! इसमें संदेह नहीं कि पूर्व जन्म में मुझ नीच आचार-विचारवाली नारी ने बछड़ों के दूध पीने के लिये उद्यत होते ही उनकी माताओं के स्तन काट दिये होंगे
Show English TranslationEnglish Translation
O valiant one, in my previous birth I must have undoubtedly hacked off the udders of cows when the calves were thirsting for milk from their mothers.
ShlokaShloka 18
साहं गौरिव सिंहेन विवत्सा वत्सला कृता।
कैकेय्या पुरुषव्याघ्र बालवत्सेव गौर्बलात्।।2.43.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पुरुषसिंह ! जैसे किसी सिंह ने छोटे-से बछड़े वालीवत्सला गौ को बलपूर्वक बछड़े से हीन कर दिया हो, उसी प्रकार कैकेयी ने मुझे बलात् अपने बेटे से विलग कर दिया है।
Show English TranslationEnglish Translation
O best of men I have been forcibly separated from my affectionate son by Kaikeyi just like a cow from its calf by a lion.
ShlokaShloka 19
न हि तावद्गुणैर्जुष्टं सर्वशास्त्रविशारदम्।
एकपुत्रा विना पुत्रमहं जीवितुमुत्सहे।।2.43.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो उत्तम गुणों से युक्त और सम्पूर्ण शास्त्रों में प्रवीण हैं, उन अपने पुत्र श्रीराम के बिना मैं इकलौते बेटेवाली माँ जीवित नहीं रह सकती
Show English TranslationEnglish Translation
I cannot live without my only son who is adept in all scriptures and endowed with all virtues.
ShlokaShloka 20
न हि मे जीविते किञ्चित्सामर्थ्यमिह कल्प्यते।
अपश्यन्त्याः प्रियं पुत्रं महाबाहुं महाबलम्।।2.43.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अब प्यारे पुत्र श्रीराम और महाबली लक्ष्मण को देखे बिना मुझमें जीवित रहने की कुछ भी शक्ति नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
Without seeing my beloved son, longarmed and mighty, I have but little strength to live in this world.
ShlokaShloka 21
अयं हि मां दीपयते समुत्थितः
तनूजशोकप्रभवो हुताशनः।
महीमिमां रश्मिभिरुद्धतप्रभः
यथा निदाघे भगवान् दिवाकरः।।2.43.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जैसे ग्रीष्म ऋतु में उत्कृष्ट प्रभावाले भगवान् सूर्य अपनी किरणों द्वारा इस पृथ्वी को अधिक ताप देते हैं, उसी प्रकार यह पुत्रशोकजनित महान् अहितकारक अग्नि आज मुझे जलाये दे रही है’
Show English TranslationEnglish Translation
I am consumed by this blazing fire of grief caused by separation from my son like the earth scorched in summer by the Sungod with his oppressive rays इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे त्रिचत्वारिंशस्सर्गः।। Thus ends the fortythird sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.