Ayodhya Kanda

Sarga 82: Bharata addresses the assembly -- declines Vasistha's plea to accept the throne -- gets ready to depart for the forest with the citizens of Ayodhya.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 82

32 shlokas

ShlokaShloka 1
तामार्यगणसम्पूर्णां भरतः प्रग्रहां सभाम्। ददर्श बुद्धिसम्पन्नः पूर्णचन्द्रो निशामिव।।2.82.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
बुद्धिमान् भरत ने उत्तम ग्रह-नक्षत्रों से सुशोभित और पूर्ण चन्द्रमण्डल से प्रकाशित रात्रि की भाँति उस सभा को देखा। वह श्रेष्ठ पुरुषों की मण्डली से भरी-पूरी तथा वसिष्ठ आदि श्रेष्ठ मुनियों की उपस्थिति से शोभायमान थी
Show English Translation
Sagacious Bharata beheld that assembly hall filled with honourable members, like the fullmoon beholds the night stretching forth (with stars).
ShlokaShloka 2
आसनानि यथान्यायमार्याणां विशतां तदा। वस्त्राङ्गरागप्रभया द्योतिता सा सभोत्तमा।।2.82.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय यथायोग्य आसनों पर बैठे हुए आर्य पुरुषों के वस्त्रों तथा अङ्गरागों की प्रभा से वह उत्तम सभा अधिक दीप्तिमती हो उठी थी
Show English Translation
When the seats were occupied by the honourable members according to their rank, that august assembly looked splendid with the brilliance of their apparels and fragrance of unguents.
ShlokaShloka 3
सा विद्वज्जनसम्पूर्णा सभा सुरुचिरा तदा। अदृश्यत घनापाये पूर्णचन्द्रेव शर्वरी।।2.82.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
जैसे वर्षाकाल व्यतीत होने पर शरद्-ऋतु की पूर्णिमा को पूर्ण चन्द्रमण्डल से अलंकृत रजनी बड़ी मनोहर दिखायी देती है, उसी प्रकार विद्वानों के समुदाय से भरी हुई वह सभा बड़ी सुन्दर दिखायी देती थी
Show English Translation
The most splendid assembly filled with learned people looked brilliant like the night with the autumnal fullmoon.
ShlokaShloka 4
राज्ञस्तु प्रकृती स्सर्वा स्समग्राः प्रेक्ष्य धर्मवित्। इदं पुरोहितो वाक्यं भरतं मृदु चाब्रवीत्।।2.82.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय धर्म के ज्ञाता पुरोहित वसिष्ठजी ने राजा की सम्पूर्ण प्रकृतियों को उपस्थित देख भरत से यह मधुर वचन कहा—
Show English Translation
The chief priest Vasistha, knower of righteousness, looked at all the ministers present and addressed Bharata in a gentle voice.
ShlokaShloka 5
तात राजा दशरथ स्स्वर्गतो धर्ममाचरन्। धनधान्यवतीं स्फीतां प्रदाय पृथिवीं तव।।2.82.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तात! राजा दशरथ यह धन-धान्य से परिपूर्ण समृद्धिशालिनी पृथिवी तुम्हें देकर स्वयं धर्म का आचरण करते हुए स्वर्गवासी हुए हैं
Show English Translation
O dear child following the righteous path king Dasaratha conferred on you this vast kingdom abounding in wealth and grains before attaining heaven.
ShlokaShloka 6
रामस्तथा सत्यधृतिस्सतां धर्ममनुस्मरन्। नाजहात्पितुरादेशं शशी ज्योत्स्नामिवोदितः।।2.82.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सत्यपूर्ण बर्ताव करने वाले श्रीरामचन्द्रजी ने सत्पुरुषों के धर्म का विचार करके पिताकी आज्ञा का उसी प्रकार उल्लङ्घन नहीं किया, जैसे उदित चन्द्रमा अपनी चाँदनी को नहीं छोड़ता है
Show English Translation
Abiding in truth, remembering the righteous ways of virtuous men just as the rising Moon does not leave its beams, Rama too did not move away from his father's command.
ShlokaShloka 7
पित्रा भ्रात्रा च ते दत्तं राज्यं निहतकण्टकम्। तद्भुङ्क्ष्व मुदितामात्यः क्षिप्रमेवाभिषेचय।।2.82.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
यह बात सुनकर धर्मज्ञ भरत शोक में डूब गये और धर्मपालन की इच्छा से उन्होंने मन-ही-मन श्रीराम की शरण ली
Show English Translation
The kingdom free from obstacles has been passed on to you by your father and brother. Get yourself coronated quickly and enjoy it along with your cheerful ministers.
ShlokaShloka 8
उदीच्या श्च प्रतीच्या श्च दाक्षिणात्याश्च केवलाः। कोट्यापरान्तास्सामुद्रारत्नान्यभिहरन्तुते।।2.82.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
यह बात सुनकर धर्मज्ञ भरत शोक में डूब गये और धर्मपालन की इच्छा से उन्होंने मन-ही-मन श्रीराम की शरण ली
Show English Translation
Let kings from the north, the west, the south, the bordering kingdoms, and the seatraders offer you crores of gems as gifts.
ShlokaShloka 9
तच्छ्रुत्वा भरतो वाक्यं शोकेनाभिपरिप्लुतः। जगाम मनसा रामं धर्मज्ञो धर्मकाङ्क्षया।।2.82.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
यह बात सुनकर धर्मज्ञ भरत शोक में डूब गये और धर्मपालन की इच्छा से उन्होंने मन-ही-मन श्रीराम की शरण ली
Show English Translation
On hearing those words, Bharata who knew his duty was overwhelmed with distress and, resolved to abide by righteousness, reached Rama through his mind (thought of Rama).
ShlokaShloka 10
सबाष्पकलया वाचा कलहंसस्वरो युवा। विललाप सभामध्ये जगर्हे च पुरोहितम्।।2.82.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
नवयुवक भरत उस भरी सभा में आँसू बहाते हुए गद्गद वाणी द्वारा कलहंस के समान मधुर स्वर से विलाप करने और पुरोहितजी को उपालम्भ देने लगे –
Show English Translation
Young Bharata with the melodious voice of a swan, choked with tears, lamenting in the assembly, reproached the family priest Vasistha, saying:
ShlokaShloka 11
चरितब्रह्मचर्यस्य विद्यास्नातस्य धीमतः। धर्मे प्रयतमानस्य को राज्यं मद्विधो हरेत्।।2.82.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘गुरुदेव! जिन्होंने ब्रह्मचर्य का पालन किया, जो सम्पूर्ण विद्याओं में निष्णात हुए तथा जो सदा ही धर्म के लिये प्रयत्नशील रहते हैं, उन बुद्धिमान् श्रीरामचन्द्रजी के राज्य का मेरे-जैसा कौन मनुष्य अपहरण कर सकता है ?
Show English Translation
Would any man seize this kingdom which rightfully belongs to sagacious Rama, who practises brahmacharya, who is wellversed in all branches of learning and who endeavours to protect righteousness?
ShlokaShloka 12
कथं दशरथाज्जातो भवेद्राज्यापहारकः। राज्यं चाहं च रामस्य धर्मं वक्तुमिहार्हसि।।2.82.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘धर्मात्मा श्रीराम मुझसे अवस्था में बड़े और गुणों में भी श्रेष्ठ हैं। वे दिलीप और नहुष के समान तेजस्वी हैं; अतः महाराज दशरथ की भाँति वे ही इस राज्य को पाने के अधिकारी हैं
Show English Translation
How can any usurper of the kingdom be born of Dasaratha? Or, how would any progeny of Dasaratha become the usurper of the kingdom? I and the kingdom, both belong to Rama. You should tell the truth about this.
ShlokaShloka 13
ज्येष्ठ श्श्रेष्ठश्च धर्मात्मा दिलीपनहुषोपमः। लब्धुमर्हति काकुत्स्थो राज्यं दशरथो यथा।।2.82.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘धर्मात्मा श्रीराम मुझसे अवस्था में बड़े और गुणों में भी श्रेष्ठ हैं। वे दिलीप और नहुष के समान तेजस्वी हैं; अतः महाराज दशरथ की भाँति वे ही इस राज्य को पाने के अधिकारी हैं
Show English Translation
The eldest, eminent and righteous Rama, the scion of the Kakutstha dynasty, who is comparable to Dilipa and Nahusha deserves to inherit this kingdom just as Dasaratha did.
ShlokaShloka 14
अनार्यजुष्टमस्वर्ग्यं कुर्यां पापमहं यदि। इक्ष्वाकूणामहं लोके भवेयं कुलपांसनः।।2.82.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पाप का आचरण तो नीच पुरुष करते हैं। वह मनुष्य को निश्चय ही नरक में डालने वाला है। यदि श्रीरामचन्द्रजी का राज्य लेकर मैं भी पापाचरण करूँ तो संसार में इक्ष्वाकुकुल का कलंक समझा जाऊँगा
Show English Translation
If I commit this evil act followed by wretched people which would not lead any one to heaven, I shall only be bringing disgrace to the kings of the Ikshvaku dynasty.
ShlokaShloka 15
यद्धि मात्रा कृतं पापं नाहं तदपि रोचये। इहस्थो वनदुर्गस्थं नमस्यामि कृताञ्जलिः।।2.82.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरी माता ने जो पाप किया है, उसे मैं कभी पसंद नहीं करता; इसीलिये यहाँ रहकर भी मैं दुर्गम वन में निवास करने वाले श्रीरामचन्द्रजी को हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ
Show English Translation
I will never accept the evil deed committed by my mother. From here itself I shall pay obeisance with folded palms to my brother who dwells in the impenetrable forest.
ShlokaShloka 16
राममेवानुगच्छामि राजा स द्विपदां वरः। त्रयाणामपि लोकानां राज्यमर्हति राघवः।।2.82.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं श्रीराम का ही अनुसरण करूँगा। मनुष्यों में श्रेष्ठ श्रीरघुनाथजी ही इस राज्य के राजा हैं। वे तीनों ही लोकों के राजा होने योग्य हैं
Show English Translation
I shall follow Rama the best among men. He alone and no one else deserves to rule over the kingdom of the three worlds.
ShlokaShloka 17
तद्वाक्यं धर्मसंयुक्तं श्रुत्वा सर्वे सभासदः। हर्षान्मुमुचुरश्रूणि रामे निहितचेतसः।।2.82.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
भरत ने फिर कहा—’यदि मैं आर्य श्रीराम को वन से न लौटा सकूँगा तो स्वयं भी नरश्रेष्ठ लक्ष्मण की भाँति वहीं निवास करूँगा
Show English Translation
Hearing the words of Bharata full of righteousness, all the men assembled there shed tears of joy, thinking of Rama.
ShlokaShloka 18
यदि त्वार्यं न शक्ष्यामि विनिवर्तयितुं वनात्। वने तत्रैव वत्स्यामि यथाऽर्यो लक्ष्मणस्तथा।।2.82.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
भरत ने फिर कहा—’यदि मैं आर्य श्रीराम को वन से न लौटा सकूँगा तो स्वयं भी नरश्रेष्ठ लक्ष्मण की भाँति वहीं निवास करूँगा
Show English Translation
If I am not able to bring back my noble brother (Rama) from the forest, I shall also dwell there like my noble brother Lakshmana.
ShlokaShloka 19
सर्वोपायं तु वर्तिष्ये विनिवर्तयितुं बलात्। समक्षमार्यमिश्राणां साधूनां गुणवर्तिनाम्।।2.82.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं आप सभी सद्गुणयुक्त बर्ताव करने वाले पूजनीय श्रेष्ठ सभासदों के समक्ष श्रीरामचन्द्रजी को बलपूर्वक लौटा लाने के लिये सारे उपायों से चेष्टा करूँगा
Show English Translation
I shall employ all possible means to bring him back and join you who are respectable, virtuous and pious.
ShlokaShloka 20
विष्टिकर्मान्तिका स्सर्वे मार्गशोधकरक्षकाः। प्रस्थापिता मया पूर्वं यत्रापि मम रोचते।।2.82.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैंने मार्गशोधन में कुशल सभी अवैतनिक तथा वेतनभोगी कार्यकर्ताओं को पहले ही यहाँ से भेज दिया है। अतः मुझे श्रीरामचन्द्रजी के पास चलना ही अच्छा जान पड़ता है’
Show English Translation
I have already despatched the explorers and protectors of roads who work for wages and without wages as well. It also pleases me to undertake this journey.
ShlokaShloka 21
एवमुक्त्वा तु धर्मात्मा भरतो भ्रातृवत्सलः। समीपस्थमुवाचेदं सुमन्त्रं मन्त्रकोविदम्।।2.82.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
महात्मा भरत के ऐसा कहने पर सुमन्त्र ने बड़े हर्ष के साथ सबको उनके कथनानुसार वह प्रिय संदेश सुना दिया
Show English Translation
Righteous Bharata who was full of devotion towards his brother having uttered thus, addressed the skilful counsellor Sumantra standing nearby:
ShlokaShloka 22
तूर्णमुत्थाय गच्छ त्वं सुमन्त्र मम शासनात्। यात्रामाज्ञापय क्षिप्रं बलं चैव समानय।।2.82.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
महात्मा भरत के ऐसा कहने पर सुमन्त्र ने बड़े हर्ष के साथ सबको उनके कथनानुसार वह प्रिय संदेश सुना दिया
Show English Translation
O Sumantra quickly rise and go. On my authority, order the expedition and let the army be marshalled at once.
ShlokaShloka 23
एवमुक्त स्सुमन्त्रस्तु भरतेन महात्मना। हृष्टस्तदाऽदिशत्सर्वं यथासन्दिष्टमिष्टवत्।।2.82.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
महात्मा भरत के ऐसा कहने पर सुमन्त्र ने बड़े हर्ष के साथ सबको उनके कथनानुसार वह प्रिय संदेश सुना दिया
Show English Translation
On hearing the words of the magnanimous Bharata, Sumantra was delighted and as instructed, ordered everything as if he was anxious to do it himself.
ShlokaShloka 24
ताः प्रहृष्टाः प्रकृतयो बलाध्यक्षा बलस्य च। श्रुत्वा यात्रां समाज्ञप्तां राघवस्य निवर्तने।।2.82.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीरामचन्द्रजी को लौटा लाने के लिये भरत जायँगे और उनके साथ जाने के लिये सेना को भी आदेश प्राप्त हुआ है’ यह समाचार सुनकर वे सभी प्रजाजन तथा सेनापतिगण बहुत प्रसन्न हुए
Show English Translation
Having come to know that orders were issued to send the army on an expedition to bring back Rama, the subjects and the army chiefs were delighted.
ShlokaShloka 25
ततो योधाङ्गना स्सर्वा भर्त्रून्सर्वान्गृहेगृहे। यात्रागमनमाज्ञाय त्वरयन्ति स्म हर्षिताः।।2.82.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
सेनापतियों ने घोड़ों, बैलगाड़ियों तथा मन के समान वेगशाली रथों सहित सम्पूर्ण सेना को स्त्रियों सहित यात्रा के लिये शीघ्र तैयार होने की आज्ञा दी
Show English Translation
Then, the wives of the soldiers having come to know of the expedition were all delighted and in every household hastened up their husbands.
ShlokaShloka 26
ते हयैर्गोरथैश्शीघ्रैस्स्यन्दनैश्च महाजवैः सह योधैर्बलाध्यक्षा बलं सर्वमचोदयन्।।2.82.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
सेनापतियों ने घोड़ों, बैलगाड़ियों तथा मन के समान वेगशाली रथों सहित सम्पूर्ण सेना को स्त्रियों सहित यात्रा के लिये शीघ्र तैयार होने की आज्ञा दी
Show English Translation
Those chiefs of the army urged the soldiers, horses, fastmoving bullockcarts and swift chariots (to move on).
ShlokaShloka 27
सज्जं तु तद्बलं दृष्ट्वा भरतो गुरुसन्निधौ। रथं मे त्वरयस्वेति सुमन्त्रं पार्श्वतोऽब्रवीत्।।2.82.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
सेना को कूँच के लिये उद्यत देख भरत ने गुरु के समीप ही बगल में खड़े हुए सुमन्त्र से कहा—’आप मेरे रथ को शीघ्र तैयार करके लाइये’
Show English Translation
When Bharata saw that the army was ready, he instructed Sumantra who was standing by the side of the preceptor to quickly prepare his chariot.
ShlokaShloka 28
भरतस्य तु तस्याज्ञां प्रतिगृह्य च हर्षितः। रथं गृहीत्वा प्रययौ युक्तं परमवाजिभिः।।2.82.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
भरत की उस आज्ञा को शिरोधार्य करके सुमन्त्र बड़े हर्ष के साथ गये और उत्तम घोड़ों से जुता हुआ रथ लेकर लौट आये
Show English Translation
He (Sumantra) received the command of Bharata in great delight and set out with a chariot harnessed with excellent horses.
ShlokaShloka 29
स राघव स्सत्यधृतिः प्रतापवान् ब्रुवन् सुयुक्तं दृढसत्यविक्रमः। गुरुं मह���रण्यगतं यशस्विनं प्रसादयिष्यन्भरतोऽब्रवीत्तदा।।2.82.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब सुदृढ़ एवं सत्य पराक्रम वाले सत्यपरायण प्रतापी भरत विशाल वन में गये हुए अपने बड़े भाई यशस्वी श्रीराम को लौटा लाने के निमित्त राजी करने के लिये यात्रा के उद्देश्य से उस समय इस प्रकार बोले –
Show English Translation
Bharata, a descendant of the Raghu race, firm in truth, one whose valour comes out of unswerving truth, speaking judiciously said this to propitiate his esteemed brother who was in the dense forest:
ShlokaShloka 30
तूर्णं समुत्थाय सुमन्त्र गच्छ बलस्य योगाय बलप्रधानान्। आनेतुमिच्छामि हि तं वनस्थं प्रसाद्य रामं जगतो हिताय।।2.82.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमन्त्रजी! आप शीघ्र उठकर सेनापतियों के पास जाइये और उनसे कहकर सेना को कल फॅच करने के लिये तैयार होने का प्रबन्ध कीजिये; क्योंकि मैं सारे जगत् का कल्याण करने के लिये उन वनवासी श्रीराम को प्रसन्न करके यहाँ ले आना चाहता हूँ’
Show English Translation
O Sumantra, arise, go at once to the leaders of the army and ask them to assemble the troops. I shall propifiate Rama who is in the deep forest and bring him back for the welfare of the world.
ShlokaShloka 31
ससूतपुत्रो भरतेन सम्यगाज्ञापितस्सम्परिपूर्णकामः। शशास सर्वान्प्रकृतिप्रधानान्बलस्य मुख्यांश्च सुहृज्जनं च।।2.82.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
भरत की यह उत्तम आज्ञा पाकर सूतपुत्र सुमन्त्र ने अपना मनोरथ सफल हुआ समझा और उन्होंने प्रजावर्ग के सभी प्रधान व्यक्तियों, सेनापतियों तथा सुहृदों को भरत का आदेश सुना दिया
Show English Translation
The charioteer categorically commanded by Bharata, his desire fulfilled, communicated the royal mandate to all important subjects, chiefs of army and friends.
ShlokaShloka 32
तत स्समुत्थाय कुले कुले ते राजन्यवैश्या वृषलाश्च विप्राः। अयूयुजन्नुष्ट्रखरान्रथांश्च नागान्हयांश्��ैव कुलप्रसूतान्।।2.82.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब प्रत्येक घर के लोग ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र उठ-उठकर अच्छी जाति के घोड़े, हाथी, ऊँट, गधे तथा रथों को जोतने लगे
Show English Translation
Thereafter, men from every household, kshatriyas, vaisyas, sudras and brahmins came out and harnessed their chariots to the camels and asses, elephants and horses of high pedigree. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे द्व्यशीतितमस्सर्गः।। Thus ends the eightysecond sarga in Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.