Ayodhya Kanda
Sarga 41: On the departure of Rama to the forest, citizens of Ayodhya and women from the inner apartment lament
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 41
21 shlokas
ShlokaShloka 1
तस्मिन्स्तु पुरुषव्याघ्रे विनिर्याति कृताञ्जलौ।
आर्तशब्दोऽहि सञ्जज्ञे स्त्रीणामन्त:पुरे महान्।।2.41.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पुरुषसिंह श्रीराम ने माताओं सहित पिता के लिये दूर से ही हाथ जोड़ रखे थे, उसी अवस्था में जब वे रथ द्वारा नगर से बाहर निकलने लगे, उस समय रनवास की रानियों में बड़ा हाहाकार मच गया
Show English TranslationEnglish Translation
When Rama, the foremost men, was departing with folded palms there arose a huge cry of distress from the inner apartment of ladies.
ShlokaShloka 2
अनाथस्य जनस्यास्य दुर्बलस्य तपस्विनः।
यो गतिश्शरणं चासीत्स नाथः क्व नु गच्छति।।2.41.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वे रोती हुई कहने लगीं—’हाय! जो हम अनाथ, दुर्बल और शोचनीय जनों की गति (सब सुखों की प्राप्ति कराने वाले) और शरण (समस्त आपत्तियों से रक्षा करने वाले) थे, वे हमारे नाथ (मनोरथ पूर्ण करने वाले) श्रीराम कहाँ चले जा रहे हैं?
Show English TranslationEnglish Translation
Rama was a refuge and a protector to all the people who were defenceless, weak and miserable. Where is such a protector going now? (said the people).
ShlokaShloka 3
न क्रुध्यत्यभिशप्तोऽपि क्रोधनीयानि वर्जयन्।
क्रुद्धान्प्रसादयन्सर्वान् समदुःखः क्व गज्छति।।2.41.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो किसी के द्वारा झूठा कलंक लगाये जाने पर भी क्रोध नहीं करते थे, क्रोध दिलाने वाली बातें नहीं कहते थे और रूठे हुए सभी लोगों को मनाकर प्रसन्न कर लेते थे, वे दूसरों के दुःख में समवेदना प्रकट करने वाले राम कहाँ जा रहे हैं?
Show English TranslationEnglish Translation
Where is he who, even if reviled, never gets angry, never does acts that provoke anger, pacifies those who are enraged and shares the sorrows of others going now?
ShlokaShloka 4
कौशल्यायां महातेजा यथा मातरि वर्तते।
तथा यो वर्ततेऽस्मासु महात्मा क्व नु गच्छति।।2.41.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो महातेजस्वी महात्मा श्रीराम अपनी माता कौसल्याके साथ जैसा बर्ताव करते थे, वैसा ही बर्ताव हमारे साथ भी करते थे, वे कहाँ चले जा रहे हैं?
Show English TranslationEnglish Translation
Where is he, that effulgent, magnanimous one who treated us (with the same respect) as he treated his mother Kausalya, going now?
ShlokaShloka 5
कैकेय्या क्लिश्यमानेन राज्ञा सञ्चोदितो वनम्।
परित्राता जनस्यास्य जगतः क्व नु गच्छति।।2.41.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कैकेयी के द्वारा क्लेश में डाले गये महाराज के वन जाने के लिये कहने पर हमलोगों की अथवा समस्त जगत् की रक्षा करने वाले श्रीरघुवीर कहाँ चले जा रहे हैं?
Show English TranslationEnglish Translation
Tormented by Kaikeyi, the king ordered him to go to the forest. Where is he, who happened to be the protector of the people of this world, going now?
ShlokaShloka 6
अहो निश्चेतनो राजा जीवलोकस्य सम्प्रियम्।
धर्म्यं सत्यव्रतं रामं वनवासे प्रवत्स्यति।।2.41.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अहो! ये राजा बड़े बुद्धिहीन हैं, जो कि जीवजगत् के आश्रयभूत, धर्मपरायण, सत्यव्रती श्रीराम को वनवास के लिये देश निकाला दे रहे हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Alas, the king must be devoid of any sense as he is sending away Rama, who is dear to the world, is righteous and truthful, to dwell in the forest.
ShlokaShloka 7
इति सर्वा महिष्यस्ता विवत्सा इव धेनवः।
रुरुदुश्चैव दुःखार्ताः सस्वरं च विचुक्रुशुः।।2.41.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार वे सब-की-सब रानियाँ बछड़ों से बिछुड़ी हुई गौओं की तरह दुःख से आर्त होकर रोने और उच्चस्वर से क्रन्दन करने लगीं
Show English TranslationEnglish Translation
So wept aloud the anguished wives of the king like cows separated from their calves.
ShlokaShloka 8
स तमन्तः पुरे घोरमार्तशब्दं महीपतिः।
पुत्रशोकाभिसन्तप्तः श्रुत्वा चासीत्सुदुःखितः।।2.41.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अन्तःपुर में वह घोर आर्तनाद सुनकर पुत्रशोक से संतप्त हुए महाराज दशरथ बहुत दुःखी हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
Upon hearing the dreadful wailing from the inner apartments of the palace, the king already devasted at the separation from his son, grew even more distressed.
ShlokaShloka 9
नाग्निहोत्राण्यहूयन्त नापचन् गृहमेधिनः
अकुर्वन्न प्रजाः कार्यं सूर्यश्चान्तरधीयत।।2.41.9।।
Show English TranslationEnglish Translation
The sacred fire in agnihotra sacrifices was not invoked householders did not cook their food the people did not attend to their daily chores. And the Sun set.
ShlokaShloka 10
व्यसृजन् कबलान्नागा गावो वत्सान्न पाययन्।
पुत्रं प्रथमजं लब्ध्वा जननी नाभ्यनन्दत।।2.41.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस दिन अग्निहोत्र बंद हो गया, गृहस्थों के घर भोजन नहीं बना, प्रजाओं ने कोई काम नहीं किया, सूर्यदेव अस्ताचल को चले गये, हाथियों ने मुँह में लिया हुआ चारा छोड़ दिया, गौओं ने बछड़ों को दूध नहीं पिलाया और पहले-पहल पुत्र को जन्म देकर भी कोई माता प्रसन्न नहीं हुई
Show English TranslationEnglish Translation
Elephants dropped their morsel of food. Cows did not suckle their calves. Even the mothers were not pleased with their firstborn sons.
ShlokaShloka 11
त्रिशङ्कुर्लोहिताङ्गश्च बृहस्पतिबुधावपि।
दारुणा स्सोममभ्येत्य ग्रहास्सर्वे व्यवस्थिताः।।2.41.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
त्रिशंकु, मङ्गल, गुरु, बुध तथा अन्य समस्त ग्रह शुक्र, शनि आदि रात में वक्रगति से चन्द्रमा के पास पहुँचकर दारुण (क्रूरकान्तियुक्त) होकर स्थित हो गये
Show English TranslationEnglish Translation
The constellation Trishanku, the planets Mars, Jupiter, Mercury and other fierce planets took their position near the Moon.
ShlokaShloka 12
नक्षत्राणि गतार्चींषि ग्रहाश्च गततेजसः।
विशाखास्तु सधूमाश्च नभसि प्रचकाशिरे।।2.41.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
नक्षत्रों की कान्ति फीकी पड़ गयी और ग्रह निस्तेज हो गये। वे सब-के-सब आकाश में विपरीत मार्गपर स्थित हो धूमाच्छन्न प्रतीत हो रहे थे
Show English TranslationEnglish Translation
The stars were shorn of their radiance. The brilliance of the planets diminished. Shrouded in smoke the Visakha constellation appeared in the sky.
ShlokaShloka 13
कालिकानिलवेगेन महोदधिरिवोत्थितः।
रामे वनं प्रव्रजिते नगरं प्रचचाल तत्।।2.41.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
आकाश में छायी हुई मेघमाला वायु के वेग से उमड़े हुए समुद्र के समान प्रतीत होती थी। श्रीराम के वन को जाते समय वह सारा नगर जोर-जोर से हिलने लगा (वहाँ भूकम्प आ गया)
Show English TranslationEnglish Translation
After Rama left for the forest, dark clouds appeared (in the sky) like the (waves of) the great ocean uplifted by the speed of the wind which shook the city.
ShlokaShloka 14
दिशः पर्याकुलास्सर्वा स्तिमिरेणेव संवृताः।
न ग्रहो नापि नक्षत्रं प्रचकाशे नकिञ्चन।।2.41.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
समस्त दिशाएँ व्याकुल हो उठीं, उनमें अन्धकार सा छा गया। न कोई ग्रह प्रकाशित होता था, न नक्षत्र
Show English TranslationEnglish Translation
As if covered with darkness, all the cardinal points became agitated. No planet, no star nor was anything (any heavenly body) shining (in the sky).
ShlokaShloka 15
अकस्मान्नागरस्सर्वो जनो दैन्यमुपागमत्।
आहारे वा विहारे वा न कश्चिदकरोन्मनः।।2.41.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सहसा सारे नागरिक दीन-दशा को प्राप्त हो गये। किसी ने भी आहार या विहार में मन नहीं लगाया
Show English TranslationEnglish Translation
All of a sudden the people of the city became miserable. No one was interested in eating and enjoying (life).
ShlokaShloka 16
शोकपर्यायसन्तप्त स्सततं दीर्घमुच्छवसन्।
अयोध्यायां जनस्सर्व श्शुशोच जगतीपतिम्।।2.41.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अयोध्यावासी सब लोग शोकपरम्परा से संतप्त हो निरन्तर लंबी साँस खींचते हुए राजा दशरथ को कोसने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
All the citizens of Ayodhya, afflicted with a series of grief and heaving deep sighs ceaselessly bewailed at the sight of the lord of the world (Dasaratha).
ShlokaShloka 17
बाष्पपर्याकुलमुखो राजमार्गगतो जनः।
न हृष्टो लक्ष्यते कश्चित्सर्व श्शोकपरायणः।।2.41.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सड़क पर निकला हुआ कोई भी मनुष्य प्रसन्न नहीं दिखायी देता था। सबका मुख आँसुओं से भीगा हुआ था और सभी शोकमग्न हो रहे थे
Show English TranslationEnglish Translation
The faces of the people on the highway were turbid with tears. None looked happy. All were plunged in sorrow.
ShlokaShloka 18
न वाति पवन श्शीतो न शशी सौम्यदर्शनः।
न सूर्यस्तपते लोकं सर्वं पर्याकुलं जगत्।।2.41.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
शीतल वायु नहीं चलती थी। चन्द्रमा सौम्य नहीं दिखायी देता था। सूर्य भी जगत् को उचित मात्रा में ताप या प्रकाश नहीं दे रहा था। सारा संसार ही व्याकुल हो उठा था
Show English TranslationEnglish Translation
The breeze did not blow cool. No more did the Moon look pleasant. The Sun did not give warmth to the world. All the world was agitated.
ShlokaShloka 19
अनर्थिनस्सुताः स्त्रीणां भर्तारो भ्रातरस्तथा।
सर्वे सर्वं परित्यज्य राममेवान्वचिन्तयन्।।2.41.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बालक माँ-बाप को भूल गये। पतियों को स्त्रियों की याद नहीं आती थी और भाई भाई का स्मरण नहीं करते थे- सभी सब कुछ छोड़कर केवल श्रीराम का ही चिन्तन करने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Mothers stopped thinking of their sons and husbands of their wives. Brothers were no longer interested in each other. Every one deserted every one and thought only of Rama.
ShlokaShloka 20
ये तु रामस्य सुहृद स्सर्वे ते मूढचेतसः।
शोकभारेण चाक्रान्ता श्शयनं न जहुस्तदा।।2.41.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जो श्रीराम के मित्र थे, वे सब तो और भी अपनी सुध-बुध खो बैठे थे। शोक के भार से आक्रान्त होने के कारण वे रात में सोये तक नहीं
Show English TranslationEnglish Translation
All the friends of Rama were stupefied. Afflicted with the burden of sorrow they did not leave their bed.
ShlokaShloka 21
ततस्त्वयोध्या रहिता महात्मना
पुरन्दरेणेव मही सपर्वता।
चचाल घोरं भयशोकपीडिता
सनागयोधाश्वगणा ननाद च।।2.41.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार सारी अयोध्यापुरी श्रीराम से रहित होकर भय और शोक से प्रज्वलित-सी होकर उसी प्रकार घोर हलचल में पड़ गयी, जैसे देवराज इन्द्र से रहित हुई मेरु-पर्वतसहित यह पृथ्वी डगमगाने लगती है। हाथी, घोड़े और सैनिकों सहित उस नगरी में भयंकर आर्तनाद होने लगा॥२१॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकचत्वारिंशः सर्गः॥४१॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के अयोध्याकाण्ड में इकतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥४१॥ 卐 🏹 अयोध्याकाण्ड सर्ग- ४२ ⫸ 卐 Go And Get Your MNSGranth Certificate Now 卐 अन्य मित्रों तक भी पहुँचाए। Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Print (Opens in new window) Print More Share on X (Opens in new window) X Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on Reddit (Opens in new window) Reddit Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest Related वाल्मीकि रामायण- अयोध्याकाण्ड सर्ग- ४० वाल्मीकि रामायण- अयोध्याकाण्ड सर्ग- ४२ MNSGranth We Are Prepare You For The Future. आपको भी पसंद आयेगा वाल्मीकि रामायण-
Show English TranslationEnglish Translation
Without magnanimous Rama, Ayodhya thereafter looked like the earth along with its mountains bereft of Indra. Afflicted with fear and sorrow it started shaking dreadfully with the sounds of horses, elephants and warriors. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे एकचत्वारिंशस्सर्गः।। Thus ends the fortyfirst sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.