Ayodhya Kanda
Sarga 11: Kaikeyi reminds king Dasaratha about the boons--seeks consecration of Bharata as princeregent and exile of Rama to the forest.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 11
27 shlokas
ShlokaShloka 1
तं मन्मथशरैर्विद्धमं कामवेगवशानुगम्।
उवाच पृथिवीपालं कैकेयी दारुणं वचः।।2.11.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
भूपाल दशरथ कामदेव के बाणों से पीड़ित तथा कामवेग के वशीभूत हो उसी का अनुसरण कर रहे थे। उनसे कैकेयी ने यह कठोर वचन कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
To the ruler of the earth (the king), struck by the darts of Kamadeva and overtaken by passion Kaikeyi spoke (these) dreadful words.
ShlokaShloka 2
नास्मि विप्रकृतादेव केनचिन्नावमानिता।
अभिप्रायस्तु मे कश्चित्तमिच्छामि त्वया कृतम्।।2.11.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देव! न तो किसी ने मेरा अपकार किया है और न किसी के द्वारा मैं अपमानित या निन्दित ही हुई हूँ। मेरा कोई एक अभिप्राय (मनोरथ) है और मैं आपके द्वारा उसकी पूर्ति चाहती हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
O king I have neither been offended nor disregarded by any one, but I have a purpose which you should fulfil.
ShlokaShloka 3
प्रतिज्ञां प्रतिजानीष्व यदि त्वं कर्तुमिच्छसि।
अथ तद्व्याहरिष्यामि यदभिप्रार्थितं मया।।2.11.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि आप उसे पूर्ण करना चाहते हों तो प्रतिज्ञा कीजिये। इसके बाद मैं अपना वास्तविक अभिप्राय आपसे कहूँगी’
Show English TranslationEnglish Translation
If you are inclined to accomplish my desire, then promise me that you will fulfil them. Thereafter I shall reveal it to you.
ShlokaShloka 4
तामुवाच महातेजाः कैकेयीमीषदुत्स्मितः।
कामी हस्तेन संगृह्य मूर्धजेषु शुचिस्मिताम्।।2.11.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महाराज दशरथ काम के अधीन हो रहे थे। वे कैकेयी की बात सुनकर किंचित् मुस्कराये और पृथ्वी पर पड़ी हुई उस देवी के केशों को हाथ से पकड़कर उसके सिर को अपनी गोद में रखकर उससे इस प्रकार बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
The mighty king steeped in passion gently held Kaikeyi's hair in his hands and with a clear, bright smile said:
ShlokaShloka 5
आवलिप्ते न जानासि त्वत्तः प्रियतरो मम।
मनुजो मनुजव्याघ्राद्रामादन्यो न विद्यते।।2.11.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अपने सौभाग्य पर गर्व करने वाली कैकेयी! क्या तुम्हें मालूम नहीं है कि नरश्रेष्ठ श्रीराम के अतिरिक्त दूसरा कोई ऐसा मनुष्य नहीं है, जो मुझे तुमसे अधिक प्रिय हो
Show English TranslationEnglish Translation
O proud lady, don't you know there exists for me no woman dearer than you and no man other than Rama who is the best among men.
ShlokaShloka 6
तेनाजय्येन मुख्येन राघवेण महात्मना।
शपे ते जीवनार्हेण ब्रूहि यन्मनसेच्छासि।।2.11.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो प्राणों के द्वारा भी आराधनीय हैं और जिन्हें जीतना किसी के लिये भी असम्भव है, उन प्रमुख वीर महात्मा श्रीराम की शपथ खाकर कहता हूँ कि तुम्हारी कामना पूर्ण होगी; अतः तुम्हारे मन की जो इच्छा हो उसे बताओ
Show English TranslationEnglish Translation
I swear in the name of the scion of the Raghu dynasty, the invincible, broadminded Rama, the best among men worthy of long life. Tell me what you have in mind.
ShlokaShloka 7
यं मुहूर्तमपश्यंस्तु न जीवेयमहं ध्रुवम्।
तेन रामेण कैकेयि शपे ते वचनक्रियाम्।।2.11.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कैकेयि! जिन्हें दो घड़ी भी न देखनेपर निश्चय ही मैं जीवित नहीं रह सकता, उन श्रीरामकी शपथ खाकर कहता हूँ कि तुम जो कहोगी, उसे पूर्ण करूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
O Kaikeyi, in the name of Rama without seeing whom I, for sure, cannot live a momment, I swear I will fulfil your desire.
ShlokaShloka 8
आत्मना वात्मजैश्चान्यैर्वृणेयं मनुजर्षभम्।
तेन रामेण कैकेयि शपे ते वचनक्रियाम्।।2.11.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘केकयनन्दिनि! अपने तथा अपने दूसरे पुत्रों को निछावर करके भी मैं जिन नरश्रेष्ठ श्रीराम का वरण करने को उद्यत हूँ, उन्हीं की शपथ खाकर कहता हूँ कि तुम्हारी कही हुई बात पूरी करूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
O Kaikeyi I wish the best among men Rama well.Even at the expense of my life or the lives of the rest of my sons I swear in his name I shall fulfil your wish.
ShlokaShloka 9
भद्रे हृदयमप्येतदनुमृशोद्धरस्व मे।
एतत्समीक्ष्य कैकेयि ब्रूहि यत्साधु मन्यसे।।2.11.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘भद्रे ! केकयराजकुमारी! मेरा यह हृदय भी तुम्हारे वचनों की पूर्ति के लिये तत्पर है। ऐसा सोचकर तुम अपनी इच्छा व्यक्त करके इस दुःख से मेरा उद्धार करो। श्रीराम सबको अधिक प्रिय हैं-इस बात पर दृष्टिपात करके तुम्हें जो अच्छा जान पड़े, वह कहो
Show English TranslationEnglish Translation
O gentle lady my heart is sinking. Touch my heart and deliver me from distress. O Kaikeyi considering all this, tell me what you think is good.
ShlokaShloka 10
बलमात्मनि जानन्ती न मां शङ्कितुमर्हसि।
करिष्यामि तव प्रीतिं सुकृतेनापि ते शपे।।2.11.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अपने बलको देखते हुए भी तुम्हें मुझ पर शङ्का नहीं करनी चाहिये। मैं अपने सत्कर्मो की शपथ खाकर प्रतिज्ञा करता हूँ कि तुम्हारा प्रिय कार्य अवश्य सिद्ध करूँगा’॥१०॥
Show English TranslationEnglish Translation
You know fully the authority you wield over me. Therefore, it does not behove you to doubt me. I swear on my acquired merits that I shall do whatever pleases you.
ShlokaShloka 11
सा तदर्थमना देवी तमभिप्रायमागतम्।
निर्माध्यस्थ्याच्च हर्षाच्च बभाषे दुर्वचं वचः।।2.11.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रानी कैकेयी का मन स्वार्थ की सिद्धि में ही लगा हुआ था। उसके हृदय में भरत के प्रति पक्षपात था और राजा को अपने वश में देखकर हर्ष हो रहा था; अतः यह सोचकर कि अब मेरे लिये अपना मतलब साधने का अवसर आ गया है, वह राजासे ऐसी बात बोली, जिसे मुँह से निकालना (शत्रु के लिये भी) कठिन है
Show English TranslationEnglish Translation
Bent upon her interests, the queen cheered and expressed in unutterable words her premeditated wish which had no alternative.
ShlokaShloka 12
तेन वाक्येन संहृष्टा तमभिप्रायमागतम्।
व्याजहार महाघोरमभ्यागतमिवान्तकम्।।2.11.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
राजा के उस शपथयुक्त वचन से उसको बड़ा हर्ष हुआ था। उसने अपने उस अभिप्राय को जो पास आये हुए यमराज के समान अत्यन्त भयंकर था, इन शब्दों में व्यक्त किया-
Show English TranslationEnglish Translation
Delighted by the words (of the king), Kaikeyi disclosed him her highly dreadful wish which entered her mind like a sudden visitation of death:
ShlokaShloka 13
यथा क्रमे शपसि वरं मम ददासि च।
तच्छृण्वन्तु त्रयस्त्रिंशद्देवास्साग्निपुरोगमाः।।2.11.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजन्! आप जिस तरह क्रमशः शपथ खाकर मुझे वर देने को उद्यत हुए हैं, उसे इन्द्र आदि तैंतीस देवता सुन लें
Show English TranslationEnglish Translation
You are repeatedly swearing to grant me boons. Let the thirtythree crore gods headed by the firegod, listen.
ShlokaShloka 14
चन्द्रादित्यौ नभश्चैव ग्रहा रात्र्यहनी दिशः।
जगच्च पृथिवी चेयं सगन्धर्वा सराक्षसा।।2.11.14।।
निशाचराणि भूतानि गृहेषु गृहदेवता।
यानि चान्यानि भूतानि जानीयुर्भाषितं तव।।2.11.15।।
Show English TranslationEnglish Translation
Let the Moon and the Sun, the sky, the planets, night and day, the (ten) quarters the world, gandharvas, rakshasas, this earth, the nocturnal spirits all beings, family deities of every house and all other beings listen to your words of promise.
ShlokaShloka 15
सत्यसन्धो महातेजाः धर्मज्ञः सुसमाहितः।
वरं मम ददात्येष तन्मे श्रृण्वन्तु दैवताः।।2.11.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘चन्द्रमा, सूर्य, आकाश, ग्रह, रात, दिन, दिशा, जगत् , यह पृथ्वी, गन्धर्व, राक्षस, रात में विचरने वाले प्राणी, घरों में रहने वाले गृहदेवता तथा इनके अतिरिक्त भी जितने प्राणी हों, वे सब आपके कथन को जान लें -आपकी बातों के साक्षी बनें
Show English TranslationEnglish Translation
King Dasaratha who is true to his vows, heroic and knows the ways of righteousness is granting me boons with a wellcomposed mind. Let all the gods stand witness to this (declared Kaikeyi).
ShlokaShloka 16
इति देवी महेष्वासं परिगृह्याभिशस्य च।
ततः परमुवाचेदं वरदं काममोहितम्।।2.11.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सब देवता सुनें! महातेजस्वी, सत्यप्रतिज्ञ, धर्मके ज्ञाता, सत्यवादी तथा शुद्ध आचार-विचार वाले ये महाराज मुझे वर दे रहे हैं’
Show English TranslationEnglish Translation
Clasping the great archer, the infatuated king, conferer of boons and flattering him (to the top of her bent), the queen said:
ShlokaShloka 17
स्मर राजन् पुरावृत्तं तस्मिन् दैवासुरे रणे।
तत्र चाच्यावयच्छत्रुस्तव जीवितमन्तरा।।2.11.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार काम मोहित होकर वर देने को उद्यत हुए। महाधनुर्धर राजा दशरथ को अपनी मुट्ठी में करके देवीकैकेयी ने पहले उनकी प्रशंसा की; फिर इस प्रकार कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
O king, recall the event that happened long ago in the war between gods and asuras where the enemy destroyed all your forces except your life.
ShlokaShloka 18
तत्र चापि मया देव यत्त्वं समभिरक्षितः।
जाग्रत्या यतमानायास्ततो मे प्राददा वरौ।।2.11.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजन् ! उस पुरानी बात को याद कीजिये, जब कि देवासुरसंग्राम हो रहा था। वहाँ शत्रु ने आपको घायल करके गिरा दिया था, केवल प्राण नहीं लिये थे
Show English TranslationEnglish Translation
O king, I rescued you there. Since I was alert to protect you, you granted me two boons.
ShlokaShloka 19
तौ तु दत्तौ वरौ देव निक्षेपौ मृगयाम्यहम्।
तथैव ���ृथिवीपाल सकाशे सत्यसङ्गर।।2.11.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देव! उस युद्धस्थल में सारी रात जागकर अनेक प्रकार के प्रयत्न करके जो मैंने आपके जीवन की रक्षा की थी उससे संतुष्ट होकर आपने मुझे दो वर दिये थे
Show English TranslationEnglish Translation
O protector of the earth, O king, honest in keeping promises, I (now) seek those two boons which were reserved as deposits.
ShlokaShloka 20
तत् प्रतिश्रुत्य धर्मेण न चेद्दास्यसि मे वरम्।
अद्यैव हि प्रहास्यामि जीवितं त्वद्विमानिता।।2.11.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देव! पृथ्वीपाल रघुनन्दन! आपके दिये हुए वे दोनों वर मैंने धरोहर के रूप में आपके ही पास रख दिये थे। आज इस समय उन्हीं की मैं खोज करती हूँ॥२०॥
Show English TranslationEnglish Translation
The boons you have vowed to give shall rightfully be given to me. If not, disgraced by you I shall give up my life right away.
ShlokaShloka 21
वाङ्मात्रेण तदा राजा कैकेय्या स्ववशे कृतः।
प्रचस्कन्द विनाशाय पाशं मृग इवात्मनः।।2.11.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इस प्रकार धर्मतः प्रतिज्ञा करके यदि आप मेरे उन वरों को नहीं देंगे तो मैं अपनेको आपके द्वारा” अपमानित हुई समझकर आज ही प्राणों का परित्याग कर दूंगी’
Show English TranslationEnglish Translation
The king now came under the control of Kaikeyi by his own words like a deer that jumps into the trap for its own destruction.
ShlokaShloka 22
ततः परमुवाचेदं वरदं काममोहितम्।
वरौ यौ मे त्वया देव तदा दत्तौ महीपते।।2.11.23।।
तौ तावदहमद्यैव वक्ष्यामि शृणु मे वचः।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे मृग बहेलिये की वाणीमात्र से अपने ही विनाश के लिये उसके जाल में फँस जाता है, उसी प्रकार कैकेयी के वशीभूत हुए राजा दशरथ उस समयपूर्वकाल के वरदान-वाक्य का स्मरण कराने मात्र से अपने ही विनाशके लिये प्रतिज्ञा के बन्धन में बँध गये
Show English TranslationEnglish Translation
Thereafter, she said to the infatuated king who had promised to confer her boons, O lord of the earth, O king, right now I shall speak to you about the two boons granted by you. Listen to my words.
ShlokaShloka 23
अभिषेकसमारम्भो राघवस्योपकल्पितः।।2.11.24।।
अनेनैवाभिषेकेण भरतो मेऽभिषिच्यताम्।
Show English TranslationEnglish Translation
Preparations for Rama's consecration have been made. With these very materials for installation, my son Bharata should be consecrated.
ShlokaShloka 24
यो द्वितीयो वरो देव दत्तः प्रीतेन मे त्वया।।2.11.25।।
तदा दैवासुरे युद्धे तस्य कालोऽयमागत।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तदनन्तर कैकेयी ने काममोहित होकर वर देने के लिये उद्यत हुए राजा से इस प्रकार कहा—’देव! पृथ्वीनाथ! उन दिनों आपने जो दो वर देने की प्रतिज्ञा की थी, उन्हें अब मुझे देना चाहिये। उन दोनों वरों को मैं अभी बताऊँगी-आप मेरी बात सुनिये- यह जो श्रीराम के राज्याभिषेक की तैयारी की गयी है, इसी अभिषेक-सामग्रीद् वारा मेरे पुत्र भरत का अभिषेक किया जाय॥२३-२४ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
Then in the war between gods and asuras, O lord, pleased with me you have promised a second boon and the time has come to grant it.
ShlokaShloka 25
नव प़ञ्च च वर्षाणि दण्डकारण्यमाश्रितः।।2.11.26।।
चीराजिनजटाधारी रामो भवतु तापसः।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देव! आपने उस समय देवासुर संग्राम में प्रसन्न होकर मेरे लिये जो दूसरा वर दिया था, उसे प्राप्त करनेका यह समय भी अभी आया है॥२५ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
Consigned to the Dandaka forest for fourteen years, clad in bark and deer skin and wearing matted hair, Rama shall live like an ascetic.
ShlokaShloka 26
भरतो भजतामद्य यौवराज्यमकण्टकम्।।2.11.27।।
एष मे परमः कामो दत्तम��व वरं वृणे।
अद्य चैव हि पश्येयं प्रयान्तं राघवं वनम्।।2.11.28।।
Show English TranslationEnglish Translation
Let Bharata be princeregent without any rivals. This is my great desire. I am asking for an already granted boon. Let me see Rama's departure to the forest today itself.
ShlokaShloka 27
स राजराजः भव सत्यसङ्गरः
कुलं च शीलं च हि रक्ष जन्म च।
परत्रवासे हि वदन्त्यनुत्तमं
तपोधनास्सत्यवचो हितं नृणाम्।।2.11.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘धीर स्वभाव वाले श्रीराम तपस्वी के वेश में वल्कल तथा मृगचर्म धारण करके चौदह वर्षों तक दण्डकारण्य में जाकर रहें। भरत को आज निष्कण्टक युवराज पद प्राप्त हो जाय
Show English TranslationEnglish Translation
O king of kings, by being true to your vow, protect your race, character and lineage. Those sages whose ascetism is their wealth maintain that there is no merit superior to truthfulness which can confer man a place in the other world. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे एकादशस्सर्गः।। Thus ends the eleventh sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.