Ayodhya Kanda
Sarga 73: Bharata grieves over his misfortune -- accuses Kaikeyi in so many words -- reveals his decision to bring back Rama to Ayodhya and serve him.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 73
28 shlokas
ShlokaShloka 1
सश्रूत्वा तु पितरं वृत्तं भ्रातरौ च विवासितौ।
भरतो दुःखसन्तप्त इदं वचनमब्रवीत्।।2.73.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पिता के परलोकवास और दोनों भाइयों के वनवास का समाचार सुनकर भरत दुःख से संतप्त हो उठे और इस प्रकार बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
On hearing about the demise of the father and his two brothers sent in exile, Bharata overtaken by sorrow spoke thus:
ShlokaShloka 2
किं नु कार्यं हतस्येह मम राज्येन शोचतः।
विहीनस्याथ पित्रा च भ्रात्रा पितृसमेन च।।2.73.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘हाय! तूने मुझे मार डाला। मैं पिता से सदा के लिये बिछुड़ गया और पितृतुल्य बड़े भाई से भी बिलग हो गया। अब तो मैं शोक में डूब रहा हूँ, मुझे यहाँ राज्य लेकर क्या करना है?
Show English TranslationEnglish Translation
Bereft of my father and my brother who was like a father to me, of what avail is this kingdom to me when I am grieving and fallen into misfortunes?
ShlokaShloka 3
दुःखे मे दुःखमकरोर्व्रणे क्षारमिवादधाः।
राजानं प्रेतभावस्थं कृत्वा रामं च तापसम्।।2.73.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तूने राजा को परलोकवासी तथा श्रीराम को तपस्वी बनाकर मुझे दुःख-पर-दुःख दिया है, घाव पर नमक सा छिड़क दिया है
Show English TranslationEnglish Translation
You have caused the death of the king and reduced Rama to an ascetic. You have piled one sorrow over sorrow on me like rubbing salt to the wound
ShlokaShloka 4
कुलस्य त्वमभावाय कालरात्रिरिवाऽगता।
अङ्गारमुपगूह्य स्म पिता मे नावबुद्धवान्।।2.73.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तू इस कुल का विनाश करने के लिये कालरात्रि बनकर आयी थी। मेरे पिता ने तुझे अपनी पत्नी क्या बनाया, दहकते हुए अङ्गार को हृदय से लगा लिया था; किंतु उस समय यह बात उनकी समझ में नहीं आयी थी
Show English TranslationEnglish Translation
You have come here for the destruction of this race, like a fatal night. My father did not realize that he was embracing a live charcoal.
ShlokaShloka 5
मृत्युमापादितो पिता त्वया मे पापदर्शिनि।
सुखं परिहृतं मोहात्कुलेऽस्मिन्कुलपांसनि।।2.73.5।।
Show English TranslationEnglish Translation
O woman of sinful thoughts, you have brought about the death of my father. O obloquy of the race, by your folly you have deprived this family of its happiness.
ShlokaShloka 6
त्वां प्राप्य हि पिता मेऽद्य सत्यसन्धो महायशाः।
तीव्रदुःखाभिसन्तप्तो वृत्तो दशरथो नृपः।।2.73.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुझे पाकर मेरे सत्यप्रतिज्ञ महायशस्वी पिता महाराज दशरथ इन दिनों दुःसह दुःख से संतप्त होकर प्राण त्यागने को विवश हुए हैं
Show English TranslationEnglish Translation
My father king Dasaratha who is bound to truth and highly renowned, having come under your influence and tormented by intense grief has departed from this world.
ShlokaShloka 7
विनाशितो महाराजः पिता मे धर्मवत्सलः।
कस्मात्प्रव्राजितो रामः कस्मादेव वनं गतः।।2.73.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बता, तूने मेरे धर्मवत्सल पिता महाराज दशरथ का विनाश क्यों किया? मेरे बड़े भाई श्रीराम को क्यों घर से निकाला और वे भी क्यों (तेरे ही कहने से) वन को चले गये?
Show English TranslationEnglish Translation
Why was my father the righteous maharaja killed? Why was Rama exiled into the forest?
ShlokaShloka 8
कौसल्या च सुमित्रा च पुत्रशोकाभिपीडिते।
दुष्करं यदि जीवेतां प्राप्य त्वां जननीं मम।।2.73.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कौसल्या और सुमित्रा भी मेरी माता कहलाने वाली तुझ कैकेयी को पाकर पुत्रशोक से पीड़ित हो गयीं। अब उनका जीवित रहना अत्यन्त कठिन है
Show English TranslationEnglish Translation
Tormented by the grief of separation from their sons, it is difficult for Kausalya and Sumitra to survive under you, O my mother.
ShlokaShloka 9
ननुत्वार्योऽपि धर्मात्मा त्वयि वृतिमनुत्तमाम्।
वर्तते गुरुवृत्तिज्ञो यथा मातरि वर्तते।।2.73.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बड़े भैया श्रीराम धर्मात्मा हैं; गुरुजनों के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिये—इसे वे अच्छी तरह जानते हैं, इसलिये उनका अपनी माता के प्रति जैसा बर्ताव था, वैसा ही उत्तम व्यवहार वे तेरे साथ भी करते थे
Show English TranslationEnglish Translation
My noble and righteous brother (Rama), who is well aware of his duties to the elders conducted himself before you as he would before his own mother.
ShlokaShloka 10
तथा ज्येष्ठा हि मे माता कौसल्या दीर्घदर्शिनी।
त्वयि धर्मं समास्थाय भगिन्यामिव वर्तते।।2.74.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मेरी बड़ी माता कौसल्या भी बड़ी दूरदर्शिनी हैं। वे धर्म का ही आश्रय लेकर तेरे साथ बहिन का-सा बर्ताव करती हैं
Show English TranslationEnglish Translation
In the same way my eldest mother the farsighted Kausalya, too adhered to righteousness and conducted herself towards you like a sister.
ShlokaShloka 11
तस्याः पुत्रं कृताऽत्मानं चीरवल्कलवाससम्।
प्रस्थाप्य वनवासाय कथं पापे न शोचसि।।2.73.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पापिनि! उनके महात्मा पुत्र को चीर और वल्कल पहनाकर तूने वन में रहने के लिये भेज दिया। फिर भी तुझे शोक क्यों नहीं हो रहा है।
Show English TranslationEnglish Translation
You have forced Kausalya's son, so pure in mind, to wear garments made of bark and dwell in the forest. Do you not feel remorse for it, O perverse wretch?
ShlokaShloka 12
अपापदर्शनं शूरं कृतात्मानं यशस्विनम्।
प्रव्राज्य चीरवसनं किन्नु पश्यसि कारणम्।।2.73.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘श्रीराम किसी की बुराई नहीं देखते। वे शूरवीर, पवित्रात्मा और यशस्वी हैं। उन्हें चीर पहनाकर वनवास दे देने में तू कौन-सा लाभ देख रही है ?
Show English TranslationEnglish Translation
The glorious, valiant, selfpossessed (Rama) had never contemplated evil. What possible reason do you have for sending him, clothed in bark, into exile?
ShlokaShloka 13
लुब्धाया विदितो मन्ये न तेऽहं राघवं प्रति।
तथाह्यनर्धो राज्यार्थं त्वयाऽनीतो महानयम्।।2.73.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तू लोभिन है। मैं समझता हूँ, इसीलिये तुझे यह पता नहीं है कि मेरा श्रीरामचन्द्रजी के प्रति कैसा भावहै, तभी तूने राज्य के लिये यह महान् अनर्थ कर डाला है
Show English TranslationEnglish Translation
Being avaricious, you are, I think, unaware of my devotion to Rama. This great calamity has been brought about by you for (your greed for) the kingdom.
ShlokaShloka 14
अहं हि पुरुषव्याघ्रावपश्यन्रामलक्ष्मणौ।
केन शक्तिप्रभावेन राज्यं रक्षितुमुत्सहे।।2.73.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं पुरुषसिंह श्रीराम और लक्ष्मण को न देखकर किस शक्ति के प्रभाव से इस राज्य की रक्षा कर सकता हूँ ? (मेरे बल तो मेरे भाई ही हैं)
Show English TranslationEnglish Translation
When Rama and Lakshmana, the best of men stay away from me, by virtue of what mighty power am I competent to protect this kingdom?
ShlokaShloka 15
तं हि नित्यं महाराजो बलवन्तं महाबलः।
उपाश्रितोऽभूद्धर्मात्मा मेरुर्मेरुवनं यथा।।2.73.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मेरे धर्मात्मा पिता महाराज दशरथ भी सदा उनमहातेजस्वी बलवान् श्रीराम का ही आश्रय लेते थे । (उन्हीं से अपने लोक-परलोक की सिद्धि की आशा रखते थे), ठीक उसी तरह जैसे मेरु पर्वत अपनी रक्षा के लिये अपने ऊपर उत्पन्न हुए गहन वन का ही आश्रय लेता है (यदि वह दुर्गम वन से घिरा हुआ न हो तो दूसरे लोग निश्चय ही उस पर आक्रमण कर सकते हैं)
Show English TranslationEnglish Translation
The mighty and righteous maharaja used to rely upon the powerful Rama just as mount Meru depends on the forest surrounding it for its protection.
ShlokaShloka 16
सोऽहं कथमिमं भारं महाधुर्यसमुद्धृतम्।
दम्योधुरमिवाऽऽसाद्य वहेयं केनचौजसा।। 2.73.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अथवा नाना प्रकार के उपायों तथा बुद्धिबल से मुझमें राज्य के भरण-पोषण की शक्ति हो तो भी केवल अपने बेटे के लिये राज्य चाहने वाली तुझ कैकेयी की मनःकामना पूरी नहीं होने दूंगा
Show English TranslationEnglish Translation
Like a young untrained bullock that cannot carry the weight fit for a great bull, with what strength can I bear this burden?
ShlokaShloka 17
अथवा मे भवेच्छक्तिर्योगैर्बुद्धिबलेन वा।
सकामां न करिष्यामि त्वामहं पुत्रगर्धिनीम्।।2.73.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अथवा नाना प्रकार के उपायों तथा बुद्धिबल से मुझमें राज्य के भरण-पोषण की शक्ति हो तो भी केवल अपने बेटे के लिये राज्य चाहने वाली तुझ कैकेयी की मनःकामना पूरी नहीं होने दूंगा
Show English TranslationEnglish Translation
If I gather the strength (to carry the burden) either by employing the four expedients (available to a king against an enemy) or by the power of intellect, I will not allow you, covetous of your son, to fulfil your ambition.
ShlokaShloka 18
न मे विकाङ्क्षा जायेत त्यक्तुं त्वां पापनिश्चयाम्।
यदि रामस्य नावेक्षा त्वयि स्यान्मातृवत्सदा।।2.73.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘उत्तम चरित्र से गिरी हुई पापिनि! मेरे पूर्वजों ने जिसकी सदा निन्दा की है, वह पापपर ही दृष्टि रखने वाली बुद्धि तुझमें कैसे उत्पन्न हो गयी?
Show English TranslationEnglish Translation
Had Rama not treated you as his own mother I would not have the slightest hesitation to renounce you, a lady of sinful disposition.
ShlokaShloka 19
उत्पन्नातु कथं बुद्धिस्तवेयं पापदर्शिनि।
साधुचारित्रविभ्रष्टे पूर्वेषां नो विगर्हिता।।2.73.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘उत्तम चरित्र से गिरी हुई पापिनि! मेरे पूर्वजों ने जिसकी सदा निन्दा की है, वह पापपर ही दृष्टि रखने वाली बुद्धि तुझमें कैसे उत्पन्न हो गयी?
Show English TranslationEnglish Translation
O woman of sinful thoughts fallen from virtuous conduct, how did you entertain this thought reproachable to our ancestors?
ShlokaShloka 20
अस्मिन्कुले हि पूर्वेषां ज्येष्ठो राज्येऽभिषिच्यते।
अपरे भ्रातरस्तस्मिन्प्रवर्तन्ते समाहिताः।।2.73.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इस कुल में जो सबसे बड़ा होता है, उसी का राज्याभिषेक होता है; दूसरे भाई सावधानी के साथ बड़े की आज्ञा के अधीन रहकर कार्य करते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
In our race only the eldest son is installed in the kingdom and the other brothers behave with utmost respect towards him.
ShlokaShloka 21
न हि मन्ये नृशंसे त्वं राजधर्ममवेक्षसे।
गतिं वा न विजानासि राजवृत्तस्य शाश्वतीम्।।2.73.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘क्रूर स्वभाववाली कैकेयि! मेरी समझ में तू राजधर्म पर दृष्टि नहीं रखती है अथवा उसे बिलकुल नहीं जानती। राजाओं के बर्ताव का जो सनातन स्वरूप है, उसका भी तुझे ज्ञान नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
O cruel one I suppose neither have you any respect for the royal tradition nor are you aware of the everlasting benefit that ensues in following the royal traditon.
ShlokaShloka 22
सततं राजवृत्ते हि ज्येष्ठो राज्येऽभिषिच्यते।
राज्ञामेतत्समं तत्स्यादिक्ष्वाकूणां विशेषतः।।2.73.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राजकुमारों में जो ज्येष्ठ होता है, सदा उसी का राजा के पद पर अभिषेक किया जाता है। सभी राजाओं के यहाँ समान रूप से इस नियम का पालन होता है। इक्ष्वाकुवंशी नरेशों के कुल में इसका विशेष आदर है
Show English TranslationEnglish Translation
According to the established law of royalty, the eldest son is invariably crowned in the kingdom. This is true of all kings. This is a special tradition of the kings of the Ikshvaku race.
ShlokaShloka 23
तेषां धर्मैकरक्षाणां कुलचारित्रशोभिनाम्।
अद्य चारित्रशौण्डीर्यं त्वां प्राप्य विनिवर्तितम्।।2.73.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिनकी एकमात्र धर्म से ही रक्षा होती आयी है तथा जो कुलोचित सदाचार के पालन से ही सुशोभितहुए हैं, उनका यह चरित्रविषयक अभियान आज तुझे पाकर तेरे सम्बन्ध के कारण दूर हो गया
Show English TranslationEnglish Translation
As for the Ikshvaku kings, righteousness is their sole protection. They follow the ancestral traditions befitting the noble race. This tradition has been topsyturvied by admitting you into the family.
ShlokaShloka 24
तवापि सुमहाभागा जनेन्द्राः कुलपूर्वगाः।
बुद्धेर्मोहः कथमयं सम्भूतस्त्वयि गर्हितः।।2.73.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महाभागे! तेरा जन्म भी तो महाराज केकयके कुलमें हुआ है, फिर तेरे हृदयमें यह निन्दित बुद्धिमोह कैसे उत्पन्न हो गया?
Show English TranslationEnglish Translation
Even the kings in your ancestral family were highly distinguished men. How did this condemnable deflection originate in your mind?
ShlokaShloka 25
न तु कामं करिष्यामि तवाऽहं पापनिश्चये।
त्वया व्यसनमारब्धं जीवितान्तकरं मम।।2.73.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अरी! तेरा विचार बडा ही पापपूर्ण है। मैं तेरी इच्छा कदापि नहीं पूर्ण करूँगा। तूने मेरे लिये उस विपत् तिकी नींव डाल दी है, जो मेरे प्राण तक ले सकती है
Show English TranslationEnglish Translation
O woman of sinful disposition, I on my part will not fulfil your cherished desire. You have started a distressing deed to bring an end to my existence.
ShlokaShloka 26
एषत्विदानीमेवाहमप्रियार्थं तवानघम्।
निवर्तयिष्यामि वनाद्भ्रातरं स्वजनप्रियम्।।2.73.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यह ले, मैं अभी तेरा अप्रिय करने के लिये तुल गया हूँ। मैं वन से निष्पाप भ्राता श्रीराम को, जो स्वजनों के प्रिय हैं, लौटा लाऊँगा
Show English TranslationEnglish Translation
To cause a great discomfiture for you, right now I shall bring back my faultless brother, the beloved of his people, from the forest.
ShlokaShloka 27
निवर्तयित्वा रामं च तस्याहं दीप्ततेजसः।
दासभूतो भविष्यामि सुस्थिरेणान्तरात्मना।।2.73.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम को लौटा लाकर उद्दीप्त तेज वाले उन्हीं महापुरुष का दास बनकर स्वस्थचित्त से जीवन व्यतीत करूँगा’
Show English TranslationEnglish Translation
With the effulgent Rama brought back, I shall serve him with a steadfast mind.
ShlokaShloka 28
इत्येवमुक्त्वा भरतो महात्मा प्रियेतरैर्वाक्यगणैस्तुदंस्ताम्।
शोकातुरश्चापि ननाद भूयः सिंहो यथा पर्वतगह्वरस्थः।।2.73.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ऐसा कहकर महात्मा भरत शोक से पीड़ित हो पुनः जली-कटी बातों से कैकेयी को व्यथित करते हुए उसे जोर-जोरसे फटकारने लगे, मानो मन्दराचल की गुहा में बैठा हुआ सिंह गरज रहा हो
Show English TranslationEnglish Translation
Having inflicted on his mother these unpleasant words in this manner, the highsouled Bharata, overwhelmed with grief, roared again like a lion in a mountaincave. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे त्रिसप्ततितमस्सर्गः।। Thus ends the seventythird sarga in Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.