Ayodhya Kanda

Sarga 18: Rama enquires Kaikeyi the reasons for his father's grief-- she informs him about the two boons bestowed by the king -- urges him to uphold the promise given by his father and live in the forest for fourteen years.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 18

39 shlokas

ShlokaShloka 1
स ददर्शासने रामो निषण्णं पितरं शुभे। कैकेयीसहितं दीनं मुखेन परिशुष्यता।।2.18.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
महल में जाकर श्रीराम ने पिता को कैकेयी के साथ एक सुन्दर आसन पर बैठे देखा। वे विषाद में डूबे हुए थे, उनका मुँह सूख गया था और वे बड़े दयनीय दिखायी देते थे
Show English Translation
Rama beheld his father reclined on an auspicious couch and by his side was seated Kaikeyi. He looked wretched with a pale face.
ShlokaShloka 2
स पितुश्चरणौ पूर्वमभिवाद्य विनीतवत्। ततो ववन्दे चरणौ कैकेय्या स्सुसमाहितः।।2.18.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
निकट पहुँचने पर श्रीराम ने विनीत भाव से पहले अपने पिता के चरणों में प्रणाम किया; उसके बाद बड़ी सावधानी के साथ उन्होंने कैकेयी के चरणों में भी मस्तक झुकाया
Show English Translation
With all humility and wellcomposed mind, he made reverential salutation first at his father's feet and thereafter at Kaikeyi's.
ShlokaShloka 3
रामेत्युक्त्वा तु वचनं बाष्पपर्याकुलेक्षणः। शशाक नृपतिर्दीनो नेक्षितुं नाभिभाषितुम्।।2.18.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय दीनदशा में पड़े हुए राजा दशरथ एक बार ‘राम!’ ऐसा कहकर चुप हो गये (इससे आगे उनसे बोला नहीं गया)। उनके नेत्रों में आँसू भर आये, अतः वे श्रीराम की ओर न तो देख सके और न उनसे कोई बात ही कर सके
Show English Translation
Dasaratha uttered the word 'Rama', but thereafter could neither say any more in distress nor look at him becuase his eyes were brimming with tears.
ShlokaShloka 4
तदपूर्वं नरपतेर्दृष्ट्वा रूपं भयावहम्। रामोऽपि भयमापन्नः पदा स्पृष्ट्वेव पन्नगम्।।2.18.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा का वह अभूतपूर्व भयंकर रूप देखकर श्रीराम को भी भय हो गया, मानो उन्होंने पैर से किसी सर्प को छू दिया हो
Show English Translation
Never before did Rama see such frightful appearance of his father. He was seized with fear as if he trampled a serpent.
ShlokaShloka 5
इन्द्रियैरप्रहृष्टैस्तं शोकसन्तापकर्शितम्। निश्श्वसन्तं महाराजं व्यथिताकुलचेतसम्।।2.18.5।। ऊर्मिमालिनमक्षोभ्यं क्षुभ्यन्तमिव सागरम्। उपप्लुतमिवादित्यमुक्तानृतमृषिं यथा।।2.18.6।।
Show English Translation
Maharaja (Dasaratha) with his senses dulled had become emaciated due to sorrow and suffering. With an agitated and troubled mind, he was breathing heavily. Although unshakable, he looked agitated like an ocean with successive rows of waves, like the Sun in eclipse, like an ascetic who has uttered falsehood.
ShlokaShloka 6
अचिन्त्यकल्पं हि पितुस्तं शोकमुपधारयन्। बभूव संरब्धतर स्समुद्र इव पर्वणि।।2.18.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा की इन्द्रियों में प्रसन्नता नहीं थी; वे शोक और संताप से दुर्बल हो रहे थे, बारंबार लंबी साँसें भरते थे तथा उनके चित्त में बड़ी व्यथा और व्याकुलता थी। वे ऐसे दीखते थे, मानो तरङ्गमालाओं से उपलक्षित अक्षोभ्य समुद्र क्षुब्ध हो उठा हो, सूर्य को राहु ने ग्रस लिया हो अथवा किसी महर्षि ने झूठ बोल दिया हो
Show English Translation
The more Rama reflected on the incomprehensible sorrow of the king, the more he became perturbed like an ocean on the new Moon day.
ShlokaShloka 7
चिन्तयामास च तदा रामः पितृहिते रतः। किं स्विदद्यैव नृपतिर्न मां प्रत्यभिनन्दति।।2.18.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा का वह शोक सम्भावना से परे था। इस शोक का क्या कारण है—यह सोचते हुए श्रीरामचन्द्रजी पूर्णिमा के समुद्र की भाँति अत्यन्त विक्षुब्ध हो उठे
Show English Translation
Devoted to his father's wellbeing, Rama reflected, Why does not father reciprocate my greeting (like on other days)?
ShlokaShloka 8
अन्यदा मां पिता दृष्ट्वा कुपितोऽपि प्रसीदति। तस्य मामद्य स���प्रेक्ष्य किमायासः प्रवर्तते।।2.18.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
पिता के हित में तत्पर रहने वाले परम चतुर श्रीराम सोचने लगे कि ‘आज ही ऐसी क्या बात हो गयी’ जिससे महाराज मुझसे प्रसन्न होकर बोलते नहीं हैं
Show English Translation
On other occasions even though angry he would feel pleased. But today why does he feel sad even after seeing me?
ShlokaShloka 9
स दीन इव शोकार्तो विषण्णवदनद्युतिः। कैकेयीमभिवाद्यैव रामो वचनमब्रवीत्।।2.18.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
और दिन तो पिताजी कुपित होने पर भी मुझे देखते ही प्रसन्न हो जाते थे, आज मेरी ओर दृष्टिपात करके इन्हें क्लेश क्यों हो रहा है’
Show English Translation
With a sorrowful countenance Rama made salutation to Kaikeyi and said like a wretch tormented with grief:
ShlokaShloka 10
कच्चिन्मया नापराद्धमज्ञानाद्येन मे पिता। कुपितस्तन्ममाचक्ष्व त्वं चैवैनं प्रसादय।।2.18.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
यह सब सोचकर श्रीराम दीन-से हो गये, शोक से कातर हो उठे, विषाद के कारण उनके मुख की कान्ति फीकी पड़ गयी। वे कैकेयी को प्रणाम करके उसी से पूछने लगे॥१०॥
Show English Translation
Have I committed any offence unknowingly? Please tell me why my father is angry with me. You alone can pacify him.
ShlokaShloka 11
अप्रसन्नमनाः किन्नु सदा मां प्रति वत्सलः। विवर्णवदनो दीनो न हि मामभिभाषते।।2.18.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मा! मुझसे अनजान में कोई अपराध तो नहीं हो गया, जिससे पिताजी मुझ पर नाराज हो गये हैं। तुम यह बात मुझे बताओ और तुम्हीं इन्हें मना दो
Show English Translation
Father has always been affectionate to me but today why is he in a dejected mood? Why does his countenance look pale and wretched? Why does he not speak to me?
ShlokaShloka 12
शरीरो मानसो वापि कच्चिदेनं न बाधते। सन्तापोवाऽभितापो वा दुर्लभं हि सदा सुखम्।।2.18.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये तो सदा मुझे प्यार करते थे, आज इनका मन अप्रसन्न क्यों हो गया? देखता हूँ, ये आज मुझसे बोलते तक नहीं हैं, इनके मुख पर विषाद छा रहा है और ये अत्यन्त दुःखी हो रहे हैं
Show English Translation
Is he suffering from any physical ailment or mental agony? It is affliction of either the body or the mind. (For) perpetual happiness is indeed rare.
ShlokaShloka 13
कच्चिन्न किञ्चिद्भरते कुमारे प्रियदर्शने। शत्रुघ्ने वा महासत्त्वे मात्रूणां वा ममाशुभम्।।2.18.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कोई शारीरिक व्याधिजनित संताप अथवा मानसिक अभिताप (चिन्ता) तो इन्हें पीड़ित नहीं कर रहा है? क्योंकि मनुष्य को सदा सुख-ही-सुख मिले—ऐसा सुयोग प्रायः दुर्लभ होता है
Show English Translation
Has any misfortune befallen the handsome Bharata or the mighty Satrughna or any of my mothers?
ShlokaShloka 14
अतोषयन्महाराजमकुर्वन्वा पितुर्वचः। मुहूर्तमपि नेच्छेयं जीवितुं कुपिते नृपे।।2.18.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रियदर्शन कुमार भरत, महाबली शत्रुघ्न अथवा मेरी माताओं का तो कोई अमङ्गल नहीं हुआ है?
Show English Translation
If I have (ever) displeased the maharaja, my father or disobeyed his command which has angered him, I do not wish to live for a moment৷৷
ShlokaShloka 15
यतोमूलं नरः पश्येत्प्रादुर्भावमिहात्मनः। कथं तस्मिन्नवर्तेत प्रत्यक्षे सति दैवते।।2.18.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाराज को असंतुष्ट करके अथवा इनकी आज्ञा न मानकर इन्हें कुपित कर देने पर मैं दो घड़ी भी जीवित रहना नहीं चाहूँगा
Show English Translation
How can a man who owes his origin (birth) in this world to him (father) who still exists as a visible god not conduct himself (as per his wish)?
ShlokaShloka 16
कच्चित्ते परुषं किञ्चिदभिमानात्पतिता मम। उक्तो भवत्या कोपेन यत्रास्य लुलितं मनः।।2.18.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मनुष्य जिसके कारण इस जगत् में अपना प्रादुर्भाव (जन्म) देखता है, उस प्रत्यक्ष देवता पिता के जीते-जी वह उसके अनुकूल बर्ताव क्यों न करेगा?
Show English Translation
Have you said anything harsh to my father out of anger or (injured) selfrespect for which his mind has been shaken?
ShlokaShloka 17
एतदाचक्ष्व मे देवि तत्त्वेन परिपृच्छतः। किं निमित्तमपूर्वोयं विकारो मनुजाधिपे।।2.18.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कहीं तुमने तो अभिमान या रोषके कारण मेरे पिताजी से कोई कठोर बात नहीं कह डाली, जिससे इनका मन दुःखी हो गया है?
Show English Translation
O Devi I am repeatedly asking you the cause of this unprecedented change in the king please tell me the truth.
ShlokaShloka 18
एवमुक्ता तु कैकेयी राघवेण महात्मना। उवाचेदं सुनिर्लज्जा धृष्टमात्महितं वचः।।2.18.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! मैं सच्ची बात पूछता हूँ, बताओ, किस कारण से महाराज के मन में आज इतना विकार (संताप) है? इनकी ऐसी अवस्था तो पहले कभी नहीं देखी गयी थी’
Show English Translation
When Kaikeyi was thus asked by the magnanimous scion of the Raghus (Rama) she uttered unashamed these impudent words in her own interest.
ShlokaShloka 19
न राजा कुपितो ���ाम व्यसनं नास्य किञ्चन। किञ्चिन्मनोगतंत्वस्य त्वद्भयान्नाभिभाषते।।2.18.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
महात्मा श्रीराम के इस प्रकार पूछने पर अत्यन्त निर्लज्ज कैकेयी बड़ी ढिठाई के साथ अपने मतलब की बात इस प्रकार बोली-
Show English Translation
O Rama, the king is neither angry, nor has any misforturne befallen him. But out of fear for you he is not able to speak out what he has in mind.
ShlokaShloka 20
प्रियं त्वामप्रियं वक्तुं वाणी नास्योपवर्तते। तदवश्यं त्वया कार्यं यदनेनाश्रुतं मम।।2.18.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राम! महाराज कुपित नहीं हैं और न इन्हें कोई कष्ट ही हुआ है। इनके मन में कोई बात है, जिसे तुम्हारे डर से ये कह नहीं पा रहे हैं॥२०॥
Show English Translation
The goddess of speech does not permit him to say an unpleasant thing to you for you are his beloved son. So you must fulfil the promise he has made to me.
ShlokaShloka 21
एष मह्यं वरं दत्त्वा पुरा मामभिपूज्य च। स पश्चात्तप्यते राजा यथाऽन्यः प्राकृतस्तथा।।2.18.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम इनके प्रिय हो, तुमसे कोई अप्रिय बात कहने के लिये इनकी जबान नहीं खुलती; किंतु इन्होंने जिस कार्य के लिये मेरे सामने प्रतिज्ञा की है, उसका तुम्हें अवश्य पालन करना चाहिये
Show English Translation
In the past the king had honoured me with (two) boons. Now like any other common man he is repenting (for the same).
ShlokaShloka 22
अतिसृज्य ददानीति वरं मम विशांपतिः। स निरर्थं गतजले सेतुं बन्धितुमिच्छति।।2.18.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इन्होंने पहले तो मेरा सत्कार करते हुए मुझे मुँहमाँगा वरदान दे दिया और अब ये दूसरे गँवार मनुष्यों की भाँति उसके लिये पश्चात्ताप करते हैं
Show English Translation
The king bestowed on me boons saying, 'I shall grant you two boons'. But now he wishes in vain to build a dam when the water has run down.
ShlokaShloka 23
धर्ममूलमिदं राम विदितं च सतामपि। तत्सत्यं न त्यजेद्राजा कुपितस्त्वत्कृते यथा।।2.18.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये प्रजानाथ पहले ‘मैं दूंगा’—ऐसी प्रतिज्ञा करके मुझे वर दे चुके हैं और अब उसके निवारण के लिये व्यर्थ प्रयत्न कर रहे हैं, पानी निकल जाने पर उसे रोकने के लिये बाँध बाँधने की निरर्थक चेष्टा करते हैं
Show English Translation
O Rama, this (truth) is the basis of righteousness. The virtuous also know this. The king being angry (with me), should not abandon the truth for your sake.
ShlokaShloka 24
यदि तद्वक्ष्यते राजा शुभं वा यदि वाऽशुभम्। करिष्यसि ततस्सर्वमाख्यास्यामि पुनस्त्वहम्।।2.18.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राम! सत्य ही धर्म की जड़ है, यह सत्पुरुषों का भी निश्चय है। कहीं ऐसा न हो कि ये महाराज तुम्हारे कारण मुझपर कुपित होकर अपने उस सत्य को ही छोड़ बैठे। जैसे भी इनके सत्य का पालन हो, वैसा तुम्हें करना चाहिये
Show English Translation
If you fulfil whatever the king says, pleasant or unpleasant, I shall relate to you everything.
ShlokaShloka 25
यदि त्वभिहितं राज्ञा त्वयि तन्न विपत्स्यते। ततोऽहमभिधास्यामि न ह्येष त्वयि वक्ष्यति।।2.18.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
यदि राजा जिस बात को कहना चाहते हैं, वह शुभ हो या अशुभ, तुम सर्वथा उसका पालन करो तो मैं सारी बात पुनः तुमसे कहूँगी
Show English Translation
If you do not transgress the word given by the king I shall tell you everything. The king on his own will not tell you.
ShlokaShloka 26
एतत्तु वचनं श्रुत्वा कैकेय्या समुदाहृतम्। उवाच व्यथितो रामस्तां देवीं नृपसन्निधौ।।2.18.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि राजा की कही हुई बात तुम्हारे कानों में पड़कर वहीं नष्ट न हो जाय- यदि तुम उनकी प्रत्येक आज्ञा का पालन कर सको तो मैं तुमसे सब कुछ खोलकर बता दूँगी, ये स्वयं तुमसे कुछ नहीं कहेंगे’
Show English Translation
Very much depressed on hearing the words of Kaikeyi, Rama thus said to her in the presence of the king:
ShlokaShloka 27
अहो धिङ्नार्हसे देवि वक्तुं मामीदृशं वचः। अहं हि वचनाद्राज्ञः पतेयमपि पावके।।2.18.28।। भक्षयेयं विषं तीक्ष्णं मज्जेयमपि चार्णवे। नियुक्तो गुरुणा पित्रा नृपेण च हितेन च।।2.18.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
कैकेयी की कही हुई यह बात सुनकर श्रीराम के मन में बड़ी व्यथा हुई। उन्होंने राजा के समीप ही देवी कैकेयी से इस प्रकार कहा-
Show English Translation
Alas, what a pity, O queen, it does not behove you to speak to me such words. I can jump into fire. Since he is my father, preceptor and wellwisher, I shall consume deadly poison or even get drowned in the sea if he so commands.
ShlokaShloka 28
तद्ब्रूहि वचनं देवि राज्ञो यदभिकाङ्क्षितम्। करिष्ये प्रतिजाने च रामो द्विर्नाभिभाषते।।2.18.30।।
Show English Translation
Hence tell me, O Devi Whatever be the desire of the king: I promise I shall carry out, Rama does not say two things (does not go back on his word).
ShlokaShloka 29
तमार्जवसमायुक्तमनार्या सत्यवादिनम्। उवाच रामं कैकेयी वचनं भृशदारुणम्।।2.18.31।।
Show English Translation
To Rama who was devoted to truth and to rectitude of conduct the ignobale Kaikeyi said:
ShlokaShloka 30
पुरा दैवासुरे युद्धे पित्रा ते मम राघव। रक्षितेन वरौ दत्तौ सशल्येन महारणे।।2.18.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अहो! धिक्कार है! देवि! तुम्हें मेरे प्रति ऐसी बात मुँह से नहीं निकालनी चाहिये। मैं महाराज के कहने से आग में भी कूद सकता हूँ, तीव्र विष का भी भक्षण कर सकता हूँ और समुद्र में भी गिर सकता हूँ! महाराज मेरे गुरु, पिता और हितैषी हैं, मैं उनकी आज्ञा पाकर क्या नहीं कर सकता? इसलिये देवि! राजा को जो अभीष्ट है, वह बात मुझे बताओ! मैं प्रतिज्ञा करता हूँ, उसे पूर्ण करूँगा। राम दो तरह की बात नहीं करता है’॥२८–३०॥
Show English Translation
O descendant of Raghu in the great war between gods and demons in the past your father had granted me two boons for protecting him when he was wounded by a shaft.
ShlokaShloka 31
तत्र मे याचितो राजा भरतस्याभिषेचनम्। गमनं दण्डकारण्ये तव चाद्यैव राघव।।2.18.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम सरल स्वभाव से युक्त और सत्यवादी थे, उनकी बात सुनकर अनार्या कैकेयी ने अत्यन्त दारुण वचन कहना आरम्भ किया-॥३१॥
Show English Translation
O scion of the Raghus, hence I have asked the king for consecration of Bharata and your departure to Dandaka forest today itself.
ShlokaShloka 32
यदि सत्यप्रतिज्ञं त्वं पितरं कर्तुमिच्छसि। आत्मानं च नरश्रेष्ठ मम वाक्यमिदं शृणु।।2.18.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुनन्दन! पहले की बात है, देवासुर संग्राम में तुम्हारे पिता शत्रुओं के बाणों से बिंध गये थे, उस महासमर में मैंने इनकी रक्षा की थी, उससे प्रसन्न होकर इन्होंने मुझे दो वर दिये थे
Show English Translation
O the best of men if you want to be true to the word given by you and your father, listen to what I say.
ShlokaShloka 33
सन्निदेशे पितुस्तिष्ठ यथा तेन प्रतिश्रुतम्। त्वयाऽरण्यं प्रवेष्टव्यं नव वर्षाणि पञ्च च।।2.18.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राघव! उन्हीं में से एक वर के द्वारा तो मैंने महाराज से यह याचना की है कि भरत का राज्याभिषेक हो और दूसरा वर यह माँगा है कि तुम्हें आज ही दण्डकारण्य में भेज दिया जाय
Show English Translation
Abide by your father's command. As promised by him go to the forest for fourteen years.
ShlokaShloka 34
भरतस्त्वभिषिच्येत यदेतदभिषेचनम्। त्वदर्थे विहितं राज्ञा तेन सर्वेण राघव।।2.18.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नरश्रेष्ठ! यदि तुम अपने पिता को सत्यप्रतिज्ञ बनाना चाहते हो और अपने को भी सत्यवादी सिद्ध करने की इच्छा रखते हो तो मेरी यह बात सुनो
Show English Translation
Bharata shall be consecrated, O descendant of the Raghu dynasty with all these preparations made by the king to install you.
ShlokaShloka 35
सप्त सप्त च वर्षाणि दण्डकारण्यमाश्रितः। अभिषेकमिमं त्यक्त्वा जटाजिनधरो वस।।2.18.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम पिता की आज्ञा के अधीन रहो, जैसी इन्होंने प्रतिज्ञा की है, उसके अनुसार तुम्हें चौदह वर्षों के लिये वन में प्रवेश करना चाहिये
Show English Translation
Forsake this consecration, wear matted locks and deerskin and take refuge in Dandaka forest for fourteen years.
ShlokaShloka 36
भरतः कोसलपुरे प्रशास्तु वसुधामिमाम्। नानारत्न समाकीर्णां सवाजिरथकुञ्जराम्।।2.18.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुनन्दन! राजा ने तुम्हारे लिये जो यह अभिषेक का सामान जुटाया है, उस सबके द्वारा यहाँ भरत का अभिषेक किया जाय
Show English Translation
Let Bharata live in Ayodhya, the capital of Kosala and rule this kingdom rich in gems of different kinds in horses, chariots and elephants.
ShlokaShloka 37
एतेन त्वां नरेन्द्रोऽयं कारुण्येन समाप्लुतः। शोकसंक्लिष्ट वदनो न शक्नोति निरीक्षितुम्।।2.18.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘और तुम इस अभिषेक को त्यागकर चौदहवर्षों तक दण्डकारण्य में रहते हुए जटा और चीर धारण करो
Show English Translation
This is why the king with his face tortured by tears and (his heart) overwhelmed with compassion for you, is unable to look at you.
ShlokaShloka 38
एतत्कुरु नरेन्द्रस्य वचनं रघुनन्दन। सत्येन महता राम तारयस्व नरेश्वरम्।।2.18.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कोसलनरेश की इस वसुधा का, जो नाना प्रकार के रत्नों से भरी-पूरी और घोड़े तथा रथों से व्याप्त है, भरत शासन करें
Show English Translation
O Joy of the Raghus, O son of the Raghu race, carry out the word of promise given by the king and save him by helping him keep the truth which is great.
ShlokaShloka 39
इतीव तस्यां परुषं वदन्त्यां न चैव रामः प्रविवेश शोकम्। प्रविव्यथे चापि महानुभावो राजा तु पुत्रव्यसनाभितप्तः।।2.18.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बस इतनी ही बात है, ऐसा करने से तुम्हारे वियोग का कष्ट सहन करना पड़ेगा, यह सोचकर महाराज करुणा में डूब रहे हैं। इसी शोक से इनका मुख सूख गया है और इन्हें तुम्हारी ओर देखने का साहस नहीं होता
Show English Translation
Even though she was speaking harsh words, Rama did not come to grief. But the magnanimous king was greatly afflicted to see the calamity on his son. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे अष्टादशस��सर्गः।। Thus ends the eighteenth sarga of Ayodhyakanda of the oly Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.