Ayodhya Kanda

Sarga 40: Rama, Lakshmana and Sita set out for the forest--wailing of citizens, queens and the king.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 40

49 shlokas

ShlokaShloka 1
अथ रामश्च सीता च लक्ष्मणश्च कृताञ्जलिः। उपसङ्गृह्य राजानं चक्रुर्दीना: प्रदक्षिणम्।।2.40.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर राम, लक्ष्मण और सीता ने हाथ जोड़कर दीनभाव से राजा दशरथ के चरणों का स्पर्श करके उनकी दक्षिणावर्त परिक्रमा की
Show English Translation
Thereafter, Sita, Rama and Lakshmana with folded palms in a forlom state touched (the feet of) the king and circumambulated him.
ShlokaShloka 2
तं चापि समनुज्ञाप्य धर्मज्ञस्सीतया सह। राघव श्शोकसम्मूढो जननीमभ्यवादयत्।।2.40.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनसे विदा लेकर सीतासहित धर्मज्ञ रघुनाथजी ने माता का कष्ट देखकर शोक से व्याकुल हो उनके चरणों में प्रणाम किया
Show English Translation
Taking leave of Dasaratha, the righteous descendant of the Raghus (Rama) along with Sita paid obeisance to his mother Kausalya who was afflicted with deep grief.
ShlokaShloka 3
अअन्वक्षं लक्ष्मणो भ्रातुः कौशल्यामभ्यवादयत्। अथ मातु स्सुमित्राया जग्राह चरणौ पुनः।।2.40.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम के बाद लक्ष्मण ने भी पहले माता कौसल्या को प्रणाम किया, फिर अपनी माता सुमित्रा के भी दोनों पैर पकड़े
Show English Translation
Immediately following Rama, his brother, Lakshmana also paid obeisance to Kausalya and, thereafter, held the feet of his own mother Sumitra.
ShlokaShloka 4
तं वन्दमानं रुदती माता सौमित्रिमब्रवीत्। हितकामा महाबाहुं मूध्नर्युपाघ्राय लक्ष्मणम्।।2.40.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने पुत्र महाबाहु लक्ष्मण को प्रणाम करते देख उनका हित चाहने वाली माता सुमित्रा ने बेटे का मस्तक सूंघकर कहा-
Show English Translation
While the mightyarmed Lakshmana paid her homage, Sumitra wailed, kissed him on his forehead, wished him well and said:
ShlokaShloka 5
सृष्टस्त्वं वनवासाय स्वनुरक्तस्सुहृज्जने। रामे प्रमादं मा कार्षीः पुत्र भ्रातरि गच्छति।।2.40.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वत्स! तुम अपने सुहृद् श्रीराम के परम अनुरागी हो, इसलिये मैं तुम्हें वनवास के लिये विदा करती हूँ। अपने बड़े भाई के वन में इधर-उधर जाते समय तुम उनकी सेवा में कभी प्रमाद न करना
Show English Translation
Although deeply attached to your beloved ones, O Son, you are born to dwell in the forest. Never be inattentive towards your brother Rama who is on his way (to the forest).
ShlokaShloka 6
व्यसनी वा समृद्धो वा गतिरेष तवानघ। एष लोके सतां धर्मो यज्ज्येष्ठवशगो भवेत्।।2.40.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
ये संकट में हों या समृद्धि में, ये ही तुम्हारी परम गति हैं। निष्पाप लक्ष्मण! संसार में सत्पुरुषों का यही धर्म है कि सर्वदा अपने बड़े भाई की आज्ञा के अधीन रहें
Show English Translation
Rama is your refuge in times of adversity or prosperity, O sinless one To be obedient to the eldest (brother) is the duty of virtuous men in this world.
ShlokaShloka 7
इदं हि वृत्तमुचितं कुलस्यास्य सनातनम्। दानं दीक्षा च यज्ञेषु तनुत्यागो मृधेषु च।।2.40.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘दान देना, यज्ञ में दीक्षा ग्रहण करना और युद्ध में शरीर त्यागना—यही इस कुल का उचित एवं सनातन आचार है’
Show English Translation
Charity, initiation at sacrifices and yielding life in battles are the befitting ancient traditions prevailing in your race.
ShlokaShloka 8
लक्ष्मणं त्वेवमुक्त्वा सा संसिद्धं प्रियराघवम्। सुमित्रा गच्छ गच्छेति पुनः पुनरुवाच तम्।।2.40.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
अपने पुत्र लक्ष्मण से ऐसा कहकर सुमित्रा ने वनवास के लिये निश्चित विचार रखने वाले सर्वप्रिय श्रीरामचन्द्रजी से कहा—’बेटा! जाओ, जाओ (तुम्हारा मार्ग मङ्गलमय हो)।’ इसके बाद वे लक्ष्मण से फिर बोलीं-
Show English Translation
Having said this to Lakshmana Sumitra again and again said to her beloved Rama, who was fully prepared, 'Go, go'.
ShlokaShloka 9
रामं दशरथं विद्धि मां विद्धि जनकात्मजाम्। अयोध्यामटवीं विध्दि गच्छ तात यथासुखम्।।2.40.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
बेटा! तुम श्रीराम को ही अपने पिता महाराज दशरथ समझो, जनकनन्दिनी सीता को ही अपनी माता सुमित्रा मानो और वन को ही अयोध्या जानो। अब सुखपूर्वक यहाँ से प्रस्थान करो’
Show English Translation
(To Lakshmana she said) Regard Rama as Dasaratha, Sita as me and the forest as Ayodhya. My child, go in peace.
ShlokaShloka 10
ततः सुमन्त्रः काकुत्स्थं प्राञ्जलिर्वाक्यमब्रवीत्। विनीतो विनयज्ञश्च मातलिर्वासवं यथा।।2.40.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
इसके बाद जैसे मातलि इन्द्र से कोई बात कहते हैं, उसी प्रकार विनय के ज्ञाता सुमन्त्र ने ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम से विनयपूर्वक हाथ जोड़कर कहा-
Show English Translation
Then Sumantra who knows the ways of politeness and humility spoke to Rama, with folded hands as Matali did to Indra.
ShlokaShloka 11
ररथमारोह भद्रं ते राजपुत्र महायशः। क्षिप्रं त्वां प्रापयिष्यामि यत्र मां राम वक्ष्यसि।।2.40.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महायशस्वी राजकुमार श्रीराम! आपका कल्याण हो। आप इस रथ पर बैठिये। आप मुझसे जहाँ कहेंगे, वहीं मैं शीघ्र आपको पहुँचा दूंगा
Show English Translation
O Illustrious prince, wish you well Mount the chariot. I shall convey you speedily whereever you want.
ShlokaShloka 12
चतुर्दश हि वर्षाणि वस्तव्यानि वने त्वया। तान्युपक्रमितव्यानि यानि देव्यासि चोदितः।।2.40.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
आपको जिन चौदह वर्षों तक वन में रहना है, उनकी गणना आज से ही आरम्भ हो जानी चाहिये; क्योंकि देवी कैकेयी ने आज ही आपको वन में जाने के लिये प्रेरित किया है’
Show English Translation
You have been directed by Kaikeyi to live in the forest for fourteen years. Accordingly you must now commence counting those years as directed.
ShlokaShloka 13
तं रथं सूर्यसङ्काशं सीता हृष्टेन चेतसा। आरुरोह वरारोहा कृत्वालङ्कारमात्मनः।।2.40.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब सुन्दरी सीता अपने अङ्गों में उत्तम अलंकार धारण करके प्रसन्न चित्त से उस सूर्य के समान तेजस्वी रथ पर आरूढ़ हुईं
Show English Translation
Sita of lovely limbs decorated herself and with a cheerful mind boarded the chariot which was shining like the Sun.
ShlokaShloka 14
अथो ज्वलनसङ्काशं चामीकरविभूषितम्। तमारुरुहतुस्तूर्णं भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ।।2.40.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
पति के साथ जाने वाली सीता के लिये उनके श्वशुर ने वनवास की वर्षसंख्या गिनकर उसके अनुसार ही वस्त्र और आभूषण दिये थे
Show English Translation
Thereafter, Rama and Lakshmana also boarded that chariot decorated with gold and shining like blazing fire.
ShlokaShloka 15
वनवासं हि संख्याय वासांस्याभरणानि च। भर्तारमनुगच्छन्त्यै सीतायै श्वशुरो ददौ।।2.40.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
इसी प्रकार महाराज ने दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण के लिये जो बहुत-से अस्त्र-शस्त्र और कवच प्रदान किये थे, उन्हें रथ के पिछले भाग में रखकर उन्होंने चमड़े से मढ़ी हुई पिटारी और खन्ती या कुदारी भी उसी पर रख दी
Show English Translation
Fatherinlaw (Dasaratha) gave clothes and ornaments on the assessment of the number of years Sita was going to spend in the forest with her husband.
ShlokaShloka 16
तथैवायुधजालानि भ्रातृभ्य��ं कवचानि च। रथोपस्थे प्रतिन्यस्य सचर्म कठिनं च तत्।।2.40.16।। सीतातृतीयानारूढान् दृष्ट्वा दृष्टमचोदयत्। सुमन्त्रस्सम्मतानश्वान् वायुवेगसमान्जवे।।2.40.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
इसके बाद दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण उस अग्नि के समान दीप्तिमान् सुवर्णभूषित रथ पर शीघ्र ही आरूढ़ हो गये
Show English Translation
So also Dasaratha secured a multitude of weapons, shields and protective leathercoverings for hands and placed them at the centre of the chariot, for use by the brothers. When Sumantra ensured that Sita, Rama and Lakshmana boarded the chariot, he briskly hastened the horses which were as speedy as the wind.
ShlokaShloka 17
प्रतियाते महारण्यं चिररात्राय राघवे। बभूव नगरे मूर्छा बलमूर्छा जनस्य च।।2.40.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
जिनमें सीता की संख्या तीसरी थी, उन श्रीराम आदि को रथ पर आरूढ़ हुआ देख सारथि सुमन्त्र ने रथ को आगे बढ़ाया। उसमें जुते हुए वायु के समान वेगशाली उत्तम घोड़ों को हाँका
Show English Translation
Having seen Rama set out for the great forest for a long period, the city was stilled and men were enervated.
ShlokaShloka 18
तत्समाकुलसम्भ्रान्तं मत्तसङ्कुपितद्विपम्। हयशिञ्जितनिर्घोषं पुरमासीन्महास्वनम्।।2.40.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
जब श्रीरामचन्द्र जी सुदीर्घकाल के लिये महान् वन की ओर जाने लगे, उस समय समस्त पुरवासियों, सैनिकों तथा दर्शक रूप में आये हुए बाहरी लोगों को भी मूर्छा आ गयी
Show English Translation
The city was distressed and flurried by the intoxicated elephants, provoked by the mighty sound of the tinkling of bells and the neighing of the horses.
ShlokaShloka 19
तत स्सबालवृद्धा सा पुरी परमपीडिता। राममेवाभिदुद्राव घर्मार्ता सलिलं यथा।।2.40.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय सारी अयोध्या में महान् कोलाहल मच गया। सब लोग व्याकुल होकर घबरा उठे। मतवाले हाथी श्रीराम के वियोग से कुपित हो उठे और इधर उधर भागते हुए घोड़ों के हिनहिनाने एवं उनके आभूषणों के खनखनाने की आवाज सब ओर गूंजने लगी
Show English Translation
Thereafter the extremely afflicted people of the city, including young and old alike, ran towards Rama like men oppressed with heat running for water.
ShlokaShloka 20
पार्श्वतः पृष्ठतश्चापि लम्बमानास्तदुन्मुखाः। बाष्पपूर्णमुखास्सर्वे तमूचुर्भृशनिस्वनाः।।2.40.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
अयोध्यापुरी के आबाल वृद्ध सब लोग अत्यन्त पीड़ित होकर श्रीराम के ही पीछे दौड़े, मानो धूप से पीडित हुए प्राणी पानी की ओर भागे जाते हों
Show English Translation
All the people hanging from the chariot from behind and by the sides, heaving deeply, their faces covered with tears, thus addressed to Sumantra:
ShlokaShloka 21
संयच्छ वाजिनां रश्मीन् सूत याहि शनैश्शनैः। मुखं द्रक्ष्याम रामस्य दुर्दर्शं नो भविष्यति।।2.40.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनमें से कुछ लोग रथ के पीछे और अगल-बगल में लटक गये। सभी श्रीराम के लिये उत्कण्ठित थे और सबके मुख पर आँसुओं की धारा बह रही थी। वे सबके-सब उच्चस्वर से कहने लगे-
Show English Translation
O charioteer, control the reins of the horses and go slow so that we may look at the face of Rama, for soon we will not be able to see him.
ShlokaShloka 22
आयसं हृदयं नूनं राममातुरसंशयम्। यद्देवगर्भप्रतिमे वनं याति न भिद्यते।।2.40.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
सूत! घोड़ों की लगाम खींचो। रथ को धीरे-धीरे ले चलो। हम श्रीराम का मुख देखेंगे; क्योंकि अब इस मुख का दर्शन हमलोगों के लिये दुर्लभ हो जायगा
Show English Translation
Alas, the heart of Kausalya whose son, Rama, resembles the offspring of the gods, does not break even though he is going to the forest Undoubtedly it must be made of iron.
ShlokaShloka 23
कृतकृत्या हि वैदेही छायेवानुगता पतिम्। न जहाति रता धर्मे मेरुमर्कप्रभा यथा।।2.40.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
निश्चय ही श्रीरामचन्द्रजी की माता का हृदय लोहे का बना हुआ है, इसमें तनिक भी संशय नहीं है। तभी तो देवकुमार के समान तेजस्वी पुत्र के वन की ओर जाते समय फट नहीं जाता है
Show English Translation
Sita, deeply attached to her duty, and with her desire fulfilled is following her husband like a shadow just as the sunlight which never leaves mount Meru.
ShlokaShloka 24
अहो लक्ष्मण सिद्धार्थ स्सततं प्रियवादिनम्। भ्रातरं देवसङ्काशं यस्त्वं परिचरिष्यसि।।2.40.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विदेहनन्दिनी सीता कृतार्थ हो गयीं; क्योंकि वे पतिव्रत-धर्म में तत्पर रहकर छाया की भाँति पति के पीछे-पीछे चली जा रही हैं। वे श्रीराम का साथ उसी प्रकार नहीं छोड़ती हैं, जैसे सूर्य की प्रभा मेरुपर्वत का त्याग नहीं करती है
Show English Translation
With your desires fulfilled, O Lakshmana, you will attend to your godlike brother who always speaks pleasant words.
ShlokaShloka 25
महत्येषा हि ते सिध्दिरेष चाभ्युदयो महान्। एष स्वर्गस्य मार्गश्च यदेनमनुगच्छसि।।2.40.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
अहो लक्ष्मण! तुम भी कृतार्थ हो गये; क्योंकि तुम सदा प्रिय वचन बोलने वाले अपने देवतुल्य भाई की वन में सेवा करोगे
Show English Translation
The very fact that you are following Rama is a great achievement and a great fortune for you. This, in fact, is the way to heaven.
ShlokaShloka 26
एवं वदन्तस्ते सोढुं न शेकुर्बा���्पमागतम्। नरास्तमनुगच्छन्तः प्रियमिक्ष्वाकुनन्दनम्।।2.40.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम्हारी यह बुद्धि विशाल है। तुम्हारा यह महान् अभ्युदय है और तुम्हारे लिये यह स्वर्ग का मार्ग मिल गया है; क्योंकि तुम श्रीराम का अनुसरण कर रहे हो’
Show English Translation
Speaking thus, the people following their beloved Rama, the delight of the Ikshvaku dynasty, were not able to bear (restrain) the tears flowing from their eyes.
ShlokaShloka 27
अथ राजा वृत स्त्रीभिर्दीनाभिर्दीनचेतनः। निर्जगाम प्रियं पुत्रं द्रक्ष्यामीति ब्रुवन् गृहात्।।2.40.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसी बातें कहते हुए वे पुरवासी मनुष्य उमड़े हुए आँसुओं का वेग न सह सके। वे लोग सबके प्रेमपात्र इक्ष्वाकुकुलनन्दन श्रीरामचन्द्रजी के पीछे-पीछे चले जा रहे थे
Show English Translation
I wish to see my beloved son said the king with a sense of desolation and emerged, surrounded by forlorn women, from the palace.
ShlokaShloka 28
शुश्रुवे चाग्रतः स्त्रीणां रुदन्तीनां महास्वनः। यथा नादः करेणूनां बद्धे महति कुञ्जरे।।2.40.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
उसी समय दयनीय दशा को प्राप्त हुई अपनी स्त्रियों से घिरे हुए राजा दशरथ अत्यन्त दीन होकर मैं अपने प्यारे पुत्र श्रीराम को देखूगा’ ऐसा कहते हुए महल से बाहर निकल आये
Show English Translation
He heard the women crying loudly in front like wailings of cowelephants when their bull elephant is captured.
ShlokaShloka 29
पिता हि राजा काकुत्स्थः श्रीमान् सन्नस्तदाऽभवत्। परिपूर्णः शशी काले ग्रहेणोपप्लुतो यथा।।2.40.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन्होंने अपने आगे रोती हुई स्त्रियों का महान् आर्तनाद सुना। वह वैसा ही जान पड़ता था, जैसे बड़े हाथी यूथपति के बाँध लिये जाने पर हथिनियों का चीत्कार सुनायी देता है
Show English Translation
The king born in the race of Kakutstha, though bright, looked dull then like the full Moon eclipsed (by Rahu).
ShlokaShloka 30
स च श्रीमानचिन्त्यात्मा रामो दशरथात्मजः। सूतं सञ्चोदयामास त्वरितं वाह्यतामिति।।2.40.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय श्रीराम के पिता ककुत्स्थवंशी श्रीमान् राजा दशरथ उसी तरह खिन्न जान पड़ते थे, जैसे पर्व के समय राहु से ग्रस्त होने पर पूर्ण चन्द्रमा श्रीहीन प्रतीत होते हैं
Show English Translation
The son of Dasaratha, glorious Rama of inconceivable courage, exhorted the charioteer to drive the chariot fast.
ShlokaShloka 31
रामो याहीति सूतं तं तिष्ठेति स जनस्तदा। उभयं नाशकत्सूतः कर्तुमध्वनि चोदितः।।2.40.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
यह देख अचिन्त्यस्वरूप दशरथनन्दन श्रीमान् भगवान् राम ने सुमन्त्र को प्रेरित करते हुए कहा- ’आप रथ को तेजीसे चलाइये’
Show English Translation
Urged by Rama to drive fast on the one hand and by the citizens to stay, on the other, the charioteer could do neither on the way.
ShlokaShloka 32
निर्गच्छति महाबाहौ रामे पौरजनाश्रुभिः। पतितैरभ्यवहितं प्रशशाम महीरजः।।2.40.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
एक ओर श्रीरामचन्द्रजी सारथि से रथ हाँकने के लिये कहते थे और दूसरी ओर सारा जनसमुदाय उन्हें ठहर जाने के लिये कहता था। इस प्रकार दुविधा में पड़कर सारथि सुमन्त्र उस मार्गपर दोनों में से कुछ न कर सके न तो रथ को आगे बढ़ा सके और न सर्वथा रोक ही सके
Show English Translation
As the mightyarmed Rama was going away, the dust raised from the earth subsided with the tears falling from the citizens' (eyes).
ShlokaShloka 33
रुदिताश्रुपरिद्यूनं हाहाकृतमचेतनम्। प्रयाणे राघवस्यासीत्पुरं परमपीडितम्।।2.40.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
महाबाहु श्रीराम के नगर से निकलते समय पुरवासियों के नेत्रों से गिरे हुए आँसुओं द्वारा भीगकर धरती की उड़ती हुई धूल शान्त हो गयी
Show English Translation
At the time of Rama's departure, the insensate city was drenched with tears of the deeply afflicted people crying, 'Alas, Alas'.
ShlokaShloka 34
सुस्राव नयनैः स्त्रीणामस्रमायाससम्भवम्। मीनसङ्क्षोभचलितै स्सलिलं पङ्कजैरिव।।2.40.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीरामचन्द्रजी के प्रस्थान करते समय सारा नगर अत्यन्त पीड़ित हो गया। सब रोने और आँसू बहाने लगे तथा सभी हाहाकार करते-करते अचेत-से हो गये
Show English Translation
Tears born of anguish fell from the eyes of women just as waterdrops fall from lotuses shaken by the movements of fishes.
ShlokaShloka 35
दृष्ट्वा तु नृपति श्श्रीमानेकचित्तगतं पुरम्। निपपातैव दुःखेन हतमूल इव द्रुमः।।2.40.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
नारियों के नेत्रों से उसी तरह खेदजनित अश्रु झर रहे थे, जैसे मछलियों के उछलने से हिले हुए कमलों द्वारा जलकणों की वर्षा होने लगती है
Show English Translation
Having seen the city (people) absorbed in one single thought, the prosperous king, griefstricken, fell down on the ground like a tree severed at its root.
ShlokaShloka 36
ततो हलहलाशब्दो जज्ञे रामस्य पृष्ठतः। नराणां प्रेक्ष्य राजानं सीदन्तं भृशदुःखितम्।।2.40.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीमान् राजा दशरथ सारी अयोध्यापुरी के लोगों को एक-सा व्याकुलचित्त देखकर अत्यन्त दुःख के कारण जड़ से कटे हुए वृक्ष की भाँति भूमिपर गिर पड़े
Show English Translation
When the people saw the king enfeebled by deep grief, they raised an uproar behind Rama's (chariot).
ShlokaShloka 37
हा रामेति जनाः केचिद्राममातेति चापरे। अन्तःपुरं समृद्धं च क्रोशन्तः पर्यदेवयन्।।2.40.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय राजा को अत्यन्त दुःख में मग्न हो कष्ट पाते देख श्रीराम के पीछे जाते हुए मनुष्यों का पुनः महान् कोलाहल प्रकट हुआ
Show English Translation
Some among them wailed 'Oh Rama', while some others cried 'Oh mother of Rama' By crying loudly, they made the women in the inner apartment cry too.
ShlokaShloka 38
अन्वीक्षमाणो रामस्तु विषण्णं भ्रान्तचेतसम्। राजानं मातरं चैव ददर्शानुगतौ पथि।।2.40.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
अन्तःपुरकी रानियों के सहित राजा दशरथ को उच्चस्वर से विलाप करते देख कोई ‘हा राम!’ कहकर और कोई ‘हा राममाता!’ की पुकार मचाकर करुणक्रन्दन करने लगे
Show English Translation
When Rama glanced back, he saw his mother and father trailing behind him on the highway, with an agitated and dejected mind.
ShlokaShloka 39
स बद्ध इव पाशेन किशोरो मातरं यथा। धर्मपाशेन सङ्क्षिप्तः प्रकाशं नाभ्युदैक्षत।।2.40.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय श्रीरामचन्द्रजी ने पीछे घूमकर देखा तो उन्हें विषादग्रस्त तथा भ्रान्तचित्त पिता राजा दशरथ और दुःख में डूबी हुई माता कौसल्या दोनों ही मार्ग पर अपने पीछे आते हुए दिखायी दिये
Show English Translation
Like a fastened foal cannot see its mother, Rama restrained by bonds of duty could not see his parents clearly.
ShlokaShloka 40
पदातिनौ च यानार्हावदुःखार्हौ सुखोचितौ। दृष्ट्वा सञ्चोदयामास शीघ्रं याहीति सारथिम्।।2.40.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
जैसे रस्सी में बँधा हुआ घोड़े का बच्चा अपनी मा को नहीं देख पाता, उसी प्रकार धर्म के बन्धन में बँधे हुए श्रीरामचन्द्रजी अपनी माता की ओर स्पष्ट रूप से न देख सके
Show English Translation
Seeing his parents, who were worthy of riding a chariot now going on foot, who were accustomed to comforts and did not deserve any suffering, Rama urged his charioteer to drive fast.
ShlokaShloka 41
न हि तत्पुरुषव्याघ्रो दुःखदं दर्शनं पितुः। मातुश्च सहितुं शक्तस्तोत्रार्दित इव द्विपः।।2.40.42।।
हिन्दी अर्थ देखें
जो सवारीपर चलने योग्य, दुःख भोगनेके अयोग्य और सुख भोगने के ही योग्य थे, उन माता-पिता को पैदल ही अपने पीछे-पीछे आते देख श्रीरामचन्द्रजी ने सारथि को शीघ्र रथ हाँकने के लिये प्रेरित किया
Show English Translation
Rama the best among men, could not, like an elephant tormented by the goad, endure that pitiful sight of his father and mother.
ShlokaShloka 42
प्रत्यगारमिवायान्ती वत्सला वत्सकारणात्। बद्धवत्सा यथा धेनू राममाताभ्यधावत।।2.40.43।।
हिन्दी अर्थ देखें
जैसे अंकुश से पीड़ित किया हुआ गजराज उस कष्ट को नहीं सहन कर पाता है, उसी प्रकार पुरुषसिंह श्रीराम के लिये माता-पिता को इस दुःखद अवस्था में देखना असह्य हो गया
Show English Translation
Rama's mother ran after the chariot, like an affectionate cow running towards the shed to join its fastened calf.
ShlokaShloka 43
तथा रुदन्तीं कौसल्यां रथं तमनुधावतीम्। क्रोशन्तीं राम रामेति हा सीते लक्ष्मणेति च।।2.40.44।। रामलक्ष्मणसीतार्थं स्रवन्तीं वारि नेत्रजम्। असकृत्प्रैक्षत तदा नृत्यन्तीमिव मातरम्।।2.40.45।।
हिन्दी अर्थ देखें
जैसे बँधे हुए बछड़े वाली सवत्सा गौ शाम को घर की ओर लौटते समय बछड़े के स्नेह से दौड़ी चली आती है, उसी प्रकार श्रीराम की माता कौसल्या उनकी ओर दौड़ी आ रही थीं
Show English Translation
While Kausalya was weeping and running after the chariot, crying O 'Rama, O Sita, O Lakshmana, shedding tears for them, Rama repeatedly glanced at her who was twisting and bending as if in a dancing pose.
ShlokaShloka 44
तिष्ठेति राजा चुक्रोश याहि याहीति राघवः। सुमन्त्रस्य बभूवात्मा चक्रयोरिव चान्तरा।।2.40.46।।
Show English Translation
The king cried, 'Stay, Stay', while Rama said 'Go on, Go on'. Sumantra's mind was caught as if in between two wheels.
ShlokaShloka 45
नाश्रौषमिति राजानमुपालब्धोऽपि वक्ष्यसि। चिरं दुःखस्य पापिष्ठमिति रामस्तमब्रवीत्।।2.40.47।।
हिन्दी अर्थ देखें
हा राम! हा राम! हा सीते! हा लक्ष्मण!’ की रट लगाती और रोती हुई कौसल्या उस रथ के पीछे दौड़ रही थीं। वे श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के लिये नेत्रों से आँसू बहा रही थीं एवं इधर-उधर नाचती–चक्कर लगाती-सी डोल रही थीं। इस अवस्था में माता कौसल्या को श्रीरामचन्द्रजी ने बारंबार देखा
Show English Translation
When the king reproaches you for not stopping the chariot, you can say 'I could not hear'.Prolonging agony is sinful, said Rama to Sumantra.
ShlokaShloka 46
रामस्य स वचः कुर्वन्ननुज्ञाप्य च तं जनम्। व्रजतोऽपि हयान् शीघ्रं चोदयामास सारथिः।।2.40.48।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा दशरथ चिल्लाकर कहते थे—’सुमन्त्र! ठहरो।’ किंतु श्रीरामचन्द्रजी कहते थे—’आगे बढ़िये, शीघ्र आगे बढ़िये।’ उन दो प्रकार के आदेशों में पड़े हुए बेचारे सुमन्त्र का मन उस समय दो पहियों के बीच में फंसे हुए मनुष्यका-सा हो रहा था
Show English Translation
Obeying the command of Rama and after taking leave of the people, Sumantra hastened the horses although they were galloping.
ShlokaShloka 47
न्यवर्तत जनो राज्ञो रामं कृत्वा प्रदक्षिणम्। मनसाप्यश्रुवेगैश्च न न्यवर्तत मानुषम्।।2.40.49।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय श्रीराम ने सुमन्त्र से कहा—’यहाँ अधिक विलम्ब करना मेरे और पिताजी के लिये दुःख ही नहीं, महान् दुःख का कारण होगा; इसलिये रथ आगे बढ़ाइये। लौटने पर महाराज उलाहना दें तो कह दीजियेगा, मैंने आपकी बात नहीं सुनी’
Show English Translation
The king's men returned, with Rama circumambulated (on the plane of their minds). But from their minds they could not hold back their tears (grief).
ShlokaShloka 48
यमिच्छेत्पुनरायान्तं नैनं दूरमनुव्रजेत्। इत्यमात्या महाराजमूचुर्दशरथं वचः।।2.40.50।।
हिन्दी अर्थ देखें
अन्त में श्रीराम के ही आदेश का पालन करते हुए सारथि ने पीछे से आने वाले लोगों से जाने की आज्ञा ली और स्वतः चलते हुए घोड़ों को भी तीव्रगति से चलने के लिये हाँका
Show English Translation
We should not follow over a long distance those we wish to return, said the ministers to king Dasaratha.
ShlokaShloka 49
तेषां वचः सर्वगुणोपपन्नं प्रस्विन्नगात्रः प्रविषण्णरूपः। निशम्य राजा कृपणः सभार्यो व्यवस्थितस्तं सुतमीक्षमाणः।।2.40.51।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा दशरथ के साथ आने वाले लोग मन-ही-मन श्रीराम की परिक्रमा करके शरीर मात्र से लौटे (मन से नहीं लौटे); क्योंकि वह उनके रथ की अपेक्षा भी तीव्रगामी था। दूसरे मनुष्यों का समुदाय शीघ्रगामी मन और शरीर दोनों से ही नहीं लौटा (वे सब लोग श्रीराम के पीछे-पीछे दौड़े चले गये)
Show English Translation
Dasaratha and his wives, overcome with grief, heard their words steeped in virtue (wisdom). The king stood there with his perspiring body and melancholic appearance, fixing his gaze on his son. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे चत्वारिंशस्सर्गः।। Thus ends the fortieth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.