Ayodhya Kanda
Sarga 85: Bharata expresses his desire to bring back Rama -- enquires the way to Bharadwaja's hermitage.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 85
21 shlokas
ShlokaShloka 1
एवमुक्तस्तु भरतो निषादाधिपतिं गुहम्।
प्रत्युवाच महाप्राज्ञो वाक्यं हेत्वर्थसंहितम्।।2.85.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
निषादराज गुह के ऐसा कहने पर महाबुद्धिमान् भरत ने युक्ति और प्रयोजनयुक्त वचनों में उसे इस प्रकार उत्तर दिया-
Show English TranslationEnglish Translation
When thus spoken to, Bharata, a great intellectual, replied to Guha with these well thought out and meaningful words.
ShlokaShloka 2
ऊर्जितः खलु ते कामः कृतो मम गुरोस्सखे।
यो मे त्वमीदृशीं सेनामेकोऽभ्यर्चितुमिच्छसि।।2.85.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘भैया ! तुम मेरे बड़े भाई श्रीराम के सखा हो। मेरी इतनी बड़ी सेना का सत्कार करना चाहते हो, यह तुम्हारा मनोरथ बहुत ही ऊँचा है। तुम उसे पूर्ण ही समझो तुम्हारी श्रद्धा से ही हम सब लोगों का सत्कार हो गया’
Show English TranslationEnglish Translation
O dear friend of my elder brother, your desire to extend hospitality to this large army all alone is indeed noble.
ShlokaShloka 3
इत्युक्त्वा तु महातेजा गुहं वचनमुत्तमम्।
अब्रवीद्भरत श्श्रीमाननिषादाधिपतिं पुनः।।2.85.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
यह कहकर महातेजस्वी श्रीमान् भरत ने गन्तव्य मार्ग को हाथ के संकेत से दिखाते हुए पुनः गुह से उत्तम वाणी में पूछा-
Show English TranslationEnglish Translation
Having spoken to Guha courteously, the majestic, radiant Bharata continued:
ShlokaShloka 4
कतरेण गमिष्यामि भरद्वाजाश्रमं गुह।
गहनोऽयं भृशं देशो गङ्गाऽनूपो दुरत्ययः।।2.85.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘निषादराज! इन दो मार्गों में से किसके द्वारा मुझे भरद्वाज मुनि के आश्रम पर जाना होगा? गङ्गा के किनारे का यह प्रदेश तो बड़ा गहन मालूम होता है। इसे लाँघकर आगे बढ़ना कठिन है’
Show English TranslationEnglish Translation
O Guha this region of Ganga with its dense forest is very difficult to cross. How can I reach the hermitage of Bharadwaja?
ShlokaShloka 5
तस्य तद्वचनं श्रुत्वा राजपुत्रस्य धीमतः।
अब्रवीत्प्राञ्जलिर्वाक्यं गुहो गहनगोचरः।।2.85.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बुद्धिमान् राजकुमार भरत का यह वचन सुनकर वन में विचरने वाले गुह ने हाथ जोड़कर कहा—
Show English TranslationEnglish Translation
When he heard those words of the sagacious Bharata, Guha the forest ranger answered him reverentially with folded palms.
ShlokaShloka 6
दाशास्त्वाऽनुऽगमिष्यन्ति धन्विनस्सुसमाहिताः।
अहं त्वानुगमिष्यामि राजपुत्र महायशः।।2.85.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महाबली राजकुमार! आपके साथ बहत-से मल्लाह जायँगे, जो इस प्रदेश से पूर्ण परिचित तथा भलीभाँति सावधान रहने वाले हैं। इनके सिवा मैं भी आपके साथ चलूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
O prince of great renown I shall follow you, wellprepared with these fishermen, armed with bows.
ShlokaShloka 7
कच्छिन्नदुष्टो व्रजसि रामस्याक्लिष्टकर्मणः।
इयं ते महती सेना शङ्कां जनयतीव मे।।2.85.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘परन्तु एक बात बताइये, अनायास ही महान् पराक्रम करने वाले श्रीरामचन्द्रजी के प्रति आप कोई दुर्भावना लेकर तो नहीं जा रहे हैं? आपकी यह विशाल सेना मेरे मन में शङ्का-सी उत्पन्न कर रही है’
Show English TranslationEnglish Translation
Are you not going to that place with the evil intention of causing harm to Rama of unwearied actions? This large army of yours arouses doubts in me.
ShlokaShloka 8
तमेवमभिभाषन्तमाकाश इव निर्मलः।
भरतश्श्लक्ष्णया वाचा गुहं वचनमब्रवीत्।।2.85.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ऐसी बात कहते हुए गुह से आकाश के समान निर्मल भरत ने मधुर वाणी में कहा—
Show English TranslationEnglish Translation
When he heard Guha thus speaking, Bharata who was as tranquil as the sky, said to him in a gentle voice.
ShlokaShloka 9
माभूत���स कालो यत्कष्टं न मां शङ्कितुमर्हसि।
राघव स्सहि मे भ्राता ज्येष्ठः पितुसमो मतः।।2.85.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘निषादराज! ऐसा समय कभी न आये। तुम्हारी बात सुनकर मुझे बड़ा कष्ट हुआ। तुम्हें मुझपर संदेह नहीं करना चाहिये। श्रीरघुनाथजी मेरे बड़े भाई हैं। मैं उन्हें पिता के समान मानता हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
That calmitous time will never come (again). You should not suspect me. I look upon Rama, my eldest brother, as my father.
ShlokaShloka 10
तं निवर्तयितुं यामि काकुत्स्थं वनवासिनम्।
बुद्धिरन्या न ते कार्या गुह सत्यं ब्रवीमि ते।।2.85.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम वन में निवास करते हैं, अतः उन्हें लौटा लाने के लिये जा रहा हूँ। गुह ! मैं तुमसे सच कहता हूँ। तुम्हें मेरे विषय में कोई अन्यथा विचार नहीं करना चाहिये’
Show English TranslationEnglish Translation
I am going to bring back that scion of the kakutsthas (Rama) who resides in the forest. O Guha, do not entertain any other thought. I am tellng you the truth.
ShlokaShloka 11
स तु संहृष्टवदन श्श्रुत्वा भरतभाषितम्।
पुनरेवाब्रवीद्वाक्यं भरतं प्रति हर्षितः।।2.85.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
भरत की बात सुनकर निषादराज का मुँह प्रसन्नता से खिल उठा। वह हर्ष से भरकर पुनः भरत से बोला-
Show English TranslationEnglish Translation
When he heard those words of Bharata, Guha was delighted and his face beamed with joy as he said to Bharata:
ShlokaShloka 12
धन्यस्त्वं न त्वया तुल्यं पश्यामि जगतीतले।
अयत्नादागतं राज्यं यस्त्वं त्यक्तुमिहेच्छसि।।2.85.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आप धन्य हैं, जो बिना प्रयत्न के हाथ में आये हुए राज्य को त्याग देना चाहते हैं। आपके समान धर्मात्मा मुझे इस भूमण्डल में कोई नहीं दिखायी देता
Show English TranslationEnglish Translation
Blessed indeed you are as you desire to renounce the kingdom that has come to you effortlessly. I see none equal to you on this earth.
ShlokaShloka 13
शाश्वती खलु ते कीर्तिर्लोकाननुचरिष्यति।
यस्त्वं कृच्छ्रगतं रामं प्रत्यानयितुमिच्छसि।।2.85.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कष्टप्रद वन में निवास करने वाले श्रीराम को जो आप लौटा लाना चाहते हैं, इससे समस्त लोकों में आपकी अक्षय कीर्ति का प्रसार होगा’
Show English TranslationEnglish Translation
You desire to bring back Rama who is in great difficulty. This everlasting fame of yours will spread all over the world.
ShlokaShloka 14
एवं सम्भाषमाणस्य गुहस्य भरतं तदा।
बभौ नष्टप्रभस्सूर्यो रजनी चाभ्यवर्तत।।2.85.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जब गुह भरत से इस प्रकार की बातें कह रहा था, उसी समय सूर्यदेव की प्रभा अदृश्य हो गयी और रात का अन्धकार सब ओर फैल गया
Show English TranslationEnglish Translation
As Guha was thus conversing with Bharata, the rays of the Sun diminished and the night set in.
ShlokaShloka 15
सन्निवेश्य स तां सेनां गुहेन परितोषितः।
शत्रुघ्नेन सह श्रीमाञ्छयनं समुपागमत्।।2.85.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
गुहके बर्ताव से श्रीमान् भरत को बड़ा संतोष हुआ और वे सेना को विश्राम करने की आज्ञा दे शत्रुघ्न के साथ शयन करने के लिये गये
Show English TranslationEnglish Translation
Fortunate Bharata gratified by Guha encamped his army and retired to bed along with Satrughna.
ShlokaShloka 16
रामचिन्तामय श्शोको भरतस्य महात��मनः।
उपस्थितो ह्यनर्हस्य धर्मप्रेक्षस्य तादृशः।।2.85.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
धर्मपर दृष्टि रखने वाले महात्मा भरत शोक के योग्य नहीं थे तथापि उनके मन में श्रीरामचन्द्रजी के लिये चिन्ता के कारण ऐसा शोक उत्पन्न हुआ, जिसका वर्णन नहीं हो सकता
Show English TranslationEnglish Translation
But the thought of Rama caused grief to the magnanimous Bharata, a man of righteous outlook who did not deserve such grief.
ShlokaShloka 17
अन्तर्दाहेन दहनस्सन्तापयति राघवम्।
वनदाहाभिसन्तप्तं गूढोऽग्निरिव पादपम्।।2.85.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे वन में फैले हुए दावानल से संतप्त हुए वृक्ष को उसके खोखले में छिपी हुई आग और भी अधिक जलाती है, उसी प्रकार दशरथ-मरणजन्य चिन्ता की आग से संतप्त हुए रघुकुलनन्दन भरत को वह रामवियोग से उत्पन्न हुई शोकाग्नि और भी जलाने लगी
Show English TranslationEnglish Translation
Just like a concealed forestfire scorching the dried up forest, the fire of sorrow kindled in his mind scorched Bharata.
ShlokaShloka 18
प्रसृतस्सर्वगात्रेभ्यस्स्वेदं शोकाग्निसम्भवम्।
यथा सूर्यांशुसन्तप्तो हिमवान् प्रसृतोहिमम्।।2.85.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे सूर्य की किरणों से तपा हुआ हिमालय अपनी पिघली हुई बर्फ को बहाने लगता है, उसी प्रकार भरत शोकाग्निसे संतप्त होने के कारण अपने सम्पूर्ण अङ्गों से पसीना बहाने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Like the ice melted by the heat of the Sun's rays flows down the Himalayas, sweat poured from all parts of his body caused by the fire of grief.
ShlokaShloka 19
ध्याननिर्धरशैलेन विनिश्श्वसितधातुना।
दैन्यपादपसंघेन शोकायासाधिशृङ्गिणा।।2.85.19।।
प्रमोहानन्तसत्त्वेन सन्तापौषधिवेणुना।
आक्रान्तो दुःखशैलेन महता कैकयीसुतः।।2.85.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय कैकेयीकुमार भरत दुःख के विशाल पर्वत से आक्रान्त हो गये थे। श्रीरामचन्द्रजी का ध्यान ही उसमें छिद्ररहित शिलाओं का समूह था। दुःखपूर्ण उच्छ्वास ही गैरिक आदि धातु का स्थान ले रहा था। दीनता(इन्द्रियों की अपने विषयों से विमुखता) ही वृक्षसमूहों के रूप में प्रतीत होती थी। शोकजनित आयास ही उस दुःखरूपी पर्वत के ऊँचे शिखर थे। अतिशय मोह ही उसमें अनन्त प्राणी थे। बाहरभीतर की इन्द्रियों में होने वाले संताप ही उस पर्वत की ओषधियाँ तथा बाँस के वृक्ष थे
Show English TranslationEnglish Translation
Bharata, son of Kaikeyi was stricken by a lofty mountain of grief. The cavityless rocks of that mountain were his contemplation, the minerals were his sighs, the multitude of trees were his desolation, peaks were his fatigue and mental distress, the unlimited number of animals were his stupor, the bamboo tree was his sorrow.
ShlokaShloka 20
विनिश्श्वसन्वै भृशदुर्मनास्ततः प्रमूढसंज्ञः परमापदं गतः।
शमं न लेभे हृदयज्वरार्दितो नरर्षभो यूथहतो यथर्षभः।।2.85.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय कैकेयीकुमार भरत दुःख के विशाल पर्वत से आक्रान्त हो गये थे। श्रीरामचन्द्रजी का ध्यान ही उसमें छिद्ररहित शिलाओं का समूह था। दुःखपूर्ण उच्छ्वास ही गैरिक आदि धातु का स्थान ले रहा था। दीनता(इन्द्रियों की अपने विषयों से विमुखता) ही वृक्षसमूहों के रूप में प्रतीत होती थी। शोकजनित आयास ही उस दुःखरूपी पर्वत के ऊँचे शिखर थे। अतिशय मोह ही उसमें अनन्त प्राणी थे। बाहरभीतर की इन्द्रियों में होने वाले संताप ही उस पर्वत की ओषधियाँ तथा बाँस के वृक्ष थे
Show English TranslationEnglish Translation
Then best of men, Bharata, with highly distraught mind and heaving sighs, with senses bewildered and oppressed by the fever raging in his heart and caught in a great calamity, like a bull separated from the herd enjoyed no peace of mind.
ShlokaShloka 21
गुहेन सार्धं भरतस्समागतो महानुभावस्सजनस्समाहितः।
सुदुर्मनास्तं भरतं तदा पुनर्गुह स्समाश्वासयदग्रजं प्रति।।2.85.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनका मन बहुत दुःखी था। वे लंबी साँस खींचते हुए सहसा अपनी सुध-बुध खोकर बड़ी भारी आपत्ति में पड़ गये। मानसिक चिन्ता से पीड़ित होने के कारण नरश्रेष्ठ भरत को शान्ति नहीं मिलती थी। उनकी दशा अपने झुंड से बिछुड़े हुए वृषभ की-सी हो रही थी
Show English TranslationEnglish Translation
Bharata, a man of great magnanimity, joined Guha together with his people with composed mind. Then Guha, greatly distraught, again consoled Bharata regarding his elder brother Rama. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे पञ्चाशीतितमस्सर्गः।। Thus ends the eightyfifth sarga in Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.