Ayodhya Kanda
Sarga 26: Sita enquires why Rama is distressedRama informs her about his impending banishment and instructs her to stay back in Ayodhya.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 26
37 shlokas
ShlokaShloka 1
अभिवाद्य च कौसल्यां राम स्संप्रस्थितो वनम्।
कृतस्वस्त्ययनो मात्रा धर्मिष्ठे वर्त्मनि स्थितः।।2.26.1।।
विराजयन्राजसुतो राजमार्गं नरैर्वृतम्।
हृदयान्याममन्थेव जनस्य गुणवत्तया।���2.26.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
धर्मिष्ठ मार्ग पर स्थित हुए श्रीराम माता द्वारा स्वस्तिवाचन-कर्म सम्पन्न हो जाने पर कौसल्या को प्रणाम करके वहाँ से वन के लिये प्रस्थित हुए
Show English TranslationEnglish Translation
After the benedictory rites were performed by his mother Kausalya, Rama paid obeisance to her and staying on the righteous path decided to depart to the forest. He entered the highway thronged with people and illumining it with his lustre and stirred their hearts with (remembrances of) his excellent virtues.
ShlokaShloka 2
अभिवाद्य च कौसल्यां राम स्संप्रस्थितो वनम्।
कृतस्वस्त्ययनो मात्रा धर्मिष्ठे वर्त्मनि स्थितः।।2.26.1।।
विराजयन्राजसुतो राजमार्गं नरैर्वृतम्।
हृदयान्याममन्थेव जनस्य गुणवत्तया।।2.26.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय मनुष्यों की भीड़ से भरे हुए राजमार्ग को प्रकाशित करते हुए राजकुमार श्रीराम अपने सद्गुणों के कारण लोगों के मन को मथने-से लगे (ऐसे गुणवान् श्रीराम को वनवास दिया जा रहा है, यह सोचकर वहाँ के लोगों का जी कचोटने लगा)
Show English TranslationEnglish Translation
After the benedictory rites were performed by his mother Kausalya, Rama paid obeisance to her and staying on the righteous path decided to depart to the forest. He entered the highway thronged with people and illumining it with his lustre and stirred their hearts with (remembrances of) his excellent virtues.
ShlokaShloka 3
वैदेही चापि तत्सर्वं न शुश्राव तपस्विनी।
तदेव हृदि तस्याश्च यौवराज्याभिषेचनम्।।2.26.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तपस्विनी विदेहनन्दिनी सीता ने अभी तक वह सारा हाल नहीं सुना था। उनके हृदय में यही बात समायी हुई थी कि मेरे पति का युवराज पद पर अभिषेक हो रहा होगा
Show English TranslationEnglish Translation
Sita, her mind preoccupied with thoughts about consecration, was engaged in religious austerities and hence could not hear of all this (development).
ShlokaShloka 4
देवकार्यं स्वयं कृत्वा कृतज्ञा हृष्टचेतना।
अभिज्ञा राजधर्माणां राजपुत्रं प्रतीक्षते।।2.26.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विदेहराजकुमारी सीता सामयिक कर्तव्यों तथा राजधर्मो को जानती थीं, अतः देवताओं की पूजा करके प्रसन्नचित्त से श्रीराम के आगमन की प्रतीक्षा कर रही थीं
Show English TranslationEnglish Translation
Experienced in palace rituals, Sita, grateful (to God) after performing worship of the deities was awaiting in a happy mood the arrival of the prince.
ShlokaShloka 5
प्रविवेशाथ रामस्तु स्वं वेश्म सुविभूषितम्।
प्रहृष्टजनसम्पूर्णं ह्रिया किञ्चिदवाङ्मुखः।।2.26.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इतने में ही श्रीराम ने अपने भलीभाँति सजे-सजाये अन्तःपुर में, जो प्रसन्न मनुष्यों से भरा हुआ था, प्रवेश किया। उस समय लज्जा से उनका मुख कुछ नीचा हो रहा था
Show English TranslationEnglish Translation
His head bent down in embarrassment, Rama entered his welldecorated residence thronged with excited people.
ShlokaShloka 6
अथ सीता समुत्पत्य वेपमाना च तं पतिम्।
अपश्यच्छोकसन्तप्तं चिन्ताव्याकुलितेन्द्रियम्।।2.26.6।।
Show English TranslationEnglish Translation
Sita got up suddenly, (her limbs) trembling to see her husband distressed with grief and agitated with anxiety.
ShlokaShloka 7
तां दृष्ट्वा स हि धर्मात्मा न शशाक मनोगतम्।
तं शोकं राघवः सोढुं ततो विवृततां गतः।।2.26.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
धर्मात्मा श्रीराम सीता को देखकर अपने मानसिक शोक का वेग सहन न कर सके, अतः उनका वह शोक प्रकट हो गया
Show English TranslationEnglish Translation
On seeing her, virtuous Rama could not contain the sorrow in his mind which manifested (through his external appearance).
ShlokaShloka 8
विवर्णवदनं दृष्ट्वा तं प्रस्विन्नममर्षणम्।
आह दुःखाभिसन्तप्ता किमिदानीमिदं प्रभो।।2.26.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनका मुख उदास हो गया था। उनके अङ्गों से पसीना निकल रहा था। वे अपने शोक को दबाये रखने में असमर्थ हो गये थे। उन्हें इस अवस्था में देखकर सीता दुःख से संतप्त हो उठी और बोलीं —’प्रभो! इस समय यह आपकी कैसी दशा है?
Show English TranslationEnglish Translation
On seeing Rama with a pale face. indignant and heavily perspiring, Sita, consumed with grief said, My Lord, why are you now like this?
ShlokaShloka 9
अद्य बार्हस्पत श्श्रीमान्युक्तः पुष्योऽनु राघव।
प्रोच्यते ब्राह्मणैः प्राज्ञैः केन त्वमसि दुर्मनाः।।2.26.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रघुनन्दन! आज बृहस्पति देवता-सम्बन्धी मङ्गलमय पुष्यनक्षत्र है, जो अभिषेक के योग्य है। उस पुष्यनक्षत्र के योग में विद्वान् ब्राह्मणों ने आपका अभिषेक बताया है। ऐसे समय में जब कि आपको प्रसन्न होना चाहिये था, आपका मन इतना उदास क्यों है?
Show English TranslationEnglish Translation
O scion of the Raghu race, today has been declared by learned brahmins a suitable and auspicious day for consecration under Pushya star with Brihaspati as presiding deity. Then why are you dejected?
ShlokaShloka 10
न ते शतशलाकेन जलफेननिभेन च।
आवृतं वदनं वल्गु छत्रेणापि विराजते।।2.26.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मैं देखती हूँ, इस समय आपका मनोहर मुख जल के फेन के समान उज्ज्वल तथा सौ तीलियों वाले श्वेत छत्र से आच्छादित नहीं है, अतएव अधिक शोभा नहीं पा रहा है
Show English TranslationEnglish Translation
How is it that your charming face shines not today under a hundredribbed umbrella (white) like foam in water?
ShlokaShloka 11
व्यजनाभ्यां च मुख्याभ्यां शतपत्रनिभेक्षणम्।
चन्द्रहंसप्रकाशाभ्यां वीज्यते न तवाननम्।।2.26.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कमल-जैसे सुन्दर नेत्र धारण करनेवाले आपके इस मुखपर चन्द्रमा और हंसके समान श्वेत वर्णवाले दो श्रेष्ठ चँवरोंद्वारा हवा नहीं की जा रही है
Show English TranslationEnglish Translation
(How is it that) your face, with its lotuslike eyes is not being fanned by excellent fans of the colour of the Moon or the swan.
ShlokaShloka 12
वाग्मिनो वन्दिनश्चापि प्रहृष्टास्त्वां नरर्षभ।
स्तुवन्तो नात्र दृश्यन्ते मङ्गलैः स्सूतमागधाः।।2.26.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
नरश्रेष्ठ! प्रवचनकुशल वन्दी, सूत और मागधजन आज अत्यन्त प्रसन्न हो अपने माङ्गलिक वचनोंद्वारा आपकी स्तुति करते नहीं दिखायी देते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
(How is it that) O best among men eloquent panegyrists, charioteers, bards are not seen singing your praise with auspicious words?
ShlokaShloka 13
न ते क्षौद्रं च दधि च ब्राह्मणा वेदपारगाः।
मूर्ध्नि मूर्धाभिषिक्तस्य ददति स्म विधानतः।।2.26.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वेदों के पारङ्गत विद्वान् ब्राह्मणों ने आज मूर्धाभिषिक्त हुए आपके मस्तक पर तीर्थोदकमिश्रित मधु और दधि का विधिपूर्वक अभिषेक नहीं किया
Show English TranslationEnglish Translation
How is it that brahmins versed in the Vedas have not duly sprinkled the mixture of honey and curd on your head (prior to your consecration)?
ShlokaShloka 14
न त्वां प्रकृतय स्सर्वा श्श्रेणीमुख्याश्च भूषिताः।
अनुव्रजितुमिच्छन्ति पौरजानपदास्तथा।।2.26.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मन्त्री-सेनापति आदि सारी प्रकृतियाँ, वस्त्राभूषणों से विभूषित मुख्य-मुख्य सेठ-साहूकार तथा नगर और जनपद के लोग आज आपके पीछे पीछे चलने की इच्छा नहीं कर रहे हैं! (इसका क्या कारण है?)
Show English TranslationEnglish Translation
How is it that welladorned ministers, citizens from towns and villages, heads of guilds and others do not follow you?
ShlokaShloka 15
चतुर्भिर्वेगसम्पन्नैर्हयैः काञ्चनभूषितैः।
मुख्यः पुष्यरथो युक्तः किं न गच्छति तेऽग्रतः।।2.26.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सुनहरे साज-बाज से सजे हुए चार वेगशाली घोड़ों से जुता हुआ श्रेष्ठ पुष्परथ (पुष्पभूषित केवल भ्रमणोपयोगी रथ) आज आपके आगे-आगे क्यों नहीं चल रहा है?
Show English TranslationEnglish Translation
How is it that the chief ceremonial chariot, decorated with gold and harnessed by four galloping horses is not preceding you?
ShlokaShloka 16
हस्ती चाग्रत श्श्रीमां स्तव लक्षणपूजितः।
प्रयाणे लक्ष्यते वीर कृष्णमेघगिरि प्रभः।।2.26.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वीर! आपकी यात्रा के समय समस्त शुभ लक्षणों से प्रशंसित तथा काले मेघवाले पर्वत के समान विशालकाय तेजस्वी गजराज आज आपके आगे क्यों नहीं दिखायी देता है?
Show English TranslationEnglish Translation
How is it that the elephant, whose lustre resembles that of a mountain or a dark cloud and endowed with auspicious features is not seen leading your procession, O valiant one
ShlokaShloka 17
न च काञ्चनचित्रं ते पश्यामि प्रियदर्शन।
भद्रासनं पुरस्कृत्य यान्तं वीर पुरस्कृतम्।।2.26.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
प्रियदर्शन वीर! आज आपके सुवर्णजटित भद्रासन को सादर हाथ में लेकर अग्रगामी सेवक आगे जाता क्यों नहीं दिखायी देता है?
Show English TranslationEnglish Translation
O heroic one O handsome one how is it that I do not see your attendants proceeding in front with the throne carved in gold?
ShlokaShloka 18
अभिषेको यथा सज्जः किमिदानीमिदं तव।
अपूर्वो मुखवर्णश्च न प्रहर्षश्च लक्ष्यते।।2.26.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जब अभिषेककी सारी तैयारी हो चुकी है, ऐसे समयमें आपकी यह क्या दशा हो रही है? आपके मुखकी कान्ति उड़ गयी है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। आपके चेहरेपर प्रसन्नताका कोई चिह्न नहीं दिखायी देता है। इसका क्या कारण है?’
Show English TranslationEnglish Translation
How is it that when arrangements are under way now for your consecration, the complexion of your countenance does not look like what it was before? There is no joy on your face.
ShlokaShloka 19
इतीव विलपन्तीं तां प्रोवाच रघुनन्दनः।
सीते तत्र भवांस्तातः प्रव्राजयति मां वनम्।।2.26.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार विलाप करती हुई सीतासे रघुनन्दन श्रीरामने कहा—’सीते! आज पूज्य पिताजी मुझे वनमें भेज रहे हैं
Show English TranslationEnglish Translation
O Sita my venerable father is banishing me to the forest, said Rama, the scion of the Raghus, the joy of the Raghu race, seeing her thus lamenting.
ShlokaShloka 20
कुले महति सम्भूते धर्मज्ञे धर्मचारिणि।
शृणु जानकि येनेदं क्रमेणाभ्यागतं मम।।2.26.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महान् कुलमें उत्पन्न, धर्मको जाननेवाली तथा धर्मपरायणे जनकनन्दिनि! जिस कारण यह वनवास आज मुझे प्राप्त हुआ है, वह क्रमशः बताता हूँ, सुनो
Show English TranslationEnglish Translation
You were born in a noble family. You know and practise dharma. I shall tell you how this banishment has come about. Do listen.
ShlokaShloka 21
राज्ञा सत्यप्रतिज्ञेन पित्रा दशरथेन च।
कैकेय्यै मम मात्रे तु पुरा दत्तौ महावरौ।।2.26.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मेरे सत्यप्रतिज्ञ पिता महाराज दशरथ ने माता कैकेयी को पहले कभी दो महान् वर दिये थे
Show English TranslationEnglish Translation
My father, king Dasaratha, true to his promise, had earlier granted two great boons to my mother Kaikeyi.
ShlokaShloka 22
तयाऽद्य मम सज्जेऽस्मिन्नभिषेके नृपोद्यते।
प्रचोदित स्स समयो धर्मेण प्रतिनिर्जितः।।2.26.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इधर जब महाराज के उद्योग से मेरे राज्याभिषेक की तैयारी होने लगी, तब कैकेयी ने उस वरदान की प्रतिज्ञा को याद दिलाया और महाराज को धर्मतः अपने काबू में कर लिया
Show English TranslationEnglish Translation
When the king was preparing for my consecration, she reminded him of the promise and in the name of righteousness he has been cornered.
ShlokaShloka 23
चतुर्दश हि वर्षाणि वस्तव्यं दण्डके मया।
पित्रा मे भरतश्चापि यौवराज्ये नियोजितः।।2.26.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इससे विवश होकर पिताजी ने भरत को तो युवराज के पदपर नियुक्त किया और मेरे लिये दूसरा वर स्वीकार किया, जिसके अनुसार मुझे चौदह वर्षों तक दण्डकारण्य में निवास करना होगा
Show English TranslationEnglish Translation
I am to dwell in the Dandaka forest for fourteen years while father has appointed Bharata princeregent.
ShlokaShloka 24
सोऽहं त्वामागतो द्रष्टुं प्रस्थितो विजनं वनम्।
भरतस्य समीपे तु नाहं कथ्यः कदाचन।।2.26.24।।
बुद्धियुक्ता हि पुरुषा न सहन्ते परस्तवम्।
तस्मान्नते गुणाः कथ्या भरतस्याग्रतो मम।।2.26.25।।
Show English TranslationEnglish Translation
I have come to see you before departing for the desolate Dandaka forest. You should never praise me in the presence of Bharata because intellectuals cannot tolerate others being praised before them. You should never extol my virtues before him.
ShlokaShloka 25
नापि त्वं तेन भर्तव्या विशेषेण कदाचन।
अनुकूलतया शक्यं समीपे त्वस्य वर्तितुम्।।2.26.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस समय मैं निर्जन वन में जाने के लिये प्रस्थान कर चुका हूँ और तुमसे मिलने के लिये यहाँ आया हूँ। तुम भरत के समीप कभी मेरी प्रशंसा न करना; क्योंकि समृद्धिशाली पुरुष दूसरे की स्तुति नहीं सहन कर पाते हैं। इसीलिये कहता हूँ कि तुम भरत के सामने मेरे गुणों की प्रशंसा न करना
Show English TranslationEnglish Translation
Never expect special treatment from Bharata. You can (continue to) stay with him (here) by conducting yourself in a favourable manner.
ShlokaShloka 26
तस्मै दत्तं नृपतिना यौवराज्यं सनातनम्।
स प्रसाद्यस्त्वया सीते नृपतिश्च विशेषतः।।2.26.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विशेषतः तुम्हें भरत के समक्ष अपनी सखियों के साथ भी बारंबार मेरी चर्चा नहीं करनी चाहिये; क्योंकि उनके मन के अनुकूल बर्ताव करके ही तुम उनके निकट रह सकती हो
Show English TranslationEnglish Translation
O Sita the king has conferred the hereditary regency on him. Therefore, O Sita, you must make efforts to win his favour, especially a king's.
ShlokaShloka 27
अहं चापि प्रतिज्ञां तां गुरोस्समनुपालयन्।
वनमद्यैव यास्यामि स्थिरा भव मनस्विनी।।2.26.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सीते! राजा ने उन्हें सदा के लिये युवराज पद दे दिया है, इसलिये तुम्हें विशेष प्रयत्नपूर्वक उन्हें प्रसन्न रखना चाहिये; क्योंकि अब वे ही राजा होंगे
Show English TranslationEnglish Translation
I am leaving for the forest right away for fulfilling my father's pledge. O highminded Sita be steady.
ShlokaShloka 28
याते च मयि कल्याणि वनं मुनिनिषेवितम्।
व्रतोपवासपरया भवितव्यं त्वयाऽनघे।।2.26.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मैं भी पिताजी की उस प्रतिज्ञा का पालन करने के लिये आज ही वन को चला जाऊँगा। मनस्विनि! तुम धैर्य धारण करके रहना
Show English TranslationEnglish Translation
O sinless, auspicious one engage yourself in vratas and fasting after my departure to the forest inhabited by ascetics.
ShlokaShloka 29
काल्यमुत्थाय देवानां कृत्वा पूजां यथाविधि।
वन्दितव्यो दशरथः पिता मम नरेश्वरः।।2.26.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कल्याणि! निष्पाप सीते! मेरे मुनिजन सेवित वन को चले जाने पर तुम्हें प्रायः व्रत और उपवास में संलग्न रहना चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
You must rise in time and with the (household) gods duly worshipped, pay obeisance to my father, king Dasaratha.
ShlokaShloka 30
माता च मम कौशल्या वृद्धा सन्तापकर्शिता।
धर्ममेवाग्रतः कृत्वा त्वत्त स्सम्मानमर्हति।।2.27.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
प्रतिदिन सबेरे उठकर देवताओंकी विधिपूर्वक पूजा करके तुम्हें मेरे पिता महाराज दशरथकी वन्दना करनी चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
You should give importance to duty(dharma) and show respect to my aged mother who is emaciated due to grief.
ShlokaShloka 31
वन्दितव्याश्च ते नित्यं या श्शेषा मम मातरः।
स्नेह प्रणयसम्भोगै स्समा हि मम मातरः।।2.26.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मेरी माता कौसल्या को भी प्रणाम करना चाहिये। एक तो वे बूढ़ी हुईं, दूसरे दुःख और संताप ने उन्हें दुर्बल कर दिया है; अतः धर्म को ही सामने रखकर तुमसे वे विशेष सम्मान पाने के योग्य हैं
Show English TranslationEnglish Translation
In terms of love, affection and service, the rest of my mothers are all equal. Therefore, you must pay them due respect regularly.
ShlokaShloka 32
भ्रातृपुत्रसमौ चापि द्रष्टव्यौ च विशेषतः।
त्वया भरतशत्रुघ्नौ प्राणैः प्रियतरौ मम।।2.26.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जो मेरी शेष माताएँ हैं, उनके चरणों में भी तुम्हें प्रतिदिन प्रणाम करना चाहिये; क्योंकि स्नेह, उत्कृष्ट प्रेम और पालन-पोषण की दृष्टि से सभी माताएँ मेरे लिये समान हैं
Show English TranslationEnglish Translation
What is more important is that you should look on Bharata as your brother and Satrughna as your son. They are dearer to me than my life.
ShlokaShloka 33
विप्रियं न च कर्तव्यं भरतस्य कदाचन।
स हि राजा प्रभुश्चैव देशस्य च कुलस्य च।।2.26.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
भरत और शत्रुघ्न मुझे प्राणों से भी बढ़कर प्रिय हैं, अतः तुम्हें उन दोनोंको विशेषतः अपने भाई और पुत्र के समान देखना और मानना चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
Now Bharata is the king of the country and head of the family. Therefore, you should never do anything disagreeable to him.
ShlokaShloka 34
आराधिता हि शीलेन प्रयत्नैश्चोपसेविताः।
राजान स्सम्प्रसीदन्ति कुप्यन्तिच विपर्यये।।2.26.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
विदेहनन्दिनि! तुम्हें भरत की इच्छाके विरुद्ध कोई काम नहीं करना चाहिये; क्योंकि इस समय वे मेरे देश और कुल के राजा हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Kings are gratified if they are served with zeal and good conduct. If the contrary happens, they get provoked.
ShlokaShloka 35
औरसानपि पुत्रान्हि त्यजन्त्यहितकारिणः।
समर्थान्सम्प्रगृह्णन्ति जनानपि नराधिपाः।।2.26.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अनुकूल आचरण के द्वारा आराधना और प्रयत्नपूर्वक सेवा करने पर राजा लोग प्रसन्न होते हैं तथा विपरीत बर्ताव करने पर वे कुपित हो जाते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Kings abandon (even) their own sons if they are harmful and receive capable people even if they are strangers.
ShlokaShloka 36
सा त्वं वसेह कल्याणि राज्ञस्समनुवर्तिनी।
भरतस्य रता धर्मे सत्यव्रतपरायणा।।2.26.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जो अहित करने वाले हैं, वे अपने औरस पुत्र ही क्यों न हों, राजा उन्हें त्याग देते हैं और आत्मीय न होने पर भी जो सामर्थ्यवान् होते हैं, उन्हें वे अपना बना लेते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
O auspicious one live here by being obedient to king Bharata. Absorbed in righteousness, follow truth and (religious) vows.
ShlokaShloka 37
अहं गमिष्यामि महावनं प्रिये
त्वया हि वस्तव्यमिहैव भामिनि।
यथा व्यलीकं कुरुषे न कस्य चि
त्तथा त्वया कार्यमिदं वचो मम।।2.26.38।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अतः कल्याणि! तुम राजा भरत के अनुकूल बर्ताव करती हुई धर्म एवं सत्यव्रत में तत्पर रहकर यहाँ निवास करो
Show English TranslationEnglish Translation
O my beloved Sita I am going to the wild forest. Stay here and never cause displeasure to any one in any way. Could you carry out these words of mine? इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे षड्विंशस्सर्गः।। Thus ends the twentysixth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.