Ayodhya Kanda

Sarga 9: Instigated by Manthara, Kaikeyi enters the chamber of wrath.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 9

61 shlokas

ShlokaShloka 1
एवमुक्ता तु कैकेयी क्रोधेन ज्वलितानना। दीर्घमुष्णं विनिश्वस्य मन्थरामिदमब्रवीत्।।2.9.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
मन्थरा के ऐसा कहने पर कैकेयी का मुख क्रोध से तमतमा उठा। वह लंबी और गरम साँस खींचकर उससे इस प्रकार बोली-
Show English Translation
Thus spoken to, Kaikeyi, her face burning with anger, breathed a deep, hot sigh and said these words to Manthara:
ShlokaShloka 2
अद्य राममितः क्षिप्रं वनं प्रस्थापयाम्यहम्। यौवराज्ये च भरतं क्षिप्रमेवाभिषेचये।।2.9.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कुब्जे! मैं श्रीराम को शीघ्र ही यहाँ से वन में भेजूंगी और तुरंत ही युवराज के पदपर भरत का अभिषेक कराऊँगी
Show English Translation
Today I shall at once banish Rama from here into the forest and get Bharata coronated as heirapparent without delay.
ShlokaShloka 3
इदं त्विदानीं सम्पश्य केनोपायेन मन्थरे। भरतः प्राप्नुयाद्राज्यं न तु रामः कथञ्चन।।2.9.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘परंतु इस समय यह तो सोचो कि किस उपाय से अपना अभीष्ट साधन करूँ? भरत को राज्य प्राप्त हो जाय और श्रीराम उसे किसी तरह भी न पा सकें यह काम कैसे बने?’
Show English Translation
O Manthara now see, for sure, Bharata and not Rama will get the kingdom by any means.
ShlokaShloka 4
एवमुक्ता तया देव्या मन्थरा पापदर्शिनी। रामार्थमुपहिंसन्ती कैकेयीमिदमब्रवीत्।।2.9.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
देवी कैकेयी के ऐसा कहने पर पाप का मार्ग दिखाने वाली मन्थरा श्रीराम के स्वार्थ पर कुठाराघात करती हुई वहाँ कैकेयी से इस प्रकार बोली-
Show English Translation
Thus addressed by queen Kaikeyi, that evil minded Manthara said this to Kaikeyi in order to spoil the interest of Rama:
ShlokaShloka 5
हन्तेदानीं प्रवक्ष्यामि कैकेयि श्रूयतां च मे। यथा ते भरतो राज्यं पुत्रः प्राप्स्यति केवलम्।।2.9.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘केकयनन्दिनि! अच्छा, अब देखो कि मैं क्या करती हूँ ? तुम मेरी बात सुनो, जिससे केवल तुम्हारे पुत्र भरत ही राज्य प्राप्त करेंगे (श्रीराम नहीं)
Show English Translation
O Kaikeyi, what a joy I shall now tell you how your son Bharata alone will secure the kingdom. Listen to me:
ShlokaShloka 6
किं न स्मरसि कैकेयि स्मरन्ती वा निगूहसे। यदुच्यमानमात्मार्थं मत्तस्त्वं श्रोतुमिच्छसि।।2.9.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कैकेयि! क्या तुम्हें स्मरण नहीं है? या स्मरण होने पर भी मुझसे छिपा रही हो? जिसकी तुम मुझसे अनेक बार चर्चा करती रहती हो, अपने उसी प्रयोजन को तुम मुझसे सुनना चाहती हो? इसका क्या कारण है?
Show English Translation
O Kaikeyi, don't you remember in your own interest what I'm going to tell you or are you hiding it, wishing to hear from me?
ShlokaShloka 7
मयोच्यमानं यदि ते श्रोतुं छन्दो विलासिनि। श्रूयतामभिधास्यामि श्रुत्वा चापि विमृश्यताम्।।2.9.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘विलासिनि! यदि मेरे ही मुँह से सुनने के लिये तुम्हारा आग्रह है तो बताती हूँ, सुनो और सुनकर इसी के अनुसार कार्य करो’
Show English Translation
O lovely Kaikeyi if it pleases you to hear from me, I shall tell you. Listen and think over it, too.
ShlokaShloka 8
श्रुत्वैवं वचनं तस्या मन्थरायास्तु कैकेयी। किञ्चिदुत्थाय शयनात्स्वास्तीर्णादिदमब्रवीत्।।2.9.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
मन्थरा का यह वचन सुनकर कैकेयी अच्छी तरह से बिछे हुए उस पलंग से कुछ उठकर उससे यों बोली-
Show English Translation
After hearing Manthara's words, Kaikeyi got up a little from her wellspread bed and said this:
ShlokaShloka 9
कथय त्वं ममोपायं केनोपायेन मन्थरे। भरतः प्राप्नुयाद्राज्यं न तु रामः कथञ्चन।।2.9.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
मन्थरे! मुझसे वह उपाय बताओ। किस उपायसे भरत को तो राज्य मिल जायगा, किंतु श्रीराम उसे किसी तरह नहीं पा सकेंगे’
Show English Translation
O Manthara, tell me the means by which Bharata and not Rama will secure the kingdom in any circumstances.
ShlokaShloka 10
एवमुक्ता तया देव्या मन्थरा पापदर्शिनी। रामार्थमुपहिंसन्ती कुब्जा वचनमब्रवीत्।।2.9.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
देवी कैकेयी के ऐसा कहने पर पाप का मार्ग दिखाने वाली मन्थरा श्रीराम के स्वार्थ पर कुठारा घात करती हुई उस समय कैकेयी से इस प्रकार बोली-
Show English Translation
Thus addressed by the queen (Kaikeyi), the evileyed hunchback, Manthara, said with the intention to damage Rama's interest.
ShlokaShloka 11
तव दैवासुरे युद्धे सह राजर्षिभिः पतिः। अगच्छत्त्वामुपादाय देवराजस्य साह्यकृत्।।2.9.11।। दिशमास्थाय वै देवि दक्षिणां दण्डकान्प्रति। वैजयन्तमिति ख्यातं पुरं यत्र तिमिध्वजः।।2.9.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! पूर्वकालकी बात है कि देवासुर-संग्राम के अवसर पर राजर्षियों के साथ तुम्हारे पतिदेव तुम्हें साथ लेकर देवराज की सहायता करनेके लिये गये थे॥११॥
Show English Translation
O queen during the war between gods and asuras, your husband went with royal saints intending to render assistance to Indra, king of the gods, taking you along with him. He set off in the southern direction of Dandaka forest to a renowned city called Vaijayanta where asura Timidhvaja lived.
ShlokaShloka 12
स शम्बर इति ख्यातश्शतमायो महासुरः। ददौ शक्रस्य सङ्ग्रामं देवसङ्घैरनिर्जितः।।2.9.13।।
Show English Translation
That mighty asura wellknown as Sambara, capable of a hundred deceitful forms, challenged Indra to a battle which could not be conquered by hosts of gods.
ShlokaShloka 13
तस्मिन्महति सङ्ग्रामे पुरुषान्क्षतविक्षतान्। रात्रौ प्रसुप्तान्घ्नन्ति स्म तरसाऽऽसाद्य राक्षसाः।।2.9.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘केकयराजकुमारी! दक्षिण दिशा में दण्डकारण्य के भीतर वैजयन्त नाम से विख्यात एक नगर है, जहाँ शम्बर नाम से प्रसिद्ध एक महान् असुर रहता था। वह अपनी ध्वजा में तिमि (वेल मछली) का चिह्न धारण करता था और सैकड़ों मायाओं का जानकार था। देवताओं के समूह भी उसे पराजित नहीं कर पाते थे। एक बार उसने इन्द्र के साथ युद्ध छेड़ दिया
Show English Translation
In that great battle, the rakshasas used to kill by force the warriors wounded by the weapons and those fast asleep during the night.
ShlokaShloka 14
तत्राकरोन्महद्युद्धं राजा दशरथस्तदा। असुरैश्च महाबाहुश्शस्त्रैश्च शकलीकृतः।।2.9.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उस महान् संग्राम में क्षत-विक्षत हुए पुरुष जब रात में थककर सो जाते, उस समय राक्षस उन्हें उन के बिस्तर से खींच ले जाते और मार डालते थे
Show English Translation
There in that great battle the mightyarmed king Dasaratha lay wounded with weapons (used) by the asuras.
ShlokaShloka 15
अपवाह्य त्वया देवि सङ्ग्रामान्नष्टचेतनः। तत्रापि विक्षतश्शस्त्रैः पतिस्ते रक्षितस्त्वया।।2.9.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उन दिनों महाबाहु राजा दशरथ ने भी वहाँ असुरों के साथ बड़ा भारी युद्ध किया। उस युद्ध में असुरों ने अपने अस्त्र-शस्त्रोंद् वारा उनके शरीर को जर्जर कर दिया
Show English Translation
O queen you had protected your husband by carrying him away from the battlefield when he lost his consciousness. He was saved by you. Once again you saved him when he lay wounded with weapons (hurled) by the asuras.
ShlokaShloka 16
तुष्टेन तेन दत्तौ ते द्वौ वरौ शुभदर्शने। स त्वयोक्तः पतिर्देवि यदेच्छेयं तदा वरौ।।2.9.17।। गृह्णीयामिति तत्तेन तथेत्युक्तं महात्मना।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! जब राजा की चेतना लुप्त-सी हो गयी, उस समय सारथि का काम करती हुई तुमने अपने पतिकोरण भूमि से दूर हटाकर उनकी रक्षा की। जब वहाँ भी राक्षसों के शस्त्रों से वे घायल हो गये, तब तुमने पुनः वहाँ से अन्यत्र ले जाकर उनकी रक्षा की
Show English Translation
O auspiciouslooking one out of gratitude he had granted two boons to you (for saving him on two occasions). O queen then you told your husband that whenever you desire, you will ask for those boons. The magnanimous king said, 'So be it'.
ShlokaShloka 17
अनभिज्ञाम्ह्यहं देवि त्वयैव कथिता पुरा।।2.9.18।। कथैषा तव तु स्नेहान्मनसा धार्यते मया। रामाभिषेकसम्भारान्निगृह्य विनिवर्तय।।2.9.19।।
Show English Translation
O queen I did not know this indeed. Only you had related it to me earlier. Because of my affection towards you, I have retained it in my memory. (Now) prevent preparations for Rama's consecration by force.
ShlokaShloka 18
तौ वरौ याच भर्तारं भरतस्याभिषेचनम्। प्रव्राजनं च रामस्य त्वं वर्���ाणि चतुर्दश।।2.9.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘शुभदर्शने! इससे संतुष्ट होकर महाराज ने तुम्हें दो वरदान देने को कहा- देवि! उस समय तुमने अपने पति से कहा- ’प्राणनाथ! जब मेरी इच्छा होगी, तब मैं इन वरों को माँग लूंगी।’ उस समय उन महात्मा नरेश ने ‘तथास्तु’ कहकर तुम्हारी बात मान ली थी। देवि! मैं इस कथा को नहीं जानती थी। पूर्वकालमें तुम्हींने मुझसे यह वृत्तान्त कहा था
Show English Translation
Ask your husband for those two boons namely consecration of Bharata and banishment of Rama for fourteen years.
ShlokaShloka 19
चतुर्दश हि वर्षाणि रामे प्रव्राजिते वनम्। प्रजाभावगतस्नेहस्स्थिरः पुत्रो भविष्यति।।2.9.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तबसे तुम्हारे स्नेहवश मैं इस बात को मन-ही-मन सदा याद रखती आयी हूँ। तुम इन वरों के प्रभाव से स्वामी को वश में करके श्रीराम के अभिषेक के आयोजन को पलट दो
Show English Translation
If Rama is banished into the forest for fourteen years your son will be firmly established in the kingdom by affectionately winning the hearts of the people.
ShlokaShloka 20
क्रोधागारं प्रविश्याऽद्य क्रुद्धेवाश्वपतेस्सुते। शेष्वाऽनन्तर्हितायां त्वं भूमौ मलिनवासिनी।।2.9.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम उन दोनों वरों को अपने स्वामी से माँगो। एक वरके द्वारा भरत का राज्याभिषेक और दूसरे के द्वारा श्रीराम का चौदह वर्ष तक का वनवास माँग लो
Show English Translation
O Kaikeyi ,daughter of Ashwapati enter now the chamber of wrath like one in angry mood, wearing soiled garments and lie down on the bare ground.
ShlokaShloka 21
मास्मैनं प्रत्युदीक्षेथा मा चैनमभिभाषथाः। रुदन्ती चापि तं दृष्ट्वा जगत्यां शोकलालसा।।2.9.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जब श्रीराम चौदह वर्षों के लिये वन में चले जायँगे।’ तब उतने समय में तुम्हारे पुत्र भरत समस्त प्रजा के हृदय में अपने लिये स्नेह पैदा कर लेंगे और इस राज्यपर स्थिर हो जायँगे
Show English Translation
Immersed in grief and in tears, neither look at him (Dasaratha) nor even talk to him when you see him.
ShlokaShloka 22
दयिता त्वं सदा भर्तुरत्र मे नास्ति संशयः। त्वत्कृते स महाराजो विशेदपि हुताशनम्।।2.9.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अश्वपतिकुमारी! तुम इस समय मैले वस्त्र पहन लो और कोपभवन में प्रवेश करके कुपित-सी होकर बिना बिस्तर के ही भूमिपर लेट जाओ॥२२॥
Show English Translation
No doubt, you have always been a beloved wife to your husband. For your sake the great king will even enter into the burning fire.
ShlokaShloka 23
न त्वां क्रोधयितुं शक्तो न क्रृद्धां प्रत्युदीक्षितुम्। तव प्रियार्थं राजा हि प्राणानपि परित्यजेत्।।2.9.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजा आवे तो उनकी ओर आँखें उठाकर न देखो और न उनसे कोई बात ही करो। महाराजको देखते ही रोती हुई शोकमग्न हो धरतीपर लोटने लगो
Show English Translation
The king is afraid of inciting your ire. When you are angry, he dare not look at your indignant countenance. Indeed he will forsake even his life for your pleasure.
ShlokaShloka 24
न ह्यतिक्रमितुं शक्तस्तव वाक्यं महीपतिः। मन्दस्वभावे बुध्यस्व सौभाग्यबलमात्मनः।।2.9.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसमें तनिक भी संदेह नहीं कि तुम अपने पतिको सदा ही बड़ी प्यारी रही हो। तुम्हारे लिये महाराज आग में भी प्रवेश कर सकते हैं
Show English Translation
The king would not dare transgress your words. O wicked woman, recognise the power of your beauty.
ShlokaShloka 25
मणिमुक्तं सुवर्णानि रत्नानि विविधानि च। दद्याद्दशरथो राजा मास्म तेषु मनः कृथाः।।2.9.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे न तो तुम्हें कुपित कर सकते हैं और न कुपित अवस्था में तुम्हें देख ही सकते हैं। राजा दशरथ तुम्हारा प्रिय करने के लिये अपने प्राणों का भी त्याग कर सकते हैं
Show English Translation
King Dasaratha may give you gems, pearls, gold and different kinds of precious stones. Do not pay them any attention.
ShlokaShloka 26
यौ तौ दैवासुरे युद्धे वरौ दशरथोऽददात्। तौ स्मारय महाभागे सोऽर्थो न त्वामतिक्रमेत्।।2.9.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाराज तुम्हारी बात किसी तरह टाल नहीं सकते। मुग्धे! तुम अपने सौभाग्य के बल का स्मरण करो
Show English Translation
O fortunate Kaikeyi, make him recollect the two boons he had granted you in the war between gods and demons. You should not ignore your objective.
ShlokaShloka 27
यदातु ते वरं दद्यात्स्वयमुत्थाप्य राघवः। व्यवस्थाप्य महाराजं त्वमिमं वृणुया वरम्।।2.9.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजा दशरथ तुम्हें भुलावे में डालने के लिये मणि, मोती, सुवर्ण तथा भाँति-भाँति के रत्न देने की चेष्टा करेंगे; किंतु तुम उनकी ओर मन न चलाना
Show English Translation
When Dasaratha personally lifts you from the floor and asks you what you want you may make him settle down and ask him for these boons:
ShlokaShloka 28
रामं प्रव्राजयारण्ये नव वर्षाणि पञ्च च। भरतः क्रियतां राजा पृथिव्याः पार्थिवर्षभः।।2.9.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाभागे! देवासुर-संग्राम के अवसर पर राजा दशरथ ने वे जो दो वर दिये थे, उनका उन्हें स्मरण दिलाना। वरदान के रूप में माँगा गया वह तुम्हारा अभीष्ट मनोरथ सिद्ध हुए बिना नहीं रह सकता
Show English Translation
'O best of kings exile Rama into the forest for fourteen years and make Bharata king of the land'.
ShlokaShloka 29
चतुर्दश हि वर्षाणि रामे प्रव्राजिते वनम्। रूढश्च कृतमूलश्च शेषं स्थास्यति ते सुतः।।2.9.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुकुलनन्दन राजा दशरथ जब स्वयं तुम्हें धरती से उठाकर वर देने को उद्यत हो जायँ, तब उन महाराज को सत्य की शपथ दिलाकर खूब पक्का करके उनसे वर माँगना
Show English Translation
After Rama has been exiled into the forest for fourteen years your son grown strong and deeprooted will remain (king) for the rest of his life.
ShlokaShloka 30
रामप्रव्राजनं चैव देवि याचस्व तं वरम्। एवं सिद्ध्यन्ति पुत्रस्य सर्वार्थास्तव भामिनि।।2.9.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वर माँगते समय कहना कि नृपश्रेष्ठ! आप श्रीराम को चौदह वर्षों के लिये बहुत दूर वन में भेज दीजिये और भरत को भूमण्डल का राजा बनाइये
Show English Translation
O Devi demand Rama's exile as a boon. O lovely queen this way all the interests of your son will be fulfilled (protected).
ShlokaShloka 31
एवं प्रव्राजितश्चैव रामोऽरामो भविष्यति। भरतश्च हतामित्रस्तव राजा भविष्यति।।2.9.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम के चौदह वर्षों के लिये वनमें चले जाने पर तुम्हारे पुत्र भरत का राज्य सुदृढ़ हो जायगा और प्रजा आदि को वश में कर लेने से यहाँ उनकी जड़ जम जायगी। फिर चौदह वर्षों के बाद भी वे आजीवन स्थिर बने रहेंगे
Show English Translation
Thus, if Rama is exiled he will no longer be Rama (be able to cause delight to the people). Bharata will become king with his enemy subdued.
ShlokaShloka 32
येन कालेन रामश्च वनात्प्रत्यागमिष्यति। तेन कालेन पुत्रस्ते कृतमूलो भविष्यति।।2.9.34।। सुगृहीतमनुष्यश्च सुहृद्भिस्सार्धमात्मवान्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! तुम राजा से श्रीराम के वनवास का वर अवश्य माँगो। पुत्र के लिये राज्य की कामना करने वाली कैकेयि! ऐसा करने से तुम्हारे पुत्र के सभी मनोरथ सिद्ध हो जायेंगे
Show English Translation
By the time Rama returns from the forest, your son (now) confident, would have become deep rooted by gaining the company of friends and the acceptability of the people.
ShlokaShloka 33
प्राप्तकालं नु मन्येऽहं राजानं वीतसाध्वसा।।2.9.35।। रामाभिषेकसङ्कल्पान्निगृह्य विनिवर्तय।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस प्रकार वनवास मिल जानेपर ये राम राम नहीं रह जायँगे (इनका आज जो प्रभाव है वह भविष्य में नहीं रह सकेगा) और तुम्हारे भरत भी शत्रुहीन राजा होंगे॥३३॥
Show English Translation
I think the proper time has come (to ask for the boons). Without fear refrain the king forcibly from his intention of installing Rama.
ShlokaShloka 34
अनर्थमर्थरूपेण ग्राहिता सा ततस्तया।।2.9.36।। हृष्टा प्रतीता कैकेयी मन्थरामिदमब्रवीत्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिस समय श्रीराम वनसे लौटेंगे, उस समयतक तुम्हारे पुत्र भरत भीतर और बाहरसे भी दृढमूल हो जायँगे
Show English Translation
Thus, having been made to accept the evil design as a beneficial objective, Kaikeyi understood (the entire matter) and in delight spoke to Manthara.
ShlokaShloka 35
सा हि वाक्येन कुब्जायाः किशोरीवोत्पथं गता।।2.9.37।। कैकेयी विस्मयं प्राप्ता परं परमदर्शना।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उनके पास सैनिक-बल का भी संग्रह हो जायगा; जितेन्द्रिय तो वे हैं ही; अपने सुहृदों के साथ रहकर दृढमूल हो जायँगे। इस समय मेरी मान्यता के अनुसार राजा को श्रीराम के राज्याभिषेक के संकल्प से हटा देने का समय आ गया है; अतः तुम निर्भय होकर राजा को अपने वचनों में बाँध लो और उन्हें श्रीराम के अभिषेक के संकल्प से हटा दो’॥३५ १/२॥
Show English Translation
That Kaikeyi, even though endowed with sound foresight, expressed her sense of wonder at the words of the hunchback and chose a wrong path like a young (immature) girl.
ShlokaShloka 36
कुब्जे त्वां नाभिजानामि श्रेष्ठां श्रेष्ठाभिथायिनीम्।।2.9.38।। पृथिव्यामसि कुब्जानामुत्तमा बुद्धिनिश्चये।
Show English Translation
(She said) O hunchback, I never knew that you can speak such excellent words or decide things intelligently. You are the best among the hunchbacks of this world.
ShlokaShloka 37
त्वमेव तु ममाऽर्थेषु नित्ययुक्ता हितैषिणी।।2.9.39।। नाहं समवबुध्येयं कुब्जे राज्ञश्चिकीर्षितम्।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसी बातें कहकर मन्थरा ने कैकेयी की बुद्धि में अनर्थ को ही अर्थ रूप में ऊँचा दिया। कैकेयी को उसकी बातपर विश्वास हो गया और वह मन-ही-मन बहुत प्रसन्न हुई। यद्यपि वह बहुत समझदार थी, तो भी कुबरी के कहने से नादान बालिका की तरह कुमार्ग पर चली गयी-अनुचित काम करने को तैयार हो गयी। उसे मन्थरा की बुद्धि पर बड़ा आश्चर्य हुआ और वह उससे इस प्रकार बोली-॥३६-३७ १/२॥
Show English Translation
O hunchback you alone always show interest in my affairs and seek my welfare. I might not have known the intended (deceptive) action of the king (without you).
ShlokaShloka 38
सन्ति दुस्संस्थिताः कुब्जा वक्राः परमदारुणाः।।2.9.40।। त्वं पद्ममिव वातेन सन्नता प्रियदर्शना। त्वं पद्ममिव वातेन सन्नता प्रियदर्शना।
Show English Translation
There are many hunchbacks in this world, terribly ugly with their bodies misshaped and crooked. But you look beautiful like a lotus bent by the breeze.
ShlokaShloka 39
उरस्तेऽभिनिविष्टं वै यावत्स्कन्धात् समुन्नतं।।2.9.41।। अधस्ताच्चोदरं शातं सुनाभमिव लज्जितम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हित की बात बताने में कुशल कुब्जे! तू एक श्रेष्ठ स्त्री है; मैं तेरी बुद्धि की अवहेलना नहीं करूँगी।बुद्धि के द्वारा किसी कार्य का निश्चय करने में तू इस पृथ्वी पर सभी कुब्जाओं में उत्तम है। केवल तू ही मेरी हितैषिणी है और सदा सावधान रहकर मेरा कार्य सिद्ध करने में लगी रहती है
Show English Translation
Your breasts are thick and are as high as your shoulders. Beneath them lies your belly with its beautiful navel (waist) looking slender as if out of bashfulness.
ShlokaShloka 40
परिपूर्णं तु जघनं सुपीनौ च पयोधरौ।।2.9.42।। विमलेन्दुसमं वक्त्रमहोराजसि मन्थरे।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कुब्जे! यदि तू न होती तो राजा जो षडयन्त्र रचना चाहते हैं, वह कदापि मेरी समझमें नहीं आता। तेरे सिवा जितनी कुब्जाएँ हैं, वे बेडौल शरीर वाली, टेढ़ी-मेढ़ी और बड़ी पापिनी होती हैं
Show English Translation
You have full hips, round and plump breasts. Your countenance equals the bright moon. How passionate you look, Manthara
ShlokaShloka 41
जघनं तव निर्घुष्टं रशनादामशोभितम्।।2.9.43।। जङ्घे भृशमुपन्यस्ते पादौ चाप्यायतावुभौ।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तू तो वायु के द्वारा झुकायी हुई कमलिनी की भाँति कुछ झुकी हुई होने पर भी देखने में प्रिय (सुन्दर) है। तेरा वक्षःस्थल कुब्जता के दोष से व्याप्त है, अत एव कंधों तक ऊँचा दिखायी देता है
Show English Translation
Your hips, glitter with the jingling girdle. Strong are the calfs of your legs and long are your feet.
ShlokaShloka 42
त्वमायताभ्यां सक्थिभ्यां मन्थरे क्षौमवासिनी।।2.9.44।। अग्रतो मम गच्छन्ती राजहंसीव राजसे।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वक्षःस्थल से नीचे सुन्दर नाभि से युक्त जो उदर है, वह मानो वक्षःस्थल की ऊँचाई देखकर लज्जित-सा हो गया है, इसीलिये शान्त—कृश प्रतीत होता है। तेरा जघन विस्तृत है और दोनों स्तन सुन्दर एवं स्थूल हैं
Show English Translation
O Manthara when clad in silk garment you walk in front of me with your heavy thighs, you look like a female royal swan.
ShlokaShloka 43
आसन्याश्शम्बरे मायास्सहस्रमसुराधिपे।।2.9.45।। सर्वास्त्वयि निविष्टास्ता भूयश्चान्यास्सहस्रशः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मन्थरे! तेरा मुख निर्मल चन्द्रमा के समान अद्भुत शोभा पा रहा है। करधनी की लड़ियों से विभूषित तेरी कटि का अग्रभाग बहुत ही स्वच्छ—रोमादि से रहित है
Show English Translation
In you reside a thousand deceitful means more than all the thousand mayas (tricks) of Sambara, king of the asuras, was capable of.
ShlokaShloka 44
तवेदं स्थगु यद्दीर्घं रथघोणमिवायतम्।।2.9.46।। मतयः क्षत्रविद्याश्च मायाश्चात्र वसन्ति ते।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मन्थरे! तेरी पिण्डलियाँ परस्पर अधिक सटी हुई हैं और दोनों पैर बड़े-बड़े हैं। तू विशाल ऊरुओं (जाँघों) से सुशोभित होती है। शोभने! जब तू रेशमी साड़ी पहनकर मेरे आगे-आगे चलती है, तब तेरी बड़ी शोभा होती है॥४४ १/२॥
Show English Translation
Your clever thoughts, magic powers and also the skills of kshatriyas are stored in your huge hump which is as wide as the hub of a chariot wheel.
ShlokaShloka 45
अत्र ते प्रतिमोक्ष्यामि मालां कुब्जे हिरण्मयीम्।।2.9.47।। अभिषिक्ते च भरते राघवे च वनं गते।
Show English Translation
O hunchback, with Rama gone to the forest and Bharata consecrated, I shall drape this hump with a golden garland.
ShlokaShloka 46
जात्येन च सुवर्णेन सुनिष्टप्तेन मन्थरे।।2.9.48।। लब्धार्था च प्रतीता च लेपयिष्यामि ते स्थगु।
हिन्दी अर्थ देखें
‘असुरराज शम्बर को जिन सहस्रों मायाओं का ज्ञान है, वे सब तेरे हृदय में स्थित हैं; इनके अलावे भी तू हजारों प्रकार की मायाएँ जानती है। इन मायाओं का समुदाय ही तेरा यह बड़ा-सा कुब्बड़ है, जो रथ के नकुए (अग्रभाग) के समान बड़ा है। इसी में तेरी मति, स्मृति और बुद्धि, क्षत्रविद्या (राजनीति) तथा नाना प्रकारकी मायाएँ निवास करती हैं॥४५-४६ १/२॥
Show English Translation
O Manthara, when my objective is accomplished and I am fully satisfied, I will smear your hump with the best of refined liquid gold.
ShlokaShloka 47
मुखे च तिलकं चित्रं जातरूपमयं शुभम्।।2.9.49।। कारयिष्यामि ते कुब्जे शुभान्याभरणानि च।
Show English Translation
O Manthara, I shall get a tilaka made of gold for your auspicious, lovely face and shall also order exquisite ornaments (for you).
ShlokaShloka 48
परिधाय शुभे वस्त्रे देवतेव चरिष्यसि।।2.9.50।। चन्द्रमाह्वयमानेन मुखेनाप्रतिमानना। गमिष्यसि गतिं मुख्यां गर्वयन्ती द्विषज्जनम्।।2.9.51।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुन्दरी कुब्जे! यदि भरत का राज्याभिषेक हुआ और श्रीराम वन को चले गये तो मैं सफल मनोरथ एवं संतुष्ट होकर अच्छी जाति के खूब तपाये हुए सोने की बनी हुई सुन्दर स्वर्णमाला तेरे इस कुब्बड़ को पहनाऊँगी और इसपर चन्दनका लेप लगवाऊँगी॥४७-४८ १/२॥
Show English Translation
You shall move about wearing lovely garments like a goddess. With a peerless countenance, as if challenging the Moon and feeling proud, you will attain a state of eminence amidst your enemies.
ShlokaShloka 49
तवापि कुब्जाः कुब्जायास्सर्वाभरणभूषिताः। पादौ परिचरिष्यन्ति यथैव त्वं सदा मम।।2.9.52।।
Show English Translation
Other hunchbacks adorned with all sorts of ornament shall also serve you in the same manner as you are serving me.
ShlokaShloka 50
इति प्रशस्यमाना सा कैकेयीमिदमब्रवीत्। शयानां शयने शुभ्रे वेद्यामग्निशिखामिव।।2.9.53।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कुब्जे! तेरे मुख (ललाट) पर सुन्दर और विचित्र सोने का टीका लगवा दूंगी और तू बहुत-से सुन्दर आभूषण एवं दो उत्तम वस्त्र (लहँगा और दुपट्टा) धारण करके देवाङ्गना के समान विचरण करेगी
Show English Translation
Flattered in this manner, Manthara addressed Kaikeyi who was lying on a white couch and looking like a flaming fire on the sacrificial altar:
ShlokaShloka 51
गतोदके सेतुबन्धो न कल्याणि विधीयते। उत्तिष्ठ कुरु कल्याणि राजानमनुदर्शय।।2.9.54।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘चन्द्रमासे होड़ लगानेवाले अपने मनोहर मुखद्वारा तू ऐसी सुन्दर लगेगी कि तेरे मुखकी कहीं समता नहीं रह जायगी तथा शत्रुओंके बीचमें अपनेसौभाग्यपर गर्व प्रकट करती हुई तू सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर लेगी
Show English Translation
O fortunate one construction of a dike is not undertaken after the water has flowed down. Act before the king to the best of your interest.
ShlokaShloka 52
तथा प्रोत्साहिता देवी गत्वा मन्थरया सह। क्रोधागारं विशालाक्षी सौभाग्यमदगर्विता।।2.9.55।। अनेकशतसाहस्रं मुक्ताहारं वराङ्गना। अवमुच्य वरार्हाणि शुभान्याभरणानि च।।2.9.56।। ततो हेमोपमा तत्र कुब्जावाक्यवशं गता। संविश्य भूमौ कैकेयी मन्थरामिदमब्रवीत्।।2.9.57।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे तू सदा मेरे चरणों की सेवा किया करती है, उसी प्रकार समस्त आभूषणों से विभूषित बहुत-सी कुब्जाएँ तुझ कुब्जा के भी चरणों की सदा परिचर्या किया करेंगी’
Show English Translation
That beautiful, largeeyed Kaikeyi, puffed with the pride of her intoxicating beauty, encourged and influenced by the words of that hunchback, entered the chamber of wrath. She cast off her highly precious pearl necklace worth many hundreds of thousands (of rupees) and other costly, beautiful ornaments. Thereafter that goldenhued Kaikeyi lay down on the floor and said to Manthara:
ShlokaShloka 53
इह वा मां मृतां कुब्जे नृपायावेदयिष्यसि। वनं तु राघवे प्राप्ते भरतः प्राप्स्यति क्षितिम्।।2.9.58।।
हिन्दी अर्थ देखें
जब इस प्रकार कुब्जा की प्रशंसा की गयी, तब उसने वेदी पर प्रज्वलित अग्नि-शिखा के समान शुभ्रशय्या पर शयन करने वाली कैकेयी से इस प्रकार कहा-
Show English Translation
O hunchback, tell the king, either Bharata shall secure the kingdom on Rama's departure to the forest or else I will die here.
ShlokaShloka 54
न सुवर्णेन मे ह्यर्थो न रत्नैर्न च भूषणैः। एष मे जीवितस्यान्तो रामो यद्यभिषिच्यते।।2.9.59।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कल्याणि! नदी का पानी निकल जाने पर उसके लिये बाँध नहीं बाँधा जाता, (यदि राम का अभिषेक हो गया तो तुम्हारा वर माँगना व्यर्थ होगा; अतः बातों में समय न बिताओ) जल्दी उठो और अपना कल्याण करो। कोप भवन में जाकर राजा को अपनी अवस्था का परिचय दो’
Show English Translation
I do not aspire for gold, nor gems nor ornaments. If Rama is installed, that will be the end of my life.
ShlokaShloka 55
अथो पुनस्तां महिषीं महीक्षितो वचोभिरत्यर्थमहापराक्रमैः। उवाच कुब्जा भरतस्य मातरं हितं वचो राममुपेत्य चाहितम्।।2.9.60।।
Show English Translation
Addressing queen Kaikeyi, the mother of Bharata, with extremely powerful words, that hunchback again made these utterances beneficial to Bharata and detrimental to Rama:
ShlokaShloka 56
प्रपत्स्यते राज्यमिदं हि राघवो यदि ध्रुवं त्वं ससुता च तप्स्यसे। अतो हि कल्याणि यतस्व तत्तथा यथा सुतस्ते भरतोऽभिषेक्ष्यते।।2.9.61।।
हिन्दी अर्थ देखें
मन्थरा के इस प्रकार प्रोत्साहन देने पर सौभाग्य के मद से गर्व करने वाली विशाल लोचना सुन्दरी कैकेयी देवी उसके साथ ही कोप भवन में जाकर लाखों की लागत के मोतियों के हार तथा दूसरे-दूसरे सुन्दर बहुमूल्य आभूषणों को अपने शरीर से उतार उतारकर फेंकने लगी॥५५-५६॥
Show English Translation
It is true that if Rama secures this kingdom, you along with your son are bound to suffer. O auspicious one, hence act in a way your son Bharata will be installed.
ShlokaShloka 57
तथाऽतिविद्धा महिषी तु कुब्जया समाहता वागिषुभिर्मुहुर्मुहुः। निधायहस्तौ हृदयेऽतिविस्मिता शशंस कुब्जां कुपिता पुनः पुनः।।2.9.62।।
हिन्दी अर्थ देखें
सोने के समान सुन्दर कान्तिवाली कैकेयी कुब्जा की बातों के वशीभूत हो गयी थी, अतः वह धरती पर लेटकर मन्थरा से इस प्रकार बोली-
Show English Translation
Repeatedly struck down by that hunchback's arrowsharp words greatly grieved queen Kaikeyi was inflamed against the king. Laying her hands on the chest again and again and expressing her amazement, she praised that hunchback.
ShlokaShloka 58
यमस्य वा मां विषयं गतामितो निशाम्य कुब्जे प्रतिवेदयिष्यसि। वनं गते वा सुचिराय राघवे समृद्धकामो भरतो भविष्यति।।2.9.63।।
Show English Translation
Tell the king that he will see either the fulfilment of Bharata's desire after Rama is banished into the forest for a long period or me gone to Yama's abode.
ShlokaShloka 59
अहं हि नैवास्तरणानि न स्रजो न चन्दनं नाञ्जनपानभोजनम्। न किञ्चिदिच्छामि न चेह जीवितं न चेदितो गच्छति राघवो वनम्।।2.9.64।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कुब्जे! मुझे न तो सुवर्ण से, न रत्नों से और न भाँति-भाँति के भोजनों से ही कोई प्रयोजन है; यदि श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ तो यह मेरे जीवन का अन्त होगा। अब या तो श्रीराम के वन में चले जाने पर भरत को इस भूतल का राज्य प्राप्त होगा अथवा तू यहाँ महाराज को मेरी मृत्यु का समाचार सुनायेगी’
Show English Translation
If Rama does not go from here to the forest, I want neither a bed nor garlands nor sandalpaste nor unguents nor food nor water nor even life.
ShlokaShloka 60
अथैतदुक्त्वा वचनं सुदारुणं निधाय सर्वाभरणानि भामिनी। असंवृतामास्तरणेन मेदिनीं तदाऽधिशिश्ये पतितेव किन्नरी।।2.9.65।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर कुब्जा महाराज दशरथ की रानी और भरत की माता कैकेयी से अत्यन्त क्रूर वचनों द्वारा पुनः ऐसी बात कहने लगी, जो लौकिक दृष्टि से भरत के लिये हितकर और श्रीराम के लिये अहितकर थी-
Show English Translation
Saying these ruthless words, that lovely Kaikeyi cast off all her ornaments like a fallen 'kinnara' woman, and lay down on the floor with the carpet removed.
ShlokaShloka 61
उदीर्णसंरम्भतमोवृतानना तथाऽवमुक्तोत्तममाल्यभूषणा। नरेन्द्रपत्नी विमना बभूव सा तमोवृता द्यौरिव मग्नतारका।।2.9.66।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कल्याणि! यदि श्रीराम इस राज्य को प्राप्त कर लेंगे तो निश्चय ही अपने पुत्र भरत सहित तुम भारी संताप में पड़ जाओगी; अतः ऐसा प्रयत्न करो, जिससे तुम्हारे पुत्र भरत का राज्याभिषेक हो जाय’
Show English Translation
Thus queen Kaikeyi's face enveloped by the darkness of violent anger and her body stripped of all valuable ornaments, she lay restless, looking like the dark sky without stars. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे नवमस्सर्गः।। Thus ends of the ninth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.