Ayodhya Kanda

Sarga 27: Sita prays Rama to take her along with him to the forest.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 27

23 shlokas

ShlokaShloka 1
एवमुक्ता तु वैदेही प्रियार्हा प्रियवादिनी। प्रणयादेव संक्रुद्धा भर्तारमिदमब्रवीत्।।2.27.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम के ऐसा कहने पर प्रियवादिनी विदेहकुमारी सीताजी, जो सब प्रकार से अपने स्वामी का प्यार पाने योग्य थीं, प्रेम से ही कुछ कुपित होकर पति से इस प्रकार बोलीं-
Show English Translation
When the sweettongued daughter of Videha (Sita) who deserved affection, heard this she was very angry out of her love (for Rama). She said these wordsto her husband (in reply):
ShlokaShloka 2
किमिदं भाषसे राम वाक्यं लघुतया ध्रुवम्। त्वया यदपहास्यं मे श्रुत्वा नरवरात्मज।।2.27.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
नरश्रेष्ठ श्रीराम! आप मुझे ओछी समझकर यह क्या कह रहे हैं? आपकी ये बातें सुनकर मुझे बहुत हँसी आती है
Show English Translation
O Rama why are you speaking so lightly? O prince if you hear these very same words (spoken to you), you will ridicule me.
ShlokaShloka 3
आर्यपुत्र पिता माता भ्राता पुत्रस्तथा स्नुषा। स्वानि पुण्यानि भुञ्जानाः स्वं स्वं भाग्यमुपासते।।2.27.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
नरेश्वर! आपने जो कुछ कहा है, वह अस्त्रशस्त्रों के ज्ञाता वीर राजकुमारों के योग्य नहीं है। वह अपयश का टीका लगानेवाला होने के कारण सुनने योग्य भी नहीं है
Show English Translation
O son of a noble monarch father, mother, brother, son or daughterinlaw (everybody) experiences the merit (of their past deeds) and receives what is due from destiny.
ShlokaShloka 4
भर्तुर्भाग्यं तु भार्यैका प्राप्नोति पुरुषर्षभ। अतश्चैवाहमादिष्टा वने वस्तव्यमित्यपि।।2.27.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
आर्यपुत्र ! पिता, माता, भाई, पुत्र और पुत्रवधू-ये सब पुण्यादि कर्मों का फल भोगते हुए अपने-अपने भाग्य (शुभाशुभ कर्म) के अनुसार जीवन-निर्वाह करते हैं
Show English Translation
A wife alone, O best of men shares the destiny of her husband. I am also therefore, ordered to dwell in the forest. ( a command to you is a command to me).
ShlokaShloka 5
न पिता नात्मजो नात्मा न माता न सखीजनः। इह प्रेत्य च नारीणां पतिरेको गतिस्सदा।।2.27.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
पुरुषप्रवर! केवल पत्नी ही अपने पति के भाग्य का अनुसरण करती है, अतः आपके साथ ही मुझे भी वन में रहने की आज्ञा मिल गयी है
Show English Translation
It is not her father or mother, nor her son or herself, nor her friends but her husband alone gives a woman the permanent refuge in this or in the next world.
ShlokaShloka 6
यदि त्वं प्रस्थितो दुर्गं वनमद्यैव राघव। अग्रतस्ते गमिष्यामि मृद्नन्ती कुशकण्टकान्।।2.27.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
नारियों के लिये इस लोक और परलोक में एकमात्र पति ही सदा आश्रय देनेवाला है। पिता, पुत्र, माता, सखियाँ तथा अपना यह शरीर भी उसका सच्चा सहायक नहीं है
Show English Translation
O son of the Raghus if you set out for the impenetrable forest now itself, I shall also go, walking ahead of you and crushing the thorns and (spiky) kusa grass (rendering the path comfortable for you to walk).
ShlokaShloka 7
ईर्ष्यारोषौ बहिष्कृत्य भुक्तशेषमिवोदकम्। नय मां वीर विस्रब्धः पापं मयि न विद्यते।।2.27.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
रघुनन्दन! यदि आप आज ही दुर्गम वन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं तो मैं रास्ते के कुश और काँटों को कुचलती हुई आपके आगे-आगे चलूँगी
Show English Translation
Do take me with you, O valiant one without hesitation. Dismiss all anger and envy (from your mind) like the leftover water after drinking (anger because she disobeys and envy because she, too, like Rama, is willing to brave the hazards of forest life). There is no fault on my part.
ShlokaShloka 8
प्रासादाग्रैर्विमानैर्वा वैहायसगतेन वा। सर्वावस्थागता भर्तुः पादच्छाया विशिष्यते।।2.27.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
अतः वीर! आप ईर्ष्या और रोष को दूर करके पीने से बचे हुए जल की भाँति मुझे निःशङ्क होकर साथ ले चलिये। मुझमें ऐसा कोई पाप-अपराध नहीं है, जिसके कारण आप मुझे यहाँ त्याग दें॥८॥ १. स्त्री होकर यह वनमें जानेका साहस कैसे करती है ? इस विचारसे ईर्ष्या होती है। २. यह मेरी बात नहीं मान रही है, यह सोचकर रोष प्रकट होता है। इन दोनों का त्याग अपेक्षित है। ३. जैसे किसी जलहीन बीहड़ पथ में लोग अपने पीने से बचे हुए पानी को साथ ले चलते हैं, उसी प्रकार मुझे भी आप साथ ले चलें— यह सीता का अनुरोध है।
Show English Translation
Every woman, everywhere be it on the top of mansions or in lovely palaces or flying in the sky should take shelter at his (her husband's) feet (or follow his footsteps).
ShlokaShloka 9
अनुशिष्टाऽस्मि मात्रा च पित्रा च विविधाश्रयम्। नाऽस्मि सम्प्रति वक्तव्या वर्तितव्यं यथा मया।।2.27.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऊँचे-ऊँचे महलों में रहना, विमानों पर चढ़कर घूमना अथवा अणिमा आदि सिद्धियों के द्वारा आकाश में विचरना—इन सबकी अपेक्षा स्त्री के लिये सभी अवस्थाओं में पति के चरणों की छाया में रहना विशेष महत्त्व रखता है
Show English Translation
I have been so instructed by my parents about diverse duties in all stages of life that I need not be told anything (about my duties) now.
ShlokaShloka 10
अहं दुर्गं गमिष्यामि वनं पुरुषवर्जितम्। नानामृगगणाकीर्णं शार्दूलवृकसेवितम्।।2.27.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
मुझे किसके साथ कैसा बर्ताव करना चाहिये, इस विषय में मेरी माता और पिता ने मुझे अनेक प्रकार से शिक्षा दी है। इस समय इसके विषय में मुझे कोई उपदेश देने की आवश्यकता नहीं है
Show English Translation
I will also go to the forest, which is impassable, uninhabited, teeming with various kinds of animals and infested with tigers and wolves.
ShlokaShloka 11
सुखं वने निवत्स्यामि यथैव भवने पितुः। अचिन्तयन्ती त्रीन्लोकांश्च्चिन्तयन्ती पतिव्रतम्।।2.27.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
अतः नाना प्रकारके वन्य पशुओंसे व्याप्त तथा सिंहों और व्याघ्रोंसे सेवित उस निर्जन एवं दुर्गम वनमें मैं अवश्य चलूँगी
Show English Translation
Free from any anxiety about the three worlds, my only concern will be my duties towards my husband. I shall dwell as happily in the forest as I did in my father's abode.
ShlokaShloka 12
शुश्रूषमाणा ते नित्यं नियता ब्रह्मचारिणी। सह रंस्ये त्वया वीर वनेषु मधुगन्धिषु।।2.27.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
मैं तो जैसे अपने पिता के घर में रहती थी, उसी प्रकार उस वन में भी सुखपूर्वक निवास करूँगी। वहाँ तीनों लोकों के ऐश्वर्य को भी कुछ न समझती हुई मैं सदा पतिव्रत-धर्म का चिन्तन करती हुई आपकी सेवा में लगी रहूँगी
Show English Translation
I shall wander with you, O heroic Rama in the honeyscented forest remaining selfpossessed, always doing your service, and observing the vow of celibacy.
ShlokaShloka 13
त्वं हि शक्तो वने कर्तुं राम सम्परिपालनम्। अन्यस्यापि जनस्येह किं पुनर्मम मानद।।2.27.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
वीर! नियमपूर्वक रहकर ब्रह्मचर्यव्रत का पालन करूँगी और सदा आपकी सेवा में तत्पर रहकर आपही के साथ मीठी-मीठी सुगन्ध से भरे हुए वनों में विचरूँगी
Show English Translation
O respector of individuals when you are capable of protecting other people in the forest, what of me?
ShlokaShloka 14
सह त्वया गमिष्यामि वनमद्य न संशयः। नाहं शक्या महाभाग निवर्तयितुमुद्यता।।2.27.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
दूसरों को मान देने वाले श्रीराम! आप तो वन में रहकर दूसरे लोगों की भी रक्षा कर सकते हैं, फिर मेरी रक्षा करना आपके लिये कौन बड़ी बात है?
Show English Translation
There is no doudt that I shall go with you to the forest today. O distinguished one I cannot be restrained from this resolve.
ShlokaShloka 15
फलमूलाशना नित्यं भविष्यामि न संशयः। न ते दुःखं करिष्यामि निवसन्ती सह त्वया।।2.27.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
महाभाग! अतः मैं आपके साथ आज अवश्य वनमें चलूँगी। इसमें संशय नहीं है। मैं हर तरह चलनेको तैयार हूँ। मुझे किसी तरह भी रोका नहीं जा सकता
Show English Translation
Do not doubt that I shall not be able to live on fruits and roots or that I will create difficulty for you while living with you.
ShlokaShloka 16
इच्छामि सरितश्शैलान्पल्वलानि वनानि च। द्रष्टुं सर्वत्र निर्भीता त्वया नाथेन धीमता।।2.27.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
वहाँ चलकर मैं आपको कोई कष्ट नहीं दूंगी, सदा आपके साथ रहूँगी और प्रतिदिन फल-मूल खाकर ही निर्वाह करूँगी। मेरे इस कथनमें किसी प्रकारके संदेहके लिये स्थान नहीं है
Show English Translation
Living with you sans fear, O my sagacious husband, I wish to see the rivers, mountains, lakes and forests here and there.
ShlokaShloka 17
हंसकारण्डवाकीर्णाः पद्मिनीस्साधुपुष्पिताः। इच्छेयं सुखिनी द्रष्टुं त्वया वीरेण सङ्गता।।2.27.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
आपके आगे-आगे चलूँगी और आपके भोजन कर लेने पर जो कुछ बचेगा, उसे ही खाकर रहूँगी। प्रभो! मेरी बड़ी इच्छा है कि मैं आप बुद्धिमान् प्राणनाथ के साथ निर्भय हो वन में सर्वत्र घूमकर पर्वतों, छोटे-छोटे तालाबों और सरोवरों को देखू॥१७ १/२॥
Show English Translation
I wish to enjoy the lotus lakes in full bloom, abounding in swans and ducks in the company of a brave husband like you.
ShlokaShloka 18
अभिषेकं करिष्यामि तासु नित्यं यतव्रता। सह त्वया विशालाक्ष रंस्ये परमनन्दिनी ।।2.27.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
आप मेरे वीर स्वामी हैं। मैं आपके साथ रहकर सुखपूर्वक उन सुन्दर सरोवरों की शोभा देखना चाहती हूँ, जो श्रेष्ठ कमलपुष्पों से सुशोभित हैं तथा जिनमें हंस और कारण्डव आदि पक्षी भरे रहते हैं॥१८ १/२॥
Show English Translation
Observing such vows and bathing daily in the lotus lakes, I shall be very much happy to sport with you, O largeeyed one
ShlokaShloka 19
एवं वर्षसहस्राणां शतं वाऽहं त्वया सह। व्यतिक्रमं न वेत्स्यामि स्वर्गोऽपि न हि मे मतः।।2.27.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
विशाल नेत्रोंवाले आर्यपुत्र! आपके चरणों में अनुरक्त रहकर मैं प्रतिदिन उन सरोवरों में स्नान करूँगी और आपके साथ वहाँ सब ओर विचरूँगी, इससे मुझे परम आनन्द का अनुभव होगा॥१९ १/२॥
Show English Translation
Thus living in your company for a thousand years or even a hundred thousand years, I shall not feel the passing of time. I shall not desire even heaven.
ShlokaShloka 20
स्वर्गेऽपि च विना वासो भविता यदि राघव। त्वया मम नरव्याघ्र नाहं तमपि रोचये।।2.27.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस तरह सैकड़ों या हजारों वर्षों तक भी यदि आपके साथ रहने का सौभाग्य मिले तो मुझे कभी कष्ट का अनुभव नहीं होगा। यदि आप साथ न हों तो मुझे स्वर्गलोक की प्राप्ति भी अभीष्ट नहीं है॥२० १/२॥
Show English Translation
O Raghava, tiger among men, if I were given heaven to live in without you, even that I shall not covet.
ShlokaShloka 21
अहं गमिष्यामि वनं सुदुर्गमं मृगायुतं वानरवारणैर्युतम्। वने निवत्स्यामि यथा पितुर्गृहे तवैव पादावुपगृह्य संयता।।2.27.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
पुरुषसिंह रघुनन्दन! आपके बिना यदि मुझे स्वर्गलोक का निवास भी मिल रहा हो तो वह मेरे लिये रुचिकर नहीं हो सकता—मैं उसे लेना नहीं चाहूँगी
Show English Translation
I shall go (along with you) to the highly impenetrable forest infested with animals like monkeys and elephants. I shall live in the forest in (full) discipline as in my father's abode, taking shelter at your feet.
ShlokaShloka 22
अनन्यभावामनुरक्तचेतसं त्वया वियुक्तां मरणायनिश्चिताम्। नयस्व मां साधु कुरुष्व याचनाम् न ते मयाऽतो गुरुता भविष्यति।।2.27.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्राणनाथ! अतः उस अत्यन्त दुर्गम वन में, जहाँ सहस्रों मृग, वानर और हाथी निवास करते हैं, मैं अवश्य चलूँगी और आपके ही चरणों की सेवा में रहकर आपके अनुकूल चलती हुई उस वन में उसी तरह सुख से रहूँगी, जैसे पिता के घर में रहा करती थी
Show English Translation
Since I have no thought other than you and my heart is (irretrievably) attached to you I have resolved to die if separated from you. Pray, be favourably disposed to take me. I shall not be a burden to you.
ShlokaShloka 23
तथा ब्रुवाणामपि धर्मवत्सलो न च स्म सीतां नृवरो निनीषति। उवाच चैनां बहु सन्निवर्तने वने निवासस्य च दुःखितां प्रति।।2.27.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
मेरे हृदय का सम्पूर्ण प्रेम एकमात्र आपको ही अर्पित है, आपके सिवा और कहीं मेरा मन नहीं जाता, यदि आपसे वियोग हुआ तो निश्चय ही मेरी मृत्यु हो जायगी। इसलिये आप मेरी याचना सफल करें, मुझे साथ ले चलें, यही अच्छा होगा; मेरे रहने से आपपर कोई भार नहीं पड़ेगा’
Show English Translation
Although Sita was thus appealing, Rama, devoted to righteousness, was (still) unwilling to take her. In order to dissuade her, he began to describe to the mournful Sita the many hardships of forest life. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे सप्तविंशस्सर्गः।। Thus ends the twentyseventh sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.