Ayodhya Kanda

Sarga 31: Lakshmana gets ready to accompany Rama takes leave of his friends and collects divine weapons from preceptor Vasistha--Rama asks Lakshmana to distribute his wealth among brahmins.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 31

33 shlokas

ShlokaShloka 1
एवं शृत्वा तु संवादं लक्ष्मणः पूर्वमागतः। बाष्पपर्याकुलमुखः शोकं सोढुमशक्नुवन्।।2.31.1।। स भ्रातुश्चरणौ गाढं निपीड्य रघुनन्दनः। सीतामुवाचातियशां राघवं च महा���्रतम्।।2.31.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
जिस समय श्रीराम और सीता में बातचीत हो रही थी, लक्ष्मण वहाँ पहले से ही आ गये थे। उन दोनों का ऐसा संवाद सुनकर उनका मुखमण्डल आँसुओं से भींग गया। भाई के विरह का शोक अब उनके लिये भी असह्य हो उठा
Show English Translation
Lakshmana who had already reached there heard the conversation (between Sita and Rama). His eyes brimming with tears, he was unable to bear the grief. He held the feet of his brother tightly and said to the illustrious Sita and Rama of great resolve:
ShlokaShloka 2
एवं शृत्वा तु संवादं लक्ष्मणः पूर्वमागतः। बाष्पपर्याकुलमुखः शोकं सोढुमशक्नुवन्।।2.31.1।। स भ्रातुश्चरणौ गाढं निपीड्य रघुनन्दनः। सीतामुवाचातियशां राघवं च महाव्रतम्।।2.31.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
रघुकुल को आनन्दित करने वाले लक्ष्मण ने ज्येष्ठ भ्राता श्रीरामचन्द्रजी के दोनों पैर जोर से पकड़ लिये और अत्यन्त यशस्विनी सीता तथा महान् व्रतधारी श्रीरघुनाथजी से कहा-
Show English Translation
Lakshmana who had already reached there heard the conversation (between Sita and Rama). His eyes brimming with tears, he was unable to bear the grief. He held the feet of his brother tightly and said to the illustrious Sita and Rama of great resolve:
ShlokaShloka 3
यदि गन्तुं कृताबुद्धिर्वनं मृगगजायुतम्। अहं त्वानुगमिष्यामि वनमग्रे धनुर्धरः।।2.31.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
आर्य! यदि आपने सहस्रों वन्य पशुओं तथा हाथियों से भरे हुए वन में जाने का निश्चय कर ही लिया है तो मैं भी आपका अनुसरण करूँगा। धनुष हाथ में लेकर आगे-आगे चलूँगा
Show English Translation
If you have decided to go to the forest where deer and elephants abound, I shall also accompany you by walking before you, holding the bow.
ShlokaShloka 4
मया समेतोऽरण्यानि बहूनि विचरिष्यसि। पक्षिभिर्मृगयूथैश्च संघुष्टानि समन्ततः।।2.31.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
आप मेरे साथ पक्षियों के कलरव और भ्रमरसमूहों के गुञ्जारव से गूंजते हुए रमणीय वनों में सब ओर विचरण कीजियेगा
Show English Translation
Accompanied by me, you will roam the forests echoing with the cries of birds and sounds of herds of animals.
ShlokaShloka 5
न देवलोकाक्रमणं नामरत्वमहं वृणे। ऐश्वर्यं वापि लोकानां कामये न त्वया विना।।2.31.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
मैं आपके बिना स्वर्ग में जाने, अमर होने तथा सम्पूर्ण लोकों का ऐश्वर्य प्राप्त करने की भी इच्छा नहीं रखता’
Show English Translation
Without you, I do not want victory over the gods or sovereignty over the worlds or even immortality.
ShlokaShloka 6
एवं ब्रुवाणस्सौमित्रिर्वनवासाय निश्चितः। रामेण बहुभिस्सान्त्वैर्निषिध्दः पुनरब्रवीत्।।2.31.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
वनवास के लिये निश्चित विचार करके ऐसी बात कहने वाले सुमित्राकुमार लक्ष्मण को श्रीरामचन्द्रजी ने बहुत-से सान्त्वनापूर्ण वचनों द्वारा समझाकर जब वन में चलने से मना किया, तब वे फिर बोले-
Show English Translation
When Rama tried to dissuade Lakshmana with many words of consolation Lakshmana who was determined to go to the forest said again:
ShlokaShloka 7
अनुज्ञातश्च भवता पूर्वमेव यदस्म्यहम्। किमिदानीं पुनरिदं क्रियते मन्निवारणम्।।2.31.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
भैया! आपने तो पहले से ही मुझे अपने साथ रहने की आज्ञा दे रखी है, फिर इस समय आप मुझे क्यों रोकते हैं?
Show English Translation
You have granted permission to me earlier.Why are you now preventing me?
ShlokaShloka 8
यदर्थं प्रतिषेधो मे क्रियते गन्तुमिच्छतः। एतदिच्छामि विज्ञातुं संशयो हि ममानघ।।2.31.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
निष्पाप रघुनन्दन! जिस कारण से आपके साथ चलने की इच्छा वाले मुझको आप मना करते हैं, उस कारण को मैं जानना चाहता हूँ। मेरे हृदय में इसके लिये बड़ा संशय हो रहा है’
Show English Translation
I wish to know, O sinless one, the reason why you are dissuading me, when I am willing to go with you. This creates a doubt in my mind.
ShlokaShloka 9
ततोऽब्रवीन्महातेजा रामो लक्ष्मणमग्रतः। स्थितं प्राग्गामिनं वीरं याचमानं कृताञ्जलिम्।।2.31.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा कहकर धीर-वीर लक्ष्मण आगे जानेके लिये तैयार हो भगवान् श्रीरामके सामने खड़े हो गये और हाथ जोड़कर याचना करने लगे। तब महातेजस्वी श्रीरामने उनसे कहा-
Show English Translation
Addressing the heroic Lakshmana in front of him imploring with folded hands to take him to the forest so that he may walk ahead (and guard them), the effulgent Rama said:
ShlokaShloka 10
स्निग्धो धर्मरतो वीरस्सततं सत्पथे स्थितः। प्रियः प्राणसमो वश्यो भ्राता चापि सखा च मे।।2.31.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
लक्ष्मण! तुम मेरे स्नेही, धर्मपरायण, धीर-वीर तथा सदा सन्मार्ग में स्थित रहने वाले हो। मुझे प्राणों के समान प्रिय हो तथा मेरे वश में रहने वाले आज्ञापालक और सखा हो
Show English Translation
You are affectionate, you are devoted to dharma. You are valiant. You always walk the path of virtue. You are dear to me like my own life. You are not only an obedient brother but also a friend.
ShlokaShloka 11
मयाऽद्य सह सौमित्रे त्वयि गच्छति तद्वनम्। को भरिष्यति कौसल्यां सुमित्रां वा यशस्विनीम्।।2.31.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
सुमित्रानन्दन! यदि आज मेरे साथ तुम भी वन को चल दोगे तो परमयशस्विनी माता कौसल्या और सुमित्रा की सेवा कौन करेगा?
Show English Translation
O Lakshmana, if you also accompany me to the forest, who will take care of mother Kausalya and the illustrious Sumitra?
ShlokaShloka 12
अभिवर्षति कामैर्यः पर्जन्यः पृथिवीमिव। स कामपाशपर्यस्तो महातेजा महीपतिः।।2.31.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
जैसे मेघ पृथ्वी पर जल की वर्षा करता है, उसी प्रकार जो सबकी कामनाएँ पूर्ण करते थे, वे महातेजस्वी महाराज दशरथ अब कैकेयी के प्रेमपाश में बँध गये हैं।
Show English Translation
Dasaratha, the mighty king like Parjanya (the raingod), lord of the earth used to shower favours on earth. But now he is bound by the noose of passion.
ShlokaShloka 13
सा हि राज्यमिदं प्राप्य नृपस्याश्वपते स्सुता। दुःखितानां सपत्नीनां न करिष्यति शोभनम्।।2.31.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
केकयराज अश्वपतिकी पुत्री कैकेयी महाराजके इस राज्यको पाकर मेरे वियोगके दुःखमें डूबी हुई अपनी सौतोंके साथ अच्छा बर्ताव नहीं करेगी
Show English Translation
Once the daughter of king Aswapati (Kaikeyi) gains control over the kingdom, she will do nothing to help her afflicted cowives (Kausalya and Sumitra).
ShlokaShloka 14
न स्मरिष्यति कौसल्यां सुमित्रां च सुदुःखिताम्। भरतो राज्यमासाद्य कैकेय्यां पर्यवस्थितः।।2.31.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
भरत भी राज्य पाकर कैकेयी के अधीन रहने के कारण दुःखिया कौसल्या और सुमित्रा का भरणपोषण नहीं करेंगे
Show English Translation
When Bharata secures the kingdom, his confidence reposed in Kaikeyi he will not bother about the miserable Kausalya and Sumitra.
ShlokaShloka 15
तामार्यां स्वयमेवेह राजानुग्रहणेन वा। सौमित्रे भर कौशल्यामुक्तमर्थमिमं चर।।2.31.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
अतः सुमित्राकुमार! तुम यहीं रहकर अपने प्रयत्न से अथवा राजा की कृपा प्राप्त करके माता कौसल्या का पालन करो। मेरे बताये हुए इस प्रयोजन को ही सिद्ध करो
Show English Translation
Either by yourself or by seeking the favour of the king, O son of Sumitra, lend support to venerable Kausalya. This is the objective you must accomplish.
ShlokaShloka 16
एवं मम च ते भक्तिर्भविष्यति सुदर्शिता। धर्मज्ञ गुरुपूजायां धर्मश्चाप्यतुलो महान्।।2.31.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
ऐसा करने से मेरे प्रति जो तुम्हारी भक्ति है, वह भी भलीभाँति प्रकट हो जायगी तथा धर्मज्ञ गुरुजनों की पूजा करने से जो अनुपम एवं महान् धर्म होता है, वह भी तुम्हें प्राप्त हो जायगा
Show English Translation
If you do this, your devotion to me will be amply demonstrated. Service to the elders, O dutiful one, is a virtue, great and unequalled.
ShlokaShloka 17
एवं कुरुष्व सौमित्रे मत्कृते रघुनन्दन। अस्माभिर्विप्रहीणाया मातुर्नो न भवेत्सुखम्।।2.31.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
रघुकुल को आनन्दित करने वाले सुमित्राकुमार! तुम मेरे लिये ऐसा ही करो; क्योंकि हमलोगों से बिछुड़ी हुई हमारी माँ को कभी सुख नहीं होगा (वह सदा हमारी ही चिन्ता में डूबी रहेगी)’
Show English Translation
O delight of the Raghu race, do this for my sake, since deprived of us, there will be no happiness for our mother, O son of Sumitra
ShlokaShloka 18
एवमुक्तस्तु रामेण लक्��्मण श्श्लक्ष्णया गिरा। प्रत्युवाच तदा रामं वाक्यज्ञो वाक्यकोविदम्।।2.31.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम के ऐसा कहने पर बातचीत के मर्म को समझने वाले लक्ष्मण ने उस समय बात का तात्पर्य समझने वाले श्रीराम को मधुर वाणी में उत्तर दिया-
Show English Translation
Thus addressed by Rama who was an adept in the use of words, eloquent Lakshmana gently replied:
ShlokaShloka 19
तवैव तेजसा वीर भरतः पूजयिष्यति। कौसल्यां च सुमित्रां च प्रयतो नात्र संशयः।।2.31.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
वीर! आपके ही तेज (प्रभाव) से भरत माता कौसल्या और सुमित्रा दोनों का पवित्र भाव से पूजन करेंगे, इसमें संशय नहीं है
Show English Translation
Aware of your power O valiant one, Bharata will undoubtedly pay respect to Kausalya and Sumitra with all humility.
ShlokaShloka 20
कौशल्या बिभृयादार्या सहस्रमपि मद्विधान्। यस्यास्सहस्रं ग्रामाणां सम्प्राप्त मुपजीवनम्।।2.31.20।।
Show English Translation
Noble Kausalya has under her charge a thousand villages for her sustenance. She can support a thousand men like me.
ShlokaShloka 21
तदात्मभरणे चैव मम मातुस्तथैव च। पर्याप्ता मद्विधानां च भरणाय यशस्विनी।।2.31.21।।
Show English Translation
Illustrious Kausalya is competent enough to support herself, my mother and men like me.
ShlokaShloka 22
कुरुष्व मामनुचरं वैधर्म्यं नेह विद्यते। कृतार्थोऽहं भविष्यामि तव चार्थः प्रकल्पते।।2.31.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
वीरवर! इस उत्तम राज्य को पाकर यदि भरत बुरे रास्ते पर चलेंगे और दृषित हृदय एवं विशेषतः घमण्ड के कारण माताओं की रक्षा नहीं करेंगे तो मैं उन दुर्बुद्धि और क्रूर भरत का तथा उनके पक्ष का समर्थन करने वाले उन सब लोगों का वध कर डालूँगा; इसमें संशय नहीं है। यदि सारी त्रिलोकी उनका पक्ष करने लगे तो उसे भी अपने प्राणों से हाथ धोना पड़ेगा, परंतु बड़ी माता कौसल्या तो स्वयं ही मेरे-जैसे सहस्रों मनुष्यों का भी भरण कर सकती हैं;क्योंकि उन्हें अपने आश्रितों का पालन करने के लिये एक सहस्र गाँव मिले हुए हैं
Show English Translation
Make me your follower. There is no breach of virtue in this. I will have my purpose accomplished. Your object also will be fulfilled.
ShlokaShloka 23
धनुरादाय सशरं खनित्रपिटकाधरः। अग्रतस्ते गमिष्यामि पन्थानमनुदर्शयन्।।2.31.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
इसलिये वे मनस्विनी कौसल्या स्वयं ही अपना, मेरी माताका तथा मेरे-जैसे और भी बहुत-से मनुष्योंका भरण-पोषण करनेमें समर्थ हैं
Show English Translation
Holding the bow and arrows and carrying a crowbar and a basket, I shall go in front of you leading the way.
ShlokaShloka 24
आहरिष्यामि ते नित्यं मूलानि च फलानि च। वन्यानि यानि चान्यानि स्वाहाराणि तपस्विनाम्।।2.31.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
अतः आप मुझको अपना अनुगामी बना लीजिये। इसमें कोई धर्म की हानि नहीं होगी। मैं कृतार्थ हो जाऊँगा तथा आपका भी प्रयोजन मेरे द्वारा सिद्ध हुआ करेगा
Show English Translation
I shall daily collect roots, fruits and other forest products fit for ascetics.
ShlokaShloka 25
भवांस्तु सह वैदेह्या गिरिसानुषु रंस्यते। अहं सर्वं करिष्यामि जाग्रत स्स्वपतश्च ते।।2.31.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्रत्यञ्चासहित धनुष लेकर खंती और पिटारी लिये आपको रास्ता दिखाता हुआ मैं आपके आगेआगे चलूँगा
Show English Translation
When you go about for pleasure on mountain slopes along with Sita, I shall do everything for you, whether you are awake or asleep.
ShlokaShloka 26
रामस्त्वनेन वाक्येन सुप्रीतः प्रत्युवाच तम्। व्रजापृच्छस्व सौमित्रे सर्वमेव सुहृज्जनम्।।2.31.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्रतिदिन आपके लिये फल-मूल लाऊँगा तथा तपस्वीजनों के लिये वन में मिलने वाली तथा अन्यान्य हवन-सामग्री जुटाता रहूँगा
Show English Translation
Pleased with his words Rama said, O Lakshmana go and take leave of all your friends.
ShlokaShloka 27
ये च राज्ञो ददौ दिव्ये महात्मा वरुण स्स्वयम्। जनकस्य महायज्ञे धनुषी रौद्रदर्शने।।2.31.27।। अभेद्यकवचे दिव्ये तूणी चाक्षयसायकौ। आदित्यविमलौ चोभौ खड्गौ हेमपरिष्कृतौ।।2.31.28।। सत्कृत्य निहितं सर्वमेतदाचार्यसद्मनि। सर्वमायुधमादाय क्षिप्रमाव्रज लक्ष्मण।।2.31.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
आप विदेहकुमारीके साथ पर्वतशिखरों पर भ्रमण करेंगे। वहाँ आप जागते हों या सोते, मैं हर समय आपके सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करूँगा’
Show English Translation
O Lakshmana in the great sacrifice performed by the highsouled Janaka, Varuna himself gave him two aweinspiring celestial bows, two impenetrable divine armours, two quivers with inexhaustible arrows, two swords plated with gold and as bright as the sun. All these weapons are deposited in the house of our preceptor (sage Vasistha) where they are being worshipped. Go and bring them swiftly.
ShlokaShloka 28
स सुहृज्जनमामन्त्र्यवनवासाय निश्चितः। इक्ष्वाकुगुरुमागम्य जग्राहायुधमुत्तमम्।।2.31.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
लक्ष्मण की इस बात से श्रीरामचन्द्रजी को बड़ी प्रसन्नता हुई और उन्होंने उनसे कहा —’सुमित्रानन्दन! जाओ, माता आदि सभी सुहृदों से मिलकर अपनी वनयात्रा के विषय में पूछ लो-उनकी आज्ञा एवं अनुमति ले लो
Show English Translation
Lakshmana, who was resolved to go to the forest, took leave of his friends, and collected from the house of Vasistha, preceptor of the Ikshvaku race, the powerful weapons deposited with him.
ShlokaShloka 29
तद्धिव्यं राजशार्दूल सत्कृतं माल्यभूषितम्। रामाय दर्शयामास सौमित्रिस्सर्वमायुधम्।।2.31.31।।
Show English Translation
Lakshmana, tiger among princes, brought all those divine weapons sanctified and decorated with garlands and showed them to Rama.
ShlokaShloka 30
तमुवाचात्मवान् रामः प्रीत्या लक्ष्मणमागतम्। काले त्वमागत सौम्य काङ्क्षिते मम लक्ष्मण।।2.31.32।।
Show English Translation
O handsome Lakshmana, you have come at the expected time, said the selfpossessed Rama affectionately when he saw him arrive.
ShlokaShloka 31
अहं प्रदातुमिच्छामि यदिदं मामकं धनम्। ब्राह्मणेभ्यस्तपस्विभ्यस्त्वया सह परन्तप।।2.31.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
लक्ष्मण! राजा जनक के महान् यज्ञ में स्वयं महात्मा वरुण ने उन्हें जो देखने में भयंकर दो दिव्य धनुष दिये थे, साथ ही, जो दो दिव्य अभेद्य कवच, अक्षय बाणों से भरे हुए दो तरकस तथा सूर्य की भाँति निर्मल दीप्ति से दमकते हुए जो दो सुवर्णभूषित खड्गप्रदान किये थे (वे सभी दिव्यास्त्र मिथिला नरेश ने मुझे दहेज में दे दिये थे), उन सबको आचार्यदेव के घर में सत्कारपूर्वक रखा गया है। तुम उन सारे आयुधों को लेकर शीघ्र लौट आओ’॥२९–३१॥
Show English Translation
Let us give away, O tormentor of enemies (Lakshmana) my belogings to the ascetic brahmins.
ShlokaShloka 32
वसन्तीह दृढं भक्त्या गुरुषु द्विजसत्तमाः। तेषामपि च मे भूयस्सर्वेषाञ्चोपजीविनाम्।।2.31.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
आज्ञा पाकर लक्ष्मणजी गये और सुहृज्जनोंकी अनुमति लेकर वनवास के लिये निश्चित रूप से तैयार हो इक्ष्वाकुकुल के गुरु वसिष्ठजी के यहाँ गये। वहाँ से उन्होंने उन उत्तम आयुधों को ले लिया
Show English Translation
Here live the best of brahmins who are deeply devoted to their teachers along with those who are dependent on me for their livelihood.
ShlokaShloka 33
वशिष्ठपुत्रं तु सुयज्ञमार्यं त्वमानयाशु प्रवरं द्विजानाम्। अभिप्रयास्यामि वनं समस्ता नभ्यर्च्य शिष्टानपरान् द्विजातीन्।।2.31.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
क्षत्रियशिरोमणि सुमित्राकुमार लक्ष्मण ने सत्कारपूर्वक रखे हुए उन माल्यविभूषित समस्त दिव्य आयुधों को लाकर उन्हें श्रीराम को दिखाया
Show English Translation
Fetch Suyajna, son of Vasistha, best among the brahmins along with all other distinguished brahmins to whom I will pay my homage and leave for the forest. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे एकत्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtyfirst sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.