Ayodhya Kanda
Sarga 21: Angry Lakshmana urges Rama to assume authority over the kingdom forcibly--Rama convinces Kausalya and Lakshmana to allow him to obey the command of his father.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 21
63 shlokas
ShlokaShloka 1
तथा तु विलपन्तीं तां कौसल्यां राममातरम्।
उवाच लक्ष्मणो दीनस्तत्कालसदृशं वचः।।2.21.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार विलाप करती हुई श्रीराम माता कौसल्या से अत्यन्त दुःखी हुए लक्ष्मण ने उस समय के योग्य बात कही-
Show English TranslationEnglish Translation
While Rama's mother, Kausalya was lamenting, miserable Lakshmana said to her these words appropriate to the occasion:
ShlokaShloka 2
न रोचते ममाप्येतदार्ये यद्राघवो वनम्।
त्यक्त्वा राज्यश्रियं गच्छेत् स्त्रिया वाक्यवशं गतः।।2.21.2।।
Show English TranslationEnglish Translation
O venerable one, I do not like that Rama should go to the forest yielding to the words of a woman and renouncing the welfare of the kingdom.
ShlokaShloka 3
विपरीतश्च वृद्धश्च विषयैश्च प्रधर्षितः।
नृपः किमिव न ब्रूयाच्चोद्यमानस्समन्मथः।।2.21.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बड़ी माँ! मुझे भी यह अच्छा नहीं लगता कि श्रीराम राज्यलक्ष्मी का परित्याग करके वन में जायँ। महाराज तो इस समय स्त्री की बात में आ गये हैं, इसलिये उनकी प्रकृति विपरीत हो गयी है। एक तो वे बूढ़े हैं, दूसरे विषयों ने उन्हें वश में कर लिया है; अतः कामदेव के वशीभूत हुए वे नरेश कैकेयी-जैसी स्त्री की प्रेरणा से क्या नहीं कह सकते हैं?
Show English TranslationEnglish Translation
The king has a perverse nature. He is aged. He is overpowered by passions. He is under the spell of carnal pleasures and is incited (by Kaikeyi). Such a man can speak anything.
ShlokaShloka 4
नास्यापराधं पश्यामि नापि दोषं तथाविधम्।
येन निर्वास्यते राष्ट्राद्वनवासाय राघवः।।2.21.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं श्रीरघुनाथजी का ऐसा कोई अपराध या दोष नहीं देखता, जिससे इन्हें राज्य से निकाला जाय और वन में रहने के लिये विवश किया जाय
Show English TranslationEnglish Translation
I do not see any fault in Rama nor any offence committed by him for which he is exiled from the kingdom.
ShlokaShloka 5
न तं पश्याम्यहं लोके परोक्षमपि यो नरः।
स्वमित्रोऽपि निरस्तोऽपि योऽस्य दोषमुदाहरेत्।।2.21.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं संसार में एक मनुष्य को भी ऐसा नहीं देखता, जो अत्यन्त शत्रु एवं तिरस्कृत होने पर भी परोक्ष में भी इनका कोई दोष बता सके
Show English TranslationEnglish Translation
I do not find anybody in this world, even an adversary or one defeated, who finds fault with him even in his absence.
ShlokaShloka 6
देवकल्पमृजुं दान्तं रिपूणामपि वत्सलम्।
अवेक्षमाणः को धर्मं त्यजेत्पुत्रमकारणात्।।2.21.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘धर्मपर दृष्टि रखने वाला कौन ऐसा राजा होगा, जो देवता के समान शुद्ध, सरल, जितेन्द्रिय और शत्रुओं पर भी स्नेह रखने वाले (श्रीराम-जैसे) पुत्र का अकारण परित्याग करेगा?
Show English TranslationEnglish Translation
With no cause nor concern for righteousness, will any one abandon his son who is nearly equal to god, upright, selfrestrained and loved even by his enemies ?
ShlokaShloka 7
तदिदं वचनं राज्ञःपुनर्बाल्यमुपेयुषः।
पुत्रः को हृदये कुर्याद्राजवृत्तमनुस्मरन्।।2.21.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो पुनः बालभाव (विवेक शून्यता) को प्राप्त हो गये हैं, ऐसे राजा के इस वचन को राजनीति का ध्यान रखने वाला कौन पुत्र अपने हृदय में स्थान दे सकता है?
Show English TranslationEnglish Translation
Will any son with the ideals of a king in mind accept such words of this king who has entered his chilhood again ?
ShlokaShloka 8
यावदेव न जानाति कश्चिदर्थमिमं नरः।
तावदेव मया सार्धमात्मस्थं कुरु शासनम्।।2.21.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘रघुनन्दन! जबतक कोई भी मनुष्य आपके वनवास की बात को नहीं जानता है, तब तक ही, आप मेरी सहायता से इस राज्य के शासन की बागडोर अपने हाथ में ले लीजिये
Show English TranslationEnglish Translation
Before this news is known to any one bring the kingdom under your control with my assistance.
ShlokaShloka 9
मया पार्श्वे सधनुषा तव गुप्तस्य राघव।
क स्समर्थोऽधिकं कर्तुं कृतान्तस्येव तिष्ठतः।।2.21.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रघुवीर! जब मैं धनुष लिये आपके पास रहकर आपकी रक्षा करता रहूँ और आप काल के समान युद्ध के लिये डट जायँ, उस समय आपसे अधिक पौरुष प्रकट करने में कौन समर्थ हो सकता है?
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama who can commit excesses on you, when you stand like Yama, god of death, protected by me with my bow?
ShlokaShloka 10
निर्मनुष्यामिमां कृत्स्नामयोध्यां मनुजर्षभ।
करिष्यामि शरैस्तीक्ष्णैर्यदि स्थास्यति विप्रिये।।2.21.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नरश्रेष्ठ! यदि नगर के लोग विरोध में खड़े होंगे तो मैं अपने तीखे बाणों से सारी अयोध्या को मनुष्यों से सूनी कर दूंगा
Show English TranslationEnglish Translation
O best of men, if the whole of Ayodhya stands against you I shall depopulate it with my sharp arrows.
ShlokaShloka 11
भरतस्याथ पक्ष्यो वा यो वाऽस्य हितमिच्छति।
सर्वानेतान्वधिष्यामि मृदुर्हि परिभूयते।।2.21.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो-जो भरतका पक्ष लेगा अथवा केवल जो उन्हींका हित चाहेगा, उन सबका मैं वध कर डालूँगा; क्योंकि जो कोमल या नम्र होता है, उसका सभी तिरस्कार करते हैं॥११॥
Show English TranslationEnglish Translation
I shall slay all of them who support Bharata and those who seek his prosperity. A gentleman is treated with disgrace indeed.
ShlokaShloka 12
प्रोत्साहितोऽयं कैकेय्या स दुष्टो यदि नः पिता।
अमित्रभूतो निस्सङ्गं वध्यतां बध्यतामपि।।2.21.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि कैकेयी के प्रोत्साहन देने पर उसके ऊपर – संतुष्ट हो पिताजी हमारे शत्रु बन रहे हैं तो हमें भी मोह-ममता छोड़कर इन्हें कैद कर लेना या मार डालना चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
Even if our father instigated by Kaikeyi becomes our enemy, he shall be imprisoned or even slain regardless of our relationship with him.
ShlokaShloka 13
गुरोरप्यवलिप्तस्य कार्याकार्यमजानतः।
उत्पथं प्रतिपन्नस्य कार्यं भवति शासनम्।।2.21.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘क्योंकि यदि गुरु भी घमंड में आकर कर्तव्याकर्तव्य का ज्ञान खो बैठे और कुमार्ग पर चलने लगे तो उसे भी दण्ड देना आवश्यक हो जाता है
Show English TranslationEnglish Translation
Even a preceptor who follows the unrighteous path and is filled with haughtiness and does not know how to discriminate between good and bad, deserves to be disciplined (punished).
ShlokaShloka 14
बलमेष किमाश्रित्य हेतुं वापुरुषर्षभ।
दातुमिच्छति कैकेय्यै राज्यं स्थितमिदं तव।।2.21.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पुरुषोत्तम! राजा किस बल का सहारा लेकर अथवा किस कारण को सामने रखकर आपको न्यायतः प्राप्त हुआ यह राज्य अब कैकेयी को देना चाहते हैं?
Show English TranslationEnglish Translation
O best of men, under what authority or reason this king wants to confer on Kaikeyi the kingdom that rightfully belongs to you?
ShlokaShloka 15
त्वया चैव मया चैव कृत्वा वैरमनुत्तमम्।
काऽस्य शक्तिश्श्रियं दातुं भरतायारिशासन।।2.21.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘शत्रुदमन श्रीराम! आपके और मेरे साथ भारी वैर बाँधकर इनकी क्या शक्ति है कि यह राज्यलक्ष्मी ये भरत को दे दें?
Show English TranslationEnglish Translation
What authority, O Rama, chastiser of foes, this king has to bestow the kingdom upon Bharata by entering into undesirable hostility towards you and me?
ShlokaShloka 16
अनुरक्तोऽस्मि भावेन भ्रातरं देवि तत्त्वतः।
सत्येन धनुषा चैव दत्तेनेष्टेन ते शपे।।2.21.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! (बड़ी माँ!) मैं सत्य, धनुष, दान तथा यज्ञ आदि की शपथ खाकर तुमसे सच्ची बात कहता हूँ कि मेरा अपने पूज्य भ्राता श्रीराम में हार्दिक अनुराग है
Show English TranslationEnglish Translation
O mother, (Lakshmana now tells Kausalya) I am truly loyal to my brother from the bottom of my heart. I swear this by my bow, on my merits earned through charity, by my truthfulness and by the good deeds I have done.
ShlokaShloka 17
दीप्तमग्निमरण्यं वा यदि रामः प्रवेक्ष्यति।
प्रविष्टं तत्र मां देवि त्वं पूर्वमवधारय।।2.21.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! आप विश्वास रखें, यदि श्रीराम जलती हुई आग में या घोर वन में प्रवेश करने वाले होंगे तो मैं इनसे भी पहले उसमें प्रविष्ट हो जाऊँगा
Show English TranslationEnglish Translation
O mother rest assured should Rama enter a blazing fire or a forest I must have already entered it.
ShlokaShloka 18
हरामि वीर्याद्दुःखं ते तम स्सूर्य इवोदितः।
देवी पश्यतु मे वीर्यं राघवश्चैव पश्यतु।।2.21.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इस समय आप, रघुनाथ जी तथा अन्य सब लोग भी मेरे पराक्रम को देखें। जैसे सूर्य उदित होकर अन्धकार का नाश कर देता है, उसी प्रकार मैं भी अपनी शक्ति से आपके सब दुःख दूर कर दूंगा
Show English TranslationEnglish Translation
Like the rising Sun dispelling darkness, I shall eliminate your sorrow. O mother Let Rama see my valour. You, too.
ShlokaShloka 19
एतत्तु वचनं श्रुत्वा लक्ष्मणस्य महात्मनः।
उवाच रामं कौशल्या रुदन्ती शोकलालसा।।2.21.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो कैकेयी में आसक्तचित्त होकर दीन बन गये हैं, बालभाव (अविवेक) में स्थित हैं और अधिक बुढ़ापे के कारण निन्दित हो रहे हैं, उन वृद्ध पिता को मैं अवश्य मार डालूँगा’
Show English TranslationEnglish Translation
Having heard the words of the magnanimous Lakshmana, Kausalya, depressed and weeping, said to Rama:
ShlokaShloka 20
भ्रातुस्ते वदतः पुत्र लक्ष्मणस्य श्रुतं त्वया।
यदत्रानन्तरं कार्यं कुरुष्व यदि रोचते।।2.21.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महामनस्वी लक्ष्मण के ये ओजस्वी वचन सुनकर शोकमग्न कौसल्या श्रीराम से रोती हुई बोलीं-
Show English TranslationEnglish Translation
O my son you have heard what your brother Lakshmana said and if it pleases you, do later what is to be done.
ShlokaShloka 21
न चाधर्म्यं वच श्रुत्वा सपत्न्या मम भाषितम्।
विहाय शोकसन्तप्तां गन्तुमर्हसि मामितः।।2.21.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बेटा! तुमने अपने भाई लक्ष्मण की कही हुई सारी बातें सुन लीं, यदि झुंचे तो अब इसके बाद तुम जो कुछ करना उचित समझो, उसे करो
Show English TranslationEnglish Translation
By heeding the unrighteous words of my cowife (Kaikeyi) it does not behove you to leave me griefstricken and go away from here.
ShlokaShloka 22
धर्मज्ञ यदि धर्मिष्ठो धर्मं चरितुमिच्छसि।
शुश्रूष मामिहस्थस्त्वं चर धर्ममनुत्तमम्।।2.21.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मेरी सौत की कही हुई अधर्मयुक्त बात सुनकर मुझ शोक से संतप्त हुई माता को छोड़कर तुम्हें यहाँ से नहीं जाना चाहिये॥२२॥
Show English TranslationEnglish Translation
You are righteous. You know your duty. If you wish to follow the path of righteousness, stay here, serve me and follow the best of dharma.
ShlokaShloka 23
शुश्रूषुर्जननीं पुत्र स्वगृहे नियतो वसन्।
परेण तपसा युक्तः काश्यपस्त्रिदिवं गतः।।2.21.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
“धर्मिष्ठ! तुम धर्म को जानने वाले हो, इसलिये यदि धर्म का पालन करना चाहो तो यहीं रहकर मेरी सेवा करो और इस प्रकार परम उत्तम धर्म का आचरण करो
Show English TranslationEnglish Translation
O son Kasyapa who led a life of selfdiscipline and served his mother at home, attained heaven credited with (the merit of) the highest penance.
ShlokaShloka 24
यथैव राजा पूज्यस्ते गौरवेण तथाऽस्म्यहम्।
त्वां नाहमनुजानामि न गन्तव्यमितो वनम्।।2.21.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वत्स! अपने घर में नियम पूर्वक रहकर माता की सेवा करने वाले काश्यप उत्तम तपस्या से युक्त हो स्वर्गलोक में चले गये थे
Show English TranslationEnglish Translation
Just as the king is worthy of your respectful homage, so am I. I will not permit you to go from here to the forest.
ShlokaShloka 25
त्वद्वियोगान्न मे कार्यं जीवितेन सुखेन वा।
त्वया सह मम श्रेयस्तृणानामपि भक्षणम्।।2.21.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जैसे गौरव के कारण राजा तुम्हारे पूज्य हैं, उसी प्रकार मैं भी हूँ। मैं तुम्हें वन जाने की आज्ञा नहीं देती, अतः तुम्हें यहाँ से वन को नहीं जाना चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
Separated from you, I have no use of this life or happiness. I prefer to live with you even if it means eating grass.
ShlokaShloka 26
यदि त्वं यास्यसि वनं त्यक्त्वा मां शोकलालसाम्।
अहं प्रायमिहासिष्ये न हि शक्ष्यामि जीवितुम्।।2.21.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुम्हारे साथ तिनके चबाकर रहना भी मेरे लिये श्रेयस्कर है, परंतु तुमसे विलग हो जाने पर न मुझे इस जीवन से कोई प्रयोजन है और न सुख से
Show English TranslationEnglish Translation
If you depart for the forest leaving me griefstricken I cannot live. Here I shall seek death by fasting.
ShlokaShloka 27
ततस्त्वं प्राप्स्यसे पुत्र निरयं लोकविश्रुतम्।
ब्रह्महत्यामिवाधर्मात्समुद्र स्सरितां पतिः।।2.21.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यदि तुम मुझे शोक में डूबी हुई छोड़कर वन को चले जाओगे तो मैं उपवास करके प्राण त्याग दूंगी, जीवित नहीं रह सकूँगी
Show English TranslationEnglish Translation
O son you will then fall into hell. As wellknown in the world, the ocean, the lord of rivers, incurred the guilt of slaying a brahmin through unrighteous conduct.
ShlokaShloka 28
विलपन्तीं तथा दीनां कौसल्यां जननीं ततः।
उवाच रामो धर्मात्मा वचनं धर्मसंहितम्।।2.21.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बेटा! ऐसा होने पर तुम संसार प्रसिद्ध वह नरकतुल्य कष्ट पाओगे, जो ब्रह्महत्या के समान है और जिसे सरिताओं के स्वामी समुद्र ने अपने अधर्म के फलरूप से प्राप्त किया था’* ॥२८॥ * किसी कल्प में समुद्र ने अपनी माता को दुःख दिया था, उससे पिप्पलाद नामक ब्रह्मर्षि ने उस अधर्म का दण्ड देने के लिये उसके ऊपर एक कृत्या का प्रयोग किया। इससे समुद्र को नरकवासतुल्य महान् दुःख भोगना पड़ा था।
Show English TranslationEnglish Translation
Thereafter, virtuous Rama addressed these words consistent with righteousness to his miserable mother Kausalya who was thus lamenting:
ShlokaShloka 29
नास्ति शक्तिः पितुर्वाक्यं समतिक्रमितुं मम।
प्रसादये त्वां शिरसा गन्तुमिच्छाम्यहं वनम्।।2.21.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
माता कौसल्या को इस प्रकार दीन होकर विलाप करती देख धर्मात्मा श्रीरामचन्द्र ने यह धर्मयुक्त वचन कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
I do not have the power to transgress the orders of my father. Bowing my head I beseech you, allow me to go to the forest.
ShlokaShloka 30
ऋषिणा च पितुर्वाक्यं कुर्वता व्रतचारिणा।
गौर्हता जानता धर्मं कण्डुनाऽपि विपश्चिता।।2.21.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘माता! मैं तुम्हारे चरणों में सिर झुकाकर तुम्हें प्रसन्न करना चाहता हूँ। मुझमें पिताजी की आज्ञा का उल्लङ्घन करने की शक्ति नहीं है, अतः मैं वन को ही जाना चाहता हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
Learned sage Kandu who knew what is righteousness and a strict observant of vows, slew a cow for carrying out the command of his father.
ShlokaShloka 31
अस्माकं च कुले पूर्वं सगरस्याज्ञया पितुः।
खनद्भिस्सागरैर्भूमिमवाप्तस्सुमहान्वधः।।2.21.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वनवासी विद्वान् कण्डु मुनि ने पिता की आज्ञा का पालन करने के लिये अधर्म समझते हुए भी गौ का वध कर डाला था
Show English TranslationEnglish Translation
Earlier the sons of Sagara, born in our family, while excavating the earth by the order of their father met a terrible death.
ShlokaShloka 32
जामद्ग्न्येन रामेण रेणुका जननी स्वयम्।
कृत्ता परशुनाऽरण्ये पितुर्वचनकारिणा।।2.21.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘हमारे कुल में भी पहले राजा सगर के पुत्र ऐसे हो गये हैं, जो पिता की आज्ञा से पृथ्वी खोदते हुए बुरी तरह से मारे गये॥३२॥
Show English TranslationEnglish Translation
Parasurama, son of Jamadagni himself in obedience to the words of his father, decapitated his mother Renuka in the forest with an axe.
ShlokaShloka 33
एतैरन्यैश्च बहुभिर्देवि देवसमैः कृतम्।
पितुर्वचनमक्लीबं करिष्यामि पितुर्हितम्।।2.21.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जमदग्नि के पुत्र परशुराम ने पिता की आज्ञा का पालन करने के लिये ही वन में फरसे से अपनी माता रेणुका का गला काट डाला था
Show English TranslationEnglish Translation
All of them including many other godlike persons, O Mother fulfilled the words of their father. I shall also make my father's wish come true.
ShlokaShloka 34
न खल्वेतन्मयैकेन क्रियते पितृशासनम्।
एतैरपि कृतं देवि ये मया तव कीर्तिताः।।2.21.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! इन्होंने तथा और भी बहुत-से देवतुल्य मनुष्यों ने उत्साह के साथ पिता के आदेश का पालन किया है। अतः मैं भी कायरता छोड़कर पिता का हित-साधन करूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
I am not O Devi the only one obeying my father's command. All I have mentioned to you did.
ShlokaShloka 35
नाहं धर्ममपूर्वं ते प्रतिकूलं प्रवर्तये।
पूर्वैरयमभिप्रेतो गतो मार्गोऽनुगम्यते।।2.21.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! केवल मैं ही इस प्रकार पिता के आदेश का पालन नहीं कर रहा हूँ। जिनकी मैंने अभी चर्चा की है, उन सबने भी पिता के आदेश का पालन किया है
Show English TranslationEnglish Translation
I am not advancing anything new, contrary to the existing practice. I am only following the trodden path of our ancestors.
ShlokaShloka 36
तदेतत्तु मया कार्यं क्रियते भुवि नान्यथा।
पितुर्हि वचनं कुर्वन्न कश्चिन्नाम हीयते।।2.21.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मा! मैं तुम्हारे प्रतिकूल किसी नवीन धर्म का प्रचार नहीं कर रहा हूँ। पूर्वकाल के धर्मात्मा पुरुषों को भी यह अभीष्ट था। मैं तो उनके चले हुए मार्ग का ही अनुसरण करता हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
I will not do as duty anything contrary to what is done by others in this world. No one who obeys the commands of his father falls off the path of righteousness.
ShlokaShloka 37
तामेवमुक्त्वा जननीं लक्ष्मणं पुनरब्रवीत्।
वाक्यं वाक्यविदां श्रेष्ठश्श्रेष्ठस्सर्वधनुष्मताम्।।2.21.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इस भूमण्डल पर जो सबके लिये करने योग्य है, वही मैं भी करने जा रहा हूँ। इसके विपरीत कोई न करने योग्य काम नहीं कर रहा हूँ। पिता की आज्ञा का पालन करने वाला कोई भी पुरुष धर्म से भ्रष्ट नहीं होता’
Show English TranslationEnglish Translation
One who is the best among the knowers of speech and best of all archers, Rama spoke to his mother in this manner and then said to Lakshmana:
ShlokaShloka 38
तव लक्ष्मण जानामि मयि स्नेहमनुत्तमम्।
विक्रमं चैव सत्त्वं च तेजश्च सुदुरासदम्।।2.21.38।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अपनी माता से ऐसा कहकर वाक्यवेत्ताओं में श्रेष्ठ समस्त धनुर्धरशिरोमणि श्रीराम ने पुनः लक्ष्मण से कहा–
Show English TranslationEnglish Translation
I know, O Lakshmana, your profound affection for me. I also know your valour, strength and unassailable energy.
ShlokaShloka 39
मम मातुर्महद्दुःखमतुलं शुभलक्षण।
अभिप्रायमविज्ञाय सत्यस्य च शमस्य च।।2.21.39।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘लक्ष्मण ! मेरे प्रति तुम्हारा जो परम उत्तम स्नेह है, उसे मैं जानता हूँ। तुम्हारे पराक्रम, धैर्य और दुर्धर्ष तेज का भी मुझे ज्ञान है
Show English TranslationEnglish Translation
O Lakshamana of auspicious qualities, since my mother is not aware of the significance of truth and selfrestraint, she is overcome with grief, great and incomparable.
ShlokaShloka 40
धर्मो हि परमो लोके धर्मे सत्यं प्रतिष्ठितम्।
धर्मसंश्रितमेतच्च पितुर्वचनमुत्तमम्।।2.21.40।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘शुभलक्षण लक्ष्मण ! मेरी माता को जो अनुपम एवं महान् दुःख हो रहा है, वह सत्य और शम के विषय में मेरे अभिप्राय को न समझने के कारण है
Show English TranslationEnglish Translation
Righteousness alone is supreme in this world and truth is established in righteousness. This excellent command of our father is supported by righteousness.
ShlokaShloka 41
संश्रुत्य च पितुर्वाक्यं मातुर्वा ब्राह्मणस्य वा।
न कर्तव्यं वृथा वीर धर्ममाश्रित्य तिष्ठता।।2.21.41।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘संसार में धर्म ही सबसे श्रेष्ठ है। धर्म में ही सत्य की प्रतिष्ठा है। पिताजी का यह वचन भी धर्म के आश्रित होने के कारण परम उत्तम है
Show English TranslationEnglish Translation
Any one, O hero, who has taken recourse to righteousness should not allow the promise made to his father, mother or a brahmin to go in vain.
ShlokaShloka 42
सोऽहं न शक्ष्यामि पितुर्नियोगमतिवर्तितुम्।
पितुर्हिवचनाद्वीर कैकेय्याऽहं प्रचोदितः।।2.21.42।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीर! धर्म का आश्रय लेकर रहने वाले पुरुष को पिता, माता अथवा ब्राह्मण के वचनों का पालन करने की प्रतिज्ञा करके उसे मिथ्या नहीं करना चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
O hero I cannot transgress the command of my father since at his instance only Kaikeyi urged me (to go to the forest).
ShlokaShloka 43
तदेतां विसृजानार्यां क्षत्रधर्माश्रितां मतिम्।
धर्ममाश्रय मा तैक्ष्ण्यं मद्बुद्धिरनुगम्यताम्।।2.21.43।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वीर! अतः मैं पिताजी की आज्ञा का उल्लङ्घन नहीं कर सकता; क्योंकि पिताजी के कहने से ही कैकेयी ने मुझे वन में जाने की आज्ञा दी है
Show English TranslationEnglish Translation
Therefore, leave this ignoble thought, resort to the duty of a kshatriya, take the righteous path. Do not adopt violence. Follow my decision.
ShlokaShloka 44
तमेवमुत्त्वा सौहार्दाद्भ्रातरं लक्ष्मणाग्रजः।
उवाच भूयः कौसल्यां प्राञ्जलिश्शिरसानतः।।2.21.44।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इसलिये केवल क्षात्रधर्म का अवलम्बन करने वाली इस ओछी बुद्धि का त्याग करो, धर्म का आश्रय लो, कठोरता छोड़ो और मेरे विचार के अनुसार चलो’॥४४॥
Show English TranslationEnglish Translation
Speaking affectionately to his brother Lakshmana, Rama with folded hands and head bowed again addressed Kausalya:
ShlokaShloka 45
अनुमन्यस्व मां देवि गमिष्यन्तमितो वनम्।
शापिताऽसि मम प्राणैः कुरु स्वस्त्ययनानि मे।।2.21.45।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अपने भाई लक्ष्मण से सौहार्दवश ऐसी बात कहकर उनके बड़े भ्राता श्रीराम ने पुनः कौसल्या के चरणों में मस्तक झुकाया और हाथ जोड़कर कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
I have decided, O mother to go to the forest from here. Grant me the permission to do so. I swear on my life. Perform all the ceremonies for securing prosperity for me.
ShlokaShloka 46
तीर्णप्रतिज्ञश्च वनात्पुनरेष्याम्यहं पुरीम्।
ययातिरिव राजर्षिःपुरा हित्वा पुनर्दिवम्।।2.21.46।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! मैं यहाँ से वन को जाऊँगा। तुम मुझे आज्ञा दो और स्वस्तिवाचन कराओ। यह बात मैं अपने प्राणों की शपथ दिलाकर कहता हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
Like rajarshi Yayati of yore who lost heaven and rejained it, I shall return from the forest to the city (of Ayodhya) after the vow is fulfilled.
ShlokaShloka 47
शोकस्सन्धार्यतां मात र्हृदये साधु मा शुचः।
वनवासादिहैष्यामि पुनः कृत्वा पितुर्वचः।।2.21.47।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जैसे पूर्वकाल में राजर्षि ययाति स्वर्गलोक का त्याग करके पुनः भूतल पर उतर आये थे, उसी प्रकार मैं भी प्रतिज्ञा पूर्ण करके पुनः वन से अयोध्यापुरी को लौट आऊँगा
Show English TranslationEnglish Translation
Do not grieve, O mother Be prudent enough to subdue your sorrow in your heart. Having fulfilled father's words, I shall come back from my sojourn in the forest.
ShlokaShloka 48
त्वया मया च वैदेह्या लक्ष्मणेन सुमित्रया।
पितुर्नियोगे स्थातव्यमेष धर्मस्सनातनः।।2.21.48।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मा! शोक को अपने हृदय में ही अच्छी तरह दबाये रखो। शोक न करो। पिता की आज्ञा का पालन करके मैं फिर वनवास से यहाँ लौट आऊँगा
Show English TranslationEnglish Translation
You, Sita, Lakshmana, Sumitra and I -- all of us shall abide by the words of my father. This indeed is eternal law.
ShlokaShloka 49
अम्ब संहृत्य सम्भारान् दुःखं हृदि निगृह्य च।
वनवासकृता बुद्धिर्मम धर्म्याऽनु वर्त्यताम्।।2.21.49।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुमको, मुझको, सीता को, लक्ष्मण को और माता सुमित्रा को भी पिताजी की आज्ञा में ही रहना चाहिये। यही सनातन धर्म है
Show English TranslationEnglish Translation
O mother in withdrawing the articles (for consecration) and also in subduing the sorrow in your heart approve of my plan to dwell in the forest.
ShlokaShloka 50
एतद्वचस्तस्य निशम्य माता
सुधर्म्यमव्यग्रमविक्लबं च।
मृतेव संज्ञां प्रतिलभ्य देवी
समीक्ष्य रामं पुनरित्युवाच।।2.21.50।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मा! यह अभिषेक की सामग्री ले जाकर रख दो। अपने मन का दुःख मन में ही दबा लो और वनवास के सम्बन्ध में जो मेरा धर्मानुकूल विचार है, उसका अनुसरण करो—मुझे जाने की आज्ञा दो’
Show English TranslationEnglish Translation
Having heard these words so unruffled and tranquil which conformed to righteousness, mother (Kausalya), like a dead person regaining consciousness spoke to Rama again:
ShlokaShloka 51
यथैव ते पुत्र पिता तथाऽहं
गुरु स्स्वधर्मेण सुहृत्तया च।
न त्वाऽनुजानामि न मां विहाय
सुदुःखितामर्हसि गन्तुमेवम्।।2.21.51।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीरामचन्द्रजी की यह धर्मानुकूल तथा व्यग्रता और आकुलता से रहित बात सुनकर जैसे मरे हुए मनुष्य में प्राण आ जाय, उसी प्रकार देवी कौसल्या मर्छा त्यागकर होश में आ गयीं तथा अपने पुत्र श्रीराम की ओर देखकर इस प्रकार कहने लगीं-
Show English TranslationEnglish Translation
By virtue of my own duty and affection towards you, O my son I am as much your preceptor as your father is. I will not grant you permission. You should not go, leaving me deeply distressed.
ShlokaShloka 52
किं जीवितेनेह विना त्वया मे
लोकेन वा किं स्वधयाऽमृतेन।
श्रेयो मुहूर्तं तव सन्निधानं
ममेह कृत्स्नादपि जीवलोकात्।।2.21.52।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बेटा! धर्म और सौहार्द के नाते जैसे पिता तुम्हारे लिये आदरणीय गुरुजन हैं, वैसी ही मैं भी हूँ। मैं तुम्हें वन में जाने की आज्ञा नहीं देती। वत्स! मुझ दुःखिया को छोड़कर तुम्हें कहीं नहीं जाना चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
What is the purpose of my life in this world without you? What purpose do I have with the other world or with the oblations (offered to manes) or with nectar (availble to the gods). I would prefer one moment in your company to the whole world of living beings (without you).
ShlokaShloka 53
नरैरिवोल्काभिरपोह्यमानो
महागजोऽध्वानमनुप्रविष्टः।
भूयः प्रजज्वाल विलापमेवं
निशम्य रामः करुणं जनन्याः।।2.21.53।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुम्हारे बिना मुझे यहाँ इस जीवन से क्या लाभ है ? इन स्वजनों से, देवता तथा पितरों की पूजा से और अमृत से भी क्या लेना है? तुम दो घड़ी भी मेरे पास रहो तो वही मेरे लिये सम्पूर्ण संसार के राज्य से भी बढ़कर सुख देनेवाला है’
Show English TranslationEnglish Translation
At the (inconsolable) lamentations of his mother, Rama was in flames (within) like a mighty elephant prevented from entering the highway by men with fireworks.
ShlokaShloka 54
स मातरं चैव विसंज्ञकल्पा
मार्तं च सौमित्रिमभिप्रतप्तम्।
धर्मे स्थितो धर्म्यमुवाच वाक्यं
यथा स एवार्हति तत्र वक्तुम्।।2.21.54।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे कोई विशाल गजराज किसी अन्धकूप में पड़ जाय और लोग उसे जलते लुआठों से मार-मारकर पीडित करने लगें, उस दशा में वह क्रोध से जल उठे; उसी प्रकार श्रीराम भी माता का बारंबार करुण विलाप सुनकर (इसे स्वधर्मपालन में बाधा मानकर) आवेश में भर गये। (वन में जाने का ही दृढ़ निश्चय कर लिया)॥५४॥
Show English TranslationEnglish Translation
Rama, centred on righteousness, again addressed his mother who had almost fainted and Lakshmana who was deeply distressed. As his words were consistent with righteousness, he alone was competent to speak that way.
ShlokaShloka 55
अहं हि ते लक्ष्मण नित्यमेव
जानामि भक्तिं च पराक्रमं च।
मम त्वभिप्रायमसन्निरीक्ष्य
मात्रा सहाभ्यर्दसि मां सुदुःखम्।।2.21.55।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उन्होंने धर्म में ही दृढ़तापूर्वक स्थित रहकर अचेत सी हो रही माता से और आर्त एवं संतप्त हुए सुमित्रा कुमार लक्ष्मण से भी ऐसी धर्मानुकूल बात कही, जैसी उस अवसर पर वे ही कह सकते थे
Show English TranslationEnglish Translation
I know your devotion (to me) and your valour, O Lakshmana But now, without understanding my intention you are causing me and mother severe pain and torment.
ShlokaShloka 56
धर्मार्थकामाः खलु तात लोके
समीक्षिता धर्मफलोदयेषु।
ते तत्र सर्वे स्य��रसंशयं मे
भार्येव वश्याऽभिमता सुपुत्रा।।2.21.56।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘लक्ष्मण ! मैं जानता हूँ, तुम सदा ही मुझमें भक्ति रखते हो और तुम्हारा पराक्रम कितना महान् है, यह भी मुझसे छिपा नहीं है; तथापि तुम मेरे अभिप्राय की ओर ध्यान न देकर माताजी के साथ स्वयं भी मुझे पीड़ा दे रहे हो। इस तरह मुझे अत्यन्त दुःख में न डालो
Show English TranslationEnglish Translation
Dharma,artha and kama, O my dear are adjudged in this world according to the fruits of righteous action. All these three are doubtless there (in my decision to go to the forest), like obedience in a wife and love for the mother in good sons.
ShlokaShloka 57
यस्मिंस्तु सर्वे स्युरसन्निविष्टा
धर्मो यत स्स्यात्तदुपक्रमेत।
द्वेष्यो भवत्यर्थपरो हि लोके
कामात्मता खल्वपि न प्रशस्ता।।2.21.57।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इस जीवजगत् में पूर्वकृत धर्म के फल की प्राप्ति के अवसरों पर जो धर्म, अर्थ और काम तीनों देखे गये हैं, वे सब-के-सब जहाँ धर्म है, वहाँ अवश्य प्राप्त होते हैं- इसमें संशय नहीं है; ठीक उसी तरह जैसे भार्या धर्म, अर्थ और काम तीनों की साधन होती है। वह पति के वशीभूत या अनुकूल रहकर अतिथिसत्कार आदि धर् के पालन में सहायक होती है। प्रेयसीरूप से काम का साधन बनती है और पुत्रवती होकर उत्तम लोक की प्राप्तिरूप अर्थ की साधिका होती है
Show English TranslationEnglish Translation
If actions which combine these three (dharma, artha and kama), cannot be performed (which is likely), resort to righteousness. (For) one who seeks wealth is abhorred and one who seeks fulfilment of desires does not attract admiration in this world.
ShlokaShloka 58
गुरुश्च राजा च पिता च वृद्धः
क्रोधात्प्रहर्षाद्यदि वाऽपि कामात्।
यद्व्यादिशेत्कार्यमवेक्ष्य धर्मं
कस्तन्न कुर्यादनृशंसवृत्तिः।2.21.58।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिस कर्ममें धर्म आदि सब पुरुषार्थोंका समावेश न हो, उसको नहीं करना चाहिये। जिससे धर्मकी सिद्धि होती हो, उसीका आरम्भ करना चाहिये। जो केवल अर्थपरायण होता है, वह लोकमें सबके द्वेषका पात्र बन जाता है तथा धर्मविरुद्ध काममें अत्यन्त आसक्त होना प्रशंसा नहीं, निन्दाकी बात है
Show English TranslationEnglish Translation
Whatever a preceptor, an old man, a king and a father commands whether it is out of anger or pleasure or passion must be carried out as dharma. Who will not do it unless he is heartless?
ShlokaShloka 59
स वै न शक्नोमि पितुः प्रतिज्ञा
मिमामकर्तुं सकलां यथावत्।
स ह्यावयोस्तात गुरुर्नियोगे
देव्याश्च भर्ता स गति स्सधर्मः।।2.21.59।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महाराज हमलोगों के गुरु, राजा और पिता होने के साथ ही बड़े-बूढ़े माननीय पुरुष हैं। वे क्रोध से, हर्ष से अथवा काम से प्रेरित होकर भी यदि किसी कार्य के लिये आज्ञा दें तो हमें धर्म समझकर उसका पालन करना चाहिये। जिसके आचरणों में क्रूरता नहीं है, ऐसा कौन पुरुष पिता की आज्ञा के पालन रूप धर्म का आचरण नहीं करेगा
Show English TranslationEnglish Translation
It is impossible for me not to execute the promise completely, O my dear, he (Dasaratha) is our preceptor and, therefore, fit to command us. Even for mother Kausalya, he is her husband, her refuge and her dharma.
ShlokaShloka 60
तस्मिन्पुनर्जीवति धर्मराजे
विशेषतस्स्वे पथि वर्तमाने।
देवी मया सार्धमितोऽपगच्छेत्
कथं स्विदन्या विधवेव नारी।।2.21.60।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इसलिये मैं पिता की इस सम्पूर्ण प्रतिज्ञा का यथावत् पालन करने से मुँह नहीं मोड़ सकता। तात लक्ष्मण! वे हम दोनों को आज्ञा देने में समर्थ गुरु हैं और माताजी के तो वे ही पति, गति तथा धर्म हैं
Show English TranslationEnglish Translation
While the righteous king is living, more importantly treading the righteous path, how can mother Kausalya, like an ordinary widow, accompany me leaving this city?
ShlokaShloka 61
सा माऽनुमन्यस्व वनं व्रजन्तं
कुरुष्व न स्स्वस्त्ययनानि देवि।
यथा समाप्ते पुनराव्रजेयं
यथा हि सत्येन पुनर्ययातिः।।2.21.61।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘वे धर्म के प्रवर्तक महाराज अभी जीवित हैं और विशेषतः अपने धर्ममय मार्गपर स्थित हैं, ऐसी दशा में माताजी, जैसे दूसरी कोई विधवा स्त्री बेटे के साथ रहती है, उस प्रकार मेरे साथ यहाँ से वन में कैसे चल सकती हैं?
Show English TranslationEnglish Translation
Grant me permission O mother, to depart for the forest. Bless me and perform ceremonies for my wellbeing so that I shall return (to the city) after completion (of my exile) like Yayati (who came back to heaven) with the strength of truth.
ShlokaShloka 62
यशो ह्यहं केवलराज्यकारणा
न्न पृष्ठतः कर्तुमलं महोदयम्।
अदीर्घकाले न तु देवि जीविते
वृणेऽवरामद्य महीमधर्मतः।।2.21.62।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अतः देवि! तुम मुझे वन में जाने की आज्ञा दो और हमारे मङ्गल के लिये स्वस्तिवाचन कराओ, जिससे वनवास की अवधि समाप्त होने पर मैं फिर तुम्हारी सेवा में आ जाऊँ। जैसे राजा ययाति सत्य के प्रभाव से फिर स्वर्गमें लौट आये थे
Show English TranslationEnglish Translation
I will not forsake this great glory (of fulfilling my father's promise) for the sake of the kingdom. In this transient existence O mother, I do not wish to acquire this insignificant earth unrighteously.
ShlokaShloka 63
प्रसादयन्नरवृषभ स्समातरं
पराक्रमाज्जिगमिषुरेव दण्डकान्।
अथानुजं भृशमनुशास्य दर्शनं
चकार तां हृदि जननीं प्रदक्षिणम्।।2.21.63।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
केवल धर्महीन राज्य के लिये मैं महान् फलदायक धर्मपालनरूप सुयश को पीछे नहीं ढकेल सकता। मा! जीवन अधिक कालतक रहने वाला नहीं है; इसके लिये मैं आज अधर्मपूर्वक इस तुच्छ पृथ्वी का राज्य लेना नहीं चाहता’
Show English TranslationEnglish Translation
Rama, the best among men, thus pacified his mother insisting on his desire to depart for Dandaka forest with courage. And elaborately instructed his brother about his good intentions after which he circumambulated his mother with all his heart. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे एकविंशस्सर्गः।। Thus ends the twentyfirst sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.