Ayodhya Kanda
Sarga 98: Bharata's joy on locating the hermitage of Sri Rama.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 98
18 shlokas
ShlokaShloka 1
निवेश्य सेनां तु विभुः पद्भ्यां पादवतां वरः।
अभिगन्तुं स काकुत्थ्समियेष गुरुवर्तकम्।।2.98.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार सेना को ठहराकर जंगम प्राणियों में श्रेष्ठ एवं प्रभावशाली भरत ने गुरुसेवापरायण (एवं पिता के आज्ञा पालक) श्रीरामचन्द्रजी के पास जाने का विचार किया। जब सारी सेना विनीत भाव से यथास्थान ठहर गयी, तब भरत ने अपने भाई शत्रुघ्न से इस प्रकार कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
On encamping the army, lord Bharata, the best among men, wished to approach on foot Rama who was devoted to his father.
ShlokaShloka 2
निविष्टमात्रे सैन्ये तु यथोद्देशं विनीतवत्।
भरतो भ्रातरं वाक्यं शत्रुघ्नमिदमब्रवीत्।।2.98.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार सेना को ठहराकर जंगम प्राणियों में श्रेष्ठ एवं प्रभावशाली भरत ने गुरुसेवापरायण (एवं पिता के आज्ञा पालक) श्रीरामचन्द्रजी के पास जाने का विचार किया। जब सारी सेना विनीत भाव से यथास्थान ठहर गयी, तब भरत ने अपने भाई शत्रुघ्न से इस प्रकार कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
After the army encamped in the assigned places, Bharata said to his brother Satrughna thus:
ShlokaShloka 3
क्षिप्रं वनमिदं सौम्य नरसङ्घै स्समन्ततः।
लुब्धैश्च सहितैरेभि स्त्वमन्वेषितुमर्हसि।।2.98.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सौम्य! बहुत-से मनुष्यों के साथ इन निषादों को भी साथ लेकर तुम्हें शीघ्र ही इस वन में चारों ओर श्रीरामचन्द्रजी की खोज करनी चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
O dear Satrughna, you should explore this forest quickly along with groups of our people and hunters as well.
ShlokaShloka 4
गुहो ज्ञातिसहस्रेण शरचापासिधारिणा।
समन्वेषतु काकुत्स्थमस्मिन् परिवृतस्स्वयम्।।2.98.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘निषादराज गुह स्वयं भी धनुष-बाण और तलवार धारण करने वाले अपने सहस्रों बन्धु-बान्धवों से घिरे हुए जायँ और इस वन में ककुत्स्थवंशी श्रीराम और लक्ष्मण का अन्वेषण करें
Show English TranslationEnglish Translation
Let Guha, surrounded by a thousand kinsmen and armed with bows, arrows and swords look for Rama.
ShlokaShloka 5
अमात्यै स्सह पौरैश्च गुरुभिश्च द्विजातिभिः।
वनं सर्वं चरिष्यामि पद्भ्यां परिवृत स्स्वयम्।।2.98.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जबतक श्रीराम, महाबली लक्ष्मण अथवा महाभागा विदेहराजकुमारी सीता को न देख लूँगा, तब तक मुझे शान्ति नहीं मिलेगी
Show English TranslationEnglish Translation
'I myself shall go on foot surrounded by ministers, citizens, preceptors and brahmins and search the entire forest.
ShlokaShloka 6
यावन्न रामं द्रक्ष्यामि लक्ष्मणं वा महाबलम्।
वैदेहीं च महाभागां न मे शान्तिर्भविष्यति।।2.98.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जबतक श्रीराम, महाबली लक्ष्मण अथवा महाभागा विदेहराजकुमारी सीता को न देख लूँगा, तब तक मुझे शान्ति नहीं मिलेगी
Show English TranslationEnglish Translation
'I shall not rest in peace until I see Rama, powerful Lakshmana and illustrious princess of Videha (Sita).
ShlokaShloka 7
यावन्न चन्द्रसङ्काशं द्रक्ष्यामि शुभमाननम्।
भ्रातुः पद्मपलाशाक्षं न मे शान्तिर्भविष्यति।।2.98.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जब तक अपने पूज्य भ्राता श्रीराम के कमलदल के सदृश विशाल नेत्रों वाले सुन्दर मुखचन्द्र का दर्शन न कर लूँगा, तब तक मेरे मन को शान्ति नहीं प्राप्त होगी
Show English TranslationEnglish Translation
I shall not attain peace until I see my brother, Rama whose auspicious countenance looks radiant as the Moon and whose eyes as lotuspetals.
ShlokaShloka 8
यावन्न चरणौ भ्रातुः पार्थिवव्यञ्जनान्वितौ।
शिरसा धारयिष्यामि न मे शान्तिर्भविष्यति।।2.98.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘निश्चय ही सुमित्राकुमार लक्ष्मण कृतार्थ हो गये, जो श्रीरामचन्द्रजी के उस कमलसदृश नेत्र वाले महातेजस्वी मुख का निरन्तर दर्शन करते हैं, जो चन्द्रमा के समान निर्मल एवं आह्लाद प्रदान करने वाला है
Show English TranslationEnglish Translation
Peace shall not come to me until I hold on my head the feet of my brother, the insignia of royalty.
ShlokaShloka 9
यावन्न राज्ये राज्यार्हः पितृपैतामहे स्थितः।
अभिषेकजलक्लिन्नो न मे शान्तिर्भविष्यति।।2.98.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जबतक भाई श्रीराम के राजोचित लक्षणों से युक्त चरणारविन्दों को अपने सिर पर नहीं रखुंगा, तब तक मुझे शान्ति नहीं मिलेगी
Show English TranslationEnglish Translation
I shall not attain peace until Rama, who is worthy of this kingdom, is sprinkled with the holy water of coronation and assumes the ancestral kingdom.
ShlokaShloka 10
सिद्धार्थः खलु सौमित्रिर्यश्चन्द्रविमलोपमम्।
मुखं पश्यति रामस्य राजीवाक्षं महाद्युति।।2.98.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जब तक राज्य के सच्चे अधिकारी आर्य श्रीराम पिता-पितामहों के राज्य पर प्रतिष्ठित हो अभिषेक के जल से आर्द्र नहीं हो जायँगे, तबतक मेरे मन को शान्ति नहीं प्राप्त होगी
Show English TranslationEnglish Translation
Lakshmana, one who beholds the highly effulgent countenance of Rama, resembling the spotless Moon and whose eyes resemble red lotuses, is blessed indeed
ShlokaShloka 11
कृतकृत्या महाभागा वैदेही जनकात्मजा।
भर्तारं सागरान्तायाः पृथिव्या यानुगच्छति।।2.98.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो समुद्रपर्यन्त पृथ्वी के स्वामी अपने पतिदेव श्रीरामचन्द्रजी का अनुसरण करती हैं, वे जनककिशोरी विदेहराजनन्दिनी महाभागा सीता अपने इस सत्कर्म से कृतार्थ हो गयीं
Show English TranslationEnglish Translation
Sita, the illustrious daughter of Janaka and princess of Videha, has accomplished her purpose by following Rama, the lord of this earth bounded by the ocean.
ShlokaShloka 12
सुभगश्चित्रकूटोऽसौ गिरिराजोपमो गिरिः।
यस्मिन्वसति काकुत्स्थः कुबेर इव नन्दने।।2.98.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जैसे नन्दनवन में कुबेर निवास करते हैं, उसी प्रकार जिसके वन में ककुत्स्थकुलभूषण श्रीरामचन्द्रजी विराज रहे हैं, वह चित्रकूट परममङ्गलकारी तथा गिरिराज हिमालय एवं वेंकटाचल के समान श्रेष्ठ पर्वत है
Show English TranslationEnglish Translation
Like Kubera in the Nandana garden, Rama lives here on mount Chitrakuta which is indeed blessed like the Himalaya, king of the mountains.
ShlokaShloka 13
कृतकार्यमिदं दुर्गं वनं व्यालनिषेवितम्।
यदध्यास्ते महातेजा राम श्शस्त्रभृतां वरः।।2.98.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वक्ताओं में श्रेष्ठ भरत पर्वतशिखरों पर उत्पन्न हुए वृक्षसमूहों के, जिनकी शाखाओं के अग्रभाग फूलों से भरे थे, बीच से निकले
Show English TranslationEnglish Translation
Fortunate is this inaccessible forest which is inhabited by wild animals to have become the dwelling place of the most radiant Rama, the foremost among the wielders of weapons.
ShlokaShloka 14
एवमुक्त्वा महातेजा भरतः पुरषर्षभः।
पद्भ्यामेव महाबाहुः प्रविवेश महाद्वनम्।।2.98.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वक्ताओं में श्रेष्ठ भरत पर्वतशिखरों पर उत्पन्न हुए वृक्षसमूहों के, जिनकी शाखाओं के अग्रभाग फूलों से भरे थे, बीच से निकले
Show English TranslationEnglish Translation
Having said thus, the best of men, mightyarmed and highly energetic Bharata entered the great forest on foot.
ShlokaShloka 15
स तानि द्रुमजालानि जातानि गिरिसानुषु।
पुष्पिताग्राणि मध्येन जगाम वदतां वरः।।2.98.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वक्ताओं में श्रेष्ठ भरत पर्वतशिखरों पर उत्पन्न हुए वृक्षसमूहों के, जिनकी शाखाओं के अग्रभाग फूलों से भरे थे, बीच से निकले
Show English TranslationEnglish Translation
Bharata, the best among the eloquent, made his way amidst multitude of trees grown on mountain slopes with their tops in full bloom.
ShlokaShloka 16
स गिरेश्चित्रकूटस्य सालमासाद्य पुष्पितम्।
रामाश्रमगतस्याग्नेर्ददर्श ध्वजमुच्छ्रितम्।।2.98.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
आगे जाकर वे बड़ी तेजी से चित्रकूट पर्वत के एक शाल-वृक्ष पर चढ़ गये और वहाँ से उन्होंने श्रीरामचन्द्रजी के आश्रम पर सुलगती हुई आग का ऊपर उठता हुआ धुआँ देखा
Show English TranslationEnglish Translation
Having reached a flowering sala tree atop Chitrakuta mountain, he beheld a lofty banner of smoke rising from the fire burning in Rama's hermitage.
ShlokaShloka 17
तं दृष्ट्वा भरत श्रीमान्मुमोद सह बान्धवः।
अत्र राम इति ज्ञात्वा गतः पारमिवाम्भसः।।2.98.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस धूम को देखकर श्रीमान् भरत को अपने भाई शत्रुघ्न-सहित बड़ी प्रसन्नता हुई और ‘यहीं श्रीराम हैं’ यह जानकर उन्हें अथाह जल से पार हो जाने के समान संतोष प्राप्त हआ
Show English TranslationEnglish Translation
On seeing the smoke, majestic Bharata in the company of relatives concluded that Rama was staying there and rejoiced like a man who had reached the other bank of the river.
ShlokaShloka 18
स चित्रकूटे तु गिरौ निशम्यव रामाश्रमं पुण्यजनोपपन्नम्।
गुहेन सार्धं त्वरितो जगाम पुनर्निवेश्यैव चमूं महात्मा।।2.98.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार चित्रकूट पर्वत पर पुण्यात्मा महर्षियों से युक्त श्रीरामचन्द्रजी का आश्रम देखकर महात्मा भरत ने ढूँढ़ने के लिये आयी हुई सेना को पुनः पूर्व स्थान पर ठहरा दिया और वे स्वयं गुह के साथ शीघ्रतापूर्वक आश्रम की ओर चल दिये
Show English TranslationEnglish Translation
Having heard of Rama's hermitage on the Chitrakuta mountain inhabited by pious men, magnanimous Bharata, commanded his army to stay at a distance, and quickly proceeded with Guha. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे अष्टनवतितमस्सर्गः।। Thus ends the ninetyeighth sarga in Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.