Ayodhya Kanda
Sarga 7: Manthara informs Kaikeyi about the installation of Rama--happy over the news Kaikeyi gifts away her ornaments.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 7
33 shlokas
ShlokaShloka 1
ज्ञातिदासी यतो जाता कैकेय्यास्तु सहोषिता।
प्रासादं चन्द्रसङ्काशमारुरोह यदृच्छया।।2.7.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रानी कैकेयी के पास एक दासी थी, जो उसके मायके से आयी हुई थी। वह सदा कैकेयी के ही साथ रहा करती थी। उसका जन्म कहाँ हुआ था? उसके देश और माता-पिता कौन थे? इसका पता किसी को नहीं था। अभिषेक से एक दिन पहले वह स्वेच्छा से ही कैकेयी के चन्द्रमा के समान कान्तिमान् महल की छत पर जा चढ़ी
Show English TranslationEnglish Translation
The family maid (Manthara) of Kaikeyi who had been living with her since her (Kaikeyi's) birth casually ascended the palace gleaming white like the Moon.
ShlokaShloka 2
सिक्तराजपथां कृत्स्नां प्रकीर्णकुसुमोत्कराम्।
अयोध्यां मन्थरा तस्मात्प्रासादादन्ववैक्षत।।2.7.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस दासी का नाम था-मन्थरा। उसने उस महल की छत से देखा-अयोध्या की सड़कों पर छिड़काव किया गया है और सारी पुरी में यत्र-तत्र खिले हुए कमल और उत्पल बिखेरे गये हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Manthara beheld from that palace the whole of Ayodhya with its highways sprinkled with water and strewn with a lot of flowers.
ShlokaShloka 3
पताकाभिर्वरार्हाभिर्ध्वजैश्च समलङ्कृताम्।
वृतां छन्दपथैश्चापि शिरस्स्नातजनैर्वृताम्।।2.7.3।।
माल्यमोदकहस्तैश्च द्विजेन्द्रैरभिनादिताम्।
शुक्लदेवगृहद्वारां सर्ववादित्रनिस्वनाम्।।2.7.4।।
सम्प्रहृष्टजनाकीर्णां ब्रह्मघोषाभिनादिताम्।
प्रहृष्टवरहस्त्यश्वां सम्प्रणर्दितगोवृषाम्।।2.7.5।।
प्रहृष्टमुदितैः पौरैरुच्छ्रितध्वजमालिनीम्।
अयोध्यां मन्थरा दृष्ट्वा परं विस्मयमागता।।2.7.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सब ओर बहुमूल्य पताकाएँ फहरा रही हैं। ध्वजाओं से इस पुरी की अपूर्व शोभा हो रही है। राज मार्गों पर चन्दन मिश्रित जल का छिड़काव किया गया है तथा अयोध्यापुरी के सब लोग उबटन लगाकर सिर के ऊपर से स्नान किये हुए हैं
Show English TranslationEnglish Translation
The city of Ayodhya was decorated with costly banners and pennants. The labyrinthine roads were crowded with people who had (finished) their headbath and were wandering at will. The temples with their doors painted white were reverberating with the chanting from the Vedas by the best of brahmins holding garlands and sweetmeats in their hands and with sounds of all kinds of musical instruments. The city was filled with spirited horses and elephants. The bulls were bellowing and the cows were lowing. The citizens with great joy raised the penants encircling the city of Ayodhya. All this left Manthara astonished.
ShlokaShloka 4
प्रहर्षोत्फुल्लनयनां पाण्डुरक्षौमवासिनीम्।
अविदूरे स्थितां दृष्ट्वा धात्रीं पप्रच्छ मन्थरा।।2.7.7।।
Show English TranslationEnglish Translation
Seeing a royal maid clad in white silk garment and standing not very far with her eyes expanded in delight Manthara enquired:
ShlokaShloka 5
उत्तमेनाभिसंयुक्ता हर्षेणार्थपरा सती।
राममाता धनं किन्नु जनेभ्यस्सम्प्रयच्छति।।2.7.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम के दिये हुए माल्य और मोदक हाथ में लिये श्रेष्ठ ब्राह्मण हर्षनाद कर रहे हैं, देवमन्दिरों के दरवाजे चूने और चन्दन आदि से लीपकर सफेद एवं सुन्दर बनाये गये हैं, सब प्रकार के बाजों की मनोहर ध्वनि हो रही है, अत्यन्त हर्ष में भरे हुए मनुष्यों से सारा नगरपरिपूर्ण है और चारों ओर वेदपाठकों की ध्वनि गँज रही है, श्रेष्ठ हाथी और घोड़े हर् षसे उत्फुल्ल दिखायी देते हैं तथा गाय-बैल प्रसन्न होकर रँभा रहे हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Why is Rama's mother, forever interested in the accumulation of money gifting away her wealth to men with great joy?
ShlokaShloka 6
अतिमात्रप्रहर्षोऽयं किं जनस्य च शंस मे।
कारयिष्यति किं वापि सम्प्रहृष्टो महीपतिः।।2.7.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सारे नगर निवासी हर्षजनित रोमाञ्च से युक्त और आनन्द मग्न हैं तथा नगर में सब ओर श्रेणी बद्ध ऊँचे ऊँचे ध्वज फहरा रहे हैं। अयोध्या की ऐसी शोभा को देखकर मन्थरा को बड़ा आश्चर्य हुआ
Show English TranslationEnglish Translation
Why do the people look exceedingly happy? Tell me, what the king with great delight is proposing to do?
ShlokaShloka 7
विदीर्यमाणा हर्षेण धात्री तु परया मुदा।
आचचक्षेऽथ कुब्जायै भूयसीं राघव श्रियम्।।2.7.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उसने पास के ही कोठे पर राम की धाय को खड़ी देखा, उसके नेत्र प्रसन्नता से खिले हुए थे और शरीर पर पीले रंग की रेशमी साड़ी शोभा पा रही थी। उसे देखकर मन्थरा ने उससे पूछा-
Show English TranslationEnglish Translation
Bursting with great joy, the royal maid related to the hunchback the great fortune awaiting the son of the Raghus (Rama).
ShlokaShloka 8
श्वः पुष्येण जितक्रोधं यौवराज्येन राघवम्।
राजा दशरथो राममभिषेचयिताऽनघम्।।2.7.11।।
Show English TranslationEnglish Translation
Tomorrow under the spell of the Pushya star, king Dasaratha will consecrate blameless Rama born in the race of Raghu as heirapparent (the maid said).
ShlokaShloka 9
धात्र्यास्तु वचनं शृत्वा कुब्जा क्षिप्रममर्षिता।
कैलासशिखराकारा त्प्रासादादवरोहत।।2.7.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘धाय! आज श्रीरामचन्द्रजी की माता अपने किसी अभीष्ट मनोरथ के साधन में तत्पर हो अत्यन्त हर्ष में भरकर लोगों को धन क्यों बाँट रही हैं? आज यहाँ के सभी मनुष्यों को इतनी अधिक प्रसन्नता क्यों है? इसका कारण मुझे बताओ! आज महाराज दशरथ अत्यन्त प्रसन्न होकर कौन-सा कर्म करायेंगे’॥८-९॥
Show English TranslationEnglish Translation
Having heard these words of the royal maid, the hunchback became furious and speedily descended from that palace resembling the peak of mount Kailasa.
ShlokaShloka 10
सा दह्यमाना कोपेन मन्थरा पापदर्शिनी।
शयानामेत्य कैकेयीमिदं वचनमब्रवीत्।।2.7.13।।
Show English TranslationEnglish Translation
The malevolent Manthara on fire with fury reached Kaikeyi lying upon her couch and said:
ShlokaShloka 11
उत्तिष्ठ मूढे किं शेषे भयं त्वामभिवर्तते।
उपप्लुतामौघेन किमात्मानं न बुध्यसे।।2.7.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम की धाय तो हर्ष से फूली नहीं समाती थी, उसने कुब्जा के पूछने पर बड़े आनन्द के साथ उसे बताया- ’कुब्जे! रघुनाथजी को बहुत बड़ी सम्पत्ति प्राप्त होने वाली है। कल महाराज दशरथ पुष्य नक्षत्र के योग में क्रोध को जीतने वाले, पापरहित, रघुकुलनन्दन श्रीराम को युवराज के पद पर अभिषिक्त करेंगे’
Show English TranslationEnglish Translation
O senseless one, why are you lying down? Get up A great fear is gripping you. Why don't you realise that you are floating in a sea of perils.
ShlokaShloka 12
अनिष्टे सुभगाकारे सौभाग्येन विकत्थसे।
चलं हि तव सौभाग्यं नद्यास्स्रोत इवोष्णगे।।2.7.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
धाय का यह वचन सुनकर कुब्जा मन-ही-मन कुढ़ गयी और उस कैलास-शिखर की भाँति उज्ज्वल एवं गगनचुम्बी प्रासाद से तुरंत ही नीचे उतर गयी
Show English TranslationEnglish Translation
Though you appear to be your husband's darling, in reality he dislikes you. The good fortune you boast of indeed is unstable like the stream of a river in summer.
ShlokaShloka 13
एवमुक्ता तु कैकेयी रुष्टया परुषं वचः।
कुब्जया पापदर्शिन्या विषादमगमत्परम्।।2.7.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मन्थरा को इसमें कैकेयी का अनिष्ट दिखायी देता था, वह क्रोध से जल रही थी। उसने महल में लेटी हुई कैकेयी के पास जाकर इस प्रकार कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
At these harsh words of the furious, evileyed hunchback Kaikeyi fell into great despondency.
ShlokaShloka 14
कैकेयी त्वब्रवीत्कुब्जां कच्चित्क्षेमं नु मन्थरे।
विषण्णवदनां हि त्वां लक्षये भृशदुःखिताम्।।2.7.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मूर्खे! उठ। क्या सो रही है? तुझपर बड़ा भारी भय आ रहा है। अरी! तेरे ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है, फिर भी तुझे अपनी इस दुरवस्था का बोध नहीं होता?’
Show English TranslationEnglish Translation
Kaikeyi said to the hunchback, O Manthara isn't all well with you? I can mark it from your dejected face how greatly distressed you feel, indeed.
ShlokaShloka 15
मन्थरा तु वच श्श्रुत्वा कैकेय्या मधुराक्षरम्।
उवाच क्रोधसंयुक्ता वाक्यं वाक्यविशारदा।।2.7.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तेरे प्रियतम तेरे सामने ऐसा आकार बनाये आते हैं मानो सारा सौभाग्य तुझे ही अर्पित कर देते हों, परंतु पीठ-पीछे वे तेरा अनिष्ट करते हैं। तू उन्हें अपने में अनुरक्त जानकर सौभाग्य की डींग हाँका करती है, परंतु जैसे ग्रीष्म ऋतु में नदी का प्रवाह सूखता चला जाता है, उसी प्रकार तेरा वह सौभाग्य अब अस्थिर हो गया है तेरे हाथ से चला जाना चाहता है!’
Show English TranslationEnglish Translation
Hearing the words of Kaikeyi uttered in a gentle voice, wrathful Manthara skilled in speech, said:
ShlokaShloka 16
सा विषण्णतरा भूत्वा कुब्जा तस्या हितैषिणी।
विषादयन्ती प्रोवाच भेदयन्ती च राघवम्।।2.7.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इष्टमें भी अनिष्टका दर्शन करानेवाली रोषभरी कुब्जाके इस प्रकार कठोर वचन कहनेपर कैकेयीके मनमें बड़ा दुःख हुआ
Show English TranslationEnglish Translation
That hunchback feeling still more depressed in her (Kaikeyi's) interest and intending to cause in her despondency and distance Rama from her spoke out:
ShlokaShloka 17
अक्षय्यं सुमहद्देवि प्रवृत्तं त्वद्विनाशनम्।
रामं दशरथो राजा यौवराज्येऽभिषेक्ष्यति।।2.7.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उस समय केकयराजकुमारी ने कुब्जा से पूछा- ’मन्थरे! कोई अमङ्गल की बात तो नहीं हो गयी; क्योंकि तेरे मुख पर विषाद छा रहा है और तू मुझे बहुत दुःखी दिखायी देती है’
Show English TranslationEnglish Translation
O queen, your end is approaching, and it has no end and it is overwhelming. King Dasaratha is crowning Rama as heirapparent.
ShlokaShloka 18
साऽस्म्यगाधे भये मग्ना दुःखशोकसमन्विता।
दह्यमानाऽनलेनेव त्वद्धितार्थमिहागता।।2.7.21।।
Show English TranslationEnglish Translation
Plunged in unfathomable fear and stricken with grief and tears I am here seeking your wellbeing and yet consumed as though by fire.
ShlokaShloka 19
तव दुःखेन कैकेयि मम दुःखं महद्भवेत्।
त्वद्वृद्धौ मम वृद्धिश्च भवेदत्र न संशयः।।2.7.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मन्थरा बातचीत करने में बड़ी कुशल थी, वह कैकेयी के मीठे वचन सुनकर और भी खिन्न हो गयी, उसके प्रति अपनी हितैषिता प्रकट करती हुई कुपित हो उठी और कैकेयी के मन में श्रीराम के प्रति भेदभाव और विषाद उत्पन्न करती हुई इस प्रकार बोली-॥१८-१९॥
Show English TranslationEnglish Translation
O Kaikeyi, your sorrow will augment my sorrow. Your prosperity would mean my prosperity. There is no doubt about this.
ShlokaShloka 20
नराधिपकुले जाता महिषी त्वं महीपतेः।
उग्रत्वं राजधर्माणां कथं देवि न बुध्यसे।।2.7.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! तुम्हारे सौभाग्य के महान् विनाश का कार्य आरम्भ हो गया है, जिसका कोई प्रतीकार नहीं है। कल महाराज दशरथ श्रीराम को युवराज के पद पर अभिषिक्त कर देंगे
Show English TranslationEnglish Translation
O queen, born in the royal family and being a king's consort why don't you realise the ruthless ways of statecraft?
ShlokaShloka 21
धर्मावादी शठो भर्ता श्लक्ष्णवादी च दारुणः।
शुद्धभावे न जानीषे तेनैव मतिसन्धिता।।2.7.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यह समाचार पाकर मैं दुःख और शोक से व्याकुल हो अगाध भय के समुद्र में डूब गयी हूँ, चिन्ता की आग से मानो जली जा रही हूँ और तुम्हारे हित की बात बताने के लिये यहाँ आयी हूँ’
Show English TranslationEnglish Translation
Your husband speaks morals publicly but in private he is deceitful. He speaks gently but acts cruelly. Because of your innocent nature you are beguiled by him. You do not understand this.
ShlokaShloka 22
उपस्थितः प्रयुञ्जानस्त्वयि सान्त्वमनर्थकम्।
अर्थेनैवाद्य ते भर्ता कौसल्यां योजयिष्यति।।2.7.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘केकयनन्दिनि! यदि तुम पर कोई दुःख आया तो उससे मुझे भी बड़े भारी दुःख में पड़ना होगा। तुम्हारी उन्नति में ही मेरी भी उन्नति है, इसमें संशय नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
When your husband approaches you he swears in meaningless, appeasing words. But today he is going to bestow benefit on Kausalya only.
ShlokaShloka 23
उपवाह्य स दुष्टात्मा भरतं तव बन्धुषु।
काल्ये स्थापयिता रामं राज्ये निहतकण्टके।।2.7.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! तुम राजाओं के कुल में उत्पन्न हुई हो और एक महाराज की महारानी हो, फिर भी राजधर्मो की उग्रता को कैसे नहीं समझ रही हो?
Show English TranslationEnglish Translation
That evilminded one, having sent Bharata away to your relations house, is going to install Rama unhindered in the kingdom at dawn tomorrow.
ShlokaShloka 24
शत्रुः पतिप्रवादेन मात्रेव हितकाम्यया।
आशीविष इवाङ्केन बाले परिधृतस्त्वया।।2.7.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुम्हारे स्वामी धर्म की बातें तो बहुत करते हैं, परंतु हैं बड़े शठ मुँह से चिकनी-चुपड़ी बातें करते हैं, परंतु हृदय के बड़े क्रूर हैं। तुम समझती हो कि वे सारी बातें शुद्ध भाव से ही कहते हैं, इसीलिये आज उनके द्वारा तुम बेतरह ठगी गयी
Show English TranslationEnglish Translation
O innocent lady with the intention of doing good like a mother to your husband who is your enemy, you are holding on your lap a venomous serpent.
ShlokaShloka 25
यथा हि कुर्यात्सर्पो वा शत्रुर्वा प्रत्युपेक्षितः।
राज्ञा दशरथेनाद्य सपुत्रा त्वं तथा कृता।।2.7.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तुम्हारे पति तुम्हें व्यर्थ सान्त्वना देने के लिये यहाँ उपस्थित होते हैं, वे ही अब रानी कौसल्या को अर्थ से सम्पन्न करने जा रहे हैं
Show English TranslationEnglish Translation
King Dasaratha has done to you and to your son the same thing as a snake or an enemy would do when ignored.
ShlokaShloka 26
पापेनानृतसान्त्वेन बाले नित्यसुखोचिते।
रामं स्थापयता राज्ये सानुबन्धा हता ह्यसि।।2.7.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘उनका हृदय इतना दूषित है कि भरत को तो उन्होंने तुम्हारे मायके भेज दिया और कल सबेरे ही अवध के निष्कण्टक राज्यपर वे श्रीराम का अभिषेक करेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
O senseless lady, you are always accustomed to comfort. With deceitful words of appeasement that vicious one (King Dasaratha) is going to install Rama in the kingdom. You along with your son have been surely ruined.
ShlokaShloka 27
सा प्राप्तकालं कैकेयि क्षिप्रं कुरु हितं तव।
त्रायस्व पुत्रमात्मानं मां च विस्मयदर्शने।।2.7.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बाले! जैसे माता हित की कामना से पुत्र का पोषण करती है, उसी प्रकार ‘पति’ कहलाने वाले जिस व्यक्ति का तुमने पोषण किया है, वह वास्तव में शत्रुनिकला जैसे कोई अज्ञानवश सर्प को अपनी गोद में लेकर उसका लालन करे, उसी प्रकार तुमने उन सर्पवत् बर्ताव करने वाले महाराज को अपने अङ्क में स्थान दिया है॥२७॥
Show English TranslationEnglish Translation
O enchantingeyed Kaikeyi, that appropriate time has come. Act quickly for your own wellbeing. Save yourself, your son and me too.
ShlokaShloka 28
मन्थाराया वचश्श्रुत्वा शयाना सा शुभानना।
उत्तस्थौ हर्षसम्पूर्णा चन्द्रलेखेव शारदी।।2.7.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘उपेक्षित शत्रु अथवा सर्प जैसा बर्ताव कर सकता है, राजा दशरथ ने आज पुत्र सहित तुझ कैकेयी के प्रति वैसा ही बर्ताव किया है
Show English TranslationEnglish Translation
Hearing the words of Manthara, Kaikeyi of charming countenance lying in her couch rose, full of joy, like the autumnal streak of the Moon's crescent.
ShlokaShloka 29
अतीव सा तु संहृष्टा कैकेयी विस्मयान्विता।
एकमाभरणं तस्यै कुब्जायै प्रददौ शुभम्।।2.7.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बाले! तुम सदा सुख भोगने के योग्य हो, परंतु मन में पाप (दुर्भावना) रखकर ऊपर से झूठी सान्त्वना देने वाले महाराज ने अपने राज्य पर श्रीराम को स्थापित करने का विचार करके आज सगे-सम्बन्धियों सहित तुमको मानो मौत के मुखमें डाल दिया है
Show English TranslationEnglish Translation
Filled with immense joy and wonder (at the news), Kaikeyi gifted a beauthful ornament to that hunchback.
ShlokaShloka 30
दत्वा त्वाभरणं तस्यै कुब्जायै प्रमदोत्तमा।
कैकेयी मन्थरां दृष्ट्वा पुनरेवाब्रवीदिदम्।।2.7.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘केकयराजकुमारी! तुम दुःख जनक बात सुनकर भी मेरी ओर इस तरह देख रही हो, मानो तुम्हें प्रसन्नता हुई हो और मेरी बातों से तुम्हें विस्मय हो रहा हो, परंतु यह विस्मय छोड़ो और जिसे करने का समय आ गया है, अपने उस हितकर कार्य को शीघ्र करो तथा ऐसा करके अपनी, अपने पुत्र की और मेरी भी रक्षा करो’
Show English TranslationEnglish Translation
Kaikeyi, the best among the beauties, having given the ornament to Manthara, the hunchback, looked at her and said these words again:
ShlokaShloka 31
इदं तु मन्थरे मह्यमाख्यासि परमं प्रियम्।
एतन्मे प्रियमाख्यातुः किं वा भूयः करोमि ते।।2.7.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मन्थरा की यह बात सुनकर सुन्दर मुखवाली कैकेयी सहसा शय्या से उठ बैठी। उसका हृदय हर्ष से भर गया। वह शरत्पूर्णिमा के चन्द्रमण्डल की भाँति उद्दीप्त हो उठी
Show English TranslationEnglish Translation
O Manthara, the news you have brought me is exceedingly pleasant. What more can I do for you? Here is the gift for one who brings good tidings.
ShlokaShloka 32
रामे वा भरते वाऽहं विशेषं नोपलक्षये।
तस्मात्तुष्टाऽस्मि यद्राजा रामं राज्येऽभिषेक्ष्यति।।2.7.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कैकेयी मन-ही-मन अत्यन्त संतुष्ट हुई। विस्मयविमुग्ध हो मुसकराते हुए उसने कुब्जा को पुरस्कार के रूप में एक बहुत सुन्दर दिव्य आभूषण प्रदान किया
Show English TranslationEnglish Translation
I do not see any distinction between Rama and Bharata as such. I am contented with Rama's consecration in the kingdom.
ShlokaShloka 33
न मे परं किञ्चिदितस्त्वया पुनः
प्रियं प्रियार्हे सुवचं वचःपरम्।
तथा ह्यवोचस्त्वमतः प्रियोत्तरं
वरं परं ते प्रददामि तं वृणु।।2.7.36।।
Show English TranslationEnglish Translation
O woman worthy of affection for me there is nothing greater and dearer than this news. I will grant you another reward better than this. Just ask for it. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे सप्तमस्सर्गः।। Thus ends the seventh sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.