Ayodhya Kanda

Sarga 2: Dasaratha commends to the assembly of elders and counsellors for installation of Rama as Prince Regent-- Assembly approves the proposal of Dasaratha with delight describing the virtues of Rama in support of their approval.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 2

48 shlokas

ShlokaShloka 1
ततः परिषदं सर्वामामन्त्र्य वसुधाधिपः। हितमुद्धर्षणं चैवमुवाच प्रथितं वचः।।2.2.1।।
Show English Translation
Thereafter, the lord of the earth (king Dasaratha) addressed the entire assembly of invitees. He spoke these pleasing words aimed at their welfare which thrilled and delighted the hearts (of the assembled kings):
ShlokaShloka 2
दुन्दुभिस्वनकल्पेन गम्भीरेणानुनादिना। स्वरेण महता राजा जीमूत इव नादयन्।।2.2.2।। राजलक्षणयुक्तेन कान्तेनानुपमेन च। उवाच रसयुक्तेन स्वरेण नृपतिर्नृपान्।।2.2.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय राजसभा में बैठे हुए सब लोगों को सम्बोधित करके महाराज दशरथ ने मेघ के समान शब्द करते हुए दुन्दुभि की ध्वनि के सदृश अत्यन्त गम्भीर एवं गूंजते हुए उच्च स्वर से सबके आनन्द को बढ़ाने वाली यह हितकारक बात कही
Show English Translation
Lord of men (king Dasaratha) addressed the feudatory kings with words deep, resonant, loud like the kettledrum or the rumbling cloud, in a delightful, incomparable and attractive voice that carried all the dignity of royalty:
ShlokaShloka 3
विदितं भवतामेतद्यथा मे राज्यमुत्तमम्। पूर्वकैर्मम राजेन्द्रैस्सुतवत्परिपालितम्।।2.2.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा दशरथ का स्वर राजोचित स्निग्धता और गम्भीरता आदि गुणों से युक्त था, अत्यन्त कमनीय और अनुपम था। वे उस अद्भुत रसमय स्वर से समस्त नरेशों को सम्बोधित करके बोले-
Show English Translation
It is wellknown to all of you that people of this greatest kingdom were ruled by my predecessors who were great kings, who looked after the subjects as though they were their own children.
ShlokaShloka 4
सोऽहमिक्ष्वाकुभि स्सर्वैर्नरेन्द्रैः परिपालितम्। श्रेयसा योक्तुकामोऽस्मि सुखार्हमखिलं जगत्।।2.2.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सज्जनो! आपलोगों को यह तो विदित ही है कि मेरे पूर्वज राजाधिराजों ने इस श्रेष्ठ राज्यका (यहाँ की प्रजा का) किस प्रकार पुत्र की भाँति पालन किया था
Show English Translation
I desire to accomplish the welfare of this entire world which deserves the happiness brought about by the rule of all the Ikshvaku kings.
ShlokaShloka 5
मयाप्याचरितं पूर्वैः पन्थानमनुगच्छता। प्रजा नित्यमनिद्रेण यथाशक्त्यभिरक्षिताः।।2.2.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘समस्त इक्ष्वाकुवंशी नरेशों ने जिसका प्रतिपालन किया है, उस सुख भोगने के योग्य सम्पूर्ण जगत् को अब मैं भी कल्याण का भागी बनाना चाहता हूँ
Show English Translation
Following the path of my forefathers I protected the people to the best of my ability by being ever vigilant.
ShlokaShloka 6
इदं शरीरं कृत्स्नस्य लोकस्य चरता हितम्। पाण्डुरस्याऽतपत्रस्यच्छायायां जरितं मया।।2.2.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरे पूर्वज जिस मार्ग पर चलते आये हैं, उसी का अनुसरण करते हुए मैंने भी सदा जागरूक रहकर समस्त प्रजाजनों की यथाशक्ति रक्षा की है
Show English Translation
My body has attained old age after ruling the entire world ensuring the welfare of the people under the shade of royal white parasol.
ShlokaShloka 7
प्राप्य वर्षसहस्राणि बहून्यायूंषि जीवतः। जीर्णस्यास्य शरीरस्य विश्रान्तिमभिरोचये।।2.2.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘समस्त संसार का हित-साधन करते हुए मैंने इस शरीर को श्वेत राजछत्र की छाया में बूढ़ा किया है
Show English Translation
Having lived for thousands of years this body is now worn out due to old age and therefore I want rest.
ShlokaShloka 8
राजप्रभ��वजुष्टां हि दुर्वहामजितेन्द्रियैः। परिश्रान्तोऽस्मि लोकस्य गुर्वीं धर्मधुरं वहन्।।2.2.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अनेक सहस्र (साठ हजार) वर्षों की आयु पाकर जीवित रहते हुए अपने इस जराजीर्ण शरीर को अब मैं विश्राम देना चाहता हूँ
Show English Translation
I am weary of carrying on the heavy burden of duty and find it difficult to sustain the rule of dharma. It can be shouldered by those who have royal qualities (of might, courage etc) and not by those who have not controlled their senses.
ShlokaShloka 9
सोऽहं विश्रममिच्छामि पुत्रं कृत्वा प्रजाहिते। सन्निकृष्टानिमान्सर्वाननुमान्य द्विजर्षभान्।।2.2.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जगत् के धर्मपूर्वक संरक्षण का भारी भार राजाओं के शौर्य आदि प्रभावों से ही उठाना सम्भव है। अजितेन्द्रिय पुरुषों के लिये इस बोझ को ढोना अत्यन्त कठिन है। मैं दीर्घकाल से इस भारी भार को वहन करते-करते थक गया हूँ॥९॥
Show English Translation
Therefore, after convincing all of you, the best of (learned) brahmins present here, I intend to take rest by installing my son to look after the welfare of the people.
ShlokaShloka 10
अनुजातो हि मां सर्वैर्गुणैर्ज्येष्ठो ममात्मजः। पुरन्दरसमो वीर्ये रामः परपुरञ्जयः।।2.2.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसलिये यहाँ पास बैठे हुए इन सम्पूर्ण श्रेष्ठ द्विजों की अनुमति लेकर प्रजाजनों के हित के कार्य में अपने पुत्र श्रीराम को नियुक्त करके अब मैं राजकार्य से विश्राम लेना चाहता हूँ
Show English Translation
My eldest son Rama, inheriting every virtue of mine, is a conqueror of enemy cities and is equal to Indra in prowess.
ShlokaShloka 11
तं चन्द्रमिव पुष्येण युक्तं धर्मभृतां वरम्। यौवराज्ये नियोक्ताऽस्मि प्रीतः पुरुषपुङ्गवम्।।2.2.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मेरे पुत्र श्रीराम मेरी अपेक्षा सभी गुणों में श्रेष्ठ हैं। शत्रुओं की नगरी पर विजय पाने वाले श्रीरामचन्द्र बल पराक्रम में देवराज इन्द्र के समान हैं
Show English Translation
I propose to install him (Rama), foremost among upholders of righteousness and the best of men who resembles the Moon in brightness when in conjunction with Pushya star, as heirapparent to the throne.
ShlokaShloka 12
अनुरूपस्स वै नाथो लक्ष्मीवान् लक्ष्मणाग्रजः। त्रैलोक्यमपि नाथेन येन स्यान्नाथवत्तरम्।।2.2.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पुष्य नक्षत्र से युक्त चन्द्रमा की भाँति समस्त कार्यों के साधन में कुशल तथा धर्मात्माओं में श्रेष्ठ उन पुरुष शिरोमणि श्रीरामचन्द्र को मैं कल प्रातःकाल पुष्यनक्षत्र में युवराज के पदपर नियुक्त करूँगा
Show English Translation
With him (Rama) as ruler, all the three worlds will also have a better protector.That elder brother of Lakshmana with signs of greatness is certainly the most befitting to rule this kingdom.
ShlokaShloka 13
अनेन श्रेयसा सद्यस्संयोज्यैवमिमां महीम्। गतक्लेशो भविष्यामि सुते तस्मिन्निवेश्य वै।।2.2.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘लक्ष्मण के बड़े भाई श्रीमान् राम आप लोगों के लिये योग्य स्वामी सिद्ध होंगे; उनके-जैसे स्वामी से सम्पूर्ण त्रिलोकी भी परम सनाथ हो सकती है
Show English Translation
I shall be relieved of my anxiety by entrusting the land (ruled by me) to my son (Rama) without any more delay and thus ensure the continued welfare of this world.
ShlokaShloka 14
यदिदं मेऽनुरूपार्थं मया साधु सुमन्त्रितम्। भवन्तो मेऽनुमन्यन्तां कथं वा करवाण्यहम्।।2.2.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये श्रीराम कल्याणस्वरूप हैं; इनका शीघ्र ही अभिषेक करके मैं इस भूमण्डल को तत्काल कल्याण का भागी बनाऊँगा। अपने पुत्र श्रीराम पर राज्य का भार रखकर मैं सर्वथा क्लेशरहित निश्चिन्त हो जाऊँगा
Show English Translation
Although it (this decision) is personally favourable to me and I have decided after seeking good counsel, you should also give me your consent and tell me what I should do.
ShlokaShloka 15
यद्यप्येषा मम प्रीतिर्हितमन्यद्विचिन्त्यताम्। अन्या मध्यस्थचिन्ता हि विमर्दाभ्यधिकोदया।।2.2.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यदि मेरा यह प्रस्ताव आप लोगों को अनुकूल जान पड़े और यदि मैंने यह अच्छी बात सोची हो तो आप लोग इसके लिये मुझे सहर्ष अनुमति दें अथवा यह बतावें कि मैं किस प्रकार से कार्य करूँ
Show English Translation
Although this is what I would like to do, please suggest alternative ways of achieving the welfare (of this kingdom). Deliberations by the unbiased (on this issue) may bring good.
ShlokaShloka 16
इति ब्रुवन्तं मुदिताः प्रत्यनन्दन्नृपा नृपम्। वृष्टिमन्तं महामेघं नर्दन्त इव बर्हिणः।।2.2.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यद्यपि यह श्रीराम के राज्याभिषेक का विचार मेरे लिये अधिक प्रसन्नता का विषय है तथापि यदि इसके अतिरिक्त भी कोई सबके लिये हितकर बात हो तो आप लोग उसे सोचें; क्योंकि मध्यस्थ पुरुषों का विचार एकपक्षीय पुरुष की अपेक्षा विलक्षण होता है,कारण कि वह पूर्वपक्ष और अपरपक्ष को लक्ष्य करके किया गया होने के कारण अधिक अभ्युदय करने वाला होता है’
Show English Translation
Having thus heard king Dasaratha speak, the kings acclaimed him with delight, like peacocks crying (in joy) to see thick clouds.
ShlokaShloka 17
स्निग्धोऽनुनादी संजज्ञे तत्र हर्षसमीरितः। जनौघोद्घुष्टसन्नादो विमानं कम्पयन्निव।।2.2.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा दशरथ जब ऐसी बात कह रहे थे, उस समय वहाँ उपस्थित नरेशों ने अत्यन्त प्रसन्न होकर उन महाराज का उसी प्रकार अभिनन्दन किया, जैसे मोर मधुर के कारव फैलाते हुए वर्षा करने वाले महामेघ का अभिनन्दन करते हैं
Show English Translation
There emanated cries of love and joy from the multitude of people (conveying their approval) whose reverberation seemed to shake the palace.
ShlokaShloka 18
तस्य धर्मार्थविदुषो भावमाज्ञ���य सर्वशः। ब्राह्मणा जनमुख्याश्च पौरजानपदै स्सह।।2.2.19।। समेत्य मन्त्रयित्वा तु समतागतबुद्धयः। ऊचुश्च मनसा ज्ञात्वा वृद्धं दशरथं नृपम्।।2.2.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
तत्पश्चात् समस्त जनसमुदाय की स्नेहमयी हर्षध्वनि सुनायी पड़ी वह इतनी प्रबल थी कि समस्त पृथ्वी को कँपाती हुई-सी जान पड़ी॥१८॥
Show English Translation
Brahmins, kings and other prominent men, inhabitants of towns and villages having fully known the views of Dasaratha who was conversant with artha and dharma joined together and deliberated. They thought out well and having arrived at unanimity in their thinking thus addressed the aged king Dasaratha.
ShlokaShloka 19
अनेकवर्षसाहस्रो वृद्धस्त्वमसि पार्थिव। स रामं युवराजानमभिषिञ्चिस्व पार्थिवम्।।2.2.21।।
Show English Translation
O mighty king, you have grown many thousands of years old. Therefore, you should coronate Rama as prince regent of this kingdom.
ShlokaShloka 20
इच्छामो हि महाबाहुं रघुवीरं महाबलम्। गजेन महताऽयान्तं रामं छत्रावृताननम्।।2.2.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
धर्म और अर्थ के ज्ञाता महाराज दशरथ के अभिप्राय को पूर्णरूप से जानकर सम्पूर्ण ब्राह्मण और सेनापति नगर और जनपद के प्रधान-प्रधान व्यक्तियों के साथ मिलकर परस्पर सलाह करने के लिये बैठे और मन से सब कुछ समझकर जब वे एक निश्चयपर पहुँच गये, तब बूढ़े राजा दशरथ से इस प्रकार बोले-
Show English Translation
We cherish to see the mightyarmed hero among the Raghus, Rama, riding on a majestic elephant, his countenance shadowed by the royal parasol.
ShlokaShloka 21
इति तद्वचनं श्रुत्वा राजा तेषां मनःप्रियं। अजानन्निव जिज्ञासुरिदं वचनमब्रवीत्।।2.2.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पृथ्वीनाथ! आपकी अवस्था कई हजार वर्षों की हो गयी आप बूढ़े हो गये। अतः पृथ्वी के पालन में समर्थ अपने पुत्र श्रीराम का अवश्य ही युवराज के पदपर अभिषेक कीजिये
Show English Translation
Having heard them king Dasaratha, pretending as though he was not aware of their heart's desire but was now wishing to ascertain it, spoke these words:
ShlokaShloka 22
श्रुत्वैव वचनं यन्मे राघवं पतिमिच्छथ। राजान स्संशयोऽयं मे किमिदं ब्रूत तत्त्वतः।।2.2.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुकुल के वीर महाबलवान् महाबाहु श्रीराम महान् गजराज पर बैठकर यात्रा करते हों और उनके ऊपर श्वेत छत्र तना हुआ हो—इस रूप में हम उनकी झाँकी करना चाहते हैं’
Show English Translation
O kings, soon after listening to my words, all of you wish Rama to be king. (But) I doubt (in my mind) whether you have said it from your heart৷৷
ShlokaShloka 23
कथं नु मयि धर्मेण पृथिवीमनुशासति। भवन्तो द्रष्टुमिच्छन्ति युवराजं ममात्मजम्।।2.2.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनकी यह बात राजा दशरथ के मन को प्रिय लगनेवाली थी; इसे सुनकर राजा दशरथ अनजान-से बनकर उन सबके मनोभाव को जानने की इच्छा से इस प्रकार बोले-
Show English Translation
When the earth is being ruled righteously by me why indeed you intend to see my son as prince regent?
ShlokaShloka 24
ते तमूचुर्महात्मानं पौरजानपदैस्सह। बहवो नृप कल्याणा गुणाः पुत्रस्य सन्ति ते।।2.2.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजागण! मेरी यह बात सुनकर जो आप लोगों ने श्रीराम को राजा बनाने की इच्छा प्रकट की है, इसमें मुझे यह संशय हो रहा है जिसे आपके समक्ष उपस्थित करता हूँ। आप इसे सुनकर इसका यथार्थ उत्तर दें
Show English Translation
Those kings along with the inhabitants of towns and villages answered the magnanimous king: O king your son, indeed has many auspicious and admirable virtues.
ShlokaShloka 25
गुणान् गुणवतो देव देवकल्पस्य धीमतः। प्रियानानन्दनान्कृत्स्नान्प्रवक्ष्यामोऽद्य तान् शृणु।।2.2.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं धर्मपूर्वक इस पृथ्वी का निरन्तर पालन कर रहा हूँ, फिर मेरे रहते हुए आप लोग महाबली श्रीराम को युवराज के रूप में क्यों देखना चाहते हैं?’
Show English Translation
O king, we shall now speak about those great virtues of the sagacious (Rama). Comparable to those of the gods, they are dear and a source of delight for every one. Please listen.
ShlokaShloka 26
दिव्यैर्गुणैश्शक्रसमो रामस्सत्यपराक्रमः। इक्ष्वाकुभ्योऽपि सर्वेभ्यो ह्यतिरिक्तो विशांपते।।2.2.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
यह सुनकर वे महात्मा नरेश नगर और जनपद के लोगों के साथ राजा दशरथ से इस प्रकार बोले- ’महाराज! आपके पुत्र श्रीराम में बहुत-से कल्याणकारी सद्गुण हैं
Show English Translation
Lord of the people Rama with his divine virtues is equal to Indra. He with his proven valour is exceptional among all the descendents of the Iksvakus.
ShlokaShloka 27
राम स्सत्पुरुषो लोके सत्यधर्मपरायणः। साक्षाद्रामाद्विनिर्वृत्तो धर्मश्चापि श्रिया सह।।2.2.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देव! देवताओं के तुल्य बुद्धिमान् और गुणवान् श्रीरामचन्द्रजी के सारे गुण सबको प्रिय लगने वाले और आनन्ददायक हैं, हम इस समय उनका यत्किंचित् वर्णन कर रहे हैं, आप उन्हें सुनिये॥२७॥
Show English Translation
Devoted to truth and righteousness Rama is the most venerable among men in this world. Even righteousness along with prosperity flows directly from Rama.
ShlokaShloka 28
प्रजासुखत्त्वे चन्द्रस्य वसुधायाः क्षमागुणैः। बुद्ध्या बृहस्पतेस्तुल्यो वीर्ये साक्षाच्छचीपतेः।।2.2.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘प्रजानाथ! सत्यपराक्रमी श्रीराम देवराज इन्द्रके समान दिव्य गुणों से सम्पन्न हैं, इक्ष्वाकुकुलमें भी ये सबसे श्रेष्ठ हैं
Show English Translation
He is equal to the Moon in causing happiness to the people, to the earth in forbearance, to Brihaspati in wisdom and to Indra in prowess.
ShlokaShloka 29
धर्मज्ञः सत्यसन्धश्च शीलवाननसूयकः। क्षान्तः सान्त्वयिता श्लक्ष्णः कृतज्ञो विजितेन्द्रियः।।2.2.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम संसार में सत्यवादी, सत्यपरायण और सत्पुरुष हैं। साक्षात् श्रीराम ने ही अर्थ के साथ धर्म को भी प्रतिष्ठित किया है
Show English Translation
Rama knows the ways of righteousness. He is true to his word and free from envy. He possesses a sound character with forbearance, gentleness and a sense of gratitude. With his senses under control, he is a source of consolation (in stressful times).
ShlokaShloka 30
मृदुश्च स्थिरचित्तश्च सदा भव्योऽनसूयकः। प्रियवादी च भूतानां सत्यवादी च राघवः।।2.2.32।। बहुश्रुतानां वृद्धानां ब्राह्मणानामुपासिता। तेनास्येहाऽतुला कीर्तिर्यशस्तेजश्च वर्धते।।2.2.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये प्रजा को सुख देने में चन्द्रमा की और क्षमारूपी गुण में पृथ्वी की समानता करते हैं। बुद्धि में बृहस्पति और बल-पराक्रम में साक्षात् शचीपति इन्द्र के समान हैं॥३०॥ धर्मज्ञः सत्यसंधश्च शीलवाननसूयकः। क्षान्तः सान्त्वयिता श्लक्ष्णः कृतज्ञो विजितेन्द्रियः॥३१॥ मृदुश्च स्थिरचित्तश्च सदा भव्योऽनसूयकः। प्रियवादी च भूतानां सत्यवादी च राघवः॥३२॥ भावार्थ :- ‘श्रीराम धर्मज्ञ, सत्यप्रतिज्ञ, शीलवान्, अदोषदर्शी,शान्त, दीन-दुःखियों को सान्त्वना प्रदान करनेवाले, मृदुभाषी, कृतज्ञ, जितेन्द्रिय, कोमल स्वभाव वाले, स्थिरबुद्धि, सदा कल्याणकारी, असूयारहित, समस्त प्राणियों के प्रति प्रिय वचन बोलने वाले और सत्यवादी हैं
Show English Translation
This son of the Raghus (Rama) is softspoken, steadfast, always serene, truthful and free from envy. He is pleasing to all beings. He serves those elderly brahmins versed in many lores. With these virtues his incomparable glory, fame and splendour have steadily grown.
ShlokaShloka 31
देवासुरमनुष्याणां सर्वास्त्रेषु विशारदः। सम्यग्विद्याव्रतस्नातो यथावत्साङ्गवेदवित्।।2.2.34।।
Show English Translation
He is an expert in wielding all kinds of weapons available to devas, asuras and men. He has achieved mastery over all sciences and has appropriately acquired knowledge of the Vedas and its ancillary sciences.
ShlokaShloka 32
गान्धर्वे च भुवि श्रेष्ठो बभूव भरताग्रजः। कल्याणाभिजन स्साधुरदीनात्मा महामतिः।।2.2.35।।
Show English Translation
This elder brother of Bharata is the greatest exponent in music on earth. Pious, sagacious, free from meanness, he is of noble descent.
ShlokaShloka 33
द्विजैरभिविनीतश्च श्रेष्ठैर्धर्मार्थनैपुणैः। यदा व्रजति सङ्ग्रामं ग्रामार्थे नगरस्य वा।।2.2.36।। गत्वा सौमित्रिसहितो नाऽविजित्य निवर्तते।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वे बहुश्रुत विद्वानों, बड़े-बूढ़ों तथा ब्राह्मणों के उपासक हैं-सदा ही उनका संग किया करते हैं, इसलिये इस जगत् में श्रीराम की अनुपम कीर्ति, यश और तेज का विस्तार हो रहा है
Show English Translation
Whenever he, wellinstructed in all matters by the best of brahmins wellversed in dharma and artha proceeds along with Lakshmana to wage a war for the sake of a village or a town, he never returns without conquering the enemy.
ShlokaShloka 34
सङ्ग्रामात्पुनरागम्य कुञ्जरेण रथेन वा।2.2.37।। पौरान् स्वजनवन्नित्यं कुशलं परिपृच्छति।। पुत्रेष्वग्निषु दारेषु प्रेष्यशिष्यगणेषु च।2.2.38।। निखिलेनानुपूर्व्याच्च पितापुत्रानिवौरसान्।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवता, असुर और मनुष्यों के सम्पूर्ण अस्त्रों का उन्हें विशेष रूप से ज्ञान है। वे साङ्ग वेद के यथार्थ विद्वान् और सम्पूर्ण विद्याओं में भलीभाँति निष्णात हैं
Show English Translation
While returning from the battlefield, either on a chariot or an elephant Rama stops and enquires in detail and in order, the welfare of the citizens as he would do for his kith and kin. He enquires about the welfare of their children, sacred rituals, wives, their servants and disciples as a father would enquire of his sons.
ShlokaShloka 35
शुश्रूषन्ते च व श्शिष्याः कच्चित्कर्मसु दंशिताः।।2.2.39।। इति नः पुरुषव्याघ्र स्सदा रामोऽभिभाषते।
हिन्दी अर्थ देखें
‘भरत के बड़े भाई श्रीराम गान्धर्ववेद (संगीतशास्त्र) में भी इस भूतलपर सबसे श्रेष्ठ हैं। कल्याण की तो वे जन्मभूमि हैं। उनका स्वभाव साधु पुरुषों के समान है, हृदय उदार और बुद्धि विशाल है
Show English Translation
Rama, a tiger among men, always enquires whether our disciples discharge their duties.
ShlokaShloka 36
व्यसनेषु मनुष्याणां भृशं भवति दुःखितः।।2.2.40।। उत्सवेषु च सर्वेषु पितेव परितुष्यति।
हिन्दी अर्थ देखें
‘धर्म और अर्थ के प्रतिपादन में कुशल श्रेष्ठ ब्राह्मणों ने उन्हें उत्तम शिक्षा दी है। वे ग्राम अथवा नगर की रक्षा के लिये लक्ष्मण के साथ जब संग्राम भूमि में जाते हैं, उस समय वहाँ जाकर विजय प्राप्त किये बिना पीछे नहीं लौटते॥३६ १/२॥
Show English Translation
He grieves profoundly whenever people are afflicted by misfortunes (and) rejoices like a father on festive occasions.
ShlokaShloka 37
सत्यवादी महेष्वासो वृद्धसेवी जितेन्द्रियः।।2.2.41।। स्मितपूर्वाभिभाषी च धर्मं सर्वात्मना श्रितः।
Show English Translation
. He is one who speaks the truth. He is a great archer, one who has conquered his senses and serves the aged. He speaks with a smile and protects dharma with all his heart.
ShlokaShloka 38
सम्यग्योक्ता श्रेयसां च न विगृह्य कथारुचिः।।2.2.42।। उत्तरोत्तरयुक्तौ च वक्ता वाचस्पतिर्यथा।
हिन्दी अर्थ देखें
‘संग्रामभूमि से हाथी अथवा रथ के द्वारा पुनः अयोध्या लौटने पर वे पुरवासियों से स्वजनों की भाँति प्रतिदिन उनके पुत्रों, अग्निहोत्र की अग्नियों, स्त्रियों, सेवकों और शिष्यों का कुशल-समाचार पूछते रहते हैं
Show English Translation
He helps those who take refuge in him. He is not interested in conversation leading to dissentions. But during debates he is eloquent like Brihaspati (establing the truth on the basis of reasoning).
ShlokaShloka 39
सुभ्रूः आयतताम्राक्षः साक्षाद्विष्णुरिव स्वयम्।।2.2.43।। रामो लोकाभिरामोऽयं शौर्यवीर्यपराक्रमैः।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे पिता अपने और स पुत्रों का कुशल-मङ्गल पूछता है, उसी प्रकार वे समस्त पुरवासियों से क्रमशःउनका सारा समाचार पूछा करते हैं। पुरुष सिंह श्रीराम ब्राह्मणों से सदा पूछते रहते हैं कि ‘आपके शिष्य आप लोगों की सेवा करते हैं न?’ क्षत्रियों से यह जिज्ञासा करते हैं कि ‘आपके सेवक कवच आदि से सुसज्जित हो आपकी सेवा में तत्पर रहते हैं न?’॥३९ १/२॥
Show English Translation
Rama, who is the source of delight to the world, has charming eyebrows and large coppercoloured eyes. He is endowed with heroism, bravery and valour like Visnu manifested.
ShlokaShloka 40
प्रजापालनतत्त्वज्ञो न रागोपहतेन्द्रियः।।2.2.44।। शक्तस्त्रैलोक्यमप्येको भोक्तुं किन्नु महीमिमाम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नगर के मनुष्यों पर संकट आने पर वे बहुत दुःखी हो जाते हैं और उन सबके घरों में सब प्रकार के उत्सव होने पर उन्हें पिता की भाँति प्रसन्नता होती है॥४० १/२॥
Show English Translation
He is proficient in the ways and means of ruling the people. His senses are not overpowered by passion. He alone is capable of ruling the three worlds, what to speak the earth
ShlokaShloka 41
नास्य क्रोधः प्रसादश्च निरर्थोऽस्ति कदाचन।।2.2.45।। हन्त्येव नियमाद्वध्यानवध्ये न च कुप्यति।
Show English Translation
His anger or favour never goes in vain. He kills those who rightly deserve to be killed and flares not at those whose life is to be spared.
ShlokaShloka 42
युनक्त्यर्थैः प्रहृष्टश्च तमसौ यत्र तुष्यति।।2.2.46।। शान्तै स्सर्वप्रजाकान्तैः प्रीतिसञ्जननैर्नृणाम्। गुणैर्विरुरुचे रामो दीप्त स्सूर्य इवांशुभिः।।2.2.47।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वे सत्यवादी, महान् धनुर्धर, वृद्ध पुरुषों के सेवक और जितेन्द्रिय हैं। श्रीराम पहले मुसकराकर वार्तालाप आरम्भ करते हैं, उन्होंने सम्पूर्ण हृदय से धर्म का आश्रय ले रखा है। वे कल्याण का सम्यक् आयोजन करने वाले हैं, निन्दनीय बातों की चर्चा में उनकी कभी रुचि नहीं होती है
Show English Translation
When pleased, Rama bestows wealth. Like the Sun shining with his rays, He shines with his qualities of tranquil, charming and loving nature.
ShlokaShloka 43
तमेवं���ुणसम्पन्नं रामं सत्यपराक्रमम्। लोकपालोपमं नाथमकामयत मेदिनी।।2.2.48।।
हिन्दी अर्थ देखें
“उत्तरोत्तर उत्तम युक्ति देते हुए वार्तालाप करने में वे साक्षात् बृहस्पति के समान हैं। उनकी भौहें सुन्दर हैं,आँखें विशाल और कुछ लालिमा लिये हुए हैं। वे साक्षात् विष्णु की भाँति शोभा पाते हैं
Show English Translation
The earth desired to have Rama, richly endowed with such virtues, possessing proven prowess, comparable to Indra and other regents of the world, as her lord.
ShlokaShloka 44
वत्सश्श्रेयसि जातस्ते दिष्ट्याऽसौ तव राघव। दिष्ट्या पुत्रगुणैर्युक्तो मारीच इव काश्यपः।।2.2.49।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सम्पूर्ण लोकों को आनन्दित करने वाले ये श्रीराम शूरता, वीरता और पराक्रम आदि के द्वारा सदा प्रजा का पालन करने में लगे रहते हैं। उनकी इन्द्रियाँ राग आदि दोषों से दूषित नहीं होती हैं
Show English Translation
O son of the Raghus (Dasaratha), because of your good fortune that Rama, endowed with the qualities of an ideal son like Kasyapa to Maricha was born to you for the welfare of this world.
ShlokaShloka 45
बलमारोग्यमायुश्च रामस्य विदितात्मनः। देवासुरमनुष्येषु सगन्धर्वोरगेषु च।।2.2.50।। आशंसते जनस्सर्वो राष्ट्रे पुरवरे तथा। आभ्यन्तरश्च बाह्यश्च पौरजानपदो जनः।।2.2.51।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस पृथ्वी की तो बात ही क्या है, वे सम्पूर्ण त्रिलोकी की भी रक्षा कर सकते हैं। उनका क्रोध और प्रसाद कभी व्यर्थ नहीं होता है॥४५॥
Show English Translation
Gandharvas, uragas, devas, asuras, the inhabitants of towns and villages, all men living in neighbouring or distant regions are wish the illustrious Rama strength, health and long life.
ShlokaShloka 46
स्त���रियो वृद्धास्तरुण्यश्च सायं प्रातस्समाहिताः। सर्वान् देवान् नमस्यन्ति रामस्यार्थे यशस्विनः।।2.2.52।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो शास्त्र के अनुसार प्राणदण्ड पाने के अधिकारी हैं, उनका ये नियमपूर्वक वध कर डालते हैं तथा जो शास्त्रदृष्टि से अवध्य हैं, उनपर ये कदापि कुपित नहीं होते हैं। जिस पर ये संतुष्ट होते हैं, उसे हर्ष में भरकर धन से परिपूर्ण कर देते हैं
Show English Translation
Women, young and old alike devoutly invoke at dusk and at dawn all the gods for the sake of the celebrated Rama.
ShlokaShloka 47
तेषामायाचितं देव त्वत्प्रसादात्समृद्ध्यताम्। राममिन्दीवरश्यामं सर्वशत्रुनिबर्हणम्।।2.2.53।। पश्यामो यौवराज्यस्थं तव राजोत्तमात्मजम्।
हिन्दी अर्थ देखें
‘समस्त प्रजाओं के लिये कमनीय तथा मनुष्यों का आनन्द बढ़ाने वाले मन और इन्द्रियों के संयम आदि सद्गुणों द्वारा श्रीराम वैसे ही शोभा पाते हैं, जैसे तेजस्वी सूर्य अपनी किरणों से सुशोभित होते हैं
Show English Translation
O Lord let the peoples' prayer be fulfilled by your blessings. We would like to see your son Rama of the complexion of a bluelotus and destroyer of enemies as prince regent.
ShlokaShloka 48
तं देव देवोपममात्मजं ते सर्वस्य लोकस्य हिते निविष्टम्। हिताय नः क्षिप्रमुदारजुष्टं मुदाऽभषेक्तुं वरद त्वमर्हसि।।2.2.54।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ऐसे सर्वगुणसम्पन्न, लोकपालों के समान प्रभावशाली एवं सत्यपराक्रमी श्रीराम को इस पृथ्वी की जनता अपना स्वामी बनाना चाहती है
Show English Translation
O bestower of boons it behoves you to install with delight and without delay your son (Rama) endowed with all virtues equal to god of the gods and committed to our wellbeing and to the welfare of this world, as your heirapparent. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे द्वितीयस्सर्गः।। Thus ends the second sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.