Ayodhya Kanda

Sarga 36: King Dasaratha orders four divisions of the army and a lot of wealth to be sent with Rama --Kaikeyi objects --Siddhartha appeases Kaikeyi--the king expresses his desire to accompany Rama to the forest.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 36

33 shlokas

ShlokaShloka 1
ततस्सुमन्त्रमैक्ष्वाकः पीडितोऽत्र प्रतिज्ञया। सबाष्पमतिनिश्श्वश्य जगादेदं पुनः पुनः।।2.36.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब इक्ष्वाकु कुलनन्दन राजा दशरथ वहाँ अपनी प्रतिज्ञा से पीड़ित हो आँसू बहाते हुए लम्बी साँस खींचकर सुमन्त्र से फिर इस प्रकार बोले-
Show English Translation
Afflicted on account of the promise he had made, Dasaratha, descendant of the Ikshvakus heaved deep sighs again and again and with his eyes full of tears uttered these words to Sumantra:
ShlokaShloka 2
सूत रत्नसुसम्पूर्णा चतुर्विधबला चमूः। राघवस्यानुयात्रार्थं क्षिप्रं प्रतिविधीयताम्।।2.36.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सूत! तुम शीघ्र ही रत्नों से भरी-पूरी चतुरङ्गिणी सेनाको श्रीराम के पीछे-पीछे जाने की आज्ञा दो
Show English Translation
O Sumantra arrange immediately four divisions of the army, wellequipped with precious stones to escort Rama in his journey to (the forest).
ShlokaShloka 3
रूपाजीवाश्च वादिन्यो वणिजश्च महाधनाः। शोभयन्तु कुमारस्य वाहिनीं सुप्रसारिताः।।2.36.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रूपसे आजीविका चलाने और सरस वचन बोलने वाली स्त्रियाँ तथा महाधनी एवं विक्रययोग्य द्रव्यों का प्रसारण करने में कुशल वैश्य राजकुमार श्रीराम की सेनाओं को सुशोभित करें
Show English Translation
Let the sweettongued courtesans, opulent merchants with well spreadout merchandise make the army of my son graceful.
ShlokaShloka 4
ये चैनमुपजीवन्ति रमते यैश्च वीर्यतः। तेषां बहुविधं दत्त्वा तानप्यत्र नियोजय ।।2.38.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो श्रीराम के पास रहकर जीवन-निर्वाह करते हैं तथा जिन मल्लों से ये उनका पराक्रम देखकर प्रसन्न रहते हैं, उन सबको अनेक प्रकार का धन देकर उन्हें भी इनके साथ जाने की आज्ञा दे दो
Show English Translation
Bestow immense wealth on those who depended on Rama for their living and on the gallant youths with whom he used to sport. Send them along with the entourage.
ShlokaShloka 5
आयुधानि च मुख्यानि नागरा श्शकटानि च। अनुगच्छन्तु काकुत्स्थं व्याधाश्चारण्य गोचराः।।2.36.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मुख्य-मुख्य आयुध, नगर के निवासी, छकड़े तथा वन के भीतरी रहस्य को जानने वाले व्याध ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम के पीछे-पीछे जायें
Show English Translation
Main weapons, citizens (bodyguards), carts, wanderers in the forest and fowlers wellacquainted with the forest shall follow Rama.
ShlokaShloka 6
निघ्नन् मृगान् कुञ्जरांश्च पिबंश्चारण्यकं मधु। नदीश्च विविधाः पश्यन्न राज्यस्य स्मरिष्यति।।2.36.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वे रास्ते में आये हुए मृगों एवं हाथियों को पीछे लौटाते, जंगली मधु का पान करते और नाना प्रकार की नदियों को देखते हुए अपने राज्य का स्मरण नहीं करेंगे
Show English Translation
Hunting the elephants and antelopes, drinking forest honey, beholding several rivers on the way, Rama will not recollect the kingdom.
ShlokaShloka 7
धान्यकोशश्च यः कश्चिद्धनकोशश्च मामकः। तौ राममनुगच्छेतां वसन्तं निर्जने वने।।2.36.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम निर्जन वन में निवास करने के लिये जा रहे हैं, अतः मेरा खजाना और अन्नभण्डार—ये दोनोंवस्तुएँ इनके साथ जायें
Show English Translation
Let the entire contents of my granary and treasury follow Rama wherever he lives in the desolate forest.
ShlokaShloka 8
यजन् पुण्येषु देशेषु विसृजं श्चाप्तदक्षिणाः। ऋषिभिश्च समागम्य प्रवत्स्यति सुखं वने।।2.36.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये वन के पावन प्रदेशों में यज्ञ करेंगे, उनमें आचार्य आदि को पर्याप्त दक्षिणा देंगे तथा ऋषियों से मिलकर वन में सुखपूर्वक रहेंगे
Show English Translation
Performing sacrifices in the holy places and liberally giving appropriate gifts, Rama will live happily in the forest in the company of sages.
ShlokaShloka 9
भरतश्च महाबाहुरयोध्यां पालयिष्यति। सर्वकामैः सह श्रीमान् रामः संसाध्यतामिति ।।2.36.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाबाहु भरत अयोध्या का पालन करेंगे। श्रीमान् राम को सम्पूर्ण मनोवाञ्छित भोगों से सम्पन्न करके यहाँ से भेजा जाय’
Show English Translation
(While) mightyarmed Bharata will rule Ayodhya, Rama be furnished with all objects of enjoyment.
ShlokaShloka 10
एवं ब्रुवति काकुत्स्थे कैकेय्या भय मागतम्। मुखं चाप्यगमच्छोषं स्वरश्चापि न्यरुध्यत।।2.36.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
जब महाराज दशरथ ऐसी बातें कहने लगे, तब कैकेयी को बड़ा भय हुआ। उसका मुँह सूख गया और उसका स्वर भी रुंध गया
Show English Translation
While Dasaratha was saying these words, Kaikeyi was gripped by fear and her face looked pale. Even her voice got choked.
ShlokaShloka 11
सा विषण्णा च सन्त्रस्ता मुखेन परिशुष्यता। राजानमेवाभिमुखी कैकेयी वाक्यमब्रवीत्।।2.36.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह केकयराजकुमारी विषादग्रस्त एवं त्रस्त होकर सूखे मुँह से राजा की ओर ही मुँह करके बोली-
Show English Translation
The dejected and frightened Kaikeyi with a dry countenance, looked at the king and said:
ShlokaShloka 12
राज्यं गतजनं साधो पीतमण्डां सुरामिव। निरास्वाद्यतमं शून्यं भरतो नाभिपत्स्यते।।2.36.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रेष्ठ महाराज! जिसका सारभाग पहले से ही पी लिया गया हो, उस आस्वादरहित सुरा को जैसे उसका सेवन करने वाले लोग नहीं ग्रहण करते हैं, उसी प्रकार इस धनहीन और सूने राज्य को, जो कदापि सेवन करने योग्य नहीं रह जायगा, भरत कदापि नहीं ग्रहण करेंगे’
Show English Translation
O virtuous king Bharata will not take charge of the kingdom abandoned by men, drained of wealth and incapable of being enjoyed, like wine with its essence evaporated.
ShlokaShloka 13
कैकेय्यां मुक्तलज्जायां वदन्त्यामतिदारुणाम्। राजा दशरथो वाक्यमुवाचायतलोचनाम्।।2.36.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
कैकेयी लाज छोड़कर जब वह अत्यन्त दारुण वचन बोलने लगी, तब राजा दशरथने उस विशाललोचना कैकेयीसे इस प्रकार कहा-
Show English Translation
King Dasaratha heard the terribly cruel and shameless words of that largeeyed Kaikeyi, and said:
ShlokaShloka 14
वहन्तं किं तुदसि मां नियुज्य धुरि माऽहिते। अनार्ये कृत्यमारब्धं किं न पूर्वमुपारुधः।।2.36.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अनार्ये! अहितकारिणि! तु राम को वनवास देने के दुर्वह भार में लगाकर जब मैं उस भार को ढो रहा हूँ, उस अवस्था में क्यों अपने वचनों का चाबुक मारकर मुझे पीड़ा दे रही है? इस समय जो कार्य तूने आरम्भ किया है अर्थात् श्रीराम के साथ सेना और सामग्री भेजने में जो प्रतिबन्ध लगाया है, इसके लिये तूने पहले ही क्यों नहीं प्रार्थना की थी? (अर्थात् पहले ही यह क्यों नहीं कह दिया था कि श्रीराम को अकेले वन में जाना पड़ेगा, उनके साथ सेना आदि सामग्री नहीं जा सकती)’
Show English Translation
O brutal Kaikeyi, you fastened me to the yoke and when I am drawing forward, why do you beat me? O vile woman why did you not prevent me in the beginning itself?
ShlokaShloka 15
तस्यैतत्क्रोधसंयुक्तमुक्तं श्रुत्वा वराङ्गना। कैकेयी द्विगुणं क्रुद्धा राजानमिदमब्रवीत्।।2.36.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा का यह क्रोधयुक्त वचन सुनकर सुन्दरी कैकेयी उनकी अपेक्षा दूना क्रोध करके उनसे इस प्रकार बोली-
Show English Translation
At these wrathful words of Dasaratha, Kaikeyi with redoubled fury replied to the king:
ShlokaShloka 16
वैव वंशे सगरो ज्येष्ठं पुत्रमुपारुधत्। असमञ्ज इति ख्यातं तथायं गन्तुमर्हति।।2.36.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाराज! आपके ही वंशमें पहले राजा सगर हो गये हैं, जिन्होंने अपने ज्येष्ठ पुत्र असमञ्ज को निकालकर उसके लिये राज्य का दरवाजा सदा के लिये बंद कर दिया था। इसी तरह इनको भी यहाँ से निकल जाना चाहिये’
Show English Translation
In your own dynasty king Sagara prevented his wellknown eldest son Asamanjasa (from enjoying the kingdom). Rama also should depart in the same manner.
ShlokaShloka 17
एवमुक्तो धिगित्येव राजा दशरथोऽब्रवीत्। व्रीडितश्च जनस्सर्व स्सा च तं नावबुध्यत।।2.36.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
उसके ऐसा कहने पर राजा दशरथ ने कहा- ‘धिक्कार है।’ वहाँ जितने लोग बैठे थे सभी लाज से गड़ गये; किंतु कैकेयी अपने कथन के अनौचित्य को अथवा राजा द्वारा दिये गये धिक्कार के औचित्य को नहीं समझ सकी
Show English Translation
Hearing the words of Kaikeyi, Dasaratha could say only 'shame'. All the people felt ashamed, but Kaikeyi could not understand this.
ShlokaShloka 18
तत्र वृद्धो महामात्रस्सिद्धार्थो नाम नामतः। शुचिर्बहुमतो राज्ञः कैकेयी मिदमब्रवीत्।।2.38.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय वहाँ राजा के प्रधान और वयोवृद्ध मन्त्री सिद्धार्थ बैठे थे। वे बड़े ही शुद्ध स्वभाव वाले और राजा के विशेष आदरणीय थे। उन्होंने कैकेयी से इस प्रकार कहा-
Show English Translation
An aged minister named Siddhartha who justified his name, highly respected by the king said this to Kaikeyi:
ShlokaShloka 19
असमञ्जो गृहीत्वा तु क्रीडतः पथि बालकान्। सरय्वाः प्रक्षिपन्नप्सु रमते तेन दुर्मतिः।।2.36.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! असमञ्ज बड़ी दुष्ट बुद्धि का राजकुमार था। वह मार्गपर खेलते हुए बालकों को पकड़कर सरयू के जल में फेंक देता था और ऐसे ही कार्यों से अपना मनोरञ्जन करता था
Show English Translation
That wickedminded Asamanjasa used to seize the children playing on the street and amuse himself by hurling them in the waters of river Sarayu.
ShlokaShloka 20
तं दृष्ट्वा नागरा स्सर्वे कृद्धा राजानमब्रुवन्। असमञ्जं वृणीष्वैकमस्मान्वा राष्ट्रवर्धन।।2.36.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उसकी यह करतूत देखकर सभी नगरनिवासी कुपित हो राजा के पास जाकर बोले—’राष्ट्र की वृद्धि करने वाले महाराज! या तो आप अकेले असमञ्ज को लेकर रहिये या इन्हें निकालकर हमें इस नगर में रहने दीजिये’
Show English Translation
Watching it, all the enraged citizens said to the king, 'O enhancer of the prosperity of the kingdom, either you choose Asamanjasa or us'.
ShlokaShloka 21
तानुवाच ततो राजा किन्निमित्तमिदं भयम्। ताश्चापि राज्ञा सम्पृष्टा वाक्यं प्रकृतयोऽब्रुवन्।।2.36.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तब राजा ने उनसे पूछा—’तुम्हें असमञ्ज से किस कारण भय हुआ है?’ राजा के पूछने पर उन प्रजाजनों ने यह बात कही-
Show English Translation
The king then asked them, 'Why this fear?'. And the citizens responded:
ShlokaShloka 22
डक्रीडतस्त्वेष नः पुत्रान् बालानुद्भ्रान्तचेतनः। सरय्वां प्रक्षिपन्मौर्ख्यादतुलां प्रीतिमश्नुते।।2.36.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘महाराज! यह हमारे खेलते हुए छोटे-छोटे बच्चोंको पकड़ लेते हैं और जब वे बहुत घबरा जाते हैं, तब उन्हें सरयूमें फेंक देते हैं। मूर्खतावश ऐसा करके इन्हें अनुपम आनन्द प्राप्त होता है’
Show English Translation
That insane (Asamanjasa) while throwing our children who were playing around into Sarayu river in his insanity derived incomparable pleasure'.
ShlokaShloka 23
स तासां वचनं श्रुत्वा प्रकृतीनां नराधिपः। तं तत्याजाहितं पुत्रं तेषां प्रियचिकीर्षया।।2.36.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उन प्रजाजनों की वह बात सुनकर राजा सगर ने उनका प्रिय करने की इच्छा से अपने उस अहितकारक दुष्ट पुत्र को त्याग दिया
Show English Translation
That king (Sagara) heard the words of the citizens and with the intention of doing good to them, banished that malevolent son.
ShlokaShloka 24
तं यानं शीघ्रमारोप्य सभार्यं सपरिच्छदम्। यावज्जीवं विवास्योऽयमिति स्वानन्वशात्पिता।।2.36.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पिता ने अपने उस पुत्र को पत्नी और आवश्यक सामग्री सहित शीघ्र रथ पर बिठाकर अपने सेवकों को आज्ञा दी—’इसे जीवन भर के लिये राज्य से बाहर निकाल दो’
Show English Translation
Then the father made him and his wife climb a carriage with the clothes they had at the time on them and at once ordered his servants to banish him for life.
ShlokaShloka 25
स फालपिटकं गृह्य गिरिदुर्गाण्यलोडयत्। दिश स्सर्वास्त्वनुचरन् स यथा पापकर्मकृत्।।2.36.25।।
Show English Translation
Like an evildoer wandering about in different directions, holding a spade and a basket in his hand, he went about digging the impenetrable mountains.
ShlokaShloka 26
इत्येनमत्यजद्राजा सगरो वै सुधार्मिकः। रामः किमकरोत्पापं येनैवमुपरुध्यते।।2.36.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘असमञ्ज ने फाल और पिटारी लेकर पर्वतों की दुर्गम गुफाओं को ही अपने निवास के योग्य देखा और कन्द आदि के लिये वह सम्पूर्ण दिशाओं में विचरने लगा। वह जैसा कि बताया गया है, पापाचारी था, इसलिये परम धार्मिक राजा सगर ने उसको त्याग दिया था। श्रीराम ने ऐसा कौन-सा अपराध किया है, जिसके कारण इन्हें इस तरह राज्य पाने से रोका जा रहा है?
Show English Translation
Highly righteous king Sagara thus banished his son. What sin has Rama committed to secure a similar banishment?
ShlokaShloka 27
न हि कञ्चन पश्यामो राघवस्यागुणं वयम्। दुर्लभो ह्यस्य निरय श्शशाङ्कस्येव कल्मषम्।।2.36.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘हमलोग तो श्रीरामचन्द्रजी में कोई अवगुण नहीं देखते हैं; जैसे (शुक्लपक्ष की द्वितीया के) चन्द्रमा में मलिनता का दर्शन दुर्लभ है, उसी प्रकार इनमें कोई पाप या अपराध ढूँढ़ने से भी नहीं मिल सकता
Show English Translation
We see no fault in Rama. Unlike the stain in the Moon it is difficult to find any blemish in him.
ShlokaShloka 28
अथवा देवि दोषं त्वं कञ्चित्पश्यसि राघवे। तमद्य ब्रूहि तत्वेन तदा रामो विवास्यताम्।।2.36.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अथवा देवि! यदि तुम्हें श्रीरामचन्द्रजी में कोई दोष दिखायी देता हो तो आज उसे ठीक-ठीक बताओ। उस दशा में श्रीराम को निकाल दिया जा सकता है
Show English Translation
O Kaikeyi speak truly if you find any fault in this scion of the Raghu race (Rama). Then he will be exiled.
ShlokaShloka 29
अदुष्टस्य हि संत्यागः सत्पथे निरतस्य च। निर्दहेदपि शक्रस्य द्युतिं धर्मनिरोधनात्।2.36.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जिसमें कोई दुष्टता नहीं है, जो सदा सन्मार्ग में ही स्थित है, ऐसे पुरुष का त्याग धर्म से विरुद्ध माना जाता है। ऐसा धर्म विरोधी कर्म तो इन्द्र के भी तेज को दग्ध कर देगा
Show English Translation
The act of banishment of an innocent one walking the righteous path is like destroying the brilliance of Indra by restraining his righteousness.
ShlokaShloka 30
तदलं देवि रामस्य श्रिया विहतया त्वया। लोकतोऽपि हि ते रक्ष्यः परिवादः शुभानने।।2.36.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
अतः देवि! श्रीरामचन्द्रजी के राज्याभिषेक में विघ्न डालने से तुम्हें कोई लाभ नहीं होगा। शुभानने! तुम्हें लोकनिन्दा से भी बचने की चेष्टा करनी चाहिये
Show English Translation
O Devi, there is no use obstructing Rama's prosperity. O one with an auspicious countenance, save yourself from the censure of the world.
ShlokaShloka 31
श्रुत्वा तु सिद्धार्थवचो राजा श्रान्ततरस्वनः। शोकोपहतया वाचा कैकेयीमिदमब्रवीत्।।2.36.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
सिद्धार्थ की बातें सुनकर राजा दशरथ अत्यन्त थके हुए स्वर से शोकाकुल वाणी में कैकेयी से इस प्रकार बोले-॥३१॥ भावार्थ :- एतद्रचो नेच्छसि पापरूपे हितं न जानासि ममात्मनोऽथवा। आस्थाय मार्ग कृपणं कुचेष्टा चेष्टा हि ते साधुपथादपेता॥३२॥ भावार्थ :- ‘पापिनि! क्या तुझे यह बात नहीं रुची? तुझे मेरे या अपने हित का भी बिलकुल ज्ञान नहीं है? तू दुःखद मार्ग का आश्रय लेकर ऐसी कुचेष्टा कर रही है। तेरी यह सारी चेष्टा साधु पुरुषों के मार्ग के विपरीत है
Show English Translation
Having heard Siddhartha, the king, stricken with grief, said to Kaikeyi in a gradually feeble voice.
ShlokaShloka 32
एतद्वचो नेच्छसि पापवृत्ते हितं न जानासि ममात्मनो वा। आस्थाय मार्गं कृपणं कुचेष्टा चेष्टा हि ते साधुपथादपेता।।2.36.32।।
Show English Translation
O Kaikeyi of vicious behaviour, you do not aceept even the words of Siddhartha. You woman of wicked acts, having adopted vile ways, and abjured the right path cannot know what is good either for you or for me.
ShlokaShloka 33
अनुव्रजिष्याम्यहमद्य रामं राज्यं परित्यज्य सुखं धनं च। सहैव राज्ञा भरतेन च त्वं यथासुखं भुङ्क्ष्व चिराय राज्यम्।।2.36.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अब मैं भी यह राज्य, धन और सुख छोड़कर श्रीराम के पीछे चला जाऊँगा। ये सब लोग भी उन्हीं के साथ जायँगे। तू अकेली राजा भरत के साथ चिरकाल तक सुखपूर्वक राज्य भोगती रह’॥३३॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे षट्त्रिंशः सर्गः॥३६॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के अयोध्याकाण्ड में छत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥३६॥ 卐 🏹 अयोध्याकाण्ड सर्ग- ३७ ⫸ 卐 Go And Get Your MNSGranth Certificate Now 卐 अन्य मित्रों तक भी पहुँचाए। Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Print (Opens in new window) Print More Share on X (Opens in new window) X Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on Reddit (Opens in new window) Reddit Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest Related वाल्मीकि रामायण- अयोध्याकाण्ड सर्ग- ३५ वाल्मीकि रामायण- अयोध्याकाण्ड सर्ग- ३७ MNSGranth We Are Prepare You For The Future. आपको भी पसंद आयेगा वाल्मीकि रामायण-
Show English Translation
Abandoning this kingdom, these comforts and this wealth, I shall follow Rama. Enjoy the kingdom for a long time happily along with king Bharata. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे षट्त्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtysixth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.