Ayodhya Kanda
Sarga 74: Bharata reproaches his mother -- decides to restore the glory of Ayodhya -- vows to get back Rama
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 74
33 shlokas
ShlokaShloka 1
तां तथा गर्हयित्वा तु मातरं भरतस्तदा।
रोषेण महताऽविष्टः पुनरेवाब्रवीद्वचः।।2.74.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार माता की निन्दा करके भरत उस समय महान् रोषावेश से भर गये और फिर कठोर वाणी में कहने लगे-
Show English TranslationEnglish Translation
Overtaken by great wrath, Bharata reproached his mother and then said to her again:
ShlokaShloka 2
राज्याद्भ्रंशस्व कैकेयि नृशंसे दुष्टचारिणि।
परित्यक्ता च धर्मेण मा मृतं रुदती भव।।2.74.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘दृष्टतापूर्ण बर्ताव करने वाली क्रूरहृदया कैकेयि! तू राज्य से भ्रष्ट हो जा। धर्म ने तेरा परित्याग कर दिया है, अतः अब तू मरे हुए महाराज के लिये रोना मत, (क्योंकि तू पत्नीधर्म से गिर चुकी है) अथवा मुझे मरा हुआ समझकर तू जन्मभर पुत्र के लिये रोया कर
Show English TranslationEnglish Translation
O cruel Kaikeyi of wicked conduct, you may be deprived of the kingdom. Abandoned by righteousness, you shall be weeping for me after my death.
ShlokaShloka 3
किन्नु तेऽदूषयद्राजा रामो वा भृशधार्मिकः।
ययोर्मृत्युर्विवासश्च त्वत्कृते तुल्यमागतौ।।2.74.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘श्रीराम ने अथवा अत्यन्त धर्मात्मा महाराज (पिताजी) ने तेरा क्या बिगाड़ा था, जिससे एक साथ ही उन्हें तुम्हारे कारण वनवास और मृत्यु का कष्ट भोगना पड़ा?
Show English TranslationEnglish Translation
Death for the king and exile for Rama, similar fate for both, have befallen on your account. What possible harm, either the king or the highly virtuous Rama has done to you?
ShlokaShloka 4
भ्रूणहत्यामसि प्राप्ता कुलस्यास्य विनाशनात्।
कैकेयि नरकं गच्छ मा च भर्तु स्सलोकताम्।।2.74.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कैकेयि! तूने इस कुल का विनाश करने के कारण भ्रूणहत्या का पाप अपने सिर पर लिया है, इसलिये तू नरक में जा और पिताजी का लोक तुझे न मिले
Show English TranslationEnglish Translation
O Kaikeyi by destroying this race you have earned the demerit of killing an embryo and shall enter hell. You shall never attain the same state of living, in the afterworld of your husband.
ShlokaShloka 5
यत्त्वया हीदृशं पापं कृतं घोरेण कर्मणा।
सर्वलोकप्रियं हित्वा ममाप्यापादितं भयम्।।2.74.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तूने इस घोर कर्म के द्वारा समस्त लोकों के प्रिय श्रीराम को देशनिकाला देकर जो ऐसा बड़ा पापकिया है, उसने मेरे लिये भी भय उपस्थित कर दिया है
Show English TranslationEnglish Translation
That by doing this horrible deed you have committed a great sin of renouncing Rama, the beloved of all worlds. Therefore I am overtaken by fear.
ShlokaShloka 6
त्वत्कृते मे पिता वृत्तो रामश्चारण्यमाश्रितः।
अयशो जीवलोके च त्वयाऽहं प्रतिपादितः।।2.74.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तेरे कारण मेरे पिता की मृत्यु हुई, श्रीराम को वन का आश्रय लेना पड़ा और मुझे भी तूने इस जीवजगत् में अपयश का भागी बना दिया
Show English TranslationEnglish Translation
You have caused my father's death and Rama's exile. As for me, I have obtained ignominy in this world.
ShlokaShloka 7
मातृरूपे ममामित्रे नृशंसे राज्यकामुके।
न तेऽह मभिभाष्योऽस्मि दुर्वृत्ते पतिघातिनि।।2.74.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘राज्य के लोभ में पड़कर क्रूरतापूर्ण कर्म करने वाली दुराचारिणी पतिघातिनि! तू माता के रूप में मेरी शत्रु है। तुझे मुझसे बात नहीं करनी चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
O cruel woman, O woman of vicious character you are an enemy assuming a mother's form, lustful for kingdom. You are a murderess (of your husband) and I shall never speak to you.
ShlokaShloka 8
कौसल्या च सुमित्रा च याश्चान्या मम मातरः।
दुःखेन महताऽविष्टास्त्वां प्राप्य कुलदूषिणीम्।।2.74.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कौसल्या, सुमित्रा तथा जो अन्य मेरी माताएँ हैं, वे सब तुझ कुलकलङ्किनी के कारण महान् दुःख में पड़ गयी हैं
Show English TranslationEnglish Translation
As you have vitiated the race, my mothers Kausalya and Sumitra are overwhelmed with great sorrow.
ShlokaShloka 9
न त्वमश्वपतेः कन्या धर्मराजस्य धीमतः।
राक्षसी तत्र जाताऽसि कुलप्रध्वंसिनी पितुः।।2.74.9।।
यत्त्वया धार्मिको रामो नित्यं सत्यपरायणः।
वनं प्रस्थापितो दुःखात्पिता च त्रिदिवं गतः।।2.74.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘तू बुद्धिमान् धर्मराज अश्वपति की कन्या नहीं है। तू उनके कुल में कोई राक्षसी पैदा हो गयी है, जो पिता के वंश का विध्वंस करने वाली है
Show English TranslationEnglish Translation
As you sent virtuous Rama, ever devoted to truth, into the forest, my father died out of grief (due to separation from his son). Therefore, you are not the true daughter of the righteous and sagacious king Aswapati but a demoness born there to destroy your father's race.
ShlokaShloka 10
यत्प्रधानाऽसि तत्पापं मयि पित्रा विनाकृते।
भ्रातृभ्यां च परित्यक्ते सर्वलोकस्य चाप्रिये।।2.74.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पापपूर्ण विचार रखने वाली नरकगामिनी कैकेयि ! धर्मपरायणा माता कौसल्या को पति और पुत्र से वञ्चित करके अब तू किस लोक में जायगी?
Show English TranslationEnglish Translation
The sin you have committed with a particular objective has affected me and (as a result) I am left without my father. I am abandoned by my brothers. I am hated by every one in this entire world.
ShlokaShloka 11
कौसल्यां धर्मसंयुक्तां वियुक्तां पापनिश्चये।
कृत्वा कं प्राप्स्यसे त्वद्य लोकं निरयगामिनि।।2.74.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पापपूर्ण विचार रखने वाली नरकगामिनी कैकेयि ! धर्मपरायणा माता कौसल्या को पति और पुत्र से वञ्चित करके अब तू किस लोक में जायगी?
Show English TranslationEnglish Translation
O woman of sinful convictions you will go to hell. You have separated righteous Kausalya from her son. For having committed such a sin, what afterworld awaits you (is not known)?
ShlokaShloka 12
किं नावबुध्यसे क्रूरे नियतं बन्धुसंश्रयम्।
ज्येष्ठं पितृसमं रामं कौसल्यायाऽत्मसम्भवम्।।2.74.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पापपूर्ण विचार रखने वाली नरकगामिनी कैकेयि ! धर्मपरायणा माता कौसल्या को पति और पुत्र से वञ्चित करके अब तू किस लोक में जायगी?
Show English TranslationEnglish Translation
O cruel one why do you not realise that Rama, born of Kausalya, is the eldest son and equal to my father? He is selfrestrained and a refuge to his kith and kin.
ShlokaShloka 13
अङगप्रत्यङगजः पुत्रो हृदयाच्चापि जायते।
तस्मात्प्रियतमो मातुः प्रिया एव तु बान्धवाः।।2.74.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘क्रूरहृदये! कौसल्यापुत्र श्रीराम मेरे बड़े भाई और पिता के तुल्य हैं। वे जितेन्द्रिय और बन्धुओं के आश्रयदाता हैं। क्या तू उन्हें इस रूप में नहीं जानती है?
Show English TranslationEnglish Translation
A son born from every limb, big or small, and from the heart is the most beloved of all for his mother while the other relatives are only loving ones.
ShlokaShloka 14
अन्यदा किल धर्मज्ञा सुरभि स्सुरसम्मता।
वहमानौ ददर्शोर्व्यां पुत्रौ विगतचेतसौ।।2.74.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पुत्र माता के अङ्ग-प्रत्यङ्ग और हृदय से उत्पन्न होता है, इसलिये वह माता को अधिक प्रिय होता है।अन्य भाई-बन्धु केवल प्रिय ही होते हैं (किंतु पुत्र प्रियतर होता है)
Show English TranslationEnglish Translation
It is said that once upon a time Surabhi, the divine cow, highly respected by the gods and conversant with righteous ways, beheld her two sons who fainted due to fatigue while carrying the burden of the ploughs.
ShlokaShloka 15
तावर्धदिवसे श्रान्तौ दृष्ट्वा पुत्रौ महीतले।
रुरोद पुत्रशोकेन बाष्पपर्याकुलेक्षणा।।2.74.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘एक समय की बात है कि धर्म को जानने वाली देव-सम्मानित सुरभि (कामधेनु) ने पृथ्वी पर अपने दो पुत्रों को देखा, जो हल जोतते-जोतते अचेत हो गये थे
Show English TranslationEnglish Translation
On seeing her two sons lying on earth exhausted, she wailed in distress for them with her eyes filled with tears.
ShlokaShloka 16
अधस्ताद्व्रजतस्तस्याः सुरराज्ञो महात्मनः।
बिन्दवः पतिता गात्रे सूक्ष्मा स्सुरभिगन्धिनः।।2.74.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मध्याह्न का समय होने तक लगातार हल जोतने से वे बहुत थक गये थे। पृथ्वी पर अपने उन दोनों पुत्रों को ऐसी दुर्दशा में पड़ा देख सुरभि पुत्रशोक से रोने लगी। उसके नेत्रों में आँसू उमड़ आये
Show English TranslationEnglish Translation
The fine drops of her fragnant tears trickled down the body of the great king of the gods (Indra).
ShlokaShloka 17
इन्द्रोऽप्यश्रुनिपातं तं स्वगात्रे पुण्यगन्धिनम्।
सुरभिं मन्यते दृष्ट्वा भूयसीं तां सुरेश्वरः।।2.74.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘उसी समय महात्मा देवराज इन्द्र सुरभि के नीचे से होकर कहीं जा रहे थे। उनके शरीर पर कामधेनु के दो बूंद सुगन्धित आँसू गिर पड़े
Show English TranslationEnglish Translation
When Indra, lord of the gods, saw those tears of holy fragrance fallen on his body he understood that the tears were shed by the venerated Kamadhenu.
ShlokaShloka 18
निरीक्षमाण श्शक्रस्तां ददर्श सुरभिं स्थिताम्।
आकाशे विष्ठितां दीनां ���ुदन्तीं भृशदुःखिताम्।।2.74.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जब इन्द्र ने ऊपर दृष्टि डाली, तब देखा आकाश में सुरभि खड़ी हैं और अत्यन्त दुःखी हो दीनभाव से रो रही हैं
Show English TranslationEnglish Translation
While looking around Indra beheld Kamadhenu in intense pain stationed in the sky, looking distressed and miserable, and wailing.
ShlokaShloka 19
तां दृष्ट्वा शोकसन्तप्तां वज्रपाणिर्यशस्विनीम्।
इन्द्रः प्राञ्जलिरुद्विग्न स्सुरराजोऽब्रवीद्वचः।।2.74.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘यशस्विनी सुरभि को शोक से संतप्त हुई देख वज्रधारी देवराज इन्द्र उद्विग्न हो उठे और हाथ जोड़कर बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
The king of the gods, Indra, wielder of thunderbolt, saw the renowned Kamadhenu consumed with grief. Alarmed, he said to her with palms joined in reverence:
ShlokaShloka 20
भयं कच्छिन्न चास्मासु कुतश्चिद्विद्यते महत्।
कुतोनिमत्तश्शोकस्ते ब्रूहि सर्वहितैषिणि।।2.74.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सबका हित चाहने वाली देवि! हमलोगों पर कहीं से कोई महान् भय तो नहीं उपस्थित हआ है? बताओ, किस कारण से तुम्हें यह शोक प्राप्त हुआ है ?
Show English TranslationEnglish Translation
'O holy cow fear not. You wish the welfare of all, Has any great calamity befallen us from any quarter? I hope not. What is the reason for your sorrow? Tell me'.
ShlokaShloka 21
एवमुक्ता तु सुरभि स्सुरराजेन धीमता।
प्रत्युवाच ततो धीरा वाक्यं वाक्यविशारदा।।2.74.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘बुद्धिमान् देवराज इन्द्र के इस प्रकार पूछने पर बोलने में चतुर और धीर स्वभाव वाली सुरभि ने उन्हें इस प्रकार उत्तर दिया-
Show English TranslationEnglish Translation
On hearing the sagacious Indra, king of the gods, Kamadhenu, proficient in speech, calmly replied:
ShlokaShloka 22
शान्तं पापं न वः किञ्चित्कुतश्चिदमराधिपः।
अहं मग्नौ तु शोचामि स्वपुत्रौ विषमे स्थितौ।।2.74.23।।
एतौ दृष्ट्वा कृशौ दीनौ सूर्यरश्मिप्रतापितौ।
बाध्यमानौ बलीवर्धौ कर्षकेण सुराधिप।।2.74.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवेश्वर! पाप शान्त हो। तुमलोगों पर कहीं से कोई भय नहीं है। मैं तो अपने इन दोनों पुत्रों को विषम अवस्था (घोर सङ्कट) में मग्न हुआ देख शोक कर रही हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
'God forbid, O Indra, lord of the Immortals no calamity has befallen you from any quarter. Only I am in trouble. I am weeping for these pair of bulls, my own sons who are in difficulty. When I see them scorched by the rays of the Sun, miserable, emaciated and weeping, beaten by a ploughman, I am immersed in grief'.
ShlokaShloka 23
ममकायात्प्रसूतौ हि दुःखितौ भारपीडितौ।
यौ दृष्ट्वा परितप्येऽहं नास्ति पुत्रसमः प्रियः।।2.74.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ये दोनों बैल अत्यन्त दुर्बल और दुःखी हैं, सूर्य की किरणों से बहुत तप गये हैं और ऊपर से वह दुष्ट किसान इन्हें पीट रहा है
Show English TranslationEnglish Translation
'These bulls were born from my body and they are oppressed by the burden. Having seen their anguish, I am extremely grieved. There is none so dear as a son'.
ShlokaShloka 24
यस्याः पुत्रसहस्रैस्तु कृत्स्नं व्याप्तमिदं जगत्।
तां दृष्ट्वा रुदतीं शक्रो न सुतान्मन्यते परम्।।2.74.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मेरे शरीर से इनकी उत्पत्ति हुई है। ये दोनों भार से पीड़ित और दुःखी हैं, इसीलिये इन्हें देखकर मैं शोक से संतप्त हो रही हूँ; क्योंकि पुत्र के समान प्रिय दूसरा कोई नहीं है’
Show English TranslationEnglish Translation
The wishfulfilling cow (Kamadhenu) had innumerable sons spread all over the world. When Indra saw that Kamadhenu too was weeping for her sons, he concluded 'there is no one greater than a son'.
ShlokaShloka 25
सदाऽप्रतिमवृत्तायाः लोकधारणकाम्यया।
श्रीमत्या गुणनित्याया स्स्वभावपरिचेष्टया।।2.74.27।।
यस्याः पुत्रसहस्राणि साऽपि शोचति कामधुक्।
किं पुनर्या विना रामं कौसल्या वर्तयिष्यति।।2.74.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिनके सहस्रों पुत्रों से यह सारा जगत् भरा हुआ है, उन्हीं कामधेनु को इस तरह रोती देख इन्द्र ने यह माना कि पुत्र से बढ़कर और कोई नहीं है।
Show English TranslationEnglish Translation
Wishing always to nourish the worlds Kamadhenu conducts herself with an unequalled character. In accordance with her nature, she has imbibed in herself eminent virtues. She is endowed with all prosperity. In spite of her thousand sons, she is weeping thus for her two bulls, what can one say of Kausalya separated from her only son Will she be her normal self again?'
ShlokaShloka 26
एकपुत्रा च साध्वी च विवत्सेयं त्वया कृता।
तस्मात्त्वं सततं दुःखं प्रेत्य चेह च लप्स्यसे।।2.74.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवेश्वर इन्द्र ने अपने शरीर पर उस पवित्र गन्धवाले अश्रुपात को देखकर देवी सुरभि को इस जगत् में सबसे श्रेष्ठ माना
Show English TranslationEnglish Translation
This pious lady is blessed with only one son and (now) has been rendered childless by you. Therefore, you shall experience grief in this world and hereafter.
ShlokaShloka 27
अहं ह्यपचितिं भ्रातुः पितुश्च सकलामिमाम्।
वर्धनं यशसश्चापि करिष्यामि न संशयः।।2.74.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिनका चरित्र समस्त प्राणियों के लिये समान रूप से हितकर और अनुपम है, जो अभीष्ट दान रूप ऐश्वर्यशक्ति से सम्पन्न, सत्यरूप प्रधान गुण से युक्त तथा लोकरक्षा की कामना से कार्य में प्रवृत्त होने वाली हैं और जिनके सहस्रों पुत्र हैं, वे कामधेनु भी जब अपने दो पुत्रों के लिये उनके स्वाभाविक चेष्टा में रत होने पर भी कष्ट पाने के कारण शोक करती हैं तब जिनके एक ही पुत्र है, वे माता कौसल्या श्रीराम के बिना कैसे जीवित रहेंगी?
Show English TranslationEnglish Translation
As for me, I shall do whatever is necessary for the atonement of the improper conduct shown towards my father and brother and for enhancement of my fame. There is no doubt about it.
ShlokaShloka 28
अनाययित्वा तनयं कौसल्याया महाबलम्।
स्वयमेव प्रवेक्ष्यामि वनं मुनिनिषेवितम्।।2.74.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिनका चरित्र समस्त प्राणियों के लिये समान रूप से हितकर और अनुपम है, जो अभीष्ट दान रूप ऐश्वर्यशक्ति से सम्पन्न, सत्यरूप प्रधान गुण से युक्त तथा लोकरक्षा की कामना से कार्य में प्रवृत्त होने वाली हैं और जिनके सहस्रों पुत्र हैं, वे कामधेनु भी जब अपने दो पुत्रों के लिये उनके स्वाभाविक चेष्टा में रत होने पर भी कष्ट पाने के कारण शोक करती हैं तब जिनके एक ही पुत्र है, वे माता कौसल्या श्रीराम के बिना कैसे जीवित रहेंगी?
Show English TranslationEnglish Translation
If I fail to bring back the mighty son of Kausalya, I shall enter the forest frequented by ascetics.
ShlokaShloka 29
न ह्यहं पापसङ्कल्पे पापे पापं त्वया कृतम्।
शक्तो धारयितुं पौरैरश्रुकण्ठै र्निरीक्षितः।।2.74.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘इकलौते बेटेवाली इन सती-साध्वी कौसल्या का तूने उनके पुत्र से बिछोह करा दिया है, इसलिये तू सदा ही इस लोक और परलोक में भी दुःख ही पायेगी
Show English TranslationEnglish Translation
O vicious one, O evilintentioned one being watched by the citizens with their throats choked with tears of grief, I cannot endure the burden of the sin committed by you.
ShlokaShloka 30
सा त्वमग्निं प्रविश वा स्वयं वा दण्डकान्विश।
रज्जुं बधान वा कण्ठे न हि तेऽन्यत्परायणम्।।2.74.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं तो यह राज्य लौटाकर भाई की पूजा करूँगा और यह सारा अन्त्येष्टिसंस्कार आदि करके पिता का भी पूर्णरूप से पूजन करूँगा तथा निःसंदेह मैं वही कर्म करूँगा, जो (तेरे दिये हुए कलङ्क को मिटाने वाला और) मेरे यश को बढ़ाने वाला हो
Show English TranslationEnglish Translation
Jump into the fire or go to Dandaka forest or hang yourself. There is no other recourse for you.
ShlokaShloka 31
अहमप्यवनीं प्राप्ते रामे सत्यपराक्रमे।
कृतकृत्यो भविष्यामि विप्रवासितकल्मषः।।2.74.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पापपूर्ण संकल्प करने वाली पापिनि! पुरवासी मनुष्य आँसू बहाते हुए अवरुद्धकण्ठ हो मुझे देखें और मैं तेरे किये हुए इस पाप का बोझ ढोता रहूँ यह मुझसे नहीं हो सकता
Show English TranslationEnglish Translation
When Rama who has truth as his prowess accepts the kingdom, I shall have accomplished my purpose at last and I shall be free from all blemishes.
ShlokaShloka 32
इति नाग इवारण्ये तोमराङ्कुशचोदितः।
पपात भुवि सङ्कृद्धो निश्श्वसन्निव पन्नगः।।2.74.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पापपूर्ण संकल्प करने वाली पापिनि! पुरवासी मनुष्य आँसू बहाते हुए अवरुद्धकण्ठ हो मुझे देखें और मैं तेरे किये हुए इस पाप का बोझ ढोता रहूँ यह मुझसे नहीं हो सकता
Show English TranslationEnglish Translation
In this way like an elephant driven by prods and goads in the forest, highly enraged Bharata hissing like a serpent dropped down on the ground.
ShlokaShloka 33
संरक्तनेत्र श्शिथिलाम्भरस्तदा विधूतसर्वाभरणः परन्तपः।
बभूव भूमौ पतितो नृपात्मजश्शचीपतेः केतुरिवोत्सवक्षये।।2.74.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अब तू जलती आग में प्रवेश कर जा, या स्वयं दण्डकारण्य में चली जा अथवा गले में रस्सी बाँधकर प्राण दे दे, इसके सिवा तेरे लिये दूसरी कोई गति नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
Prince Bharata, the scorcher of enemies, with bloodshot eyes, raiment in disarray, ornaments tossed about lay fallen on the ground like the banner of Indra (husband of Sachi) at the close of the festival of flaghoisting. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे चतुस्सप्ततितमस्सर्गः।। Thus ends the seventyfourth sarga in Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.