Ayodhya Kanda
Sarga 24: Kausalya insists on Rama to take her along with him to the forest --Rama tells her that service to one's husband is the supreme virtue--Kauslaya allows Rama to proceed.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 24
36 shlokas
ShlokaShloka 1
तं समीक्ष्य त्ववहितं पितुर्निर्देश पालने।
कौशल्या बाष्पसंरुद्धा वचो धर्मिष्ठमब्रवीत्।।2.24.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कौसल्या ने जब देखा कि श्रीराम ने पिता की आज्ञा के पालन का ही दृढ़ निश्चय कर लिया है, तब वे आँसुओं से सैंधी हुई गद्गद वाणी में धर्मात्मा श्रीराम से इस प्रकार बोलीं-
Show English TranslationEnglish Translation
Having perceived that Rama was determined to carry out his father's command, Kausalya with her throat choked with tears said these words of piety:
ShlokaShloka 2
अदृष्टदुःखो धर्मात्मा सर्वभूतप्रियंवदः।
मयि जातो दशरथात्कथमुञ्छेन वर्तयेत्।।2.24.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हाय! जिसने जीवन में कभी दुःख नहीं देखा है, जो समस्त प्राणियों से सदा प्रिय वचन बोलता है, जिसका जन्म महाराज दशरथ से मेरे द्वारा हुआ है,वह मेरा धर्मात्मा पुत्र उञ्छवृत्ति से-खेत में गिरे हुए अनाज के एक-एक दाने को बीनकर कैसे जीवन निर्वाह कर सकेगा?
Show English TranslationEnglish Translation
How will this righteous Rama, born to me through Dasaratha, who speaks pleasantly to all, and who has not experienced any sorrow before live on the grains gleaned?
ShlokaShloka 3
यस्य भृत्याश्च दासाश्च मृष्टान्यन्नानि भुञ्जते।
कथं स भोक्ष्यतेऽनाथो वने मूलफलान्ययम्।।2.24.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जिनके भृत्य और दास भी शुद्ध, स्वादिष्ट अन्न खाते हैं, वे ही श्रीराम वन में फल-मूल का आहार कैसे करेंगे?
Show English TranslationEnglish Translation
How will Rama live on roots and fruits in the forest hereafter when his servants and attendants enjoy delicious food (here)?
ShlokaShloka 4
कः एतच्छ्रद्दधेच्छ्रुत्वा कस्य वा न भवेद्भयम्।
गुणवान्दयितो राज्ञा राघवो यद्विवास्यते।।2.24.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जो सद्गुणसम्पन्न और महाराज दशरथ के प्रिय हैं, उन्हीं ककुत्स्थ-कुल-भूषण श्रीराम को जो वनवास दिया जा रहा है, इसे सुनकर कौन इस पर विश्वास करेगा? अथवा ऐसी बात सुनकर किसको भय नहीं होगा?
Show English TranslationEnglish Translation
Who will believe that the virtuous and affectionate scion of the Raghus is exiled this way by the king? Who will not tremble in fear to hear this?
ShlokaShloka 5
नूनं तु बलवान् लोके कृतान्तस्सर्वमादिशन्।
लोके रामाभिरामस्त्वं वनं यत्र गमिष्यसि।।2.24.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम! निश्चय ही इस जगत् में दैव सबसे बड़ा बलवान् है। उसकी आज्ञा सबके ऊपर चलती है वही सबको सुख-दुःख से संयुक्त करता है; क्योंकि उसी के प्रभाव में आकर तुम्हारे-जैसा लोकप्रिय मनुष्य भी वन में जाने को उद्यत है
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama if you, being the delight of the world, are (ordered) to go to the forest, it has to be said certainly that destiny which rules everything is allpowerful.
ShlokaShloka 6
अयं तु मामात्मभव स्तवादर्शनमारुतः।
विलापदुःखसमिधो रुदिताश्रुहुताहुतिः।।2.24.6।।
चिन्ताबाष्पमहाधूमस्तवागमनचित्तजः।
कर्शयित्वा भृशं पुत्र निश्वासायाससम्भवः।।2.24.7।।
त्वया विहीनामिह मां शोकाग्निरतुलो महान्।
प्रधक्ष्यति यथा कक्षं चित्रभानुर्हिमात्यये।।2.24.8।।
Show English TranslationEnglish Translation
After your departure, O son, an incomparably huge fire of grief with sighs of exhaustion will burst from my body, fanned by the wind of your absence and fuelled by lamentation and affliction. My wailing tears will be the oblations. My anxiety will be the great smoke rising vapour. This fire of grief will leave me very much emaciated and burn me like fire burns a forest of dead trees or a bunch of dry grass in summer.
ShlokaShloka 7
कथं हि धेनु स्स्वं वत्सं गच्छन्तं नानुगच्छति।
अहं त्वाऽनुगमिष्यामि यत्र पुत्र गमिष्यसि।।2.24.9.।।
Show English TranslationEnglish Translation
I shall follow you wherever you go, my son, like a cow following its calf. How is it possible for a cow not to follow its wandering calf?
ShlokaShloka 8
तथा निगदितं मात्रा तद्वाक्यं पुरुषर्षभः।
श्रुत्वा रामोऽब्रवीद्वाक्यं मातरं भृशदुःखिताम्।।2.24.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
परंतु बेटा! तुमसे बिछुड़ जाने पर यहाँ मुझे शोक की अनुपम एवं बहुत बढ़ी हुई आग उसी तरह जलाकर भस्म कर डालेगी, जैसे ग्रीष्मऋतु में दावानल सूखी लकड़ियों और घास-फूस को जला डालता है। शोक की यह आग मेरे अपने ही मन में प्रकट हुई है। तुम्हें न देख पाने की सम्भावना ही वायु बनकर इस अग्नि को उद्दीप्त कर रही है। विलाप जनित दुःख ही इसमें ईंधन का काम कर रहे। हैं। रोने से जो अश्रुपात होते हैं, वे ही मानो इसमें दी हुई घी की आहुति हैं। चिन्ता के कारण जो गरम-गरम उच्छ्वास उठ रहा है, वही इसका महान् धूम है। तुम दूर देश में जाकर फिर किस तरह आओगे इस प्रकार की चिंता ही इस शोकाग्नि को जन्म दे रही है। साँस लेने का जो प्रयत्न है, उसी से इस आग की प्रतिक्षण वृद्धि हो रही है। तुम्हीं इसे बुझाने के लिये जल हो तुम्हारे बिना यह आग मुझे अधिक सुखाकर जला डालेगी
Show English TranslationEnglish Translation
At these words of his mother who was deeply afflicted Rama, best among men replied:
ShlokaShloka 9
कैकेय्या वञ्चितो राजा मयि चारण्यमाश्रिते।
भवत्या च परित्यक्तो न नूनं वर्तयिष्यति।।2.24.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वत्स! धेनु आगे जाते हुए अपने बछड़े के पीछे पीछे कैसे चली जाती है, उसी प्रकार मैं भी तुम जहाँ भी जाओगे, तुम्हारे पीछे-पीछे चली चलूँगी’
Show English TranslationEnglish Translation
The king was deceived by Kaikeyi. If you also desert him after I have gone to the forest, surely he will not live.
ShlokaShloka 10
भर्तुः किल परित्यागो नृशंसः केवलं स्त्रियाः।
स भवत्या न कर्तव्यो मनसाऽपि विगर्हितः।।2.24.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
माता कौसल्या ने जैसे जो कुछ कहा, उस वचन को सुनकर पुरुषोत्तम श्रीराम ने अत्यन्त दुःख में डूबी हुई अपनी माँ से पुनः इस प्रकार कहा-॥१०॥
Show English TranslationEnglish Translation
For a woman, to desert her husband is a cruel act. You must not do that which is contemptible even to think.
ShlokaShloka 11
यावज्जीवति काकुत्स्थः पिता मे जगतीपतिः।
शुश्रूषा क्रियतां तावत्सहि धर्मस्सनातनः।।2.24.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
माँ! कैकेयी ने राजा के साथ धोखा किया है। इधर मैं वन को चला जा रहा हूँ। इस दशा में यदि तुम भी उनका परित्याग कर दोगी तो निश्चय ही वे जीवित नहीं रह सकेंगे
Show English TranslationEnglish Translation
As long as the king, my father, the lord of the earth, a descendant of Kakutshta lives, you shall serve him. This is eternal virtue (in a woman).
ShlokaShloka 12
एवमुक्ता तु रामेण कौशल्या शुभदर्शना।
तथेत्युवाच सुप्रीता राममक्लिष्टकारिणम्।।2.24.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पति का परित्याग नारी के लिये बड़ा ही क्रूरतापूर्ण कर्म है। सत्पुरुषों ने इसकी बड़ी निन्दा की है; अतः तुम्हें तो ऐसी बात कभी मन में भी नहीं लानी चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
At these words of Rama, unshakable in action, auspiciouslooking Kausalya, exceedingly pleased said 'Be it so'.
ShlokaShloka 13
एवमुक्तस्तु वचनं रामो धर्मभृतां वरः।
भूयस्तामब्रवीद्वाक्यं मातरं भृशदुःखिताम्।।2.24.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मेरे पिता ककुत्स्थकुल-भूषण महाराज दशरथ जबतक जीवित हैं, तबतक तुम उन्हीं की सेवा करो। पति की सेवा ही स्त्री के लिये सनातन धर्म है’
Show English TranslationEnglish Translation
Thus addressed, Rama, the foremost among upholders of righteousness, said to his mother who was in deep grief:
ShlokaShloka 14
मया चैव भवत्या च कर्तव्यं वचनं पितुः।
राजा भर्ता गुरु श्श्रेष्ठस्सर्वेषामीश्वरः प्रभुः।।2.24.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम के ऐसा कहने पर शुभ कर्मो पर दृष्टि रखने वाली देवी कौसल्या ने अत्यन्त प्रसन्न होकर अनायास ही महान् कर्म करने वाले श्रीराम से कहा- ’अच्छा बेटा! ऐसा ही करूँगी’
Show English TranslationEnglish Translation
You and I should obey father's words. He is the king, supporter, preceptor, the best (among men) and lord and master of all of us.
ShlokaShloka 15
इमानि तु महारण्ये विहृत्य नव पञ्च च।
वर्षाणि परमप्रीतः स्थास्यामि वचने तव।।2.24.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
माँ के इस प्रकार स्वीकृतिसूचक बात कहने पर धर्मात्माओं में श्रेष्ठ श्रीराम ने अत्यन्त दुःख में पड़ी हुई अपनी माता से पुनः इस प्रकार कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
Roaming the wild forest for fourteen years I shall abide by your words with supreme pleasure.
ShlokaShloka 16
एवमुक्ता प्रियं पुत्रं बाष्पपूर्णानना तदा।
उवाच परमार्ता तु कौशल्या पुत्रवत्सला।।2.24.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
माँ! पिताजी की आज्ञा का पालन करना मेरा और तुम्हारा- दोनों का कर्तव्य है; क्योंकि राजा हम सब लोगों के स्वामी, श्रेष्ठ गुरु, ईश्वर एवं प्रभु हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Thus addressed by Rama, the affectionate Kausalya, deeply distressed, her eyes filled with tears, said to her beloved son:
ShlokaShloka 17
आसां राम सपत्नीनां वस्तुं मध्ये न मे क्षमम्।
नय मामपि काकुत्स्थ वनं वन्यां मृगीं यथा।।2.24.19।।
यदि ते गमने बुद्धिः कृता पितुरपेक्षया।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इन चौदह वर्षों तक मैं विशाल वन में घूम-फिरकर लौट आऊँगा और बड़े प्रेम से तुम्हारी आज्ञा का पालन करता रहूँगा’
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama, I am not able to live in the midst of these cowives. O descendant of Kakutstha, if you have resolved to go to the forest as per the wishes of your father take mea wild deeralong with you into the forest.
ShlokaShloka 18
तां तथा रुदतीं रामो रुदन्वचनमब्रवीत्।।2.24.20।।
जीवन्त्या हि स्त्रिया भर्ता दैवतं प्रभुरेव च
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनके ऐसा कहने पर पुत्रवत्सला कौसल्या के मुखपर पुनः आँसुओं की धारा बह चली। वे उस समय अत्यन्त आर्त होकर अपने प्रिय पुत्र से बोलीं–
Show English TranslationEnglish Translation
Adding his tears to his mother's who was wailing Rama said As long as a woman lives, her husband is her god and also her lord (master).
ShlokaShloka 19
भवत्या मम चैवाद्य राजा प्रभवति प्रभुः।
न ह्यनाथा वयं राज्ञा लोकनाथेन धीमता।।2.24.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बेटा राम! अब मुझसे इन सौतों के बीच में नहीं रहा जायगा। काकुत्स्थ! यदि पिता की आज्ञा का पालन करने की इच्छा से तुमने वन में जाने का ही निश्चय किया है तो मुझे भी वनवासिनी हरिणी की भाँति वन में ही ले चलो’॥१९ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
The powerful king has authority over you as well as over me. As long as he is the sagacious lord of the entire world, how can we be without a master?
ShlokaShloka 20
भरतश्चापि धर्मात्मा सर्वभूतप्रियंवदः।
भवतीमनुवर्तेत स हि धर्मरतस्सदा।।2.24.22।।
Show English TranslationEnglish Translation
Bharata, who is virtuous and speaks pleasantly to all beings and who is always attached to righteousness will surely remain obedient to you.
ShlokaShloka 21
यथा मयि तु निष्क्रान्ते पुत्रशोकेन पार्थिवः।
श्रमं नावाप्नुयात्किञ्चिदप्रमत्ता तथा कुरु।।2.24.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
यह कहकर माता कौसल्या रोने लगीं। उन्हें उस तरह रोती देख श्रीराम भी रो पड़े और उन्हें सान्त्वना देते हुए बोले- ’माँ! स्त्री के जीते-जी उसका पति ही उसके लिये देवता और ईश्वर के समान है। महाराज तुम्हारे और मेरे दोनों के प्रभु हैं
Show English TranslationEnglish Translation
After my departure, you must see that the king is not overpowered by grief for his son and struggles as little as possible.
ShlokaShloka 22
दारुणश्चाप्ययं शोको यथैनं न विनाशयेत्।
राज्ञो वृद्धस्य सततं हितं चर समाहिता।।2.24.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जबतक बुद्धिमान् जगदीश्वर महाराज दशरथ जीवित हैं, तब तक हमें अपने को अनाथ नहीं समझना चाहिये। भरत भी बड़े धर्मात्मा हैं। वे समस्त प्राणियों के प्रति प्रिय वचन बोलने वाले और सदा ही धर्म में तत्पर रहने वाले हैं; अतः वे तुम्हारा अनुसरण- तुम्हारी सेवा करेंगे॥२२ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
See that the old king does not succumb to this terrible grief. Serve him with a composed mind.
ShlokaShloka 23
व्रतोपवासनिरता या नारी परमोत्तमा।
भर्तारं नानुवर्तेत सा तु पापगतिर्भवेत्।।2.24.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मेरे चले जाने पर जिस तरह भी महाराज को पुत्रशोक के कारण कोई विशेष कष्ट न हो, तुम सावधानी के साथ वैसा ही प्रयत्न करना॥२३ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
A woman may be highly pious engaged in vows and fastings, but if she does not follow her husband, she will be condemned to hell.
ShlokaShloka 24
भर्तु श्शुश्रूषया नारी लभते स्वर्गमुत्तमम्।
अपि या निर्नमस्कारा निवृत्ता देवपूजनात्।।2.24.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कहीं ऐसा न हो कि यह दारुण शोक इनकी जीवनलीला ही समाप्त कर डाले। जैसे भी सम्भव हो, तुम सदा सावधान रहकर बूढ़े महाराज के हितसाधन में लगी रहना॥२४ १/२॥ व्रतोपवासनिरता या नारी परमोत्तमा॥२५॥ भर्तारं नानुवर्तेत सा च पापगतिर्भवेत्। भावार्थ :- उत्कृष्ट गुण और जाति आदि की दृष्टि से परम उत्तम तथा व्रत-उपवास में तत्पर होकर भी जो नारी पति की सेवा नहीं करती है, उसे पापियों को मिलने वाली गति (नरक आदि)- की प्राप्ति होती है॥२५ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
A woman who serves her husband will attain the highest heaven even if she pays no homage to gods and abstains from worshipping them.
ShlokaShloka 25
शुश्रूषामेव कुर्वीत भर��तुः प्रियहिते रता।
एष धर्मः पुरा दृष्टो लोके वेदे श्रुतः स्मृतः।।2.24.27।।
Show English TranslationEnglish Translation
A wife who serves her husband and who is engaged in doing good to him is righteous. This dharma exists in this world since ancient times, declared in the Vedas and the smritis.
ShlokaShloka 26
अग्निकार्येषु च सदा सुमनोभिश्च देवताः।
पूज्यास्ते मत्कृते देवि बाह्मणाश्चैव सुव्रताः।।2.24.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जो अन्यान्य देवताओं की वन्दना और पूजा से दूर रहती है, वह नारी भी केवल पति की सेवामात्र से उत्तम स्वर्गलोक को प्राप्त कर लेती है॥२६ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
For my sake, O devi worship the firegod with offerings of oblations and flowers, and brahmins who are true to religious vows.
ShlokaShloka 27
एवं कालं प्रतीक्षस्व ममागमनकाङ्क्षिणी।
नियता नियताहारा भर्तृशुश्रूषणे रता।।2.24.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
अतः नारी को चाहिये कि वह पति के प्रिय एवं हितसाधन में तत्पर रहकर सदा उसकी सेवा ही करे, यही स्त्री का वेद और लोक में प्रसिद्ध नित्य (सनातन) धर्म है। इसी का श्रुतियों और स्मृतियों में भी वर्णन है॥२७ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
Looking forward to my return, spend your time this way with moderate intake, a mind under control and a life devoted to the service of your husband.
ShlokaShloka 28
प्राप्स्यसे परमं कामं मयि प्रत्यागते सति।
यदि धर्मभृतां श्रेष्ठो धारयिष्यति जीवितम्।।2.24.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
देवि! तुम्हें मेरी मङ्गल-कामना से सदा अग्निहोत्र के अवसरों पर पुष्पों से देवताओं का तथा सत्कारपूर्वक ब्राह्मणों का भी पूजन करते रहना चाहिये॥२८ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
If my father, who is the best among the upholders of righteousness, survives till I come back, you will have your highest desires fulfilled.
ShlokaShloka 29
एवमुक्ता तु रामेण बाष्पपर्याकुलेक्षणा।
कौशल्या पुत्रशोकार्ता रामं वचनमब्रवीत्।।2.24.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार तुम नियमित आहार करके नियमों का पालन करती हुई स्वामी की सेवा में लगी रहो और मेरे आगमन की इच्छा रखकर समय की प्रतीक्षा करो॥२९ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
To these words of Rama, Kausalya, distressed with grief for her son, replied with her eyes filled with tears:
ShlokaShloka 30
गमने सुकृतां बुद्धिं न ते शक्नोमि पुत्रक।
विनिवर्तयितुं वीर नूनं कालो दुरत्ययः।।2.24.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
यदि धर्मात्माओं में श्रेष्ठ महाराज जीवित रहेंगे तो मेरे लौट आने पर तुम्हारी भी शुभ कामना पूर्ण होगी’॥३० १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
I am unable to dissuade you, O my brave son, from your firm resolve to go to the forest. It is surely difficult (for me) to bide time.
ShlokaShloka 31
गच्छ पुत्र त्वमेकाग्रो भद्रं तेऽस्तु सदा विभुः।
पुनस्त्वयि निवृत्ते तु भविष्यामि गतव्यथा।।2.24.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम के ऐसा कहने पर कौसल्या के नेत्रों में आँसू छलक आये। वे पुत्रशोक से पीड़ित होकर श्रीरामचन्द्रजी से बोलीं-॥३१ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
Go with a steadfast mind, O my son May god be gracious. Only with your return, I shall be relieved of my suffering.
ShlokaShloka 32
प्रत्यागते महाभागे कृतार्थे चरितव्रते।
पितुरानृण्यतां प्राप्ते त्वयि लप्स्ये परं सुखम्।।2.24.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बेटा! मैं तुम्हारे वन में जाने के निश्चित विचार को नहीं पलट सकती। वीर! निश्चय ही काल की आज्ञा का उल्लङ्घन करना अत्यन्त कठिन है॥३२ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O reverend one, when you come back after having accomplished your purpose, performed your vows and acquitted yourself of the debt you owe your father, I shall attain supreme happiness.
ShlokaShloka 33
कृतान्तस्य गतिः पुत्र दुर्विभाव्या सदा भुवि।
यस्त्वां सञ्चोदयति मे वच आच्छिद्य राघव।।2.24.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सामर्थ्यशाली पुत्र! अब तुम निश्चिन्त होकर वन को जाओ, तुम्हारा सदा ही कल्याण हो। जब फिर तुम वन से लौट आओगे, उस समय मेरे सारे क्लेश-सब संताप दूर हो जायेंगे॥३३ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama inconceivable is the course of destiny which is inciting you to go to the forest disregarding my words.
ShlokaShloka 34
गच्छेदानीं महाबाहो क्षेमेण पुनरागतः।
नन्दयिष्यसि मां पुत्र साम्ना वाक्येन चारुणा।।2.24.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बेटा! जब तुम वनवास का महान् व्रत पूर्ण करके कृतार्थ एवं महान् सौभाग्यशाली होकर लौट आओगे और ऐसा करके पिता के ऋण से उऋण हो जाओगे, तभी मैं उत्तम सुख की नींद सो सकूँगी
Show English TranslationEnglish Translation
Go now, O my mightyarmed son and come back safe. And on your return, delight me with your sweet, gentle utterances.
ShlokaShloka 35
अपीदानीं स कालस्स्याद्वनात्प्रत्यागतं पुनः।
यत्त्वां पुत्रक पश्येयं जटावल्कलधारिणम्।।2.24.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बेटा रघुनन्दन! इस भूतल पर दैव की गति को समझना बहुत ही कठिन है, जो मेरी बात काटकर तुम्हें वन जाने के लिये प्रेरित कर रहा है
Show English TranslationEnglish Translation
O my dear child, how pleasing would it be, if today were to be the day of your return from the forest when I can see you wearing matted hair and robes of bark
ShlokaShloka 36
तथा हि रामं वनवासनिश्चितं
समीक्ष्य देवी परमेण चेतसा।
उवाच रामं शुभलक्षणं वचो
बभूव च स्वस्त्ययनाभिकाङ्क्षिणी।।2.24.38।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बेटा! महाबाहो! इस समय जाओ, फिर कुशलपूर्वक लौटकर सान्त्वना भरे मधुर एवं मनोहर वचनोंसे मुझे आनन्दित करना
Show English TranslationEnglish Translation
Seeing Rama full of auspicious qualities resolved to go to the forest and having spoken to him with the fullness of her heart, Devi Kausalya now braced herself up to perform ceremonies in the interest of Rama's wellbeing. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे चतुर्विंशस्सर्गः।। Thus ends the twentyfourth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.