Ayodhya Kanda
Sarga 13: Dasaratha tries to appease queen Kaikeyi.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 13
26 shlokas
ShlokaShloka 1
अतदर्हं महाराजं शयानमतथोचितम्।
ययातिमिव पुण्यान्ते देवलोकात्परिच्युतम्।।2.13.1।।
अनर्थरूपा सिद्धार्था ह्यभीता भयदर्शिनी।
पुनराकारयामास तमेव वरमङ्गना।।2.13.2।।
Show English TranslationEnglish Translation
The maharaja lying on the floor resembled (king) Yayati fallen from heaven after his merits (earned earlier) were exhausted. He neither deserved nor was accustomed to such (humiliating) treatment. Fearless Kaikeyi ,the incarnate of misfortune having accomplished her purpose, displyaing feigned fear, urged the king again (without inhibition), about the boons:
ShlokaShloka 2
अतदर्हं महाराजं शयानमतथोचितम्।
ययातिमिव पुण्यान्ते देवलोकात्परिच्युतम्।।2.13.1।।
अनर्थरूपा सिद्धार्था ह्यभीता भयदर्शिनी।
पुनराकारयामास तमेव वरमङ्गना।।2.13.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महाराज दशरथ उस अयोग्य और अनुचित अवस्था में पृथ्वी पर पड़े थे। उस समय वे पुण्य समाप्त होने पर देवलोक से भ्रष्ट हुए राजा ययाति के समान जान पड़ते थे। उनकी वैसी दशा देख अनर्थ की साक्षात् मूर्ति कैकेयी, जिसका प्रयोजन अभी तक सिद्ध नहीं हुआ था, जो लोकापवाद का भय छोड़ चुकी थी और श्रीराम से भरत के लिये भय देखती थी, पुनः उसी वर के लिये राजा को सम्बोधित करके कहने लगी-
Show English TranslationEnglish Translation
The maharaja lying on the floor resembled (king) Yayati fallen from heaven after his merits (earned earlier) were exhausted. He neither deserved nor was accustomed to such (humiliating) treatment. Fearless Kaikeyi ,the incarnate of misfortune having accomplished her purpose, displyaing feigned fear, urged the king again (without inhibition), about the boons:
ShlokaShloka 3
त्वं कत्थसे महाराज सत्यवादी दृढव्रतः।
मम चेमं वरं कस्माद्विधारयितुमिच्छसि।।2.13.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘महाराज! आप तो डींग मारा करते थे कि मैं बड़ा सत्यवादी और दृढ़प्रतिज्ञ हूँ, फिर आप मेरे इस वरदान को क्यों हजम कर जाना चाहते हैं ?’
Show English TranslationEnglish Translation
O great king you used to boast that you always speak the truth and are steadfast in your vows. Why are you now seeking to avoid granting me this boon?
ShlokaShloka 4
एवमुक्तस्तु कैकेय्या राजा दशरथस्तदा।
प्रत्युवाच ततः क्रुद्धो मुहूर्तं विह्वलन्निव।।2.13.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कैकेयी के ऐसा कहने पर राजा दशरथ दो घड़ी तक व्याकुलकी-सी अवस्था में रहे। तत्पश्चात् कुपित होकर उसे इस प्रकार उत्तर देने लगे
Show English TranslationEnglish Translation
Thus addressed by Kaikeyi, king Dasaratha flew into a temper for a while, and then as if in a state of delirium, replied:
ShlokaShloka 5
मृते मयि गते रामे वनं मनुजपुङ्गवे।
हन्तानार्ये ममामित्रे सकामा सुखिनी भव।।2.13.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ओ नीच! तू मेरी शत्रु है। नरश्रेष्ठ श्रीराम के वन में चले जाने पर जब मेरी मृत्यु हो जायगी, उस समय तू सफल मनोरथ होकर सुख से रहना
Show English TranslationEnglish Translation
Alas O ignoble woman, my enemy, your desire would be fulfilled after Rama, the foremost among men is exiled and I am dead. You will be happy thereafter
ShlokaShloka 6
स्वर्गेऽपि खलु रामस्य कुशलं दैवतैरहम्।
प्रत्यादेशादभिहितं धारयिष्ये कथं बत।।2.13.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘हाय! स्वर्ग में भी जब देवता मुझसे श्रीराम का कुशल समाचार पूछेगे, उस समय मैं उन्हें क्या उत्तर दूंगा? यदि कहूँ, उन्हें वन में भेज दिया तो उसके बाद वे लोग जो मेरे प्रति धिक्कारपूर्ण बात कहेंगे, उसे कैसे सह सकूँगा? इसके लिये मुझे बड़ा खेद है
Show English TranslationEnglish Translation
Even in heaven when the gods enquire about the welfare of Rama how will I convince them about his banishment repudiating the fact? What a catastrophe
ShlokaShloka 7
कैकेय्याः प्रियकामेन रामः प्रव्राजितो मया।
यदि सत्यं ब्रवीम्येतत्तदसत्यं भविष्यति।।2.13.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कैकेयी का प्रिय करने की इच्छा से उसके माँगे हुए वरदान के अनुसार मैंने श्रीराम को वन में भेज दिया, यदि ऐसा कहूँ और इसे सत्य बताऊँ तो मेरी वह पहली बात असत्य हो जायगी, जिसके द्वारा मैंने राम को राज्य देने का आश्वासन दिया है
Show English TranslationEnglish Translation
If I tell the truth, 'To please Kaikeyi I have sent Rama to the forest', none will believe it and will consider it untruth.
ShlokaShloka 8
अपुत्रेण मया पुत्रश्श्रमेण महता महान्।
रामो लब्धो महाबाहु स्सकथं त्यज्यते मया।।2.13.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं पहले पुत्रहीन था, फिर महान् परिश्रम करके मैंने जिन महातेजस्वी महापुरुष श्रीराम को पुत्र रूप में प्राप्त किया है, उनका मेरे द्वारा त्याग कैसे किया जा सकता है?
Show English TranslationEnglish Translation
When I was issueless, I obtained mighty and valiant Rama with great effort as a son. How can I banish him?
ShlokaShloka 9
शूरश्च कृतविद्यश्च जितक्रोधो क्षमापरः।
कथं कमलपत्राक्षो मया रामो विवास्यते।।2.13.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो शूरवीर, विद्वान्, क्रोधको जीतने वाले और क्षमापरायण हैं, उन कमलनयन श्रीराम को मैं देश निकाला कैसे दे सकता हूँ?
Show English TranslationEnglish Translation
How can I exile Rama, whose eyes resemble lotus petals, who is learned, who has subdued his anger and who is always full of forgiveness?
ShlokaShloka 10
कथमिन्दीवरश्यामं दीर्घबाहुं महाबलम्।
अभिराममहं रामं प्रेषयिष्यामि दण्डकान्।।2.13.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जिनकी अङ्गकान्ति नीलकमल के समान श्याम है, भुजाएँ विशाल और बल महान् हैं, उन नयनाभिराम श्रीराम को मैं दण्डक वन में कैसे भेज सकूँगा?
Show English TranslationEnglish Translation
Rama with a charming personality has a complexion like the blue lotus. He has long arms (with immense strength). How can I banish him to Dandaka forest?
ShlokaShloka 11
सुखानामुचितस्यैव दुःखैरनुचितस्य च।
दुखं नामानुपश्येयं कथं रामस्य धीमतः।।2.13.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो सदा सुख भोगने के ही योग्य हैं, कदापि दुःख भोगने के योग्य नहीं हैं, उन बुद्धिमान् श्रीराम को दुःख उठाते मैं कैसे देख सकता हूँ?
Show English TranslationEnglish Translation
Rama deserves happiness not suffering. How can I bear to see such a sagacious Rama undergoing distress?
ShlokaShloka 12
यदि दुःखमकृत्वाऽद्य मम संक्रमणं भवेत्।
अदुःखार्हस्य रामस्य तत स्सुखमवाप्नुयाम्।।2.13.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो दुःख भोगने के योग्य नहीं हैं, उन श्रीराम को यह वनवास का दुःख दिये बिना ही यदि मैं इस संसार से विदा हो जाता तो मुझे बड़ा सुख मिलता
Show English TranslationEnglish Translation
If death comes to me right now I shall be very happy because I will not have to inflict suffering on Rama who does not deserve it.
ShlokaShloka 13
नृशंसे पापसङ्कल्पे रामं सत्यपराक्रमम्।
किं विप्रियेण कैकेयि प्रियं योजयसे मम।।2.13.13।।
अकीर्तिरतुला लोके ध्रुवं परिभवश्च मे।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ओ पापपूर्ण विचार रखने वाली पाषाणहृदया कैकेयि! सत्यपराक्रमी श्रीराम मुझे बहुत प्रिय हैं, तू मुझसे उनका विछोह क्यों करा रही है? अरी! ऐसा करने से निश्चय ही संसार में तेरी वह अपकीर्ति फैलेगी, जिसकी कहीं तुलना नहीं है’॥१३ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O cruel, malevolent Kaikeyi, why do you propose such a harmful act against Rama who has truth as his prowess and who is so dear to me? Certainly, you will get unparalleled infamy and disgrace in this world.
ShlokaShloka 14
तथा विलपतस्तस्य परिभ्रमितचेतसः।।2.13.14।।
अस्तमभ्यगमत्सूर्यो रजनी चाभ्यवर्तत।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार विलाप करते-करते राजा दशरथ का चित्त अत्यन्त व्याकुल हो उठा। इतने में ही सूर्यदेव अस्ताचल को चले गये और प्रदोषकाल आ पहुँचा॥१४ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
While Dasaratha was thus lamenting with a distracted mind, the Sun set and night fell.
ShlokaShloka 15
सा त्रियामा तथार्त्तस्य चन्द्रमण्डलमण्डिता।।2.13.15।।
राज्ञो विलपमानस्य न व्यभासत शर्वरी।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वह तीन पहरोंवाली रात यद्यपि चन्द्रमण्डलकी चारुचन्द्रिकासे आलोकित हो रही थी, तो भी उस समय आर्त होकर विलाप करते हुए राजा दशरथके लिये प्रकाश या उल्लास न दे सकी॥१५ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
For the king who was in deep anguish and in tears the night appeared dark even though it was adorned with the lunar orb.
ShlokaShloka 16
तथैवोष्णं विनिश्वस्य वृद्धो दशरथो नृपः।।2.13.16।।
विललापार्तवद्युखं गगनासक्तलोचनः।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बूढ़े राजा दशरथ निरन्तर गरम उच्छ्वास लेते हुए आकाश की ओर दृष्टि लगाये आर्त की भाँति दुःखपूर्ण विलाप करने लगे-॥१६ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
The old king Dasaratha, heaving hot sighs, started lamenting pitiably fixing his gaze at the sky like the sick:
ShlokaShloka 17
न प्रभातं त्वयेच्छामि निशे नक्षत्रभूषणे।।2.13.17।।
क्रियतां मे दया भद्रे मयाऽयं रचितोऽञ्जलिः।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘नक्षत्रमालाओं से अलंकृत कल्याणमयी रात्रिदेवि! मैं नहीं चाहता कि तुम्हारे द्वारा प्रभात-काल लाया जाय। मुझपर दया करो मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़ता हूँ॥१७ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
'O auspiciouslooking Night adorned with stars, I do not wish to see the dawn. O gentle night, be kind to me I pray with folded hands'.
ShlokaShloka 18
अथवा गम्यतां शीघ्रं नाहमिच्छामि निर्घृणाम्।।2.13.18।।
नृशंसां कैकयीं द्रष्टुं यत्कृते व्यसनं महत्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘अथवा शीघ्र बीत जाओ; क्योंकि जिसके कारण मुझे भारी संकट प्राप्त हुआ है, उस निर्दय और क्रूर कैकेयी को अब मैं नहीं देखना चाहता’॥१८ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
'Or, pass off quickly. I do not want to see this merciless, malicious Kaikeyi who is the cause of this great misfortune'.
ShlokaShloka 19
एवमुक्त्वा ततो राजा कैकेयीं संयताञ्जलिः।।2.13.19।।
प्रसादयामास पुनः कैकेयीं चेदमब्रवीत्।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
कैकेयी से ऐसा कहकर राजधर्म के ज्ञाता राजा दशरथ ने पुनः हाथ जोड़कर उसे मनाने या प्रसन्न करने की चेष्टा आरम्भ की-॥१९ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
Having said this, the king spoke again with folded hands to Kaikeyi in order to appease her:
ShlokaShloka 20
साधु वृत्तस्य दीनस्य त्वद्गतस्य गतायुषः।।2.1.20।।
प्रसादः क्रियतां देवि भद्रे राज्ञो विशेषतः।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘कल्याणमयी देवि! जो सदाचारी, दीन, तेरे आश्रित, गतायु (मरणासन्न) और विशेषतः राजा है- ऐसे मुझ दशरथ पर कृपा कर॥२० १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O gentle queen, I am an old man and my life is almost over. I am a wretch devoted to you. I am a man of good conduct. Do me this favour especially as I am king.
ShlokaShloka 21
शून्ये न खलु सुश्रोणि मयेदं समुदाहृतम्।।2.13.21।।
कुरु साधु प्रसादं मे बाले सहृदया ह्यसि।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सुन्दर कटिप्रदेश वाली केकयनन्दिनि! मैंने जो यह श्रीराम को राज्य देने की बात कही है, वह किसी सूनेघर में नहीं, भरी सभा में घोषित की है, अतः बाले! तूबड़ी सहृदय है; इसलिये मुझ पर भलीभाँति कृपा कर (जिससे सभासदों द्वारा मेरा उपहास न हो)॥२१ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O lady with fair hips, I hope whatever I have said has not been a cry in the (empty) sky. O young lady show me this favour. Surely you are kindhearted.
ShlokaShloka 22
प्रसीद देवि रामोमेत्वद्दत्तं राज्यमव्यम्।।2.13.22।।
लभतामसितापाङ्गे यशः परमवाप्नु हि।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवि! प्रसन्न हो जा। कजरारे नेत्रप्रान्तवाली प्रिये! मेरे श्रीराम तेरे ही दिये हुए इस अक्षय राज्य को प्राप्त करें, इससे तुझे उत्तम यश की प्राप्ति होगी॥२२ १/२॥
Show English TranslationEnglish Translation
O queen with beautiful, dark eyelashes, show pity on me. Let Rama receive this unbounded kingdom through you and you acquire fame.
ShlokaShloka 23
मम रामस्य लोकस्य गुरूणां भरतस्य च।।2.13.23।।
प्रियमेतद्गुरुश्रोणि कुरु चारुमुखेक्षणे
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पृथुल नितम्बवाली देवि! सुमुखि! सुलोचने! यह प्रस्ताव मुझको, श्रीराम को, समस्त प्रजावर्ग को, गुरुजनों को तथा भरत को भी प्रिय होगा, अतः इसे पूर्ण कर’
Show English TranslationEnglish Translation
O lady with heavy hips, charming eyes and a beautiful face, do this favour to me, to Rama, to the world, to all the preceptors and to Bharata too.
ShlokaShloka 24
विशुद्धभावस्य सुदुष्टभावा
ताम्रेक्षणस्याश्रुकलस्य राज्ञः।
श्रुत्वा विचित्रं करुणं विलापं
भर्तुर्नृशंसा न चकार वाक्यम्।।2.13.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
राजा के हृदय का भाव अत्यन्त शुद्ध था, उनके आँसूभरे नेत्र लाल हो गये थे और वे दीनभाव से विचित्र करुणाजनक विलाप कर रहे थे, किंतु मन में दूषित विचार रखनेवाली निष्ठुर कैकेयी ने पति के उस विलाप को सुनकर भी उनकी आज्ञा का पालन नहीं किया
Show English TranslationEnglish Translation
The king with a clean heart, whose eyes had been rendered red with weeping wailed piteously. Even after hearing it, that malicious woman full of wicked thoughts did not act upon his word.
ShlokaShloka 25
ततस्स राजा पुनरेव मूर्छितः
प्रियामतुष्टां प्रतिकूलभाषिणीम्।
समीक्ष्य पुत्रस्य विवासनं प्रति
���्षितौ विसंज्ञो निपपात दुखितः।।2.13.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
(इतनी अनुनय-विनयके बाद भी) जब प्रिया कैकेयी किसी तरह संतुष्ट न हो सकी और बराबर प्रतिकूल बात ही मुँह से निकालती गयी, तब पुत्र के वनवास की बात सोचकर राजा पुनः दुःख के मारे मूिर्च्छत हो गये और सुध-बुध खोकर पृथ्वी पर गिर पड़े
Show English TranslationEnglish Translation
Seeing his dear wife not pleased (despite his pleadings) and urging him, to the contrary, for the banishment of his son, the king overcome with grief fell down unconscious on the floor.
ShlokaShloka 26
इतीव राज्ञो व्यथितस्य सा निशा
जगाम घोरं श्वसतो मनस्विनः
विबोध्यमानः प्रतिबोधनं तदा
निवारयामास स राजसत्तमः।।2.13.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार व्यथित होकर भयंकर उच्छ्वास लेते हुए मनस्वी राजा दशरथ की वह रात धीरे-धीरे बीत गयी। प्रातःकाल राजा को जगाने के लिये मनोहर वाद्यों के साथ मङ्गलगान होने लगा, परंतु उन राजशिरोमणिने तत्काल मनाही भेजकर वह सब बंद करा दिया॥२६॥ इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे त्रयोदशः सर्गः॥१३॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के अयोध्याकाण्ड में तेरहवाँ सर्ग पूरा हुआ॥१३॥
Show English TranslationEnglish Translation
The night passed off with the highminded king lamenting this way and heaving deep sighs. When he got up, the eminent king stopped (the panegyrists) awakening him. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे त्रयोदशस्सर्गः।। Thus ends the thirteenth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.