Ayodhya Kanda

Sarga 19: Rama hears from Kaikeyi about the boons promised by Dasarathaconsents to leave for the forest goes to meet Kausalya.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 19

39 shlokas

ShlokaShloka 1
तदप्रियममित्रघ्नो वचनं मरणोपमम्। श्रुत्वा न विव्यथे रामः कैकेयीं चेदमब्रवीत्।।2.19.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
वह अप्रिय तथा मृत्यु के समान कष्टदायक वचन सुनकर भी शत्रुसूदन श्रीराम व्यथित नहीं हुए उन्होंने कैकेयी से इस प्रकार कहा-
Show English Translation
The destroyer of enemies (Rama) did not feel distressed to hear these words painful like death. To Kaikeyi he said:
ShlokaShloka 2
एवमस्तु गमिष्यामि वनं वस्तुमहं त्वितः। जटाजिनधरो राज्ञः प्रतिज्ञामनुपालयन्।।2.19.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मा! बहुत अच्छा! ऐसा ही हो। मैं महाराज की प्रतिज्ञा का पालन करने के लिये जटा और चीर धारण करके वन में रहने के निमित्त अवश्य यहाँ से चला जाऊँगा
Show English Translation
Be it so I shall go from here to the forest and live there with matted hair and deerskin to keep the promise of the king.
ShlokaShloka 3
इदं तु ज्ञातुमिच्छामि किमर्थं मां महीपतिः। नाभिनन्दति दुर्धर्षो यथापूर्वमरिन्दमः।।2.19.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘परंतु मैं यह जानना चाहता हूँ कि आज दुर्जय तथा शत्रुओं का दमन करने वाले महाराज मुझसे पहले की तरह प्रसन्नतापूर्वक बोलते क्यों नहीं हैं?
Show English Translation
Nevertheless I would like to know why king Dasaratha, an unassailable subduer of enemies does not greet me as usual.
ShlokaShloka 4
मन्युर्न च त्वया कार्यो देवि ब्रूमि तवाग्रतः। यास्यामि भव सुप्रीता वनं चीरजटाधरः।।2.19.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! मैं तुम्हारे सामने ऐसी बात पूछ रहा हूँ, इसलिये तुम्हें क्रोध नहीं करना चाहिये। निश्चय चीर और जटा धारण करके मैं वन को चला जाऊँगा, तुम प्रसन्न रहो
Show English Translation
O Devi you should not grieve. I declare in your presence that I shall go to the forest wearing tattered clothes (bark) and matted locks. Rejoice (to hear this).
ShlokaShloka 5
हितेन गुरुणा पित्रा कृतज्ञेन नृपेण च। नियुज्यमानो विस्रब्धः किं न कुर्यामहं प्रियम्।।2.19.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘राजा मेरे हितैषी, गुरु, पिता और कृतज्ञ हैं। इनकी आज्ञा होने पर मैं इनका कौन-सा ऐसा प्रिय कार्य है, जिसे निःशङ्क होकर न कर सकूँ?
Show English Translation
Ordered by my father who is my wellwisher, my guru, one with a sense of gratidude and, above all a king, shall I not, without hesitation do what pleases him?
ShlokaShloka 6
अलीकं मानसं त्वेकं हृदयं दहतीव मे। स्वयं यन्नाह मां राजा भरतस्याभिषेचनम्।।2.19.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘किंतु मेरे मन को एक ही हार्दिक दुःख अधिक जला रहा है कि स्वयं महाराज ने मुझसे भरत के अभिषेक की बात नहीं कही
Show English Translation
One thing which hurts me is that the king himself did not tell me about Bharata's consecration. That alone is burning my heart.
ShlokaShloka 7
अहं हि सीतां राज्यं च प्राणानिष्टान्धनानि च। हृष्टो भ्रात्रे स्वयं दद्यां भरतायाप्रचोदितः।।2.19.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं केवल तुम्हारे कहने से भी अपने भाई भरत के लिये इस राज्य को, सीता को, प्यारे प्राणों को तथा सारी सम्पत्ति को भी प्रसन्नतापूर्वक स्वयं ही दे सकता
Show English Translation
Unurged, I would have gladly given to Bharata the kingdom, wealth, my most coveted life, and even Sita.
ShlokaShloka 8
किं पुनर्मनुजेन्द्रेण स्वयं पित्रा प्रचोदितः। तव च प्रियकामार्थं प्रतिज्ञामनुपालयन्।।2.19.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘फिर यदि स्वयं महाराज- मेरे पिताजी आज्ञा दें और वह भी तुम्हारा प्रिय कार्य करने के लिये, तो मैं प्रतिज्ञा का पालन करते हुए उस कार्य को क्यों नहीं करूँगा?
Show English Translation
In order to keep the promise I shall do everything to fulfil your desire. Needless to say that my father has ordered this.
ShlokaShloka 9
तदाश्वासय हीमं त्वं किन्विदं यन्महीपतिः। वसुधासक्तनयनो मन्दमश्रूणि मुञ्चति।।2.19.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम मेरी ओर से विश्वास दिलाकर इन लज्जाशील महाराज को आश्वासन दो। ये पृथ्वीनाथ पृथ्वी की ओर दृष्टि किये धीरे-धीरे आँसू क्यों बहा रहे हैं?
Show English Translation
Please console him. Why is it that the king with his eyes fixed upon the ground is shedding tears drop by drop?
ShlokaShloka 10
गच्छन्तु चैवानयितुं दूताश्श्रीघ्रजवैर्हयैः। भरतं मातुलकुलादद्यैव नृपशासनात्।।2.19.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आज ही महाराज की आज्ञा से दूत शीघ्रगामी घोड़ों पर सवार होकर भरत को मामा के यहाँ से बुलाने के लिये चले जायँ॥१०॥
Show English Translation
With the king's orders let messengers go right away on swift horses to fetch Bharata from his maternal uncle's house.
ShlokaShloka 11
दण्डकारण्यमेषोऽहमितो गच्छामि सत्वरः। अविचार्य पितुर्वाक्यं समा वस्तुं चतुर्दश।।2.19.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मैं अभी पिता की बात पर कोई विचार न करके चौदह वर्षों तक वन में रहने के लिये तुरंत दण्डकारण्य को चला ही जाता हूँ
Show English Translation
As for me, without deliberating on the propriety of my father's orders, I shall go from here at once to Dandaka forest to live (there) for fourteen years.
ShlokaShloka 12
सा हृष्टा तस्य तद्वाक्यं श्रुत्वा रामस्य कैकयी। प्रस्थानं श्रद्धधाना हि त्वरयामास राघवम्।।2.19.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम की वह बात सुनकर कैकेयी बहुत प्रसन्न हुई। उसे विश्वास हो गया कि ये वन को चले जायेंगे। अतः श्रीराम को जल्दी जाने की प्रेरणा देती हुई वह बोली-
Show English Translation
Kaikeyi, happy to hear the words of the son of the Raghus as she was convinced that his departure (to the forest) was certain, hastened him (to set out).
ShlokaShloka 13
एवं भवतु यास्यन्ति दूता श्शीघ्रजवैर्हयैः। भरतं मातुलकुलादुपावर्तयितुं नराः।।2.19.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम ठीक कहते हो, ऐसा ही होना चाहिये। भरतको मामाके यहाँसे बुला लानेके लिये दूतलोग शीघ्रगामी घोड़ोंपर सवार होकर अवश्य जायँगे
Show English Translation
Let it be so. Messengers shall go at once on swift horses to bring Bharata from his maternal uncle's house.
ShlokaShloka 14
तव त्वहं क्षमं मन्ये नोत्सुकस्य विलम्बनम्। राम तस्मादित श्शीघ्रं वनं त्वं गन्तुमर्हसि।।2.19.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘परंतु राम! तुम वन में जाने के लिये स्वयं ही उत्सुक जान पड़ते हो; अतः तुम्हारा विलम्ब करना मैं ठीक नहीं समझती। जितना शीघ्र सम्भव हो, तुम्हें यहाँ से वन को चल देना चाहिये
Show English Translation
Since you are eager (to go to the forest), I do not think it is proper to delay. O Rama therefore it behoves you to proceed immediately from here to the forest.
ShlokaShloka 15
व्रीडान्वित स्स्वयं यच्च नृपस्त्वां नाभिभाषते। नैतत्किञ्चिन्नरश्रेष्ठ मन्युरेषोऽपनीयताम्।।2.19.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘नरश्रेष्ठ! राजा लज्जित होने के कारण जो स्वयं तुमसे नहीं कहते हैं, यह कोई विचारणीय बात नहीं है। अतः इसका दुःख तुम अपने मन से निकाल दो
Show English Translation
Out of shame the king is unable to speak to you. There is nothing other than this. O Rama, the best of men, dispel this distress (of mind).
ShlokaShloka 16
यावत्त्वं न वनं यातः पुरादस्मादभित्वरन्। पिता तावन्न ते राम स्नास्यते भोक्ष्यतेऽपि वा।।2.19.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम! तुम जब तक अत्यन्त उतावली के साथ इस नगर से वन को नहीं चले जाते, तबतक तुम्हारे पिता स्नान अथवा भोजन नहीं करेंगे’
Show English Translation
O Rama, as long as you do not hasten to leave this city for the forest, your father will neither bathe nor eat.
ShlokaShloka 17
धिक्कष्टमिति निःश्वस्य राजा शोकपरिप्लुतः। मूर्छितो न्यपतत्तस्मिन्पर्यङ्के हेमभूषिते।।2.19.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
कैकेयी की यह बात सुनकर शोक में डूबे हुए राजा दशरथ लंबी साँस खींचकर बोले- ’धिक्कार है! हाय! बड़ा कष्ट हुआ!’ इतना कहकर वे मूर्च्छित हो उस सुवर्णभूषित पलंग पर गिर पड़े
Show English Translation
'Fie, what a calamity' sighing thus, the king, overwhelmed with sorrow, fainted and fell back on the golden couch.
ShlokaShloka 18
रामोऽप्युत्थाप्य राजानं कैकेय्याभिप्रचोदितः। कशयेवाहतो वाजी वनं गन्तुं कृतत्वरः।।2.19.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय श्रीराम ने राजा को उठाकर बैठा दिया और कैकेयी से प्रेरित हो कोड़े की चोट खाये हुए घोड़े की भाँति वे शीघ्रतापूर्वक वन को जाने के लिये उतावले हो उठे
Show English Translation
Rama lifted up the king and, urged by Kaikeyi, hastened to depart for the forest like a horse flogged by a whip.
ShlokaShloka 19
तदप्रियमनार्याया वचनं दारुणोदयम्। श्रुत्वा गतव्यथो रामः कैकेयीं वाक्यमब्रवीत्।।2.19.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
अनार्या कैकेयी के उस अप्रिय एवं दारुण वचन को सुनकर भी श्रीराम के मनमें व्यथा नहीं हुई। वे कैकेयी से बोले-
Show English Translation
Rama listened to the dreadful, cruel words of the ignoble woman but, without feeling any sorrow, said to Kaikeyi, these words:
ShlokaShloka 20
नाहमर्थपरो देवि लोकमावस्तुमुत्सहे। विद्धिमामृषिभिस्तुल्यं केवलं धर्ममास्थितम्।।2.19.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘देवि! मैं धन का उपासक होकर संसार में नहीं रहना चाहता। तुम विश्वास रखो! मैंने भी ऋषियों की ही भाँति निर्मल धर्म का आश्रय ले रखा है॥२०॥
Show English Translation
O Devi, I have no desire to live in this world for the sake of wealth. Know me as one with the sages who are devoted only to righteousness.
ShlokaShloka 21
यदत्र भवतः किञ्चिच्छक्यं कर्तुं प्रियं मया। प्राणानपि परित्यज्य सर्वथा कृतमेव तत्।।2.19.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पूज्य पिताजी का जो भी प्रिय कार्य मैं कर सकता हूँ, उसे प्राण देकर भी करूँगा। तुम उसे सर्वथा मेरे द्वारा हुआ ही समझो
Show English Translation
If I am able to do anything which pleases my venerable father, it shall be done in every possible manner, may be even at the cost of my life.
ShlokaShloka 22
न ह्यतो धर्मचरणं किञ्चिदस्ति महत्तरम्। यथा पितरिशुश्रूषा तस्य वा वचनक्रिया।।2.19.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पिता की सेवा अथवा उनकी आज्ञा का पालन करना, जैसा महत्त्वपूर्ण धर्म है, उससे बढ़कर संसार में दूसरा कोई धर्माचरण नहीं है
Show English Translation
There is no greater observance of righteousness than doing service to one's father or carrying out his orders.
ShlokaShloka 23
अनुक्तोऽप्यत्रभवता भवत्या वचनादहम्। वने वत्स्यामि विजने वर्षाणीह चतुर्दश।।2.19.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘यद्यपि पूज्य पिताजी ने स्वयं मुझसे नहीं कहा है, तथापि मैं तुम्हारे ही कहने से चौदह वर्षों तक इस भूतल पर निर्जन वन में निवास करूँगा
Show English Translation
Though this has not been said by my respectable father himself, I shall live in the forlorn forest for fourteen years in accordance with your word.
ShlokaShloka 24
न नूनं मयि कैकयि किञ्चिदाशंससे गुणम्। यद्राजानमवोचस्त्वं ममेश्वरतरा सती।।2.19.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘कैकेयि! तुम्हारा मुझ पर पूरा अधिकार है। मैं तुम्हारी प्रत्येक आज्ञा का पालन कर सकता हूँ; फिर भी तुमने स्वयं मुझसे न कहकर इस कार्य के लिये महाराज से कहा- इनको कष्ट दिया। इससे जान पड़ता है कि तुम मुझमें कोई गुण नहीं देखती हो
Show English Translation
Since in my case you have exercised more authority (than my father) and pleaded with the king, it follows, you, for sure, do not see any virtue in me, O Kaikeyi (Or else, you should not have asked for Bharata's kingship).
ShlokaShloka 25
यावन्मातरमाप्नच्छे सीतां चानुनयाम्यहम्। ततोऽद्यैव गमिष्यामि दण्डकानां महद्वनम्।।2.19.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अच्छा! अब मैं माता कौसल्या से आज्ञा ले लूँ और सीता को भी समझा-बुझा लूँ, इसके बाद आज ही विशाल दण्डकवन की यात्रा करूँगा
Show English Translation
After taking leave of my mother and consoling Sita, today itself I shall go to that wild Dandaka forest.
ShlokaShloka 26
भरतः पालयेद्राज्यं शुश्रूषेच्च पितुर्यथा। तथा भवत्या कर्तव्यं स हि धर्म स्सनातनः।।2.19.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम ऐसा प्रयत्न करना, जिससे भरत इस राज्य का पालन और पिताजी की सेवा करते रहें; क्योंकि यही सनातन धर्म है’
Show English Translation
It is your bounden duty to see that Bharata rules the kingdom and serves father.
ShlokaShloka 27
स रामस्य वचश्श्रृत्वा भृशं दुःखहतः पिता। शोकादशक्नुवन्वकतुं प्ररुरोद महास्वनम्।।2.19.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम का यह वचन सुनकर पिता को बहुत दुःख हुआ। वे शोक के आवेग से कुछ बोल न सके, केवल फूट-फूटकर रोने लगे
Show English Translation
Father (Dasaratha), too tormented with grief to speak cried out loudly on hearing the words of Rama.
ShlokaShloka 28
वन्दित्वा चरणौ रामो विसंज्ञस्य पितुस्तथा। कैकेय्याश्चाप्यनार्यायाः निष्पपात महाद्युतिः।।2.19.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
महातेजस्वी श्रीराम उस समय अचेत पड़े हुए पिता महाराज दशरथ तथा अनार्या कैकेयी के भी चरणों में प्रणाम करके उस भवन से निकले
Show English Translation
Effulgent Rama bowed at the feet of his father who had fallen into a swoon. He bowed at the feet of the ignoble Kaikeyi and set out.
ShlokaShloka 29
स रामः पितरं कृत्वा कैकेयीं च प्रदक्षिणम्। निष्क्रम्यान्तःपुरात्तस्मात्स्वं ददर्श सुहृज्जनम्।।2.19.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
पिता दशरथ और माता कैकेयी की परिक्रमा करके उस अन्तःपुर से बाहर निकलकर श्रीराम अपने सुहृदों से मिले
Show English Translation
Hardly had Rama withdrawn from the harem after circumambulating his father and Kaikeyi when he saw his friends .
ShlokaShloka 30
तं बाष्पपरिपूर्णाक्षः पृष्ठतोऽनुजगाम ह। लक्ष्मणः परमक्कृध्दः स्सुमित्रानन्दवर्धनः।।2.19.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
सुमित्रा का आनन्द बढ़ाने वाले लक्ष्मण उस अन्याय को देखकर अत्यन्त कुपित हो उठे थे, तथापि दोनों नेत्रों में आँसू भरकर वे चुपचाप श्रीरामचन्द्रजी के पीछे-पीछे चले गये॥३०॥
Show English Translation
Lakshmana, the enhancer of Sumitra's delight, with his eyes brimming with tears, followed him in a rage.
ShlokaShloka 31
अभिषेचनिकं भाण्डं कृत्वा रामः प्रदक्षिणम्। शनैर्जगाम सापेक्षो दृष्टिं तत्राविचालयन्।।2.19.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीरामचन्द्रजी के मन में अब वन जाने की आकांक्षा का उदय हो गया था, अतः अभिषेक के लिये एकत्र की हुई सामग्रियों की प्रदक्षिणा करते हुए वे धीरे-धीरे आगे बढ़ गये। उनकी ओर उन्होंने दृष्टिपात नहीं किया
Show English Translation
Rama circumambulated the vessels meant for the consecration ceremony and steadily glancing at them with attention slowly moved away.
ShlokaShloka 32
न चास्य महतीं लक्ष्मीं राज्यनाशोऽपकर्षति। लोककान्तस्य कान्तत्वाच्छीतरश्मेरिव क्षपा।।2.19.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम अविनाशी कान्ति से युक्त थे, इसलिये उस समय राज्य का न मिलना उन लोककमनीय श्रीराम की महती शोभा में कोई अन्तर न डाल सका; जैसे चन्द्रमा का क्षीण होना उसकी सहज शोभा का अपकर्ष नहीं कर पाता है
Show English Translation
Rama was the beloved of the people. Loss of kingdom did not diminish his splendour just like night cannot diminish the splendour of the coolrayed Moon.
ShlokaShloka 33
न वनं गन्तुकामस्य त्यजतश्च वसुन्धराम्। सर्वलोकातिगस्येव लक्ष्यते चित्तविक्रिया।।2.19.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे वन में जाने को उत्सुक थे और सारी पृथ्वी का राज्य छोड़ रहे थे; फिर भी उनके चित्त में सर्वलोकातीत जीवन्मुक्त महात्मा की भाँति कोई विकार नहीं देखा गया
Show English Translation
Rama was determined to renounce the kingdom and go to the forest. So none could see any change in his mind. (For) he was one beyond all worldly affairs.
ShlokaShloka 34
प्रतिषिध्य शुभं छत्रं व्यजने च स्वलङ्कृते। विसर्जयित्वा स्वजनं रथं पौरांस्तथा जनान्।।2.19.34।। धारयन् मनसा दुःखमिन्द्रियाणि निगृह्य च। प्रविवेशात्मवान्वेश्म मातुरप्रियशंसिवान्।2.19.35।।
Show English Translation
Selfpossessed Rama held back his sorrow within his mind, abandoned the auspicious umbrella, welldecorated fans and chariot, sent away kinsmen, citydwellers and others and entered his mother's residence to break the unpleasant news.
ShlokaShloka 35
सर्वोह्यभिजनश्श्रीमान् श्रीमतस्सत्यवादिनः। नालक्षयत रामस्य किञ्चिदाकारमानने।।2.19.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम ने अपने ऊपर सुन्दर छत्र लगाने की मनाही कर दी। डुलाये जाने वाले सुसज्जित चँवर भी रोक दिये। वे रथ को लौटाकर स्वजनों तथा पुरवासी मनुष्यों को भी बिदा करके (आत्मीय जनों के दुःख से होने वाले) दुःख को मन में ही दबाकर इन्द्रियों को काबू में करके यह अप्रिय समाचार सुनाने के लिये माता कौसल्या के महल में गये। उस समय उन्होंने मन को पूर्णतः वश में कर रखा था
Show English Translation
All the glorious people around him did not observe any change in the countenance of that dignified and truthful Rama.
ShlokaShloka 36
उचितं च महाबाहुर्नजहौहर्षमात्मनः। शारद स्समुदीर्णांशुश्चन्द्रस्तेज इवात्मजम्।।2.19.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
जो शोभाशाली मनुष्य सदा सत्यवादी श्रीमान् राम के निकट रहा करते थे, उन्होंने भी उनके मुखपर कोई विकार नहीं देखा
Show English Translation
The mightyarmed (Rama) did not leave his habitual cheerfulness like the autumnal Moon his own brightness.
ShlokaShloka 37
वाचा मधुरया रामस्सर्वं सम्मानयञ्जनम्। मातुस्समीपं धीरात्मा प्रविवेश महायशाः।।2.19.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
मन को वश में रखने वाले महाबाहु श्रीराम ने अपनी स्वाभाविक प्रसन्नता उसी तरह नहीं छोड़ी थी, जैसे शरद्-काल का उद्दीप्त किरणों वाला चन्द्रमा अपने सहज तेज का परित्याग नहीं करता है
Show English Translation
Firmminded and illustrious Rama treated all people with sweet words and approached his mother.
ShlokaShloka 38
तं गुणैस्समतां प्राप्तो भ्राता विपुलविक्रमः। सौमित्रिरनुवव्राज धारयन्दुःखमात्मजम्।।2.19.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
महायशस्वी धर्मात्मा श्रीराम मधुर वाणी से सबलोगों का सम्मान करते हुए अपनी माता के समीप गये
Show English Translation
Mighty Lakshmana as virtuous as his brother held the sorrow in his mind and followed him.
ShlokaShloka 39
प्रविश्य वेश्मातिभृशं मुदाऽन्वितं समीक्ष्य तां चार्थविपत्तिमागताम्। न चैव रामोऽत्रजगामविक्रियां सुहृज्जनस्यात्मविपत्तिशङ्कया।।2.19.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय गुणों में श्रीराम की ही समानता करने वाले महापराक्रमी भ्राता सुमित्रा कुमार लक्ष्मण भी अपने मानसिक दुःख को मन में ही धारण किये हुए श्रीराम के पीछे-पीछे गये
Show English Translation
Rama entered the palace which was full of great rejoicing. He did not disclose the obstruction that had come on the way of achieving his objective for fear of causing distress to his friends. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे एकोनविंशस्सर्गः।। Thus ends the nineteenth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.