Ayodhya Kanda

Sarga 28: Rama relates to Sita the hardships of forest life-- dissuades her from accompanying him to the forest.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 28

26 shlokas

ShlokaShloka 1
स एवं ब्रुवतीं सीतां धर्मज्ञो धर्मवत्सलः। न नेतुं कुरुते बुद्धिं वने दुःखानि चिन्तयन्।।2.28.1।।
हिन्दी अर्थ देखें
धर्म को जानने वाली सीता के इस प्रकार कहने पर भी धर्मवत्सल श्रीराम ने वन में होने वाले दुःखों को सोचकर उन्हें साथ ले जाने का विचार नहीं किया
Show English Translation
Rama, who knew his duties and was devoted to righteousness, reflected on the difficulties of forest (life) and did not agree to take Sita even though she was pleading the way she did.
ShlokaShloka 2
सान्त्वयित्वा पुनस्तां तु बाष्पदूषितलोचनाम्। निवर्तनार्थे धर्मात्मा वाक्यमेतदुवाच ह।।2.28.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीता के नेत्रों में आँसू भरे हुए थे। धर्मात्मा श्रीराम उन्हें वनवास के विचार से निवृत्त करने के लिये सान्त्वना देते हुए इस प्रकार बोले-
Show English Translation
Righteous Rama consoled Sita whose eyes were blurred with tears, and in order to dissuade her (from going to the forest) said again:
ShlokaShloka 3
सीते महाकुलीनाऽसि धर्मे च निरता सदा। इहाऽचर स्वधर्मं त्वं मे यथा मनसस्सुखम्।।2.28.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीते! तुम अत्यन्त उत्तम कुल में उत्पन्न हुई हो और सदा धर्म के आचरण में ही लगी रहती हो; अतःयहीं रहकर धर्म का पालन करो, जिससे मेरे मन को संतोष हो
Show English Translation
Born in a noble race, O Sita, you are always devoted to duty. Follow your duty, here. It will make me happy.
ShlokaShloka 4
सीते यथा त्वां वक्ष्यामि तथा कार्यं त्वयाऽबले। वने हि बहवो दोषा वदतस्तान्निबोध मे।।2.28.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीते! मैं तुमसे जैसा कहूँ, वैसा ही करना तुम्हारा कर्तव्य है। तुम अबला हो, वन में निवास करने वाले मनुष्य को बहुत-से दोष प्राप्त होते हैं; उन्हें बता रहा हूँ, मुझसे सुनो
Show English Translation
Do as I tell you, O delicate Sita. There are, indeed, many hardships in the forest. I shall tell you all about them. Listen to me.
ShlokaShloka 5
सीते विमुच्यतामेषा वनवासकृता मतिः। बहुदोषं हि कान्तारं वनमित्यभिधीयते।।2.28.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीते! वनवास के लिये चलने का यह विचार छोड़ दो, वन को अनेक प्रकार के दोषों से व्याप्त और दुर्गम बताया जाता है
Show English Translation
Give up the desire to live in the forest, O Sita Living in the dreary jungle, it is said, has many hardships.
ShlokaShloka 6
हितबुद्ध्या खलु वचो मयैतदभिधीयते। सदा सुखं न जानामि दुःखमेव सदा वनम्।।2.28.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
तुम्हारे हित की भावना से ही मैं ये सब बातें कह रहा हूँ। जहाँ तक मेरी जानकारी है, वन में सदा सुख नहीं मिलता। वहाँ तो सदा दुःख ही मिला करता है
Show English Translation
I am saying all this in your interest. The forest is a haven of hardships. I know of no happiness in the forest.
ShlokaShloka 7
गिरिनिर्झरसम्भूता गिरिकन्दर वासिनाम्। सिंहानां निनदा दुःखा श्श्रोतुं दुःखमतो वनम्।।2.28.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
पर्वतों से गिरने वाले झरनों के शब्द को सुनकर उन पर्वतों की कन्दराओं में रहने वाले सिंह दहाड़ने लगते हैं। उनकी वह गर्जना सुनने में बड़ी दुःखदायिनी प्रतीत होती है, इसलिये वन दुःखमय ही है
Show English Translation
It is frightening to hear the sounds of waterfalls and the roar of lions living in the mountain caves. Therefore forest life is painful (fearful).
ShlokaShloka 8
क्रीडमानाश्च विस्रब्धा मत्ता श्शून्ये महामृगाः। दृष्ट्वा समभिवर्तन्ते सीते दुःखमतो वनम्।।2.28.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीते! सूने वन में निर्भय होकर क्रीड़ा करने वाले मतवाले जंगली पशु मनुष्य को देखते ही उस पर चारों ओर से टूट पड़ते हैं; अतः वन दुःख से भरा हुआ है
Show English Translation
Big, wild animals, moving about freely and sporting in the deserted forest, attack on seeing a human. Thus forest is full of danger.
ShlokaShloka 9
सग्राहा स्सरितश्चैव पङ्कवत्यस्सु दुस्तराः। मत्तैरपि गजैर्नित्यमतो दुःखतरं वनम्।।2.28.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
वन में जो नदियाँ होती हैं, उनके भीतर ग्राह निवास करते हैं, उनमें कीचड़ अधिक होने के कारण उन्हें पार करना अत्यन्त कठिन होता है। इसके सिवा वन में मतवाले हाथी सदा घूमते रहते हैं। इस सब कारणों से वन बहुत ही दुःखदायक होता है
Show English Translation
The rivers, infested with crocodiles and filled with mud are difficult to cross even for elephants in rut. Hence forest life is always extremely dangerous.
ShlokaShloka 10
लताकण्टकसङ्कीर्णाः कृकवाकूपनादिताः। निरपाश्च सुदुर्गाश्च मार्गा दुःखमतो वनम्।।2.28.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
वन के मार्ग लताओं और काँटों से भरे रहते हैं। वहाँ जंगली मुर्गे बोला करते हैं, उन मार्गों पर चलने में बड़ा कष्ट होता है तथा वहाँ आस-पास जल नहीं मिलता, इससे वन में दुःख-ही-दुःख है
Show English Translation
. The paths full of thorny creepers, echoing with the noise of wild fowls, and with no water (to drink) are difficult to tread. So forest is a source of suffering.
ShlokaShloka 11
सुप्यते पर्णशय्यासु स्वयं भग्नासु भूतले। रात्रिषु श्रमखिन्नेन तस्माद्दुःखतरं वनम्।।2.28.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
दिनभर के परिश्रम से थके-माँदे मनुष्य को रात में जमीन के ऊपर अपने-आप गिरे हुए सूखे पत्तों के बिछौने पर सोना पड़ता है, अतः वन दुःख से भरा हुआ है
Show English Translation
Exhausted with struggles one has to sleep at night on a bed of leaves fallen on their own on the ground. Therefore, forest life is extremely painful.
ShlokaShloka 12
अहोरात्रं च सन्तोषः कर्तव्यो नियतात्मना। फलैर्वृक्षावपतितै स्सीते दुःखमतो वनम्।।2.28.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीते! वहाँ मन को वश में रखकर वृक्षों से स्वतः गिरे हुए फलों के आहार पर ही दिन-रात संतोष करना पड़ता है, अतः वन दुःख देने वाला ही है
Show English Translation
With the senses under control night and day, O Sita, one must be satisfied with the fruits fallen from trees. Therefore, forest life is full of suffering.
ShlokaShloka 13
उपवासश्च कर्तव्यो यथा प्राणेन मैथिलि। जटाभारश्च कर्तव्यो वल्कलाम्बरधारिणा।।2.28.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
मिथिलेशकुमारी! अपनी शक्तिके अनुसार उपवास करना, सिरपर जटाका भार ढोना और वल्कल वस्त्र धारण करना—यही वहाँकी जीवनशैली है
Show English Translation
One has to wear robes of bark and matted hair and take to fasting as long as one can, O daughter of Mithila
ShlokaShloka 14
देवतानां पित्रूणां कर्तव्यं विधिपूर्वकम्। प्राप्तानामतिथीनां च नित्यशः प्रतिपूजनम्।।2.28.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
देवताओं का, पितरों का तथा आये हुए अतिथियों का प्रतिदिन शास्त्रोक्तविधि के अनुसार पूजन करना—यह वनवासी का प्रधान कर्तव्य है
Show English Translation
One has to worship gods and ancestors according to tradition and extend hospitality to guests, (who arrive unexpectedly).
ShlokaShloka 15
कार्यस्त्रिरभिषेकश्च काले काले च नित्यशः। चरता नियमेनैव तस्माद्धुःखतरं वनम्।।2.28.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
वनवासी को प्रतिदिन नियमपूर्वक तीनों समय स्नान करना होता है। इसलिये वन बहुत ही कष्ट देनेवाला है
Show English Translation
One has to wander about all the while (like an ascetic) as per the customs and take ablutions three times a day at prescribed hours. Hence life in the forest is extremely hard.
ShlokaShloka 16
उपहारश्च कर्तव्यः कुसुमै स्स्वयमाहृतैः। आर्षेण विधिना वेद्यां बाले दुःखमतो वनम्।।2.28.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीते! वहाँ स्वयं चुनकर लाये हुए फूलों द्वारा वेदोक्त विधि से वेदी पर देवताओं की पूजा करनी पड़ती है। इसलिये वन को कष्टप्रद कहा गया है
Show English Translation
Flowers collected with one's own hands, O innocent one, should be offered on the altar as per injunction of the Vedas. Therefore (life in the) forest is difficult.
ShlokaShloka 17
यथालब्धेन कर्तव्यः सन्तोषस्तेन मैथिलि। यताहारैर्वनचरै र्नित्यं दुःखमतो वनम्।।2.28.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
मिथिलेशकुमारी जानकी! वनवासियों को जबजैसा आहार मिल जाय उसी पर संतोष करना पड़ता है; अतः वन दुःखरूप ही है
Show English Translation
The wanderers in the jungle, O daughter of Mithila, have to be satisfied daily with whatever little food is available. So forest (life) is a hard life.
ShlokaShloka 18
अतीव वातास्तिमिरं बुभुक्षा चात्र नित्यशः। भयानि च महान्त्यत्र ततो दुःखतरं वनम्।।2.28.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
वन में प्रचण्ड आँधी, घोर अन्धकार, प्रतिदिन भूख का कष्ट तथा और भी बड़े-बड़े भय प्राप्त होते हैं, अतः वन अत्यन्त कष्टप्रद है
Show English Translation
There is extreme wind and darkness, hunger and fear. Therefore forest (life) is difficult.
ShlokaShloka 19
सरीसृपाश्च बहवो बहुरूपाश्च भामिनि। चरन्ति पृथिवीं दर्पात्ततो दुःखतरं वनम्।।2.28.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
भामिनि! वहाँ बहुत-से पहाड़ी सर्प, जो अनेक प्रकार के रूपवाले होते हैं, दर्पवश बीच रास्ते में विचरते रहते हैं; अतः वन अत्यन्त कष्टदायक है
Show English Translation
There are various forms of fierce reptiles fearlessly crawling on the ground. So (living in the) forest is extremely dangerous.
ShlokaShloka 20
नदी निलयना स्सर्पा नदीकुटिलगामिनः। तिषठ्न्त्यावृत्य पन्थानं ततो दुःखतरं वनम्।।.2.28.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
जो नदियों में निवास करते और नदियों के समान ही कुटिल गति से चलते हैं, ऐसे बहुसंख्यक सर्प वन में रास्ते को घेरकर पड़े रहते हैं; इसलिये वन बहुत ही कष्टदायक है
Show English Translation
The serpents that live in and move like meandering rivers always obstruct the paths. Therefore, living in the forest is tremendously difficult.
ShlokaShloka 21
पतङ्गा वृश्चिकाः कीटा दंशाश्च मशकै स्सह। बाधन्ते नित्यमबले सर्वं दुःखमतो वनम्।।2.28.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
अबले! पतंगे, बिच्छू, कीड़े, डाँस और मच्छर वहाँ सदा कष्ट पहुँचाते रहते हैं; अतः सारा वन दुःखरूप ही है
Show English Translation
Birds, scorpions, insects, gnats and mosquitoes always create trouble. Therefore, life in the forest is all suffering.
ShlokaShloka 22
द्रुमाः कण्टकिनश्चैव कुशा: काशाश्च भामिनि। वने व्याकुलशाखाग्रास्तेन दुःखतरं वनम्।।2.28.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
भामिनि! वन में काँटेदार वृक्ष, कुश और कास होते हैं, जिनकी शाखाओं के अग्रभाग सब ओर फैले हुए होते हैं; इसलिये वन विशेष कष्टदायक होता है
Show English Translation
O lovely Sita there are thorny trees with branches on the top interlaced with one another. There are kusa grass and reeds. So forest life is very hard.
ShlokaShloka 23
कायक्लेशाश्च बहवो भयानि विविधानि च। अरण्यवासे वसतो दुःखमेव ततो वनम्।।2.28.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
वनमें निवास करने वाले मनुष्य को बहुत-से शारीरिक क्लेशों और नाना प्रकार के भयों का सामना करना पड़ता है, अतः वन सदा दुःखरूप ही होता है
Show English Translation
There are various physical afflictions and fears for one who lives in the forest. Therefore, forest brings suffering.
ShlokaShloka 24
क्रोधलोभौ विमोक्तव्यौ कर्तव्या तपसे मतिः। न भेतव्यं च भेतव्ये नित्यं दुःखमतो वनम्।।2.28.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
वहाँ क्रोध और लोभ को त्याग देना होता है, तपस्या में मन लगाना पड़ता है और जहाँ भय का स्थान है, वहाँ भी भयभीत न होने की आवश्यकता होती है; अतः वन में सदा दुःख-ही-दुःख है
Show English Translation
Anger and greed have to be given up, with the mind preoccupied with ascetic practices. One should not be afraid of fearful situations. Hence forest (life) always very hard.
ShlokaShloka 25
तदलं ते वनं गत्वा क्षमं न हि वनं तव। विमृशन्निह पश्यामि बहुदोषतरं वनम्।।2.28.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
इसलिये तुम्हारा वन में जाना ठीक नहीं है। वहाँ जाकर तुम सकुशल नहीं रह सकती। मैं बहुत सोच विचारकर देखता और समझता हूँ कि वन में रहना अनेक दोषों का उत्पादक बहुत ही कष्टदायक है
Show English Translation
Thus forest life is not suitable for you. On reconsideration, I see that there are many dangers in forest life.
ShlokaShloka 26
वनन्तु नेतुं न कृता मतिस्तदा बभूव रामेण यदा महात्मना। न तस्य सीता वचनं चकार त त्ततोऽब्रवीद्राममिदं सुदुःखिता।।2.28.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
जब महात्मा श्रीराम ने उस समय सीता को वन में ले जाने का विचार नहीं किया, तब सीता ने भी उनकी उस बात को नहीं माना। वे अत्यन्त दुःखी होकर श्रीराम से इस प्रकार बोलीं॥२६॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डेऽष्टाविंशः सर्गः॥२८॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के अयोध्याकाण्ड में अट्ठाईसवाँ सर्ग पूरा हुआ॥२८॥ 卐 🏹 अयोध्याकाण्ड सर्ग- २९ ⫸ 卐 Go And Get Your MNSGranth Certificate Now 卐 अन्य मित्रों तक भी पहुँचाए। Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Print (Opens in new window) Print More Share on X (Opens in new window) X Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on Reddit (Opens in new window) Reddit Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest Related वाल्मीकि रामायण- अयोध्याकाण्ड सर्ग- २७ वाल्मीकि रामायण- अयोध्याकाण्ड सर्ग- २९ MNSGranth We Are Prepare You For The Future. आपको भी पसंद आयेगा Top 14 Wireless Hacking Tools For Termux And Linux In Hindi 15/Nov/2022 11/Nov/2025 MNSTermux 0 वाल्मीकि रामायण-
Show English Translation
When the great Rama decided not to take her along with him to the forest, Sita, deeply grieved said these words. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे अष्टाविंशस्सर्गः।। Thus ends the twentyeighth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.