Ayodhya Kanda

Sarga 39: Lamentations of Dasaratha--Sumantra fetches the chariot at the command of the king treasury officer gives valuable ornaments and garments to Sita--Kausalya instructs Sita on the obligations of a wife towards her husband-- Rama seeks leave of his other mothers.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 39

40 shlokas

ShlokaShloka 1
रामस्य तु वचः शृत्वा मुनिवेशधरं च तम्। समीक्ष्य सह भार्याभी राजा विगतचेतनः।।2.39.1।। नैनं दुःखेन सन्तप्तः प्रत्यवैक्षत राघवम्। न चैनमभिसम्प्रेक्ष्य प्रत्यभाषत दुर्मनाः।।2.39.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम की बात सुनकर और उन्हें मुनिवेष धारण किये देख स्त्रियोंसहित राजा दशरथ शोक से अचेत हो गये
Show English Translation
After hearing Rama and beholding him in the robes of an ascetic, Dasaratha and his wives fell unconscious. With his body and mind afflicted with grief, Dasaratha could not look Rama in the face nor could he make a reply.
ShlokaShloka 2
रामस्य तु वचः शृत्वा मुनिवेशधरं च तम्। समीक्ष्य सह भार्याभी राजा विगतचेतनः।।2.39.1।। नैनं दुःखेन सन्तप्तः प्रत्यवैक्षत राघवम्। न चैनमभिसम्प्रेक्ष्य प्रत्यभाषत दुर्मनाः।।2.39.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
दुःख से संतप्त होने के कारण वे श्रीराम की ओर भर आँख देख भी न सके और देखकर भी मन में दुःख होने के कारण उन्हें कुछ उत्तर न दे सके
Show English Translation
After hearing Rama and beholding him in the robes of an ascetic, Dasaratha and his wives fell unconscious. With his body and mind afflicted with grief, Dasaratha could not look Rama in the face nor could he make a reply.
ShlokaShloka 3
स मुहूर्तमिवासंज्ञो दुःखितश्च महीपतिः। विललाप महाबाहू राममेवानुचिन्तयन्।।2.39.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
दो घड़ी तक अचेत-सा रहने के बाद जब उन्हें होश हुआ, तब वे महाबाहु नरेश श्रीराम का ही चिन्तन करते हुए दुःखी होकर विलाप करने लगे-
Show English Translation
The mightyarmed king lost consciousness for a moment and in grief lamented, brooding only over Rama.
ShlokaShloka 4
मन्ये खलु मया पूर्वं विवत्सा बहवःकृताः। प्राणिनो हिंसिता वापि तस्मादिदमुपस्थितम्।।2.39.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘मालूम होता है, मैंने पूर्वजन्म में अवश्य ही बहुत सी गौओं का उनके बछड़ों से विछोह कराया है अथवा अनेक प्राणियों की हिंसा की है, इसी से आज मेरे ऊपर यह संकट आ पड़ा है
Show English Translation
'In the past I must have separated many from their children or harmed many living beings. That is why I think this calamity has befallen me.
ShlokaShloka 5
न त्वेवानागते काले देहाच्च्यवति जीवितम्। कैकेय्या क्लिश्यमानस्य मृत्युर्मम न विद्यते।।2.39.5।। योऽहं पावकसङ्काशं पश्यामि पुरतः स्थितम्। विहाय वसने सूक्ष्मे तापसाच्छादमात्मजम्।।2.39.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘समय पूरा हुए बिना किसी के शरीर से प्राण नहीं निकलते; तभी तो कैकेयी के द्वारा इतना क्लेश पाने पर भी मेरी मृत्यु नहीं हो रही है
Show English Translation
Unless the destined hour arrives, life does not leave the body. Therefore, even though I am tormented by Kaikeyi and even after seeing my son, standing before me, (bright) like fire, taking off his fine clothes and wearing the robes of an ascetic my end does not come.
ShlokaShloka 6
एकस्याः खलु कैकेय्याः कृतेऽयं क्लिश्यते जनः। स्वार्थे प्रयतमानायाः संश्रित्य निकृतिं त्विमाम्।।2.39.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ओह! अपने अग्नि के समान तेजस्वी पुत्र को महीन वस्त्र त्यागकर तपस्वियों के-से वल्कल-वस्त्र धारण किये सामने खड़ा देख रहा हूँ (फिर भी मेरे प्राण नहीं निकलते हैं)
Show English Translation
Only because of Kaikeyi who resorted to this deception in pursuit of selfish ends so many people are made to suffer.
ShlokaShloka 7
एवमुक्त्वा तु वचनं बाष्पेण पिहितेन्द्रियः। रामेति सकृदेवोक्त्वा व्याहर्तुं न शशाक ह।।2.39.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इस वरदानरूप शठता का आश्रय लेकर अपने स्वार्थसाधन के प्रयत्न में लगी हुई एकमात्र कैकेयी के कारण ये सब लोग महान् कष्ट में पड़ गये हैं
Show English Translation
Having uttered these words and muttering, 'O Rama' only once, his vision blurred by tears, he could speak no more.
ShlokaShloka 8
संज्ञां तु प्रतिलभ्यैव मुहूर्तात्स महीपतिः। नेत्राभ्यामश्रुपूर्णाभ्यां सुमन्त्रमिदमब्रवीत्।।2.39.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ऐसी बात कहते-कहते राजा के नेत्रों में आँसू भर आये। उनकी इन्द्रियाँ शिथिल हो गयीं और वे एक ही बार ‘हे राम!’ कहकर मूर्च्छित हो गये। आगे कुछ न बोल सके’
Show English Translation
Regaining his senses in a moment, the king, with eyes filled with tears, said to Sumantra:
ShlokaShloka 9
औपवाह्यं रथं युक्त्वा त्वमायाहि हयोत्तमैः। प्रापयैनं महाभागमितो जनपदात्परम्।।2.39.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
दो घड़ी बाद होश में आते ही वे महाराज आँसू-भरे नेत्रों से देखते हुए सुमन्त्र से इस प्रकार बोले-
Show English Translation
Harness the finest horses to the chariot suitable for the journey, drive this magnanimous Rama to a place outside the city, and come back.
ShlokaShloka 10
एवं मन्ये गुणवतां गुणानां फलमुच्यते। पित्रा मात्रा च यत्साधुर्वीरो निर्वास्यते वनम्।।2.39.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम सवारी के योग्य एक रथ को उसमें उत्तम घोड़े जोतकर यहाँ ले आओ और इन महाभाग श्रीराम को उसपर बिठाकर इस जनपद से बाहर तक पहुँचा आओ
Show English Translation
That the pious and heroic son is banished by his parents to the forest is, I think, the reward to the virtuous for his virtues.
ShlokaShloka 11
राज्ञो वचनमाज्ञाय सुमन्त्रः शीघ्रविक्रमः। योजयित्वाऽययौ तत्र रथमश्वैरलङ्कृतम्।।2.39.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अपने श्रेष्ठ वीर पुत्र को स्वयं माता-पिता ही जब घर से निकालकर वन में भेज रहे हैं, तब ऐसा मालूम होता है कि शास्त्र में गुणवान् पुरुषों के गुणों का यही फल बताया जाता है’
Show English Translation
In obedience to the words of the king, Sumantra promptly harnessed the horses to a welldecorated chariot and brought it there.
ShlokaShloka 12
तं रथं राजपुत्राय सूत: कनकभूषितम्। आचचक्षेऽञ्जलिं कृत्वा युक्तं परमवाजिभिः।।2.39.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा की आज्ञा शिरोधार्य करके शीघ्रगामी सुमन्त्र गये और उत्तम घोड़ों से सुशोभित रथ जोतकर ले आये
Show English Translation
With folded palms Sumantra informed the prince that a chariot, decked in gold and harnessed with excellent horses, is ready.
ShlokaShloka 13
राजा सत्वरमाहूय व्यापृतं वित्तसंञ्चये। उवाच देशकालज्ञो निश्चितं सर्वत श्शुचिम्।।2.39.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर सूत सुमन्त्र ने हाथ जोड़कर कहा—’महाराज! राजकुमार श्रीराम के लिये उत्तम घोड़ों से जुता हुआ सुवर्णभूषित रथ तैयार है’
Show English Translation
The king who was aware of the right place and time summoned hurriedly the treaury officer, who was firm and honest and said to him:
ShlokaShloka 14
वासांसि च महार्हाणि भूषणानि वराणि ���। वर्षाण्येतानि सङ्ख्याय वैदेह्याः क्षिप्रमानय।।2.39.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब देश और काल को समझने वाले, सब ओर से शुद्ध (इहलोक और परलोक से उऋण) राजा दशरथ ने तुरंत ही धन-संग्रह के व्यापार में नियुक्त कोषाध्यक्ष को बुलाकर यह निश्चित बात कही-
Show English Translation
Assess the (needs for) number of years the princess of Videha (Sita) is going to be in the forest, and fetch her quickly highly valuable garments and excellent ornaments.
ShlokaShloka 15
नरेन्द्रेणैवमुक्तस्तु गत्वा कोशगृहं ततः। प्रायच्छत्सर्वमाहृत्य सीतायै सममेव तत्।।2.39.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘तुम विदेहकुमारी सीता के पहनने योग्य बहुमूल्य वस्त्र और महान् आभूषण जो चौदह वर्षों के लिये पर्याप्त हों, गिनकर शीघ्र ले आओ’
Show English Translation
Ordered thus by the king, the officer went to the treasury, collected all the things and presented them to Sita.
ShlokaShloka 16
सा सुजाता सुजातानि वैदेही प्रस्थिता वनम्। भूषयामास गात्राणि तैर्विचित्रैर्विभूषणैः।।2.39.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
महाराज के ऐसा कहने पर कोषाध्यक्ष ने खजाने में जा वहाँ से सब चीजें लाकर शीघ्र ही सीता को समर्पित कर दीं
Show English Translation
That princess of noble birth from Videha adorned her beautiful limbs with the sparkling ornaments and got ready to depart for the forest.
ShlokaShloka 17
व्यराजयत वैदेही वेश्म तत्सुविभूषिता। उद्यतोंऽशुमतः काले खं प्रभेव विवस्वतः।।2.39.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
उत्तम कुल में उत्पन्न अथवा अयोनिजा और वनवास के लिये प्रस्थित विदेहकुमारी सीता ने सुन्दर लक्षणों से युक्त अपने सभी अङ्गों को उन विचित्र आभूषणों से विभूषित किया
Show English Translation
Welladorned Sita illumined the palace like the rising Sun lighting up the sky at dawn.
ShlokaShloka 18
तां भुजाभ्यां परिष्वज्य श्वश्रूर्वचनमब्रवीत्। अनाचरन्ती कृपणं मूर्ध्न्युपाघ्राय मैथिलीम्।।2.39.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन आभूषणों से विभूषित हुई विदेहनन्दिनी सीता उस घर को उसी प्रकार सुशोभित करने लगीं, जैसे प्रातःकाल उगते हुए अंशुमाली सूर्य की प्रभा आकाश को प्रकाशित करती है
Show English Translation
Kausalya, Sita's motherinlaw, took her in her arms, embraced her, kissed her on the forehead, and said to her who conducted herself without evoking any pity.
ShlokaShloka 19
असत्य स्सर्वलोकेऽस्मिन्सततं सत्कृताः प्रियैः। भर्तारं नानुमन्यन्ते विनिपातगतं स्त्रियः।।2.39.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय सास कौसल्या ने कभी दुःखद बर्ताव न करने वाली मिथिलेशकुमारी सीता को अपनी दोनों भुजाओं से कसकर छाती से लगा लिया और उनके मस्तक को सूंघकर कहा-
Show English Translation
Those women who, although always gratified, do not follow their husband when they fall into misfortune, are regarded as unfaithful.
ShlokaShloka 20
एष स्वभावो नारीणामनुभूय पुरा सुखम्। अल्पामप्यापदं प्राप्य दुष्यन्ति प्रजहत्यपि।।2.39.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बेटी! जो स्त्रियाँ अपने प्रियतम पति के द्वारा सदा सम्मानित होकर भी संकट में पड़ने पर उसका आदर नहीं करती हैं, वे इस सम्पूर्ण जगत् में ‘असती’ (दुष्टा) के नाम से पुकारी जाती हैं
Show English Translation
Though they have enjoyed all pleasures (with their husbands) earlier, they censure them in the wake of the slightest trouble or even abandon them. This is the nature of women.
ShlokaShloka 21
असत्यशीला विकृता दुर्ग्राह्यहृदयास्सदा। युवत्यः पापसंङ्कल्पाः क्षणमात्राद्विरागिणः।।2.39.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘दुष्टा स्त्रियों का यह स्वभाव होता है कि पहले तो वे पति के द्वारा यथेष्ट सुख भोगती हैं, परंतु जब वह थोड़ी-सी भी विपत्ति में पड़ता है, तब उस पर दोषारोपण करती और उसका साथ छोड़ देती हैं
Show English Translation
Evilminded young ladies are infidels. They are of perverted nature. They are inscrutable. In an instant they lose their love (for their husbands).
ShlokaShloka 22
न कुलं न कृतं विद्या न दत्तं नापि सङ्ग्रहः। स्त्रीणां गृह्णाति हृदयमनित्यहृदया हि ताः।।2.39.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जो झूठ बोलने वाली, विकृत चेष्टा करनेवाली, दुष्ट पुरुषों से संसर्ग रखने वाली, पति के प्रति सदा हृदयहीनता का परिचय देने वाली, कुलटा, पाप के ही मनसूबे बाँधने वाली और छोटी-सी बात के लिये भी क्षणमात्र में पति की ओर से विरक्त हो जाने वाली हैं, वे सब-की-सब असती या दुष्टा कही गयी हैं
Show English Translation
Neither family traditions nor benefits received, nor education nor affection nor gifts nor even accumulated wealth attract women's hearts. Their minds are unstable indeed.
ShlokaShloka 23
साध्वीनां हि स्थितानां तु शीले सत्ये श्रुते शमे। स्त्रीणां पवित्रं परमं पतिरेको विशिष्यते।।2.39.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘उत्तम कुल, किया हुआ उपकार, विद्या, भूषण आदि का दान और संग्रह (पति के द्वारा स्नेहपूर्वक अपनाया जाना), यह सब कुछ दुष्टा स्त्रियों के हृदय को नहीं वश में कर पाता है; क्योंकि उनका चित्त अव्यवस्थित होता है
Show English Translation
But for those virtuous women whose minds are fixed in chastity, truth, scriptures and stability, the husband occupies a distinguished place and is considered supremely holy.
ShlokaShloka 24
स त्वया नावमन्तव्यः पुत्रः प्रव्राजितो मम। तव दैवतमस्त्वेष निर्धनः सधनोऽपि वा।।2.39.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसके विपरीत जो सत्य, सदाचार, शास्त्रों की आज्ञा और कुलोचित मर्यादाओं में स्थित रहती हैं, उन साध्वी स्त्रियों के लिये एकमात्र पति ही परम पवित्र एवं सर्वश्रेष्ठ देवता है
Show English Translation
You must not underestimate my son in his exile. You must treat him as your god whether he is wealthy or not.
ShlokaShloka 25
विज्ञाय वचनं सीता तस्या धर्मार्थसंहितम्। कृताञ्जलिरुवाचेदं श्वश्रूमभिमुखे स्थिताम्।।2.39.26।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसलिये तुम मेरे पुत्र श्रीराम का, जिन्हें वनवास की आज्ञा मिली है, कभी अनादर न करना। ये निर्धन हों या धनी, तुम्हारे लिये देवता के तुल्य हैं’
Show English Translation
Sita who understood the import of these words which were in conformity with dharma and artha, repiled to her motherinlaw facing her with folded palms:
ShlokaShloka 26
करिष्ये सर्वमेवाहमार्या यदनुशास्ति माम्। अभिज्ञास्मि यथा भर्तुर्वर्तितव्यं श्रुतं च मे।।2.39.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
सास के धर्म और अर्थयुक्त वचनों का तात्पर्य भलीभाँति समझकर उनके सामने खड़ी हुई सीता ने हाथ जोड़कर उनसे इस प्रकार कहा-
Show English Translation
I shall do exactly all that the venerable motherinlaw instructs me. I have heard it earlier and have fully understood as to how I should conduct myself towards my husband.
ShlokaShloka 27
न मामसज्जनेनार्या समानयितुमर्हति। धर्माद्विचलितुं नाहमलं चन्द्रादिव प्रभा।।2.39.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आर्ये! आप मेरे लिये जो कुछ उपदेश दे रही हैं, मैं उसका पूर्णरूप से पालन करूँगी। स्वामी के साथ कैसा बर्ताव करना चाहिये, यह मुझे भलीभाँति विदित है; क्योंकि इस विषय को मैंने पहले से ही सुन रखा है
Show English Translation
My worshipful motherinlaw should not equate me with wicked people (women). I cannot swerve from the path of virtue like radiance which never leaves the Moon.
ShlokaShloka 28
नातन्त्री वाद्यते वीणा नाचक्रो वर्तते रथः। नापतिस्सुखमेधेत या स्यादपि शतात्मजा।।2.39.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पूजनीया माताजी! आपको मुझे असती स्त्रियों के समान नहीं मानना चाहिये; क्योंकि जैसे प्रभा चन्द्रमा से दूर नहीं हो सकती, उसी प्रकार मैं पतिव्रत धर्म से विचलित नहीं हो सकती
Show English Translation
A veena (lute) sans strings cannot be played. A chariot without wheels cannot move. Similarly, a woman without her husband finds no happiness even though she has one hundred sons.
ShlokaShloka 29
मितं ददाति हि पिता मितं माता मितं सुतः। अमितस्य हि दातारं भर्तारं का न पूजयेत्।।2.39.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जैसे बिना तार की वीणा नहीं बज सकती और बिना पहिये का रथ नहीं चल सकता है, उसी प्रकार नारी सौ बेटों की माता होने पर भी बिना पति के सुखी नहीं हो सकती
Show English Translation
While the happiness that the father, mother and son give is limited, a husband gives unlimited happiness. Which wife will not worship such a husband?
ShlokaShloka 30
साहमेवं गता श्रेष्ठा श्रुतधर्मपरावरा। आर्ये किमवमन्येऽहं स्त्रीणां भर्ता हि दैवतम्।।2.39.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पिता, भ्राता और पुत्र— ये परिमित सुख प्रदान करते हैं, परंतु पति अपरिमित सुख का दाता है उसकी सेवा से इहलोक और परलोक दोनों में कल्याण होता है; अतः ऐसी कौन स्त्री है, जो अपने पति का सत्कार नहीं करेगी
Show English Translation
Instructed about my obligations by an eminent lady (her mother?), imbued with these ideals, how can I, O exalted one, underestimate him (my husband)? For a woman the husband is a god indeed
ShlokaShloka 31
सीताया वचनं श्रुत्वा कौशल्या हृदयङ्गमम्। शुद्धसत्त्वा मुमोचाश्रु सहसा दुःखहर्षजम्।।2.39.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आर्ये! मैंने श्रेष्ठ स्त्रियों- माता आदि के मुख से नारी के सामान्य और विशेष धर्मों का श्रवण किया है। इस प्रकार पातिव्रत्य का महत्त्व जानकर भी मैं पति का क्यों अपमान करूँगी? मैं जानती हूँ कि पति ही स्त्री का देवता है’
Show English Translation
Listening to the heartstirring words of Sita, Kausalya with her heart so pure burst instantaneously into tears of joy and grief.
ShlokaShloka 32
तां प्राञ्जलिरभिक्रम्य मातृमध्येऽतिसत्कृताम्। रामः परमधर्मात्मा मातरं वाक्यमब्रवीत्।।2.39.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
सीता का यह मनोहर वचन सुनकर शुद्ध अन्तःकरण वाली देवी कौसल्या के नेत्रों से सहसा दुःख और हर्ष के आँसू बहने लगे
Show English Translation
Most virtuous Rama approached his mother, that highly revered lady among all his mothers, and with folded hands said:
ShlokaShloka 33
अम्ब मा दुःखिता भूस्त्वं पश्य त्वं पितरं मम।। क्षयो हि वनवासस्य क्षिप्रमेव भविष्यति।।2.39.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब परम धर्मात्मा श्रीराम ने माताओं के बीच में अत्यन्त सम्मानित होकर खड़ी हुई माता कौसल्या की ओर देख हाथ जोड़कर कहा-
Show English Translation
O mother, do not grieve. Look after my father. My stay in the forest will soon come to an end.
ShlokaShloka 34
सुप्तायास्ते गमिष्यन्ति नव वर्षाणि पञ्च च। सा समग्रमिह प्राप्तं मां द्रक्ष्यसि सुहृद्वृतम्।।2.39.35।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘माँ! (इन्हीं के कारण मेरे पुत्र का वनवास हुआ है; ऐसा समझकर) तुम मेरे पिताजी की ओर दुःखित होकर न देखना। वनवास की अवधि भी शीघ्र ही समाप्त हो जायगी
Show English Translation
Fourteen years will pass off like a night's sleep. You will see me come home safe and sound, surrounded by my friends.
ShlokaShloka 35
एतावदभिनीतार्थमुक्त्वा स जननीं वचः। त्रयश्शतशतार्धाश्च ददर्शा वेक्ष्य मातरः।।2.39.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ये चौदह वर्ष तो तुम्हारे सोते-सोते निकल जायेंगे, फिर एक दिन देखोगी कि मैं अपने सुहृदों से घिरा हुआ सीता और लक्ष्मण के साथ सम्पूर्ण रूप से यहाँ आ पहुँचा हूँ’
Show English Translation
Speaking thus to his mother with highly polished words, he then turned his gaze at his other three hundred and fifty mothers.
ShlokaShloka 36
ता श्चापि स तथैवार्ता मातृ़र्दशरथात्मजः। धर्मयुक्तमिदं वाक्यं निजगाद कृताञ्जलिः।।2.39.37।।
Show English Translation
To all the mothers who stood deeply distressed with grief the son of Dasaratha spoke with folded hands these words suffused with virtue:
ShlokaShloka 37
संवासात्परुषं किञ्चिदज्ञानाद्वापि यत्कृतम्। तन्मे समनुजानीत सर्वाश्चामन्त्रयामि वः।।2.39.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
माता से इस प्रकार अपना निश्चित अभिप्राय बताकर दशरथनन्दन श्रीराम ने अपनी अन्य साढ़े तीन सौ माताओं की ओर दृष्टिपात किया और उनको भी कौसल्या की ही भाँति शोकाकुल पाया। तब उन्होंने हाथ जोड़कर उन सबसे यह धर्मयुक्त बात कही-
Show English Translation
If I have been harsh towards you, on account of our living together or through ignorance may you forgive me. I (now) seek leave of you all.
ShlokaShloka 38
वचनं राघवस्यैतध्दर्मयुक्तं समाहितम्। शुश्रुवुस्ताः स्त्रियंस्सर्वा श्शोकोपहतचेतसः।।2.39.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘माताओ! सदा एक साथ रहने के कारण मैंने जो कुछ कठोर वचन कह दिये हों अथवा अनजान में भी मुझसे जो अपराध बन गये हों, उनके लिये आप मुझे क्षमा कर दें। मैं आप सब माताओं से विदा माँगता हूँ’
Show English Translation
All the women with their senses afflicted by grief heard the virtuous and wellbalanced words of the scion of the Raghu race:
ShlokaShloka 39
जज्ञेऽथ तासां सन्नादः क्रौञ्चीनामिव निस्वनः। मानवेन्द्रस्य भार्याणामेवं वदति राघवे।।2.39.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा दशरथ की उन सभी स्त्रियों ने श्रीरघुनाथजी का यह समाधानकारी धर्मयुक्त वचन सुना, सुनकर उन सबका चित्त शोक से व्याकुल हो गया
Show English Translation
While Rama said so, there arose a loud cry of the wives of the king like the cry of the female herons.
ShlokaShloka 40
मुरजपणवमेघघोषवत् दशरथवेश्म बभूव यत्पुरा। विलपितपरिदेवनाकुलं व्यसनगतं तदभूत्सुदुःखितम्।।2.39.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीरामके ऐसी बात कहते समय महाराज दशरथकी रानियाँ कुररियोंके समान विलाप करनेलगीं उनका वह आर्तनाद उस राजभवनमें सब ओर गूंज उठा
Show English Translation
Dasaratha's palace which reverberated, like the rumblings of the cloud, with the sounds of drums and other musical instruments earlier, now immensely griefsticken and trapped in calamity, is filled with wailings and lamentations. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे एकोनचत्वारिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtyninth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.