Ayodhya Kanda
Sarga 30: Rama consents to take Sita to the forest--instructs her to distribute their precious possessions on the eve of their departure
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 30
46 shlokas
ShlokaShloka 1
सान्त्व्यमाना तु रामेण मैथिली जनकात्मजा।
वनवासनिमित्ताय भर्तारमिदमब्रवीत्।।2.30.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम के समझाने पर मिथिलेशकुमारी जानकी वनवास की आज्ञा प्राप्त करने के लिये अपने पति से फिर इस प्रकार बोलीं
Show English TranslationEnglish Translation
In response to Rama's consolation with regard to her stay in the forest, the daughter of Janaka, Maithili (Sita) said:
ShlokaShloka 2
सा तमुत्तमसंविग्ना सीता विपुलवक्षसम्।
प्रणयाच्चाभिमानाच्च परिचिक्षेप राघवम्।।2.30.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सीता अत्यन्त डरी हुई थीं। वे प्रेम और स्वाभिमान के कारण विशाल वक्षःस्थलवाले श्रीरामचन्द्रजी पर आक्षेप-सा करती हुई कहने लगीं-
Show English TranslationEnglish Translation
Sita agitated over a supreme cause upbraided the broadchested scion of the Raghu race out of love and injured selfrespect.
ShlokaShloka 3
किं त्वाऽमन्यत वैदेहः पिता मे मिथिलाधिपः।
राम जामातरं प्राप्य स्त्रियं पुरुषविग्रहम्।।2.30.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम! क्या मेरे पिता मिथिलानरेश विदेहराज जनक ने आपको जामाता के रूप में पाकर कभी यह भी समझा था कि आप केवल शरीर से ही पुरुष हैं; कार्यकलाप से तो स्त्री ही हैं
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama while accepting you as soninlaw did my father, king of Mithila and lord of Videha ever think that you are a woman in the guise of a man?
ShlokaShloka 4
अनृतं बत लोकोऽयमज्ञानाद्यदि वक्ष्यति।
तेजो नास्ति परं रामे तपतीव दिवाकरे।।2.30.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
नाथ! आपके मुझे छोड़कर चले जानेपर संसारके लोग अज्ञानवश यदि यह कहने लगें कि सूर्यके समान तपनेवाले श्रीरामचन्द्रमें तेज और पराक्रमका अभाव है तो उनकी यह असत्य धारणा मेरे लिये कितने दुःखकी बात होगी
Show English TranslationEnglish Translation
Alas that will be a falschood if people out of ignorance say that there is no supreme splendour in Rama like the shining Sun.
ShlokaShloka 5
किं हि कृत्वा विषण्णस्त्वं कुतो वा भयमस्ति ते।
यत्परित्यक्तुकामस्त्वं मामनन्यपरायणाम्।।2.30.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
आप क्या सोचकर विषादमें पड़े हुए हैं अथवा किससे आपको भय हो रहा है, जिसके कारण आप अपनी पत्नी मुझ सीताका, जो एकमात्र आपके ही आश्रित है, परित्याग करना चाहते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
What may be the cause for your fear and depression behind your desire to desert one who is so exclusively devoted to you?
ShlokaShloka 6
द्युमत्सेनसुतं वीर सत्यवन्तमनुव्रताम्।
सावित्रीमिव मां विद्धि त्वमात्मवशवर्तिनीम्।।2.30.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे सावित्री धुमत्सेनकुमार वीरवर सत्यवान् की ही अनुगामिनी थी, उसी प्रकार आप मुझे भी अपनी ही आज्ञा के अधीन समझिये
Show English TranslationEnglish Translation
Know, O valiant one, that by remaining subordinate to you, I am as faithful to you as Savitri was to her husband, Satyavanta, son of Dyumatsena.
ShlokaShloka 7
न त्वहं मनसाऽप्यन्यं द्रष्टाऽस्मि त्वदृतेऽनघ।
त्वया राघव गच्छेयं यथाऽन्या कुलपांसिनी।।2.30.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
निष्पाप रघुनन्दन! जैसी दूसरी कोई कुलकलङ्किनी स्त्री परपुरुष पर दृष्टि रखती है, वैसी मैं नहीं हूँ। मैं तो आपके सिवा किसी दूसरे पुरुष को मन से भी नहीं देख सकती। इसलिये आपके साथ ही चलूँगी (आपके बिना अकेली यहाँ नहीं रहूँगी)
Show English TranslationEnglish Translation
O sinless son of the Raghus I am not like other women who bring disgreace to the family. I have not looked at any one except you, even with my mind's eye. I will go (to the forest) along with you.
ShlokaShloka 8
स्वयं तु भार्यां कौमारीं चिरमध्युषितां सतीम्।
शैलूष इव मां राम परेभ्यो दातुमिच्छसि।।2.30.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम! जिसका कुमारावस्था में ही आपके साथ विवाह हुआ है और जो चिरकाल तक आपके साथ रह चुकी है, उसी मुझ अपनी सती-साध्वी पत्नी को आप औरत की कमाई खाने वाले नट की भाँति दूसरों के हाथ में सौंपना चाहते हैं?
Show English TranslationEnglish Translation
I have been living with you for a long time, O Rama I am young and chaste. Why do you, like an actor, wish to hand me over to others.
ShlokaShloka 9
यस्य पथ्यं च रामाऽत्थ यस्य चार्थेऽवरुध्यसे।
त्वं तस्य भव वश्यश्च विधेयश्च सदाऽनघ।।2.30.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
निष्पाप रघुनन्दन! आप मुझे जिसके अनुकूल चलने की शिक्षा दे रहे हैं और जिसके लिये आपका राज्याभिषेक रोक दिया गया है, उस भरत के सदा ही वशवर्ती और आज्ञापालक बनकर आप ही रहिये, मैं नहीं रहूँगी
Show English TranslationEnglish Translation
You, O sinless Rama, may become subservient and obedient to them about whose wellfare you are speaking of and on account of whom you are preventing me to go (along with you).
ShlokaShloka 10
स मामनादाय वनं न त्वं प्रस्थातुमर्हसि।
तपो वा यदि वाऽरण्यं स्वर्गो वा स्यात्सह मे त्वया।।2.30.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इसलिये आपका मुझे अपने साथ लिये बिना वन की ओर प्रस्थान करना उचित नहीं है। यदि तपस्या करनी हो, वन में रहना हो अथवा स्वर्ग में जाना हो तो सभी जगह मैं आपके साथ रहना चाहती हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
You should not depart for the forest without taking me. Be it for penance or for the forest or for heaven, I wish to be with you.
ShlokaShloka 11
न च मे भविता तत्र कश्चित्पथि परिश्रमः।
पृष्ठतस्तव गच्छन्त्या विहारशयनेष्विव।।2.30.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे बगीचे में घूमने और पलंग पर सोने में कोई कष्ट नहीं होता, उसी प्रकार आपके पीछे-पीछे वन के मार्ग पर चलने में भी मुझे कोई परिश्रम नहीं जान पड़ेगा
Show English TranslationEnglish Translation
While following you, I will feel no fatigue there on the way as if I am going on a pleasurestroll or in a comfortable couch.
ShlokaShloka 12
कुशकाशशरेषीका ये च कण्टकिनो द्रुमाः।
तूलाजिनसमस्पर्शा मार्गे मम सह त्वया।।2.30.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रास्ते में जो कुश-कास, सरकंडे, सींक और काँटेदार वृक्ष मिलेंगे, उनका स्पर्श मुझे आपके साथ रहने से रूई और मृगचर्म के समान सुखद प्रतीत होगा
Show English TranslationEnglish Translation
The white reeds, the kusha, the sara and the ishika grasses and thorny trees on the way will feel as soft as cotton or as the skin of a black antelope.
ShlokaShloka 13
महावातसमुद्धूतं यन्मामपकरिष्यति।
रजो रमण तन्मन्ये परार्थ्यमिव चन्दनम्।।2.30.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
प्राणवल्लभ! प्रचण्ड आँधी से उड़कर मेरे शरीर पर जो धूल पड़ेगी, उसे मैं उत्तम चन्दन के समान समशृंगी
Show English TranslationEnglish Translation
I shall regard, O charming Rama, the harmful dust raised by the stormy wind and settled on me as the most excellent sandal powder.
ShlokaShloka 14
शाद्वलेषु यथा शिश्ये वनान्ते वनगोचर।
कुथास्तरणतल्पेषु किं स्यात्सुखतरं ततः।।2.30.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जब वन के भीतर रहँगी, तब आपके साथ घासों पर भी सो लूँगी। रंग-बिरंगे कालीनों और मुलायम बिछौनों से युक्त पलंगों पर क्या उससे अधिक सुख हो सकता है?
Show English TranslationEnglish Translation
O rover of the forest I will feel happier when I sleep on the meadows (of tender green grass) on the outskirts of the forest than when I sleep on the couch spread with carpets.
ShlokaShloka 15
पत्रं मूलं फलं यत्त्वमल्पं वा यदि वा बहु।
दास्यसि स्वयमाहृत्य तन्मेऽमृतरसोपमम्।।2.30.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
आप अपने हाथ से लाकर थोड़ा या बहुत फल, मूल या पत्ता, जो कुछ दे देंगे, वही मेरे लिये अमृत रस के समान होगा
Show English TranslationEnglish Translation
Whatever leaves or roots or fruits you collect with your own hands for me little or much, they will be nectar to me.
ShlokaShloka 16
न मातुर्न पितुस्तत्र स्मरिष्यामि न वेश्मनः।
आर्तवान्युपभुञ्जाना पुष्पाणि च फलानि च।।2.30.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ऋतु के अनुकूल जो भी फल-फूल प्राप्त होंगे, उन्हें खाकर रहँगी और माता-पिता अथवा महल को कभी याद नहीं करूँगी
Show English TranslationEnglish Translation
Enjoying the seasonal flowers and fruits in the forest, I will not remember my mother or father or home.
ShlokaShloka 17
न च तत्र ततः किञ्चिद्द्रष्टुमर्हसि विप्रियम्।
मत्कृते न च ते शोको न भविष्यामि दुर्भरा।।2.30.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वहाँ रहते समय मेरा कोई भी प्रतिकूल व्यवहार आप नहीं देख सकेंगे। मेरे लिये आपको कोई कष्ट नहीं उठाना पड़ेगा। मेरा निर्वाह आपके लिये दूभर नहीं होगा
Show English TranslationEnglish Translation
Therefore, you should not anticipate any problem from me in the forest. Neither shall I be burdensome to you nor shall I make you experience any sorrow on my account.
ShlokaShloka 18
य स्त्वया सह स स्वर्गो निरयो यस्त्वया विना।
इति जानन्परां प्रीतिं गच्छ राम मया सह।।2.30.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
आपके साथ जहाँ भी रहना पड़े, वही मेरे लिये स्वर्ग है और आपके बिना जो कोई भी स्थान हो, वह मेरे लिये नरक के समान है। श्रीराम! मेरे इस निश्चय को जानकर आप मेरे साथ अत्यन्त प्रसन्नतापूर्वक वनको चलें
Show English TranslationEnglish Translation
Wherever I be with you is heaven and without, hell. O Rama, recognise this truth, and derive great pleasure in my company.
ShlokaShloka 19
अथ मामेवमव्यग्रां वनं नैव नयिष्यति।
विषमद्यैव पास्यामि मा विशं द्विषतां गमम्।।2.30.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मुझे वनवास के कष्ट से कोई घबराहट नहीं है। यदि इस दशा में भी आप अपने साथ मुझे वन में नहीं ले चलेंगे तो मैं आज ही विष पी लूँगी, परंतु शत्रुओं के अधीन होकर नहीं रहूँगी
Show English TranslationEnglish Translation
If you do not take me to the forest without the least hesitation I shall consume poison right now, but not live under the control of enemies (at Ayodhya).
ShlokaShloka 20
पश्चादपि हि दुःखेन मम नैवास्ति जीवितम्।
उज्झितायास्त्वया नाथ तदैव मरणं वरम्।।2.30.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
नाथ! यदि आप मुझे त्यागकर वन को चले जायँगे तो पीछे भी इस भारी दुःख के कारण मेरा जीवित रहना सम्भव नहीं है; ऐसी दशा में मैं इसी समय आपके जाते ही अपना प्राण त्याग देना अच्छा समझती हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
If forsaken, O Lord I shall not live a life of sorrow. Instant death is better (than abandoned existence).
ShlokaShloka 21
इमं हि सहितुं शोकं मुहूर्तमपि नोत्सहे।
किं पुनर्दशवर्षाणि त्रीणि चैकं च दुःखिता।।2.30.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
आपके विरह का यह शोक मैं दो घड़ी भी नहीं सह सकूँगी। फिर मुझ दुःखिया से यह चौदह वर्षों तक कैसे सहा जायगा?’
Show English TranslationEnglish Translation
I cannot bear this grief even for a moment, what to speak of fourteen (ten and three and one) years of grieving.
ShlokaShloka 22
इति सा शोकसन्तप्ता विलप्य करुणं बहु।
चुक्रोश पतिमायस्ता भृशमालिङ्ग्य सस्वरम्।।2.30.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस प्रकार बहुत देरतक करुणाजनक विलाप करके शोक से संतप्त हुई सीता शिथिल हो अपने पति को जोर से पकड़कर उनका गाढ़ आलिङ्गन करके फूट-फूटकर रोने लगीं
Show English TranslationEnglish Translation
Tormented with grief, Sita piteously and profusely lamented, and then exhausted, embraced her husband tightly and cried bitterly.
ShlokaShloka 23
सा विद्धा बहुभिर्वाक्यैर्दिग्धैरिव गजाङ्गना।
चिरसन्नियतं बाष्पं मुमोचाग्निमिवारणिः।।2.30.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे कोई हथिनी विष में बुझे हुए बहुसंख्यक बाणों द्वारा घायल कर दी गयी हो, उसी प्रकार सीता श्रीरामचन्द्रजी के पूर्वोक्त अनेकानेक वचनों द्वारा मर्माहत हो उठी थीं; अतः जैसे अरणी आग प्रकट करती है, उसी प्रकार वे बहुत देर से रोके हुए आँसुओं को बरसाने लगीं
Show English TranslationEnglish Translation
Pierced by so many words (of objection from Rama), Sita felt like a cowelephant penetrated by poisonsmeared arrrows. And shed her longsuppressed tears like arani (a firekindling stick) kindling fire.
ShlokaShloka 24
तस्या स्फटिकसङ्काशं वारि सन्तापसम्भवम्।
नेत्राभ्यां परिसुस्राव पङ्कजाभ्यामिवोदकम्।।2.30.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उनके दोनों नेत्रों से स्फटिक के समान निर्मल संतापजनित अश्रुजल झर रहा था, मानो दो कमलों से जलकी धारा गिर रही हो
Show English TranslationEnglish Translation
Crystallike tears arising out of distress flowed from her eyes like water trickling from two lotuses.
ShlokaShloka 25
तच्चैवामलचन्द्राभं मुखमायतलोचनम्।
पर्यशुष्यत बाष्पेण जलोद्धृतमिवाम्बुजम्।।2.30.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
बड़े-बड़े नेत्रों से सुशोभित और पूर्णिमा के निर्मल चन्द्रमा के समान कान्तिमान् उनका वह मनोहर मुख संतापजनित ताप के कारण पानी से बाहर निकाले हुए कमल के समान सूख-सा गया था
Show English TranslationEnglish Translation
Her face with large eyes assumed the brightness of an immaculate Moon and withered with tears like a lotus plucked out of water.
ShlokaShloka 26
तां परिष्वज्य बाहुभ्यां विसंज्ञामिव दुःखिताम्।
उवाच वचनं रामः परिविश्वासयंस्तदा।।2.30.26।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सीताजी दुःख के मारे अचेत-सी हो रही थीं। श्रीरामचन्द्रजी ने उन्हें दोनों हाथों से सँभालकर हृदय से लगा लिया और उस समय उन्हें सान्त्वना देते हुए कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
With his arms Rama embraced Sita who had almost fainted in grief. And in order to create confidence in her he said these words:
ShlokaShloka 27
न देवि तव दुःखेन स्वर्गमप्यभिरोचये।
न हि मेऽस्ति भयं किञ्चित्स्वयम्भोरिव सर्वतः।।2.30.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
देवि! तुम्हें दुःख देकर मुझे स्वर्ग का सुख मिलताहो तो मैं उसे भी लेना नहीं चाहूँगा। स्वयम्भू ब्रह्माजी की भाँति मुझे किसी से किञ्चित् भी भय नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
When you are in grief O Devi I do not desire even heaven. Like the selfcreated Brahma, I have no fear for any one.
ShlokaShloka 28
तव सर्वमभिप्रायमविज्ञाय शुभानने।
वासं न रोचयेऽरण्ये शक्तिमानपि रक्षणे।।2.30.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
शुभानने! यद्यपि वन में तुम्हारी रक्षा करने के लिये मैं सर्वथा समर्थ हूँ तो भी तुम्हारे हार्दिक अभिप्राय को पूर्णरूप से जाने बिना तुमको वनवासिनी बनाना मैं उचित नहीं समझता था
Show English TranslationEnglish Translation
O Sita of auspicious countenance even though I am capable of protecting you I did not like your stay in the forest as I did not know your intentions.
ShlokaShloka 29
यत्सृष्टाऽसि मया सार्धं वनवासाय मैथिलि।
न विहातुं मया शक्या कीर्तिरात्मवता यथा।।2.30.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मिथिलेशकुमारी! जब तुम मेरे साथ वन में रहने के लिये ही उत्पन्न हुई हो तो मैं तुम्हें छोड़ नहीं सकता, ठीक उसी तरह जैसे आत्मज्ञानी पुरुष अपनी स्वाभाविक प्रसन्नता का त्याग नहीं करते
Show English TranslationEnglish Translation
Since you, O daughter of Mithila, were born to go along with me to the forest, I cannot abandon you just as a selfrespecting man cannot forsake his reputation.
ShlokaShloka 30
धर्मस्तु गजनासोरु सद्भिराचरितः पुरा।
तं चाहमनुवर्तेऽद्य यथा सूर्यं सुवर्चला।।2.30.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
हाथी की ढूँड़ के समान जाँघ वाली जनककिशोरी! पूर्वकाल के सत्पुरुषों ने अपनी पत्नी के साथ रहकर जिस धर्म का आचरण किया था, उसीका मैं भी तुम्हारे साथ रहकर अनुसरण करूँगा तथा जैसे सुवर्चला (संज्ञा) अपने पति सूर्य का अनुगमन करती है, उसी प्रकार तुम भी मेरा अनुसरण करो
Show English TranslationEnglish Translation
O one with (shapely) thighs like the trunk of an elephant follow only the path of righteousness practised earlier by the virtuous as Suvarchala follows the Sun.
ShlokaShloka 31
न खल्वहं न गच्छेयं वनं जनकनन्दिनि।
वचनं तन्नयति मां पितु स्सत्योपबृंहितम्।।2.30.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जनकनन्दिनि! यह तो किसी प्रकार सम्भव ही नहीं है कि मैं वन को न जाऊँ; क्योंकि पिताजी का वह सत्ययुक्त वचन ही मुझे वन की ओर ले जा रहा है
Show English TranslationEnglish Translation
Not that I shall not go to the forest (go I must). My father's word nourished by truth is leading me there, O daughter of Janaka
ShlokaShloka 32
एष धर्मस्तु सुश्रोणि पितुर्मातुश्च वश्यता।
अतश्च तं व्यतिक्रम्य नाहं जीवितुमुत्सहे।।2.30.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सुश्रोणि! पिता और माता की आज्ञा के अधीन रहना पुत् रका धर्म है, इसलिये मैं उनकी आज्ञाका उल्लङ्घन करके जीवित नहीं रह सकता
Show English TranslationEnglish Translation
Obedience to parents is a righteous act. Therefore, O one with fair hips I cannot live and disobey the word of truth.
ShlokaShloka 33
अस्वाधीनं कथं दैवं प्रकारैरभिराध्यते।
स्वाधीनं समतिक्रम्य मातरं पितरं गुरुम्।।2.30.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जो अपनी सेवा के अधीन हैं, उन प्रत्यक्ष देवता माता, पिता एवं गुरु का उल्लङ्घन करके जो सेवा के अधीन नहीं है, उस अप्रत्यक्ष देवता दैव की विभिन्न प्रकार से किस तरह आराधना की जा सकती है
Show English TranslationEnglish Translation
Mother, father and preceptor are present before us. By overstepping them, how can we, in various ways, worship God who is beyond reach (not visible)?
ShlokaShloka 34
यत्त्रयं तत्त्रयो लोकाः पवित्रं तत्समं भुवि।
नान्यदस्ति शुभापाङ्गे तेनेदमभिराध्यते।।2.30.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सुन्दर नेत्रप्रान्तवाली सीते! जिनकी आराधना करने पर धर्म, अर्थ और काम तीनों प्राप्त होते हैं तथा तीनों लोकों की आराधना सम्पन्न हो जाती है, उन माता, पिता और गुरु के समान दूसरा कोई पवित्र देवता इस भूतल पर नहीं है। इसीलिये भूतल के निवासी इन तीनों देवताओं की आराधना करते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Where these three(mother,father and preceptor) equal to the three worlds are, O one with loverly sideglances, there is none in this world as holy. Therefore, they are to be worshipped.
ShlokaShloka 35
न सत्यं दानमानौ वा न यज्ञाश्चाप्तदक्षिणाः।
तथा बलकरा स्सीते यथा सेवा पितुर्हिता।।2.30.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सीते! पिताकी सेवा करना कल्याण की प्राप्ति का जैसा प्रबल साधन माना गया है, वैसा न सत्य है, न दान है, न मान है और न पर्याप्त दक्षिणा वाले यज्ञ ही हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Truth or munificence or homage or distribution of gifts to the revered ones or sacrifices, O Sita, are not considered as efficacious as service to father.
ShlokaShloka 36
स्वर्गो धनं वा धान्यं वा विद्याः पुत्रास्सुखानि च।
गुरुवृत्त्यनुरोधेन न किञ्चिदपि दुर्लभम्।।2.30.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
गुरुजनों की सेवा का अनुसरण करने से स्वर्ग, धनधान्य, विद्या, पुत्र और सुख-कुछ भी दुर्लभ नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
By fulfilling father's wish, nothing is difficult to achieve, whether it is heaven, or wealth, or foodgrains, or learning, or sons or other comforts.
ShlokaShloka 37
देवगन्धर्वगोलोकान्ब्रह्मलोकां स्तथाऽपरान्।
प्राप्नुवन्ति महात्मानो मातापितृपरायणाः।।2.30.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
माता-पिता की सेवा में लगे रहने वाले महात्मा पुरुष देवलोक, गन्धर्वलोक, ब्रह्मलोक, गोलोक तथा अन्य लोकों को भी प्राप्त कर लेते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Great men who are devoted to the service of their parents attain the world of the gods, of gandharvas, of cows, of Visnu, of Brahma and other worlds.
ShlokaShloka 38
स मां पिता यथा शास्ति सत्यधर्मपथे स्थितः।
तथा वर्तितुमिच्छामि स हि धर्मस्सनातनः।।2.30.38।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इसीलिये सत्य और धर्म के मार्ग पर स्थित रहने वाले पूज्य पिताजी मुझे जैसी आज्ञा दे रहे हैं, मैं वैसा ही बर्ताव करना चाहता हूँ; क्योंकि वह सनातन धर्म है
Show English TranslationEnglish Translation
My father who follows the path of truth and dharma whatever be his commands, I wish to obey. He is, indeed, dharma eternal.
ShlokaShloka 39
मम सन्ना मतिस्सीते त्वां नेतुं दण्डकावनम्।
वसिष्यामीति सा त्वं मामनुयातुं सुनिश्चिता।।2.30.39।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सीते! ‘मैं आपके साथ वन में निवास करूँगी’ऐसा कहकर तुमने मेरे साथ चलने का दृढ़ निश्चय कर लिया है, इसलिये तुम्हें दण्डकारण्य ले चलने के सम्बन्ध में जो मेरा पहला विचार था, वह अब बदल गया है
Show English TranslationEnglish Translation
O Sita, my discretion fails me in deciding whether to take you to Dandaka forest or not. You are, however, firmly determined to follow me, saying, you can live in the forest.
ShlokaShloka 40
सा हि सृष्टाऽनवद्याङ्गि वनाय मदिरेक्षणे।
अनुगच्छस्व मां भीरु सहधर्मचरी भव।।2.30.40।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मदभरे नेत्रोंवाली सुन्दरी! अब मैं तुम्हें वन में चलने के लिये आज्ञा देता हूँ। भीरु! तुम मेरी अनुगामिनी बनो और मेरे साथ रहकर धर्म का आचरण करो
Show English TranslationEnglish Translation
O one with fascinating eyes and exquisite beauty you were born to live in the forest. O gentle lady, assist me in carrying out my duties.
ShlokaShloka 41
सर्वथा सदृशं सीते मम स्वस्य कुलस्य च।
व्यवसायमनुक्रान्ता कान्ते त्वमतिशोभनम्।।2.30.41।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
प्राणवल्लभे सीते! तुमने मेरे साथ चलने का जो यह परम सुन्दर निश्चय किया है, यह तुम्हारे और मेरे कुल के सर्वथा योग्य ही है
Show English TranslationEnglish Translation
You, O my lovely beloved Sita, have taken in the right time a highly dignified decision befitting in all ways your family, myself and yourself.
ShlokaShloka 42
आरभस्व शुभश्रोणि वनवासक्षमाः क्रियाः।
नेदानीं त्वदृते सीते स्वर्गोऽपि मम रोचते।।2.30.42।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
सुश्रोणि! अब तुम वनवास के योग्य दान आदि कर्म प्रारम्भ करो। सीते! इस समय तुम्हारे इस प्रकार दृढ़ निश्चय कर लेने पर तुम्हारे बिना स्वर्ग भी मुझे अच्छा नहीं लगता है
Show English TranslationEnglish Translation
O Sita, begin right now all preparations necessary for residing in the forest. O one, with beautiful buttocks, without you even the very heaven does not please me.
ShlokaShloka 43
ब्राह्मणेभ्यश्च रत्नानि भिक्षुकेभ्यश्च भोजनम्।
देहि चाशंसमानेभ्य स्सन्त्वरस्व च मा चिरम्।।2.30.43।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ब्राह्मणों को रत्नस्वरूप उत्तम वस्तुएँ दान करो और भोजन माँगने वाले भिक्षकों को भोजन दो। शीघ्रता करो, विलम्ब नहीं होना चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
Give away your jewels to brahmins who need them and food to religious mendicants. Hurry up Do not delay.
ShlokaShloka 44
भूषणानि महार्हाणि वरवस्त्राणि यानि च।
रमणीयाश्च ये केचित्क्रीडार्थाश्चाप्युपस्कराः।।2.30.44।।
शयनीयानि यानानि मम चान्यानि यानि च।
देहि स्वभृत्यवर्गस्य ब्राह्मणानामनन्तरम्।।2.30.45।।
Show English TranslationEnglish Translation
Distribute among your attendants highly valuable ornaments and excellent clothing, charming articles meant for (court) sport, my couches, chariots and all other things. Offer the rest to brahmins.
ShlokaShloka 45
अनुकूलं तु सा भर्तुर्ज्ञात्वा गमनमात्मनः।
क्षिप्रं प्रमुदिता देवी दातुमेवोपचक्रमे।।2.30.46।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
तुम्हारे पास जितने बहुमूल्य आभूषण हों, जो-जो अच्छे-अच्छे वस्त्र हों, जो कोई भी रमणीय पदार्थ हों तथा मनोरञ्जनकी जो-जो सुन्दर सामग्रियाँ हों, मेरे और तुम्हारे उपयोग में आने वाली जो उत्तमोत्तम शय्याएँ, सवारियाँ तथा अन्य वस्तुएँ हों, उनमें से ब्राह्मणों को दान करनेके पश्चात् जो बचें उन सबको अपने सेवकों को बाँट दो’
Show English TranslationEnglish Translation
Having come to know that her departure to the forest is acceptable to her husband, Sita, highly delighted, quickly got ready to give away (things).
ShlokaShloka 46
ततः प्रहृष्टा प्रतिपूर्णमानसा
यशश्विनी भर्तुरवेक्ष्य भाषितम्।
धनानि रत्नानि च दातुमङ्गना
प्रचक्रमे धर्मभृतां मनस्स्विनी।।2.30.47।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
स्वामी ने वन में मेरा जाना स्वीकार कर लिया मेरा वनगमन उनके मन के अनुकूल हो गया’ यह जानकर देवी सीता बहुत प्रसन्न हुईं और शीघ्रतापूर्वक सब वस्तुओं का दान करने में जुट गयीं
Show English TranslationEnglish Translation
Having heard her husband, the glorious and broadminded Sita was delighted with her desires fulfiled. She made preparations to gift away her wealth including jewels to the virtuous. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे त्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the thirtieth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.