Ayodhya Kanda

Sarga 4: Dasaratha sends Sumantra to bring Rama again-- briefs him on certain matters and sends him -- Rama visits Kausalya and informs her about the coronation and seeks her blessings.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 4

45 shlokas

ShlokaShloka 1
गतेष्वथ नृपो भूयः पौरेषु सह मन्त्रिभिः। मन्त्रयित्वा ततश्चक्रे निश्चयज्ञस्सनिश्चयम्।।2.4.1।। श्व एव पुष्यो भविताश्वोऽभिषेच्यस्तु मे सुतः। रामो राजीवताम्राक्��ो यौवराज्य इति प्रभुः।।2.4.2।।
Show English Translation
After the citizens departed, the king, an expert in decisionmaking again consulted his counsellors and said, Tomorrow Pushya star is in the ascendence and my son, Rama (handsome) with coppercoloured eyes which resemble red lotus petals will be installed heirapparent.
ShlokaShloka 2
गतेष्वथ नृपो भूयः पौरेषु सह मन्त्रिभिः। मन्त्रयित्वा ततश्चक्रे निश्चयज्ञस्सनिश्चयम्।।2.4.1।। श्व एव पुष्यो भविताश्वोऽभिषेच्यस्तु मे सुतः। रामो राजीवताम्राक्षो यौवराज्य इति प्रभुः।।2.4.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजसभा से पुरवासियों के चले जानेपर कार्य सिद्धि के योग्य देश-काल के नियम को जानने वाले प्रभावशाली नरेश ने पुनः मन्त्रियों के साथ सलाह करके यह निश्चय किया कि ‘कल ही पुष्य नक्षत्र होगा, अतःकल ही मुझे अपने पुत्र कमलनयन श्रीराम का युवराज के पदपर अभिषेक कर देना चाहिये’
Show English Translation
After the citizens departed, the king, an expert in decisionmaking again consulted his counsellors and said, Tomorrow Pushya star is in the ascendence and my son, Rama (handsome) with coppercoloured eyes which resemble red lotus petals will be installed heirapparent.
ShlokaShloka 3
अथाऽन्तर्गृहमाविश्य राजा दशरथस्तदा। सूतमामन्त्रयामास रामं पुनरिहानय।।2.4.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर अन्तःपुर में जाकर महाराज दशरथ ने सूत को बुलाया और आज्ञा दी ’जाओ, श्रीराम को एक बार फिर यहाँ बुला लाओ’
Show English Translation
Therafter king Dasaratha on retiring to his private apartment, ordered Sumantra to bring Rama once again.
ShlokaShloka 4
प्रतिगृह्य स तद्वाक्यं सूतः पुनरुपाययौ। रामस्य भवनं शीघ्रं राममानयितुं पुनः।।2.4.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनकी आज्ञा शिरोधार्य करके सुमन्त्र श्रीराम को शीघ्र बुला लाने के लिये पुनः उनके महल में गये
Show English Translation
In obedience to the command of the king charioteer Sumantra set out speedily to the palace of Rama to fetch him back once again.
ShlokaShloka 5
द्वार्स्थैरावेदितं तस्य रामायाऽऽगमनं पुनः। श्रुत्वैव चापि रामस्तं प्राप्तं शङ्कान्वितोऽभवत्।।2.4.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
द्वारपालों ने श्रीराम को सुमन्त्र के पुनः आगमन की सूचना दी। उनका आगमन सुनते ही श्रीराम के मन में संदेह हो गया
Show English Translation
The doorkeepers informed Rama of Sumantra's arrival. As soon as he learnt that Sumantra was back again, Rama was filled with apprehensions.
ShlokaShloka 6
प्रवेश्य चैनं त्वरितं रामो वचनमब्रवीत्। यदागमनकृत्यं ते भूयस्तद्ब्रूह्यशेषतः।।2.4.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन्हें भीतर बुलाकर श्रीराम ने उनसे बड़ी उतावली के साथ पूछा- ‘आपको पुनः यहाँ आने की क्या आवश्यकता पड़ी?’ यह पूर्णरूप से बताइये
Show English Translation
Rama got Sumantra admitted and said to him, What is the purpose of your coming back so quickly ? Tell me whatever is there without holding back.
ShlokaShloka 7
तमुवाच तत स्सूतो राजा त्वां द्रष्टुमिच्छति। श्रुत्वा प्रमाणमत्र त्वं गमनायेतराय वा।।2.4.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
तब सूत ने उनसे कहा- ’महाराज आपसे मिलना चाहते हैं। मेरी इस बात को सुनकर वहाँ जाने या न जाने का निर्णय आप स्वयं करें’
Show English Translation
Then Sumantra replied, 'The king desires to see you. To go or not to go, the decision is yours'.
ShlokaShloka 8
इति सूतवच श्श्रुत्वा रामोऽथ त्वरयाऽन्वितः। प्रययौ राजभवनं पुनर्द्रष्टुं नरेश्वरम्।।2.4.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
सूत का यह वचन सुनकर श्रीरामचन्द्र जी महाराज दशरथ का पुनः दर्शन करने के लिये तुरंत उनके महल की ओर चल दिये
Show English Translation
On hearing the words of the charioteer, Rama immediately set out for the royal palace to see the king again.
ShlokaShloka 9
तं श्रुत्वा समनुप्राप्तं रामं दशरथो नृपः। प्रवेशयामास गृहं विवक्षुः प्रियमुत्तमम्।।2.4.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम को आया हुआ सुनकर राजा दशरथ ने उनसे प्रिय तथा उत्तम बात कहने के लिये उन्हें महल के भीतर बुला लिया
Show English Translation
Having heard of Rama's arrival, king Dasaratha got him admitted into his apartment to tell him something very pleasant.
ShlokaShloka 10
प्रविशन्नेव च श्रीमान्राघवो भवनं पितुः। ददर्श पितरं दूरात्प्रणिपत्य कृताञ्जलिः।।2.4.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
पिता के भवन में प्रवेश करते ही श्रीमान् रघुनाथजी ने उन्हें देखा और दूर से ही हाथ जोड़कर वे उनके चरणों में पड़ गये
Show English Translation
On entering his father's palace, glorious Rama, folded his hands and bent low in reverence from a distance and beheld his father.
ShlokaShloka 11
प्रणमन्तं समुत्थाप्य तं परिष्वज्य भूमिपः। प्रदिश्य चास्मै रुचिरमासनं पुनरब्रवीत्।।2.4.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्रणाम करते हुए श्रीराम को उठाकर महाराज ने छाती से लगा लिया और उन्हें बैठने के लिये आसन देकर पुनः उनसे इस प्रकार कहना आरम्भ किया-॥११॥
Show English Translation
As he (Rama) was bending (with reverence), Dasaratha lifted him up and embraced him. Thereafter, he offered him a splendid seat and said again:
ShlokaShloka 12
राम वृद्धोऽस्मि दीर्घायुर्भुक्ता भोगा मयेप्सिताः। अन्नवद्भिः क्रतुशतै स्तथेष्टं भूरिदक्षिणैः।।2.4.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम! अब मैं बूढ़ा हुआ। मेरी आयु बहुत अधिक हो गयी। मैंने बहुत-से मनोवाञ्छित भोग भोग लिये, अन्न और बहुत-सी दक्षिणाओं से युक्त सैकड़ों यज्ञ भी कर लिये
Show English Translation
O Rama after a long life I have grown old. I have enjoyed all the pleasures I desired. I have also performed hundreds of rituals which enjoined distribution of abundant food and gifts.
ShlokaShloka 13
जातमिष्टमपत्यं मे त्वमद्यानुपमं भुवि। दत्तमिष्टमधीतं च मया पुरुषसत्तम।।2.4.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘पुरुषोत्तम! तुम मेरे परम प्रिय अभीष्ट संतान के रूप में प्राप्त हुए जिसकी इस भूमण्डल में कहीं उपमा नहीं है, मैंने दान, यज्ञ और स्वाध्याय भी कर लिये
Show English Translation
O best of men I have obtained now a progeny of my liking in you and you have no equal on earth. I have given gifts, performed rituals and also studied (the Vedas) .
ShlokaShloka 14
अनुभूतानि चेष्टानि मया वीर सुखान्यपि। देवर्षिपितृविप्राणामनृणोऽस्मि तथाऽत्मनः।।2.4.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘वीर! मैंने अभीष्ट सुखों का भी अनुभव कर लिया। मैं देवता, ऋषि, पितर और ब्राह्मणों के तथा अपने ऋण से भी उऋण हो गया
Show English Translation
O mighty son I have experienced all the pleasures I longed for. I redeemed my debt to the gods, the sages, my ancestors, brahmins and to myself.
ShlokaShloka 15
न किञ्चिन्मम कर्तव्यं तवान्यत्राभिषेचनात्। अतो यत्त्वामहं ब्रूयां तन्मे त्वं कर्तुमर्हसि।।2.4.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अब तुम्हें युवराज-पदपर अभिषिक्त करने के सिवा और कोई कर्तव्य मेरे लिये शेष नहीं रह गया है, अतः मैं तुमसे जो कुछ कहूँ, मेरी उस आज्ञा का तुम्हें पालन करना चाहिये
Show English Translation
There is nothing left to be done by me except your consecration Hence you should perform what I tell you.
ShlokaShloka 16
अद्य प्रकृतयस्सर्वास्त्वामिच्छन्ति नराधिपम्। अतस्त्वां युवराजानमभिषेक्ष्यामि पुत्रक।।2.4.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बेटा! अब सारी प्रजा तुम्हें अपना राजा बनाना चाहती है, अतः मैं तुम्हें युवराज पद पर अभिषिक्त करूँगा
Show English Translation
Today all the subjects expresed their desire to see you as their king. Therefore, my dear son, I wish to coronate you heirapparent.
ShlokaShloka 17
अपि चाद्याऽशुभान्राम स्वप्ने पश्यामि दारुणान्। सनिर्घाता दिवोल्का च पततीह महास्वना।।2.4.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘रघुकुलनन्दन श्रीराम! आजकल मुझे बड़े बुरे सपने दिखायी देते हैं। दिन में वज्रपात के साथ-साथ बड़ा भयंकर शब्द करने वाली उल्काएँ भी गिर रही हैं
Show English Translation
Moreover Rama, these days I see frightening and ominous events in dreams during day time. I see meteors accompanied by thunders falling, generating great sounds.
ShlokaShloka 18
अवष्टब्धं च मे राम नक्षत्रं दारुणैर्ग्रहैः। आवेदयन्ति दैवज्ञाः सूर्याङ्गारकराहुभिः।।2.4.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘श्रीराम! ज्योतिषियों का कहना है कि मेरे जन्मनक्षत्र को सूर्य, मङ्गल और राहु नामक भयंकर ग्रहों ने आक्रान्त कर लिया है
Show English Translation
O Rama astrologers also tell me that formidable planets Sun, Mars and Rahu have afflicted my birth star.
ShlokaShloka 19
प्रायेण हि निमित्तानामीदृशानां समुद्भवे। राजा हि मृत्युमाप्नोति घोरां वाऽऽपदमृच्छति।।2.4.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘ऐसे अशुभ लक्षणों का प्राकट्य होने पर प्रायः राजा घोर आपत्ति में पड़ जाता है और अन्ततोगत्वा उसकी मृत्यु भी हो जाती है
Show English Translation
When such ominous signs appear, usually the king either meets with death or faces a grave calamity.
ShlokaShloka 20
तद्यावदेव मे चेतो न विमुह्यति राघव। तावदेवाभिषिञ्चस्व चला हि प्राणिनां मतिः।।2.4.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः रघुनन्दन! जब तक मेरे चित्त में मोह नहीं छा जाता, तबत क ही तुम युवराज-पदपर अपना अभिषेक करा लो; क्योंकि प्राणियों की बुद्धि चञ्चल होती है
Show English Translation
Therefore, before my mind is deluded I wish to see you installed as heirapparent for a man's mind is unstable indeed, O Rama.
ShlokaShloka 21
अद्य चन्द्रोऽभ्युपगतः पुष्यात्पूर्वं पुनर्वसू। श्वः पुष्ययोगं नियतं वक्ष्यन्ते दैवचिन्तकाः।।2.4.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आज चन्द्रमा पुष्य से एक नक्षत्र पहले पुनर्वसु पर विराजमान हैं, अतः निश्चय ही कल वे पुष्य नक्षत्रपर रहेंगे—ऐसा ज्योतिषी कहते हैं
Show English Translation
Today the Moon is in conjunction with the Punarvasu constellation. Tomorrow the Moon's conjunction with the Pushya constellation is certain and the astrologers say this auspicious time is highly suitable for the purpose of coronation.
ShlokaShloka 22
ततः पुष्येऽभिषिञ्चस्व मनस्त्वरयतीव माम्। श्वस्त्वाऽहमभिषेक्ष्यामि यौवराज्ये परन्तप।।2.4.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
इसलिये उस पुष्यनक्षत्र में ही तुम अपना अभिषेक करा लो। शत्रुओं को संताप देनेवाले वीर! मेरा मन इस कार्य में बहत शीघ्रता करने को कहता है। इस कारण कल अवश्य ही मैं तुम्हारा युवराज पद पर अभिषेक कर दूंगा॥२२॥
Show English Translation
My mind is hastening me saying, 'Coronate Rama in the Pushya constellation itself'. O Slayer of enemies, I shall install you heir apparent tomorrow.
ShlokaShloka 23
तस्मात्त्वयाऽद्य प्रभृति निशेयं नियतात्मना। सह वध्वोपवस्तव्या दर्भप्रस्तरशायिना।।2.4.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः तुम इस समय से लेकर सारी रात इन्द्रिय संयम पूर्वक रहते हुए वधू सीता के साथ उपवास करो और कुश की शय्या पर सोओ
Show English Translation
Therefore, you and my daughterinlaw (Sita) should fast tonight and sleep on a bed of darbha or kusha grass with selfrestraint.
ShlokaShloka 24
सुहृदश्चाप्रमत्तास्त्वां रक्षन्त्वद्य समन्ततः। भवन्ति बहु विघ्नानि कार्याण्येवंविधानि हि।।2.4.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘आज तुम्हारे सुहृद् सावधान रहकर सब ओरसे तुम्हारी रक्षा करें; क्योंकि इस प्रकारके शुभ कार्योंमें बहुत-से विघ्न आनेकी सम्भावना रहती है
Show English Translation
Many impediments befall acts of this sort indeed. Alert your friends to protect you from all sides today onwards.
ShlokaShloka 25
विप्रोषितश्च भरतो यावदेव पुरादितः। तावदेवाभिषेकस्ते प्राप्तकालो मतो मम।।2.4.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘जब तक भरत इस नगर से बाहर अपने मामा के यहाँ निवास करते हैं, तब तक ही तुम्हारा अभिषेक हो जाना मुझे उचित प्रतीत होता है
Show English Translation
While Bharata is away from the city, the time is favourable for your installation. This is my opinion.
ShlokaShloka 26
कामं खलु सतां वृत्ते भ्राता ते भरतस्स्थितः। ज्येष्ठानुवर्ती धर्मात्मा सानुक्रोशो जितेन्द्रियः।।2.4.26।।
Show English Translation
It is true, your brother Bharata has adhered to the path of the virtuous and has followed his elder brother. No doubt, he is righteous, compassionate and self controlled.
ShlokaShloka 27
किन्तु चित्तं मनुष्याणामनित्यमिति मे मतिः। सतां च धर्मनित्यानां कृतशोभि च राघव।।2.4.27।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘इसमें संदेह नहीं कि तुम्हारे भाई भरत सत्पुरुषों के आचार-व्यवहार में स्थित हैं, अपने बड़े भाई का अनुसरण करने वाले, धर्मात्मा, दयालु और जितेन्द्रिय हैं तथापि मनुष्यों का चित्त प्रायः स्थिर नहीं रहता ऐसा मेरा मत है। रघुनन्दन! धर्मपरायण सत्पुरुषों का मन भी विभिन्न कारणों से राग-द्वेषादि से संयुक्त हो जाता है’
Show English Translation
Yet I think even the propitious minds of those who are virtuous and whose thoughts are fixed in righteousness can also become fickle.
ShlokaShloka 28
इत्युक्त स्सोऽभ्यनुज्ञात श्श्वोभाविन्यभिषेचने। व्रजेति रामः पितरमभिवाद���याभ्ययाद्गृहम्।।2.4.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा के इस प्रकार कहने और कल होने वाले राज्याभिषेक के निमित्त व्रतपालन के लिये जाने की आज्ञा देनेपर श्रीरामचन्द्रजी पिता को प्रणाम करके अपने महल में गये
Show English Translation
Having spoken to Rama about the installation ceremony fixed for the next day, he (Dasaratha) permitted him to leave saying, 'You may go'. Rama paid obeisance to his father and returned to his abode.
ShlokaShloka 29
प्रविश्य चात्मनो वेश्मराज्ञोद्दिष्टेऽभिषेचने। तत्क्षणेन विनिर्गम्य मातुरन्तपुरं ययौ।।2.4.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा ने राज्याभिषेक के लिये व्रतपालन के निमित्त जो आज्ञा दी थी, उसे सीता को बताने के लिये अपने महल के भीतर प्रवेश करके जब श्रीराम ने वहाँ सीता को नहीं देखा, तब वे तत्काल ही वहाँ से निकलकर माता के अन्तःपुर में चले गये
Show English Translation
With the installation fixed by the king, Rama went into his residence but left immediately to see his mother in her inner apartment.
ShlokaShloka 30
तत्र तां प्रवणामेव मातरं क्षौमवासिनीम्। वाग्यतां देवतागारे ददर्शाऽऽयाचतीं श्रियम्।।2.4.30।।
हिन्दी अर्थ देखें
वहाँ जाकर उन्होंने देखा माता कौसल्या रेशमी वस्त्र पहने मौन हो देवमन्दिर में बैठकर देवता की आराधना में लगी हैं और पुत्र के लिये राजलक्ष्मी की याचना कर रही हैं
Show English Translation
There he beheld his mother in silk apparel engrossed in silent prayer (to the gods) for his royal fortune in the room meant for the worship of the gods.
ShlokaShloka 31
प्रागेव चागता तत्र सुमित्रा लक्ष्मण स्तथा। सीता चानायिता श्रुत्वा प्रियं रामाभिषेचनम्।।2.4.31।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीराम के राज्याभिषेक का प्रिय समाचार सुनकर सुमित्रा और लक्ष्मण वहाँ पहले से ही आ गये थे तथा बाद में सीता वहीं बुला ली गयी थीं
Show English Translation
Hearing the welcome tidings of the installation of her beloved Rama, Sita too, had been brought in. Sumitra and Lakshmana had already arrived there.
ShlokaShloka 32
तस्मिन् काले हि कौशल्या तस्थावामीलितेक्षणा। सुमित्रयाऽन्वास्यमाना सीतया लक्ष्मणेन च।।2.4.32।।
हिन्दी अर्थ देखें
श्रीरामचन्द्रजी जब वहाँ पहुँचे, उस समय भी कौसल्या नेत्र बंद किये ध्यान लगाये बैठी थीं और सुमित्रा, सीता तथा लक्ष्मण उनकी सेवा में खड़े थे
Show English Translation
At that moment Kausalya was meditating with her eyes halfclosed. Sumitra, Lakshmana and Sita were attending on her.
ShlokaShloka 33
श्रुत्वा पुष्येण पुत्रस्य यौवराज्याऽभिषेचनम्। प्राणायामेन पुरुषं ध्यायमाना जनार्दनम्।।2.4.33।।
हिन्दी अर्थ देखें
पुष्यनक्षत्र के योग में पुत्र के युवराज पद पर अभिषिक्त होने की बात सुनकर वे उसकी मङ्गल कामना से प्राणायाम के द्वारा परमपुरुष नारायण का ध्यान कर रही थीं॥३३॥
Show English Translation
Having heard that installation of her son as heirapparent was planned in Pushya constellation, Kausalya was meditating upon the Supreme Person, Lord Visnu by controlling her breath (Pranayama).
ShlokaShloka 34
तथा सनियमामेव सोऽभिगम्याभिवाद्य च। उवाच वचनं रामो हर्षयंस्तामनिन्दिताम्।।2.4.34।।
हिन्दी अर्थ देखें
इस प्रकार नियम में लगी हुई माता के निकट उसी अवस्था में जाकर श्रीराम ने उनको प्रणाम किया और उन्हें हर्ष प्रदान करते हुए यह श्रेष्ठ बात कही-
Show English Translation
While she (Kausalya) was in that state of meditation, Rama approached her, offered reverential salutation and said these words of praise enhancing her joy:
ShlokaShloka 35
अम्ब पित्रा नियुक्तोऽस्मि प्रजापालनकर्मणि। भविता श्वोऽभिषेको मे यथा मे शासनं पितुः।।2.4.35।।
Show English Translation
O mother father has assigned me the duties of governing the subjects. My installation takes place tomorrow on my father's command.
ShlokaShloka 36
सीतयाप्युपवस्तव्या रजनीयं मया सह। एवमृत्विगुपाध्यायै स्सह मामुक्तवान्पिता।।2.4.36।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘माँ! पिताजी ने मुझे प्रजा पालन के कर्म में नियुक्त किया है। कल मेरा अभिषेक होगा। जैसा कि मे रेलिये पिताजी का आदेश है, उसके अनुसार सीता को भी मेरे साथ इस रात में उपवास करना होगा। उपाध्यायों ने ऐसी ही बात बतायी थी, जिसे पिताजीने मुझसे कहा है
Show English Translation
Tonight, Sita, the officiating priests and preceptors will take to fasting along with me. This is what father told me.
ShlokaShloka 37
यानि यान्यत्र योग्यानि श्वोभाविन्यभिषेचने। तानि मे मङ्गलान्यद्य वैदेह्याश्चैव कारय।।2.4.37।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘अतः कल होने वाले अभिषेक के निमित्त से आज मेरे और सीता के लिये जो-जो मङ्गलकार्य आवश्यक हों, वे सब कराओ’
Show English Translation
The installation takes place tomorrow. Perform today whatever auspicious rituals are appropriate (to the occasion) for me and Vaidehi (Sita).
ShlokaShloka 38
एतच्छ्रुत्वा तु कौशल्या चिरकालाभिकाङ्क्षितम्। हर्षबाष्पकलं वाक्यमिदं राममभाषत।।2.4.38।।
हिन्दी अर्थ देखें
चिरकाल से माता के हृदय में जिस बात की अभिलाषा थी, उसकी पूर्ति को सूचित करने वाली यह बात सुनकर माता कौसल्या ने आनन्द के आँसू बहाते हुए गद्गद कण्ठ से इस प्रकार कहा-
Show English Translation
Hearing this long cherished tiding (relating to installation) Kausalya spoke to Rama in sweet but indistinct words due to tears of joy.
ShlokaShloka 39
वत्स राम चिरं जीव हतास्ते परिपन्थिनः। ज्ञातीन्मे त्वं श्रिया युक्त स्सुमित्रायाश्च नन्दय।।2.4.39।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बेटा श्रीराम! चिरञ्जीवी होओ। तुम्हारे मार्ग में विघ्न डालने वाले शत्रु नष्ट हो जायँ। तुम राजलक्ष्मी से युक्त होकर मेरे और सुमित्रा के बन्धु-बान्धवों को आनन्दित करो
Show English Translation
O my dear child, O Rama, may you live long Let your enemies be destroyed. Endowed with prosperity, bring delight to my relatives and those of Sumitra.
ShlokaShloka 40
कल्याणे बत नक्षत्रे मयि जातोऽसि पुत्रक। येन त्वया दशरथो गुणैराराधितः पिता।।2.4.40।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बेटा! तुम मेरे द्वारा किसी मङ्गलमय नक्षत्र में उत्पन्न हुए थे, जिससे तुमने अपने गुणों द्वारा पिता दशरथ को प्रसन्न कर लिया
Show English Translation
O Rama, my little child you were born to me under a lucky star. On this account you have delighted your father Dasaratha with your virtues. What a joy
ShlokaShloka 41
अमोघं बत मे क्षान्तं पुरुषे पुष्करेक्षणे। येयमिक्ष्वाकुराज्यश्रीः पुत्र त्वां संश्रयिष्यति।।2.4.41।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘बड़े हर्ष की बात है कि मैंने कमलनयन भगवान् विष्णु की प्रसन्नता के लिये जो व्रत-उपवास आदि किया था, वह आज सफल हो गया। बेटा! उसी के फल से यह इक्ष्वाकुकुल की राजलक्ष्मी तुम्हें प्राप्त होने वाली है’
Show English Translation
O my son my devotion to the lotuseyed Visnu, enduring the pain (of observance of vows and fasting) have not gone in vain.The royal fortune of the Ikshvakus will pass on to you. What a joy
ShlokaShloka 42
इत्येवमुक्तो मात्रेदं रामो भ्रातरमब्रवीत्। प्राञ्जलिं प्रह्वमासीनमभिवीक्ष्य स्मयन्निव।।2.4.42।।
हिन्दी अर्थ देखें
माता के ऐसा कहने पर श्रीराम ने विनीत भाव से हाथ जोड़कर खड़े हुए अपने भाई लक्ष्मण की ओर देखकर मुसकराते हुए-से कहा-
Show English Translation
Thus spoken to by his mother, Rama looked at his brother Lakshmana sitting humbly with folded palms and with a smile said to him:
ShlokaShloka 43
लक्ष्मणेमां मया सार्धं प्रशाधि त्वं वसुन्धराम्। द्वितीयं मेऽन्तरात्मानं त्वामियं श्रीरुपस्थिता।।2.4.43।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘लक्ष्मण! तुम मेरे साथ इस पृथ्वी के राज्य का शासन (पालन) करो। तुम मेरे द्वितीय अन्तरात्मा हो यह राजलक्ष्मी तुम्हीं को प्राप्त हो रही है
Show English Translation
O Lakshmana rule this earth together with me. This royal fortune also accrues to you, for you are my second innermost self.
ShlokaShloka 44
सौमित्रे भुङ्क्ष्व भोगांत्स्वमिष्टान्राज्यफलानि च। जीवितं च हि राज्यं च त्वदर्थमभिकामये।।2.4.44।।
हिन्दी अर्थ देखें
‘सुमित्रानन्दन! तुम अभीष्ट भोगों और राज्य के श्रेष्ठ फलों का उपभोग करो। तुम्हारे लिये ही मैं इस जीवन तथा राज्य की अभिलाषा करता हूँ’
Show English Translation
O, son of Sumitra, enjoy all pleasures you wish and the fruits of royalty. I desire this life and kingdom for your sake only.
ShlokaShloka 45
इत्युक्त्वा लक्ष्मणं रामो मातरावभिवाद्य च। अभ्यनुज्ञाप्य सीतां च जगाम स्वं निवेशनम्।।2.4.45।।
हिन्दी अर्थ देखें
लक्ष्मण से ऐसा कहकर श्रीराम ने दोनों माताओं को प्रणाम किया और सीता को भी साथ चलने की आज्ञा दिलाकर वे उनको लिये हुए अपने महल में चले गये॥४५॥ इत्याचे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे चतुर्थः सर्गः॥४॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आर्षरामायण आदिकाव्य के अयोध्याकाण्ड में चौथा सर्ग पूरा हुआ॥४॥
Show English Translation
After speaking to Lakshmana, Rama made reverential salutation to the two mothers and on obtaining their consent to leave with Sita, returned to his abode. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे चतुर्थस्सर्गः।। Thus ends the fourth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.