Ayodhya Kanda

Sarga 65: Dasaratha's death -- heartbroken Kausalya and Sumitra -- palace echoes with the lamentations of Dasaratha's wives.

अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 65

28 shlokas

ShlokaShloka 1
अथ रात्र्यां व्यतीतायां प्रातरेवापरेऽहनि। वन्दिनः पर्युपातिष्ठंस्तत्पार्थिव निवेशनम्।।2.65.1।। सूताः परमसंस्कारा मङ्गलाश्चोत्तमश्रुताः। गायका: स्तुतिशीलाश्च निगदन्तः पृथक् पृथक��।।2.65.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर रात बीतने पर दूसरे दिन सबेरे ही वन्दीजन (महाराज की स्तुति करने के लिये) राजमहल में उपस्थित हुए
Show English Translation
Then on the following day (unaware of Dasaratha's death) panegyrists uttering benedictions, highly accomplished bards and genealogists proficient in reciting auspicious words, singers versed in musical science reached the palace one after another eulogising the king's glory.
ShlokaShloka 2
अथ रात्र्यां व्यतीतायां प्रातरेवापरेऽहनि। वन्दिनः पर्युपातिष्ठंस्तत्पार्थिव निवेशनम्।।2.65.1।। सूताः परमसंस्कारा मङ्गलाश्चोत्तमश्रुताः। गायका: स्तुतिशीलाश्च निगदन्तः पृथक् पृथक्।।2.65.2।।
हिन्दी अर्थ देखें
व्याकरण-ज्ञान से सम्पन्न (अथवा उत्तम अलङ्कारों से विभूषित) सूत, उत्तम रूप से वंशपरम्परा का श्रवण कराने वाले मागध और सङ्गीतशास्त्र का अनुशीलन करने वाले गायक अपने अपने मार्ग के अनुसार पृथक्-पृथक् यशोगान करते हुए वहाँ आये
Show English Translation
Then on the following day (unaware of Dasaratha's death) panegyrists uttering benedictions, highly accomplished bards and genealogists proficient in reciting auspicious words, singers versed in musical science reached the palace one after another eulogising the king's glory.
ShlokaShloka 3
राजानं स्तुवतां तेषामुदात्ताभिहिताशिषाम्। प्रासादाऽभोगविस्तीर्णः स्तुतिशब्दोह्यवर्तत।।2.65.3।।
हिन्दी अर्थ देखें
उच्चस्वर से आशीर्वाद देते हुए राजा की स्तुति करने वाले उन सूत-मागध आदि का शब्द राजमहलों के भीतरी भाग में फैलकर गूंजने लगा
Show English Translation
The songs of those who were eulogising the king and uttering benedictions at high pitch pervaded the entire palace.
ShlokaShloka 4
ततस्तु स्तुवतां तेषां सूतानां पाणिवादकाः। अपदानान्युदाहृत्य पाणिवादा नवादयन्।।2.65.4।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे सूतगण स्तुति कर रहे थे; इतने ही में पाणिवादक (हाथों से ताल देकर गाने वाले) वहाँ आये और राजाओं के बीते हुए अद्भुत कर्मों का बखान करते हुए तालगति के अनुसार तालियाँ बजाने लगे
Show English Translation
While the bards sang the praise of the king, those who praise clapping their palms clapped, citing the wonderful deeds of Dasaratha.
ShlokaShloka 5
तेन शब्देन विहगाः प्रतिबुद्धा विसस्वनुः। शाखास्थाः पञ्जरस्थाश्च ये राजकुलगोचराः।।2.65.5।।
हिन्दी अर्थ देखें
शुक आदि पक्षियों तथा ब्राह्मणों के मुख से निकले हुए पवित्र शब्द, वीणाओं के मधुर नाद तथा गाथाओं के आशीर्वादयुक्त गान से वह सारा भवन गूंज उठा
Show English Translation
The birds perched on the branches and some in cages awoke and began to twitter all over the palace.
ShlokaShloka 6
व्याहृताः पुण्यशब्दाश्च वीणानां चापि निस्स्वनाः। आशीर्गेयं च गाथानां पूरयामास वेश्म तत्।।2.65.6।।
हिन्दी अर्थ देखें
शुक आदि पक्षियों तथा ब्राह्मणों के मुख से निकले हुए पवित्र शब्द, वीणाओं के मधुर नाद तथा गाथाओं के आशीर्वादयुक्त गान से वह सारा भवन गूंज उठा
Show English Translation
The sacred songs of bards and panegyrists, notes of veena, chantings of metrical hymns and benedictory verses filled the palace.
ShlokaShloka 7
तत श्शुचिसमाचाराः पर्युपस्थानकोविदाः। स्त्रीवर्ष धरभूयिष्ठा उपतस्थुर्यथापुरम्।।2.65.7।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर सदाचारी तथा परिचर्याकुशल सेवक, जिनमें स्त्रियों और खोजों की संख्या अधिक थी, पहले की भाँति उस दिन भी राजभवन में उपस्थित हुए
Show English Translation
Thereafter, as usual, men observing purificatory practices and skilled in royal service assembled along with women and eunuchs.
ShlokaShloka 8
हरिचन्दनसम्पृक्तमुदकं काञ्चनैर्घटैः। आनिन्युस्स्नानशिक्षाज्ञा यथाकालं यथाविधि।।2.65.8।।
हिन्दी अर्थ देखें
स्नानविधि के ज्ञाता भृत्यजन विधि पूर्वक सोने के घड़ों में चन्दनमिश्रित जल लेकर ठीक समय पर आये
Show English Translation
The bathattendants brought water mixed with yellow sandal paste in golden vessels at appropriate times in accordance with tradition.
ShlokaShloka 9
मङ्गलालम्भनीयानि प्राशनीयान्युपस्करान्। उपनिन्युस्तथाप्यन्याः कुमारीबहुलाः स्त्रियः।।2.65.9।।
हिन्दी अर्थ देखें
पवित्र आचार-विचार वाली स्त्रियाँ, जिनमें कुमारी कन्याओं की संख्या अधिक थी, मङ्गल के लिये स्पर्श करने योग्य गौ आदि, पीने योग्य गङ्गाजल आदि तथा अन्य उपकरण-दर्पण, आभूषण और वस्त्र आदि ले आयीं
Show English Translation
Also, a group of women mostly young maidens brought auspicious unguents, articles gratifying the senses and those necessary accessories for completion of bathing process.
ShlokaShloka 10
सर्वलक्षणसम्पन्नं सर्वं विधिवदर्चितम्। सर्वं सुगुणलक्ष्मीवत्तद्बभूवाभिहारिकम्।।2.65.10।।
हिन्दी अर्थ देखें
प्रातःकाल राजाओं के मङ्गल के लिये जो-जो वस्तुएँ लायी जाती हैं, उनका नाम आभिहारिक है। वहाँ लायी गयी सारी आभिहारिक सामग्री समस्त शुभ लक्षणों से सम्पन्न, विधि के अनुरूप, आदर और प्रशंसा के योग्य उत्तम गुण से युक्त तथा शोभायमान थी
Show English Translation
All the articles brought for the king (for his bath) were presentable and as per tradition. In quality they were excellent and auspicious.
ShlokaShloka 11
तत स्सूर्योदयं यावत्सर्वं परिसमुत्सुकम्। तस्थावनुपसम्प्राप्तं किंस्विदित्युपशङ्कितम्।।2.65.11।।
हिन्दी अर्थ देखें
सूर्योदय होने तक राजा की सेवा के लिये उत्सुक हआ सारा परिजन वर्ग वहाँ आकर खड़ा हो गया। जब उस समय तक राजा बाहर नहीं निकले, तब सबके मन में यह शङ्का हो गयी कि महाराज के न आने का क्या कारण हो सकता है ?
Show English Translation
All the highly enthusiastic attendants waited for the king till sunrise. Unable to see the king they doubted about what had happened
ShlokaShloka 12
अथ याः कोसलेन्द्रस्य शयनं प्रत्यनन्तराः। ताः स्त्रियस्तु समागम्य भर्तारं प्रत्यबोधयन्।।2.65.12।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर जो कोसलनरेश दशरथके समीप रहने वाली स्त्रियाँ थीं, वे उनकी शय्या के पास जाकर अपने स्वामी को जगाने लगीं
Show English Translation
The women who usually attend to the bed (maids who do the bed in the morning) of Dasaratha (king of Kosala) without any restrictions, approached the king and began waking him up.
ShlokaShloka 13
तथाप्युचितवृत्ता स्ता विनयेन नयेन च। नह्यस्य शयनं स्पृष्ट्वा किञ्चिदप्युपलेभिरे।।2.65.13।।
हिन्दी अर्थ देखें
वे स्त्रियाँ उनका स्पर्श आदि करने के योग्य थीं; अतः विनीतभाव से युक्तिपूर्वक उन्होंने उनकी शय्या का स्पर्श किया। स्पर्श करके भी वे उनमें जीवन का कोई चिह्न नहीं पा सकीं
Show English Translation
Conducting themselves agreeably with restraint and obedience, the women touched the bed of Dasaratha but did not perceive any sign of life.
ShlokaShloka 14
ताः स्त्रियस्स्वप्नशीलज्ञाश्चेष्टासञ्चलनादिषु ता वेपथुपरीताश्च राज्ञः प्राणेषु शङ्किताः। प्रतिस्रोतस्तृणाग���राणां सदृशं सञ्चकाशिरे।।2.65.14।।
हिन्दी अर्थ देखें
सोये हुए पुरुष की जैसी स्थिति होती है, उसको भी वे स्त्रियाँ अच्छी तरह समझती थीं; अतः उन्होंने हृदय एवं हाथ के मूलभाग में चलने वाली नाड़ियों की भी परीक्षा की, किंतु वहाँ भी कोई चेष्टा नहीं प्रतीत हुई फिर तो वे काँप उठीं। उनके मन में राजा के प्राणों के निकल जाने की आशङ्का हो गयी
Show English Translation
Those women knowledgeable in ascertaining the nature of sleep based on the actions, movements, etc. were apprehensive whether the king was alive or not. Trembling severely they seemed like the tips of reeds that stand against the current.
ShlokaShloka 15
अथ सन्देहमानानां स्त्रीणां दृष्ट्वा च पार्थिवम्। यत्तदाशङ्कितं पापं तस्य जज्ञे विनिश्चयः।।2.65.15।।
हिन्दी अर्थ देखें
पुत्र शोक से आक्रान्त हुई कौसल्या और सुमित्रा उस समय मरी हुई के समान सो गयी थीं और उस समय तक उनकी नींद नहीं खुल पायी थी
Show English Translation
Having seen the king more closely, those women who were apprehensive till then, became certain of the inevitable.
ShlokaShloka 16
कौसल्या च सुमत्रच पुत्रशोकपराजिते। प्रसुप्ते न प्रबुध्येते यथा कालसमन्विते।।2.65.16।।
हिन्दी अर्थ देखें
पुत्र शोक से आक्रान्त हुई कौसल्या और सुमित्रा उस समय मरी हुई के समान सो गयी थीं और उस समय तक उनकी नींद नहीं खुल पायी थी
Show English Translation
Overpowered by grief on account of separation from their sons, Sumitra and Kausalya were fast asleep and did not wake up as if they were possessed by death.
ShlokaShloka 17
निष्प्रभा च विवर्णा च सन्ना शोकेन सन्नता। न व्यराजत कौसल्या तारेव तिमिरावृता।।2.65.17।।
हिन्दी अर्थ देखें
सोयी हुई कौसल्या श्रीहीन हो गयी थीं। उनके शरीर का रंग बदल गया था। वे शोक से पराजित एवं पीड़ित हो अन्धकार से आच्छादित हुई तारिका के समान शोभा नहीं पा रही थीं
Show English Translation
Kausalya, with her face dull and pallid, sank down, her limbs contracted. She looked lustreless like stars enveloped in darkness.
ShlokaShloka 18
कौसल्याऽनन्तरं राज्ञस्सुमित्रा तदन्तनरम्। न स्म विभ्राजते देवी शोकाश्रुलुलितानना।।2.65.18।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा के पास कौसल्या थीं और कौसल्या के समीप देवी सुमित्रा थीं। दोनों ही निद्रामग्न हो जाने के कारण शोभाहीन प्रतीत होती थीं। उन दोनों के मुख पर शोक के आँसू फैले हुए थे
Show English Translation
There lay Sumitra next to Kausalya by the side of the king. Queen Kausalya's face was dull, drooping down on account of shedding tears of sorrow.
ShlokaShloka 19
ते च दृष्ट्वा तथा सुप्ते शुभे देव्यौ च तं नृपम्। सुप्तमेवोद्गतप्राणमन्तःपुरमदृश्यत।।2.65.19।।
हिन्दी अर्थ देखें
उस समय उन दोनों देवियों को निद्रामग्न देख अन्तःपुर की अन्य स्त्रियों ने यही समझा कि सोते अवस्था में ही महाराज के प्राण निकल गये हैं।
Show English Translation
Having seen the two auspicious queens asleep, the women in the inner apartment thought the king died in his sleep.
ShlokaShloka 20
ततः प्रचुक्रुशुर्दीना स्सस्वरं ता वराङ्गनाः। करेणव इवारण्ये स्थानप्रच्युतयूथपाः।।2.65.20।।
हिन्दी अर्थ देखें
फिर तो जैसे जंगल में यूथपति गजराज के अपने वासस्थान से अन्यत्र चले जाने पर हथिनियाँ करुणचीत्कार करने लगती हैं, उसी प्रकार वे अन्तःपुर की सुन्दरी रानियाँ अत्यन्त दुःखी हो उच्चस्वर से आर्तनाद करने लगीं
Show English Translation
Then those women bewailed bitterly and loudly in distress like female elephants in the forest when their leader has fallen out of the herd.
ShlokaShloka 21
तासामाक्रन्दशब्देन सहसोद्धतचेतने। कौसल्या च सुमित्रा च त्यक्त निद्रे बभूवतुः।।2.65.21।।
हिन्दी अर्थ देखें
उनके रोने की आवाज से कौसल्या और सुमित्रा की भी नींद टूट गयी और वे दोनों सहसा जाग उठीं
Show English Translation
Hearing the lamentations of the women suddenly Kausalya and Sumitra woke up from sleep, their senses recovered.
ShlokaShloka 22
कौसल्या च सुमित्रा च दृष्ट्वा स्प़ृष्ट्वा च पार्थिवम्। हा नाथेति परिक्रुश्य पेततुर्धरणीतले।।2.65.22।।
हिन्दी अर्थ देखें
कौसल्या और सुमित्रा ने राजा को देखा, उनके शरीर का स्पर्श किया और ‘हा नाथ!’ की पुकार मचाती हुई वे दोनों रानियाँ पृथ्वी पर गिर पड़ीं
Show English Translation
Kausalya and Sumitra looked at the king, touched his body, cried aloud, 'Ah, lord' and collapsed on the floor.
ShlokaShloka 23
सा कोसलेन्द्रदुहिता वेष्टमाना महीतले। न बभ्राज रजोध्वस्ता तारेव गगनाच्च्युता।।2.65.23।।
हिन्दी अर्थ देखें
कोसलराजकुमारी कौसल्या धरती पर लोटने और छटपटाने लगीं। उनका धूलि-धूसरित शरीर शोभाहीन दिखायी देने लगा, मानो आकाश से टूटकर गिरी हुई कोई तारा धूल में लोट रही हो
Show English Translation
Kausalya, daughter of the lord of Kosala, lay on the ground writhing in pain, coated with dust, and devoid of brightness like a star without radiance fallen from the sky.
ShlokaShloka 24
नृपे शान्तगुणे जाते कौसल्यां पतितां भुवि। अपश्यंस्ताः स्त्रियः सर्वा हतां नागवधूमिव।।2.65.24।।
हिन्दी अर्थ देखें
राजा दशरथके शरीरकी उष्णता शान्त हो गयी थी। इस प्रकार उनका जीवन शान्त हो जानेपर भूमिपर अचेत पड़ी हुई कौसल्याको अन्तःपुरकी उन सारी स्त्रियोंने मरी हुई नागिनके समान देखा
Show English Translation
Dasaratha with his body lying still, all the women looked at Kausalya fallen down on the floor like a slain female elephant.
ShlokaShloka 25
ततस्सर्वा नरेन्द्रस्य कैकेयीप्रमुखाः स्त्रियः। रुदन्त्य श्शोकसन्तप्ता निपेतुर्गतचेतनाः।।2.65.25।।
हिन्दी अर्थ देखें
तदनन्तर पीछे आयी हुई महाराज की कैकेयी आदि सारी रानियाँ शोक से संतप्त होकर रोने लगी औरअचेत होकर गिर पड़ीं
Show English Translation
Then all the wives of the king led by Kaikeyi, burning with grief and weeping, lost their senses and fell down.
ShlokaShloka 26
ताभिस्स बलवान्नादः क्रोशन्तीभिरनुद्रुतः। येन स्फीतीकृतं भूयस्तद्गृहं समनादयत् ।। 2.65.26 ।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन यशस्वी भूपालशिरोमणि को दिवङ्गत हुआ जान उनकी सारी पत्नियाँ उन्हें चारों ओर से घेरकर अत्यन्त दुःखी हो जोर-जोर से रोने लगी और उनकी दोनों बाँहें पकड़कर अनाथ की भाँति करुण-विलाप करने लगीं
Show English Translation
The wailings of the women grew louder and louder until the whole palace reverberated with their lamentations.
ShlokaShloka 27
तत् परित्रस्तन्त्रसम्भ्रान्त पर्युत्सुकजनाकुलम्। सर्वतस्तुमुलाक्रन्दं परितापार्तबान्धवम्।।2.65.27।। सद्यो निपतितानन्दं दीनविक्लबदर्शनम्। बभूव नरदेवस्य सद्म दिष्टान्तमीयुषः।।2.65.28।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन यशस्वी भूपालशिरोमणि को दिवङ्गत हुआ जान उनकी सारी पत्नियाँ उन्हें चारों ओर से घेरकर अत्यन्त दुःखी हो जोर-जोर से रोने लगी और उनकी दोनों बाँहें पकड़कर अनाथ की भाँति करुण-विलाप करने लगीं
Show English Translation
On the demise of Dasaratha, joy instantly vanished. The palace was thronged with anxious people who were exceedingly bewildered and frightened. The royal family was anguished with distress. The palace was filled all over with the tumult of cries of agony. And it looked miserable with grief.
ShlokaShloka 28
अतीतमाज्ञाय तु पार्थिवर्षभं यशस्विनं सम्परिवार्य पत्नयः। भृशं रुदन्त्यः करुणं सुदुःखिताः प्रगृह्य बाहू व्यलपन्ननाथवत्।।2.65.29।।
हिन्दी अर्थ देखें
उन यशस्वी भूपालशिरोमणि को दिवङ्गत हुआ जान उनकी सारी पत्नियाँ उन्हें चारों ओर से घेरकर अत्यन्त दुःखी हो जोर-जोर से रोने लगी और उनकी दोनों बाँहें पकड़कर अनाथ की भाँति करुण-विलाप करने लगीं
Show English Translation
Realising that the great and illustrious king, Dasaratha, had passed away, his wives gathered around him, weeping piteously and bitterly and holding one another's hands bewailed like orphans. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे पञ्चषष्टितमस्सर्गः।। Thus ends the sixtyfifth sarga in Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.