Ayodhya Kanda
Sarga 109: Rama's justification for adhering to the supreme values of dharma and truth.
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 109
37 shlokas
ShlokaShloka 1
जाबालेस्तु वचश्श्रुत्वा राम स्सत्यात्मनां वरः।
उवाच परया भक्त्या स्वबुद्ध्या चाविपन्नया।।2.109.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जाबालि का यह वचन सुनकर सत्यपराक्रमी श्रीरामचन्द्रजी ने अपनी संशयरहित बुद्धि के द्वारा श्रुतिसम्मत सदुक्ति का आश्रय लेकर कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
Hearing Jabali's words, Rama, the foremost among the truthful, gave a rejoinder, exercising his own judgment and firm conviction with due respect (to Jabali).
ShlokaShloka 2
भवान्मे प्रियकामार्थं वचनं यदिहोक्तवान्।
अकार्यं कार्यसङ्काशमपथ्यं पथ्यसम्मतम्।।2.109.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘विप्रवर! आपने मेरा प्रिय करने की इच्छा से यहाँ जो बात कही है, वह कर्तव्य-सी दिखायी देती है; किंतु वास्तव में करने योग्य नहीं है। वह पथ्य-सी दीखने पर भी वास्तव में अपथ्य है
Show English TranslationEnglish Translation
Althoug what you have said appears to be salutary, it is actually unwholesome. It appears to be beneficial but is really detrimental.
ShlokaShloka 3
निर्मर्यादस्तु पुरुषः पापाचारसमन्वितः।
मानं न लभते सत्सु भिन्नचारित्रदर्शनः।।2.109.3।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो पुरुष धर्म अथवा वेद की मर्यादा को त्याग देता है, वह पापकर्म में प्रवृत्त हो जाता है। उसके आचार और विचार दोनों भ्रष्ट हो जाते हैं; इसलिये वह सत्पुरुषों में कभी सम्मान नहीं पाता है
Show English TranslationEnglish Translation
A man not bound by morality, engaged in evil deeds and conducts himself contrary to good character is not respected by the virtuous.
ShlokaShloka 4
कुलीनमकुलीनं वा वीरं पुरुषमानिनम्।
चारित्रमेव व्याख्याति शुचिं वा यदि वाऽशुचिम्।।2.109.4।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आचार ही यह बताता है कि कौन पुरुष उत्तम कुल में उत्पन्न हुआ है और कौन अधम कुल में, कौन वीर है और कौन व्यर्थ ही अपने को पुरुष मानता है तथा कौन पवित्र है और कौन अपवित्र?
Show English TranslationEnglish Translation
It is only the character that tells whether a man is highborn or not, brave or only proud of his manliness, honest or dishonest.
ShlokaShloka 5
अनार्यस्त्वार्यसङ्काश श्शौचाद्दीनस्ताथाऽशुचिः।
लक्षण्यवदलक्षण्यो दुश्शीलश्शीलवानिव।।2.109.5।।
अधर्मं धर्मवेशेण यदीमं लोकसङ्कुरम्।
अभिपत्स्ये शुभं हित्वा क्रियाविधिविवर्जितम्।।2.109.6।।
कश्चेतयानः पुरुषः कार्याकार्यविचक्षणः।
बहुमंस्यति मां लोके दुर्वृत्तं लोकदूषणम्।।2.109.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आपने जो आचार बताया है, उसे अपनाने वाला पुरुष श्रेष्ठ-सा दिखायी देने पर भी वास्तव में अनार्य होगा। बाहर से पवित्र दीखने पर भी भीतर से अपवित्र होगा। उत्तम लक्षणों से युक्त-सा प्रतीत होने पर भी वास्तव में उसके विपरीत होगा तथा शीलवान्-सा दीखने पर भी वस्तुतः वह दुःशील ही होगा
Show English TranslationEnglish Translation
If like a man who appears noble, though ignoble, clean, though unclean or dishonest, auspicious, though inauspicious, a man of character, though depraved, I forsake auspicious ways for unrighteousness, abandon pious acts and scriptural practices and indulge, under the cloak of dharma, in acts of wickedness by causing harm and confusion to the world, will any sensible man with a sense of discrimination between should and should not hold me in high esteem?
ShlokaShloka 6
कस्य दास्याम्यहं वृत्तं केन वा स्वर्गमाप्नुयाम्।
आनया वर्तमानो हि वृत्त्या हीनप्रतिज्ञया।।2.109.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जहाँ अपनी की हुई प्रतिज्ञा तोड़ दी जाती है, उस वृत्ति के अनुसार बर्ताव करने पर मैं किस साधन से स्वर्गलोक प्राप्त करूँगा तथा आपने जिस आचार का उपदेश दिया है, वह किसका है, जिसका मुझे अनुसरण करना होगा; क्योंकि आपके कथनानुसार मैं पिता आदि में से किसी का कुछ भी नहीं हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
How can I advise others for a virtuous conduct or how can I attain heaven if I break the vow which I follow at present.
ShlokaShloka 7
कामवृत्तस्त्वयं लोकः कृत्स्न स्समुपवर्तते।
यद्वृत्ता स्सन्ति राजानस्तद्वृत्ता स्सन्ति हि प्रजाः।।2.109.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जहाँ अपनी की हुई प्रतिज्ञा तोड़ दी जाती है, उस वृत्ति के अनुसार बर्ताव करने पर मैं किस साधन से स्वर्गलोक प्राप्त करूँगा तथा आपने जिस आचार का उपदेश दिया है, वह किसका है, जिसका मुझे अनुसरण करना होगा; क्योंकि आपके कथनानुसार मैं पिता आदि में से किसी का कुछ भी नहीं हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
The entire world conducts itself as per its own sweet will. Therefore the subjects will follow the same path as their kings.
ShlokaShloka 8
सत्यमेवानृशंसं च राजवृत्तं सनातनम्।
तस्मात्सत्यात्मकं राज्यं सत्ये लोकः प्रतिष्ठितः।।2.109.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जहाँ अपनी की हुई प्रतिज्ञा तोड़ दी जाती है, उस वृत्ति के अनुसार बर्ताव करने पर मैं किस साधन से स्वर्गलोक प्राप्त करूँगा तथा आपने जिस आचार का उपदेश दिया है, वह किसका है, जिसका मुझे अनुसरण करना होगा; क्योंकि आपके कथनानुसार मैं पिता आदि में से किसी का कुछ भी नहीं हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
Truth and nonviolence are the perpetual principles of kings. Therefore, a kingdom is based on truth. This world is firmly established in truth.
ShlokaShloka 9
ऋषयश्चैव देवाश्च सत्यमेव हि मेनिरे।
सत्यवादी हि लोकेऽस्मिन्परमं गच्छति क्षयम्।।2.109.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आपके बताये हुए मार्ग से चलने पर पहले तो मैं स्वेच्छाचारी हूँगा। फिर यह सारा लोक स्वेच्छाचारी हो जायगा; क्योंकि राजाओं के जैसे आचरण होते हैं, प्रजा भी वैसा ही आचरण करने लगती है।
Show English TranslationEnglish Translation
Sages and gods all accept truth (as the supreme virtue). A truthful man of this world, attains the highest state (abode).
ShlokaShloka 10
उद्विजन्ते यथा सर्पान्नरादनृतवादिनः।
धर्म स्सत्यं परो लोके मूलं स्वर्गस्य चोच्यते।।2.109.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सत्य का पालन ही राजाओं का दयाप्रधान धर्म है – सनातन आचार है, अतः राज्य सत्यस्वरूप है। सत्य में ही सम्पूर्ण लोक प्रतिष्ठित है
Show English TranslationEnglish Translation
People are frightened at the sight of a man speaking untruth as though they have seen a serpent. Truth in this world is the greatest virtue and is said to be the very foundation of heaven.
ShlokaShloka 11
सत्यमेवेश्वरो लोके सत्यं पद्माश्रिता सदा।
सत्यमूलानि सर्वाणि सत्यान्नास्ति परं पदम्।।2.109.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘ऋषियों और देवताओं ने सदा सत्य का ही आदर किया है। इस लोक में सत्यवादी मनुष्य अक्षय परम धाम में जाता है
Show English TranslationEnglish Translation
Truth is God. The goddess of wealth always takes refuge in truth. Truth is the root of everything. It is supreme and there is nothing above it.
ShlokaShloka 12
दत्तमिष्टं हुतं चैव तप्तानि च तपांसि च।
वेदा स्सत्यप्रतिष्ठाना स्तस्मात्सत्यपरो भवेत्।।2.109.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जगत् में सत्य ही ईश्वर है। सदा सत्य के ही आधार पर धर्म की स्थिति रहती है। सत्य ही सबकी जड़ है। सत्य से बढ़कर दूसरा कोई परम पद नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
Charity, sacrifice, libations, mortifications, asceticism and the Vedas have truth as their foundation. Therefore, every one should be an adherent of truth.
ShlokaShloka 13
एकः पालयते लोकमेकः पालयते कुलम्।
मज्जत्येको हि निरय एक स्स्वर्गे महीयते।।2.109.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जगत् में सत्य ही ईश्वर है। सदा सत्य के ही आधार पर धर्म की स्थिति रहती है। सत्य ही सबकी जड़ है। सत्य से बढ़कर दूसरा कोई परम पद नहीं है
Show English TranslationEnglish Translation
One protects the world. Another runs his family. One plunges into hell. Another is honoured in heaven. (These are the fruits of truth and untruth).
ShlokaShloka 14
सोऽहं पितुर्नियोगं तु किमर्थं नानुपालये।
सत्यप्रतिश्रव स्सत्यं सत्येन समयीकृतः।।2.109.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘दान, यज्ञ, होम, तपस्या और वेद-इन सबका आधार सत्य ही है; इसलिये सबको सत्यपरायण होना चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
I am always true to any promise. I am bound by truth. Why shouId I (now) disobey my father's command (to keep his promise)?
ShlokaShloka 15
नैव लोभान्न मोहाद्वा न ह्यज्ञानात्तमोऽन्वितः।
सेतुं सत्यस्य भेत्स्यामि गुरो स्सत्यप्रतिश्रवः।।2.109.17।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं सत्यप्रतिज्ञ हूँ और सत्य की शपथ खाकर पिता के सत्य का पालन स्वीकार कर चुका हूँ, ऐसी दशा में मैं पिता के आदेश का किसलिये पालन नहीं करूँ?
Show English TranslationEnglish Translation
I am always true to my promise. I will not break the bridge of truth of my father out of either greed or delusion or ignorance or illusion.
ShlokaShloka 16
असत्यसन्धस्य सतश्चलस्यास्थिरचेतसः।
नैव देवा न पितरः प्रतीच्छन्तीति नः श्रुतम्।।2.109.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं सत्यप्रतिज्ञ हूँ और सत्य की शपथ खाकर पिता के सत्य का पालन स्वीकार कर चुका हूँ, ऐसी दशा में मैं पिता के आदेश का किसलिये पालन नहीं करूँ?
Show English TranslationEnglish Translation
We have heard that the offerings of a man inclined to untruth, of an unstable and unsteady mind are accepted neither by the gods nor by the ancestors.
ShlokaShloka 17
प्रत्यगात्ममिमं धर्मं सत्यं पश्याम्यहं स्वयम्।
भार स्सत्पुरुषाचीर्णस्तदर्थमभिमन्यते।।2.109.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पहले सत्यपालन की प्रतिज्ञा करके अब लोभ, मोह अथवा अज्ञान से विवेकशून्य होकर मैं पिता के सत्य की मर्यादा भङ्ग नहीं करूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
I personally regard this righteousness practised by the virtuous as an evident form of truth, as the supreme self. Therefore, this burden (difficult task of living as an exile) is gratifying to me.
ShlokaShloka 18
क्षात्रं धर्ममहंत्यक्ष्ये ह्यधर्मं धर्मसंहितम्।
क्षुद्रैर्नृशंसैर्लुब्धैश्च सेवितं पापकर्मभिः।।2.109.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘हमने सुना है कि जो अपनी प्रतिज्ञा झूठी करने के कारण धर्म से भ्रष्ट हो जाता है, उस चञ्चल चित्तवाले पुरुष के दिये हुए हव्य-कव्य को देवता और पितर नहीं स्वीकार करते हैं।
Show English TranslationEnglish Translation
I renounce the socalled kshatriya code of conduct followed by the mean the cruel, the greedy and by men of evil deeds which is unrighteousness under the cloak of righteousness.
ShlokaShloka 19
कायेन कुरुते पापं मनसा सम्प्रधार्य तत्।
अनृतं जिह्वया चाह त्रिविधं कर्मपातकम्।।2.109.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो धर्मयुक्त प्रतीत हो रहा है, किंतु वास्तव में अधर्म रूप है, जिसका नीच, क्रूर, लोभी और पापाचारी पुरुषों ने सेवन किया है, ऐसे क्षात्र धर्म का (पिता की आज्ञा भङ्ग करके राज्य ग्रहण करने का) मैं अवश्य त्याग करूँगा (क्योंकि वह न्याययुक्त नहीं है)
Show English TranslationEnglish Translation
At first a man conceives an evil idea in his mind, then executes it through evil deed with his body and tells a lie through his tongue. Thus sinful action is three dimensional (mental, physical and vocal).
ShlokaShloka 20
भूमिः कीर्तिर्यशो लक्ष्मीः पुरुषं प्रार्थयन्ति हि।
सत्यं समनुवर्तने सत्यमेव भजेत तत:।।2.109.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘जो धर्मयुक्त प्रतीत हो रहा है, किंतु वास्तव में अधर्म रूप है, जिसका नीच, क्रूर, लोभी और पापाचारी पुरुषों ने सेवन किया है, ऐसे क्षात्र धर्म का (पिता की आज्ञा भङ्ग करके राज्य ग्रहण करने का) मैं अवश्य त्याग करूँगा (क्योंकि वह न्याययुक्त नहीं है)
Show English TranslationEnglish Translation
Land (kingdom) glory, and wealth pursue a man, they long for him even if he is in heaven. Therefore, every one must take recourse to truth alone.
ShlokaShloka 21
श्रेष्ठं ह्यनार्यमेव स्याद्यद्भवानवधार्य माम्।
आह युक्ति करैर्वाक्यैरिदं भद्रं कुरुष्व ह।।2.109.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मनुष्य अपने शरीरसे जो पाप करता है, उसे पहले मनके द्वारा कर्तव्यरूपसे निश्चित करता है। फिर जिह्वाकी सहायतासे उस अनृत कर्म (पाप) को वाणीद्वारा दूसरोंसे कहता है, तत्पश्चात् औरोंके सहयोगसे उसे शरीरद्वारा सम्पन्न करता है। इस तरह एक ही पातक कायिक, वाचिक और मानसिक भेदसे तीन प्रकारका होता है
Show English TranslationEnglish Translation
The course you thought excellent and 'this auspicious act' you urged me in a cleverlyworded statement to perform is ignoble indeed.
ShlokaShloka 22
कथं ह्यहं प्रतिज्ञाय वनवासमिमं गुरॊ:।
भरतस्य करिष्यामि वचो हित्वा गुरोर्वचः।।2.109.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘पृथ्वी, कीर्ति, यश और लक्ष्मी—ये सब-की-सब सत्यवादी पुरुष को पाने की इच्छा रखती हैं और शिष्ट पुरुष सत्य का ही अनुसरण करते हैं, अतः मनुष्य को सदा सत्य का ही सेवन करना चाहिये
Show English TranslationEnglish Translation
Having sworn before my father that I would live in the forest, how can I act upon Bharata's request in disregard to my father's words?
ShlokaShloka 23
स्थिरा मया प्रतिज्ञाता प्रतिज्ञा गुरुसन्निधौ।
प्रहृष्यमाणा सा देवी कैकेयी चाभवत्तदा।।2.109.25।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘आपने उचित सिद्ध करके तर्कपूर्ण वचनों के द्वारा मुझसे जो यह कहा है कि राज्य ग्रहण करने में ही कल्याण है; अतः इसे अवश्य स्वीकार करो। आपका यह आदेश श्रेष्ठ-सा प्रतीत होने पर भी सज्जन पुरुषों द्वारा आचरण में लाने योग्य नहीं है (क्योंकि इसे स्वीकार करने से सत्य और न्याय का उल्लङ्घन होता है)
Show English TranslationEnglish Translation
I had taken a firm vow in the presence of my father (about my stay in the forest). And then Devi Kaikeyi was immensely delighted.
ShlokaShloka 24
वनवासं वसन्नेव शुचिर्नियतभोजनः।
मूलपुष्पफलैः पुण्यैः पित्रून् देवांश्च तर्पयन्।।2.109.26।।
सन्तुष्टपञ्चवर्गोऽहं लोकयात्रां प्रवर्तये।
अकुह श्श्रद्धधानस्सन्कार्याकार्यविचक्षणः।।2.109.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं पिताजी के सामने इस तरह वन में रहने की प्रतिज्ञा कर चुका हूँ। अब उनकी आज्ञा का उल्लङ्घन करके मैं भरत की बात कैसे मान लूंगा
Show English TranslationEnglish Translation
I shall spend the term of my forest life with faith and holiness and purity of mind and
with regulated food and with ancestors and gods satisfied with offerings of roots, flowers and fruits, with my five senses contented and with a mind that discriminates between what ought to be done and what ought not to be done.
ShlokaShloka 25
वनवासं वसन्नेवं शुचिर्नियतभोजनः।
मूलैः पुष्पैः फलैः पुण्यैः पित्रून् देवांश्च तर्पयन्।।2.109.26।।
सन्तुष्टपञ्चवर्गोऽहं लोकयात्रां प्रवर्तये।
अकुह श्श्रद्धधानस्सन्कार्याकार्यविचक्षणः।।2.109.27।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘गुरु के समीप की हुई मेरी वह प्रतिज्ञा अटल है। किसी तरह तोड़ी नहीं जा सकती। उस समय जबकि मैंने प्रतिज्ञा की थी, देवी कैकेयी का हृदय हर्ष से खिल उठा था
Show English TranslationEnglish Translation
I shall spend the term of my forest life with faith and holiness and purity of mind and with regulated food and with ancestors and gods satisfied with offerings of roots, flowers and fruits, with my five senses contented and with a mind that discriminates between what ought to be done and what ought not to be done.
ShlokaShloka 26
कर्मभूमिमां प्राप्य कर्तव्यं कर्म यच्छुभम्।
अग्निर्वायुश्च सोमश्च कर्मणां फलभागिनः।।2.109.28।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘मैं वन में ही रहकर बाहर-भीतर से पवित्र हो नियमित भोजन करूँगा और पवित्र फल, मूल एवं पुष्पों द्वारा देवताओं और पितरों को तृप्त करता हुआ प्रतिज्ञा का पालन करूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
Having reached this land of (religious) actions, one should perform auspicious rites. As fruit of their actions, Agni, Vayu and Soma have obtained their status.
ShlokaShloka 27
शतं क्रतूनामाहृत्य देवराट् त्रिदिवं गतः।
तपांस्युग्राणि चास्थाय दिवं याता महर्षयः।।2.109.29।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘क्या करना चाहिये और क्या नहीं, इसका निश्चय मैं कर चुका हूँ। अतः फल-मूल आदि से पाँचों इन्द्रियों को संतुष्ट करके निश्छल, श्रद्धापूर्वक लोकयात्रा (पिता की आज्ञा के पालनरूप व्यवहार) का निर्वाह करूँगा
Show English TranslationEnglish Translation
After performing a hundred sacrifices, king of the gods (Indra) obtained (dominion over) heaven. Great sages attained heaven after resorting to intense mortifications.
ShlokaShloka 28
अमृष्यमाणः पुनरुग्रतेजाः निशम्य तं नास्तिकवाक्यहेतुम्।
अथाब्रवीत्तं नृपतेस्तनूजो विगर्हमाणो वचनानि तस्य।।2.109.30।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवराज इन्द्र सौ यज्ञों का अनुष्ठान करके स्वर्गलोक को प्राप्त हुए हैं। महर्षियों ने भी उग्र तपस्या करके दिव्य लोकों में स्थान प्राप्त किया है’
Show English TranslationEnglish Translation
The highly energetic prince, Rama, could not tolerate these atheistic arguments of Jabali for which he had to utter these words full of disdain:
ShlokaShloka 29
सत्यं च धर्मं च पराक्रमं च भूतानुकम्पां प्रियवादितां च।
द्विजातिदेवातिधिपूजनं च पन्थानमाहुस्त्रिदिवस्य सन्तः।।2.109.31।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘देवराज इन्द्र सौ यज्ञों का अनुष्ठान करके स्वर्गलोक को प्राप्त हुए हैं। महर्षियों ने भी उग्र तपस्या करके दिव्य लोकों में स्थान प्राप्त किया है’
Show English TranslationEnglish Translation
The virtuous maintain that truthfulness, righteousness, valour, compassion towards all beings, speaking pleasing words, paying homage to gods, brahmins and guests -- all these are paths to heaven.
ShlokaShloka 30
तेनैवमाज्ञाय यथावदर्थमेकोदयं सम्प्रतिपद्य विप्राः।
धर्मं चरन्त स्सकलं यथावत्काङ्क्षन्ति लोकागममप्रमत्ताः।।2.109.32।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
उग्र तेजस्वी राजकुमार श्रीराम परलोक की सत्ता का खण्डन करने वाले जाबालि के पूर्वोक्त वचनों को सुनकर उन्हें सहन न कर सकने के कारण उन वचनों की निन्दा करते हुए पुनः उनसे बोले-
Show English TranslationEnglish Translation
Therefore, brahmins who have rightly understood the meaning of righteousness and adopt, with unmost care, the righteous ways as laid down in the scriptures seek attainment of higher positions.
ShlokaShloka 31
निन्दाम्यहं कर्म कृतं पितुस्तद्यस्त्वामगृह्णाद्विषमस्थबुद्धिम्।
बुद्ध्याऽनयैवंविधया चरन्तं सुनास्तिकं धर्मपथादपेतम्।।2.109.33।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सत्य, धर्म, पराक्रम, समस्त प्राणियों पर दया, सबसे प्रिय वचन बोलना तथा देवताओं, अतिथियों और ब्राह्मणों की पूजा करना—इन सबको साधु पुरुषों ने स्वर्गलोक का मार्ग बताया है
Show English TranslationEnglish Translation
You are a great atheist, you have fallen from the path of righteousness. You are guided by an intellect which is extremely peridous. I, therefore, disapprove of my
father's decision in inducting a man like you (into the council of ministers).
ShlokaShloka 32
यथा हि चोर: स तथा हि बुद्धस्तथागतं नास्तिकमत्र विद्धि।
तस्माद्धि य: शङ्क्यतमः प्रजानाम् न नास्तिकेनाभिमुखो बुध: स्यात्।।2.109.34।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
‘सत्पुरुषों के इस वचन के अनुसार धर्म का स्वरूप जानकर तथा अनुकूल तर्क से उसका यथार्थ निर्णय करके एक निश्चय पर पहुँचे हुए सावधान ब्राह्मण भलीभाँति धर्माचरण करते हुए उन-उन उत्तम लोकों को प्राप्त करना चाहते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
Just as a thief, so is the Buddha (a wise men). Know that the Tathagatas are atheists. They are men most distrusted among the people. A learned man should avoid atheists.
(Note: Verses 31 to 39 appear to be interpolations, It is anachronistic to talk about Buddha in Tretayuga.)
ShlokaShloka 33
त्वत्तो जनाः पूर्वतरे द्विजाच्श्र शुभानि कर्माणि बहूनि चक्रुः।
जित्वा सदेमं च परं च लोकं तस्माव्दिजा स्वस्ति हुतं कृतं च।।2.109.35।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे चोर दण्डनीय होता है, उसी प्रकार (वेदविरोधी) बुद्धिजीवी भी दण्डनीय है तथागत (यथा हि तथा हि सः बुद्धाः चोर) और नास्तिक (चार्वाक्) को भी यहाँ इसी कोटि में समझना चाहिये(बुद्धः + तथागतः एवं इसके बाद शब्द आया है नास्तिकमत्र, जिसमें दो शब्द हैं नास्तिकम् + अत्र)। इसलिये प्रजा पर अनुग्रह करने के लिये राजा द्वारा जिस नास्तिक को दण्ड दिलाया जा सके, उसे तो चोर के समान दण्ड दिलाया ही जाय; परंतु जो वश के बाहर हो, उस नास्तिक के प्रति विद्वान् ब्राह्मण कभी उन्मुख न हो-उससे वार्तालाप तक न करे
Show English TranslationEnglish Translation
Men superior to you in preceding generations had conquered this world and the other world by always performing many auspicious acts. Twiceborn brahmins perform religious acts and offer libations for the welfare of the world.
ShlokaShloka 34
धर्मे रता: सत्पुरुषै: समेतास्तेजस्विनो दानगुणप्रधानाः।
अहिंसका वीतमलाश्च लोके भवन्ति पूज्या मुनयः प्रधानाः।।2.109.36।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
जैसे चोर दण्डनीय होता है, उसी प्रकार (वेदविरोधी) बुद्धिजीवी भी दण्डनीय है तथागत (यथा हि तथा हि सः बुद्धाः चोर) और नास्तिक (चार्वाक्) को भी यहाँ इसी कोटि में समझना चाहिये(बुद्धः + तथागतः एवं इसके बाद शब्द आया है नास्तिकमत्र, जिसमें दो शब्द हैं नास्तिकम् + अत्र)। इसलिये प्रजा पर अनुग्रह करने के लिये राजा द्वारा जिस नास्तिक को दण्ड दिलाया जा सके, उसे तो चोर के समान दण्ड दिलाया ही जाय; परंतु जो वश के बाहर हो, उस नास्तिक के प्रति विद्वान् ब्राह्मण कभी उन्मुख न हो-उससे वार्तालाप तक न करे
Show English TranslationEnglish Translation
Those supreme ascetics who are radiant, devoted to righteousness and associated with men of virtue, with charity as their chief virtue, eschewing violence and purged of their impurities are truly worthy of reverence in this world.
ShlokaShloka 35
इति ब्रुवन्तं वचनं सरोषं रामं महात्मानमदीनसत्त्वम्।
उवाच पथ्यं पुनरास्तिकं च सत्यं वच: सानुनयं च विप्रः।।2.109.37।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महात्मा श्रीराम स्वभाव से ही दैन्यभाव से रहित थे। उन्होंने जब रोष पूर्वक पूर्वोक्त बात कही, तब ब्राह्मण जाबालि ने विनयपूर्वक यह आस्तिकतापूर्ण सत्य एवं हितकर वचन कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
Having heard the wrathful words of the magnanimous Rama of fearless intellect, that brahmin (Jabali) thus humbly replied in palatable, truthful words full of faith (in god).
ShlokaShloka 36
न नास्तिकानां वचनं ब्रवीम्यहं न नास्तिकोऽहं न च नास्ति किञ्चन।
समीक्ष्य कालं पुनरास्तिकोऽभवं भवेय काले पुनरेव नास्तिकः।।2.109.38।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महात्मा श्रीराम स्वभाव से ही दैन्यभाव से रहित थे। उन्होंने जब रोष पूर्वक पूर्वोक्त बात कही, तब ब्राह्मण जाबालि ने विनयपूर्वक यह आस्तिकतापूर्ण सत्य एवं हितकर वचन कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
I do not speak the language of atheists. I am not an atheist. I do not say that the next world does not exist. In keeping with time (occasion) I shall speak the language of a believer or a nonbeliever.
ShlokaShloka 37
न चापि कालोऽय मुपागतश्शनैर्यथा मया नास्तिकवागुदीरिता।
निवर्तनार्थं तव राम कारणात् प्रसादनार्थं च मयैतदीरितम्।।2.109.39।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महात्मा श्रीराम स्वभाव से ही दैन्यभाव से रहित थे। उन्होंने जब रोष पूर्वक पूर्वोक्त बात कही, तब ब्राह्मण जाबालि ने विनयपूर्वक यह आस्तिकतापूर्ण सत्य एवं हितकर वचन कहा-
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama, since the appropriate time has slowly come, I have uttered this. In order to persuade you to return and to propitiate you I have said these words. इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे नवोत्तरशत��मस्सर्गः।। Thus ends the one hundredninth sarga in Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.