Ayodhya Kanda
Sarga 29: Sita insists on going with Rama
अयोध्याकाण्डम् · सर्ग 29
22 shlokas
ShlokaShloka 1
एतत्तु वचनं श्रुत्वा सीता रामस्य दुःखिता।
प्रसक्ताश्रुमुखी मन्दमिदं वचनमब्रवीत्।।2.29.1।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीरामचन्द्रजी की यह बात सुनकर सीता को बड़ा दुःख हुआ, उनके मुख पर आँसुओं की धारा बह चली और वे धीरे-धीरे इस प्रकार कहने लगीं-
Show English TranslationEnglish Translation
Having heard the words of Rama, thus spoke Sita in a faint voice in sadness, with tears flowing incessantly from her eyes:
ShlokaShloka 2
ये त्वया कीर्तिता दोषा वने वस्तव्यतां प्रति।
गुणानित्येव तान्विद्धि तव स्नेहपुरस्कृतान्।।2.29.2।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
प्राणनाथ! आपने वन में रहने के जो-जो दोष बताये हैं, वे सब आपका स्नेह पाकर मेरे लिये गुणरूप हो जायँगे। इस बात को आप अच्छी तरह समझ लें
Show English TranslationEnglish Translation
Understand that the difficulties of forest life described by you will be turned into advantages if they are accompanied by your affection.
ShlokaShloka 3
मृगा स्सिंहा गजाश्चैव शार्दूला श्शरभास्तथा।
पक्षिण स्सृमराश्चैव ये चान्ये वनचारिणः।।2.29.3।।
अदृष्टपूर्वरूपत्वात्सर्वे ते तव राघव।
रूपं दृष्ट्वाऽपसर्पेयुर्भये सर्वे हि बिभ्यति।।2.29.4।।
Show English TranslationEnglish Translation
O scion of the Raghu race antelopes, lions, elephants, tigers, sarabhas, birds, srimaras and other wild beasts wandering in the forest have not seen your beauty before. Now on seeing you, they will flee away. In fact, who will not be afraid of seeing an object of fear?.
ShlokaShloka 4
त्वया च सह गन्तव्यं मया गुरुजनाज्ञया।
त्वद्वियोगेन मे राम त्यक्तव्यमिह जीवितम्।।2.29.5।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रघुनन्दन! मृग, सिंह, हाथी, शेर, शरभ. चमरी गाय, नीलगाय तथा जो अन्य जंगली जीव हैं, वे सब-के-सब आपका रूप देखकर भाग जायँगे; क्योंकि ऐसा प्रभावशाली स्वरूप उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। आपसे तो सभी डरते हैं; फिर वे पशु क्यों नहीं डरेंगे?
Show English TranslationEnglish Translation
In accordance with the command of the elders, I must accompany you to the forest. If I am separated from you, I will give up my life here itself.
ShlokaShloka 5
न हि मां त्वत्समीपस्थामपि शक्नोतिराघव।
सुराणामीश्वर श्शक्रः प्रधर्षयितुमोजसा।।2.29.6।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम! मुझे गुरुजनों की आज्ञा से निश्चय ही आपके साथ चलना है; क्योंकि आपका वियोग हो जाने पर मैं यहाँ अपने जीवन का परित्याग कर दूँगी
Show English TranslationEnglish Translation
If I am in your company, O Rama even the lord of the gods, Indra with all his might will not be able to hurt me.
ShlokaShloka 6
पतिहीना तु या नारी न सा शक्ष्यति जीवितुम्।
काममेवं विधं राम त्वया मम निदर्शितम्।।2.29.7।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रघुनाथजी! आपके समीप रहने पर देवताओं के राजा इन्द्र भी बलपूर्वक मेरा तिरस्कार नहीं कर सकते
Show English TranslationEnglish Translation
Your salutary instruction to me, O Rama, is 'A woman cannot live without her husband'. This truth is greatly applicable to me.
ShlokaShloka 7
अथ चापि महाप्राज्ञ ब्राह्मणानां मया श्रुतम्।
पुरा पितृगृहे सत्यं वस्तव्यं किल मे वने।।2.29.8।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
श्रीराम! पतिव्रता स्त्री अपने पति से वियोग होने पर जीवित नहीं रह सकेगी; ऐसी बात आपने भी मुझे भलीभाँति दर्शायी है
Show English TranslationEnglish Translation
O highly sagacious Rama I had also heard in my father's house long ago, from brahmins prophesing that some day I shall have certainly to dwell in the forest.
ShlokaShloka 8
लक्षणिभ्यो द्विजातिभ्य श्शृत्वाऽहं वचनं पुरा।
वनवासकृतोत्साहा नित्यमेव महाबल।।2.29.9।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महाप्राज्ञ! यद्यपि वन में दोष और दुःख ही भरे हैं, तथापि अपने पिता के घर पर रहते समय मैं ब्राह्मणों के मुख से पहले यह बात सुन चुकी हूँ कि ‘मुझे अवश्य ही वन में रहना पड़ेगा’ यह बात मेरे जीवन में सत्य होकर रहेगी
Show English TranslationEnglish Translation
O mighty hero ever since I heard the prophesies from the brahmin palmists I am yearning to dwell in the forest.
ShlokaShloka 9
आदेशो वनवासस्य प्राप्तव्य स्स मया किल।
सा त्वया सह तत्राहं यास्यामि प्रिय नान्यथा।।2.29.10।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महाबली वीर! हस्तरेखा देखकर भविष्य की बातें जान लेने वाले ब्राह्मणों के मुख से अपने घर पर ऐसी बात सुनकर मैं सदा ही वनवास के लिये उत्साहित रहती हूँ
Show English TranslationEnglish Translation
Therefore, O my beloved I must certainly obtain such a command to dwell in the forest. I must accompany you to the forest and it cannot be otherwise.
ShlokaShloka 10
कृतादेशा भविष्यामि गमिष्यामि सह त्वया।
कालश्चायं समुत्पन्न स्सत्यवाग्भवतु द्विजः।।2.29.11।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
प्रियतम! ब्राह्मण से ज्ञात हुआ वन में रहने का आदेश एक-न-एक दिन मुझे पूरा करना ही पड़ेगा, यह किसी तरह पलट नहीं सकता। अतः मैं अपने स्वामी आपके साथ वन में अवश्य चलूँगी
Show English TranslationEnglish Translation
I will go with you, true to the prediction of the brahmin. That time has come and let his prediction come to pass.
ShlokaShloka 11
वनवासेऽभिजानामि दुःखानि बहुथा किल।
प्राप्यन्ते नियतं वीर पुरुषैरकृतात्मभिः।।2.29.12।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ऐसा होने से मैं उस भाग्य के विधान को भोग लूंगी। उसके लिये यह समय आ गया है, अतः आपके साथ मुझे चलना ही है; इससे उस ब्राह्मण की बात भी सच्ची हो जायगी
Show English TranslationEnglish Translation
I am aware, O valiant one, that there are hardships of every kind in forest life. But they befall those whose senses are not under their control.
ShlokaShloka 12
कन्यया च पितुर्गेहे वनवास श्शृतो मया।
भिक्षिण्या स्साधुवृत्ताया मम मातुरिहाग्रतः।।2.29.13।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
वीर! मैं जानती हूँ कि वनवास में अवश्य ही बहुत-से दुःख प्राप्त होते हैं; परंतु वे उन्हीं को दुःख जान पड़ते हैं, जिनकी इन्द्रियाँ और मन अपने वश में नहीं हैं
Show English TranslationEnglish Translation
When I was young in my father's house, a holy female mendicant foretold in the presence of my mother that I would dwell in the forest (in this life).
ShlokaShloka 13
प्रसादितश्च वै पूर्वं त्वं मे बहुतिथं प्रभो।
गमनं वनवासस्य काङ्क्षितं हि सह त्वया।।2.29.14।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
पिता के घर पर कुमारी अवस्था में एक शान्तिपरायणा भिक्षुकी के मुख से भी मैंने अपने वनवास की बात सुनी थी। उसने मेरी माता के सामने ही ऐसी बात कही थी
Show English TranslationEnglish Translation
Pleased with my long entreaties in the past to dwell with you in the forest, O lord, you had granted my desire.
ShlokaShloka 14
कृतक्षणाऽहं भद्रं ते गमनं प्रति राघव।
वनवासस्य शूरस्य चर्या हि मम रोचते।।2.29.15।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
प्रभो! यहाँ आने पर भी मैंने पहले ही कई बार आपसे कुछ कालतक वन में रहने के लिये प्रार्थना की थी और आपको राजी भी कर लिया था। इससे आप निश्चितरूप से जान लें कि आपके साथ वन को चलना मुझे पहले से ही अभीष्ट है
Show English TranslationEnglish Translation
Since then I have been counting time for this forest life. It pleases me to follow my valiant hero as he lives in the forest. Rama, prosperity to you
ShlokaShloka 15
शुद्धात्मन्प्रेमभावाध्दि भविष्यामि विकल्मषा।
भर्तारमनुगच्छन्ती भर्ता हि मम दैवतम्।।2.29.16।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
रघुनन्दन! आपका भला हो। मैं वहाँ चलने के लिये पहले से ही आपकी अनुमति प्राप्त कर चुकी हूँ। अपने शूरवीर वनवासी पति की सेवा करना मेरे लिये अधिक रुचिकर है
Show English TranslationEnglish Translation
O my purehearted one by following my husband with love I shall become sinless, because my husband is my god.
ShlokaShloka 16
प्रेत्यभावे हि कल्याण स्सङ्गमो मे सह त्वया।
श्रुतिर्हि श्रूयते पुण्या ब्राह्मणानां यशस्विनाम्।।2.29.17।।
इहलोके च पितृभिर्या स्त्री यस्य महामते।
अद्भिर्दत्ता स्वधर्मेण प्रेत्यभावेऽपि तस्य सा।।2.29.18।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
शुद्धात्मन्! आप मेरे स्वामी हैं, आपके पीछे प्रेमभाव से वन में जाने पर मेरे पाप दूर हो जायेंगे; क्योंकि स्वामी ही स्त्री के लिये सबसे बड़ा देवता है
Show English TranslationEnglish Translation
My union with you, O highminded one, is auspicious even beyond death. A woman, given away by her parents in accordance with traditional offerings of water belongs to him even after death and lives with him. This is a statement from the Vedas quoted by famous brahmins.
ShlokaShloka 17
एवमस्मात्स्वकां नारीं सुवृत्तां हि पतिव्रताम्।
नाभिरोचयसे नेतुं त्वं मां केनेह हेतुना।।2.29.19।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
आपके अनुगमन से परलोक में भी मेरा कल्याण होगा और सदा आपके साथ मेरा संयोग बना रहेगा। इस विषय में यशस्वी ब्राह्मणों के मुख से एक पवित्र – श्रुति सुनी जाती है (जो इस प्रकार है-)
Show English TranslationEnglish Translation
Why don't you want to take to the forest your own wife who is loyal and devoted, and is of good conduct.
ShlokaShloka 18
भक्तां पतिव्रतां दीनां मां समां सुखदुःखयोः।
नेतुमर्हसि काकुत्स्थ समान सुखदुःखिनीम्।।2.29.20।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
महाबली वीर! इस लोक में पिता आदि के द्वारा जो कन्या जिस पुरुष को अपने धर्म के अनुसार जल से संकल्प करके दे दी जाती है, वह मरने के बाद परलोक में भी उसी की स्त्री होती है
Show English TranslationEnglish Translation
O Rama, I am faithful and devoted to you. I have equal disposition to happiness and sorrow. I equally share your prosperity and adversity. Therefore, you should take your wife (to the forest). In this time of distress.
ShlokaShloka 19
ययदि मां दुःखितामेवं वनं नेतुं न चेच्छसि।
विषमग्निं जलं वाऽहमास्थास्ये मृत्युकारणात्।।2.29.21।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
मैं आपकी धर्मपत्नी हूँ, उत्तम व्रत का पालन करने वाली और पतिव्रता हूँ, फिर क्या कारण है कि आप मुझे यहाँ से अपने साथ ले चलना नहीं चाहते हैं
Show English TranslationEnglish Translation
If you do not wish to take your wife in this time of distress to the forest I shall die by consuming poison or throwing myself into fire or drowning in water.
ShlokaShloka 20
एवं बहुविधं तं सा याचते गमनं प्रति।
नानुमेने महाबाहुस्तां नेतुं विजनं वनम्।।2.29.22।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
ककुत्स्थकुलभूषण! मैं आपकी भक्त हूँ, पातिव्रत्य का पालन करती हूँ, आपके बिछोह के भय से दीन हो रही हूँ तथा आपके सुख-दुःख में समान रूप से हाथ बँटाने वाली हूँ। मुझे सुख मिले या दुःख, मैं दोनों अवस्थाओं में सम रहूँगी हर्ष या शोक के वशीभूत नहीं होऊँगी। अतः आप अवश्य ही मुझे साथ ले चलने की कृपा करें
Show English TranslationEnglish Translation
Despite Sita's pleadings with him in various ways the mightyarmed Rama would not consent to take her to the desolate forest.
ShlokaShloka 21
एवमुक्ता तु सा चिन्तां मैथिली समुपागता।
स्नापयन्तीव गामुष्णैरश्रुभिर्नयनच्युतैः।।2.29.23।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
यदि आप इस प्रकार दुःख में पड़ी हुई मुझ सेविका को अपने साथ वन में ले जाना नहीं चाहते हैं तो मैं मृत्यु के लिये विष खा लूँगी, आगमें कूद पडूंगी अथवा जल में डूब जाऊँगी’
Show English TranslationEnglish Translation
Thus spoken to (prevented), Sita was filled with grief and cried, drenching the ground with warm tears that fell from her eyes.
ShlokaShloka 22
चिन्तयन्तीं तथा तां तु निवर्तयितुमात्मवान्।
ताम्रोष्ठीं स तदा सीतां काकुत्स्थो बह्वसान्त्वयत्।।2.29.24।।
हिन्दी अर्थ देखेंहिन्दी अर्थ
इस तरह अनेक प्रकार से सीताजी वन में जाने के लिये याचना कर रही थीं तथापि महाबाहु श्रीराम ने उन्हें अपने साथ निर्जन वन में ले जाने की अनुमति नहीं दी
Show English TranslationEnglish Translation
That selfpossessed scion of the Kakutstha dynasty consoled the copperredlipped Sita in several ways to dissuade her (from going to the forest). इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीय आदिकाव्ये अयोध्याकाण्डे एकोनत्रिंशस्सर्गः।। Thus ends the twentyninth sarga of Ayodhyakanda of the holy Ramayana, the first epic composed by sage Valmiki.